JAuNPUR NEWS (जौनपुर ) लोक भारती यमदग्निपुरम की प्रेरणा से लोक कल्याण पीठम (न्यास) द्वारा जल, जंगल जमीन, प्रकृति, पर्यावरण के संरक्षण एवं गौ आधारित शून्य बजट विषमुक्त प्राकृतिक खेती तथा शून्य बजट स्वास्थ्य के संवर्द्धन व प्रचार प्रसार समेत जल महोत्सव सरोवर कार्यक्रम का आयोजन देवकली (भटानी ) निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय) यमदग्निपुरम (जौनपुर) से सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय गुरुदेव मिशन के पुरोधा सम्भ्रांत किसान। राज महात्म सिंह रहे. अध्यक्षता आचार्य विक्रम देव शर्मा जी ने किया l कार्यक्रम का संचालन व समापन अभिनव कीर्ति पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ उपस्थित जन गण के परिचय के बाद स्वच्छता कार्यक्रम, जल भरो, अमृत सरोवर की आरती सहित आचार्य विक्रम देव ने विषय प्रवर्तन किया l
जल जंगल जमीन प्रकृति पर्यावरण संरक्षण गो सेवा , गौ अधृत विष्मुक्त प्राकृतिक खेती जल महोत्सव पर विस्तृत व्याख्यान लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह द्वारा ऑनलाइन प्राप्त हुआ. उन्होंने जल संरक्षण हेतु संकल्प भी दिलाया l और कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आये राजेश पांडेय (मैनेजर आदित्य बिड़ला ग्रुप) ने कार्यक्रम को खूब सराहाl
कार्यक्रम में कार्यक्रम के आधार स्वरूप डॉ विनय वर्मा ने विशेष भूमिका निभाई और इसमें अशीष गुप्ता, रामसगर यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र अभिषेक दुबे,प्रभात तिवारी,उत्कर्ष मिश्रा,रवीन्द्र कुमार प्रजापतिआनंद सिंह, प्रमन चौरसिया सहित दर्जनो छात्र एवं कृषक , ग्रामीण आदि शमिल रहे ।
खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट में यूपी से जौनपुर के 90 खिलाड़ियों का हुआ चयन
जौनपुर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इण्डिया राइजिंग टैलेन्ट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) के लिए जनपद जौनपुर को चयनित किया गया है। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि एथलेटिक्स, तीरन्दाजी, फुटबाल, कबड्डी व खो-खो के 9 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी आज आयोजित दूसरे दिन के चयन परीक्षण में कुल 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि तीरन्दाजी में जनपद सहारनपुर व मथुरा से भी छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिभाग किया। खो-खो में 01, कबड्डी 10, एथलेटिक्स में 07, फुटबाल में 04 व तीरन्दाजी में 07 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
भारतीय खेल प्राधिकरण के केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र ने जनता से अपील किया कि जनपद जौनपुर के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इस चयन परीक्षण में भाग लें क्योंकि उत्तर प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालयों में से मात्र 02 मण्डल मुख्यालय लखनऊ और वाराणसी में यह चयन परीक्षण कराया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश के 57 जनपदों में से जनपद जौनपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां इस चयन परीक्षण का आयोजन कराया जा रहा है यह जनपद जौनपुर के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। मुझे आशा है कि अधिकाधिक संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे यह चयन परीक्षण 10 मई 2024 तक आयोजित किया जायेगा।
JAUNPUR CRIME:चोरी के आठ दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
JAUNPUR CRIME सरपतहा( जौनपुर) आठ दिन बाद भी अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न हो सका और ना ही चोरों तक पुलिस पहुच पाई बीते एक मई को सुल्तानपुर घुघरी की ग्राम प्रधान इंदू ने सरपतहा पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर ग्राम सचिवालय में हजारों के सामान की चोरी का आरोप लगाया था एक मई मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान इंदू ग्राम सचिवालय पहुचीं कमरे का ताला टूटा देखकर हतप्रभ रह गई अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था यूपीएस सीपीयू सीसीटीवी बाक्स डीबी आर कैमरा मानिटर इनवर्टर पावर बोर्ड प्रिंटर सहित लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था l TAFTISH OF CIME NEWS JAUNPUR
जौनपुर। लोकसभा 73 के प्रत्याशी समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शाहगंज विधानसभा के अरसिया और सरायमोहद्दीनपुर बाजार में जनसभा को संबोधित कर लोगों से जनसंपर्क किया। इलेक्शन की तारीखों के करीब आते ही अशोक सिंह ने चुनाव प्रचार को जोर पकड़ा दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक अशोक सिंह जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। अरसिया बाजार में आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम याद आने लगते हैं, लेकिन राम सबके है और भगवान सब देखते है। गरीब जनता को लूटने, भ्रष्टाचार बढ़ाने और बेरोजगारी के दलदल में युवाओं को झोंकने वाली NDA की सरकार का इस बार पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी ऐसा दिया है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, ऐसे में जनता को अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
आज़ादी के बाद से अब तक जौनपुर से Lokshabha Election के रास्ते किसी महिला को संसद जाने का नही मिला मौका
LOKSHABHA ELECTION 2024 (जौनपुर) महिलाएं भले ही हर क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रही हों,अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हों, लेकिन राजनीति में उन्हें वह मुकाम कभी नहीं मिला,जिसकी वे हकदार हैं। जौनपुर लोकसभा सीट से आज तक कोई महिला सांसद निर्वाचित होकर संसद में नहीं पहुँच पायी है। गत वर्ष लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक में प्रावधान है कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
जौनपुर प्रदेश का एसा जिला जहाँ पर लिंग अनुपात महिलाओं का अधिक है
लेकिन तमाम दावों के बावजूद राजनीति के प्रमुख दलों ने टिकट वितरण में महिलाओं को सिर्फ नाम मात्र की हिस्सेदारी दी है। हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार महिला पर भरोसा करते हुए दांव लगाया था लेकिन चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस बार बसपा ने महिला पर भरोसा करते हुए श्रीकला रेड्डी पर दांव लगाया था जिसको लेकर महिलाओं में उम्मीद की किरण जगी थी लेकिन वह भी राजनीतिक उलट-फेर की शिकार हो गयीं और महिलाओं के उम्मीदों पर पानी फिर गया। जिसे संयोग ही समझे? सपा ने कभी भी किसी भी महिला पर भरोसा नहीं जताया। जिसके कारण जौनपुर संसदीय क्षेत्र से एक भी महिला सांसद नहीं बन पाई है।
राजनीतिक दल महिला आरक्षण व साशक्तिकरण का करते हैं खोखला दावा
संसदीय क्षेत्र जौनपुर से आज तक एक भी महिला दिल्ली के सदन तक नहीं पहुंच सकी है। उसका कारण हो सकता है कि मौका उतना नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। जबकि इस क्षेत्र से अब तक 17 बार संसदीय चुनाव हुए हैं। उत्तर-प्रदेश में लोकसभा के लिए 80 सीट निर्धारित है। जिसमें से एक बहुचर्चित सीट जौनपुर लोकसभा क्षेत्र 73 है। जिसमें विधानसभा बदलापुर,शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुगराबादशाहपुर की सीट आती है।18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चरणबद्व तरीके से मतदान हो रहा है। जनपद जौनपुर में छठवें चरण में 25 मई को चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है। जिसको लेकर सभी दलों की जोड़-तोड़ की राजनीति चालू है।
एक नज़र जौनपुर लोकसभा के इतिहास पर
HISTORY OF JAUNPUR LOKSHABHA जौनपुर लोकसभा के लिए अब तक 17 बार हुए चुनाव में प्रतिनिधित्व करने वालों में सन 1952 और सन 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बीरबल सिंह ने जौनपुर का प्रतिनिधित्व किया है। सन 1962 में पहली बार भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी ब्राह्मजीत सिंह ने दीपक जलाने में सफल हुए। लेकिन सन 1963 में इनका निधन हो गया तो उस समय उपचुनाव हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उपचुनाव में मैदान में उतारा, उनका मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजदेव सिंह से था। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय को करारी शिकस्त मिली और राजदेव सिंह को विजय हासिल हुआ।
LOKSHABHA ELECTION की बात करे तो सन 1967 और सन 1971 में फिर कांग्रेस राजदेव सिंह यहाँ से सांसद चुने गए और जीत की हैट्रिक लगाई। आपातकाल के बाद सन 1977 में जनसंघ के प्रत्याशी राजा यादवेंद्र दत्त दुबे को भारतीय लोक दल के बैनर तले मैदान में उतारा था जो कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे राजदेव सिंह को पराजित किया। सन 1980 में फिर जनता पार्टी (सेकुलर) से अजीजुल्ला आजमी सांसद हुए। सन 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) से कमला प्रसाद सिंह सांसद चुनें गए जो विकास पुरूष के नाम से जाने गए। इसके बाद आज तक कांग्रेस को जौनपुर LOKSHABHA सीट पर सफलता नहीं मिली हैं।
सन 1989 में राम लहर में भारतीय जनता पार्टी से राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दुबे ने पहली बार भाजपा का कमल खिलाया और सांसद बने थे। सन 1991 में अर्जुन सिंह यादव जनता दल से सांसद बने थे। सन 1996 में भाजपा से राज केसर सिंह सांसद चुने गए। सन 1998 में भाजपा को पटखनी देकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव ने अपना परचम लहराया और सांसद बने थे। सन 1999 में स्वामी चिन्मयानंद ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल किया और लोकसभा में जौनपुर का नेतृत्व करने के साथ ही देश के गृह राज्य मंत्री बने थे। सन 2004 के चुनाव में सपा प्रत्याशी पारसनाथ यादव से तत्कालीन देश के गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद हराकर पारसनाथ पुनः सांसद बने थे।
LOKSHABHA ELECTION 2009 के चुनाव में बाहुबली नेता धनंजय सिंह विधायक पद छोड़कर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और पहली बार हाथी पर सवार होकर संसद पहुंचे थे, उस समय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में महिला प्रत्याशी सीमा द्विवेदी और समाजवादी प्रत्याशी के प्रत्याशी के रूप में पारसनाथ यादव चुनाव मैदान में रहे, इसके बाद आज तक धनंजय सिंह कोई भी चुनाव नहीं जीत सके हैं। सन 2014 में यहाँ से फिर भाजपा का परचम लहराया और डॉ कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ के.पी. सिंह सिंह सांसद बने। इसके बाद 17वीं लोकसभा के लिए सन 2019 में हुए चुनाव में सपा- बसपा गठबंधन से प्रत्याशी बने अवकाश प्राप्त पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव सांसद चुने गए थे।
LOKSHABHA ELECTION 17 बार हुए यहां लोकसभा चुनाव में एक बार भी महिला सांसद नहीं चुनी जा सकी हैं। अब 18 वीं लोक सभा के चुनाव में बसपा से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी मैदान में थी लेकिन राजनीति के इस दलदल ने फंस कर रह गयी अब वो चुनाव नही लड़ रही हैं। और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने प्रत्याशी के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं जौनपुर के निवासी कृपा शंकर सिंह पर दांव लगाते हुए प्रत्याशी बनाया है। वही पीडीए गठबंधन से बाबू सिंह कुशवाहा मैदान में है। इस चुनाव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का चुनाव वाक आउट रहा। वही इस बार खानापूर्ति के लिए सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से निशा पाण्डेय मैदान में भले है लेकिन इनकी चर्चा राजनीति के कमरों तक सिमट कर रह गयी है।
इस सीट पर लड़ाई अब पीडीए बनाम एनडीए बताई जा रही है। लेकिन जिले के मतदाता किसे अपना जन प्रतिनिधित्व चुनेगा किसके सिर पर ताज होगा और किसे खाली हाथ लौटना होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। कुल मिलाकर जिले की 73 लोकसभा सीट प्रदेश की सबसे बहुचर्चित सीट बन गयी है। मुकाबला बहुत ही दिलचस्प है। राजनीतिक पार्टियां महिला हितैषी और समान प्रतिनिधित्व की बात करती है परन्तु जौनपुर लोकसभा सीट पर यही चुनावी जुमला की तरह लगता है। जिससे यह साबित हो रहा है कि जिले की आधी आबादी अभी तक संसद जाने से वंचित है। क्योंकि अभी तक कोई महिला संसद अभी तक संसद नही पहुंची।
सर्वांगीण विचारधारा के व्यक्ति को ही चुनें जनप्रतिनिधि: राजेश कुमार वैश्य
खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों के साथ निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सुईथाकला जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व मतदान के लिए खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने मंगलवार को शिक्षकों के साथ बीआरसी कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली।अपनी ही सरकार है,मत देना अधिकार है।भारत भाग्य विधाता हूं ,अब तो मैं मतदाता हूं आदि स्लोगन के माध्यम से शिक्षकों ने आम जनमानस को मतदान करने के लिए जागरूक किया। शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर शत- प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र का अस्तित्व ईमानदार और साफ सुथरी छवि के उम्मीदवार को जनप्रतिनिधि चुनने पर निर्भर है।उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रलोभन और दबाव के सभी मतदाता विकासवादी विचारधारा के प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य मत दें।उन्होंने कहा कि जनता का एक बहुमूल्य मत किसी भी देश की तकदीर बदल सकता है और पतन के गर्त में भी पहुंचा सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की। उन्होंने सर्वांगीण विकास करने वाले व्यक्ति की सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र, डॉ रणंजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ, पारसनाथ यादव, सुधाकर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ, उमेश चंद्र यादव,अरविंद यादव ,संजय सिंह ,देवेंद्र कुमार सिंह, पंकज सिंह आदि शिक्षकों ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया।
खेतासराय के पोरईखुर्द गांव में निकाली गई मतदाता जागरूक रैली
JAUNPUR NEWS जौनपुर: खेतासराय के पोरईखुर्द गांव में निकाला गया मतदाता जागरूक रैली आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी करने के लिए गाँव-गाँव जागरूकता अभियान और रैली निकाला जा रहा है। जिसके क्रम में विकासखंड शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित खेतासराय पोरईखुर्द गाँव में मंगलवार को रैली निकाला गया और मतदाताओं को जागरूक किया गया।
रैली उक्त गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय से निकलकर पूरा गाँव भ्रमण किया। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान कृपा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान मतदाताओं को पहले मतदान फिर जलपान की बात कहते हुए जागरूक किया गया। गाँव भ्रमण के पाश्चत रैली शुभारंभ स्थान पर आकर सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव संजय यादव,अजय कुमार, मोती लाल समेत आदि लोग मौजूद रहे।
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर को मिले 9 स्वर्ण और एक रजत पदक
सातवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल को मिले 9 स्वर्ण और एक रजत पदक
सुईथाकला जौनपुर। गोवा राज्य के कलंगूट में 4 मई से 5 मई तक आयोजित सातवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर ने अपनी सफलता का इतिहास रच कर जनपद का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। विद्यालय ने 9 स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम करके राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ऊंचाई की बुलंदियों को छुआ है। शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय के नेतृत्व में स्वर्ण पदक विजेताओं में युवराज सिंह, अंशिका यादव,प्राजंल मिश्रा, आलोक सोनी,वर्षा भारती, कार्तिक यादव आस्तिक यादव, हर्षित यादव ,आदर्श कुमार, आयुष गुप्ता तथा रजत पदक विजेता में आलोक सोनी हैं जिन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय परिवार और क्षेत्र का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने ऐसी उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोच और पूरी टीम को बधाई दी है। प्रबंध निदेशक ने आगे भी कीर्तिमान कायम रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार निश्चित रूप से सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य क्षेत्र में बच्चों की सहभागिता उनके बहुमुखी प्रतिभा के विकास का मापदंड है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता ही इस विद्यालय की पहचान बनती जा रही है। प्रधानाचार्य सी.के.सिंह ने बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने के लिए टीम लीडर और उनके अभिभावकों द्वारा उनकी रुचि के अनुरूप सकारात्मक माहौल देने के लिए आभार जताया।शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की है।
जौनपुर: MP बनने के बाद भी मैं आपके बीच रहूंगा:अशोक सिंह
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह का पर्चा वैध होने के तुरंत बाद अशोक सिंह फिर से जनता के बीच पहुंच गए। भाजपा के वोटबैंक में सेंध मारी करने के लिए अशोक सिंह सीधे बदलापुर विधानसभा के कलिंजरा बाजार में पहुंचे जहां पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अशोक सिंह ने लोगों से बात करते हुए बताया कि मैं सांसद बना तो भी इसी तरह आप सबके बीच बैठने और आपकी समस्याओं से रूबरू होने और उनके समाधान का काम करूंगा। मैं उन नेताओं की तरह नहीं हूं जो जीतने के बाद दिखाई नहीं देते, मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसानों के दर्द को समझता हूं।
अशोक सिंह ने कहा कि मुझे डर था कि कहीं भाजपा के लोग मेरा पर्चा न खारिज करा दें लेकिन निष्पक्ष चुनाव कराने के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष जांच करने का काम किया है जिसके लिए मैं जिला निर्वाचन अधिकारी का धन्यवाद देता हूं।
विधायक रागिनी सोनकर बनीं सपा की स्टार प्रचारक ,नवनियुक्त सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामना
जौनपुर। मछली शहर की सपा विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर को शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्टार प्रचारक बनाए जाने पर जिले के सपाइयों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बने नेताओं में काफी उत्साह है। यह पत्र सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने उप्र. के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास प्रेषित कर अवगत कराया है। जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक रागिनी सोनकर की अपनी मेहनत, जनसंपर्क के साथ-साथ अपनी बातों को जनता के बीच शालीनता और समझदारी के साथ रखने की कला के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। इस संबंध में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन हमेशा करती रही हूं और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बल पर और भी बखूबी तरीके से इसे निभाऊगी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि एक स्टार प्रचारक के रूप में मुझे अधिक से अधिक लोगों तक अपने कार्यों और योजनाओं का संदेश पहुंचाने के अतिरिक्त उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों और समूहों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा, जिससे समाज के अधिकतर लोगों तक उनके कार्यों का सम्मान और समर्थन पार्टी को मिल सके।