Home Blog Page 286

बसंती देवी आईटीआई रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  

0
बसंती देवी आईटीआई रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  
बसंती देवी आईटीआई रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार  

शाहगंज [जौनपुर] बसंती देवी आईटीआई में सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा करीब 75 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई। लिखित परीक्षा में सफल 58 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। गुजरात से आए कंपनी के प्रतिनिधि योगेश जोशी और प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि चयनित छात्रों का समायोजन सुजुकी मोटर्स के गुजरात स्थिति प्लांट में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कुल वेतन 21500/ सीटीसी दिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की समस्त सुविधाएं जैसे कैंटीन, हॉस्टल, पी एफ, यूनिफॉर्म ट्रांसपोर्टेशन आदि प्रदान की जाएगी। रोजगार मेला को सफल बनाने में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष जेसी राम अवतार एवम उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।


रोजगार मेले में बिहार, बलिया, सीतापुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अकबरपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रबंधक डा राजकुमार मिश्र ने परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। निदेशक दिवाकर मिश्र ने संस्थान में रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि श्री गोस्वामी को धन्यवाद दिया। ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल प्रधानाचार्य डा अनामिका मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जेसीज के जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल ने अपने संबोधन में अभ्यर्थियों नौकरी के लिए जाने के लिए प्रेरित किया। संचालन जेसीआई सचिव वीरेंद्र जायसवाल और विकास जायसवाल द्वारा किया गया। रोजगार मेला में रवि अग्रहरी,रोहित अग्रहरी, दीपक सिंह,सुशील कुमार और संस्थान के स्टाफ ईश नारायण मिश्र, सुनील तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, अजीम, रतन भंडारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जौनपुर में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 16 मई को बंद रहेंगे

0

जौनपुर। प्रधान मंत्री के जौनपुर आगमन को लेकर 16 मई को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है अत्यधिक लू एवं भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के निर्देश अनुमति के क्रम में सभी परिषदीय ,सीबीएसई बोर्ड, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, इंटर कॉलेज, एवं मदरसा में कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालय दिनांक 16 मई 2 को बंद रहेंगे ! इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें! आज्ञा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,जौनपुर।

प्रधानमंत्रो नरेंद्र मोदी के जौनपुर आगमन पर टीडी कालेज में बन रहे जन सभा के लिए मंच की तैयारियां जोरों पर।

प्राप्त जानकारी के मुताविक 16 मई को प्रधान मंत्री 11 :50 पर आजमगढ़ के लालगंज से हेलीकाप्टर द्वारा जौनपुर 12 :15 पर पहुंचेंगे हेलिपैड से 12 :25 पर टीडी कालेज के मैदान में पहुंचेंगे 12 ;30 से 1 :10 तक जनसभा को सम्बोधित करेंगे एक बजकर 50 मिनट पर भदोही के लिए रवाना हो जाएंगे।

समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह पहुचे कलेक्ट्रेट,जान की सुरक्षा की लगाई गुहार

0

जौनपुर लोकसभा से समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह ने जिलाधिकारी कार्यलय पर आत्मदाह करने की दी धमकी। जिलाधिकारी से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए दिये ज्ञापन।अशोक सिंह ने कहा कि अशोक सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी से मैं कई बार सुरक्षा की मांग किया लेकिन मुझे कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई ,भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ पूरी सुरक्षा टीम चलती है उनके लोग मुझे जबरदस्ती भाजपा का गमछा पहनाते हैं। यदि मेरे साथ कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। मेरे ऊपर समय हमला किया जा सकता है। सुरक्षा न मिलने पर जिलाधिकारी के कार्यालय पर आत्मदाह कर लूंगा।


प्राप्त जानकारी के मुताविक कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। दरसल जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है और सुरक्षाकर्मी की मांग के लिए डीएम से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी अपने कार्यालयe व्यस्त थे जिससे अशोक सिंह एक घंटे से अपने समर्थकों के साथ बाहर खड़े रहे। समर्मथ जब नारेबाजी करने लगे तो सिटी मजिस्ट्रेट ने बाहर आकर उनकी समस्या सुनकर उनसे उनका ज्ञापन लेना चाहा तो अशोक सिंह ने उन्हें ज्ञापन देने से इंकार कर दिया और डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे। फिर उनके समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू की तब जा कर डीएम ने उन्हें ऑफिस में बुलाया और सुरक्षाकर्मी दिलाने का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्याशी को मुझसे हार का डर है इस लिए मेरे साथ कभी भी कुछ हो सकता है लेकिन प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करा रहा।

JAUNPUR: आशुतोष श्रीवास्तव हत्या कांड का मुख्य आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार

0

जौनपुर : आशुतोष के कातिल को मुंबई में गिरफ्तार करने का पुलिस ने किया दावा,पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी साजिशकर्ता को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार करने का दावा कर रही है । सीओ शाहगंज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को भीमण्डी थाने में रखा गया है ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है।
सीओ ने बताया कि आशुतोष की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है , जिसमे पूछताछ और जांच में सबरहद गांव के निवासी जमीरउद्दीन कुरैशी नाम प्रकाश में आने के बाद एक टीम मुंबई भेजा गया था जहां पर महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 16 मुकदमे दर्ज हैं तथा कुख्यात गो तस्कर हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त जमीरूद्दीन कुरैशी पुत्र स्व0 हनीफ निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0-345/97 धारा 336/427/506 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

2.मु0अ0सं0-943/2009 धारा 376/323/506 भादवि शाहगंज जौनपुर।

3.मु0अ0सं0-277/10 धारा 3(1)UP गुण्डा अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

4.मु0अ0सं0 80/2013 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 207 MV Act थाना शाहगंज जौनपुर।

5.मु0अ0सं0 88/2013 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 279 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

6.मु0अ0सं0-150/2014 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना सरपतहा जौनपुर।

7.मु0अ0सं0-770/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 184 MV Act थाना मुडेरवां बस्ती।

8.मु0अ0सं0-48/2018 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

9.मु0अ0सं0-90/2018 धारा-504/506 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

10 मु0अ0सं0-115/2018 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

11.मु0अ0सं0-194/2018 धारा-3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना अकबरपुर अम्बेडकरनगर।

12.मु0अ0सं0/180/2018 धारा-307 IPC थाना शाहगंज जौनपुर।

13.मु0अ0सं0-207/2018 धारा-3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

14.मु0अ0सं0-208/2018 धारा-3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

15.मु0अ0सं0-209/2018 धारा-3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

16.मु0अ0सं0-210/2018 धारा/3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 व 7 CLA Act थाना शाहगंज जौनपुर।

17.मु0अ0सं0-349/2018 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 थाना शाहगंज जौनपुर।

18.मु0अ0सं0-169/2024 धारा-147/148/149/302/120बी/506/34 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।

जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

0
जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

JAUNPUR :जनक कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज मैं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के बदलते दौर में जनक कुमारी का परफॉर्मेंस सर्वोत्तम रहा है। हम चाहते हैं कि यहां पुरातन छात्रों का भी एक सम्मेलन कराया जाए क्योंकि यहां के बच्चे निकल कर सारी जगह नाम रोशन कर रहे हैं तथा बड़ी पदों को सुशोभित कर रहे हैं ।संचालन  करते हुएविपनेश श्रीवास्तव  ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में जनक कुमारी का स्थान विगत कई वर्षों से जनपद में प्रथम रहा है हम सब वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में बच्चों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मुख्य वक्ता  पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय ने कहा कि जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जनक कुमारी इंटरमीडिएट का योगदान अमूल्य रहा है यह शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में ऐतिहासिक विरासत को भी संजोए हुए हैं। विद्यालय की गरिमा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखने के लिए हमें निरंतर प्रयत्नशील रहना है।ज्ञात हो की संजय उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा जनक कुमारी  बाल शिक्षा निकेतन में हुई है। जो सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के प्रबंधक हैं।आरपी यादव सर ने कहा कि इस विद्यालय के प्रांगण में आने पर आप सबके बीच मुझे एक अलग तरह की खुशी और प्रसन्नता का अनुभव होता है इन सब के लिए मैं आप सबका हृदय से आभारी हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । उक्त अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहा।

धर्मसारी प्रेमापुर गांव में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

0
धर्मसारी प्रेमापुर गांव में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
धर्मसारी प्रेमापुर गांव में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी, प्रेमापुर गांव का मामला

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी, प्रेमापुर की निवासी 68 वर्षीय आयुष्मती देवी पत्नी रामसूरत को दबंगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने गौराबादशाहपुर थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में काम कर रही थी तभी रामबाला पत्नी राजकुमार और उसके पुत्रगण अंकुर, अंकित, आकाश पुत्र राजकुमार, वंदना पुत्री जगन्नाथ उसके घर के सामने बने सरकारी सड़क पर बाउंड्री बनाने लगे जब उसने मना किया तो वह उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल किया, लेकिन जब तक टीम पहुंचती तब तक सभी आरोपियों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।


पीड़िता ने बताया कि उसका मोबाइल जिसमें 9721506851 का नंबर लगा हुआ है, उसे छीनकर अंकुर और वंदना फरार हो गए। मोबाइल में बैंक डिटेल है। आरोपी पीड़िता को मारते हुए उसके कान का टॉप्स छीन लिए और उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी ने 108 पर कॉल कर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा और प्राथमिक उपचार किया गया। वह अपने 77 वर्ष के बीमार पति के साथ घर में अकेले रहती है। उसने बताया कि रामबाला और उसके परिवार से उसे खतरा रहता है। आज जानलेवा हमला हुआ। भविष्य में जान भी जा सकती है। इस आशय में पहले भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। प्रार्थिनी अकेले बेबस और लाचार है और भयभीत है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के ज्ञटना की पुनरावृत्ति न हो। 

Pradhan Mantri मोदी 16 मई को आएंगे जौनपुर,रूट डायवर्जन को जान ले   

0
Pradhan Mantri मोदी 16 मई को आएंगे जौनपुर,रूट डायवर्जन को जान ले   
Pradhan Mantri मोदी 16 मई को आएंगे जौनपुर,रूट डायवर्जन को जान ले   

PRADHAN MANTRI NARENDRA MODI IN JAUNPUR:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद जौनपुर में गुरुवार को आ रहे है लोक सभा सीट 73 से भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के पक्ष में तिलक धारी सिंह महाविद्यालय के मैदान में चुनावी जन सभा को सम्बोधित करेंगे, उनके आने के पहले दिल्ली से लेकर जौनपुर तक के प्रशासनिक अमला उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से लगा हुआ है उनके सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके एसपीजी के जवान और पुलिस कोई  कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती आज से ही जौनपुर शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के जवान मुस्तैद है,16 मई को Pradhan Mantri NARENDRA Modi11:50 पर आजमगढ़ के लालगंज से हेलीकाप्टर द्वारा जौनपुर 12 :15 पर पहुंचेंगे हेलिपैड से 12 :25 पर टीडी कालेज के मैदान में पहुंचेंगे 12:30 से 01 :10 तक जनसभा को सम्बोधित करेंगे एक बजकर 50 मिनट पर भदोही के लिए निकल जायेंगे l

आगमन भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है । जिसके तहत 16 मई  को सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था के लिए  जनपद के विभिन्न निम्नवत स्थानों से रूट डायवर्जन व जौनपुर शहर में नो एन्ट्री रहेंगा, जो प्रातः8:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा।

रूट डायवर्जन –

1- प्रयागराज प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को पकड़ी तिराहा पर भाजपा कार्ययालय से हाइवे पर डाइवर्ट कर दिया जाएगा ।
2- सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन जो आजमगढ़ व शाहगंज की तरफ जाएंगे उनको बक्सा हाईवे से निचे अलीगंज पर ही कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा।
3- शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन व छोटे वाहनों को कोइरीडिहा तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा ।
4- आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी वाहन छोटा वाहन व बड़ा वाहन पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज से केराकत की ओर मोड़ दिया जाएगा ।
5- भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा ।
6- बनारस की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन व बड़े वाहनों को हौज से निचे शहर की तरफ कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा ।

रैली में शामिल होने वाले बड़े  वाहनों का रोड व्यवस्थापन



१-PRADHAN MANTRI NARENDRA MODI की रैली के लिए आजमगढ़ व शाहगंज रोड से आने वाली बसें रिवर व्यू के निकट माननीय मंत्री के जी के कार्यालय के सामने स्थित बड़े ग्राउंड पर होगी।
२-बदलापुर रोड से रैली में   आने वाली बसें कुमार पेट्रोल पंप के बाये मछली शहर पड़ाव रोड पर रोड के किनारे खड़ी होगी।
३-मछली शहर की ओर से आने वाली बस  सीहीपुर क्रॉसिंग से पहले रोड की बाई पट्टी पर सिलसिले वार खड़ी होगी।
४-मड़ीयाहू रोड से रैली में शामिल होने वाली सभी बसें सिटी स्टेशन फ्लाईओवर से पहले रोड की बाई और सिलसिलेवार खड़ी की जाएगी ।
५-वाराणसी रोड से रैली में शामिल होने वाली बसें मातापुर क्रॉसिंग पार करके जालान मोड़ से अंबेडकर तिराहा तक  सिलसिलेवार खड़ी की जाएगी।

 छोटी वाहनों का  रोड व्यवस्थापन

१-रैली में शामिल होने के लिए आने वाले चार पहिया (छोटे वाहन) कार्यक्रम स्थल के निकट बीआरपी कालेज ग्राउंड में, प्राइवेट बस अड्डा ग्राउंड में, कमला हॉस्पिटल ग्राउंड में, सिद्धार्थ उपबन के लान में, आदर्श डायग्नोसिस के बगल में बनाया हुआ ग्राउंड में खड़ी करायी जाएगी ।

रैली में शामिल होने वाले वाहनों का रोड व्यवस्थापन बड़े वाहन


1.रैली के लिए आजमगढ़ वास शाहगंज रोड से आने वाली बसें रिवर व्यू के निकट माननीय मंत्री के जी के कार्यालय के सामने स्थित बड़े ग्राउंड पर होगी
2.बदलापुर रोड से  रैली में   आने वाली बसें कुमार पेट्रोल पंप के बाय मछली शहर पड़ाव रोड पर रोड के किनारे खड़ी होगी
3.मछली शहर की ओर से आने वाली बस  सीहापुर क्रॉसिंग से पहले रोड की बाई पट्टी पर सिलसिले वर खड़ी होगी
4. मड़ियाहूं रोड से रैली में शामिल होने वाली सभी बसें सिटी स्टेशन फ्लाईओवर से पहले रोड की बाई और सिलसिलेवार खड़ी की जाएगी।
5.वाराणसी रोड से रैली में शामिल होने वाली बसें मातापुर क्रॉसिंग क्रॉस करके जालान मोड़ से अंबेडकर तिराहा तक  सिलसिलेवार खड़ी की जाएगी

 छोटी बहनों का प्रबंध

रैली में शामिल होने के लिए के लिए आने वाले चार पहिया (छोटे वाहन) कार्यक्रम स्थल के निकट बीआरपी ग्राउंड में, प्राइवेट बस अड्डा ग्राउंड में, कमला हॉस्पिटल ग्राउंड में, सिद्धार्थ उपबन के लान में आदर्श डायग्नोसिस के बगल में बनाया हुआ ग्राउंड में खड़ी कराई जाएगी l

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुंगरा बादशाहपुर में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

0


5 साल तक नजर नहीं आए बसपा के प्रत्याशी : राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर बाजार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। बता दें कि चुनाव में जीत दर्ज करने और अपनी पार्टी की नीतियों से लोगों को रूबरू कराने के लिए अशोक सिंह दिन रात एक किए हुए हैं। क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने, चुनाव प्रचार करने के साथ-साथ चुनाव कार्यालय खोल कर भी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।


शहर के हुसैनाबाद केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर के मधुपुर बाजार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा और सपा का प्रत्याशी भ्रष्टाचारी है और बसपा वाले 5 साल में नजर नहीं आए। ऐसे में इस बार आप लोग अपने वोट की ताकत दिखाते हुए समाज विकास क्रांति पार्टी को विजयी बनाइए, जिससे आपके क्षेत्र का विकास और आपकी समस्याओं का निदान हो सके।

महिलाओं के लिये मुफ्त ब्यूटी पार्लर कोर्स की हुई शुरुआत

0
महिलाओं के लिये मुफ्त ब्यूटी पार्लर कोर्स की हुई शुरुआत
महिलाओं के लिये मुफ्त ब्यूटी पार्लर कोर्स की हुई शुरुआत

जौनपुर। महिलाओं के लिये मुफ्त ब्यूटी पार्लर कोर्स की हुई शुरुआत जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा अध्यक्ष आकाश केशरवानी की अध्यक्षता में नगर के जेसीज चौराहा स्थित ब्यूटी केयर में महिलाओं के लिये मुफ्त ब्यूटी पार्लर कोर्स की शुरुआत की। इस मौके पर अध्यक्ष आकाश केशरवानी ने बताया कि जेसीआई जौनपुर युवा द्वारा यह कार्यक्रम जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए शुरू किया गया जो निरंतर अंतराल पर चलता रहेगा। इस कड़ी में उपस्थित मण्डल जेकॉम चेयरमैन गौरव सेठ ने संस्था द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं और इस प्रकार के कार्यक्रम को और आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर ब्यूटी केयर की संचालिका और लेडी जेसी चेयरपर्सन आंचल जायसवाल ने बताया कि यह कोर्स एक बैच के लिये 21 दिन का होगा जिसमें महिलाओं को मेकअप कोर्स मुफ्त में सिखाया जायेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आबिश इमाम, अवनीश केशरवानी, राहुल प्रजापति, अध्याय संपादिका जूही वर्मा, निदेशक नितेश साहू आदि उपस्थित रहे। सचिव मोहित श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बन रहे मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण 

जौनपुर में थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

0
जौनपुर में थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाताओं को किया गया  जागरूक
जौनपुर में थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाताओं को किया गया  जागरूक

जौनपुर : थर्ड जेंडर ने गीत-घर आजा परदेसी, तेरा वोट बुलाए रे, सहित कई गीत गाकर मतदान हेतु किया प्रेरितस्वीप आइकॉन थर्ड जेंडर काजल किन्नर लोगों को मतदान के लिए कर रही जागरुक  लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में लगातार मतदाता जागरुकता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में नई पहल करते हुए जौनपुर के लिए थर्ड जेंडर काजल किन्नर को स्वीप आईकॉन बनाया गया है। जो अपनी टीम के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही हैं। मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए इनके माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया गया है।


चुनाव डिस्ट्रिक्ट आइकॉन बनने के बाद काजल किन्नर, चांदनी किन्नर व रानी किन्नर अपनी टीम के साथ बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ये किन्नर टीम घर-घर पहुंचकर महिला, पुरुष, दिव्यांग सहित सभी लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही पहली बार वोटिंग के लिए उत्साहित युवाओं को भी प्रेरित कर रही है।
सोमवार को जनक कुमारी इन्टर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उक्त किन्नर टीम द्वारा अपने अन्दाज मे कई गीत गाकर व नृत्य करते हुए लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गीत के बोल- घर आजा परदेसी- तेरा वोट बुलाये रे। जागो रे जागो मतदाता। ले तो आए हो हमें सपनो के गाँव में। तुम आये तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला आदि गाने गाकर सभी को वोट करने हेतु प्रेरित किया।


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आइकॉन काजल किन्नर ने सभी लोगों को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए समझाया कि मतदान के दिन सबसे पहले वे सभी अपने बूथ पहुंचें, साथ ही एक सच्चे भारतीय नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए वोट जरूर करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उन्हें आइकॉन बनाया गया है, इससे वो काफी उत्साहित हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसलिए लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक कर रही हैं, सभी लोग उनका सहयोग भी कर रहे हैं।


 चांदनी किन्नर ने कहा कि हम लोग शादी वाले घरो व जिनके घर बच्चे पैदा हुए हैं व अन्य घरों में जा रहे हैं शुभकामनाएं देते हैं और लोगों को मतदान के लिये जागरुक कर रहे हैं, और सभी लोगो को वोट करने के लिए भी कह रहे है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया कि 25 मई को अपना वोट जरुर करें।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई और कहा कि महिला, पुरुष, तृतीय लिंग व दिव्यांग सहित सभी मतदाता हमारे लोकतंत्र की ताकत है। मतदाता जागरूकता में आप लोगो का योगदान निश्चित रूप से हर वर्ग के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।आभार प्रधानाचार्य डा0 जंगबहादुर सिंह ने व संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर शिवानी किन्नर,करीना किन्नर, विपनेश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र प्रसाद व अभिषेक, सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।