जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने ईद के मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद पेश की। अशोक सिंह हुसैनिया नकी फाटक में पहुंचे जहां ईद की नमाज़ संपन्न कराई जा रही थी। नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने एक साथ मिलकर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने सभी को ईद की बधाई देते हुए अपने लिए वोट की अपील किया। वही इस मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि ईद का पवित्र त्यौहार पर हम सभी लोगो का फ़र्ज़ है कि हमारे पड़ोस मे रहने वाले गरीब ,मजबूर ,बेसहारा लोगो की हम मदद करें उनको अपनी खुशी मे शामिल करें उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोस मोहल्ले या बस्ती मे कोई ऐसा घर या परिवार हो जिनकी ईद की व्यवस्था ना हो पा रही हो तो हम सब का कर्तव्य है कि पहले उसकी ईद की व्यवस्था करें । मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने ईद की नमाज़ अदा कराने के बाद मुल्क में अमन सलामती की विशेष दुआ कराई उन्होंने लोगो से अपील किया कि मुल्क को मजबूत करने के लिए अपना योगदान दे एवं शासन प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करे । उन्होंने कहा कि जनता पढ़ी लिखी और समझदार है किसी के बहकावे में ना आए और सोच समझकर अपना मतदान करें तभी राष्ट्र का विकास होगा।
आजमगढ पोखरी में डूबे 4 बच्चो ने जौनपुर के जिला अस्पताल में तोड़ा दम
आजमगढ पोखरी में डूबे 4 बच्चो ने देर शाम जौनपुर के जिला अस्पताल में तोड़ा दम
जौनपुर। आजमगढ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगंव स्थित पोखरे में नहाते समय चार बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह चारों को पोखरी से निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से सभी बच्चों को जौनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ख़बर आई कि, देर शाम चारो ने जौनपुर में इलाज के दौरान दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि कुशलगांव ग्राम निवासी यश (08) पुत्र लौटन कुमार, अंश (08) पुत्र जयचंद कुमार, समर (09) पुत्र कमलेश कुमार व राजकुमार (05) पुत्र कमलेश बुधवार को गेंहू की बाल बीनने के लिए गांव के उत्तर सिवान में गए थे।
गर्मी ज्यादा होने पर चारों बच्चे कपड़े उतारकर पास में स्थित पोखरी में नहाने लगे।इसी दौरान चारों मासूम पोखरी में डूब गए। पास में ही मवेशी चरा रहे लोगों ने पोखरी किनारे बच्चों का कपड़ा देखा लेकिन बच्चे कहीं नजर नहीं आए। आशंका पर सूचना गांव में दी गई। मौके पर गांव के कुछ लोग बच्चों को खोजने के लिए पोखरी में उतर गए। कुछ ही देर में चारों बच्चे पोखरी से बरामद कर लिए गए। इसके बाद आनन फानन चारों बच्चों को स्थानीय फूलेश बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी बच्चों की हालत गंभीर देख जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चारों बच्चों की देर शाम मौत हो गई। जौनपुर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से बच्चों के परिजनों के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है। चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने बताया कि, दीदारगंज थाना के कुशल गांव में पोखरी में चार बच्चे डूब गए थे। परिजन सभी को पोखरी से निकालकर इलाज के लिए जौनपुर अस्पताल ले गए। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। जौनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े : खेतासराय में चोरों ने प्राचीन काली मन्दिर को बनाया निशाना
यह भी पढ़े : मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए वरदान,जाने क्यों
डाक विभाग की पहल :नवरात्र में बेटियों को उपहार में मात्र ₹250 से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाकर कराएं कन्या पूजन
Sukanya Samriddhi Yojana :जौनपुर में 75 ,444 बालिकाओं के डाकघरों में खुले सुकन्या समृद्धि योजना के खाते नवरात्र का पर्व नारी-शक्ति की आराधना को समर्पित है। बेटियाँ और महिलाएँ सशक्त होंगी तो समाज भी सशक्त होगा। इसी क्रम में डाक विभाग ने ‘समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज’ एवं ‘समृद्ध नारी-समृद्ध समाज’ अभियान चलाया है। इसके तहत डाक विभाग अब हर घर में नारी शक्ति तक पहुंचेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 6 जिलों – जौनपुर, वाराणसी, भदोही,चंदौली, गाजीपुर व बलिया में यह अभियान चलाया जायेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में अब तक 3.46 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 1,020 गाँवों को ‘संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ के रूप में आच्छादित किया जा चुका है। जौनपुर जिले में 75, 444 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते डाकघरों में खुले हैं।

नवरात्र में ‘समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज’ के तहत डाकघर में बेटियों का खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की दिशा में ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ और ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ जैसी योजनायें अहम् भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में नवरात्र के दौरान बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता और महिलाओं का ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ खुलवाकर एक नई पहल की जा सकती है। यह उन्हें आर्थिक व सामाजिक दोनों रूप में सशक्त बनाएगा।आज़ादी के अमृत काल में महिलाओं के लिए आरम्भ ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ को भी महिलाओं ने हाथों-हाथ लिया है। श्री यादव ने कहा कि 1 अप्रैल, 2023 से आरंभ इस योजना में वाराणसी परिक्षेत्र में लगभग 21 हजार महिलाओं ने 1.02 अरब रूपये का निवेश किया है। वहीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को मूर्त रूप देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक कुल 3.46 लाख बेटियों के Sukanya Samriddhi खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें गत वित्तीय वर्ष में लगभग 58 हजार बेटियों ने सुकन्या खाते खुलवाए।
आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मात्र ₹250 से 10 वर्ष तक की बेटियों का खाता डाकघर में खुलवाया जा सकता है। इसमें 8.2 % ब्याज है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है। आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट का भी प्रावधान इस खाते में है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री यादव ने कहा कि नवरात्र के दौरान परिवार की बेटियों का डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन कर सकते हैं। यह कार्य नवरात्रि में किया जाए तो और भी पुण्य मिलेगा। नवरात्रि में कन्याओं का बहुत महत्व होता है। इस दौरान कन्याओं को पूजा के लिए घर पर आमंत्रित कर उपहार देने की भी परंपरा है। जौनपुर मंडल के डाक अधीक्षक श्री परमानन्द ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बालिका के आधार की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड एवं पैन की प्रति तथा दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।
jaunpur news : राजस्थान के राज्यपाल नेअंतरराष्ट्रीय विद्वान की तीन पुस्तकों का किया विमोचन
jaunpur news: मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव
जौनपुर:भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न
जौनपुर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक हुई संपन्न
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना के लेकर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में जौनपुर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक मंडल मे अन्नदाता सम्मेलन होना तय हुआ है कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सम्मेलन मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और जनता के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और गांव-गांव जाकर किसान हितेषी भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी साबित हुई है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर कठोर कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने की। उक्त अवसर पर नीरज मौर्य इंद्रसेन सिंह प्रदीप यादव संजय सिंह डीके सिंह मनोज श्रीवास्तव सतीश खरवार दुर्गेश मिश्रा मोहन गुप्ता आदित्य सिंह अखंड सिंह रमेश यादव ज्ञान त्रिपाठी राहुल दुबे पुनीत मिश्रा रामसमुझ मौर्य अरविंद यादव जितेंद्र मिश्रा सियाराम पटेल अजय चौहान प्रेम शंकर दुबे हवलदार सिंह राहुल अग्रहरि राम जीत उपाध्याय संतोष दुबे रामेश्वर राहुल अग्रहरि धीरज सिंह और सभी मंडल के महामंत्री उपस्थित रहे।
जौनपुर : मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव
राजस्थान के राज्यपाल नेअंतरराष्ट्रीय विद्वान की तीन पुस्तकों का किया विमोचन
JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले में आगमन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने साहित्य मनीषी अंतर्राष्ट्रीय ख्यात प्राप्त विद्वान डॉ. यमुना शंकर पांडेय उर्फ प्रकाश के द्वारा रचित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। जिनमें विश्वात्मा, सदाशिव, अभिनंदन ग्रंथ व जीवनी रही आप को बता दें कि यमुना शंकर पाण्डेय मूलरूप से ग्राम, पोस्ट गौरामाफी प्रतापगढ़ के निवासी हैं। वार्ता के दौरान पाण्डेय जी ने बताया कि वार्ताकार आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र लखनऊ वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा अनेकों नेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा मानक उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। वही उनके बड़े सुपुत्र डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय मेडिकल अफसर जिला चिकित्सालय जौनपुर हैं तथा दूसरे पुत्र बृजेश पाण्डेय पुस्तकालय अध्यक्ष जिला राजकीय पुस्तकालय जौनपुर और छोटे पुत्र डॉ.अरविंद पाण्डेय मेडिकल ऑफिसर सी.एच.सी. बदलापुर है। जहां पाण्डेय जी का पूरा परिवार विद्वत है। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भतीजे ब्रह्मदेव मिश्र के साथ पारिवारिजनों से मुलाकात किया।
उसके उपरान्त पत्रकारों से रूबरू होकर नई शिक्षा नीति एवं अयोध्या और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर विस्तार से चर्चा किया। उसके उपरांत राजस्थान के राज्यपाल लगभग शाम 4:00 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। जहा से वह राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे । इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्राचार्य सुरेश पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह, एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव, थानाध्यक्ष रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह, सुरेरी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, मड़ियाहू कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स सहित मड़ियाहूं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मनोज चौरसिया मौजूद रहे।
jaunpur :मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव
खेतासराय में चोरों ने प्राचीन काली मन्दिर को बनाया निशाना
पायल, एम्पलीफायर व दान पेटी तोड़कर उठा ले गए पैसा
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर बारां मोड़ स्थित प्राचीन काली मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दे दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की लिखित सूचना पुलिस दे दिया। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी चोरों द्वारा इस मंदिर को निशाना बनाया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार उक्त मोड़ पर कस्बा की प्राचीन काली मंदिर स्थित है। जहाँ बुधवार की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर लोग अवाक हो गए। कस्बा निवासी कृष्ण मुरारी मौर्या ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि उक्त मन्दिर का ताला तोड़कर चोर प्रवेश कर गए। मंदिर में रखा दानपेटी को तोड़कर पैसा उड़ा ले गए। इसके साथ-ही साथ काली माता मंदिर की मूर्ति में पहनाया हुआ पायल और एम्पलीफायर भी चोर उठा ले गए। इस मंदिर में यह कोई पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार चोरों ने अंजाम दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुँच पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है।
jaunpur news; मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव
अयोध्या मंदिर की तरह चौकियां में बनवाऊंगा भव्य शीतला माता का मंदिर:अशोक सिंह
मुझे भ्रष्टाचारी कृपा शंकर सिंह को हराना : अशोक सिंह
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए माता शीतला का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर के पास मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण भी किया। बुधवार को वह चौकियां धाम में स्थित माता शीतला के दर्शन को पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजा कर उनका स्वागत किया। अशोक सिंह आम इंसान की तरह कतार में लग कर मंदिर में दाखिल हुए और माता का दर्शन पूजन किया।

माता के चरणों में शीश झुकाने के बाद अशोक सिंह ने मंदिर परिसर के पास मौजूद गरीबों और अन्य लोगों में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आज माता शीतला का आशीर्वाद लिया हूं, क्योंकि मुझे भ्रष्टाचारी कृपा शंकर सिंह को हराना है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता अब जानती है कि कृपाशंकर सिंह जीतने के बाद यहां नहीं रहने वाले, उन्हें जिले के विकास से नहीं बल्कि अपने विकास से मतलब है। मैं जिले का विकास करूंगा और श्री राम मंदिर की तरह भव्य शीतला माता के मंदिर का निर्माण करवाने का काम करूंगा।
मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीपी सरोज का दबदबा कायम,फिर बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव
जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने बीपी सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया है , बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति नई दिल्ली ने लोकसभा चुनाव 20 24 के लिए कुल 09 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है । जिनके नाम पर भाजपा ने अपनी मुहर लगाई है उनमें 7 सीट उत्तर प्रदेश की है एक चंडीगढ़ , एक सीट पश्चिम बंगाल की शामिल है।
चंडीगढ़ से संजय टंडन उत्तर प्रदेश के जीन 09 नामो की घोषणा हुई है उनमें , मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह ठाकुर , कौशाम्बी सुरक्षित सीट से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल , इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया लोकसभा सीट से नीरज शेखर , गाजीपुर लोकसभा सीट से पारस नाथ राय, जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा सुरक्षित सीट से बीपी सरोज,को प्रत्याशी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल असनमोल लोकसभा सीट से एस. एस.अहलूवालिया को लोक सभा सीट से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया गया है।
दो लोक सभा सीट वाली जौनपुर से कृपा शंकर का नाम पहली ही लिस्ट में बीजेपी ने जारी कर दिया था, बुधवार 10 अप्रैल को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने मछलीशहर लोकसभा सुरक्षित सीट से बीपी सरोज को पुनः टिकट देकर एक बार फिर भरोसा जताया है।
मछलीशहर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बीपी सरोज की बात करे तो। मुगरबादशाहपुर क्षेत्र के मादरडीह गांव निवासी बीपी सरोज मुंबई के उद्योग पति है। इन्होंने , राजनीतिक पारी की सुरुआत बहुजन समाज पार्टी से किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के बैनर तले लोकसभा का चुनाव लड़ा था। मगर जनता ने उन्हें नकार दिया , और बीजेपी प्रत्याशी राम चरित्र निषाद को अपना बहु मूल्य वोट देकर सांसद बना दिया और बीपी सरोज चुनाव हार गए।
2019 लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हाथी की सवारी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो हए। बीजेपी में शामिल होने के 12 दिन बाद ही राम चरित्र निषाद का टिकट काट कर बीजेपी ने बीपी सरोज उर्फ भोला को टिकट दे दिया। उस समय सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी टी राम से 181 मतों के अंतर से बीपी सरोज ने जीत दर्ज किया था। आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उनको मछलीशहर लोकसभा सुरक्षित सीट से टिकट देकर बीपी सरोज पर भरोसा जताया है।
भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक खेतासराय से गिरफ्तार
इस्टाग्राम एकाउंट से भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME NEWS :थाना खेतासराय क्षेत्र के डॉ मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी वार्ड न0- 9 गोला बाजार नगर पंचायत खेतासराय, थाना खेतासराय जौनपुर द्वारा अपने इस्टाग्राम एकाउंट से भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गयी थी, जिसको संज्ञान में लेकर थाना खेतासराय पर मु0अ0सं0- 74/24 धारा-153a, ipc व 67 it act बनाम डॉ मोहम्मद साजिद पंजीकृत कर आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस के मुताविक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। TAFTISH OF CRIME NEWS
यह भी पढ़े : लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन जौनपुर ने जारी की एडवाइजरी
यह भी पढ़े : सदभावना पुल जौनपुर पर बना’’मेरा वोट मेरी ताकत’’सेल्फी प्वाइंट
सदभावना पुल जौनपुर पर बना’’मेरा वोट मेरी ताकत’’सेल्फी प्वाइंट
जिलाधिकारी जौनपुर ने मतदाता जागरूकता के लिए किया सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ
जौनपुर के मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जौनपुर के सदभावना पुल पर बना ’’मेरा वोट मेरी ताकत’’ सेल्फी प्वाइंट अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की गई है। इस पहल के तहत मतदाता जागरूकता के लिए जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने वोटर सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। सदभावना पुल पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जिसमें हिन्दी में लिखा है कि ’’मेरा वोट मेरी ताकत’’ ’’मतदान तिथि 25 मई अपना वोट जरुर करें’’ जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। ताकि इस पुल से गुजरने वाले राहगीर इस सेल्फी प्वाइंट से प्रेरित होकर यहाँ सेल्फी खींचें और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें तथा मतदान करने के लिए संकल्प लें। स्वयं मतदान करें और अपने परिवार और आस पास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करें। उन्होंने विशेषकर बाहर रह रहे श्रमिकों जो यहाँ के मतदाता है उन सभी मतदाताओं से अपील किया कि 25 मई को आकर अपना वोट अवश्य करें। इस दौरान जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जेई नगर पालिका परिषद दीपक शाह, एस आई हरिशचन्द्र यादव, अवधेश राय, सौरभ मौर्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
jaunpur news : राष्ट्रीय शिक्षा नीति का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जायेगा,कलराज मिश्र











