jAUNPUR NEWS जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में नव दुर्गा शिव मन्दिर सद्भावना पुल के पास स्थित विसर्जन घाट पर सभी सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से विक्रम् संवत 2081 भारतीय नववर्ष का स्वागत भगवान सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर किया गया। सभी सदस्यों द्वारा पात्र में जल एवं पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पित किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय ने बताय कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का प्रारम्भ होता है इसलिये भारत विकास परिषद शौर्य के नये कार्यकाल की शुरूआत भी आज ही के दिन से होती है। उन्होंने आये हुए सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि आने वाला यह वर्ष सभी के जीवन में खुशी व समृद्धि लेकर आये। मार्गदर्शक मण्डल सदस्य डा. रामनारायण सिंह तथा डा. शैलेश सिंह ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष भी डॉ. सन्दीप के नेतृत्व में संगठन निश्चित ही नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। संस्था सचिव डा. आनन्द प्रकाश, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय व जनार्दन पाण्डेय ने क्रमश: अपने उद्बोधन में आने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, डा. शिल्पी सिंह, राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, डा. प्रभाकर सिंह, जयशंकर सिंह, प्रमोद शुक्ल, डा. आशुतोष, डा. अनिल कुमार सिंह, समशेर बहादुर पाल, सुनील सिंह, अमरेश पाठक, प्रशान्त सिंह लकी, आनन्द अस्थाना, आशुतोष राय, दया निगम आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारत विकास परिषद शौर्य ने किया भारतीय नववर्ष का अभिनन्दन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का होली मिलन वृद्धा आश्रम में
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का होली मिलन समारोह समाज व अपने परिवार द्वारा ठुकराये गये लोगों के बीच नगर के सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम पर मनाया गया जहां तमाम कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से होली के महत्व को बताने व माता—पिता के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उपयोगिता का वर्णन कवियों ने किया। इस मौके पर प्रख्यात कवि डा. संजय सागर ने पढ़ा मुझे इस दुनिया में लाया, मुझे बोलना—चलना सिखाया, ए मात तुझे वन्दन। वहीं हास्य कवि डा. प्रमोद वाचस्पति ने पढ़ा— सीता के लिये सलमा कोई गैर नहीं है, होली और ईद में कुछ बैर नहीं है। आपस में गले मिलकर सब लोग यही कहें, कटुता के मगरमच्छ तेरी खैर नहीं है। वहीं होली के लोक गीत व भोजपुरी गीतों से गायकों ने समां बांध दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार इन गीतों पर वृद्धाश्रम में आश्रित वृद्ध माता—पिता थिरकने से अपने आपको रोक नहीं पाये। सभी लोग एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामना दिया। वहीं व्यापार मण्डल के तमाम पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी समाजसेवी संगठन के संचालकों व आमजन के ऊपर पुष्पवर्षा करके होली खेली।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद जौनपुर आपसी भाईचारे के लिये जाना जाता है। इसकी गंगाजमुनी तहजीब को बचाने के लिये व्यापार मण्डल हर सम्भव प्रयास करता रहेगा। वहीं कार्यक्रम संयोजकनगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल व युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर सभी कवियों व गायकों एवं वृद्धा आश्रम के संचालक रवि चौबे व ओमकार गुप्ता को इस अच्छे व पुनीत कार्य के लिये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर अमर बहादुर सेठ, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, दिनेश यादव फौजी, रानू जायसवाल एडवोकेट, सुजीत जायसवाल टोनी, राजन अग्रहरि, पवन जायसवाल, अजीत सोनी, दिनेश अग्रहरि, सुबाष गुप्ता, विजय मौर्या, नीरज मौर्या, अजय गुप्ता, शहजादे खान, शकील अहमद, सोहन लाल स्वर्णकार सहित तमाम पदाधिकारी, समाजसेवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर मजदूरों के बच्चों का किया गया नामांकन
JAUNPUR NEWS जौनपुर । बेसिक शिक्षा में नया सत्र शुरू होने पर नामांकन ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर चलाया जा रहा है। विकास खण्ड मुफ्तीगंज के ओझैनिया गांव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज नीरज श्रीवास्तव ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर व हरिजन बस्ती में घर-घर जाकर नामांकन किया गया। ईट भट्ठे पर कुल 24 बच्चों का नामांकन व हरिजन बस्ती में 05 बच्चों का नामांकन किया गया । नामांकित बच्चों को माला पहनाकर व शैक्षिक सामग्री देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस नामांकन अभियान में अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : JAUNPUR :आयुष यादव पुत्र बाला लखन्दर ,अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
JAUNPUR :आयुष यादव पुत्र बाला लखन्दर ,अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
तमंचे के साथ तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME जौनपुर 08 अप्रैल 2024। सरायख्वाजा थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर अपराधी को एक तमंचा व जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर के द्वारा मिली सुचना पर सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक गिरीश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ हे0का0 राबिन यादव, हे0का0 मनीष सिंह का0 कृष्ण कुमार का० बिपिन यादव, का० रविशंकर शाह व का० मिथिलेश ने बैजारामपुर में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर अपराधी को एक तमंचा व जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आयुष (26) वर्ष पुत्र बालालखेन्द्र निवासी सिटी स्टेशन लाईन बाजार थाना , राजन यादव 20 (वर्ष)पुत्र महावीर यादव निवासी अलहदिया थाना तेजीबाजार, आशीष उर्फ अंगद 23( वर्ष) पुत्र कृपाशंकर निवासी खुसहपुर थाना बक्शा जौनपुर के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतुस दो मोटर साइकिल बरामद हुई जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया
वाराणसी में मोदी के खिलाफ जौनपुर का नेता लड़ेगा चुनाव
वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा जौनपुर का नेता
समाज विकास क्रान्ति पार्टी ने बनाया है अपना प्रत्याशी
जौनपुर। चुनावी सरगर्मियां तेज है, सभी दल अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रहे है । पूर्वांचल के सीटों की बात करे तो वाराणसी से मोदी के सामने समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के रहने वाले राज कपूर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जौनपुर संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क करने के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए अशोक सिंह ने कहा की जैसे भगवान राम ने हनुमान को भेज कर रावण की लंका लगा दी थी वैसे उनके प्रत्याशी, मोदी की लंका को तहस नहस कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ वाराणसी से सटे जौनपुर लोकसभा से खुद अशोक सिंह चुनावी मैदान में है और भाजपा प्रत्याशी के लिए सिर दर्द बने हुए है। अशोक सिंह का कहना है की जौनपुर में उनके चुनाव लडने से पूर्वांचल की कई सीटों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। जौनपुर में भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त तो मिलेगी ही साथ ही मछलीशहर और वाराणसी में भी भाजपा प्रत्याशी को टक्कर मिलेगी। बता दे की चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए अशोक सिंह अपने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के साथ – साथ चिलचिलाती धूप में भी गांव – गांव, घर- घर जा कर लोगों से मिलने का काम कर रहे है।
जिला चिकित्सालय जौनपुर के वरिष्ठ सर्जन डॉ.सैफ खान बने ब्लड के प्रभारी
जिला चिकित्सालय नर्स की शिकायत आखिर सत्य पाई गई
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की नर्स पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप से घिरे डॉ. शायन दास को ब्लड बैंक के प्रभारी पद से हटा दिया गया। यह कार्रवाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी की आख्या के आधार पर की गई। कार्रवाई जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके राय ने की है। अब नए ब्लड बैंक प्रभारी के रूप में वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ खान को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.शायन दास पर एक स्टाफ नर्स ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उसने विभागीय अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिया था। ऐसे में सीएमएस ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की। इसमें डॉ.नरेंद्र बहादुर सिंह,डा.एकेअग्रवाल व डा. नविता पांडेय रहीं। टीम ने जांच के दौरान पाया कि डॉ.श्यानदास अपनी भाषा का सही ढंग से प्रयोग नहीं किए। टीम ने सीएमएस को आख्या भेजी। इस पर सीएमएस ने डा.श्यानदास को ब्लड बैंक प्रभारी पद से हटा दिया। सीएमएस ने कहा कि अब डा. शायन दास साधारण डॉक्टर की तरह कार्य देखेंगे। इसके अलावा पैथालाजी,आरटीपीसीआर का कार्य देखेंगे। डा. सैफ खान को ब्लड बैंक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े : अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना
उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
सुइथाकला जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय सदरुद्वीनपुर मे शनिवार को वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट करके स्वागत किया। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करना शिक्षकों का परम कर्तव्य है।बच्चो को गुणवत्ता परक शिक्षा के साथ -साथ उन्हे नियमित विद्यालय आने के लिए शिक्षक प्रेरित करें। किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित करना शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है ।उन्होने उपस्थिति सभी शिक्षको व अभिभावकों से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव मे बढ़ चढ़ कर ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें।उप जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने किया । उन्होने सभी शिक्षको से कहा कि छात्र छात्राओं का नामांकन ज्यादा से ज्यादा कराएं । उन्होंने कहा कि गुरु छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करता है। शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने नागरिकता के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक विकास में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है । कक्षा में अध्ययन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। श्री वैश्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति अभिभावकों एवं आम जनमानस का विश्वास बढ़ा है । विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। स्वागत भाषण, आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह व संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया।इस मौके पर अजय मिश्र,पंकज सिंह,उमेश यादव,प्रधान छोटेलाल विन्द ,दुष्यंत मिश्र ,संजय सिंह ,मनोज सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना
अशोक सिंह ने मृतक पत्रकार के परिजनों को दी सांत्वना
SHAHGANJ जौनपुर। जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी और समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने शाहगंज के रहने वाले तहलका 24×7 के संपादक रहे रवि शंकर वर्मा के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। फरवरी महीने की 18 तारीख को रवि शंकर वर्मा की असमय मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। रवि शंकर अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटियां और एक आठ साल के बेटे को छोड़ गए। क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जैसे ही अशोक सिंह को पत्रकार रवि के परिवार के बारे में जानकारी हुई वैसे ही उन्होंने उनके किराए के मकान पर पहुंच कर बेटे और बेटियों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मैं हमेशा जरूरतमंदों के लिए खड़ा रहता हूं। पत्रकार के पिता ने कहा कि ईश्वर अशोक सिंह जैसा दिल सभी को दे। वह उसरहटा स्थित एक होटल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से कांग्रेस ने उनसे किनारे कस लिया था। महाराष्ट्र की तरह जौनपुर की जनता से भी कृपाशंकर सिंह को निराशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यूपी में अभी तक 26 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लगभग 150 सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहा कि वाराणसी में पार्टी प्रत्याशी राजकपूर सिंह पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और इससे हलचल मच गई है। कहा कि सरकार की राशन वितरण योजना ने लोगों को अपंग बना दिया है। पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के चुनाव लड़ने से बीजेपी डर गई है।
वाराणसी में पहली बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन
वाराणसी में बार हुआ बिगेस्ट ब्यूटी एक्सपो का दो दिवसीय आयोजन
वाराणसी : दिल्ली मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में होने वाले ब्यूटी एक्सपो का आयोजन वाराणसी में पहली बार ट्रेड फैसेलिटीज सेंटर बड़ा लालपुर में आयोजित हुआ जिसमें दर्जनों से अधिक मेकअप आर्टिस्ट ने हिस्सा लिया मेकअप आर्टिस्ट की मुख्य केंद्र बिंदु मिस शिवांगी एवं मिस वंदना शुक्ला रही मिस वंदना द्वारा किए गए मेकप परफॉर्मेंस इतना ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया गया कि कार्यक्रम के समापन होते ही लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की भीड़ उमड़ पड़ी ,

सेल्फी लेते समय राघवेंद्र नामक व्यक्ति का पैर सीढियों से फीसल गया जिसके कारण उसके पैर में हल्की चोट भी आ गई। सेल्फी लेने के बाद सबके चेहरे पर खुशी की लहर दिख रही थी बाद में मिस वंदना द्वारा बताया गया कि अब प्रत्येक वर्ष ऐसे ही ब्यूटी एक्सपो का आयोजन आपके वाराणसी शहर में किया जाएगा।
डॉ.सुर्यभान यादव को पूर्व CMअखिलेश यादव ने लोकसभा तैयारी का दिया जोर
JAUNPUR LOKSABHA ELECTION 2024 जौनपुर। विगत दिनों समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से 73 जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण डा.सूर्यभान यादव के नेतृत्व मे मुलाकात कर लोकसभा जौनपुर के वर्तमान चुनावी परिदृश्य पर चर्चा किये जिसमें शीर्ष नेतृत्व द्वारा ये बातें खुलकर सामने आयीं कि भाजपा के बेस वोट बैंक में जो प्रत्याशी सेंधमारी करेगा वह प्रचंड वोटों से चुनाव जीत सकता है, हालांकि जनचर्चाओं के मुताबिक डा.सूर्यभान यादव शिक्षित एवं पेशे से डाक्टर हैं तथा समाज में सांकृतिक,सामाजिक, धार्मिक स्तर पर कार्य करने हेतु बेहद मुखर माने जाते हैं।
इसी प्रतिष्ठा के बल पर 2017 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी जैसी नवोदित पार्टी के बावजूद सर्व समाज से 27000 मत प्राप्त करके दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी तथा जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया था डा० सूर्यभान यादव जी को स्वजातीय मतदाता ,अति पिछड़ा के मौर्य, निषाद, पाल, प्रजपति में विशेष प्रभाव के साथ दलित तथा सवर्ण मतदाताओं में भी मज़बूत पकड़ के साथ-साथ अपसंख्यक वर्ग में भी गहरी पैठ के लिए जाना जाता है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव से डॉ.सुर्यभान यादव मिलने के बाद युवाओं के दिल के धडकन गरीब-मजदूरों के मसीहा, क्षेत्र में राजनीति के गोविंदा नाम से मशहूर डा. सूर्य भान यादव के ऊपर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 73 जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए युवा, निर्विवाद चेहरे के रूप में दांव लगाने की अटकलें तेज हो गई है ,सूत्रों के हवाले से खबर है कि डा. सूर्य भान यादव जी टिकट के दौड़ में सबसे आगे बढ़ते दिखाई पड़ रहें हैं तथा जनता अभी से ही उनके जीत के आंकड़े की कठबैठी करती दिखने लगी है।
Loksabha election :SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी की दूसरी सूची, मछलीशहर से नरेंद्र कुमार गौतम बनाए गए प्रत्याशी











