Home Blog Page 293

JAUNPUR: दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

0
JAUNPUR दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया
JAUNPUR: दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

JAUNPUR NEWS जौनपुर । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोहम्मद हसन  इन्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज ने कजगाव हेल्थ टीम को 74 रन  से हरा दिया और  खिलाड़ियों ने लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया ।

JAUNPUR: दुर्गा सिटी हॉस्पिटल ने कजगांव हेल्थ टीम को हराया

 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया था।  रविवार को सुबह टास जीत कर पहले बल्लेबाजी दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज JAUNPUR की टीम ने किया और कजगांव हेल्थ की टीम ने क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया । 20 ओवरों के मैच में आशीष ने बल्लेबाजी करते हुए 15 गेद पर 22 रन की पारी खेली।  वहीं अमित ने 20 गेद पर 35 रन बनाए। जबकि विनोद ने 18 गेद पर तीस रन और आदेश ने 13 गेंद पर 27 रन बनाया। नरेंद्र ने 8 गेद पर 13 रन  बनाया । इस तरह 20 ओबर सात विकेट गवाकर 130 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी कजगांव हेल्थ टीम ने महज 15 ओवरों में 56 रन पर ऑल आउट हो गई । जिसमें सरकार ने शानदार तीन विकेट हासिल किए, आलोक ,शिवम टोनी रवि ने दो-दो विकेट लिया और दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज ने कज़गांव हेल्थ टीम को 74 रन से करारी शिकस्त दिया। मैच का संयोजन डॉ आलोक यादव ने किया।

यह भी पढ़े : जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   

0
जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक, जिले में ख़ुशी की लहर   
जौनपुर के प्रो.राजीव बने IIIT रांची के निदेशक

जौनपुर के प्रो.राजीव श्रीवास्तव को भारत सरकार ने बनाया रांची आईआईआईटी का निदेशक

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के राजीव श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी स्व0 सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट के पुत्र प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव को भारत सरकार ने आईआईआईटी रांची का निदेशक बनाया है। यह खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के लिए की गई है। मूल रूप से जौनपुर जनपद के हुसेनाबाद के निवासी प्रो राजीव श्रीवास्तव ने वर्ष 1996 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि हासिल की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली से कंप्यूटर प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग में एम ई तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संकाय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पी एच डी की उपाधि प्राप्त की। 


वर्ष 2007 में आई आई टी बी एच यू के कंप्यूटर साइंस विभाग में सह प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति से पूर्व जौनपुर के प्रो. श्रीवास्तव नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान,नई दिल्ली एवं जी बी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल में सहायक आचार्य के रूप में भी कार्य किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इमेज प्रोसेसिंग,डीप लर्निंग आदि प्रो श्रीवास्तव की विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। प्रो श्रीवास्तव द्वारा 100 से अधिक शोध पत्र, 4 संदर्भ ग्रंथ, एवं 20 पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए गए हैं। प्रो श्रीवास्तव के नाम से 4 पेटेंट भी प्रकाशित हैं। बी एच यू में अपने कार्यकाल के दौरान प्रो श्रीवास्तव द्वारा विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया है। प्रो श्रीवास्तव विभिन्न ख्याति प्राप्त पेशेवर संगठनों यथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के फेलो रहे हैं।


प्रो श्रीवास्तव ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा सहायतित शोध परियोजनाओं पर कार्य किया है और वे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं यथा यू जी सी, संघ लोक सेवा आयोग,राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के विशेषज्ञ पैनल के सदस्य भी रहे हैं। प्रो श्रीवास्तव IIIT RANCHI के निदेशक के रूप में नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों सहित पूर्व छात्रों द्वारा बधाई दी गई है।

जौनपुर की जनता घोटालेबाजों को नकार चुकी है, अशोक सिंह

0
जौनपुर की जनता घोटालेबाजों को नकार चुकी है, अशोक सिंह
जौनपुर की जनता घोटालेबाजों को नकार चुकी है, अशोक सिंह

जौनपुर : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी अशोक सिंह ने रविवार को नगर के रोडवेज पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी के लोगों को अहम सुझाव देते हुए घर घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराने की बात कही।

श्री सिंह ने आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गुर बताए। प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने विपक्षी प्रत्याशियों पर जमकर प्रहार किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर उन्होंने महाराष्ट्र में घोटालों की बादशाहत की। अब जौनपुर में घोटालेबाजी के लिए जमीन तलाशने पहुंचे हैं। कहा कृपाशंकर सिंह का ये सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे।

कहा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पर हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप है। बसपा में रहकर पूरी पार्टी को बदनाम और बर्बाद करने के बाद समाजवादी पार्टी और जौनपुर को तबाह करने के लिए पहुंचे हैं। बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि 12 साल पार्टी के साथ रहा, जब समय आया तो बहन जी ने धोखा दिया। धनंजय सिंह को मायावती ने जेल भेजने का काम किया। बावजूद इसके धनंजय सिंह ने अपनी पत्नी को बसपा से टिकट दिलाकर सम्मान खोने का काम किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा लक्जरी गाडियों के काफिले और पैसा देकर जनता की भीड़ जुटाने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना होता है, उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है, जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतरना होता है। फिर जनता अपने दिल में बिठाती है। कहा चार जून का परिणाम सामने आएगा तो सभी हवा हो जाएंगे।

बसपा का केंद्रीय कार्यालय के खुलते ही जौनपुर में हलचल,कार्यकर्ता दिखे मायूस 

0
बसपा का केंद्रीय कार्यालय के खुलते ही जौनपुर में हलचल,कार्यकर्ता दिखे मायूस 
बसपा का केंद्रीय कार्यालय के खुलते ही जौनपुर में हलचल,कार्यकर्ता दिखे मायूस 

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर रामचंद्र गौतम की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

जौनपुर। लोकसभा चुनाव की बेला में कुछ शोसल मीडिया पर जौनपुर संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह को लेकर भ्रामक और प्रायोजित खबरे चलाई जा रही है।उसमें एक न्यूज चैनल का भी नाम जुड़ा हुआ है। इस संदर्भ में बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर राम चन्दर गौतम से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्रायोजित और भ्रामक खबर किसी राजनैतिक षड्यंत्र के तहत फैला रहे है।

श्री गौतम ने साफ तौर पर कहा कि श्रीकला धनंजय सिंह बसपा की अधिकृत प्रत्याशी है और वहीं चुनाव मैदान में रहेगी। प्रत्याशी बदलने की अफवाह केवल मीडिया में शोसल मीडिया पर चलाई जा रही है।पार्टी के अन्दर इस मुद्दे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं है नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बसपा के सभी कार्यकर्त्ता अपने प्रत्याशी के प्रचार में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि श्रीकला धनंजय सिंह एक मजबूत प्रत्याशी है और भाजपा सपा को कड़ी टक्कर दे रही है। फिर उनको बदलने का कोई औचित्य नहीं हैl


गौतम ने बताया कि आज रविवार को ही बसपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हम लोग करने जा रहे है। इसके बाद भी मीडिया के लोग अफवाह फैला रहे है। उन्होने बताया कि बसपा चुनाव जीतने की स्थित में है इसलिए सत्ताधारी दल के इशारे पर मीडिया के लोग फर्जी और बेबुनियादी खबरे चला कर जनपद के मतदाताओ को गुमराह कर रहे है। बसपा प्रत्याशी के मामले में जौनपुर संसदीय सीट पर किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं करने जा रही। वर्तमान प्रत्याशी को सर्व समाज सभी धर्म समुदाय का वोट मिल रहा है  हम चुनाव जीत कर बहन जी की झोली में डालने जा रहे है।

मिर्जा जावेद सुलतान LD में हुए शामिल,अब पूर्वांचल में पार्टी मजबूत होगी

0
मिर्जा जावेद सुलतान LD में हुए शामिल,अब पूर्वांचल में और मजबूत होगी पार्टी
मिर्जा जावेद सुलतान LD में हुए शामिल,अब पूर्वांचल में और मजबूत होगी पार्टी

जयंत चौधरी ने दी बड़ी जिम्मेदारी,कहा -अब पूर्वांचल में और मजबूत होगी पार्टी


जौनपुर। पूर्वांचल की सियासत खासकर जौनपुर की राजनीति में खासा रसूख रखने वाले बसपा नेता मिर्जा जावेद सुलतान ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता लेकर जौनपुर का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अशोक यादव ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक मिर्जा सुल्तान रज़ा के सुपुत्र मिर्जा जावेद सुल्तान को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई और आशा व्यक्त किया कि जावेद सुल्तान के पार्टी में आने से राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश सहित पूर्वांचल के जनपदों में मजबूत होगी।


इस मौके पर जावेद सुल्तान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को अंगवस्त्रम‍् व मोमेंटो देकर स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कहा कि जावेद सुल्तान के पार्टी में आने से पूर्वांचल में लोकदल और मजबूत होगा। साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर मिर्जा जावेद सुलतान को बधाई दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रबली यादव, इम्तियाज़ अहमद, हैदर मेहंदी मौजूद थे।

यह भी :पढ़े  25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

यह भी :पढ़े   बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  

0
JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  
JAUNPUR :पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल  

JAUNPUR के मानी कला गांव में पैसे लेन-देन के चक्कर में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकलां में शनिवार को वेल्डिंग की दुकान पर पैसे के लेन-देन को लेकर नोक झोंक हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने गम्भीर रुप से घायल तीन को बेहतर इलाज के लिए JAUNPUR अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मानीकलां गाँव निवासी अफसर की वेल्डिंग की दुकान है। गाँव के दो युवक वेल्डिंग की दुकान पर वेल्डिंग के लिए दिए गए सामान लेने गए थे, जहाँ पैसे लेन-देन को लेकर नोंक झोंक होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग पहुँच गए खूनी संघर्ष हो गया।

जिसमें एक पक्ष से तबरेज़ पुत्र शफीउद्दीन (35 वर्ष), सालिम पुत्र अमीनुद्दीन (22 वर्ष), मोहम्मद यासिर पुत्र अमीनुद्दीन (18 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष से परवेज अहमद पुत्र खुर्शीद (43 वर्ष), फिरोज़ अहमद पुत्र खुर्शीद (37 वर्ष), सहरुलहुदा पुत्र जफर अहमद (46 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल तबरेज़ पक्ष के लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है l

यह भी पढ़े : 25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

JAUNPUR:8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार

0
JAUNPUR8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार
JAUNPUR:8.5 लाख रुपये की मार्फिन के साथ 2 अंतर्जनपदीय युवक गिरफ्तार

एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए JAUNPUR पुलिस ने भेजा जेल

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को दो अंतर्जनपदीय युवकों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया और जिनके पास से अवैध मार्फिन बरामद करने की दावा की है। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हरदेव मौर्य हमराहियों के साथ क्षेत्र स्थित सुम्बुलपुर मोड़ के समीप स्थित अंसार कालोनी के पास अपराधियों के तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिससे पूछताछ किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न देने पर कड़ाई से पूछताछ किया और उसकी तलाशी किया। जिसके पास से 44 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 4.5 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त रुख्शीद पुत्र खुर्शीद (24 वर्ष) निवासी अहमदाबाद थाना बिलासपुर जिले रामपुर बताया।

वही उपनिरीक्षक मोहम्मद आलम हमराहियों के साथ भदैला नहर पुलिया के समीप अपराधियों के तलाश में मामूर थे। इस दौरान एक युवक को 40 ग्राम अवैध मार्फिन के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक पूछताछ में अपना नाम इकबाल पुत्र लाल मोहम्मद (22 वर्ष) निवासी शाहपुर मझरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया। इस तरह खेतासराय पुलिस टीम द्वारा कुल 85 ग्राम अवैध मार्फिन जिसकी कीमत कुल 8.5 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में नफीस अहमद, मुकेश कुमार सिंह,अंकुश कुमार सिंह व सुनील कुमार यादव शामिल रहे। TAFTISHOFCRIME JAUNPUR

JAUNPUR :  बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

0
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

खेतासराय (जौनपुर) नाराज़ बीबी मायके चली जाने से क्षुब्ध शौहर ने खाया सल्फास, हुई मौत क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी एक युवक उस समय सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया जब उसकी बीबी किसी बात को लेकर नाराज़ होकर मायके चली गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई थी। जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी सरफराज अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद (27 वर्ष) शनिवार को अपनी बीबी से कि

सी बात को लेकर विवाद हो गया और नाराज़ होकर बीबी मायके चली थी। बताया जाता है कि काफी प्रयास के बाद भी बीबी नहीं आ रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर युवक सल्फास खा लिया। स्वजनों ने आनन-फानन पीएचसी सोंधी ले गए। जहाँ स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे बीबी सहित दो बेटे को छोड़ गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : 25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों,पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश

0
नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों,पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश
नई दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों,पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरा जोश

किसानों से वादा कर भूल जाती हैं सरकारें : अशोक सिंह,हमारे समर्थन से बनेगी केंद्र की सरकार

नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह जौनपुर में अपना नामांकन दाखिल कर दिल्ली पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करते हुए चुनाव को लेकर चर्चा की। अशोक सिंह ने अगले चरण में होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशियों में जोश भरा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी बड़ी ही दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं, बगैर हमारे किसी की सरकार नहीं बनने वाली है।


मीडिया द्वारा जौनपुर लोकसभा के माहौल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर में न तो भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा और न ही सपा-बसपा का, जौनपुर की जनता सबको जानती है और इस बार जौनपुर की जनता हमारी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी से जाकर नामांकन दाखिल किया, क्योंकि हम ये बताना चाहते थे कि किसान आज भी इसी हालत में है और किसानों से वादा करने वाले लोग भूल जाते हैं।

25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

0
25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 
25 मई को सभी देशी शराब,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी 

 25 मई मतदान के दिन जौनपुर जनपद में स्थित सभी  शराब की दुकानें बंद रहेंगी 

जौनपुर :जनपद में मतदान 25 मई  को होना है। अतः मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 23 मई 2024 को सांय 6.00 बजे से 25 मई  को सांय 6.00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जनपद जौनपुर की समस्त थोक व फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने अवगत कराया है कि 

वाराणसी, गाजीपुर, लोक सभा क्षेत्र में मतदान 01 जून  को होगा। अतः मतदान समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व अर्थात 30 मई  को सांय 6.00 बजे से 01 जून 2024 को सांय 6.00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जनपद वाराणसी, गाजीपुर, लोक सभा क्षेत्र की सीमा से 08 कि०मी० की परिधि में स्थित जनपद जौनपुर की समस्त फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी।मतगणना 04 जून  को होगी। अतः 04 जून को मतगणना समाप्ति तक जनपद जौनपुर की आबकारी की समस्त थोक व फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, बार तथा ताड़ी अनुज्ञापन पूर्णतया बन्द रहेगी। उपरोक्त अवधि में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के मादक पदार्थ का न तो संचय करेगा न ही वितरण करेगा और न ही परिवहन करेगा। उक्त बन्दी का कोई भी प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नही होगा। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने निर्देश दिया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अवगत कराया जाता है कि मतपत्र में लगाये जाने हेतु अभ्यर्थियों के लिए अपेक्षित है कि वे अपना नवीनतम फोटो (अधिसूचना की तारीख के पहले 3 महीनों की पूर्ववर्ती अवधि के दौरान लिया गया) प्रस्तुत करें। फोटो स्टैम्प साइज 2 सेमी गुणे 2.5 सेमी (ऊँचाई में) में कैमरे के सम्मुख सीधे पूर्ण मुखाकृति दृश्य, खुली आंधों वाले तटस्थ चेहरे की अभिव्यक्ति के साथ होना चाहिए। फोटो अभ्यर्थी के सुविधानुसार रंगीनश्वेत श्याम में भी हो सकती है। फोटो सामान्य कपड़ो में होना चाहिए। वर्दी में फोटो की अनुमति नहीं है। टोपी/टोप तथा काले चश्मों से परहेज किया जाना चाहिए।