Home Blog Page 332

जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

0
जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास
जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

Foundation stone laid for medical rooms of 8 police stations including 01 cyber police station of Jaunpur

JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर में आठ थानों में मेडिकल कक्ष व एक साइबर थाना का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बर्चुअल शिलान्यास किया गया। थाना बदलापुर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका लाइब प्रसारण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी आठ मेडिकल कक्ष थाना बदलापुर, थाना सिकरारा, थाना पवारा, थाना खुटहन, थाना सुजानगंज, थाना बरसठी, थाना मछलीशहर, थाना मीरगंज व एक साइबर थाना पुलिस लाइन के शिलापट्ट का शिलान्यास तथा उद्बोधन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमति सीमा द्विवेदी, चेयरमैन बदलापुर श्रीमति सीमा सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधिकारीगण व क्षेत्र की संभ्रांत जनता उपस्थित रहें।


समाचार – पुस्तक विमोचन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की पर्यावरण पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बुधवार को किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर कुलपति के साथ-साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा  आदि उपस्थित रहे। डॉ. उपाध्याय की यह पुस्तक मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए नैनो-बायोफोर्टिफिकेशन पर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर, स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया है। 

जौनपुर के 01 साइबर थाना समेत 8 थानों के मेडिकल कक्ष का हुआ शिलान्यास

यह पुस्तक पौधों और मानव स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व का वर्णन करती है। फसलों के बायोफोर्टिफिकेशन के लिए नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे किया जा सकता है एवं प्रदूषित मिट्टी में नैनोटेक्नोलॉजी के विषैले प्रभावों से संबंधित समस्या को पुस्तक में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। विदित है कि डॉ. उपाध्याय के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के शोध हमेशा प्रकाशित होते रहते है। आने वाले समय में  डॉ. उपाध्याय की तीन और पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है, जिनका अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक, एलेसेविएर, विएले एवं टेलर एंड फ्रांसिस से हुआ है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो राजेश शर्मा ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को  इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

JAUNPUR: भगवान कार्तिकेय का किया गया बेदी पूजन

0
JAUNPUR: भगवान कार्तिकेय का किया गया बेदी पूजन
JAUNPUR: भगवान कार्तिकेय का किया गया बेदी पूजन

JAUNPUR NEWS शाहगंज। पटैला बाजार के निकट धिरौली नानकर गांव में स्थित हजारों श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की भक्ति और आस्था का केंद्र साबित हो रहे बाबा बान दईत के मंदिर पर बुधवार को यज्ञ आचार्य वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी द्वारा विधि विधान से प्रातः काल बेदी पूजन किया गया।वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी के प्रबंधक डा. सूर्यभान यादव ने पुरोहितों द्वारा वैदिक रीति से भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा को शैय्याधिवास जलाधिवास, पुष्पाधिवास ,अन्नाधिवास व मिष्ठानाधिवास कराया गया।

यज्ञाचार्य ने बताया कि सनातन धर्मावलंबियों के लिए कर्मकांड,उपासना कांड और ज्ञानकांड मोक्ष प्राप्ति के मार्ग बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत करने से भक्तों के सारे पाप कट जाते हैं, संकटों से मुक्ति और सुख-शांति मिलती व मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अन्न, जल और प्रकृति की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अधिवास की धार्मिक और पौराणिक गाथा वेदों- शास्त्रों में वर्णित है।इस अवसर पर आचार्य अश्वमेध पांडेय,आचार्य धर्मेंद्र पांडेय, शिवकुमार त्रिपाठी, वैदिक, दिनेश पाठक ,राकेश मिश्रा, डॉ जितेंद्र यादव,सुभाष चंद्र यादव,हरिश्चंद्र यादव, अनिल यादव ,संतलाल गौड़ ,जंत्री यादव ,राम लवट विश्वकर्मा, नंदलाल मौर्य, प्राचार्य डॉ कुंवर सिंह यादव ,मनोज कुमार यादव, राम आशीष यादव, जंत्री यादव ,बाबा राजनाथ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

KISAN SAMMAN NIDHI की 16वी क़िस्त पा कर किसान हुए गदगद

0
KISAN SAMMAN NIDHI की 16वी क़िस्त पा कर किसान हुए गदगद
KISAN SAMMAN NIDHI की 16वी क़िस्त पा कर किसान हुए गदगद

पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त खाते में भेजने का देखा गया लाइव प्रसारण

pm kisan samman nidhi 16th installment JAUNPUR : शाहगंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त भेजे जाने के कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किसानों ,अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरु ने सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों,गरीबों और जरूरतमंदों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार के समय में ही सरकार की योजनाओं और उनके लाभ में शत प्रतिशत पारदर्शिता झलक रही है। जायद गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। उन्होंने गोष्ठी में वैज्ञानिक कृषक संवाद,प्राकृतिक खेती,मृदा सुधार ,कृषि रक्षा, सुरक्षित कृषि एवं मिश्रित कृषि pm kisan samman nidhi की चर्चा के साथ-साथ एफपीओ कृषक उद्यमिता व उत्पाद प्रसंस्करण के बारे में बताया ।

कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं pm kisan samman nidhi 16th installment व लाभार्थियों और संबंधित शिकायतों यथा ई केवाईसी,एनपीसीआई आदि समस्याओं का यथा संभव निस्तारण भी किया गया ।गोष्ठी में एफपीओ प्रतिनिधियों ,प्रसंस्करण इकाइयों के प्रतिनिधियों ,कृषक समूह उद्यमी, महिला समूहों ने हिस्सा लिया।प्रमुख प्रतिनिधि ने किसानों को जायद की खेती के बारे में भी जागरूक किया। किसानों से सीधे संवाद करके उनके समस्याओं का निराकरण भी किया गया।एडीओ कृषि मिथिलेश सिंह ने जायद फसलों का फसल चक्र में उपयोगिता व किसान की आय बढ़ाने,कृषक उद्यमिता विकास,एफपीओ की कार्य वृत्ति,प्राकृतिक खेती के माध्यम से भूमि सुधार ,मिश्रित खेती, वर्मी कंपोस्ट,कचरे से खाद उत्पादन,पीएम किसान योजना, कुसुम योजना इत्यादि के बारे में बताया।

वीर विक्रम सिंह द्वारा कृषि रक्षा हेतु उपलब्ध रसायनों जैसे ट्राइकोडर्मा, विवेरिया, बेसियाना के बारे में बताया गया।कृषक राम तेरस रामजनक पांडेय आदि लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों द्वारा समाधान भी किया गया। तारा प्रणय तिवारी, कृषि विभाग से श्री प्रकाश उपाध्याय,मदन कुमार, ऋषिकेश गौतम ,वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, प्रधान मोनू पांडेय, श्यामा प्रसाद पांडेय, आदि लोग शामिल रहे।

लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0

The criminal who was going to commit robbery was arrested in a police encounter.jaunpur

jaunpur Crime : जौनपुर में बीती रात सुरेरी, रामपुर, नेवढिया व बरसठी थाने की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त घायल,कब्जे से एक देशी पिस्टल 09 MM, 01 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस 09 MM, 01 चोरी की मोटरसाइकिल अपाची व अपराध कारित करनें में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल, 04 मोबाईल व लूट का 6500 रुपया बरामद किया है ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ उमाशंकर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी,थाना रामपुर ,थाना नेवढिया व थाना बरसठी की संयुक्त टीम द्वारा 04 शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार ।

लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जिसमें एक अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बिती रात्रि मुखबिर खास द्वारा थानाध्यक्ष सुरेरी व टीम को सूचना प्राप्त हुई की कुछ शातिर अपराधी जो लूटपाट/चोरी करते है कोई बड़ी आपराधिक घटना कारित करने की फिराक में क्षेत्र में घूमते हुये दिखाई दिये है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेरी मय टीम द्वारा आसपास के अन्य थानो की पुलिस टीम को मुखबिरी सूचना से अवगत कराकर छेरहटी पुलिया से पहले रामपुर व पुलिस चौकी सुरेरी मोड़ के पास गाड़ा बन्दी कर बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे कि अन्य पुलिस टीम भी पहुच गयी। कुछ समय पश्चात सन्त रविदास नगर(भदोही) की तरफ से एक साथ दो मोटर साईकिल आती हुई दिखायी दी, जिसे उक्त पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरासाइकिल सवार बदमाश अपने को घीरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। बदमाशों द्वारा फायर किये गये फायर की एक गोली थानाध्यक्ष नेवढिया श्री अश्वनी कुमार दूबे की बूलेट प्रूफ जैकेट में सामने की तरफ लगी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की कार्यवाही में फायर किया गया, जिससे अभियुक्त महेश पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी कविरामपुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को पैर में गोली गली,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है ।

JAUNPUR: व्यंगकार एकलव्य की 84वी जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

0

JAUNPUR: A symposium was organized on the 84th birth anniversary of satirist Ekalavya

जौनपुर।वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंगकार कृष्णकांत एकलव्य की 84 वी जयंती उनके रुहट्टा स्थित आवास पर एकलव्य फाउंडेशन हाल में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनकी याद में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एन सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अहमद निसार कवि व कार्यक्रम संयोजक सरोज श्रीवास्तव संपादक व्यंग तरंग द्वारा स्वर्गीय एकलव्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा माँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया ।

कार्यक्रम संयोजक सरोज श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । काव्य गोष्ठी में जनपद ही नहीं अन्य जनपदों के कवियों, शायरों ने शिरकत कर अपने गीत, गजलो से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो आर एन सिंह ने अपनी कविता “आज नही तो कल निकलेगा हर मुश्किल का हल निकलेगा, जीवन पथ पर बढ़ते जाओ साथ जमाना चल निकलेगा” से महफ़िल को सजा दिया। इसी क्रम में कवि संजय सिंह ने अपनी कविता से लोगों को काफी कुछ सीख दिया कुछ ऐसे अपने होते हैं जो सारी रात जागते हैं, आंखों में बस कर वह मेरी मुझको दिन-रात सताते हैं, वही राजेश पांडे ने “कैसा कंगना गढ़ाये ना भाये सजना , कैसे गुनगुनाये मन भाए सजना ” कवित्री सुमिति श्रीवास्तव ने “दिखे सभी मनुष्य आज रूप शैल का लिये,गयी दया विचार से कपाट होठ का सीए” से जमकर वाहवाही लूटी वही अंसार जौनपुरी ने भी ” ऐसे ही कभी आके मिला क्यों नहीं करते, रूपोश रिवाजो को रवा क्यों नहीं करते, नाराज ना हो मुझे तो एक बात कह दूं मैं, रिश्तो के तकाजों को अदा क्यों नहीं करते, से महफ़िल को सजाया कवि पवन दुबे ने “वक्त जाने कहां जा रहा है आदमी बस पिसा जा रहा, मंजिले एक हो भी तो क्या रास्तों का पता ना रहा, कवि गिरीश कुमार गिरीश ने पढ़ा कि, फिसलती पांव के नीचे जमी महसूस होती है, अभी सूखे नहीं आंसू नमी महसूस होती है जहां भी हो चले आओ, हमारे दिल की महफिलों में मुझे पल पल, तुम्हारी ही कमी महसूस होती है। अनिल उपाध्याय ने कहा सरस्वती के उपासक गौड़ था जिनके लिए द्रव्य, ऐसे थे साहित्यकार श्री कृष्णकांत “एकलव्य”, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अहमद निसार ने कहा बिछड़ने की कसक अब भी दिलो पर वार करती है, मिजाजो में अभी बाजार का मौसम नही आया, से लोगो को लुभाया।अंत मे उनके ज्येष्ठ पुत्र बाबा धर्म पुत्र अशोक ने सभी अतिथियों व गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर संरक्षक डॉ लालजी प्रसाद, श्याम रतन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम ,एस सी लाल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार जय आनंद श्रीवास्तव , संजय अस्थाना ,दीपक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडीजीसी, दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, मनीष ।

श्रीवास्तव ,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राजन श्रीवास्तव ,इंद्रजीत मौर्य, के के दुबे फौजी, पंकज श्रीवास्तव,सिपिन रघुवंशी सभासद,बंदेश सिंह,रमेश सोनी,डॉ संजय श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव रामु सोनकर एडवोकेट रानू श्रीवास्तव अंबर श्रीवास्तव रामजी गुप्ता दिनेश श्रीवास्तव एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव अजय वर्मा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना, 2 दिन प्रवेश वर्जित रहेगा  

0
जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना, 2 दिन प्रवेश वर्जित रहेगा  
जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना

  जौनपुर शहर में आने वाले यात्री कृपया ध्यान दे    

JAUNPUR NEWS : जौनपुर यातायात पुलिस के निर्देश पर नगर के रूट को दो दिन के लिए डायवर्जन कर दिया गया है, हर साल की तरह इस वर्ष भी शहर में दिनांकः28 व 29 फरवरी, को सेल मेला का आयोजन होना है। जिसमें खरीदारी के लिये भारी भीड़ होने लगती है  जिसको देखते हुए यातायात व्यवस्था संचालन के लिये शहर में निम्न मार्गों पर डायवर्जन रहेगा, जो 28 फरवरी को सुबह 6:00 से लेकर 29 फरवरी, को रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा

इस प्रकार होगा शहर के मार्गो का डायवर्सन 

1- कोतवाली की तरफ से आने वाले वाहन चहारसू से अशोक टॉकीज, से सद्भावना, से जोगिया पुल होकर आगे अपने गंतव्य को जाएंगे ।
2- जेसीज से नीचे ओलनगंज की तरफ को जाने वाले रुट पर 03 पहिया व 04 पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
3- पॉलिटेक्निक से ओलनगंज की तरफ को जाने वाले रुट पर 03 पहिया व 04 पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
4- मछलीशहर पड़ाव से बदलापुर पड़ाव की तरफ को जाने वाले रुट पर 03 पहिया व 04 पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगा ।


समाचार – सड़क सुरक्षा 

आज शाम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग,जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही जैसे स्पीड ब्रेकर लगाने, रोड पर साइनस बोर्ड लगाए जाने, डिवाइडर लगाने, सभी क्षतिग्रस्त डिवाइडर को सही करने, सभी अंडरपास पर लाइट की व्यवस्था कराए जाने आदि के संदर्भ में जानकारी ली। नेशनल हाईवे से बदलापुर जाने वाली रोड पर तहसील बदलापुर तथा निरीक्षण भवन मार्ग पर जाने हेतु सांकेतिक बोर्ड लगवाने, वाराणसी से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने, रोड पर पेंटिंग पट्टी लगवाने, रोड के किनारे पौधों पर की व्यवस्था करने, रोड पर पेंटेड पट्टी लगवाने के निदेश दिए।

जौनपुर नगर में आने वाले वाहनों लिए आवश्यक सूचना, 2 दिन प्रवेश वर्जित रहेगा  

फोटो – कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते जिला अधिकारी 

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों जैसे खाखोपुर, टेकारी चौराहा, बसुही पुलिया नेवादा हाईवे आदि जगहों पर किये गये सुधारात्मक प्रगति की समीक्षा करते हुए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर सांकेतिक बोर्ड लगवाने, जहां जहां भी कट्स है वहां पर रंबल स्ट्रिप लगवाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने हेलमेट सीटबेल्ट एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अन्य अभियोगो में प्रर्वतन कार्यवाही की समीक्षा स्कूल वाहनों के फिटनेश के जांच कराने के निर्देश दिये।इसके साथ ही जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर सुधारात्मक कार्यवाही में तेजी लाने, सभी एंबुलेंस क्रियाशील अवस्था में होने, जलापुर चौराहे पर सिटी बस खड़ा करने पर होने वाली दुर्घटना के संबंध में सीओ से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक्सईएन जल जीवन मिशन को निर्देश दिए कि रोड की मरम्मत समय से हो, नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़को को मरम्मत कराए। सिपाह के पास ओवरब्रिज के नीचे एक हिस्सा टूटने की खबर पर निर्देश दिया कि दो दिनों में मरम्मत कराए।

यह भी पढ़े : SOLAR PUMP पर भारी छूट,किसानो को सरकार का बडा तोहफा,आवेदन सुरु है 

शाहगंज रेलवे स्टेशन पर अब दो पहिया वाहनों की पार्किंग निःशुल्क

0
शाहगंज रेलवे स्टेशन पर अब दो पहिया वाहनों की पार्किंग निःशुल्क
शाहगंज रेलवे स्टेशन पर अब दो पहिया वाहनों की पार्किंग

Now parking of two wheelers is free at Shahganj railway station in jaunpur :

शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पूर्व में लगता था दस रुपये प्रति घण्टे शुल्क

शाहगंज (जौनपुर) शाहगंज शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ने वाले परिजनों को अब अपने वाहनों के पार्किंग हेतू कोई शुल्क देय नही होगा। हालांकि अब थोड़ा रिस्क भी बढ़ गया है।क्योंकि चोर उचक्कों से अगर सावधानी हटी तो चोर उचक्के आपके दो पहिया वाहन पर हाथ फेर सकते हैं जिसकी कोई ज़िम्मेदारी रेलवे प्रशासन की नही होगी। बताते चले पूर्व में दिल्ली मुंबई आदि शहरों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन पर जब दो पहिया वाहन से आते थे तो वाहन को पार्किंग में खड़ा करने के लिए दस रुपया लगता था।

यह भी पढ़े : SOLAR PUMP पर भारी छूट,किसानो को सरकार का बडा तोहफा,आवेदन सुरु है 

यह भी पढ़े : जौनपुर:21 विश्वविद्यालयों के छात्रों में बीटेक आईटी की छात्रा रिन्सिका प्रथम 

जिससे एक फायदा होता था की वाहन स्वामी निश्चिंत होकर अपने दूर दराज जाने वाले परिजनों को रेलवे की अपनी रिजर्व शीट पर बैठाकर अलविदा करते थे।अब वहीं जब पार्किंग निशुल्क हो गयी है तो मन मे वाहन की सुरक्षा को लेकर शंका बना रहता है।फिर भी पार्किंग निशुल्क होने लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है।और पार्किंग स्थल पर दो पहिया वाहनों की लंबी लम्बी लाइने लग रही हैं।

jaunpur :सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों का पुरस्कार वितरण समारोह संपन 

0
jaunpur सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों का पुरस्कार वितरण समारोह संपन 
jaunpur सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों का पुरस्कार वितरण समारोह संपन 

jaunpur news :  शाहगंज क्षेत्र के डीआरसी गुरुकुल महाविद्यालय  ऊँचगांव में परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों का पुरस्कार वितरण समारोह  बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार और मनमोहक प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिला। आज गली- गली अवध सजाएंगे,राम आएंगे इस समय हर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सबसे अधिक प्रस्तुत किया जाने वाला  ऐसा गीत है जो ट्रेंड बन गया है। कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ- साथ  सभी बच्चे आनंद से झूमते और नाचते गाते नजर आए ।

आपने देखा होगा कि विभिन्न कार्यक्रमों में  तालियां बजाने को लेकर उदासीन लोगों को तालियां बजाने के लिए उत्साहित किया जाता है  किंतु यहां उससे अलग माहौल था।सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को एसबीडी गुरुकुल महाविद्यालय एवं डीआरसी गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने मेडल और कॉपी -कलम देकर पुरस्कृत किया।मेडल प्राप्त करके मेधावियों के चेहरे खुशी से  चहक उठे।प्रबंधक ने कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने पर जब बच्चों को मंच पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाता है तो उनके अंदर दबी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आ जाती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ,अभिभावक और बच्चों के संयुक्त रूप से सार्थक दिशा में कार्य करने पर शिक्षा में बेहतर परिणाम आते हैं।उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से विद्यालय और घर पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और संस्कारित करने की अपील की।प्रबंधक ने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को पुत्रवत स्नेह करते हुए ईमानदारी पूर्वक,कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हुए उन्हें शिक्षित करें।

बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में  छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धात्मक माहौल जरूरी है।पुरस्कार पाकर बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और आगे बढ़ने की होड़ मचेगी। डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे।अभिभावकों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर मीटिंग में अवश्य शामिल  हों।अपने बच्चों की प्रगति और उनमें कमियों में सुधार पर आपसी विचार – विमर्श अवश्य करें।उनके निदान के बारे में शिक्षकों को अपनी राय दें ताकि उन्हें बेहतर बनाया जा सके।संचालन प्रधानाध्यापक रमापति दुबे व शिक्षक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रत्नाकर सिंह, राजेश मिश्रा,विजय नारायण सिंह, प्रहलाद कुमार,आनंद मिश्रा,विकास यादव, अजय रावत  सहित अन्य अभिभावकअभिभावक,समस्त शिक्षक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

JAUNPUR:लाखों खर्च के बाद भी इस गांव का सामुदायिक शौचालय बेकार है?

0
JAUNPUR:लाखों खर्च के बाद भी इस गांव का सामुदायिक शौचालय बेकार है?
JAUNPUR:लाखों खर्च के बाद भी इस गांव का सामुदायिक शौचालय बेकार है?

Even after spending lakhs, the community toilet of this village is useless in jaunpur ?

JAUNPUR NEWS जौनपुर (खुटहन) क्या कहें किससे कहें, लाचार गरीब की पीर,सबकी आँखों में है नीर गरीब तबका, चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला पुरुषों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करके गाँवों में ग्राम सचिवालय बनाया गया बकायदे एक कम्प्यूटर आपरेटर व विकास कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया गया गाँव में जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ चल रही योजनाओं की जानकारी दे ग्राम स्तर पर विकास की चर्चा खुली बैठक में करें न तो गाँव में विकास अधिकारी जातें हैं l

जिसके कारण लोगों को ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है पेंशन भी बनवाना हुआ तो साहब आज मिटिंग में है गरीब पांच किलोमीटर साईकिल चलाकर फिर लौटता है दुसरे दिन जाने पर साहब आज घर पर ही है, कब आयेंगे! कुछ पता नहीं यही हाल है गरीब कयी बार चक्कर लगायेंगे पर साहब ग्राम सचिवालय नहीं आयेंगे खुटहन विकास खण्ड के गाँव में कुछ सचिवालय बन गए हैं व कुछ अधुरें पडे हैं बहोत बडे़ स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया लेकिन सर्वाधिक गाँवों में ग्राम विकास अधिकारी बट्टा लगा दिए जिसके कारण ख्वाजापुर , दरना, बीरी, बनुवाडीह, जौकाबाद,

पनौली खरताबपुर अहीरों परशुरामपुर सहित दर्जनों गाँव के शौचालय बंद पडे हैं वही खरताबपुर गाँव के शौचालय की हालत बदतर है उक्त गाँव के प्रायमरी विद्यालय पर घटिया मटेरियल व सेमा ईट  से बनाये जा रहे कमरे का विडियो वायरल है जिसमें राजगीर खराब ईट लगाये जाने की बात बता रहा है जब इस मामले में विकास अधिकारी कृष्ण कुमार से पुछा गया कि अगर भविष्य में दीवार गिरने से बच्चों के साथ किसी प्रकार अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा उन्होंने ने कहा यह हमारे आराम करने का समय है बाद में बात होगी इसके पहले भी जब सामुदायिक शौचालय बंद रहने की बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा शोषण हो रहा है l JAUNPUR NEWS

जौनपुर:21 विश्वविद्यालयों के छात्रों में बीटेक आईटी की छात्रा रिन्सिका प्रथम 

0
जौनपुर21 विश्वविद्यालयों के छात्रों में बीटेक आईटी की छात्रा रिन्सिका प्रथम 
जौनपुर21 विश्वविद्यालयों के छात्रों में बीटेक आईटी की छात्रा रिन्सिका प्रथम 

B Tech IT student Rinsika Dubey stands first in National Environment Youth Parliament Competition

यजीसी और एबीवीपी के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक आईटी B Tech IT की छात्रा रिन्सिका दुबे ने नेशनल पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट 2024 की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 21  विश्वविद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थियों को पर्यावरण के संवर्धन के लिए आयोजित की गई थी।

पीयू की ओर से इस प्रतियोगिता को कराने के लिए पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय को कुलपति की तरफ से नोडल अधिकारी बनाया गया था। डॉ. उपाध्याय की देखरेख में पहले विभागवार पर्यावरण विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगता में प्रतिभाग किए जिसमें पीयू के छह विद्यार्थी चयनित हुए। चयनित विद्यार्थियों में रिंसीका दुबे, शिवम पांडेय, गोपाल दुबे, अभिनव कीर्ति पाण्डेय, मेधा और यतनदीप दुबे रहे। 

इसके बाद स्क्रीनिंग के दौरान दो विद्यार्थी B Tech IT रिंसीका दुबे, शिवम पांडेय का चयन नागपुर के लिए हुआ। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने एयर टिकट देकर विद्यार्थी को प्रोत्साहित किया। इसके बाद नागपुर में हुई नेशनल पर्यावरण यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में रिंसीका दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने इस प्रक्रिया में सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने कार्यालय में बुलाकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर उपाध्याय के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तरह विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष भास्कर उपाध्याय ने चयन प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में कैसे प्रतिभाग करें का लगातार टिप्स देते रहे?