Home Blog Page 284

बाइक रैली निकाल कर अशोक सिंह ने कार्यकर्ताओ मे भरा जोश

0

समर्थकों के साथ अशोक सिंह ने निकाली बाइक रैली,
कई बाजारों, गांवों में पहुंचकर लोगों से मांगा समर्थन


जौनपुर। जौनपुर में 25 मई को होने वाले मतदान में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों के प्रत्याशी, जनसभाओं और रैलियों के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास विरोधी दलों को कराते नजर आ रहे है। इसी क्रम में समाज विकास क्रांति पार्टी के अशोक सिंह ने सदर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली।
नगर के हुसैनाबाद स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से निकली रैली रामनगर भड़सरा, कज़गांव होते हुए रामदयालगंज पहुंची, जहां अशोक सिंह ने बाजार वासियों से समर्थन मांगा। उसके बाद रैली का पॉलिटेक्निक चौराहे होते हुए केंद्रीय कार्यालय पहुंच कर समापन हुआ। अशोक सिंह ने कहा कि अभी तो सिर्फ बाइक रैली है अभी हेलीकॉप्टर रैली भी करूंगा और ऐसी रैलियां अब होती रहेंगी, क्योंकि भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशी को हराना है और जीत दर्ज करनी है।

शाहगंज के आतिफ साजिद बने प्लेयर ऑफ द मैच

0
शाहगंज के आतिफ साजिद बने प्लेयर ऑफ द मैच
शाहगंज के आतिफ साजिद बने प्लेयर ऑफ द मैच

शाहगंज के अंकुश अग्रहरि ने प्लेयर ऑफ द सीरिज का पुरस्कार जीता

जौनपुर :शाहगंज के आतिफ साजिद बने प्लेयर ऑफ द मैच लोकतंत्र के महापर्व पर जनपद में 25 मई को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ’’वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ’’एकलव्य स्टेडियम’’ में जौनपुर चुनाव क्रिकेट चैम्पियनशिप-2024 के सातवे दिन 11 मई 2024 को आयोजित फाइनल मुकाबला तहसील शाहगंज व मड़ियाहॅू ए के मध्य खेला गया जिसमें शाहगंज की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 165 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मड़ियाहूं ए की टीम 17.4 ओवर में 88 रन बनाकर आल आउट हो गयी।

शाहगंज के आतिफ साजिद बने प्लेयर ऑफ द मैच
शाहगंज के आतिफ साजिद बने प्लेयर ऑफ द मैच


इस तरह शाहगंज की टीम ने मड़ियाहॅू ए की टीम को 77 रन से पराजित कर जौनपुर चुनाव क्रिकेट चैम्पियनशिप-2024 की विजेता बनी। शाहगंज के आतिफ साजिद ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 52 बाल पर 75 रन बनायें जिसमें 10 चौके व 02 छक्के शामिल था, इस टूर्नामेन्ट में बनाया गया गया सबसे उच्चतम स्कोर था, आतिफ साजिद को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शाहगंज की टीम द्वारा बनाया गया इस टूर्नामेन्ट का सबसे उच्चतम स्कोर 165 रहा। शाहगंज टीम के अंकुश अग्रहरि ने 18 बाल में 30 रन 01 चौके एवं 02 छक्के की मदद से बनाये, अंकुश अग्रहरि को प्लेयर ऑफ द सीरिज चुना गया। अनमोल यादव 29 बाल 23 रन 02 चौके की मदद से बनाया। शाहगंज के गेंदबाज शिवांश यदुवंशी ने 04 ओवर 12 रन देकर 02 विकेट लिया एवं अबू तालिब ने 03 ओवर 13 रन देकर 02 विकेट लिया तथा अंकुश अग्रहरि ने 2.4 ओवर 21 रन देकर 02 विकेट लिये।  मड़ियाहॅू ए की टीम से सर्वाधिक स्कोर दिनेश यादव का रहा जिन्होंने 24 बाल पर 18 रन 02 चौके की मदद से बनाये। शम्भू ने 14 बाल 16 रन 2 चौके एवं 01 छक्का की मदद से बनाया। मड़ियाहॅू ए के खिलाडी साहिल सिंह ने 04 ओवर में 24 रन देकर 02 विकेट लिया।

पुरस्कार के रुप में विजेता टीम को ट्राफी के साथ इक्कीस हजार का चेक और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ ग्यारह हजार का चेक प्रदान किया गया। साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द सीरिज का पुरस्कार प्रदान करते हुए, दोनों टीमों के खिलाड़ीयो को भी अलग अलग पुरस्कार प्रदान किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाने के लिए बेस्ट इंस्पाइरिंग प्लेयर का सम्मान प्रदान किया गया।
           

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि आप निर्वाचन के एम्बेसडर है आपका दायित्व है कि अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करें ताकि जौनपुर का मतदान प्रतिशत बढ़ सके। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी डा अतुल सिंह ने किया। आभार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने व्यक्त किया। कमेन्ट्री जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व दिलीप जायसवाल ने किया।


इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह, सुजीत जायसवाल, शाहगंज टीम कोच राकेश यादव, मड़ियाहूं कोच रवि यादव,भानू प्रताप शर्मा, विवेक यादव, रानू सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल सहित भारी संख्या में दर्शक आदि उपस्थित रहे।

संत निरंकारी सत्संग भवन मडियाहू में 13 मई को मनाया जाएगा समर्पण दिवस

0
संत निरंकारी सत्संग भवन मडियाहू में 13 मई को मनाया जाएगा समर्पण दिवस
संत निरंकारी सत्संग भवन मडियाहू में 13 मई को मनाया जाएगा समर्पण दिवस

मानवता के मसीहा को निरंकारी भक्तों का शत् शत् नमन,संत निरंकारी सत्संग भवन मडियाहू में 13 मई को मनाया जाएगा  समर्पण दिवस,आप सादर आमंत्रित है   

जौनपुर : हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति में ‘समर्पण दिवस’  सोमवार, 13 मई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक मड़ियाॅहू पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। इसके साथ जनपद के अन्य ब्रांचो पर भी आयोजन होगा। समस्त  निरंकारी परिवार एवं श्रद्धालुगण सम्मिलित होकर बाबा हरदेव सिंह जी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसी क्रम मे निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में सांय 5 से रात्रि 9.30 बजे तक, समर्पण दिवस का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी प्रेम एवं करूणा की सजीव मूरत थे। उन्होंने अपनी सादगी और दिव्य मुस्कुराहट से न केवल भक्तों को निहाल किया अपितु समस्त मानव जाति को कल्याण का मार्ग अपनाकर एक सार्थक एवं संतुष्ट जीवन जीने की कला सिखाई। यही कारण रहा कि वह प्रत्येक वर्ग के लोगों के सदैव प्रिय बने रहे। बाबा जी ने एक पथप्रदर्शक बनकर हर भक्त का हाथ थामा ताकि वह एक सहज एवं सशक्त जीवन जी पाए। आध्यात्मिक जागरुकता के अतिरिक्त समाज कल्याण की गतिविधियों में बाबा जी ने अपना सकारात्मक योगदान दिया जिसमें रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जाँच शिविर, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, इत्यादि जैसी परियोजनाएं अहम है।

बाबा हरदेव सिंह जी ने सतगुरु रूप में 36 वर्षो तक निरंकारी मिशन की बागड़ोर सम्भाली। उनके अथक प्रयासों का ही सकारात्मक परिणाम है कि मिशन विश्व के प्रत्येक महाद्वीप में 60 राष्ट्रों तक पहुंच चुका है जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संत समागम, युवा सम्मेलन एवं समाज की कल्याणकारी सेवाओं का आयोजन निरंतर हो रहा है। उनके अमूल्य योगदान के फलस्वरूप मिशन को विश्व स्तर पर ख्याति के साथ-साथ अनेक पुरस्कारों द्वारा भी सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निरंकारी मिशन को सामाजिक एवं आर्थिक परिषद के सलाहकार रूप में मान्यता भी प्राप्त हुई।

संसार में अमन, शांति कायम करने के लिए युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी ने ‘‘एकत्व में सद्भाव,’’ ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्,’’ और ‘‘एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ’’ इत्यादि जैसे अनेक दिव्य संदेश दिये जिसमें निसंदेह लोक कल्याण की भावना निहित है। इसके अतिरिक्त आपने परस्पर प्रेम और मिलवर्तन के भावों को सुदृढ़ करने के लिए ‘‘दीवार रहित संसार’’ की सुंदर कल्पना को भी साकार रूप प्रदान किया।

वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज, युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी के इसी सत्य संदेश को जनमानस तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत हैं; जिनसे निरंकारी मिशन का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को सार्थक बना रहा है।

बाबू सिंह कुशवाहा ने गुलाबी महाविद्यालय में की नुक्कड़ सभा

0
बाबू सिंह कुशवाहा ने गुलाबी महाविद्यालय में की नुक्कड़ सभा
बाबू सिंह कुशवाहा ने गुलाबी महाविद्यालय में की नुक्कड़ सभा

JAUNPUR NEWS जौनपुर : बाबू सिंह कुशवाहा गुलाबी महाविद्यालय में की नुक्कड़ सभा, कार्य कर्ताओ में भरा जोश।73 लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर तथा लोगों को 25मई को वोट देकर साइकिल को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने मतों द्वारा समाजवादी पार्टी को जिता कर तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने बिचार ब्यक्त किये। समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता अमित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कोवीशील्ड लगवा कर जनता की जिंदगी से खिलवाड़ किया। तथा इलेक्टोरल बान्ड द्वारा अरबों का घोटाला किया।

महगाई बढ़ा कर आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया। आरक्षण खत्म करने की साजिश भाजपा द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर बरिष्ठ नेता लाल चन्द्र यादव बिधान सभा अध्यक्ष बीरेंद्र यादव पुर्व बिधायक अरशद खान ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव डा राजबहादुर तथा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। गायक गोरख नाथ यादव ने अपने गीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने तथा साईकिल के सामने का बटन दबाने की अपील की। तथा लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर दारा सिंह चौहान संचालन का कार्य मनोरंजक ढंग से किया।
तथा बाबू सिंह कुशवाहा को बिजयी बनाने की अपील की।

समाज विकास क्रांति पार्टी के किसी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं:अशोक सिंह

0
समाज विकास क्रांति पार्टी के किसी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहींअशोक सिंह
समाज विकास क्रांति पार्टी के किसी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहींअशोक सिंह

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया साहस, मल्हनी क्षेत्र के कई गांव में की जनसभा


जौनपुर। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान को धार देने में जुट गए हैं। सपा भाजपा बसपा और समाज विकास क्रांति पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी कड़ी में लोकसभा सदर से समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक सिंह ने भी चुनाव जीतने के लिए जनता जनार्दन की चौखट पर दस्तक देते नजर आ रहे हैं। अशोक सिंह ने शनिवार को मल्हनी विधानसभा के कई गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने गड़बाघराय गांव में बूथ अध्यक्षों की बैठक भी की, जिसमें जीत का मंत्र दिया गया। अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाए। बूथ जीतो अभियान के तहत सबको अपना बूथ मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर आपको चुनाव में किसी तरह से डराया या धमकाया जाता है तो सीधे उन्हें बताए वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे।

जौनपुर के मतदाताओं को रात्रि चौपाल के माध्यम से किया गया जागरूक  

0
जौनपुर के मतदाताओं को रात्रि चौपाल के माध्यम से किया गया जागरूक  
जौनपुर के मतदाताओं को रात्रि चौपाल के माध्यम से किया गया जागरूक  

खेतासराय [ जौनपुर ] लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में जौनपुर में मतदान होना है। जिसको लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और परदेश रह रहे लोगों को मतदान में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया गया। विकासखण्ड शाहगंज के खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के ग्रामसभा लपरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से उपस्थित मतदाताओं को जागरूक किया गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रतिभाग करने के लिए लोगों का आव्हान किया। इस दौरान परदेश रह रहे लोगों को मतदान के महापर्व में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। और निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने का अपील किया। इस अवसर सचिव संजय यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश गौड़, रामधनी बिन्द, सरफराज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

VASEEYAT का पंजीकरण अनिवार्य नहीं,हाईकोर्ट

0
VASEEYAT का पंजीकरण अनिवार्य नहीं,हाईकोर्ट
VASEEYAT का पंजीकरण अनिवार्य नहीं,हाईकोर्ट

प्रयागराज हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला उत्तर प्रदेश में VASEEYAT का पंजीकरण अब अनिवार्य नहीं

  • 2004 का संशोधन कानून शून्य घोषित, जमींदारी विनाश व भूमि सुधार कानून की धारा 169की उप धारा 3 रद

Allahabad High Court of VASEEYAT: प्रयागराज हाईकोर्ट ने आज वसीयत पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है अपने महत्वपूर्ण आदेश में वसीयतनामे का प्रदेश में पंजीकरण अनिवार्य करने को 2004के संशोधन कानून को शून्य करार दिया है और उ प्र जमींदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 169की उप धारा 3 को रद कर दिया है। कोर्ट ने इस संशोधन कानून को भारतीय पंजीकरण कानून के विपरीत करार दिया है।और कहा है कि प्रदेश में वसीयत का पंजीकरण अनिवार्य नहीं होगा।


संशोधन कानून से सरकार ने 23 अगस्त 2004 से वसीयतनामे का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था।अब हाईकोर्ट ने कहा है कि वसीयत पंजीकृत नहीं है तो वह अवैध नहीं होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने मुख्य न्यायाधीश द्वारा भेजे गये रेफरेंस को निस्तारित करते हुए दिया है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने यह  रिफरेंस तय करने के लिए खंडपीठ को भेजने का अनुरोध किया था कि क्या संशोधन कानून लागू होने का प्रभाव तात्कालिक है या भूतलक्षी।क्योंकि शोभनाथ केस में हाईकोर्ट ने कहा कि कानून आने के बाद की वसीयत का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। किंतु जहान सिंह केस में कहा गया कि क्यों कि वसीयत मौत के बाद प्रभावी होती है। इसलिए पेश करने के समय वह पंजीकृत होनी चाहिए।


इसी भ्रम की स्थिति को साफ करने के लिए एकलपीठ ने रिफरेंस तय करने का अनुरोध किया था।जिसका निस्तारण करते हुए खंडपीठ ने प्रमिला तिवारी बनाम अनिल कुमार मिश्र व चार अन्य की याचिका एकल पीठ को वापस कर दी है।
याचिका पर अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह ने बहस की। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान रिफरेंस संशोधित कर मूल मुद्दे पर अपना फैसला सुनाया है।इस फैसले के बाद प्रदेश में VASEEYAT का पंजीकृत होना अनिवार्य नहीं होगा।

यह भी पढ़े : बहुजन को एक करने वाले कांशीराम का मिशन फेल,डॉ.सुनील कुमार पीयू 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व उत्तराखंड के CM कल जौनपुर में जन सभा करेंगे   

0
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व उत्तराखंड के CM कल जौनपुर में जन सभा करेंगे   
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व उत्तराखंड के CM कल जौनपुर में जन सभा करेंगे   

जौनपुर में कल आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जन सभा को सम्बोधित करेंगे, 11 मई को दो बड़े नेताओ का होगा जमावड़ा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदलापुर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजयुमो के द्वारा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर के मैदान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित सभा को मुख्यमंत्री जौनपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे।

वही दूसरी तरफ लोक सभा 74 मछ्ली शहर सुरक्षित सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के समर्थन में सरसरा बरसठी ब्लाक के बगल स्थित मैदान में कल 11 मई को 11 बजे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जन सभा करेंगे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने दी l 

प्रलोभन देते पकड़े जाने पर MCOC के तहत कार्रवाई होगी,प्रेक्षक जौनपुर

0
प्रलोभन देते पकड़े जाने पर MCOC के तहत कार्रवाई होगी,प्रेक्षक जौनपुर
प्रलोभन देते पकड़े जाने पर MCOC के तहत कार्रवाई होगी,प्रेक्षक जौनपुर

मतदाताओं को प्रलोभन ना दे प्रत्याशी पकड़े जाने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।


जौनपुर: सदर 73-जौनपुर (सामान्य प्रेक्षक)  सी०बी० बलात, 74-मछलीशहर (अ०जा०) (सामान्य प्रेक्षक) के० लीलावती, पुलिस प्रेक्षक  देवव्रत दास, व्यय प्रेक्षक 74 कृष्ण कुमार पी और जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़,मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन  के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न ।


 प्रेक्षकगणों ने निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जाए।  प्रेक्षकगण के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण तथा निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के गाइडलाइंस एवं प्रत्याशियों के दायित्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंपलेट पर मुद्रक का नाम पता और संख्या अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। बच्चों को कैंपेन में शमिल नहीं किया जाएगा।               

   उन्होंने कहा कि आपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशी को तीन बार प्रिंट मीडिया में इसकी जानकारी प्रकाशित कराना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जाति आधारित पंचायते नहीं की जाएगी इसके साथ ही प्रचार के दौरान, मंदिर, मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जुलूस/सभा के लिए सुविधा एप पर 48 घंटे पूर्व आवेदन करना होगा। जिला निवार्चन अधिकारी ने प्रत्याशियों को झंडे की साइज के बारे में भी जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी व्यय की सूचना निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। मतदान के 48 घंटे पूर्व प्रचार बंद हो जाएगा। अस्थाई कार्यालय धार्मिक स्थान सरकारी जगह पर नहीं होना चाहिए और पोलिंग बूथ से कम से कम 200 मीटर दूर ही होना चाहिए।


जुलूस के दौरान आवागमन किसी भी दशा में बाधित नहीं होना चाहिए, एम्बुलेंस को प्राथमिकता पर जगह दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से अपील किया है कि वे मतदान एवं मतगणना के दिन स्वयं और कार्यकर्ता संयमित व्यवहार और आचरण का परिचय देते हुए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसान शांतिपूर्ण,निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपादित कराने में सहयोग करेंगे। उन्होने बताया कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन ना दे अन्यथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन प्रलोभन के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने कहा कि जिन शर्तो पर अनुमति दी जा रही है उसका शत-प्रतिशत पालन किया जाए और किसी भी प्रत्याशी को कोई समस्या आ रही है तो अविलम्ब अवगत कराए जिससे उसका त्वरित निस्तारण किया जा सके।


  प्रेक्षक गण के द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न करें, और किसी को निर्वाचन के सम्बन्ध में सूचना/शिकायत देना हो तो दे सकते है।   सामान्य प्रेक्षकगण का अवस्थान स्थल लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस, लाईन बाजार, जौनपुर एवं पुलिस प्रेक्षक का अवस्थान स्थल पुलिस लाईन, जौनपुर है। नामित समस्त प्रेक्षक महोदय के नाम व मोबाईल नम्बर का विवरण इस प्रकार है-73-जौनपुर (जनरल प्रेक्षक)  सी०बी० बलात जिनका मोबाइल नंबर 9235900189 है  प्रेक्षक  से प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे के मध्य संपर्क किया जा सकता है। 74-मछलीशहर (अ०जा०) (जनरल प्रेक्षक)  के० लीलावती का मोबाइल नंबर 9235928224 है। मा0 प्रेक्षक  से प्रातः 8.00 बजे से 9.00 बजे के मध्य संपर्क किया जा सकता है। पुलिस प्रेक्षक  देवव्रत दास का मोबाइल नंबर 9235906944 है तथा  प्रेक्षक से प्रातः 09.30 बजे से 10.30 बजे के मध्य संपर्क किया जा सकता है।प्रेक्षकगण से निर्वाचन के सम्बन्ध में उपरोक्तानुसार अंकित मोबाईल नम्बर पर निर्धारित समय पर सुझाव/शिकायत हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

बदलापुर के उमरीकला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से मांगा समर्थन

0
बदलापुर के उमरीकला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से मांगा समर्थन
बदलापुर के उमरीकला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से मांगा समर्थन

भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष,चुनावी रण में झोंकी ताकत


जौनपुर। बदलापुर के उमरीकला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से मांगा समर्थन लोकसभा चुनाव को अब महज 15 दिन बाकी है। 25 मई को छठवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। चाहे भाजपा प्रत्याशी हो या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी या फिर बसपा प्रत्याशी सभी जनसंपर्क अभियान को जोर देकर जनता के दिलों तक पहुंचना चाह रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर से अपना भाग्य आजमा रहे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भी तेजी से जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अशोक सिंह ने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले बदलापुर विधानसभा के उमरी कला गांव में जनसंपर्क कर ब्राह्मण वोटरों को साधने का काम किया।


उमरी कला गांव में अशोक सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ इस तरफ साफ इशारा कर रही है कि अशोक सिंह भाजपा के प्रत्याशी के लिए नई चुनौती बनकर खड़े हैं। चर्चा है कि धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटने से नाराज ठाकुरों का समर्थन तो अशोक सिंह को मिल ही रहा है और अब ब्राह्मणों का समर्थन मिलने से चुनावी लड़ाई दिलचस्प बन गई है।