Home Blog Page 286

जौनपुर में 1418 कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान किया मतदान 

0
जौनपुर में 1418 कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान किया मतदान 
जौनपुर में 1418 कार्मिको ने प्रशिक्षण के दौरान किया मतदान 

जौनपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के मतदान को लेकर भी व्यवस्था किया है। जिसके तहत मतदान के दिन जो शासकीय कर्मचारी व अधिकारी निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात रहेंगे उनको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गयी है। जिसके क्रम में 15 मई से 19 मई  तक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर पर निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी/अधिकारी के द्वारा पोस्टल बैलेट से द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतदान कराया जा रहा है। 1418 अधिकारियों/कार्मिको द्वारा प्रशिक्षण के दौरान मतदान किया गया। 

जनपद में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन, 73-जौनपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक सी०बी० बलात, 74-मछलीशहर श्रीमती के0 लीलावती, पुलिस प्रेक्षक श्री देवव्रत दास, मुख्य विकास अधिकारी श्री साईं तेजा सीलम की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा एनआईसी में किया गया। मतदान कार्मिकों का पार्टीवार विधानसभावार प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 19 मई  तक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया है।जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार मॉदड़ द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि समय से संबंधित कार्मिकों को ड्यूटी प्राप्त कराते हुए प्राप्ति रसीद कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। पार्टीवार समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण तिथि को आधे घंटे पूर्व पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा जिसमें पार्टी के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थिति की स्थिति में उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

जौनपुर की टॉपर छात्रा सकीना अली को किया गया सम्मानित 

0
जौनपुर की टॉपर छात्रा सकीना अली को किया गया सम्मानित 
जौनपुर की टॉपर छात्रा सकीना अली का हुआ सम्मान

जौनपुर। होनहारों के हौंसला अफजाई से मिल्लत के बच्चों को हासिल होती है ऊर्जा शिक्षा एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसका मोल कोई आंक नहीं सक ता है। 21वीं सदी में वही क़ौमे तरक़्क़ी की दौड़ में खड़ी रह सकती है जिनकी साक्षरता शत—प्रतिशत हो। वही समाज तरक्की करेगा जिसमें मर्द व औरत दोनों ही शिक्षित हो। बड़ी खुशी की बात है कि मुसलमानों ने अपनी बच्चियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने पर तवज्जो दी है। सी.बी.एस.ई बोर्ड का रिज़ल्ट आया तो हमारे बच्चों के मुक़ाबले में ज्यादातर बच्चियां ज़्यादा नम्बरों से पास हुईं‌। हाईस्कूल में 98.5%, हासिल करके जौनपुर की टापर सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा सकीना अली और सेन्ट पैट्रिक स्कूल की इन्टरमीडिएट कामर्स की छात्रा तन्ज़ील फात्मा को 94% हासिल हुआ।

उनके घर पहुंचकर समाजसेवी अली मंजर डेजी के नेतृत्व में बुकें एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इकबाल मेंहदी के आवास किला बलुआघाट पहुंचकर समाजसेवी शेख अली मंज़र डेज़ी, शिक्षक एवं सोशल एक्टिविस्ट सैय्यद असलम नक़्वी, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद नासिर रज़ा ने तन्ज़ील फात्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा हाईस्कूल टापर सकीना अली के मुफ्ती मोहल्ला स्थित आवास पहुंचकर समाजवादी पार्टी के नेता सैय्यद अनवार आब्दी, समाजसेवी एवं शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली सचिव शेख़ अली मंज़र डेज़ी, शिक्षक एवं ज़ाकिरे अहलेबैत (अ.स) सैय्यद असलम नक़्वी, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहम्मद नासिर रज़ा ने बधाई देते हुये बुकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इमामबाड़ा शेख़ अब्दुल मजीद मरहूम मुफ्ती मोहल्ला के मुतवल्ली दिलशाद अली लड्डू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ; जौनपुर में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 16 मई को बंद रहेंगे

कोटीगाव नेवादा में दबंग ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को पीटा

0
कोटीगाव नेवादा में दबंग ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को पीटा
कोटीगाव नेवादा में दबंग ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को पीटा

कोटीगाव नेवादा में दबंग ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को पीटा

जौनपुर (रामपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटीगाव नेवादा में मंगलवार शाम दबंगों द्वारा वेलस्पन कंपनी के सुपरवाइजर व ठेकेदार को बुरी तरह पीटा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को दबंगों द्वारा वेलस्पन कंपनी की पाइप को अपने निजी उपयोग में यूज़ कर लिया गया था। जिसकी जानकारी होने पर ठेकेदार व कंपनी के सुपरवाइजर मौके पर गए थे। इन्होंने पाइप के बारे में जानकारी लिया तो उसने बताया की हमने ख़रीदा। इसके बाद राजेन्द्र दुबे ने कुछ लोगों को फोन कर बुलाया ।सब आने के बाद इन्हें लाठी डंडे से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया ।जिसमें कंपनी के सुपरवाइजर सोनू गौतम पुत्र फूलचंद व ठेकेदार व उनके सहयोगी बुरी तरह घायल हो गए वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। दबंगों द्वारा बाइक को भी कब्जा कर लिया गया था। और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया की संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खुटहन:लवायन गांव में लगा 63 kb का ट्रांसफार्मर  एक माह में चौथी बार जला 

0
खुटहनलवायन गांव में लगा 63 kb का ट्रांसफार्मर  एक माह में चौथी बार जला 
खुटहन:लवायन गांव में लगा 63 kb का ट्रांसफार्मर  एक माह में चौथी बार जला

खुटहन (जौनपुर) लवायन गांव के दलित बस्ती में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम अचानक धू धू कर जल गया। एक माह में चौथी बार यह ट्रांसफार्मर जल चुका है। उक्त ट्रान्सफार्मर पर सवा सौ से अधिक कनेक्शनधारी है। लोड अधिक होने के कारण आये दिन जल जाता है। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप हो जाने से बस्ती के लोग बेहाल है। गांव के शंकर अग्रहरि, संतोष, अंबिका, सिंटू श्रीवास्तव,शिव प्रसाद,धीरज,संजय शुक्ला आदि का आरोप है कि विभाग से इसकी क्षमता बढ़ाकर सौ केवीए किए जाने की मांग की गई थी। लेकिन पुरानी क्षमता का ही ट्रांसफार्मर बार बार लगा दिया जा रहा है।

बसंती देवी आईटीआई रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  

0
बसंती देवी आईटीआई रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  
बसंती देवी आईटीआई रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  

शाहगंज [जौनपुर] बसंती देवी आईटीआई में सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा करीब 75 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। लिखित परीक्षा में सफल 58 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। गुजरात से आए कंपनी के प्रतिनिधि योगेश जोशी और प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि चयनित छात्रों का समायोजन सुजुकी मोटर्स के गुजरात स्थिति प्लांट में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कुल वेतन 21500/ सीटीसी दिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की समस्त सुविधाएं जैसे कैंटीन, हॉस्टल, पी एफ, यूनिफॉर्म ट्रांसपोर्टेशन आदि प्रदान की जाएगी। रोजगार मेला को सफल बनाने में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष जेसी राम अवतार एवम उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।


रोजगार मेले में बिहार, बलिया, सीतापुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अकबरपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रबंधक डा राजकुमार मिश्र ने परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। निदेशक दिवाकर मिश्र ने संस्थान में रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि श्री गोस्वामी को धन्यवाद दिया। ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल प्रधानाचार्य डा अनामिका मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जेसीज के जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल ने अपने संबोधन में अभ्यर्थियों नौकरी के लिए जाने के लिए प्रेरित किया। संचालन जेसीआई सचिव वीरेंद्र जायसवाल और विकास जायसवाल द्वारा किया गया। रोजगार मेला में रवि अग्रहरी,रोहित अग्रहरी, दीपक सिंह,सुशील कुमार और संस्थान के स्टाफ ईश नारायण मिश्र, सुनील तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, अजीम, रतन भंडारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जौनपुर में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 16 मई को बंद रहेंगे

0

जौनपुर। प्रधान मंत्री के जौनपुर आगमन को लेकर 16 मई को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है अत्यधिक लू एवं भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के निर्देश अनुमति के क्रम में सभी परिषदीय ,सीबीएसई बोर्ड, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, इंटर कॉलेज, एवं मदरसा में कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालय दिनांक 16 मई 2 को बंद रहेंगे ! इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें! आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,जौनपुर।

प्रधानमंत्रो नरेंद्र मोदी के जौनपुर आगमन पर टीडी कालेज में बन रहे जन सभा के लिए मंच की तैयारियां जोरों पर।

प्राप्त जानकारी के मुताविक 16 मई को प्रधान मंत्री 11 :50 पर आजमगढ़ के लालगंज से हेलीकाप्टर द्वारा जौनपुर 12 :15 पर पहुंचेंगे हेलिपैड से 12 :25 पर टीडी कालेज के मैदान में पहुंचेंगे 12 ;30 से 1 :10 तक जनसभा को सम्बोधित करेंगे एक बजकर 50 मिनट पर भदोही के लिए रवाना हो जाएंगे।

समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह पहुचे कलेक्ट्रेट,जान की सुरक्षा की लगाई गुहार

0

जौनपुर लोकसभा से समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह ने जिलाधिकारी कार्यलय पर आत्मदाह करने की दी धमकी। जिलाधिकारी से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए दिये ज्ञापन।अशोक सिंह ने कहा कि अशोक सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी से मैं कई बार सुरक्षा की मांग किया लेकिन मुझे कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई ,भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ पूरी सुरक्षा टीम चलती है उनके लोग मुझे जबरदस्ती भाजपा का गमछा पहनाते हैं। यदि मेरे साथ कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। मेरे ऊपर समय हमला किया जा सकता है। सुरक्षा न मिलने पर जिलाधिकारी के कार्यालय पर आत्मदाह कर लूंगा।


प्राप्त जानकारी के मुताविक कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। दरसल जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है और सुरक्षाकर्मी की मांग के लिए डीएम से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी अपने कार्यालयe व्यस्त थे जिससे अशोक सिंह एक घंटे से अपने समर्थकों के साथ बाहर खड़े रहे। समर्मथ जब नारेबाजी करने लगे तो सिटी मजिस्ट्रेट ने बाहर आकर उनकी समस्या सुनकर उनसे उनका ज्ञापन लेना चाहा तो अशोक सिंह ने उन्हें ज्ञापन देने से इंकार कर दिया और डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे। फिर उनके समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू की तब जा कर डीएम ने उन्हें ऑफिस में बुलाया और सुरक्षाकर्मी दिलाने का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्याशी को मुझसे हार का डर है इस लिए मेरे साथ कभी भी कुछ हो सकता है लेकिन प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करा रहा।

JAUNPUR: आशुतोष श्रीवास्तव हत्या कांड का मुख्य आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार

0

जौनपुर : आशुतोष के कातिल को मुंबई में गिरफ्तार करने का पुलिस ने किया दावा,पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी साजिशकर्ता को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार करने का दावा कर रही है । सीओ शाहगंज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को भीमण्डी थाने में रखा गया है ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है।
सीओ ने बताया कि आशुतोष की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है , जिसमे पूछताछ और जांच में सबरहद गांव के निवासी जमीरउद्दीन कुरैशी नाम प्रकाश में आने के बाद एक टीम मुंबई भेजा गया था जहां पर महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 16 मुकदमे दर्ज हैं तथा कुख्यात गो तस्कर हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त जमीरूद्दीन कुरैशी पुत्र स्व0 हनीफ निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0-345/97 धारा 336/427/506 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

2.मु0अ0सं0-943/2009 धारा 376/323/506 भादवि शाहगंज जौनपुर।

3.मु0अ0सं0-277/10 धारा 3(1)UP गुण्डा अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

4.मु0अ0सं0 80/2013 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 207 MV Act थाना शाहगंज जौनपुर।

5.मु0अ0सं0 88/2013 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 279 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

6.मु0अ0सं0-150/2014 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना सरपतहा जौनपुर।

7.मु0अ0सं0-770/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 184 MV Act थाना मुडेरवां बस्ती।

8.मु0अ0सं0-48/2018 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

9.मु0अ0सं0-90/2018 धारा-504/506 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

10 मु0अ0सं0-115/2018 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

11.मु0अ0सं0-194/2018 धारा-3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना अकबरपुर अम्बेडकरनगर।

12.मु0अ0सं0/180/2018 धारा-307 IPC थाना शाहगंज जौनपुर।

13.मु0अ0सं0-207/2018 धारा-3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

14.मु0अ0सं0-208/2018 धारा-3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

15.मु0अ0सं0-209/2018 धारा-3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

16.मु0अ0सं0-210/2018 धारा/3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

17.मु0अ0सं0-349/2018 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

18.मु0अ0सं0-169/2024 धारा-147/148/149/302/120बी/506/34 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

0
जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

JAUNPUR :जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के बदलते दौर में जनक कुमारी का परफॉर्मेंस सर्वोत्तम रहा है। हम चाहते हैं कि यहां पुरातन छात्रों का भी एक सम्मेलन कराया जाए क्योंकि यहां के बच्चे निकल कर सारी जगह नाम रोशन कर रहे हैं तथा बड़ी पदों को सुशोभित कर रहे हैं ।संचालन  करते हुएविपनेश श्रीवास्तव  ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में जनक कुमारी का स्थान विगत कई वर्षों से जनपद में प्रथम रहा है हम सब वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में बच्चों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मुख्य वक्ता  पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने कहा कि जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जनक कुमारी इंटरमीडिएट का योगदान अमूल्य रहा है यह शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में ऐतिहासिक विरासत को भी संजोए हुए हैं। विद्यालय की गरिमा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखने के लिए हमें निरंतर प्रयत्नशील रहना है।ज्ञात हो की संजय उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा जनक कुमारी  बाल शिक्षा निकेतन में हुई है। जो सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के प्रबंधक हैं।आरपी यादव सर ने कहा कि इस विद्यालय के प्रांगण में आने पर आप सबके बीच मुझे एक अलग तरह की खुशी और प्रसन्नता का अनुभव होता है इन सब के लिए मैं आप सबका हृदय से आभारी हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । उक्त अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहा।

धर्मसारी प्रेमापुर गांव में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

0
धर्मसारी प्रेमापुर गांव में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
धर्मसारी प्रेमापुर गांव में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी, प्रेमापुर गांव का मामला

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी, प्रेमापुर की निवासी 68 वर्षीय आयुष्मती देवी पत्नी रामसूरत को दबंगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने गौराबादशाहपुर थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में काम कर रही थी तभी रामबाला पत्नी राजकुमार और उसके पुत्रगण अंकुर, अंकित, आकाश पुत्र राजकुमार, वंदना पुत्री जगन्नाथ उसके घर के सामने बने सरकारी सड़क पर बाउंड्री बनाने लगे जब उसने मना किया तो वह उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल किया, लेकिन जब तक टीम पहुंचती तब तक सभी आरोपियों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।


पीड़िता ने बताया कि उसका मोबाइल जिसमें 9721506851 का नंबर लगा हुआ है, उसे छीनकर अंकुर और वंदना फरार हो गए। मोबाइल में बैंक डिटेल है। आरोपी पीड़िता को मारते हुए उसके कान का टॉप्स छीन लिए और उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी ने 108 पर कॉल कर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा और प्राथमिक उपचार किया गया। वह अपने 77 वर्ष के बीमार पति के साथ घर में अकेले रहती है। उसने बताया कि रामबाला और उसके परिवार से उसे खतरा रहता है। आज जानलेवा हमला हुआ। भविष्य में जान भी जा सकती है। इस आशय में पहले भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। प्रार्थिनी अकेले बेबस और लाचार है और भयभीत है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के ज्ञटना की पुनरावृत्ति न हो।