Home Blog Page 310

INDIA गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

0

( जौनपुर ) INDIA गठबंधन पर जमकर बरसे योगी के राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार गिरीश चंद्र यादव, मंगलवार को जौनपुर स्थित एक तंदूरीवाला होटल मे आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि, पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लहर है, यूपी में एकतरफ़ा लहर है। प्रथम चरण का नामांकन ख़त्म हो चुका है, दूसरे चरण का नामांकन चल रहा है, पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वसनीयता घर कर गई है। गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है वे ग़रीबी से निकल रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का आँकड़ा बीजेपी अवश्य पार करेगी क्योंकि अबकी बार जनता फिर से मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि india गठबंधन गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली सोप देखा होगा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। india गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर चाहे कितने भी हमले कर लें, प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है, और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहें हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जिसने देश को लूटा है, उसे तो लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है। ये घोटालेबाजों की बारात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। मतलब घोटाला अपना हर रोज बड़े चाव से करते हैं वो और ये भी चाहते हैं कि कोई एक्शन भी न हो ये गठबंधन, जनबंधन नहीं, ठगबंधन है।

उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस-आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू-इलू कर रही है लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़ कर सांसद और विधायक जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा। इनके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं लेकिन उस पर एक्शन की बजाय लोकसभा का टिकट देते हैं। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं लेकिन सब चुप रहते हैं। ये शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। ये हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। ये झूठे आरोप लगाते हैं लेकिन बाद में माफी मांगते हैं।


उन्होंने कहा कि इनके नेताओं के चेहरे देखिये, हर एक चेहरे पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है।जेल में बंद नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रही है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन को भी जमानत नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस को इनकम टैक्स की रिकवरी नोटिस को हाईकोर्ट भी सही ठहरा चुका है। आज कल देश में विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रष्टाचार को मैडल की तरह पेश करने का फैशन चल पड़ा है। उनका भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है। मामला कोर्ट में हो, तब भी इन सबको चिल्लाना है। कोर्ट में दलीलें काम नहीं आती तो बाहर में हल्ला मचाते हैं। प्रदेश में india गठबंधन के पार्टनर्स में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपये के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। जीप घोटाले से लेकर हेलिकॉप्टर घोटाले तक और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर चीन की सत्तारूढ़ पार्टी से  MOU साइन करने तक इन पर आरोप लगे हुए हैं और मजा ये कि ये गर्व से इसे बताते नहीं थकते। दूसरे पार्टनर समाजवादी पार्टी को सब जानते हैं कि किस तरह से प्रदेश को गर्त में धकेला है। इन्होंने यूपी को भ्रष्टाचार प्रदेश और दंगा प्रदेश बनाया। इन्होंने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का समाजवादी मॉडल विकसित कर रखा था। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया इनकी मुख्य नीति थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जनता किसी के भी झाँसे में आने वाली नहीं है। यूपी में 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली मे जाएगी।

यूपी मे कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। india गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस पर आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक घोटाले के आरोप हैं। सपा को सब जानते ही है कि उसके समय में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। उनके परिवारवाद से भी यूपी की जनता पीड़ित रही। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं, लेकिन सब चुप रहते हैं। रामचरित्र मानस, हिंदू देवी-देवताओं पर चुपी साधे रहते हैं। कहा कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन, मनीष सिसौदिया व संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है। केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर हैं। आप पार्टी पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि बताएं कि क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।

लकी ढाबा मैनेजर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,5अभियुक्त गिरफ्तार 

0
लकी ढाबा मैनेजर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा ,5अभियुक्त गिरफ्तार 
लकी ढाबा मैनेजर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा ,5अभियुक्त गिरफ्तार 

लकी ढाबा गौराबादशाहपुर के मैनेजर की हत्या की घटना का पुलिस ने किया खुलासा ,5 अभियुक्त गिरफ्तार 


TAFTISH OF CRIME जौनपुर : गौराबादशाहपुर पुलिस ने लकी ढाबा मैनेजर की हत्या की घटना का  सोमवार को खुलासा कर दिया ,05 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार समेत आधादर्जन  मोबाइल बरामद हुए है इकत्तीस मार्च को  रात्रि सवा बारह बजे आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर चोरसण्ड गांव स्थित लकी ढाबा पर शराब पीने से मना करने पर ढाबा के मैनेजर मो0 शहजाद पुत्र अनवर अली निवासी मैनीपुर लाल दरवाजा थाना सरायख्वाजा के रहने वाले ढाबा संचालक  को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी, मो0 शहजाद की  जिला अस्पताल मे  मौत हो गयी  थी , जिसके सम्बन्ध में लकी ढाबा मालिक शफकत एजाज सिद्दीकी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 65/24 धारा 302 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।

उक्त घटना के अनावरण  के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन कर घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये थे, जिसके क्रम में आज  दोपहर  12.20 बजे दिन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डा0 बृजेश कुमार गौतम के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत  प्रतिमा वर्मा के पर्वेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा गोहडरा पुलिया से मुखबीरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.राहुल चौरसिया पुत्र चन्द्रिका चौरसिया निवासी मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर 2.अफरोज पुत्र मो0 इद्ररीश निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 3. विकाश यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी बगथरी थाना गौराबाशाहपुर जनपद जौनपुर 4. प्रदीप उर्फ सुपक गुप्ता पुत्र धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर 5. विशाल कन्नौजिया पुत्र बिरजू कन्नौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नं0 UP 62 AM 9333 सहित  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 302 /34 आईपीसी मे चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। तथा शेष अभि0गण की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

घटना में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण  इस  प्रकार है 

1.राहुल चौरसिया पुत्र चन्द्रिका चौरसिया निवासी मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष
2. अफरोज पुत्र मो0 इद्ररीश निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 31वर्ष
3. विकाश यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी बगथरी थाना गौराबाशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 28वर्ष
4. प्रदीप उर्फ सुपक गुप्ता पुत्र धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष
5. विशाल कन्नौजिया पुत्र बिरजू कन्नौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष

वांछित अभियुक्त-
1. चंदन सिंह पुत्र प्रभुसत्यवादी सिंह निवासी ग्राम मुरारा थाना केराकत जौनपुर।
2. पंकज चौरसिया पुत्र राम नयन चौरसिया निवासी उपरोक्त ।

यह भी पढ़े ; शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार 

यह भी पढ़े ; अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन  

लायंस क्लब राॅयल जौनपुर का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

0
लायंस क्लब राॅयल जौनपुर का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
लायंस क्लब राॅयल जौनपुर का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : समाज सेवा में अग्रणी संस्था लायंस क्लब राॅयल जौनपुर का होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही शानदार तरीके से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नगर के एक लान में शनिवार को देर शाम एक बहुत ही भव्य कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं, पुरूषों व बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक सामूहिक,एकल,व कपल नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया वहीं मनोज सोनी कोमल ने अपनी टीम के साथ फागुनी जोगीरा गाकर सभी को हर्षोल्लास से भर दिया संस्था के अध्यक्ष अजय प्रीति गुप्ता ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा लायंस क्लब राॅयल जौनपुर संस्था होली मिलन के माध्यम से आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हुए ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती कार्यक्रम का अपने अंदाज में शानदार संचालन कर रहे  संयोजक अभिताष एकता गुप्ता ने सभी सदस्यों का होली टाईटिल पढ़ा वहीं कार्यक्रम संयोजक वैभव प्रधान, योगेश साहू, विक्रम बबली चौरसिया,रवि शर्मा, यस बैंकर ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी!

उपाध्यक्ष मधुसूदन रेनू बैंकर व संजीव विभा साहू ने सभी पर फूलों की होली का आंनद बरसाते हुए होली की बधाई दी आशीष प्रियंका गुप्ता ने शानदार कपल डान्स व संस्था के बच्चों ने मनमोहक गणेश वन्दना की प्रस्तुति दी संस्था सचिव रसाल निहारिका बरनवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व रूपेश प्रगति कशौधन ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा,इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ राजा सुचन्द मधुरानी,पियुष गुप्ता,विनोद अग्रहरि, विनय साहू, अभिषेक अमिता बैंकर, राजेश रीना अग्रहरि, अजयनाथ श्रृद्धा जायसवाल, अमित गुप्ता, राजेन्द्र रीतू स्वर्णकार, आदेश सेठ गौरव मिगंलानी,अभिषेक जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया शम्भू गोयल,अजय मोदनवाल,अजय सोनकर, नित्यानंद एकता गुप्ता, गोपाल साहू,राज केशरी, संतोष अग्रहरि मनोज साहू ऋषि श्रीवास्तव संजय वर्मा,संजय जायसवाल अजय नाथ श्रद्धा जायसवाल अमित गुप्ता आनंद श्वेता साहू रवि अग्रहरि राजेश रीना अग्रहरि विनय साहू विष्णु गौड़ नेहा शेठी राकेश साहू रौनक गुप्ता बालकृष्ण कविता साहू, राजकुमार रीता कश्यप, ज्ञानेंद्र साहू, सन्तोष मिश्र,सोना मीनाक्षी प्रधान मो०मुस्तफा, मीरा अग्रहरि, वंशिका मनीष मौर्या,डा.अंजना सिंह सहित सैंकड़ों लोगो ने कार्यक्रम का आंनद लिया!

यह भी पढ़े : भारत विकास परिषद जौनपुर का रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न

उम्मीद ऑफ पब्लिक के 5वें वर्ष में प्रवेश पर जुटीं, जौनपुर की तमाम हस्तियां

0
उम्मीद ऑफ पब्लिक के 5वें वर्ष में प्रवेश पर जुटीं, जौनपुर की तमाम हस्तियां
उम्मीद ऑफ पब्लिक के 5वें वर्ष में प्रवेश पर जुटीं, जौनपुर की तमाम हस्तियां

जौनपुर। उम्मीद ऑफ पब्लिक के 5वें वर्ष में प्रवेश पर जुटीं तमाम हस्तियां समाचार पत्र समाज का आईना होता है जो सामाजिक भ्रष्टाचार को समाज में लाने का काम करता है। ऐसा ही कार्य जौनपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र उम्मीद ऑफ पब्लिक कर रहा है। उक्त बातें समाजसेविका मुन्नी देवी जायसवाल ने समाचार पत्र के 5वें वर्ष में प्रवेश करने पर सोमवार को आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों के बीच कही। नगर के शेखपुर में स्थित समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय पर आयोजित समारोह में उपस्थित अतिथियों ने समाचार पत्र का विमोचन किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये हरसम्भव मदद करने की बात भी कही।विमोचन समारोह को मुख्य अतिथि मुन्नी देवी जायसवाल के अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव एनडीटीवी शिराज—ए—हिन्द, राजकुमार सिंह आज तक, मनोज उपाध्याय पाइनियर, अखिलेश सिंह दैनिक जागरण, शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी मान्यताप्राप्त पत्रकार, संजय अस्थाना अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल,अजय पाण्डेय तेजस टूडे, नया सबेरा डॉट काम के डायरेक्टर अंकित जायसवाल, समूह सम्पादक रामजी जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये समाचार पत्र परिवार को आशीर्वाद दिया। इसके पहले समाचार पत्र के सम्पादक शुभांशू जायसवाल ने उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया।


इस अवसर पर समाजसेवी कलाविद् रविकान्त जायसवाल, महन्थ आशुतोष जायसवाल, महफूज अली सिद्दीकी, व्यापारी नेता प्रदीप सिंह रिंकू, पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव नैपाली, पत्रकार अजीत सोनी, पत्रकार राजन मिश्रा, वंदेश सिंह दैनिक जागरण, सर्वेश सिंह, सपा नेता श्रवण जायसवाल, राहुल प्रजापति, कृष्ण मुरारी मिश्रा, अमित जायसवाल, न्यायालय प्रतिनिधि महेन्द्र प्रजापति, संजय शुक्ला, अमित सिंह डब्बू, अमन गुप्ता, क्रिकेटर पंकज निषाद, अनूप कुमार, अवकाशप्राप्त शिक्षक उमाशंकर यादव, समाजवादी कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि यादव एडवोकेट, समाजसेवी शिवा वर्मा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सपा नेता दीपक गोस्वामी, भानु बेनवंशी, उमेश यादव, समाचार पत्र विक्रेता समिति के महामंत्री अवधेश मौर्य, मनसिज पाण्डेय, शरद जायसवाल, डा. सुरेन्द्र यादव, संदीप यादव सहित तमाम सम्पादक, पत्रकार, छायाकार, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जायसवाल तेजस टूडे एवं योगेश जायसवाल बिजलेंस ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में तेजस परिवार के वैभव वर्मा एवं किशन रावत ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


यह भी पढ़े : अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन 

यह भी पढ़े : अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 

भारत विकास परिषद जौनपुर का रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न

0
भारत विकास परिषद जौनपुर का रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद जौनपुर का रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न

JAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा आयोजित रंगोत्सव पर्व पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन मंगलम मैरिज लान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुवात संस्थापक अध्यक्ष लोकेश कुमार पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल संस्था अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता नए सत्र के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा भारत माता एव स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण एव दीप प्रज्वलन करने के पश्चात वंदे मातरम् गीत के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

भारत विकास परिषद जौनपुर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश कुमार द्वारा परिषद की स्थापना के साथ होली पर्व की महत्ता पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया।तत्पश्चात संस्था के बच्चो द्वारा होली पर्व पर पर भक्ति गीत के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन गीत गाकर एव नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। अध्यक्ष शिव कुमार एव आगामी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।परिषद परिवार के सदस्यो ने एक से बढ़कर गीत, युगलनृत्य एव चुटकला इत्यादि सुनकर होली की बधाई दी।बच्चो की प्रस्तुति पर जज के रूप में उपस्थित हिंदू भगवा वाहिनी की जिलाध्यक्ष अंजना सिंह  द्वारा नृत्य में कनिष्का अग्रहरी को प्रथम और आराध्या श्रीवास्तव को द्वितीय गीत में अन्वेषा श्रीवास्तव को प्रथम श्रद्धा जायसवाल द्वितीय घोषित किया।कार्यक्रम की प्रस्तुति करने वाले सभी बच्चो को महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि प्रतिभा सिंह बबिता जायसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात बरसाने की होली गीत पर प्रीति सुजीत गुप्ता के साथ सभी महिला एव पुरुष सदस्यों ने जमकर फूलो की होली खेली।

इस अवसर पर शरद साहू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह,  ऋषि श्रीवास्तव,संतोष अग्रहरी,कोषाध्यक्ष महेंद्र चौधरी,राजेंद्र निगम,गणेश साहू , प्रदीप जायसवाल,दिवाकर गुप्ता, डा नीरज गुप्ता समर्पित हॉस्पिटल,भाजपा के वरिष्ठ नेता बृहमेश शुक्ला,जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल,विष्णु सहाय,रमेश सिंह,ध्रुव जायसवाल,दिलीप सिंह, डा गौरव मौर्या, राजीव श्रीवास्तव,डा सौरभ रस्तोगी,विकास गुप्ता, डॉ वी पी गुप्ता,प्रदीप सिंह,सुनील जायसवाल,शिव कुमार सेठ प्रभात भाटिया,उमेश जायसवाल,मनोज अग्रहरी,दीपक केशरी,सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने एव कार्यक्रम संयोजक प्रीति सुजीत गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन 

IPS अमित श्रीवास्तव की नई किताब‘सिराज-ए-दिल जौनपुर’ सुर्खियों में

0
IPS अमित श्रीवास्तव की नई किताब‘सिराज-ए-दिल जौनपुर’ सुर्खियों में
IPS अमित श्रीवास्तव की नई किताब‘सिराज-ए-दिल जौनपुर’ सुर्खियों में

[ जौनपुर ] IPS आईपीएस अमित श्रीवास्तव की नई किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’ इन दिनों चर्चा में हैं,साहित्य में शहरों और कस्बों पर लिखने की सुदीर्घ परंपरा रही है। पश्चिम से लेकर पूरब तक मुंबई से लेकर कोलकाता तक और दिल्ली से लेकर लखनऊ तक खूब लिखा गया है। जौनपुर शहर पर रोचक किस्सागोई से भरी ऐसी ही एक किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’ प्रकाशित हुई है। छोटे छोटे टुकड़ों में बटी आईपीएस अमित श्रीवास्तव की यह किताब एक खांटी जौनपुरिया की अपने हिस्से में आए शहर की बायोग्राफी है जिसमें भूत और वर्तमान, इतिहास, भूगोल और संस्कृति–समाज सब एक साथ चहलकदमी करते हैं।

यह किताब सिर्फ बीते दिनों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आख्यान भर नहीं है बल्कि वर्तमान का भी एक जीवंत दस्तावेज है। आप किताब के अध्याय दर अध्याय पढ़ते जाते हैं और लेखक की फोटोग्राफिक नजर से जौनपुर की इमारतों, परंपराओं और भूले बिसरे, अल्पख्यात किरदारों से साक्षात्कार करते चलते हैं। एक अर्थ में यह किताब जौनपुर पर जमी धूल की परत को हटाने का प्रयास करती है। बेहद रोचक और पठनीय यह किताब सेतु प्रकाशन से आई है। आपको बता दें कि इस किताब के लेखक आईपीएस अमित श्रीवास्तव जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से हिंदी साहित्य में परास्नातक और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किए हैं। अमित श्रीवास्तव उत्तराखंड कैडर के IPS अधिकारी हैं एवं वर्तमान में देहरादून में पदस्थ हैं. पिता कन्हैया लाल एडवोकेट और माता प्रेमलता श्रीवास्तव का आशीर्वाद इन्हें हमेशा मिलता रहता है। इस किताब के अलावा 6 किताबें और प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें कविता संकलन -बाहर मैं…मैं अंदर … संस्मरण -पहला दखल, उपन्यास – गहन है यह अंधकारा, कहानी संग्रह -कोतवाल का हुक्का, डायरी – कोविड ब्लूज और आलोचना -भूमंडली करण एवं समकालीन हिंदी कविता शामिल है।

यह भी पढ़े : अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन 

अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन 

0
अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन 
अशोक सिंह लोकसभा चुनाव के लिए धनंजय सिंह से मांगेंगे समर्थन 

समाज विकास क्रांति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह,जेल में जाकर पूर्व सांसद से करेंगे बातचीत

JAUNPUR POLITICS जौनपुर। नगर के एक होटल में समाज विकास क्रांति पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह अपने सामने किसी और ठाकुर को चुनाव मैदान में उतरने नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनको लगता है कि कोई ठाकुर चुनाव मैदान में उतरेगा तो वह हार जाएंगे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कृपाशंकर सिंह ने षड‍्यंत्र करके जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सजा दिलवाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल में जाकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह से मिलेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे। गौरतलब हो कि अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी भी हैं।पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर यह लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। ऊपर के बड़े नेताओं का भी यही मानना है कि शाम-दाम-दंड-भेद कैसे भी करके इस बार भी लोकसभा चुनाव जीतना ही जीतना है। उन्होंने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हम किसी भी कीमत पर भाजपा को उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने देंगे। हम बूथ-बूथ पर जाएंगे और बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करेंगे और भाजपा का असली चेहरा सबके सामने लाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 

यह भी पढ़े : जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 

0
अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 
अटेवा जौनपुर ने काली पट्टी बांधकर कर काले कानून का किया विरोध 

अटेवा जौनपुर ने मनाया काला दिवस::आज ही के दिन एक अप्रैल 2005 को पूँजीवादी और शोषणकारी व्यवस्था NPS का काला कानून लागू किया गया था । जिसके विरोध में समस्त पेंशन विहीन कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर कर इस काले कानून का विरोध किया। आज शाम को अटेवा के पदाधिकारियों ने विभिन्न चैनल के माध्यम से अपनी समस्या जनता और सरकार के सम्मुख रखा और कहा कि जो राजनीतिक दल हमारी पेंशन योजना को बहाल करेगा सभी शिक्षक कर्मचारी आगामी लोकसभा चुनाव में उस दल का समर्थन करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक,  जिला संगठन मंत्री त्रय सुभाष सरोज ,संदीप यादव, अरविन्द यादव, जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव,पूर्व डी सी अरुण प्रकाश यादव, सुरेंद्र जी प्रमोद कुमार प्रजापति, आराधना चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े ; जौनपुर – आजमगढ़ जनपद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रखा मोरंग बन रहा हादसे का कारण

शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

0
शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार
शाहगंज में अंतर्जनपदीय गौ तस्कर नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार

SHAHGANJ CRIME जौनपुर शाहगंज कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदयीं गौ तस्कर को नशीले पदार्थ  के साथ सोमवार को गिरफ्तार करने का दावा किया प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली पुलिस टीम ने  मुखबीर की सूचना के आधार पर सोमवार की  सुबह लगभग 6:00 बजे राजापुर नहर पुलिया के पास से शातिर अंतर जनपदयी गौ तस्कर  तारीक पुत्र इसराइल निवासी अरनौला थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ को नशीला पदार्थ डायजापाम के साथ गिरफ्तार कर बारामदगी के आधार पर थाने पर एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी l


वही दूसरी  तरफ केराकत पुलिस ने एक जिलाबदर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया पुलिस के अनुशार  अपराध एवं अपराधियो वांछित/वारंटी के विरूद्ध गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण मे केराकत पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधी राम जानकी सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी थाना गद्दी (जखिया) थाना केराकत  को गिरफ्तार कर थाना केराकत पर मु0अ0सं0 116/24 धारा 10 गुण्डा अधि0 पंजीकृत कर चालान  न्यायालय  भेजा है । 

कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन

0
कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन
कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन

कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की छात्रा से प्रेरणा ले छात्र-छात्राएं: डॉ.गोरखनाथ पटेल

  • शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र:डॉ उमेश चंद्र तिवारी

सुईथाकला JAUNPUR। विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद की पांचवी कक्षा की छात्रा अंशवी भारती का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। कुशाग्र बुद्धि वाली और होनहार यह छात्रा तमाम समस्याओं और अभावग्रस्त होते हुए भी विचलित नहीं हुई।सफलता हासिल करके लक्ष्य की तरफ अग्रसर ऐसे संघर्षील और अभाव में अध्यनरत अन्य छात्र-छात्राओं के लिए मिसाल कायम की। इस सफलता पर बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्र,समस्त शिक्षकों, सफल छात्रा व अभिभावक को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बीएसए ने इस छात्रा से अन्य विद्यालयों के बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने छात्र को सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों के कर्तव्य के प्रति निर्वाहन और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्र शिक्षा के मामले में निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सफलता पर क्षेत्र अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।

विद्यालय में खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने छात्रा को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी नवोदय विद्यालय की परीक्षा में विकासखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों से भी अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं सफलता हासिल करेंगे। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह ने छात्रा को पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया। विद्यालय के शिक्षकों राधेश्याम, संजय सिंह, संतोष कुमार वर्मा, उदय कृष्ण यादव, अनुराग डोगरा अजय हलवाई, संजय मौर्य, मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय, विनोद कुमार, जय प्रकाश मौर्य, सुमन अग्रहरि, मनोरमा सिंह, मीनू गुप्ता, सौरभ दीक्षित ने भी खुशी जाहिर किया है।