संघ गरीब मजदूर के लिए निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करेगा
शाहगंज(जौनपुर) विश्व हिंदू महासंघ भारत हर एक पीड़ित, शोषित के साथ सरकार के नितियों और योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य संघ के कार्यकर्ता कर रहे हैं।सरकार के मंशानुरूप के खिलाफ अगर कुछ हो रहा है तो संघ केकार्यकर्ता बर्दास्त नही करेंगे। उक्त बातें बुधवार को नई आबादी स्थित विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यालय पर संघ के काशी प्रांत के प्रभारी डाक्टर रमेश यादव ने एकप्रेसवार्ता के माध्यम से कही।
उन्होंने कहा की sangh का उद्देश्य हर पीड़ित शोषित की आवाज़ बनना और सरकार तक उनकी परेशानियों से अवगत कराकर समस्या का समाधान निकालना।इसके लिए कार्यकर्ता गॉंव गॉंव नगर नगर जाकर लोगों से मिलकर संघ की विचारधारा से अवगत कराकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उसके समाधान का हर सम्भव प्रयास भी कर रहे हैं।संघ जल्द ही क्षेत्र व नगर के गरीब, मजबूर लोगों के लिए शिविर लगा कर निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।
PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए नि:शुल्क पंजीयन शुरू ,जल्दी करे समय सीमित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, डाकघरों के माध्यम से हो रहा पंजीयनअब डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीयन किया जा सकता है। इस योजना के पात्र लोगों का सर्वे केंद्र सरकार डाक विभाग के जरिए कर रही है। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक घर-घर जाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताते हुए सर्वे कर रहे हैं तथा जिन आवासीय घरों में लोग सोलर रूफ टॉप लगवाना चाहते हैं, उनका नि:शुल्क पंजीयन मोबाइल एप के माध्यम से तत्काल कर रहे हैं।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमैन घर-घर जाकर अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन ‘क्यूआरटी पीएम सूर्यघर’ के द्वारा जानकारी जुटा रहे हैं। पंजीयन के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर, ग्राहक का नाम, राज्य, जिला, बिजली वितरण कंपनी, उपभोक्ता खाता संख्या, बिजली बिल की प्रति, घर के रूफटॉप की तस्वीर, सौर स्थापना के लिए उपलब्ध अनुमानित क्षेत्र इत्यादि जानकारी सम्बंधित साइट पर अपलोड कर सोलर रूफटॉप के लिए नि:शुल्क पंजीयन कर रहे हैं। विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 हज़ार, दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 60 हज़ार जबकि तीन या उससे अधिक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे क्रमशः औसतन 0-150, 150-300, 300 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन किया जा सकता है|
अब डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए निशुल्क पंजीयन-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बिजली बचाने और विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए यह PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA शुरू की है एवं अंतरिम बजट में लोगों को हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। योजना के तहत एक करोड़ घरों पर बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगाने का एलान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे सूर्य की किरणों की मदद से बिजली का उत्पादन होगा। अधिक से अधिक घरों तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए डाक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया PRT टॉपर उत्तिमा पाल का,जौनपुर आगमन हुआ भब्य स्वागत
Bhabha Atomic Center India PRT topper UtIma Pal gets grand welcome on arrival in Jaunpur
भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया पी आर टी टॉपर उत्तिमा पाल का जौनपुर आगमन पर,पाल एकता मंच ने किया जोरदार स्वागत :
JAUNPUR NEWS जौनपुर। भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया पी आर टी टॉपर उत्तिमा पाल का जनपद जौनपुर आगमन पर पाल एकता मंच ने जोरदार स्वागत किया । सोमवार देर शाम निरीक्षण भवन जौनपुर पहुची उत्तिमा का स्वागत करते हुए पाल एकता मंच के पदाधिकारीयो ने ख़ुशी जताई बधाई देते हुए बुके देकर सम्मानित किया, पाल एकता मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी मंडल पी डब्लूडी अच्छेलाल पाल अखिल भारतीय पाल महा सभा ,जिला अध्यक्ष ,ग्राम विकास एसोसिएशन महा मंत्री रामकृष्ण पाल अखिल भारतीय पाल महासभा जिला महा मंत्री एडवोकेट विजय पाल, जिला समन्वयक मनरेगा राजेश पाल, पीडब्लूडी वरिष्ठ देव नारायण पाल,ने बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया ।
परमाणु उर्जा शिक्षण संस्थान से टॉपर रही उत्तिमा मार्च 2023 को परीक्षा में सम्लित हुई थीं 25 जुलाई 2023 को इंटरब्यू दिया था। ऑल इंडिया में 70 सीटों में 19 सीट ओबीसी की थी जिसमे उत्तमा का प्रस्थम स्थान था । उत्तिमा वर्तमान में राजकीय मध्य विद्यालय औसान जिला औरंगाबाद बिहार में बीपीएससी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।
उत्तिमा ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सरायमीरा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई माया देवी इंटर कालेज से स्नातक की शिक्षा गणित विज्ञान 2015 डीएलएड की शिक्षा 2018 में अच्छे नंबरों से पास की,उत्तमा के पिता सुभाष चन्द्र पाल कपड़ा के कारोबारी है। माता आदित्य कुमारी पाल आंगनवाडी कार्यकत्री है। एक अगस्त 19 95 को जन्मी उत्तमा तीन भाई बहनों मे सबसे छोटी है। बड़ी बहन ओजश्वनी पाल जूनियर विद्यालय जौनपुर में शिक्षिका है। भाई शिवजी राव पीडब्लूडी में सिविल कांट्रेक्टर है।
प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इस सड़क की चर्चा के बाद गरम हो गयी थी जौनपुर की सियासत
निजाम बदला लेकिन नहीं बदले खेतासराय-खुटहन मार्ग के हालत
पूरी तरह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है सड़क
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मार्ग लगभग दस किमी सड़क अपनी दुर्दशा को लेकर देश के पटल पर उस समय चर्चाओं में आ गयी थी। जब इसकी दुर्दशा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2017 के सपा कांग्रेस गठबंधन पर जौनपुर में चुनावी सभा के दौरान तंज कसते हुए कहा था कि यदि खेतासराय-खुटहन मार्ग पर अखिलेश यादव अपने नए यार के साथ साईकिल चला लें तो सपा को खुद वो भी वोट नही देंगे। लेकिन लगातार डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी इस इस मार्ग की तस्वीर नहीं बदली बल्कि उससे बदस्तर हो चुकी है।
इस मार्ग पर जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक शाहगंज सोंधी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय पशुपालन चिकित्सालय, इंडेन गैंस एजेंसी, समेत दर्जनों विद्यालय है। फिर भी हालत बद से बत्तर है। इस मार्ग के बारे में कई नेता बोलने और बताने में कतराते रहते है। ऐसे क्यों हो रहा है यह बात लोगों के समझ से परे है। अभी हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी जौनपुर में आगमन हुआ था। लेकिन इस मार्ग के बारे में बोलना और ध्यान देना भी मुनासिब नहीं समझा।
जौनपुर में रिंग रोड सहित तमाम मार्ग और बाईपास की सौगात दी तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में क्रेडिट लेने के लिए होड़ मची गयी है। लेकिन जिस मार्ग की चर्चा देश के प्रधानमंत्री चुनावी सभा मे अपने उद्बोधन में ज़िक्र किया उस मार्ग की दुर्दशा को लेकर सत्तापक्ष के नेता पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। लोगों में अब चर्चा है कि प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी भाषण के दौरान कही गई बातें मात्र जुमला थी? ऐसे में सवाल उठता है की जनपद के नेता या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान खेतासराय-खुटहन मार्ग पर क्यों नहीं गया। क्या प्रधानमंत्री द्वारा खेतासराय-खुटहन मार्ग की दुर्दशा को लेकर विपक्ष पर तंज कसना चुनाव में लोकप्रियता के लिए थी? उक्त मार्ग की बदतर हालात के बारे में क्षेत्रीय लोगों की राय।
खेतासराय-खुटहन मार्ग पर पर्यटन स्थल पूर्वांचल का सबसे बड़ा गुजरताल है जो कभी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। मार्ग खराब होने के कारण पर्यटकों का आवागमन बन्द हो चुका है। इसी मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली जहां एनसीसी है। इसी विद्यालय को चुनाव के समय नोडल बनाया जाता है, जो पंचायत चुनाव का मतगणना स्थल भी होता है। इसी मार्ग पर फायर ब्रिगेट स्टेशन, खुदौली वन पार्क भी है। खराब सड़क होने के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गड्ढे में तब्दील हुई सड़क से सफर करना राहगीरों के लिए बहुत ही कष्टदायक है।
अनिल कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य (सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली)
कुसुम सिंह एडवोकेट (संचालक इण्डेन गैस सर्विस खेतासराय)ने बताया कि खेतासराय-खुटहन मार्ग पर जिंदा तो जिंदा मुर्दे भी करते हैं सफर इसी मार्ग पर पिलकिछा शमसान घाट सुतौली शमसान घाट हैं। जहाँ पर इस पूरे क्षेत्र का दाह संस्कार होता है। अंतिम संस्कार के लिए इन्ही मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। औद्योगिक दृष्टि से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
कलापुर निवासी (कांग्रेस नेता) जौहर अब्बास ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने जौनपुर के एक चुनावी सभा मे तंज करते हुए कहा कि यदि खेतासराय-खुटहन मार्ग पर अखिलेश यादव अपने नए यार के साथ सायकिल चला लें तो सपा को खुद वो भी वोट नही देंगे उस दौरान यह मार्ग देश दुनिया के पटल पर आ गया लेकिन लगातार डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी इस इस मार्ग की तस्वीर नही बदली। जिससे राहगीरों और विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त मार्ग राष्ट्रीय राज्यमार्ग को जोड़ता है। इसके कारण बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है लेकिन खराब सड़क की दुर्व्यवस्था के कारण क्षेत्र के लोग 20 किमी दूर घूमकर नेशनल हाइवे पकड़ते है। जो क्षेत्रवासियों का दुर्भाग्य है अरुण कुमार राजभर (पूर्व प्रधान अहिरोपरशुरामपुर)
रिशु श्रीवास्तव (सोंधी निवासी छात्र) ने कहा कि इस मार्ग पर दर्जनों शैक्षणिक संस्थाएं है। भारी संख्या में छात्रों का आवागमन होता है लेकिन रास्ता खराब होने के कारण छात्रों को समस्या होती है। जलजमाव होने के कारण वाहनों से छीटा पड़ने से ड्रेस खराब हो जाती है। छात्र सड़क पर भारी-भरकम खड्ढे होने के कारण छात्र प्रतिदिन गिरकर चोटहिल हो जाते है। छात्रों के लिए बड़ी दिक्कत होती है। जनप्रतिनिधि छात्रों के हित की तो बात करते हैं लेकिन छात्रों की समस्याओं का कोई निदान नहीं करते।
आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय के स्काउट गाइड छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
खेतासराय (जौनपुर) आदर्श भारती महाविद्यालय के स्काउट गाइड छात्रों ने मंगलवार को कस्बा में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये छात्रों ने स्वच्छता पर ध्यान देने, बेटियों की सुरक्षा और लोकसभा चुनाव में मतदान करने को जागरूक किया। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य विनय सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में शामिल शिक्षा शास्त्र विभाग के स्काउट गाइड छात्र विभिन्न स्लोगन की तख्तियां हाथों में लिए चल रहे थे। पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। जहां स्काउट गाइड के प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष मुकेश पाठक, अजय तिवारी, चंद्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ.श्याम जी पाण्डेय, डॉ.विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय, डा.गिरीश चन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे ।
शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी संपर्क अभियान जोरों पर
शाहगंज जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी का एक अभियान लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के मंडल के सभी पदाधिकारी गण ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे नगर में दुकान दुकान और घर-घर में पर जाकर पर्चा बांट रहे हैं और मोदी को पूर्ण बहुमत से जीताने की अपील कर रहे हैं अभियान में शामिल लोगों में महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू , सभासद सिकंदर साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी शुभम गुप्ता ,सभासद विजय जायसवाल ,महेशलालवानी मंडल नगर महामंत्री, चंदन कुमार जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी ,मदनलाल शर्मा, कालीचरण जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष ,राम जी यादव मंडल उपाध्यक्ष उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा क्या-क्या लाभ दिया जा रहा है और किन किन बातों से व्यापारियों को क्या मदद मिलने वाली है l
उसी के संबंध में पत्र के माध्यम से मैं आप लोगों के बीच तक हमारी पार्टी आ रही है हम मौखिक नहीं लिखित रूप से जो कहते हैं वह करते हैं और कार्य करने के बाद फिर आम जनमानस तक जाकर उनसे अपील करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार पूरे देश से 400 के ऊपर संसद सदस्य बनाकर भेजने हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ही देश सुरक्षित हाथों में है हमारा समाज सुरक्षित हाथों में है व्यापारी किसान नौजवान सभी लोग सुरक्षित हाथों में है इसी वजह से हम लोग दिन रात एक करके हर एक व्यापारियों के यहां जा रहे हैं लाभार्थियों के जा रहे हैं किसानों नौजवानों के पास जा रहे हैं और बहुत अच्छा सहयोग व्यापारियों किसानों नौजवानों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और हम 400 के ऊपर अपने संसद सदस्य लोकसभा मैं पहुंचाएंगे और पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार बनेगी l
Former MP Dhananjay Singh goes to jail,will be sentenced tomorrow in jauNpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर :पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल लोकसभा चुनाव से थीक पहले बड़ा खेल, तीन वर्ष पहले एक अपहरण के मामले में दोषी करार जौनपुर की एमपी ए एम् ले कोर्ट ने मंगलवार की शाम धनंजय सिंह को अपहरण के मामले में दोसी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया बुधवार को सजा सुनाई जाएगी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को बड़ा झटका लगा है जौनपुर की अदालत ने धनंजय सिंह को अपहरण के मामले में दोषी करार सिद्ध करते हुए बुधवार को सजा सुनाई जाएगी धनंजय की कोर्ट ने जेल भी भेज दिया है धनंजय सिंह इस बार भी लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे इसका ऐलान भी धनंजय ने उसी दिन कर दिया था जिस दिन भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी l
गौर तलब हो कि धनंजय सिंह बिहार वाले नीतीश की पार्टी और बीजेपी से टिकट की लाइन में खड़े रहे मगर ऐसा नहीं हुआ बीजेपी ने कृपा शंकर सिंह को जौनपुर लोक सभा का प्रत्याशी बनाया और टिकट दे सूत्रों की माने तो जिले के कुछ बड़े नेता कृपा शंकर को पसंद नहीं करते मगर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा करते हुए महाराट्र सरकार में गृहराज्य मंत्री रहे कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतार दिया कृपा शंकर कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आये हुए दलबदलू नेता है जनपद में कृपा का मैदान में उतरते ही धनंजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से अपना प्रचार शुरू भी कर दिया था मगर अब धनंजय को जेल जाने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है धनंजय को आज जिन धाराओं में के तहत कोर्ट ने दोषी करार दिया है उनमें धारा 364 386 504 506 120 बी धाराएं शामिल है उनमें दो साल के ऊपर की सजा भी हो सकती है, ऐसे में धनञ्जय सिंह के चुनाव की उम्मीद दिवारी पर ग्रहण लग गया
प्राप्त जानकारी के मुताविक मामला STP के मैनेजर अभिनव सिंघल के (मई 2020) अपहरण, रंगदारी मांगने व गनपॉइंट पर धमकी देनें के मामले में अभिनव सिंघल ने धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम के खिलाफ अपहरण रंगदारी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था मैनेजर ने आरोप लगाया था कि संतोष विक्रम ने दो साथियों के साथ मेरा अपहरण किया और धनंजय सिंह के पास लेकर गए थे आवास पर जहां पर धनंजय ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए गालियां दी थी ऐसा आरोप लगाया, सड़क में कम गुणवत्ता वाली सामग्री लगाने के लिए कहा गया था ऐसा अधिकारी ने बयान दिया था मुझे रंगदारी मांगी गई थी मुझे धमकियां दे गई थी डराया गया था l
लाल बहादुर पाल- शासकीय अधिवक्ता जौनपुर
प्रोजेक्ट मैनेजर की तरफ से फिर दर्ज होते ही धनंजय को उसे समय गिरफ्तार कर लिया गया था कई दिनों तक धनंजय सिंह जेल में रहे इस केस में नया मोड़ तब आ गया जब प्रोजेक्ट मैनेजर ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर अपने आरोपों को वापस ले लिया और कहा कि केस दर्ज करते समय वह तनाव में था यही नहीं मैनेजर की तरफ से पेश गवाह भी पक्ष हो गया इसके बाद भी मामले की सुनवाई होती रही और कोर्ट ने फैसले के लिए 5 मार्च की तारीख तय किया था अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएलए MP- MLA कोर्ट चतुर्थ शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने मंगलवार को फैसला सुरक्षित रखते हुए बाहुबली सांसद धनंजय सिंह और उसके साथी संतोष विक्रम सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए Former MP Dhananjay Singh को जेल भेज दिया दोषी करार करते हुए सजा के लिए बुधवार 6 मार्च को तारीख तय कर दी है अब देखना है आगे कोर्ट क्या सजा निर्धारित करती है l
संयोग ऐसा पति को जेल भेजने की तैयारी, पत्नी श्री कला धनंजय सिंह ऑडिटोरियम का कर रही थी लोकार्पण
पूर्व सांसद जब जेल भेजे जा रहे तब उनकी पत्नी श्री कला धनंजय सिंह ऑडिटोरियम का लोकार्पण कर रही थी जिला पंचायत, द्वारा जिला निधि से कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया जिसमें 325 कुर्सिया, सेन्टरलाईज ए0सी0, प्रोजेक्टर, 04 एल0ई0डी0 टी0बी0, साउण्ड प्रूफ हाल बनाया गया है जिस पर मु0 139.97 लाख रू0 व्यय हुआ। उच्चीकृत ऑडिटोरियम का लोकार्पण मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनन्जय सिंह ने किया , जिसमें बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्सु” विशिष्ट अतिथि एवं सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मुंगराबादशाहपुर, संजय सिंह समेत तमाम क्षेत्र पंचायत, सदस्य उपस्थित रहे l
जिला पंचायत, के साथ अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उच्चीकृत आडिटोरियम के लोकार्पण के साथ-साथ जनपद के सार्वागीण विकास हेतु जिला पंचायत जौनपुर द्वारा 15वॉ वित्त (टाईड अनटार्डड ग्रान्ट), पंचम राज्य वित्त आयोग योजना एवं जिलानिधि के अन्तर्गत 30 जनवरी व 13 फरवरी को आमंत्रित निविदा में स्वीकृत सी0सी0,इण्टरलाकिंग,लेपन/मरम्मत,पुलिया निर्माण, सरोवर निर्माण, नाला/नाली निर्माण, सीमा सूचक द्वार, सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाईट स्थापना आदि मु0 6720.66 लाख रू0 लागत की 365 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया । अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत द्वारा जनपद जौनपुर में मॉल का निर्माण कराया जायेगा, मॉल के माध्यम से जिला पंचायत की आय में बृद्वि होगी वही जनपद वासियो को मनोरंजन के लिए थियेटर व दुकाने आदि सुविधायें मिलेगी।
जौनपुर। लोकसभा चुनाव-2024 की दुंदुभी के बजने से पहले ही सत्ताधारी दल भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और पहली सूची में लोकसभा जौनपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह को स्थान मिल गया जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर ब्याप्त हो गई। आज कृपाशंकर सिंह संकटमोचन मे दर्शन कर वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर जौनपुर के लिए चले सर्वप्रथम हजारों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक अमूल फैक्ट्री के सामने पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किये उसके उपरांत जब वहा से चले तब काफिले का रूप पकड़ लिया, सैकड़ो वाहन के साथ चलते हुए उनका काफिला जब जलालपुर पहुंची तो सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया उसके बाद जगह जगह स्वागत होता रहा और काफिला बढ़ता गया। उसके उपरांत उनका काफिला चौकिया पहुंची जहा पर उन्होंने माँ शीतला जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये उसके उपरान्त उन्होंने भंडारी स्टेशन से कोतवाली चहारसु चौराहा जेसीज चौराहा से होते हुये भूपतपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचे जहा पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति देकर स्वागत किया गया। तदुपरांत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मै सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देव तुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे। उसके लिये घर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पार्टी की रीतिनीति सरकार के किये गये विकास कार्यों के पत्रकों को देकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करेंगे, आगे उन्होंने कहा कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनाये।
राजमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जो रोडमैप बनाया है उसमे हम सभी को भागीदार बनना है और मोदी जी के विजन को समर्थन देते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री जी ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है हमें इन चुनावों के माध्यम से अबकी बार ४०० पर के लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए पूरे दम खम के साथ और जनसहयोग के माध्यम से प्रचंड विजय को हासिल करना है।
उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है और सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती है और देश के सामान्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में विकास के नए नए आयाम को छू रहा है। लोकसभा चुनावों में हमें अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करना होगा।
पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह मोदी जी के दूत बनकर आये है इसलिए आप लोग इनको जिताकर भेजे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं के कारण जनसामान्य के जीवन में अभूतपूर्ण परिवर्तन आया है चाहे वह आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों का इलाज हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान हो, जन धन के माध्यम से सभी को बैंको से जोड़ना एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोन उपलब्ध कराना हो इनका साक्षात उदाहरण जमीनी स्तर पर देखा जा सकता है।
जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रथम चरण में अधिसूचना के पहले जौनपुर का टिकट घोषित करने से हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीतिक सफलता हेतु पर्याप्त समय मिल गया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनपद का पूरा कार्यकर्ता सांसद जी के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। अभी हमारा घोषणा पत्र नही बना है, पर मोदी जी की इच्छा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जन सहभागिता जरूरी है।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अन्त मे आये हुए कार्यकर्ताओ का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करे। उसके लिये हमे बूथ तंत्र पर विजय करना होगा। उसके लिए बूथ पर मीटिंग कर प्रचार प्रसार करें। हम सब कार्यकर्ता एक से डेढ़ महीने तक इस चुनावी समर में लग जाएं। इस चुनावी बेला में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ जीतने के लिये बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठक करें। भाजपा एक कैडरबेस पार्टी है और सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जो यह लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी का बडी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पार्टी ने आप सभी की कार्यकुशलता को लोकसभा चुनाव को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है और विश्वास जताया है कि इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को अधिक मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे ओर आपने यही संकल्प लेकर यहां से जाना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह संदीप सरोज रवीन्द्र सिह राजू दादा उमाशंकर सिंह अवधेश यादव धनंजय सिंह रविश चन्द्र पाण्डेय नागेश्वर देव पाण्डेय प्रभात श्रीवास्तव अरविन्द विश्वकर्मा रामसूरत मौर्य शशि मौर्य सुनिल यादव विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह अम्बरीश धर द्विवेदी विनय सिंह भूपेंद्र सिंह प्रबुद्ध दुबे पंकज सिंह जसविन्दर सिंह जीतेन्द्र सिंह हर्सु पाठक विनित शुक्ला अनिल गुप्ता नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अजय सरोज सुरेश धुरिया इंद्रसेन सिंह विकास ओझा घनश्याम यादव निखिल सोनकर अवधेश सोनकर साहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपाशंकर सिंह आज जौनपुर आएंगे,माँ शीतला चौकिया का दर्शन करेंगे
जौनपुर: जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह आज बनारस आ जाएंगे और काशी विश्वनाथ मे मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ का अशीर्वाद लेंगे फिर सुबह संकट मोचन मंदिर मे जाकर बजरंग बली से आश्रीवाद लेकर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जौनपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे उसके पश्चात जलालपुर, सिरकोनी, जगदीशपुर क्रॉसिंग पर भारी मात्राओं में कार्यकर्ताओ द्वारा अपने प्रत्याशी का स्वागत करेंगे।
उसके बाद वह चौकिया माता के दरबार मे मत्था टेकेकर मा शीतला का अशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। उसके पश्चात भंडारी स्टेशन से सड़क मार्ग से होते हुए कोतवाली चहारसु चौराहा, जैसीज चौराहा से होते हुए भूपटपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक मे सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
यूपी मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुचे जाने माने नेता
सुईथाकला शाहगंज। पत्रकारिता जगत में राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाने निष्पक्ष पत्रकारिता करके अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार व मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी के सुपुत्र अंकुर तिवारी और पुत्रवधू मीनाक्षी तिवारी 29 फरवरी को परिणय सूत्र के बंधन में बंधे। इसी उपलक्ष्य में रविवार को लखनऊ में स्थित एक मैरिज हॉल में बहू भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए जानी-मानी और दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा।
नव विवाहित दंपति को आशीर्वाद देने के लिए नामचीन हस्तियां शामिल हुई ।उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना ,संसदीय कार्य मंत्री,नवनीत सहगल प्रमुख सचिव ,डॉ दिनेश शर्मा पूर्व डिप्टी सीएम ,सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री ,कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार, कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद प्रतापगढ़, रमेश चंद्र मिश्रा विधायक बदलापुर,रमेश सिंह विधायक शाहगंज,सपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ,पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश राजभर पूर्व कैबिनेट मंत्री, हृदय प्रसाद सिंह रानू ,तेजबल सिंह ,डॉ राजेश चंद्र तिवारी मशहूर गायक सुरेश शुक्ला सहित तमाम मंत्री ,विधायक, सांसद शासन के पदाधिकारी, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद देने के लिए ताता लगा रहा।