Home Blog Page 29

JAUNPUR NEWS,मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी ने बाल दिवस पर बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

0
JAUNPUR NEWS,मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी ने बाल दिवस पर बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
JAUNPUR NEWS,मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी ने बाल दिवस पर बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

JAUNPUR NEWS; जौनपुर : मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी” ने बाल दिवस पर जौनपुर में बच्चों को बांटे गर्म कपड़े;”इस सर्दी खुशियां बांटें” सत्र का भव्य आगाज। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी संस्था “मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी” द्वारा संचालित कार्यक्रम “इस सर्दी खुशियां बांटें” के नए सत्र का शुभारंभ बाल दिवस (14 नवंबर) के शुभ अवसर पर जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय ऊँचवा हौज, सिरकोनी में किया गया। इस मानवीय पहल के तहत, विद्यालय के बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए।

बच्चों के लिए गर्म कपड़ों का यह नेक सहयोग समाजसेवी अनुराग सिंघानिया द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने गर्म कपड़े “मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी” की टीम को सौंपे ताकि वे जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाए जा सकें। विद्यालय स्तर पर इस सफल आयोजन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम मिश्रा ने संभाली, जिसमें विद्यालय परिवार के अध्यापकों ने भी भरपूर सहयोग किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय व संस्थापक, राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन) ने  कहा “बाल दिवस पर यह आयोजन बच्चों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। गर्म कपड़े बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा मानना है कि समाज के सहयोग से ही हम हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित और खुशहाल वातावरण बना सकते हैं।”विशेष अतिथि अनुराग मणि त्रिपाठी (एडवोकेट) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा  “सामाजिक कार्यों में भागीदारी करना केवल संस्थाओं का नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। ‘इस सर्दी खुशियां बांटें’ कार्यक्रम केवल कपड़े बांटना नहीं है, यह एक सामाजिक संवेदना है, जो हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है। ऐसे नेक प्रयासों में सभी को सहयोग करना चाहिए।”

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने आयोजन की सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए कहा “हम अनुराग सिंघानिया जी और ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ टीम के प्रति हृदय से आभारी हैं। हमारे विद्यालय परिवार के अध्यापकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो पाया। यह पहल बच्चों को न केवल ठंड से बचाएगी, बल्कि उनमें सामाजिक सद्भाव की भावना भी जागृत करेगी।”

“मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी” के प्रणेता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम “इस सर्दी खुशियां बांटें” कार्यक्रम के तहत लोगों से गर्म नए व पुराने कपड़े संग्रहित कर जरूरतमंदों तक पहुँचाते रहे हैं। यह सत्र उसी कड़ी का विस्तार है। उन्होंने आगे कहा कि “हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—इस सर्दी में कोई भी बच्चा ठंड से परेशान न हो। यह कार्यक्रम हमें दिखाता है कि समाज का छोटा-सा सहयोग भी कितनी बड़ी खुशियाँ ला सकता है। हम भविष्य में भी ऐसे मानवीय प्रयास जारी रखेंगे।

खुदौली में बाल मेले के साथ मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती

0
खुदौली में बाल मेले के साथ मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती
खुदौली में बाल मेले के साथ मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती

खेतासराय(जौनपुर): सर्वोदय इण्टर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता और छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थित माँ सरस्वती, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, संस्थापक प्रधानाचार्य स्व. केशव प्रसाद उपाध्याय की प्रतिमाओं तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू और मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

कार्यक्रम में अध्यापक अनिल कुमार यादव, गिरजा शंकर यादव, संदीप कुमार यादव और छात्रा सृष्टि बिन्दु ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बच्चों में नेहरू जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

इस दौरान विद्यालय में बाल मेले का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। मेले में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न स्टॉलों व गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अभिलाष यादव, गिरिजा शंकर यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया।

शाकाहार ही मानवता का मार्ग: मनेछा में संत पंकज महाराज का संदेश

0
शाकाहार ही मानवता का मार्ग मनेछा में संत पंकज महाराज का संदेश
शाकाहार ही मानवता का मार्ग मनेछा में संत पंकज महाराज का संदेश

खेतासराय(जौनपुर): 122 दिवसीय शाकाहार सदाचार जनजागरण यात्रा अपने 114वें पड़ाव पर गुरुवार की सायंकाल ग्राम मनेछा पहुँची, जहाँ ग्रामवासियों तथा अरवल (बिहार) से आए श्रद्धालुओं ने बाजा–गाजा, फूल-मालाओं एवं दीप प्रज्वलित कलशों के साथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।

यात्रा के दौरान आयोजित सत्संग में संस्थाध्यक्ष संत पंकज महाराज ने मानव जीवन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव शरीर को महात्माओं ने सुर दुर्लभ बताया है, ऐसा शरीर जिसमें प्रभु का दिव्य अंश विद्यमान रहता है। संत-महात्माओं के कथनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भीतर की दिव्य ध्वनि और प्रकाश का अनुभव केवल पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही संभव है।

महाराज ने सुमिरन, ध्यान और भजन की क्रिया को जीवन का वास्तविक मार्ग बताते हुए कहा कि यह साधना पूर्ण सत्य है, जिसे अपनाने पर स्वयं अनुभव होने लगता है। उन्होंने कहा कि गुरु-प्राप्ति से मनुष्य के जीवन में ऐसा बदलाव आता है जैसा वाल्मीकि से ब्रह्म समान होने तक वर्णित है।

संत पंकज महाराज ने शाकाहार को मानव शरीर का स्वाभाविक आहार बताते हुए कहा कि शरीर किसी कब्रिस्तान का स्थान नहीं, जिसमें मृत पशु-पक्षियों का मांस डाला जाए। उन्होंने कहा कि मृत देह को घर में रखने से लोग घबराते हैं, ऐसे में पेट में मृत शरीर डालना भी अनुचित है। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे स्वयं भी शाकाहार अपनाएँ और अपने बच्चों को भी इसी मार्ग पर प्रेरित करें। नशीले पदार्थों से दूरी बनाने की विशेष अपील भी की। अरज़ी हमारी है, मर्ज़ी आपकी कहते हुए उन्होंने लोगों से संयमित, सदाचारपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया।

मथुरा भंडारे के लिए आमंत्रण महाराज ने आगामी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित पूज्यपाद दादा गुरु महाराज के 77वें पावन भंडारे में सभी प्रेमियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, दलसिंगार, राकेश वर्मा, वीरेंद्र यादव, राणा प्रताप सिंह (अरवल), लल्लन जी, मास्टर अशोक, श्रीपति, महेश प्रसाद केशरी, मोहित प्रजापति सहित अनेक स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालु उपस्थित रहे। जनजागरण यात्रा अपना अगला पड़ाव ग्राम डिहिया, ब्लॉक खुटहन के लिए प्रस्थान कर गई।

jaunpur,सोलर ऊर्जा पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

0
jaunpur,सोलर ऊर्जा पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

जौनपुर : पीएम सूर्यघर योजना की कार्यशाला सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सोलर ऊर्जा अपनाने पर दिया जोर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सोलर सिस्टम इंस्टालेशन की संपूर्ण प्रक्रिया, उपयोगिता, आवेदन से लेकर स्थापना तक सभी चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि घरों एवं कार्यालयों में सोलर सिस्टम लगवाने से बिजली पर निर्भरता कम होती है, पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है तथा उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी अस्पतालों में भी सोलर सिस्टम की स्थापना तत्काल कराई जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों, सरकारी कर्मचारियों को भी अपने-अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को इससे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे आमजन इससे लाभान्वित हो सके।

 बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक संख्या में आवेदनों को स्वीकृत कर योजना को गति प्रदान करें। इसके साथ ही बिना किसी उचित कारण के आवेदन को अस्वीकृत ना किया जाए, अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत किए जाएं।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के.के. पांडे, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकर्स और वेंडर्स सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,सार्वजनिक नीलामी 20 नवम्बर को

0
JAUNPUR NEWS,सार्वजनिक नीलामी 20 नवम्बर को
JAUNPUR NEWS,सार्वजनिक नीलामी 20 नवम्बर को

जौनपुर :पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया है कि पुलिस लाइन जौनपुर के जी पी स्टोर में उपलब्ध निष्प्रियोज्य घोषित राजकीय सम्पत्ति इलेक्टॉनिक्स उपकरण/वर्दी वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 20 नवम्बर को पुलिस लाइन्स जौनपुर में 10 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है।अतः इच्छुक फॉर्म/ठेकेदार/कबाड़ी समय से उपस्थित होकर नीलामी में भाग लेना सुनिश्चित करें नीलामी में भाग लेने की शर्तेंः- भाग लेने वाले फर्म/ठेकेदार/कबाड़ी को नीलामी से पूर्व जमानत की धनराशि रू-20000 जमा करना अनिवार्य होगा। अधिकतम बोली लगाने वाले फर्म/ठेकेदार/कबाड़ी को उसी दिन अन्तिम बोली गयी बोली का सम्पूर्ण धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी में बोली गयी धनराशि पर जीएसटी टैक्स अलग से जमा करना अनिवार्य होगा।नीलाम हुई वस्तुओं को उसी दिन पुलिस लाइन्स जौनपुर से ले जाना अनिवार्य होगा। नीलामी का अन्तिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जौनपुर का होगा। सबसे अधिक बोली बोलने वाले व्यक्ति के पक्ष में नीलामी छोड़ दी जायेगी तथा समान तुरन्त उठाना होगा। नीलामी में बोली गयी बोली की धनराशि बोली समाप्त होने पर तुरन्त अदा करनी होगी।

JAUNPUR NEWS,अनियंत्रित ट्रक विद्यालय में घुसा,बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी  

0
JAUNPUR NEWS,अनियंत्रित ट्रक विद्यालय में घुसा,बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी  
JAUNPUR NEWS,अनियंत्रित ट्रक विद्यालय में घुसा,बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी  

अनियंत्रित ट्रक विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़कर जा घुसा, बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के सामने गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भस्सी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराया। हादसे में ड्राइवर और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक नम्बर UP45 BT1287 भस्सी लदा जौनपुर की ओर से शाहगंज की तरफ जा रहा था, इसी दौरान खेतासराय कस्बे के पास पहुँचते-पहुँचते ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। पल भर में ही उसने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की पेड़ से जा टकराया। पेड़ को पार करते हुए विद्यालय के बाउण्ड्रीवाल को तोड़ते हुए ट्रक विद्यालय परिसर में घुस गया।

हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और ड्राइवर व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक चालक की पहचान त्रिभुवन निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद निवासी सरैया जिला सुल्तानपुर व खलासी विकास शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा (38 वर्ष) निवासी लोरपुर जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई। दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर हानि नहीं हुई। विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली कि यह हादसा रात में हुआ, अन्यथा दिन के समय विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।

ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह 7 दिसम्बर को

0
ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह 7 दिसम्बर को
ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह 7 दिसम्बर को

सामूहिक विवाह समाज में समानता व सौहार्द का देता है सन्देश: संजय विश्वकर्मा

खेतासराय(जौनपुर): सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदना को समर्पित संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट, जौनपुर द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह आगामी रविवार, 07 दिसम्बर 2025 को सम्पन्न होगा। यह भव्य आयोजन मोहम्मद हसन महाविद्यालय मैदान, सुकरईपुर, जौनपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह धूमधाम से कराया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से यह आयोजन शर्म नहीं, स्वाभिमान है के भाव के साथ किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समानता, सौहार्द और सहयोग की भावना को बल मिले।

खेतासराय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल है, बल्कि यह समाज में समानता, एकता और सद्भाव का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और मानवीय रिश्तों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। व्यापार मण्डल इस पुनीत कार्य में पूरा सहयोग देगा। ट्रस्ट की ओर से जनसहयोग की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा है कि जो भी इस महायज्ञ में सहयोग देना चाहता है, वह विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता या आयोजन समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर सकता है।

पीयू परिसर के छात्रों के लिए इनडोर स्टेडियम खोले जाने की मांग

0
पीयू परिसर के छात्रों के लिए इनडोर स्टेडियम खोले जाने की मांग
पीयू परिसर के छात्रों के लिए इनडोर स्टेडियम खोले जाने की मांग

छात्र संघर्ष मोर्चा ने कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन

  • छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में स्थित मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल (इनडोर स्टेडियम) को छात्रों के लिए खोले जाने की मांग की है। इस संबंध में छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्र नेता दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी।

छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास के लिए खेल गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। इनडोर स्टेडियम जैसे संसाधन होने के बावजूद यदि छात्र-छात्राओं को उसका उपयोग करने की अनुमति नहीं मिलती है, तो यह न केवल खेल प्रतिभाओं के दमन के समान है बल्कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में भी बाधक है।

छात्रों ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार “फिट इंडिया” एवं “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही हैं, ऐसे में विश्वविद्यालयों को भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने कहा कि “विश्वविद्यालय परिसर में सैकड़ों विद्यार्थी खेल-कूद की गतिविधियों से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन क्रीड़ा संकुल बंद होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। यदि इसे नियमित रूप से खोला जाए तो यह छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल को शीघ्र ही विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों के लिए खोला जाए, ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से खेल-कूद में भाग लेकर अपनी ऊर्जा, एकाग्रता और शारीरिक क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर निखिल यादव, साईं राम यादव, पृथ्वीराज सिंह, सर्वेश सिंह, अनुराग यादव, राघवेंद्र, अमित, आकाश, शैलजा, सूर्यांशी त्रिपाठी, इकरा हसन, शुभम प्रजापति, पवन, अनुराग, अमन समेत अनेक छात्र उपस्थित रहे।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं की गई, तो छात्र संघर्ष मोर्चा व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

सशक्तिकरण के लिए डिजिटलीकरण समय की अनिवार्यता:प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय

0
सशक्तिकरण के लिए डिजिटलीकरण समय की अनिवार्यता:प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय
सशक्तिकरण के लिए डिजिटलीकरण समय की अनिवार्यता:प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय

गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर में आज कुल 62 लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम युवाओं में डिजिटल साक्षरता और तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अजेय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, समोधपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डिजिटल जागरूकता और इंटरनेट के माध्यम से सुलभता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग और सावधान रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप दुबे, प्रवक्ता, रवनिया इंटर कॉलेज रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में नैतिक मूल्यों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और एकाकीपन के विषय पर विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से उपस्थित जनों को नैतिक मूल्यों की स्थापना हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रणजीत कुमार पांडेय ने की। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों में प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विसेन, डॉ. अविनाश वर्मा तथा डॉ. अवधेश मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी, नोडल अधिकारी (डिजीशक्ति) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राकेश कुमार यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, तकनीकी सशक्तिकरण तथा नैतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।

वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण व ग्रीन चौपाल आयोजित

0
वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण व ग्रीन चौपाल आयोजित
वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण व ग्रीन चौपाल आयोजित

खेतासराय (जौनपुर) वृक्षारोपण महाअभियान-2026 को सफल बनाने के लिए शाहगंज रेंज के अन्तर्गत शाहगंज (सोधी) ब्लाक सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला एवं ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौधशाला तकनीक, वृक्षारोपण विधि तथा कृषि वानिकी के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज (सोधी), ए.डी.ओ. पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, सेक्रेटरी, रोजगार सेवक तथा ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने पी.पी.टी. के माध्यम से प्रतिभागियों को पौधशाला निर्माण, पौध संरक्षण, सिंचन तकनीक तथा वृक्षारोपण के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को कार्बन क्रेडिट योजना की जानकारी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि इस योजना से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आर्थिक लाभ भी प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार, उप रेंजर जय हिन्द यादव, वन दरोगा ईश्वर चन्द, गोरख प्रसाद, अनुज यादव, वन रक्षक दुर्गेश यादव, कमलाकांत, विजय गौड़, विजय यादव, अजय यादव, मो. शाहिद समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने महाभियान सफल बनाने की अपील किया।