Home Blog Page 299

संत निरंकारी पट्टी की शाखा ने मनाया मानव एकता दिवस

0

मानवता की मिसाल कायम कर रहीं सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज :मानिकचंद तिवारी, मानव एकता दिवस पर याद किए गए बाबा गुरबचन सिंह महाराज

सुईथाकला ( जौनपुर ) संत निरंकारी मिशन की शाखा पट्टी नरेंद्रपुर में 24 अप्रैल बुधवार को ज्ञान प्रचारक महात्मा मानिक चंद तिवारी की अध्यक्षता में मानव एकता दिवस मनाया गया। उपस्थित निरंकारी संतो को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि सद्गुरु बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज मानवता के मसीहा थे। उन्होंने बताया कि मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने बीड़ा उठाया था।उन्होंने मानवता की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु शरीर नहीं होता बल्कि ज्ञान होता है। सतगुरु अंतर्यामी होता है जो अपनी नश्वर शरीर छोड़ने से पहले ही संकेत कर देते हैं।सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पूरे विश्व को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके इंसानियत की मिसाल कायम कर रही हैं। माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में मिशन पूरे विश्व में एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु मानव को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके अपनी विराट सत्ता निराकार से आत्मा का नाता जोड़कर जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर देता है।सद्गुरु सबको अपने समान बनाता है शिष्य नहीं। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन अखंड और विराट सत्ता निराकार पारब्रह्म से संचालित होता है किसी व्यक्ति विशेष से नहीं। महात्मा डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मनुष्य के जन्म का लक्ष्य भगवत प्राप्ति है।आत्म कल्याण के लिए समय निकालकर ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए।महात्मा राजित राम ने कहा कि आज का दिन बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के मानवता के लिए कुर्बानी का दिन है।सतगुरु मनुष्य के दिल को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।रामसागर जौनपुरी की भजन सुनकर साध संगत झूम उठी । जंतीरा, पिंटू ,राम अजोर विद्यावती और जयशंकर मौर्य ने भी अपने गीत -विचार प्रकट करके सद्गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

JAUNPUR:शार्ट शर्किट की आग से गेंहू का बोझ जला,किसान चिंता में

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में शार्ट शर्किट के चलते गेंहू की फसल जलकर खाक हो गयी । गेहूं की फसल जलने से लाखो का नुकसान हो गया। खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से निकली आग के कारण गेहू की फसल जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव निवासी संजय मिश्रा के गेंहू के खेत में मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे अचानक आग लग गयी।

आनन फानन में आग की लपटें देख ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लिया। ,ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय बिजली के खंभे से चिंगारी निकली उस समय हवा बहुत तेज होने के कारण आग काफी दूर तक फैल गई। जिसकी चपेट में आने से संजय मिश्रा की गेंहू के फसल सूखा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ,और खेत मे रखे गेंहू का सौ से अधिक बोझ जलकर खाक हो गया।#taftishnof crime jaunpur news

JAUNPUR:25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

0
JAUNPUR25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 
JAUNPUR25 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित 

JAUNPUR: 25 मई को लोकसभा चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ द्वारा निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 (1801 की एक्ट 10-20) की धारा-25 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग का करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन तथा विधान समा उप निर्वाचन-2024 से सम्बन्धित जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित  किया गया है। अतएव शासन के उपरोक्त आदेश के अनुपालन में 25 मई (शनिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश कोषागार तथा उप कोषागार पर भी लागू होंगे।

जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

0
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   
जौनपुर के मानीकला गांव में चुनाव प्रचार के गैंस गुब्बारे में लगी आग,दो झुलसे   

JAUNPUR NEWS :जनपद जौनपुर के मानीकला गांव में प्रचार के लिए लगाए गए गैस गुब्बारा हुआ ब्लास्ट, खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकलां गाँव में मंगलवार की दोपहर अचानक एक आकाशीय गैंस गुब्बारे में ब्लास्ट करने से आग लग गई जिसमे दो युवक झुलस गए,आनन फानन में परिजनों ने दोनों युवको को बेहतर इलाज के लिए उमानाथ सिंह जिला अस्पताल ले गए में जहा उनका इलाज चल रहा है जो अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो उक्त गाँव में जनवरी माह में प्रचार-प्रसार के लिए आकाशीय गैस गुब्बारा जिले के एक जाने माने पूर्व सांसद द्वारा प्रचार के लिए नगर से लेकर गांव – गांव घर के ऊपर लगाया गया था जो आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने उतरवाकर दिया था।

जिसे किसी ने जौनपुर के मानीकला गांव में एक खाली मकान के एक कमरे में रख दिया था। इधर मंगलवार को बारात रुकने के लिए उक्त गाँव निवासी दो युवक उमैद (18 वर्ष) और साबिर (17 वर्ष) ने साफ-सफाई किया और पास में ही कूड़ा जलाकर उक्त गुब्बारे को कुछ इधर-उधर किए परिणाम स्वरूप वह ब्लास्ट कर गया और दोनों झुलस गए। वहीं शटर भी आंशिक रूप से टेढ़ा हो गया। फिलहाल स्थानीय लोगों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार चल रहा है शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया की दोनों लड़को का इलाज उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है अब वह दोनों खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़े : JauNpur News: मानव श्रृखंला बनाकर जनपद के मतदाताओं को किया गया जागरुक

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष चुने गए मो.आदिल  

0
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष चुने गए मो.आदिल  
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष चुने गए मो.आदिल  

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा निवासी मोहम्मद आदिल को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के सर्वसम्मत जिला अध्यक्ष सुनें गए। जिससे सुख-चिन्तको ने बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। चुनाव के उपरांत मोहम्मद आदिल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उत्तर-प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर डिपो संचालन शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मत से जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने मुझे इस लायक समझा।

उन्होंने कहा कि मेरे सुख-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उनके प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ। आपको बता दे कि मोहम्मद आदिल वर्तमान समय में परिवहन विभाग में सहायक यातायात निरीक्षक पद पर कार्यरत है। इसके पूर्व उन्होंने रोडवेज कर्मचारी संघ में मंत्री पद का निर्वहन कर चुके है।

JAUNPUR:मेरा वोट मेरी ताकत सेल्फी प्वाइंट बन रहा आकर्षक का केंद्र

0
JAUNPURमेरा वोट मेरी ताकत सेल्फी प्वाइंट बन रहा आकर्षक का केंद्र
JAUNPUR:मेरा वोट मेरी ताकत सेल्फी प्वाइंट बन रहा आकर्षक का केंद्र

आप मुस्कुराइए कि आप मतदाता जागरूकता JAUNPUR सेल्फी प्वाइंट पर है


JAUNPUR NEWS जौनपुर : लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने वोटर सेल्फी प्वाइंट का सदभावना पुल व कलेक्ट्रेट परिसर में विगत दिनों शुभारंभ किया था। जो अब लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होता जा रहा है, सदभावना पुल पर प्रतिदिन सुबह शाम सैकड़ों लोग घूमने आते हैं तथा गुज़रते है, जब उनकी नज़र उक्त सेल्फी प्वाइंट पर पड़ती है तो उक्त स्थान, से ग़ुज़रने वाला अपने आप को रोक नहीं पाता और सेल्फी ज़रुर लेता है, क्योकि सेल्फी प्वाइंट के पीछे शाही पुल व नदी के पानी का दृश्य बहुत मनमोहक लगता है।

सेल्फी प्वाइंट पर हिन्दी में लिखा है कि “मेरा वोट मेरी ताकत” ‘मतदान तिथि 25 मई अपना वोट ज़रुर करें’।मंगलवार को मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला के बाद हज़ारों लोगों ने उक्त सेल्फी प्वाइंट पर फोटो शूट किया। जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल भी पहुंचे तो उन्होंने भी अपने मोबाइल से कई फोटो खीची, उनके फोटो खीचने की ख़ास बात ये रहीं की उस सेल्फी में दर्जन भर लोग शामिल हो गयें।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने जनपद वासियों से अपील किया कि 25 मई का मतदान कर अपना कर्तव्य व जिम्मेदारी निभाये।

उन्होंने लोगों विशेषकर युवाओं से अपील किया कि इस सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खीच कर अपने फेसबुक, एक्स/ ट्विटर, इंस्ट्राग्राम आदि सोशल मीडिया पर अपलोड कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि आप मुस्कुराइए कि आप मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट पर है, और इसी उत्साह के साथ मुस्कुराते हुए 25 मई को स्वयं मतदान करें और अपने परिवार व अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। #JAUNPUR NEWS

JauNpur:समोधपुर का छात्र बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप-10 की सूची में शामिल

0
JauNpurसमोधपुर का छात्र UP बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप-10 की सूची में शामिल
JauNpur:समोधपुर का छात्र UP बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप-10 की सूची में शामिल

JAUNPUR टॉप 10 की सूची में शामिल होकर जनपद स्तर पर गौरव बढ़ाने वाले अर्पित वर्मा पर क्षेत्र को गर्व: डॉ. अजेय प्रताप सिंह

JAUNPUR NEWS सुईथाकला। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड की परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले जौनपुर के टॉप 10 के मेधावियों की सूची जारी की। शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाए रखने वाले श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर JAUNPUR के छात्र अर्पित वर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में 95.17% अंक हासिल करके विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम जनपद स्तर पर रोशन किया है।

प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने छात्र के सफल होने पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रबंधक ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी विशेष स्थान और परिस्थिति की मोहताज नहीं होती है। छात्र की उपलब्धि पर उन्होंने छात्र के माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने पूर्ण रूप से विश्वास जताया कि आगामी बोर्ड की परीक्षा में जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं सफलता का परचम लहराएंगे। प्रधानाचार्य डॉ .अजेय प्रताप सिंह ने सफल छात्र से अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेने की बात कही। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और छात्र की कठिन मेहनत और अभिभावकों द्वारा स्थापित शिक्षा के सकारात्मक माहौल की सराहना की। अर्पित वर्मा पर क्षेत्र को गर्व है। संतोष कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी,संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, अरुण कुमार मौर्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह,पुष्पेंद्र बहादुर सिंह,प्रेमनाथ सिंह,डॉ .शोभभनाथ यादव , अजीत सिंह यादव,देवेंद्र कुमार चौधरी,प्रगति सिंह, सुरेश उपाध्याय,राम बख्श सिंह, मनीष कुमार दुबे, शिवानी सिंह, प्रीति बरनवाल,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू सहित समस्त शिक्षकों ने खुशी जाहिर किया है।

JauNpur : वायु में PM 10 एवं 2.5 की अधिकता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

0


Jaunpur News जौनपुर। मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के प्रेरणा से एम एससी के विद्यार्थियों द्वारा संचालित केमिकल कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर वॉटर एवं एयर टेस्टिंग विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया I


इस कार्यक्रम में आई टी एस लेबोरेट्रीज, नोएडा के निदेशक राजेश कुमार सिंह बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे I संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने बताया कि वायु के गुणवत्ता को कुल बारह मापदंडों पर मापा जाता है तथा वायु में  पीएम 10 की मात्रा में अधिक बढ़ोत्तरी होने से मनुष्य की औसत आयु में पाँच से छह वर्षो की गिरावट आ रही है तथा पीएम 10  की वायुमंडल में अधिकता मनुष्य मे कैंसर होने की मुख्य वजहों मे से एक हैं।

विद्यार्थियों के साथ वॉटर टेस्टिंग के विभिन्न तरीकों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पेयजल को मुख्यतः रंग, गंध और स्वाद के आधार पर विश्लेषित किया जाता है। उन्होंने बताया की फील्ड टेस्ट किट्स पानी की क्वालिटी जांचने के लिए एक तरह का किट है, इस किट्स के जरिए पानी में मौजूद आर्सेनिक, हानिकारक बैक्टीरिया, रासायनिक अशुद्धियां, एलिमेंट्स, पार्टिकल्स आदि का पता लगाया जा सकता है, फील्ड टेस्ट किट्स (FTK) की मदद से पानी की जांच आसानी से किया जा सकता है। आरओ वॉटर के अधिकाधिक उपभोग के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि बाजार में आज कल मिलने वाले 99 प्रतिशत आरओ पेयजल अम्लीय प्रकृति के हैं और उसमे खनिज तत्वों का स्थान कार्बन डाई आक्साइड ने ले रखा है। अम्लीय आरओ जल का लंबे समय तक सेवन स्वास्थ के लिए नुकसानदायक है।


संगोष्ठी में मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने विश्लेषणात्मक रसायन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संगोष्ठी का संचालन केमिकल कम्युनिकेशन सोसाइटी के सचिव व एमएससी के छात्र हर्ष प्रताप सिंह ने किया । धन्यवाद ज्ञापन एमएससी की छात्रा सुचिता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रसायन विभाग के डॉ. अजीत सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. दिनेश वर्मा, छात्र, मंजीत गुप्ता, आदित्य सिंह, सुशील मिश्रा, आकाश सेठ, अमृता मिश्रा, मोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे I jaunpur News

JauNpur News: मानव श्रृखंला बनाकर जनपद के मतदाताओं को किया गया जागरुक

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मंगलवार को जनपद के जिलाधिकारी ने मानव श्रृंखला में शामिल होकर मतदान के लिए किया प्रेरित किया कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई। इसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान की महत्वपूर्णता को समझाना है। इस मानव श्रृंखला में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओ व विभिन्न इंटर कालेज के छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।


Jaunpur news मानव श्रृंखला में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड़, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कतारबद्ध होकर एक दूसरे का हाथ से हाथ पकड़ कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर मतदान की महत्वपूर्णता को प्रस्तुत करने के लिए मत चिन्ह और मतदान की मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया।


मानव श्रृंखला सदभावना पुल से कलेक्ट्री तिराहा तक बनाई गई। पूरे रास्ते भर ई रिक्शा पर मतदाता जागरूकता गीत बजता जा रहा , जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा था। मानव श्रृंखला में उमड़ी भीड़ से जिलाधिकारी बहुत उत्साहित दिखे उन्होंने कहा कि जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई है। उन्होंने सभी से अपील की है कि आगामी 25 मई को अधिक से अधिक को संख्या में मतदान कर पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ने में अपना सहयोग करे।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। 25 मई को जनपद की दोनों लोकसभा सीट जौनपुर व मछलीशहर सीट पर चुनाव है। इस दिन सभी मतदाता अपने अपने घर से निकलकर शत प्रतिशत मतदान कर जौनपुर का मान बढ़ाएं। सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करना हमारा दायित्व है, इसके मद्देनजर विभिन्न माध्यमों से मतदान के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। बड़े बूढ़े, युवा जवान, महिलाएं व दिव्यांग सभी मतदान में सहभागी बने।


इस अवसर पर टीआई जी डी शुक्ला, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा,ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, राजू सिंह, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, एसआरजी, एआरपी, व नगर के टीडी इन्टर कालेज, शीया इ. का., मोहम्मद हसन इ. का., बी. आर. पी. इ. का. साजिदा गर्ल्स इ. का., जीजीआईसी, राजा श्री कृष्ण दत्त इन्टर कालेज के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

jaunpur news

शाहगंज में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित, बाबू सिंह कुशवाहा रहे शामिल 

0
शाहगंज में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित, बाबू सिंह कुशवाहा रहे शामिल 
शाहगंज में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित, बाबू सिंह कुशवाहा रहे शामिल 

बाबू सिंह कुशवाहा को संसद भेजने के लिए शाहगंज और जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: ललई  

शाहगंज। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को एक मैरिज हॉल में आयोजित हुई। गठबंधन के लोकसभा 73 प्रत्याशी, बसपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का सपा के पूर्व मंत्री व कई बार के विधायक शैलेंद्र यादव ललई और गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट करके और माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की जान और हाथ पैर होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का भय जनता में व्याप्त है इससे निजात दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है।

कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत सार्थक होगी और कभी किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं महसूस होगी ।उन्होंने बताया कि धर्म के आधार पर बहला फुसला करकर वोट हथियाने वाली भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से मुक्ति दिलाना इंडिया गठबंधन का उद्देश्य है।पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता को पूरा भरोसा दिलाया कि वह हर कदम से कम कंधे से कंधा मिलाकर हर समय हर सुख दुख में खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता की आवाज को संसद में उठाकर अधिकारों के लिए हर संभव लड़ाई अवश्य लडूंगा।उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि जौनपुर की जनता और गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा को जिताने के लिए कमर कस लिया है।

ललई ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं को ईडी,सीबीआई, आयकर विभाग और पुलिस से लड़ना है क्योंकि सत्ता के बजाय विपक्षी पार्टियों पर ही इनकी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार ,अशिक्षा ,बेरोजगारी को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार संविधान समता ,आरक्षण और जनता के अधिकार के खिलाफ है। उन्होंने सरकार पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव एनडीए के विपक्ष के सबसे मजबूत विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार का सफाया होगा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने भाजपा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को दिलों को तोड़ने वाली सरकार बताया।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि आपसी मतभेद और दिलों की दूरियाँ मिटाकर गठबंधन के प्रत्याशी को संसद भेजने का काम करें।

उन्होंने बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ,आप के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद प्रजापति, मास्टर आफताब, सुशीला राव ,विक्रमाजीत बिंद, त्रिभुवन यादव ,लाल प्रकाश पाल, मसूद अहमद, अमित सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर सपा नेता व अधिवक्ता संजय सुरेंद्र कुमार यादव सदस्य जिला पंचायत, भूपेंद्र यादव ,प्रमोद यादव सपा नेता ,डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव, विजय यादव ,हिसामुद्दीन, अरशद अंसारी ,सुशील यादव सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।