Home Blog Page 330

बयालसी महाविद्यालय जलालपुर में रेंजर समागम समारोह का संपन्न

0
बयालसी महाविद्यालय जलालपुर में रेंजर समागम समारोह का संपन्न
बयालसी महाविद्यालय जलालपुर में रेंजर समागम समारोह का संपन्न

बयालसी महाविद्यालय जलालपुर,में 32 वें दो दिवसीय विश्वविद्यालय रोवर रेंजर समागम समारोह का उद्घाटन संपन्न

जलालपुर जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 32 वें दो दिवसीय विश्वविद्यालयीय रोवर रेंजर समागम समारोह का आयोजन क्षेत्र के बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर प्रांगण में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि-डॉ दीनानाथ सिंह, (पूर्व अध्यक्ष), राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ.प्र.अध्यक्ष-श्री ओम प्रकाश सिंह, सदस्य, प्रबंध समिति, बयालसी महाविद्यालय विशिष्ट अतिथि-डॉ. राहुल सिंह (अध्यक्ष), शिक्षक संघ, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय; प्रो.अजय कुमार दूबे, जिला कमिश्नर रोवररेंजर; पीएन सिंह, सदस्य, प्रबंध समिति, बयालसी महाविद्यालय; विजय बहादुर सिंह, सदस्य प्रबंध समिति, बयालसी महाविद्यालय, डॉ अलकेश्वरी सिंह, प्राचार्य, बयालसी महाविद्यालय; अनिल कुमार, कार्यक्रम आयोजन सचिव एवं डॉ प्रतिभा सिंह आयोजन सह-सचिव के द्वारा बयालसी महाविद्यालय के संस्थापक डॉ समर बहादुर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

तत्पश्चात अतिथियों एवं कार्यक्रम आयोजकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया गया।पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा बयालसी महाविद्यालय को 32 वें विश्वविद्यालयीय रोवर रेंजर समागम 2024 के आयोजन का गुरुतर दायित्व मिला, यह महाविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। बयालसी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को स्कार्फ, बैज, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

उक्त सम्मान के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा के विभिन्न आयामों पर अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए प्रोफेसर वंदना दूबे, प्रोफेसर रीता सिंह, प्रोफेसर श्रद्धा सिंह, प्रोफेसर सुषमा सिंह, डॉ गीता सिंह, डॉ माया सिंह, डॉ शुभ्रा सिंह को महाविद्यालय परिवार की ओर से इंद्रासन देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 रोवर्स/रेंजर्स ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित आगंतुकों को सलामी दी।कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों के द्वारा पोस्टर, निबंध, क्विज, इकोरेस्टोरेशन, रोल प्ले, कलर पार्टी, सैंडी स्टोरी, लघु नाटक, कैंफायर, वर्दी, मार्च पास्ट ,स्किल ओरामा आदि प्रतियोगिताएं प्रस्तुत की गयी। 

उक्त कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में डॉ करमचंद यादव, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ पीके सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉओम प्रकाश सिंह, डॉ अरुण सिंह, सुश्री रविंदर कौर सोखी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं आचार्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बयालसी महाविद्यालय के समस्त सम्मानित शिक्षकगण एवं एन एस एस के छात्र आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय नारायण सिंह, सह आचार्य एवं आभार प्रदर्शन डॉ बृजेश कुमार सिंह, सह आचार्य, बयालसी महाविद्यालय द्वारा किया गया।

CM YOGI12:40पर पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे

0
CM YOGI12:40 पर पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे
CM YOGI12:40 पर पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे

Preparations completed for the arrival of CM Yogi Adityanath, DM took stock of the public meeting venue

CM YOGI IN JAUNPUR जौनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल जौनपुर आएंगे जनपद में प्रस्तावित आगमन तथा लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के लिए  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा ने कालीचाबाद स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण स्थल, कलीचाबाद और जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा – व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग आदि की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे, सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि इस दौरान आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को उनके दायित्व को बताते हुए निर्देशित किया कि आवंटित कार्य को गंभीरता पूर्वक निर्वहन करेंगे।

CM YOGI12:40पर पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे

इस दौरान कहा कि जनसभा में आने वाली जनता के लिए तमाम सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उनको बैठने के लिए कुर्सी, पेयजल, पुरुष, महिला शौचालय तथा मोबाइल शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी, डा० ओमप्रकाश सिंह द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के साथ पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में जनपद जौनपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के शांतिपूर्वक व सफल आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  शनिवार को  जनपद जौनपुर को करीब 899 करोड़ की 256 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री अपराह्न 12:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुचेंगे, 12:45 बजे पुलिस लाइन से प्रस्थान कर 01 बजे से 02 बजे तक कलीचाबाद में महाराणा प्रताप  की प्रतिमा का अनावरण, करेंगे बीआरपी इंटर कॉलेज में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। CM YOGI की सुरक्षा ब्यबस्था को देखते हुए समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारो  को सूचित किया  है कि अपने संस्थान के आईडी कार्ड लेकर  मुख्यमंत्री  के जनसभा स्थल पर आएं, सूचना विभाग के कर्मचारी द्वारा आईडी से सत्यापन के पश्चात उन्हें सभा स्थल पर प्रवेश मिल पाएगा ।

यह भी पढ़े : गोरखपुर के सांसद रवि किशन पहुचे जौनपुर, गांव के मंदिर पर किया हवन पूजन,भक्तो ने लगाए जयकारे

महाशिवरात्रि के आध्यामिक रहस्य के बारे में डाला प्रकाश

0

  • ब्रह्मकुमारी पाठशाला में मनाया गया महाशिवरात्रि

खेतासराय (जौनपुर) गोरारी स्थित ब्रह्मकुमारी पाठशाला में महाशिवरात्रि महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय एवं व्यापार मण्डल ने नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा रहे। जानकारी के मुताबिक उपर्युक्त पाठशाला पर संयुक्त रूप से दोनों अतिथियों ने शिवध्वजारोहण कर केक काटा गया। वही इस महाशिवरात्रि कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मकुमारी रुचि व रूही कुमारी द्वारा विस्तार से शिवरात्रि के आध्यामिक रहस्य के बारे प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भव्य सुंदर झांकी की सजाई गई जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी। अंत में वीरेंद्र बरनवाल ने आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शिव बारात

0

शाहगंज (जौनपुर) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष भी श्री महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात एवं शोभायात्रा नगर के पक्का पोखरा से से उठाया गया। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महाशिवरात्रि कावरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात एवं भब्य शोभायात्रा नगर के पक्का पोखरा श्री काली चौरा मंदिर से स्थानीय कलाकारों द्वारा मसान होली, ध्वज, घोड़ो, भांगड़ा, आतिशबाजी कलाकारी,अघोरी, भगवान शंकर एवं कावर के सहित गुरुवार की शाम सात बजे निकलकर पुराना चौक,मानस मंदिर, शाहपंजा, संगत ,चूड़ी मोहल्ला,बांकेलाल चौराहा, रामलीला भवन,कोतवाली रोड,कलेक्टरगंज,श्रीरामपुर रोड होते हुए जेसीज चौक,अयोध्या मार्ग,चिरैया मोड़ होते हुए बेलवाई के लिए प्रस्थान किया।

जहां लोगों ने शुक्रवार को प्रातः चार बजे बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव सिद्ध पीठ शंकर धाम बिलवाई में जाकर जलाभिषेक कर उक्त शोभायात्रा एवं शिव बारात का समापन किया।उक्त शोभायात्रा में कृष्ण कुमार अग्रहरी संस्था के अध्यक्ष सहित दिनेश कुमार मोदनवाल,रामकुमार अग्रहरि,मनोज कुमार जायसवाल पत्रकार,बसंत लाल जायसवाल उर्फ सोनू, अशोक कुमार मोदनवाल उर्फ बाबा,राममिलन गौड़, शिव भोला जायसवाल,गंगाराम केसरवानी,भारत साहू, ब्रजनाथ मोदनवाल,शिव शंकर जायसवाल, दिनेश कुमार गुप्ता,शिवपूजन मोदनवाल,अक्षत अग्रहरी,बृजेश अग्रहरी, राहुल अग्रहरि अन्ना, पन्नालाल सेठ, शिवकुमार शर्मा बाबू,प्रज्ञेश मोदनवाल,नीरज अग्रहरि,ओमप्रकाश देवोवंशी,विनय कुमार मोदनवाल, बजरंगी ठठेरा,अमरनाथ शर्मा,चंदन अग्रहरि पत्रकार, चंद्रशेखर,आलोक कुमार अग्रहरी,मुन्ना लाल अग्रहरि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा में भब्यता प्रदान किया एवं प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण के भागी बने।

JAUNPUR:आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानो की आय,कैलाश प्रजापति

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर रामपुर क्षेत्र के बासुपुर ग्राम सभा में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं मदन फाउंडेशन,अमेठी, द्वारा किसान गोष्ठी का कार्यक्रम में बतौर कृषि विशेषज्ञ कैलाश प्रजापति ने उपस्थित किसानों को कृषि के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि भारत सदियों से कृषि प्रधान देश रहा है। सभी किसानों को आधुनिक खेती के लिए जागरूक किया किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।अधिक पैदावार के चक्कर में रासायनिक खाद का प्रयोग करने से होने वाले हानिकारक प्रभावों एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जानकारी दी गई। संरक्षित खेती एवं आलू में टपक सिंचाई के उपयोग पर जानकारी दी और बताया कि पाली हाउस एवं शेडनेस हाउस का कैसे सही उपयोग करके किसान अपनी आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त कर सकता है।संजय सिंह (ग्राम प्रधान) बासुपुर ने वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक किसान कल्याण योजनाओं के बारे में बताया। किसान इन योजनाओं के माध्यम से कैसे अपनी कृषि लागत को काम करके अपनी आय को अधिक कर सकते हैं इस बात पर मुख्य रूप से जोर दिया गया इसके बारे में गहराई से जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान बहुत खुश हुए कार्यक्रम में बतौर नामवर सिंह ने जल शक्ति मिशन के बारे में जागरूक किया कृषकों को बताया कि हरी खाद के प्रयोग से भूमि की उर्वरक शक्ति बढ़ती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अशोक सिंह ने बागवानी में फसलों के बारे में जानकारी दी किसान सम्मन निधि,अन्य, व कृषि विभाग संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में वक्ता समीर मिश्रा ने कहा कि बिना वृक्ष के धरती पर जीवन की कल्पना करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हे। वृक्षारोपण, हमारे लिए कितना उपयोगी हे, वृक्ष न होने से क्या नुकसान और वृक्ष के होने से हमारी ज़िंदगी में क्या फायदा हो सकता हे इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वृक्ष हमे जीवन दायिनी प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते है। बिना ऑक्सीजन के जीवन टिक पाना असंभव हे। हम पानी और भोजन के बगैर कुछ दिनो तक ज़िंदा रह सकते हे, मगर बिना प्राणवायु यानि के ऑक्सीजन के बगैर कुछ पल में ही हमारी मृत्यु निश्च्चित हे। दोस्तों , कुछ दशकों पहले तक मनुष्य के जीवन का आधार सिर्फ वृक्ष ही हुवा करते थे, भूतकाल में पेड़ से मनुष्य को भोजन तो प्राप्त होता ही था, साथ में वस्त्र, दवाईयां, घर, और अग्नि सभी जीवन जीने के लिए लगनेवाली वस्तुएं मनुष्य पेड़ से ही प्राप्त करता था। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया कार्यक्रम व्यवस्थापक अनुराग एवं दिनेश ने उपस्थित सभी किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि नामवर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम के अंत में मदन फाउंडेशन की तरफ से उपस्थित सभी सदस्यों एवं किसानों ने इस गोष्ठी के प्रयोजन हेतु पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को सभी ने धन्यवाद

गोरखपुर के सांसद रवि किशन पहुचे जौनपुर, गांव के मंदिर पर किया हवन पूजन,भक्तो ने लगाए जयकारे

0


Ravi Kishan reached Jaunpur temple and took part in the consecration ceremony, devotees cheered.

जौनपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन महा शिव रात्रि के शुभ अवसर पर जौनपुर में विशेष पूजा अर्चना की
शुक्रवार को अपने गृह जनपद जिले के केराकत तहशील क्षेत्र के बराई विसुई गांव पहुचे भव्य मंदिर का निर्माण कराकर आज शिव परिवार और हनुमान की प्राण पतिष्ठ ,अनुष्ठान में भगवान भोले का आशीर्वाद लिया ।

कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सनातन विचारधारा का जीवित रहना जरूरी है । दो दिन से हम अपने गांव में है प्राण प्रतिष्ठा, किए है अब हमारे गांव के लोग पूजा पाठ करेगे उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई मोदी योगी की सराहना करते हुए कहा कि अबकी 400 सौ के पार,मंदिर में जुटे लोगो ने भगवान शिव और जय श्रीराम के नारा भी लगाया । मंदिर में पूजा पाठ करते हुए जयकारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि सिधेश्वर महादेव की प्राथना से पूर्ण होगी मनोकामना

शुक्रवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सांसद गोरखपुर रवि किशन ने अपने पैतृक गांव बराई बिसुई में सिधेश्वर महादेव कार्तिके भगवान , हनुमान एवं माता दुर्गा जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा करवाया अपने पैतृक गांव बिसुहिं बराई में सपने गांव वालों के बीच उपस्थित रहे । रवि किशन ने बताया कि हमारे गांव में मंदिर नही था महिलाओं को जल चढ़ाने के लिए दूर दूसरे गांव जाना पड़ता था , आज मेरे पिता जी की आत्मा को तृप्ति मिली , उनकी बहुत इच्छा थी कि गांव में शिव जी का मंदिर बने आज उनका सपना पूरा हुआ । उन्होंने हवन पूजन कर सभी गांव वालों को महा शिव रात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी ।

VOTER SONG:मतदाता जागरूकता गीत’चलो करे मतदान’लॉन्च

0
VOTER SONG:मतदाता जागरूकता गीत’चलो करे मतदान’लॉन्च
VOTER SONG:मतदाता जागरूकता गीत’चलो करे मतदान’लॉन्च

Voter song Chalo Kare Voting” launched JAUNPUR जौनपुर : मतदाता जागरूकता गीत ’चलो करे मतदान’’ लॉन् लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जागरूकता संबंधी गीत हे भईया हे बहना चलो करें मतदान की लॉन्चिंग गुरुवार को हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में उक्त गीत को मुख्य विकास अधिकारी स्वीप प्रभारी साईं तेजा सीलम ने लैपटाप का बटन दबा कर लांच किया उक्त गीत को स्थानीय प्रसिद्ध गायक पंकज सिन्हा व शैली गगन द्वारा अपनी मधुर आवाज में गाकर लोगों से मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है। गीत के शुरू में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अपील भी है।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता VOTER SONG गीत का उद्देश्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े। ये गीत जल्द ही तमाम सोशल मीडिया के माध्यम से जिलें के सभी विधानसभाओ में गूंजेगा। और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी,जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै मो मुस्तफा,खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभान कुशवाहा,पंकज सिन्हा शैली गगन,अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्राजक्ता त्रिपाठी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


VOTER SONG गीत के बोल इस प्रकार है –


      लोकतंत्र के महापर्व का देश में है ऐलान,
हे भईया हे बहना चलो करें मतदान।
      अपने मत को देकर चुनना नायक एक महान।
हे भईया हे बहना चलो करें मतदान।
      जिसकी उम्र 18 हो उसे वोटिंग का अधिकार है,
वोटिंग का अधिकार है वोटिंग का अधिकार है।
     करना है मतदान जरुरी देश का ये अभियान है,
देश वासियों रखना दिल में वोटिंग का अरमान,
      हे भईया हे बहना चलो करें मतदान।
छोड़कर पहले काम सारे आओ चले मतदान करें,
      सुबह सबेरे वोटिंग करके फिर आके जलपान करें,
जन जन का अधिकार यही है जम कर करो मतदान।
       हे भईया, हे बहना चलो करें मतदान।

यह भी पढ़े : नारी सुरक्षा पर स्नेहा राय चौकी प्रभारी ने,स्वयंसेवकों  को किया जागरूक 

नारी सुरक्षा पर स्नेहा राय चौकी प्रभारी ने,स्वयंसेवकों  को किया जागरूक 

0
नारी सुरक्षा पर स्नेहा राय चौकी प्रभारी ने,स्वयंसेवकों  को किया जागरूक 
नारी सुरक्षा पर स्नेहा राय चौकी प्रभारी ने,स्वयंसेवकों  को किया जागरूक 

नारी सुरक्षा पर राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन चारो इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के प्रथम सत्र में नगर में यातायात जागरूकता अभियान पर एक रैली निकाली गई रैली के माध्यम से नगरवासियों को यातायात जागरूकता अभियान चलाकर यातायात के नियमों से अवगत कराया गया।

नारी सुरक्षा पर स्नेहा राय चौकी प्रभारी ने,स्वयंसेवकों  को किया जागरूक 

स्वयं सेवक सेविकाओं द्वारा रैली में जागरूकता संबंधी नारा भी लगता रहा। शिविर के द्वितीय सत्र में नारी सुरक्षा  विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें अतिथि के रूप स्नेहा राय, प्रभारी, सिपाह पुलिस चौकी,जौनपुर एवं ओम प्रकाश पांडेय, प्रभारी, भंडारी पुलिस चौकी, जौनपुर, डॉ० संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर संयुक्त रूप से  रहे।

स्नेहा राय ने नारी सुरक्षा के लिए छात्राओं को जागरूक किया, उन्हें साइबर क्राइम, मोबाइल से होने वाली जालसाजी से बचने की जानकारी दिया। जिससे छात्राएं बहुत उत्साहित  और प्रेरित हुई। ओम प्रकाश पाण्डेय, ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना से होने लाभ को बताया, और स्वयं सेवक और सेविकाओं को अपने कार्यों के प्रति ईमानदार और कार्त्यवनिष्ठ होने के लिए प्रोत्साहित किया।

नारी सुरक्षा पर स्नेहा राय चौकी प्रभारी ने,स्वयंसेवकों  को किया जागरूक 

इसके पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विजय प्रताप तिवारी एवं डॉ० मधु पाठक द्वारा अतिथियो माल्यार्पण कर  स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर डॉ० चंद्रमबूज कश्यप,ओमप्रकाश, स्वयं यादव, संतोष शुक्ला, आफताब, विशेष राव, प्रियंसी यादव, प्रतिभा यादव, विकास, कृष्णकांत सहित स्वयंसेवी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी आफताब ने किया तथा आभार डाॅ0 मधु पाठक ने किया।

JAUNPUR: अपराधियों द्वारा की गई नृशंस हत्या से पूरा ज़िला भयभीत 

0
अपराधियों द्वारा की गई नृशंस हत्या से पूरा ज़िला भयभीत 
अपराधियों द्वारा की गई नृशंस हत्या से पूरा ज़िला भयभीत 

प्रदेश में जंगलराज, ज़िले में कानून व्यवस्था अत्यंत खराब:-राकेश मौर्या

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : प्रमोद यादव की घर से निकलते ही अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या से पूरा ज़िला भयभीत है।विगत 3 माह में जनपद में हत्याओं सहित अपराध चरम पर है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है और ज़िले की कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है।उक्त बातें समाजवादी पार्टी के ज़िलाधयक्ष राकेश मौर्या ने कही है। उन्होंने आगे कहा कि जब प्रभावशाली लोग घर से निकलते ही मार दिए जा रहे है ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है?उन्होंने शासन और प्रशासन से ज़िले में गहन समीक्षा कर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपराध का पारा चढ़ता ही जा रहा है।सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या समाजवादी नेताओं के साथ प्रमोद यादव की हत्या के उपरांत पोस्ट मार्टम हाउस पहुंच कर उनके परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त कर अपनी सांत्वना भी दी। सपा जिलाध्यक्ष ने प्रमोद यादव के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सज़ा दिलाने की शासन और प्रशासन से मांग की है।  

यह भी पढ़े : जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या,हत्यारो को पुलिस खोज रही है 

ACCIDENT:खुटहन सड़क हादसे में छात्र की मौत

0
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 
 बीबी के मायके चले जाने से नाराज शौहर ने सल्फास खाकर दी जान 

KHUTHAN ACCIDENT खुटहन ( जौनपुर) धमौर बाजार के तिराहे पर गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर पैदल वापस लौट रहा छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

नगवां गांव निवासी रामबाबू गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र गोविंद सुबह परीक्षा देने गभिरन बाजार स्थित एक इंटर कालेज में गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पैदल ही वापस घर लौट रहा था। उक्त तिराहे पर पीछे से तेज गति से आ रहा वाहन धक्का मार दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गया। मौके पर गांव के प्रधान ऊषा देवी के पति राम कुमार उपाध्याय स्वजनों संग पहुंच उसे उपचार हेतु सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े : जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या,हत्यारो को पुलिस खोज रही है