Home Blog Page 284

Dr.सुर्यभान यादव बने मिर्जापुर के सपा प्रचार प्रभारी,समर्थको में खुशी की लहर   

0
Dr.सुर्यभान यादव बने मिर्जापुर के सपा प्रचार प्रभारी,समर्थको में खुशी की लहर   
Dr.सुर्यभान यादव बने मिर्जापुर के सपा प्रचार प्रभारी,समर्थको में खुशी की लहर   

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के वरिष्ठ नेता Dr. सुर्यभान यादव को मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रचार प्रभारी बनाया गया है । प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शाहगंज डेहरी गांव के निवासी नेता डॉक्टर सूर्यभान यादव को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है तत्काल वह मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र- 79 में पहुंचकर जनता के बीच भ्रमण जनसंपर्क प्रचार करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीतने का काम करेंगे और चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे ।

इस बारे में मिर्जापुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश चंद्र विन्द को सूचित कर दिया गया है । डा सुर्यभान यादव ने बताया कि जो भी जिम्मेदारी मिली है । उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का काम करूंगा और पार्टी की प्रत्याशियों को सफलता दिल कर ही दम लिया जाएगा। डॉ सुर्यभान को मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से सहयोगियों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े : मतदाता पर्ची की शिकायत पर जौनपुर के 19 BLO पर दर्ज होगी F.I.R    

मतदाता पर्ची की शिकायत पर जौनपुर के 19 BLO पर दर्ज होगी F.I.R    

0
मतदाता पर्ची की शिकायत पर जौनपुर के 19 BLO पर दर्ज होगी F.I.R
मतदाता पर्ची की शिकायत पर जौनपुर के 19 BLO पर दर्ज होगी F.I.R

मतदाता सूचना पर्ची की  पर मिली शिकायत बीएलओ विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।

जौनपुर : मतदाता पर्ची  में मिली गड़बड़ी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची के वितरण का कार्य सम्बन्धित बीएलओ० द्वारा किया जा रहा है।  जिला निर्वाचन अधिकारी  रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अवगत कराया है कि संज्ञान में आया है कि कतिपय बीएलओ० द्वारा मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। संबंधित सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा मतदाता सूचना पर्ची में वितरण कार्य में उदासीनता बरतने वाले बीएलओ की सूची प्राप्त कराई गई है जिसका विवरण इस प्रकार है। तहसील-जौनपुर में बीएलओ० कुसुमलता, अंजली, सुनीता देवी, संगीता देवी और डाली मौर्या आंगनबाडी।तहसील-मड़ियाहू में रीना सिंह, सरिता उपाध्याय, नीलप्रभा, विभा देवी और चन्द्रकला आगनबाड़ तहसील-शाहगंज में राजेश कुमार सफाईकर्मी व माधुरी उपाध्याय आगनबाड़ी।

तहसील- मछलीशहर में कुसुमलता, गीता देवी, राधा देवी, सावित्री देवी आंगनबाड़ी। तहसील-बदलापुर में कर्मा देवी, आरती देवी, लक्ष्मी नाविक, संजू गुप्ता व प्रभावती आगनबाड़ी।

 उपरोक्त बीएलओ० के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिथिलता बरतने वाले बीएलओ० के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये मतदाता सूचना पर्ची वितरण का कार्य करायें फिर भी यदि बीएलओ० द्वारा ससमय मतदाता सूचना पर्ची वितरण का कार्य नही किया गया और कोई लापरवाही बरती गई तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।

यह भी पढ़े > एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सामने कुसुम सिंह ने थामा भाजपा का हाथ 

0
कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सामने कुसुम सिंह ने थामा भाजपा का हाथ 
कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सामने कुसुम सिंह ने थामा भाजपा का हाथ 

दर्जनों समर्थकों के साथ एडवोकेट कुसुम सिंह ने थामा भाजपा का दामन,कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिलाई सदस्यता

खेतासराय (जौनपुर) कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिलाई सदस्यताजय माँ अम्बे इंडेन गैंस एजेंसी संचालिका एडवोकेट कुसुम सिंह ने दर्जनो समर्थकों के साथ शनिवार को क्षेत्र के नौली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर किया। यह सदस्यता योगी सरकार में कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नौली में आयोजित एक जनसभा में कराया। जिसके प्रति कुसुम सिंह ने आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नौली मैदान में भाजपा से चुनावी मैदान में कृपाशंकर के भारी मतों से जीत दर्ज कराने के लिए योगी सरकार के कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर का जनसभा था। जिसमें कुसुम सिंह अपने दर्जनों सर्मथकों के साथ जनसभा में गई थी। जिसको उक्त कबीना मंत्री में भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनोज शर्मा, रिंकू प्रजापति, जयनाथ राजभर, कमला राजभर त्रिलोचन प्रजापति, अनिल कुमार श्रीवास्तव समेत आदि लोगों ने कुसुम सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण के बाद कुसुम बताया कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता समर्थकों के साथ ग्रहण की हूँ। भारतीय जनता पार्टी की सदस्य होने के नाते मुझे गर्व है, पार्टी की नीतियों और रीतियों को आगे बढ़ाऊंगा और पार्टी के सपनों को साकार करूंगी।

कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिलाई सदस्यता

अशोक सिंह ने मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में किया जनसंपर्क

0
अशोक सिंह ने मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में किया जनसंपर्क
अशोक सिंह ने मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में किया जनसंपर्क

किसान का बेटा हूं आपका दर्द समझता हूं : अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क कर नुक्कड़सभा की। इस दौरान अमाव गांव में भारी तादात में महिलाओं, पुरुषों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों में मौजूदा बसपा सांसद श्याम सिंह यादव और भाजपा सरकार से नाराजगी दिखी। अशोक सिंह ने लोगों को अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और मैं आपका दर्द समझ सकता हूं। मैंने भी खेत में हल चलाए हैं, यहीं से पढ़ाई करके मैं मुंबई गया और मेहनत करके आज इस मुकाम पर हूं, मैं अपने लोगों, किसान भाईयों और जिले के लिए कुछ करना चाहता हूं, लेकिन उसके लिए मुझे यहां के चुनाव में उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपके सामने जो भाजपा के प्रत्याशी हैं वो भी जिले के हैं, लेकिन उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी। उन्होंने महाराष्ट्र में गृहराज्यमंत्री रहते हुए अपने जिले वालों के लिए कुछ नहीं किया है। अब आपके हाथ में है कि आप किसान के बेटे का साथ देते हैं या किसानों के साथ छल करने वालों का।

करोड़ों रुपये खर्च के बाद, खुले में शौच से फैल रही हैं बिमारी

0
करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी, खुले में शौच से फैल रही हैं बिमारी
करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी, खुले में शौच से फैल रही हैं बिमारी

करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी नहीं चालू हो सका माडल गाँव का शौचालय

खुटहन (जौनपुर) गंदगी में डूबा माडल गाँव खुले में शौच से फैल रही हैं बिमारी विकास खण्ड खुटहन का पिलकिछा गाँव जनसंख्या कि दृष्टि से देखें तो यह क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है लगभग यहाँ वोटरों की जनसंख्या दस हजार के उपर है पुरा ग्राम सभा बाइस पूरवे में विभाजित है फाइनेंशियल वर्ष 2023 से 2024 के कार्यकाल में माडल गाँव के चौमुखी विकास के लिए दो करोड़ एक्तालिश लाख रुपये का बजट बना जिसमें गाँव के विकास कार्य हेतु लगभग एक करोड़ इक्यानवें लाख सैंतालिस हजार रुपये खर्च किया गया लेकिन आज तक गाँव का सामुदायिक शौचालय चालू नही हुआ लोग खुले में शौच कर रहे हैं जिससे गाँव में बिमारियों के फैलने का खतरा बन रहता है,सोलह जुलाई दो हजार बाइस को पिलकिछा माडल गाँव के रुप में चयनित हुआ था तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा थे सड़क के कच्चे पक्के रास्तों पर लोगों का चलना मुश्किल होता है माडल गाँव चयनित होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर थी जबकि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही करोड़ रुपये खर्च किये गए पिलकिछा गाँव के दयनीय दसा पर सम्बंधित अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते हैं l

jaunpur news:एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

0
एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा
एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा,कायाकल्प हुआ स्टेशन का तो खत्म हो गई पीआरएस विंडो

खेतासराय (जौनपुर) एक दशक से इस क्षेत्र की सबसे बड़ी जनहित समस्या को लेकर कोई जनप्रतिनिधि नही हुआ मुखर चुनाव को लेकर प्रत्याशी गाँव-गाँव जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। लेकिन जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर बात करने से कतराते नज़र आते है। और न ही जन समस्याओं से सम्बंधित मुद्दों को उठाने की बात करते है। क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट लेकर प्रत्याशी गायब हो जाते है। ऐसे ही मुद्दों में एक अहम मुद्दा है Khetasarai railway station का, जहां आज से तकरीबन एक दशक पूर्व इस क्षेत्र के तत्काली सांसद के प्रयास से पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम खेतासराय स्टेशन पर चालू हुआ। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी उम्मीद की किरण जगी की अब रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए दस किलोमीटर दूर शाहगंज या पच्चीस किलोमीटर दूर जौनपुर नहीं जाना होगा। लेकिन यह सब चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात की तरह ही बनकर रह गया ऐसे में तब से लेकर आज तक न तो कोई विधायक,मंत्री न ही कोई सांसद ने इस पर ध्यान दिया। स्थानीय नेताओं द्वारा भी इस मुद्दे को लेकर कभी जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट नहीं कराया गया।

एक दशक से बंद पड़ी है खेतासराय रेलवे स्टेशन की पीआरएस सेवा

खेतासराय रेलवे स्टेशन


बताते चलें की वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर खेतासराय रेलवे स्टेशन पर पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम PRS service (पीआरएस) सेवा का उद्घाटन अप्रैल 2012 में तत्कालीन सांसद धनजंय सिंह ने किया था। सांसद ने उद्घाटन तो कर दिया था लेकिन बुकिंग क्लर्क की तैनाती ना होने से रिजर्वेशन आज तक शुरू नहीं हो पाया इस स्टेशन की भौगोलिक स्तिथि यह कि इस स्टेशन से गैर जनपद आज़मगढ़ नगर पंचायत सहित आसपास के सैकड़ों गांव के लोग यात्रा करते है इन सभी का केन्द्र है खेतसराय रेलवे स्टेशन, इस क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों का अन्य प्रदेशों में आवागमन होता है पीआरएस की सुविधा न होने से टिकट के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है यात्रियों को समय से टिकट भी नही मिल पाता रिज़र्वेशन टीकट के नामपर उन्हें कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पीआरएस वर्षो से ठप्प पड़ा है इसके लिए अलग से कोई विंडो नही है और ना ही अलग से किसी क्लर्क की तैनाती है सुविधा मिलने पर चालू कराया जाएगा।

बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया जन संपर्क 

0
बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया जन संपर्क 

 बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव ने क्षेत्र में किया ब्यापक जन संपर्क 

जौनपुर, 73 – लोकसभा क्षेत्र के बहुजन समाजवादी के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने शहरी क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान मु0 दरवानीपुर ,अटाला मस्जिद, पानदरीबा ,बालाजी कॉलोनी, अंबेडकर तिराहा ,लाइन बाजार, पॉलिटेक्निक चौराहा, नईगंज ,बदलापुर पड़ाव, कोतवाली चौराहा ,सब्जी मंडी, कुत्तुपुर तिराहा व चौकिया चौराहा आदि जगहो पर जन सम्पर्क किया एवं अपनी बात लोगों तक पहुंचाई उन्होंने कहा कि करोना काल के दौरान मुझे यह जानकारी मिली कि ऑक्सीजन के अभाव में तमाम जिंदगी मौत से संघर्ष कर रही हैं और मैं तत्काल अपनी निधि से जनता के जीवन रक्षा के लिए एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट जिला चिकित्सालय जौनपुर को प्रदान किया, जो आज भी क्रियाशील है इसके अलावा मैंने 5 लाख मास्क व हजारों की संख्या में सेनीटाइजर उपलब्ध कराया ।

उसके बाद 2 साल की सांसद निधि भी करोना के कारण सरकार को वापस करना पड़ा, इसके बावजूद भी मैंने जनता की सेवा के लिए आगामी प्राप्त फंड एवं भारत सरकार के उपक्रमो के सी एस आर फंड से धनराशि प्राप्त कर तमाम परियोजनाओं को धरातल पर लाया, जिसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। इस चुनाव में मुझे समस्त वर्ग जाति बिना भेदभाव के पूर्ण रूप से मुझे अपना समर्थन दे रहे हैं और मैं उनके उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा । सांसद जी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोहम्मद अजमत भाई, मोहम्मद आमिर भाई, रवि सोनकर ,अवधेश चंद भारद्वाज, दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, प्रभावती पाल ,सुभाष चंद्र पाल, शाहनवाज ,शशि मौर्य ,सुनील यादव, कलंदर बिन्द ,अनिल यादव, सुरेंद्र पटेल ,पप्पू भारती, विनोद कुमार कन्नौजिया , सुबेलाल कन्नौजिया ,हंसराज निषाद एडवोकेट ,दिनेश प्रजापति, राहुल प्रजापति ,रण बहादुर यादव ,खुर्शीद अहमद ,प्रिंस चौबे ,विकास शुक्ला ,अवधेश यादव आदि रहे ।

आशुतोष हत्याकांड का मास्टर माइंड जमीरुद्दीन को 2 राज्यों की पुलिस खोज रही है

0
आशुतोष हत्याकांड का मास्टर माइंड जमीरुद्दीन को 2 राज्यों की पुलिस खोज रही है
आशुतोष हत्याकांड का मास्टर माइंड जमीरुद्दीन को 2 राज्यों की पुलिस खोज रही है

सबरहद आशुतोष हत्या कांड में उपनि.मंशाराम ,कांस्टेबल बृजेश मिश्रा निलंबित

सबरहद आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ था फरार

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में बीते 13 मई की सुबह 9.30 भाजपा नेता सबरहद आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का आरोपित गो-तस्कर जमीरूद्दीन को मुंबई से जौनपुर लाए जाते समय अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार हो गया था। पत्रकार की हत्या के मुख्य नामजद आरोपी जमीरुद्दीन को पुलिस कस्टडी से फरार होने की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक मंसा राम गुप्ता और कांस्टेबल बृजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि मुंबई और आस-पास के पुलिस से संपर्क करके आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज दोपहर पुलिस अपना बयान जारी करते हुए बताया  कि थाना शाहगंज पर आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जमीरुद्दीन पुत्र अनीफ कुरैशी ग्राम सबरहद थाना शाहगंज को थाना ठाणे जनपद ठाणे, महाराष्ट्र से दिनांक- 14.05.2024 को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त को उ0नि0 मंशाराम गुप्ता व का0 बृजेश मिश्र अपनी अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय सीजेए ठाणे महाराष्ट्र से ट्राजिंट रिमाण्ड प्राप्त कर ठाणे महाराष्ट्र से ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिलन से वापस थाना शाहगंज आ रहे थे कि दिनांक 16.05.2024 समय करीब 02.40 बजे खंडवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलते ही उक्त अभियुक्त जमीरुद्दीन टायलेट ले जाते समय ट्रेन से कुद कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में राजकीय रेलवे पुलिस खंडवा भोपाल में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर लगाया गया है तथा उक्त उ0नि0 व आरक्षी के विरुद्ध कर्तव्य के प्रति बरती गयी लापरवाही व शिथिलता के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में  

0
अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में  
अशोक सिंह के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में  

पति के सम्मान में पत्नी उतरी मैदान में,अशोक सिंह के लिए वोट मांगने निकली उनकी पत्नी

मैं क्षत्रिय हूं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं : अशोक सिंह पुलिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदर से प्रत्याशी अशोक सिंह के सम्मान में उनकी पत्नी भी अब चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। उनकी पत्नी ने शाहगंज के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग मेरे पति की लोकप्रियता से डरे है इस लिए मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शाहगंज क्षेत्र में कई जगह जाकर जनसंपर्क भी किया और लोगो अपन पति के लिए वोट की अपील की। वही जिला मुख्यालय पर अशोक सिंह ने पत्रकार वार्ता की । उन्होंने कहा कि भाजपा और कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता देगी। हमे चुनाव लड़ने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे।


उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं भगवान राम का वंशज हूं कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। श्री सिंह ने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते कि मैं चुनाव लडू। वार्ता के दौरान वो लगातार कृपा शंकर सिंह पर हमलवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया है। बता दे की गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर टीडी कालेज रोड को इमरजेंसी के लिए रखा गया था। इसी रोड पर अशोक सिंह का केंद्रीय कार्यालय है। कार्यालय बाहर गाड़िया खड़ी थी और गाड़ियों को पुलिस प्रशासन हटवाना चाहती थी जिसका विरोध करते हुए अशोक सिंह सड़क पर धरने पे बैठ गए थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें घसीटते हुए गाड़ी में लादकर थाने ले गई थी।

जौनपुर के दो बदमाश जिला बदर,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 

0
जौनपुर के दो बदमाश जिला बदर,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 
जौनपुर के दो बदमाश जिला बदर,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 

जौनपुर के दो बदमाशो को किया गया जिला बदर ,पुलिस ने घर पर पिटवाया डुगडुगी 

JAUNPUR CRIME : जौनपुर में दो लोगो पर गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्यवाही अपर जिला मजिस्ट्रेट भू,रा, के आदेश के अनुपालन में गुंडा एक्ट के तहत अभियुक्त रवि पुत्र दीनानाथ निवासी नाथूपुर थाना जाफराबाद को 06 माह तक जिला बदर के लिए उसके घर पर डुगडुगी पिटवा कर नोटिस तामील करा कर जिला बदर की कार्यवाही की गई।

वही दूसरी तरफ केराकत थाना क्षेत्र में  अपर जिला मजिस्ट्रेट भू,रा, के आदेश के अनुपालन में गुंडा अधिनियम के तहत अभियुक्त धीरज यादव पुत्र रामदेव यादव उर्फ सितई निवासी परमानंद पुर थाना केराकत  को गुंडा अधिनियम के तहत अगले 06 महीने तक थाना केराकत पर प्रत्येक सोमवार को हाजिरी लगाने तथा अपने क्रिया कलापों से अवगत कराने हेतु गांव वालों के समक्ष मुनादी करवाई गई तथा नोटिस चस्पा किया गया।

यह भी पढ़े :मोदी ने जौनपुर में बच्चे की पेंटिग मगवायी,मंच से  की सराहना