बाबू सिंह कुशवाहा ने उड़ली गांव में की नुक्कड़ सभा,कार्यकर्ताओ में भरा जोश
जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा उड़ली गांव में की नुक्कड़ सभा ,कार्यकर्ताओ में भरा जोश
JAUNPUR NEWS जौनपुर: समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने विधानसभा सदर के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सम्मानित जनता को सम्बोधित किया उड़ली गांव में स्वर्गीय लालजी यादव के आवास पर उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओ से आगामी 25 मई के दिन मतदान में चुनाव चिन्ह साइकिल पर वोट डालकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया इस मौके पर पूर्व विधायक अरशद खान, वीरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, पूनम मौर्य,आरिफ खान और इंडिया गठबंधन के तमाम लोग मौजूद रहें।
वही दूसरी तरफ लोकसभा जौनपुर से समाजवादी_पार्टी ( इंडिया गठबंधन ) प्रत्याशी व जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने विधानसभा सदर की शाही मस्जिद अटाला व बड़ी मस्जिद क्षेत्र में जनसंपर्क के माध्यम से सम्मानित जनता से अपने पक्ष में चुनाव चिन्ह साइकिल पर वोट डालकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरशद खान, आरिफ खान और इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहें।
मल्हनी विधानसभा के गोसाईगंज मे भाजपा की सभा आयोजित
देश का किसान, युवा, जवान व महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकार में ही-बाबूराम निषाद
जौनपुर:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अन्नदाता सम्मेलन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के अध्यक्षता मे मल्हनी विधानसभा के गोसाईगंज में आयोजित विशाल जनसभा का कार्यक्रम सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद एव विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह रहे।
मुख्य अतिथि बाबूराम निषाद ने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब और नौजवान तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिल रहा प्यार इस बात का प्रमाण है। विपक्षी दलों के लोग भारत के टुकड़े करने की मंशा के साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। हम भारत को अपनी माता मानते हैं इसलिए हम सभी भाई भाई हैं न कि जाति में बंटे हैं जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर हमें कार्य करना है। जातियों में बंटकर हमारा देश हजारों साल गुलाम रहा।
मल्हनी विधानसभा के गोसाईगंज मे लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उपस्थित किसानों, महिलाओं व युवाओं से मोदी व योगी के कार्यों पर वोट मांगते हुए विजयी बनाने का आग्रह करते हुए जौनपुर का चहुंमुखी विकास करने का आश्वासन दिये और कहा कि कार्यकर्ता के दम पर ही चुनाव लड़ा जाता है और भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। बस इसे मंजिल तक पहुंचाना है और विजय पताका लहरानी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पुष्पराज सिंह ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय व उनकी पूरी टीम को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुए चुनाव में विजय को एकमात्र लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया भाजपा को कार्यकर्ता चलाता है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत से कहीं भी पहुंच सकता है। अब तक जो भी अभियान कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करते हुए उसको सफल बनाया। भाजपा के अंदर कार्यकर्ता ही सबसे मजबूत कड़ी है। सांसद, विधायक कार्यकर्ता ही बनाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेन्द्र उपाध्याय ने सभी उपस्थित जनसमूह व अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को मिल रहा है। दुनिया की एजेंसियां यह मानती हैं कि भारत में साढ़े नौ वर्ष में 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।
मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। और आये हुये कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुधाकर उपाध्याय, धनंजय सिंह इन्द्र्सेन सिंह प्रदीप यादव, घनश्याम यादव नीरज मौर्या अजय मिश्रा सौरव सिंह बनकट, अखंड प्रताप, संजय सिंह, सूरज उपाध्याय,रामबली निषाद, आदित्य विक्रम समेत हजारों की संख्या में बुजुर्ग कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहीं।
बहुजन को एक करने वाले कांशीराम का मिशन फेल,डॉ.सुनील कुमार पीयू
आनंद से आकाश और आकाश से आनंद छिन गया,बहुजन को एक करने वाले कांशीराम का मिशन मायावती ने किया फेल,भाजपा के सामने उप्र में बरगद की तरह खड़े रहते थे कांशीराम,अब हनक और तेवर में कभी नहीं दिखेंगी बहन मायावती,दलित भी भाजपा, कांग्रेस और सपा में अपनी जमीन तलाशने को मजबूर,जातिगत आधार पर वोट पड़ने की संभावना दिख रही है 2024 के लोस चुनाव में कभी कांशीराम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस मेहनत से बहुजन समाज पार्टी की वह नीव डाल रहे है। उनकी उत्तराधिकारी जिनके प्रति उनका अटूट विश्वास था। उसी विश्वास की प्रतिमूर्ति मायावती उनके सींचे संगठन की नींव में मट्ठा डालने का काम करेंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं बसपा सुप्रीमो मायावती की। बसपा सुप्रीमो मायावती को अगर कहा जाए कि यह भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है तो कोई गलत नहीं होगा। मायावती को सोचना होगा कि दलितों के समर्पण, विश्वास, मेहनत और खून से यह पार्टी बनी है। उन्हें वह दिन याद करना होगा कि बसपा की रैली में दलित, ओबीसी की इतनी भीड़ होती थी कि लाखों की संख्या में पहुंचने वाले कई दलितों का रैली अंतिम दिन होता था। कहने का मतलब वह रेलवे प्लेटफार्म और बस अड्डे पर भीड़ की धक्का-मुक्की का शिकार होकर अपना दम तोड़ देते थे। उस पार्टी की मुखिया मायावती आज इतनी सहमी क्यों हैं? उनकी पार्टी में भाजपा की दखल क्यों है? अमेठी के प्रत्याशी किशोरी लाला शर्मा ने तो यह कह दिया कि अमित शाह बीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आकाश आनंद के बीजेपी के खिलाफ एक बयान पर मायावती ने उन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया गया। अब हम इन रहस्यों की कुछ परत खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
बहुजन को एक करने वाले कांशीराम का मिशन फेल मायावती जब से ईडी, इनकम टैक्स जैसी एजेसिंयों के रडार पर आई। उन्हें लगा कि अब जेल की चहारदीवारी से अच्छा है जब तक जिंदगी है भावी सरकारों से समझौता कर आराम और ऐश की जिंदगी व्यतीत की जाए। उनका पार्टी को आगे ले जाने और दलितों की लड़ाई लड़ने का कोई मकसद अब नहीं रहा। दलित आधार पर बनी पार्टी जब ब्राह्मण सम्मेलन करने लगे तो समझ जाइए उस पार्टी का कोई भविष्य अब नहीं रहा। बताते चले कि उप्र ने छः ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाएं। कांग्रेस ने अंतिम बार 1989 में नारायण दत्त तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद उप्र प्रदेश समेत हिंदी क्षेत्रों के प्रदेश से ब्राह्मण चेहरा गायब होने लगा। राजनीतिक दलों ने भी जनता की नब्ज को पकड़ लिया। मंडल कमीशन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ओबीसी और बहुजन दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की होड़ लग गई। उप्र में अब तक 35 वर्षों में किसी भी दल ने मुख्यमंत्री के रूप में ब्राह्मण चेहरा को नहीं चुना। ब्राह्मण प्रेम के कारण कांग्रेस आज भी उप्र, हरियाणा और बिहार में उभर नहीं पा रही है। भाजपा ने भी यह गुस्ताखी नहीं की। ब्राह्मण नेता तो पैदा किया लेकिन मुख्यमंत्री किसी को नहीं बनाया।
अब हम बात करते हैं कांशीराम की। दलितों का मानना है कि रामलहर में भी मान्यवर कांशीराम भाजपा के सामने उप्र में बरगद की तरह खड़े रहे। उन्होंने कभी समझौता नहीं किया बल्कि लोग उनके पास समझौता करने आते थे। उन्होंने अपनी एक इमेज बिल्डिंग बनाई थी। इससे सभी राजनीतिक दल घबरा गए थे। कोई उनकी उपेक्षा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। कारण उनके पास दलितों को वोट बैंक जो था। इसको वह जिधर चाहे उधर मोड़ने की ताकत रखते थे। सरकार में आने पर उन्होंने इस ताकत को हमेशा बरकरार रखने के लिए संत रविदास और अंबेडकर के नाम पर कई जगह पार्क और मूर्तियां बनाई। यह भी उनकी एक सोच और विजन का हिस्सा था। वह जानते थे की हमारा समाज सोने वाला है। यह तभी जागेगा जब इन महापुरुषों की मूर्तियों पर कोई प्रहार करेगा। मगर मायावती अपने को जेल जाने से बचने के लिए पार्टी को कमजोर कर दी हैं। उन्होंने जबसे बसपा में सतीश मिश्रा को तरजीह देनी शुरू की तभी से उनका वोट बैंक खिसकना शुरू हो गया। खैर हम अब बात करते हैं तत्कालिक मुद्दे की।
मुद्दा है आकाश आनंद को सभी महत्वपूर्ण पदों से हटाना। आजकल राजनीतिक दलों के भीतर गहरी चर्चा का कारण यह बन गया है। यह निर्णय सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसके असर को समझने के लिए अन्यायपूर्ण, न्यायपूर्ण और राजनीतिक मानदंडों का विश्लेषण करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्या यह मायावती का भाजपा प्रेम नहीं है? इसके अतिरिक्त, यह निर्णय पार्टी के आंतरिक विवादों की गहरी दिशा को दर्शाता है, जो उसकी विश्वसनीयता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। अब मायावती को सोचना है कि उनकी कुछ गलतियों की वजह से वह भाजपा की गुलाम बनकर रह गई हैं। अगर उनके में समर्पण और त्याग की भावना होती तो वह भाजपा को दहाड़ती की मैं जेल जाऊंगी लेकिन अपने समाज को किसी दल के सामने गिरवी नहीं रख सकती। तब उनके प्रति समाज का विश्वास होता। उन्हें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल से सीख लेने की जरूरत है। अगर इनसे सीख नहीं लेना है तो वह ममता बनर्जी से सीख लेनी चाहिए। ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को लांच किया। अभिषेक में पश्चिम बंगाल के लोग ममता का अश्क देखने लगे। मगर कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि वह भाजपा के दबाव में तो हैं। यह बात सत-प्रतिशत सही है। वह यह भी नहीं चाहती कि भाजपा आकाश आनंद बहुजन को किसी बड़े केस में फंसाकर लगातार ब्लैकमेलिंग करती रहे। हो सकता है चार जून को भाजपा की सरकार केंद्र में नहीं आए, तब वह कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर अपने केस को हल्का कराकर फिर से आकाश आनंद को ला सकती हैं। मुझे भी आकाश आनंद को हटाए जाने की यह घटना एक राजनीतिक सोच का हिस्सा लगती है।
यह तो अपने सोचने का एक नजरिया है। मगर मायावती को सोचना होगा की कांशीराम ने बीएसपी की बुनियाद मीडिया के बल पर नहीं कैडर के बल पर रखी थी। बहुजन को एक करने वाले कांशीराम कैडर घर-घर जाकर लोगों को एकजुट किया, लेकिन मीडिया उसे जातिवादी पार्टी की रूप में ही पेश किया। इसके बावजूद कांशीराम ने प्रदेश में चार बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाया। मायावती में भी डिक्टेटरशिप है। वह किसी को दल में जब तक रहेंगी अपने से ऊपर नहीं देखना चाहती। अंग्रेजी में कहें तो वह वन वूमेन शो महिला हैं। उनका मानना है कि उनका साम्राज्य दलितों के वोट पर टिका है। इन्हें झुकाकर डराकर रखने पर ही एकजुट रहेंगे। अगर इन्हें ज्यादा महत्व दिया जाएगा तो संगठन में फूट पड़ जाएगी। कांशीराम ने अपने विजन के तहत आरएसएस की तर्ज पर बसपा को बैकिंग देने के लिए बामसेफ का गठन किया था। इस संगठन में सरकारी कर्मचारी थे। जो नौकरी करने वालों और बुद्धजीवियों के बीच प्रचार- प्रसार कर दलितों को एकजुट करते थे। पार्टी से कार्रवाई होने के बाद आकाश आनंद ने एक्स एकाऊंट पर लिखा, ‘आदरणीय मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है।’आकाश ने आगे लिखा, ‘आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जय भीम-जय भारत।’बता दें कि 7 मई को मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अपने उत्तराधिकारी पद से हटाने का निर्णय लिया था। उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि आकाश के पिता आनंद कुमार पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। आकाश को हटाने के का कारण आकाश ने करीब 2 दर्जन से ज्यादा रैलियों को संबोधित किया। सीतापुर के राजा कॉलेज में एक जनसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।यहां उन्होंने भाजपा सरकार को ‘आतंक की सरकार’ करार दिया था और जूतों से मारने की बात कही थी।इस विवाद के बाद से मायावती ने आकाश की रैलियों पर रोक लगा दी और बाद में उनको पद से हटाया। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मायावती जांच एजेंसियों के रडार पर होने के बाद अब वह तेवर उनके में नहीं रह गया है। वह कायर हो गई है। इसी वजह से दलितों का झुकाव भाजपा और सपा की ओर हो रहा हैं। उन्हें भी तो अपनी जमीन तलाशनी होगी। इससे कुल मिलाजुलाकर दलित वोटों को इधर उधर जाने पर मायावती ने मजबूर कर दिया। इसका नुकसान दलितों को होगा ही। अब उनका वोट बैंक निर्णायक भूमिका में नहीं होगा। 2024 के लोकसभा में चुनाव में स्थिति यह हो गई है कि ओबीसी और दलित अपना वोट तय नहीं कर पा रहे हैं कि किधर दिया जाए। इससे एनडीए और इंडी एलायंस की स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में इस चुनाव में यूपी की राजनीति जाति फैक्टर ज्यादा काम कर रहा है, इसलिए यूपी में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।
डाक्टर सुनील कुमार -प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
प्रधानाचार्य ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक
सुईथाकला जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 वोट करेगा जौनपुर के तहत गुरुवार को प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है।कोई भी देश सशक्त तभी हो सकता है जब उस देश का मतदाता जागरुक होकर विकास करने वाले प्रत्याशी को अपना जनप्रतिनिधि चुनता है।उन्होंने छात्र-छात्राओं,शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने स्लोगन पहले मतदान,फिर जलपान के माध्यम से जागरूक किया ।यह रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों समोधपुर ,मदारीपुर ,बरचौली में गई और जागरूकता का संदेश दिया। स्काउट गाइड के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रथम वर्ग में शिवांगी जायसवाल ,सानिया,अविरल वर्मा, दिवाकर प्रथम तथा द्वितीय वर्ग में रिया यादव,सोनाली ,लकी खरवार प्रथम रहे।सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।प्रधानाचार्य ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की।उन्होंने कहा कि रंगोली मतदाताओं में जागरूकता की भावना उत्पन्न करने के लिए एक सशक्त माध्यम है।संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राम बख्श सिंह ने किया। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,विनय त्रिपाठी,संतोष कुमार ,धर्मदेव शर्मा,राकेश सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ,सोनी सिंह,लाल बहादुर ,दिनेश कुमार सिंह ,दुर्गेश सिंह,दिनेश कनौजिया,प्रेमचंद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित
जौनपुर l 73-जौनपुर संसदीय क्षेत्र से BJP भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को कमल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को साइकिल, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को हाथी, समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह को गन्ना किसान ,भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी जियालाल प्रजापति को केतली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रत्याशी निशा पटेल को कटहल, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी श्री फूलचंद को ऑटो रिक्शा ,85 परिवर्तन समाज पार्टी के प्रत्याशी भारत राम को एयर कंडीशनर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी राम प्यार को बैटरी टॉर्च, अपना दल कमेरावादी पार्टी के प्रत्याशी शाह आलम को लिफाफा प्रतीक चिन्ह आवंटन हुआ है।निर्दलीय प्रत्याशी कृपा शंकर सी पांडे को गैस सिलेंडर ,निर्दल प्रत्याशी गोविंद लाल को कैंची, निर्दल प्रत्याशी श्रीपति मौर्य को चारपाई ,निर्दल प्रत्याशी सरफराज अहमद को साइकिल पंप का चिन्ह आवंटन हुआ है।
संसदीय क्षेत्र 74- मछलीशहर में बहुजन समाज पार्टी से कृपा शंकर सरोज को हाथी, समाजवादी पार्टी से प्रिया सरोज को साइकिल ,भारतीय जनता पार्टी से भोलानाथ बीपी सरोज को कमल, समाज परिवर्तन पार्टी से उर्मिला को कैंची ,आजाद समाज पार्टी से कमलेश को गैस सिलेंडर, पृथ्वीराज जन शक्ति पार्टी से बृजेश कुमार को अंगूठी ,प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा से बृजेश कुमार सरोज को केतली, राष्ट्र उदय पार्टी से राजेंद्र प्रसाद को ट्रक ,सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राममिलन को कटहल, निर्दलीय उम्मीदवार रंग बहादुर को सेब, श्रवण कुमार को सिलाई की मशीन तथा सुभाष का आरी का प्रतीक चिन्ह आवंटन किया गया है।
महाराणा के स्वाधीन व्यक्तित्व की आभा,सदियों तक पथ प्रदर्शित करती रहेगी-यादवेंद्र प्रताप मिश्र
महाराणा के स्वाधीन व्यक्तित्व की आभा,सदियों तक मानवता के संघर्ष को दीप्त एवम् हमारा पथ प्रदर्शित करती रहेगी – यादवेंद्र प्रताप मिश्र
जौनपुर (भाजपा नेता) महाराणा प्रताप सेना उ प्र जौनपुर द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती पर बोलते हुए यादवेंद्र मिश्र ने कहा की महाराणा प्रताप त्याग तपस्या बलिदान धैर्य व बहादुरी के पर्याय हैं,जिस वीरता के साथ कम संशाधनो में ही उन्होंने मुगलों के विशालकाय सेना को धूल चटाई वह अकल्पनीय अविस्मरणीय है।कठिनाई के दौर में कैसे संघर्षों से सामना करना यह महाराणा प्रताप के विशाल व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है उपरोक्त कार्यमक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई सुनीता सिंह पुत्री कृपा शंकर सिंह ने महा राणा प्रताप के वीरता और गौरवमयी इतिहास पर वृस्तित रूप से प्रकार डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा सिंह ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सेना रीतू सिंह ने किया उक्त अवसर पर शिवानी पांडेय,रीतू सिंह उपाध्यक्ष,सोनम सिंह,सुरजीत सिंह,सलमान,आदि लोग उपस्थित रहे
जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप में अनुज यादव की शानदार बालिंग
जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप में अनुज यादव की शानदार बालिंग ने मड़ियाहॅू ए को जिताया
जौनपुर : क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि लोकतंत्र के महापर्व पर जनपद में 25 मई को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान होना है। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने व युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ’’वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित ’’एकलव्य स्टेडियम’’ में जौनपुर चुनाव क्रिकेट चौम्पियनशिप-2024 के 09 मई 2024 को आयोजित दूसरे चक्र का पांचवे मुकाबले में तहसील केराकत ए व मड़ियाहॅू ए के मध्य खेला गया जिसमें केराकत ए की टीम ने 16.4 ओवर में 76 रन बनाकर आल-आउट हो गयी। मड़ियाहॅू ए की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 78 रन बनाकर 10 विकेट से विजयी हुई। मड़ियाहॅू ए के दिनेश चन्द्र यादव ने 27 बाल पर 38 रन बनायें और अंत तक नाट-आउट रहे जिसमें 04 चौका व 02 छक्के शामिल थे, अतुल ने 21 बाल पर 02 चौके व 02 छक्के की मदद से 27 रन बनाये। केराकत ए से अंकित यादव ने 23 बाल सर्वाधिक 16 रन बनाये दूसरे नम्बर पर सर्वाधिक रन 16 बाल पर 02 चौके की मदद से मात्र 13 रन बना सके शेष खिलाड़ियों के बल्लेबाजी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मड़ियाहॅू ए की टीम के गेंदबाज संतोष यादव ने 03 ओवर 03 विकेट लेकर 12 रन दिये, अनुज यादव ने 03 ओवर में 03 विकेट लेकर 17 रन दिये वहीं अच्छी बालिंग का प्रदर्शन करते हुए 2.4 ओवर में 02 विकेट लेकर मात्र 11 विकेट दिये। मड़ियाहॅू के अनुज यादव के धारदार गेंदबाजी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है
जौनपुर :गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है जिला कृषि रक्षा अधिकारी, विवेक कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि खेती में कीट रोग नियंत्रण कार्य के लिए एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन को अपनाना लाभकारी होगा। एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन (आईपीएम) का प्रमुख उद्देश्य रासायनिक कीटनाशको का कमतर प्रयोग करके प्रदूषण रहित पर्यावरण तथा बिषरहित फसलोत्पादन प्राप्त करना है। इस विधि में फसल की बुवाई से पूर्व तथा कटाई तक विभिन्न उपायों को अपनाकर कृषि की अन्य शस्य, जैविक और यांत्रिक विधियों द्वारा फसलो में कीटो/रोगों का नियंत्रण करना है। इस विधा में विभिन्न क्रियाये अपनाया जाना खेती के लिए हितकर है। गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है जिससे मृदा की जलधारण क्षमता बढ़ती है जो फसलो की बढ़वार के लिए उपयोगी होती है। खेतो की ग्रीष्मकालीन जुताई से मृदा के अन्दर छिपे हुये हानिकारक कीड़े मकोड़े और उनके अन्डो/सूंडियो/लार्वा प्यूपा सूर्य की तेज किरणों के सम्पर्क में आने से नष्ट हो जाते है। फसल की साप्ताहिक निगरानी कर मित्र एवं शत्रु कीटो की जानकारी रखना आवश्यक है।
कीट/रोग नियंत्रण हेतु प्रमुखत बायोपेस्टीसाइड/बायोएजेंट्स का प्रयोग तथा आर्थिक क्षति स्तर पार करने पर इकोफ्रेंडली रसायनों का प्रयोग किया जाना। फसलो में कीटो/रोगों का प्रकोप होने पर सर्वप्रथम बायोपेस्टीसाइड-नीम आयल, ट्राइकोडर्मा, ट्राइको कार्ड, ब्यूवेरिया बेसियाना, बीटी आदि का प्रयोग करे। मेड़ो पर उगने वाले खरपतवारों की सफाई से किनारों की प्रभावित फसलो के बीच खाद एवं उर्वरको की प्रतिस्पर्धा कम हो जाती है, खरपतवारो को अगली फसल में फैलने से रोका जा सकता है। मेड़ो पर उगे हुए खरपतवारो को नष्ट करने से हानिकारक कीटों एवं सूक्ष्म जीवो के आश्रय नष्ट हो जाते है। अन्न भण्डारण करते समय भी किसान भाइयो को निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए। भण्डारगृह की दीवार में यदि दरार हो तो उसे भर देना चाहिए। यथासम्भव नये जूट या प्लास्टिक के बोरो का प्रयोग करें और पुराने बोरो को मैलाथियान 50 प्रतिशत ई०सी० रसायन से उपचारित करें, ध्यान रहे कि भण्डारण के समय अनाज में 12 प्रतिशत से अधिक नमी नही होनी चाहिए। रासायनिक नियंत्रण हेतु एल्यूमुनियम फास्फाइड का प्रयोग करें।
BJP प्रत्याशी को कमल,सपा को साइकिल बसपा को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित
भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देगी जौनपुर की जनता : अशोक सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा – बसपा से भी उठ गया लोगों का विश्वास
,आंतरिक कलह से जू झ रही है समाजवादी पार्टी : अशोक सिंह
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस मौके पर उद्घाटन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोग कांग्रेस पार्टी में मलाई खाए, भ्रष्टाचार किया और अब उन्हीं लोगों को भाजपा अपने साथ लेकर जौनपुर की जनता को ठगने का काम कर रही है। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार करने के बाद वह यहां पर भी भ्रष्टाचार करने के लिए आए हैं। जनता उनके साथ नहीं है और इस चुनाव में उन्हें शिकस्त खानी पड़ेगी। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीकला का टिकट कटने के बाद बसपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने पांच वर्ष तक कुछ नहीं किया है। सपा के प्रत्याशी बाहरी हैं उनके आंतरिक कलह से गुजरना पड़ रहा है। जौनपुर लोकसभा की जनता मेरी ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। मैं किसान का बेटा हूं और मैं जौनपुर में रहकर ही सबकी समस्याएं देखी है, समझी है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने काम करुंगा। उन्होंने कहा कि सदर लोकसभा सीट से एकमात्र प्रत्याशी हूं जिसे जनता से अभूतपूर्व प्रेम मिल रहा है। जनता का ऐसे ही प्रेम मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। शाहगंज, बदलापुर, सदर आदि विधानसभा क्षेत्रों में मैं भ्रमण कर रहा हूं लोगों से मिल रहा हूं उनका दुख दर्द मैं अच्छे से समझ रहा हूं। उनका प्यार भी मुझे मिल रहा है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम करने वाली पार्टी को अब जड़ से उखाड़ फेंकना है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान लोग दूर-दूर से आए थे। काफी संख्या में मौजूद सदर लोकसभा की जनता, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।
JAUNPUR NEWS जौनपुर : महाराणा प्रताप सेना की जिला अध्यक्ष रीतू सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी के कार्यालय में, यूपी करहल के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान उनके कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर जो अपमानित करने का कार्य किया गया इसकी हम घोर निन्दा करते हैं ,
तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से उन असामाजिक घृणित एवं राष्ट्र के प्रति अपराधिक कृत्य करने वाले लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई , ज्ञापन के उपरांत पत्रकारों को बताते हुए महाराणा प्रताप सेना जौनपुर की जिलाध्यक्ष रीतू सिंह ने कहा की सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मात्र एक प्रतिमा ही नही तोड़ी गई अपितु यह राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक देशभक्तों के स्वाभिमान और देश की गरिमा को तोड़ने का प्रयास किया गया ऐसा कृत्य माफी के योग्य नहीं मुख्यमंत्री से आग्रह की ऐसे लोगो के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाय ऐसा नहीं होता है तो हम लोग आगे की कार्यवाही की लिए स्वयं बाध्य होंगे ज्ञापन में कम संख्या के प्रश्न पर श्रीमती सिंह द्वारा आचार संहिता का पालन करने तथा उलंघन न होने देने की बात कही उक्त अवसर पर साथ में रीतू सिंह नेवादा जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह चौहान ब्लॉक अध्यक्ष शिवानी पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं