Home Blog Page 332

जौनपुर:NSS शिविर के चौथे दिन पीयू के छात्रों ने चलाया पॉलीथिन मुक्त अभियान 

0
NSS शिविर के चौथे दिन पीयू के छात्रों ने चलाया पालीथीन मुक्त अभियान 
NSS शिविर के चौथे दिन पीयू के छात्रों ने चलाया पालीथीन मुक्त अभियान 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के छात्रों ने चलाया पॉलीथिन मुक्त अभियान 

सरायख्वाजा जौनपुर l राष्ट्रीय सेवा योजना [NSS] के विशेष शिविर के चौथे दिन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विभिन्न संकाय के स्वसेवक सेविकाओं के द्वारा ग्रीन कैप्स क्लीन कैंपस योजना के तहत पालीथीन मुक्त करने का संकल्प अभियान चलाया गया टीम कैप्टन केतन सचिन विकाश कृष्ण कुमार शशि कुमार, सुनील कुमार, के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ l

इस  कार्ययोजना में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शशिकांत यादव डॉक्टर विशाल यादव डॉ अजय कुमार मौर्य डॉक्टर विनय वर्मा कर्मचारी मैंलाश एवं बांके लाल यादव की उपस्थिति में चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से टीम लीडर प्रभात तिवारी ,स्वयंसेवक प्रियांशी मौर्या ,फरहान,अख्तर ,उज्जैनी जायसवाल ,प्रखर सिंह प्रिंस यादव उत्कर्ष मिश्रा समेत  तमाम स्वयंसेवक सेविकाएं उपस्थित रही l


फार्मेसी संस्थान में मना नवागंतुक सम्मान समारोह

  • मिस्टर फ्रेशर करण, मिस फ्रेशर स्वाति बनीं
  • ज्ञान के साथ ग्रेडिंग भी जरूरीः कुलपति

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के फार्मेसी संस्थान में बुधवार को नवागंतुक सम्मान समारोह मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉक्टर नृपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया  उक्त समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने नवागंतुकों को आशीर्वचन देकर कहा कि शिक्षा कभी भी बेकार नहीं जाती, विद्यार्थियों मन लगाकर अपने पाठ्यक्रमों की तैयारी करना ताकि आप अच्छे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें l आजकल कंपनियां ज्ञान और अनुभव के साथ- साथ आपकी ग्रेडिंग को भी देखती है।  

जौनपुर:NSS शिविर के चौथे दिन पीयू के छात्रों ने चलाया पॉलीथिन मुक्त अभियान 

उक्त कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य जयसिंह द्वारा 15 मिनट का प्राणायाम कराया गया जो कि विद्यार्थी जीवन को संतुलित करने में बहुत मददगार साबित होगा l विद्यार्थियों ने कुलपति के सामने गणेश स्तुति का नृत्य पेश किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी l कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर करण कुमार एवं मिस फ्रेशर स्वाति पांडे बनीं । कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक पूजा सक्सेना, डॉ. राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, विजय बहादुर मौर्य,  हेमंत दुबे थे l


पीयू परिसर के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर परिसर में चलने वाले समस्त पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट)  सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय एमबीए सहित विभिन्न स्नातक (यूजी), डिप्लोमा और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए टेस्ट का आयोजन करता है। इच्छुक अभ्यर्थी वीबीएसपीयू पीयूसीएटी 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट- vbspu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एक मार्च से शुरू हो गया है।

इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय परिसर में बीएससी, बीए, बीकाम, बीए एलएलबी आनर्स (फाइव इयर इनटीग्रेटेड कोर्स), बीए (जनसंचार, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र), बीसीए, बीबीए, बीटेक, एमएससी, एमए, एमबीए, एमसीए, एमए जनसंचार, एमटेक, डिप्लोमा इन फार्मेसी, मेकिनिकल इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन जेंडर वूमेन स्टडी, ट्रासलेशन के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।   

मांगों को लेकर शिक्षकों ने महानिदेशक को संबोधित एबीएसए को सौंपा ज्ञापन

0
मांगों को लेकर शिक्षकों ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन एबीएसए को सौंपा
मांगों को लेकर शिक्षकों ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन एबीएसए को सौंपा

सुईथाकला शाहगंज। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुईथाकला के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.रणंजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन योजना की की सूचना भेजने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा दबाव डाला जा रहा है । दिए गए ज्ञापन के अनुसार शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार और वेतन रोकने की कार्यवाही की जा रही है ।विभाग द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया किंतु सिम कार्ड नहीं उपलब्ध कराया गया। शिक्षकों को उनके व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से सिम कार्ड खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है ।

ब्लॉक अध्यक्ष ने इसे समस्त शिक्षकों के साथ अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न करार दिया है।उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है जो युवाओं को राष्ट्र के निर्माण और मजबूती के लिए तैयार करता है।शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार की तानाशाही और अपमानजनक रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं होगी तो शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा और यह पूरे प्रदेश का मुद्दा बनेगा। विभाग द्वारा टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध कराने ,शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति एक कैलेंडर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह का द्वितीय शनिवार अवकाश और अर्ध आकस्मिक अवकाश देने की मांग की गई है।इस अवसर पर दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री उ.प्र.मा.शिक्षक संघ, उमेश चंद्र यादव ब्लॉक मंत्री, हरसू प्रसाद मिश्र, अरविंद सिंह ,इमरान अंसारी, गिरीश सिंह, बृजेश यादव, राकेश सिंह, राम आसरे आदि लोग उपस्थित रहे।

आदर्श भारती महाविद्यालय के 56 छात्रों को वितरित किया गया स्मार्ट फ़ोन

0
आदर्श भारती महाविद्यालय के 56 छात्रों को वितरित किया गया स्मार्ट फ़ोन
आदर्श भारती महाविद्यालय के 56 छात्रों को वितरित किया गया स्मार्ट फ़ोन

तकनीकी शिक्षा से आधुनिक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा:- वसीम अहमद

खेतासराय (जौनपुर) नगर के आदर्श भारती महाविद्यालय में बुधवार की दोपहर अध्यनरत छात्रों को स्मार्ट फ़ोन वितरित किया गया। इस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत खेतासराय के चेयरमैन वसीम अहमद ने छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया। इस दौरान कुल 56 छात्रों को स्मार्ट फ़ोन वितरित दिया गया। महाविद्यालय के बीएड के 45 छात्र और शास्त्री के 11 छात्र समेत कुल 56 छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों से स्मार्ट फ़ोन वितरित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन वसीम अहमद ने स्मार्ट फ़ोन वितरण के दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद योजना के तहत छात्रों को मिल रहे स्मार्ट फ़ोन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही उपयोगी साबित होंगे बशर्ते छात्र उसका सदुपयोग करें। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बिना आधुनिक शिक्षा के बिना कोई भी काम आसानी से नहीं हो सकता है।

उम्मीद करते है की छात्र सरकार द्वारा दिए गए स्मार्ट फोन का सही उपयोग करके आधुनिक शिक्षा के लिए स्मार्ट फ़ोन का सदुपयोग कर अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. विनय सिंह ने आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। वर्तमान सरकार छात्रों के भविष्य को देखते हुए विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। छात्रों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने मे मदद मिलेगी आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा छात्र अपने टेक्निकल संसाधन से जीवन को सफल बनायें। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश पाठक, अजय तिवारी, चन्द्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ. श्याम पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय, डॉ. गिरीश चन्द्र मिश्र उपस्थित रहे।

संघ गरीब मजदूर के लिए निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करेगा

0
संघ गरीब मजदूर के लिए निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करेगा
संघ गरीब मजदूर के लिए निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करेगा

शाहगंज(जौनपुर) विश्व हिंदू महासंघ भारत हर एक पीड़ित, शोषित के साथ सरकार के नितियों और योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य संघ के कार्यकर्ता कर रहे हैं।सरकार के मंशानुरूप के खिलाफ अगर कुछ हो रहा है तो संघ केकार्यकर्ता बर्दास्त नही करेंगे। उक्त बातें बुधवार को नई आबादी स्थित विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यालय पर संघ के काशी प्रांत के प्रभारी डाक्टर रमेश यादव ने एकप्रेसवार्ता के माध्यम से कही।

उन्होंने कहा की sangh का उद्देश्य हर पीड़ित शोषित की आवाज़ बनना और सरकार तक उनकी परेशानियों से अवगत कराकर समस्या का समाधान निकालना।इसके लिए कार्यकर्ता गॉंव गॉंव नगर नगर जाकर लोगों से मिलकर संघ की विचारधारा से अवगत कराकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उसके समाधान का हर सम्भव प्रयास भी कर रहे हैं।संघ जल्द ही क्षेत्र व नगर के गरीब, मजबूर लोगों के लिए शिविर लगा कर निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।

PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA नि:शुल्क पंजीयन शुरू

0
PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA नि:शुल्क पंजीयन शुरू
PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA

PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए नि:शुल्क पंजीयन शुरू ,जल्दी करे समय सीमित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, डाकघरों के माध्यम से हो रहा पंजीयनअब डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीयन किया जा सकता है। इस योजना के पात्र लोगों का सर्वे केंद्र सरकार डाक विभाग के जरिए कर रही है। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक घर-घर जाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताते हुए सर्वे कर रहे हैं तथा जिन आवासीय घरों में लोग सोलर रूफ टॉप लगवाना चाहते हैं, उनका नि:शुल्क पंजीयन मोबाइल एप के माध्यम से तत्काल कर रहे हैं।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमैन घर-घर जाकर अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन ‘क्यूआरटी पीएम सूर्यघर’ के द्वारा जानकारी जुटा रहे हैं। पंजीयन के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर, ग्राहक का नाम, राज्य, जिला, बिजली वितरण कंपनी, उपभोक्ता खाता संख्या, बिजली बिल की प्रति, घर के रूफटॉप की तस्वीर, सौर स्थापना के लिए उपलब्ध अनुमानित क्षेत्र इत्यादि जानकारी सम्बंधित साइट पर अपलोड कर सोलर रूफटॉप के लिए नि:शुल्क पंजीयन कर रहे हैं। विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 हज़ार, दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 60 हज़ार जबकि तीन या उससे अधिक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे क्रमशः औसतन 0-150, 150-300, 300 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन किया जा सकता है|

PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA नि:शुल्क पंजीयन शुरू

अब डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए निशुल्क पंजीयन-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

गौरतलब है कि  केंद्र सरकार ने हाल ही में बिजली बचाने और विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए यह PM SURYA GHAR MUFT BIJLI YOJNA शुरू की है एवं अंतरिम बजट में लोगों को हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। योजना के तहत एक करोड़ घरों पर बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगाने का एलान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे सूर्य की किरणों की मदद से बिजली का उत्पादन होगा। अधिक से अधिक घरों तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए डाक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

यह भी पढ़े : पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी

भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया PRT टॉपर उत्तिमा पाल का,जौनपुर आगमन हुआ भब्य स्वागत 

0
भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया PRT टॉपर उत्तिमा पाल का,जौनपुर आगमन हुआ भब्य स्वागत 
भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया PRT टॉपर उत्तिमा पाल का,जौनपुर आगमन हुआ भब्य स्वागत 

Bhabha Atomic Center India PRT topper UtIma Pal gets grand welcome on arrival in Jaunpur

भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया पी आर टी टॉपर उत्तिमा  पाल का जौनपुर आगमन पर,पाल एकता मंच ने किया जोरदार स्वागत :


JAUNPUR NEWS जौनपुर। भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया पी आर टी टॉपर उत्तिमा पाल का जनपद जौनपुर आगमन पर पाल एकता मंच ने जोरदार स्वागत किया । सोमवार देर शाम निरीक्षण भवन जौनपुर पहुची उत्तिमा का स्वागत करते हुए पाल एकता मंच के पदाधिकारीयो ने ख़ुशी जताई बधाई देते हुए बुके देकर सम्मानित किया, पाल एकता मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी मंडल पी डब्लूडी अच्छेलाल पाल अखिल भारतीय पाल महा सभा ,जिला अध्यक्ष ,ग्राम विकास एसोसिएशन महा मंत्री रामकृष्ण पाल अखिल भारतीय पाल महासभा जिला महा मंत्री एडवोकेट विजय पाल, जिला समन्वयक मनरेगा राजेश पाल, पीडब्लूडी वरिष्ठ देव नारायण पाल,ने बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया ।

भाभा एटॉमिक सेंटर इंडिया PRT टॉपर उत्तिमा पाल का,जौनपुर आगमन हुआ भब्य स्वागत 

परमाणु उर्जा शिक्षण संस्थान से टॉपर रही उत्तिमा मार्च 2023 को परीक्षा में सम्लित हुई थीं 25 जुलाई 2023 को इंटरब्यू दिया था। ऑल इंडिया में 70 सीटों में 19 सीट ओबीसी की थी जिसमे उत्तमा का प्रस्थम स्थान था । उत्तिमा  वर्तमान में राजकीय मध्य विद्यालय औसान जिला औरंगाबाद बिहार में बीपीएससी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

उत्तिमा ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सरायमीरा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई माया देवी इंटर कालेज से स्नातक की शिक्षा गणित विज्ञान 2015 डीएलएड की शिक्षा 2018 में अच्छे नंबरों से पास की,उत्तमा के पिता सुभाष चन्द्र पाल कपड़ा के कारोबारी है। माता आदित्य कुमारी पाल आंगनवाडी कार्यकत्री है। एक अगस्त 19 95 को जन्मी उत्तमा तीन भाई बहनों मे सबसे छोटी है। बड़ी बहन ओजश्वनी पाल जूनियर विद्यालय जौनपुर में शिक्षिका है। भाई शिवजी राव पीडब्लूडी में सिविल कांट्रेक्टर है।

यह भी पढ़े : पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इस सड़क की चर्चा के बाद गरम हो गयी थी जौनपुर की सियासत 

प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इस सड़क की चर्चा के बाद गरम हो गयी थी जौनपुर की सियासत

0
प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इस सड़क की चर्चा के बाद गरम हो गयी थी जौनपुर की सियासत
प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इस सड़क की चर्चा के बाद गरम हो गयी थी जौनपुर की सियासत

निजाम बदला लेकिन नहीं बदले खेतासराय-खुटहन मार्ग के हालत

  • पूरी तरह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है सड़क

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मार्ग लगभग दस किमी सड़क अपनी दुर्दशा को लेकर देश के पटल पर उस समय चर्चाओं में आ गयी थी। जब इसकी दुर्दशा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2017 के सपा कांग्रेस गठबंधन पर जौनपुर में चुनावी सभा के दौरान तंज कसते हुए कहा था कि यदि खेतासराय-खुटहन मार्ग पर अखिलेश यादव अपने नए यार के साथ साईकिल चला लें तो सपा को खुद वो भी वोट नही देंगे। लेकिन लगातार डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी इस इस मार्ग की तस्वीर नहीं बदली बल्कि उससे बदस्तर हो चुकी है।

इस मार्ग पर जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक शाहगंज सोंधी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय पशुपालन चिकित्सालय, इंडेन गैंस एजेंसी, समेत दर्जनों विद्यालय है। फिर भी हालत बद से बत्तर है। इस मार्ग के बारे में कई नेता बोलने और बताने में कतराते रहते है। ऐसे क्यों हो रहा है यह बात लोगों के समझ से परे है। अभी हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी जौनपुर में आगमन हुआ था। लेकिन इस मार्ग के बारे में बोलना और ध्यान देना भी मुनासिब नहीं समझा।

जौनपुर में रिंग रोड सहित तमाम मार्ग और बाईपास की सौगात दी तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में क्रेडिट लेने के लिए होड़ मची गयी है। लेकिन जिस मार्ग की चर्चा देश के प्रधानमंत्री चुनावी सभा मे अपने उद्बोधन में ज़िक्र किया उस मार्ग की दुर्दशा को लेकर सत्तापक्ष के नेता पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। लोगों में अब चर्चा है कि प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी भाषण के दौरान कही गई बातें मात्र जुमला थी? ऐसे में सवाल उठता है की जनपद के नेता या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान खेतासराय-खुटहन मार्ग पर क्यों नहीं गया। क्या प्रधानमंत्री द्वारा खेतासराय-खुटहन मार्ग की दुर्दशा को लेकर विपक्ष पर तंज कसना चुनाव में लोकप्रियता के लिए थी? उक्त मार्ग की बदतर हालात के बारे में क्षेत्रीय लोगों की राय।

खेतासराय-खुटहन मार्ग पर पर्यटन स्थल पूर्वांचल का सबसे बड़ा गुजरताल है जो कभी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। मार्ग खराब होने के कारण पर्यटकों का आवागमन बन्द हो चुका है। इसी मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली जहां एनसीसी है। इसी विद्यालय को चुनाव के समय नोडल बनाया जाता है, जो पंचायत चुनाव का मतगणना स्थल भी होता है। इसी मार्ग पर फायर ब्रिगेट स्टेशन, खुदौली वन पार्क भी है। खराब सड़क होने के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गड्ढे में तब्दील हुई सड़क से सफर करना राहगीरों के लिए बहुत ही कष्टदायक है।


अनिल कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य
(सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली)

कुसुम सिंह एडवोकेट (संचालक इण्डेन गैस सर्विस खेतासराय)ने बताया कि  खेतासराय-खुटहन मार्ग पर जिंदा तो जिंदा मुर्दे भी करते हैं सफर इसी मार्ग पर पिलकिछा शमसान घाट सुतौली शमसान घाट हैं। जहाँ पर इस पूरे क्षेत्र का दाह संस्कार होता है। अंतिम संस्कार के लिए इन्ही मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। औद्योगिक दृष्टि से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है।


प्रधानमंत्री के उद्बोधन में इस सड़क की चर्चा के बाद गरम हो गयी थी जौनपुर की सियासत

कलापुर निवासी (कांग्रेस नेता) जौहर अब्बास ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने जौनपुर के एक चुनावी सभा मे तंज करते हुए कहा कि यदि खेतासराय-खुटहन मार्ग पर अखिलेश यादव अपने नए यार के साथ सायकिल चला लें तो सपा को खुद वो भी वोट नही देंगे उस दौरान यह मार्ग देश दुनिया के पटल पर आ गया लेकिन लगातार डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी इस इस मार्ग की तस्वीर नही बदली। जिससे राहगीरों और विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त मार्ग राष्ट्रीय राज्यमार्ग को जोड़ता है। इसके कारण बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है लेकिन खराब सड़क की दुर्व्यवस्था के कारण क्षेत्र के लोग 20 किमी दूर घूमकर नेशनल हाइवे पकड़ते है। जो क्षेत्रवासियों का दुर्भाग्य है अरुण कुमार राजभर (पूर्व प्रधान अहिरोपरशुरामपुर)

रिशु श्रीवास्तव (सोंधी निवासी छात्र) ने कहा कि इस मार्ग पर दर्जनों शैक्षणिक संस्थाएं है। भारी संख्या में छात्रों का आवागमन होता है लेकिन रास्ता खराब होने के कारण छात्रों को समस्या होती है। जलजमाव होने के कारण वाहनों से छीटा पड़ने से ड्रेस खराब हो जाती है। छात्र सड़क पर भारी-भरकम खड्ढे होने के कारण छात्र प्रतिदिन गिरकर चोटहिल हो जाते है। छात्रों के लिए बड़ी दिक्कत होती है। जनप्रतिनिधि छात्रों के हित की तो बात करते हैं लेकिन छात्रों की समस्याओं का कोई निदान नहीं करते।

यह भी पढ़े : पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी

आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय के स्काउट गाइड छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

0
आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय के स्काउट गाइड छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय के स्काउट गाइड छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

खेतासराय (जौनपुर) आदर्श भारती महाविद्यालय के स्काउट गाइड छात्रों ने मंगलवार को कस्बा में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये छात्रों ने स्वच्छता पर ध्यान देने, बेटियों की सुरक्षा और लोकसभा चुनाव में मतदान करने को जागरूक किया। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य विनय सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में शामिल शिक्षा शास्त्र विभाग के स्काउट गाइड छात्र विभिन्न स्लोगन की तख्तियां हाथों में लिए चल रहे थे। पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। जहां स्काउट गाइड के प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष मुकेश पाठक, अजय तिवारी, चंद्रवीर सिंह, अखिलेश चन्द्र मिश्र, डॉ.श्याम जी पाण्डेय, डॉ.विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय, डा.गिरीश चन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे ।

शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी संपर्क अभियान जोरों पर

0
शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी संपर्क अभियान जोरों पर
शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी संपर्क अभियान जोरों पर

शाहगंज जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी का एक अभियान लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के मंडल के सभी पदाधिकारी गण ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे नगर में दुकान दुकान और घर-घर में पर जाकर पर्चा बांट रहे हैं और मोदी को पूर्ण बहुमत से जीताने की अपील कर रहे हैं अभियान में शामिल लोगों में महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू , सभासद सिकंदर साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी शुभम गुप्ता ,सभासद विजय जायसवाल ,महेशलालवानी मंडल नगर महामंत्री, चंदन कुमार जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी ,मदनलाल शर्मा, कालीचरण जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष ,राम जी यादव मंडल उपाध्यक्ष उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा क्या-क्या लाभ दिया जा रहा है और किन किन बातों से व्यापारियों को क्या मदद मिलने वाली है l

उसी के संबंध में पत्र के माध्यम से मैं आप लोगों के बीच तक हमारी पार्टी आ रही है हम मौखिक नहीं लिखित रूप से जो कहते हैं वह करते हैं और कार्य करने के बाद फिर आम जनमानस तक जाकर उनसे अपील करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार पूरे देश से 400 के ऊपर संसद सदस्य बनाकर भेजने हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ही देश सुरक्षित हाथों में है हमारा समाज सुरक्षित हाथों में है व्यापारी किसान नौजवान सभी लोग सुरक्षित हाथों में है इसी वजह से हम लोग दिन रात एक करके हर एक व्यापारियों के यहां जा रहे हैं लाभार्थियों के जा रहे हैं किसानों नौजवानों के पास जा रहे हैं और बहुत अच्छा सहयोग व्यापारियों किसानों नौजवानों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और हम 400 के ऊपर अपने संसद सदस्य लोकसभा मैं पहुंचाएंगे और पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार बनेगी l

पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी

0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी
पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी

Former MP Dhananjay Singh goes to jail,will be sentenced tomorrow in jauNpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर :पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल लोकसभा चुनाव से थीक पहले बड़ा खेल, तीन वर्ष पहले एक अपहरण के मामले में दोषी करार जौनपुर की एमपी ए एम् ले कोर्ट ने मंगलवार की शाम धनंजय सिंह को अपहरण के मामले में दोसी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया बुधवार को सजा सुनाई जाएगी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को बड़ा झटका लगा है जौनपुर की अदालत ने धनंजय सिंह को अपहरण के मामले में दोषी करार सिद्ध करते हुए बुधवार को सजा सुनाई जाएगी धनंजय की कोर्ट ने जेल भी भेज दिया है धनंजय सिंह इस बार भी लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे इसका ऐलान भी धनंजय ने उसी दिन कर दिया था जिस दिन भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी l

गौर तलब हो कि धनंजय सिंह बिहार वाले नीतीश की पार्टी और बीजेपी से टिकट की लाइन में खड़े रहे मगर ऐसा नहीं हुआ बीजेपी ने कृपा शंकर सिंह को जौनपुर लोक सभा का प्रत्याशी बनाया और टिकट दे सूत्रों की माने तो जिले के कुछ बड़े नेता कृपा शंकर को पसंद नहीं करते मगर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा करते हुए महाराट्र सरकार में गृहराज्य मंत्री रहे  कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतार दिया कृपा शंकर कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आये हुए दलबदलू नेता है  जनपद में कृपा का मैदान में उतरते ही धनंजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से अपना प्रचार शुरू भी कर दिया था मगर अब  धनंजय को  जेल जाने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है धनंजय को आज जिन धाराओं में के तहत कोर्ट ने दोषी करार दिया है उनमें धारा 364 386 504 506 120 बी धाराएं शामिल है उनमें दो  साल के ऊपर की सजा भी हो सकती है, ऐसे में धनञ्जय सिंह के चुनाव की उम्मीद दिवारी पर ग्रहण लग गया 

प्राप्त जानकारी के मुताविक  मामला STP के मैनेजर अभिनव सिंघल के (मई 2020) अपहरण, रंगदारी मांगने व गनपॉइंट पर धमकी देनें के मामले में अभिनव सिंघल ने धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम के खिलाफ अपहरण रंगदारी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था मैनेजर ने आरोप लगाया था कि संतोष विक्रम ने दो साथियों के साथ मेरा अपहरण किया और धनंजय सिंह के पास लेकर गए थे आवास पर जहां पर धनंजय ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए गालियां दी थी ऐसा आरोप लगाया, सड़क में कम गुणवत्ता वाली सामग्री लगाने के लिए कहा गया था ऐसा अधिकारी ने बयान दिया था मुझे रंगदारी मांगी गई थी मुझे धमकियां दे गई थी डराया गया था l

लाल बहादुर पाल- शासकीय अधिवक्ता जौनपुर

प्रोजेक्ट मैनेजर की तरफ से फिर दर्ज होते ही धनंजय को उसे समय गिरफ्तार कर लिया गया था कई दिनों तक धनंजय सिंह जेल में रहे इस केस में नया मोड़ तब आ गया जब प्रोजेक्ट मैनेजर ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर अपने आरोपों को वापस ले लिया और कहा कि केस दर्ज करते समय वह तनाव में था यही नहीं मैनेजर की तरफ से पेश गवाह भी पक्ष हो गया इसके बाद भी मामले की सुनवाई होती रही और कोर्ट ने फैसले के लिए 5 मार्च की तारीख तय किया था अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएलए MP- MLA कोर्ट चतुर्थ शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने मंगलवार को फैसला सुरक्षित रखते हुए बाहुबली सांसद धनंजय सिंह और उसके साथी संतोष विक्रम सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए Former MP Dhananjay Singh को जेल भेज दिया दोषी करार करते हुए सजा के लिए बुधवार 6 मार्च को तारीख तय कर दी है अब देखना है आगे कोर्ट क्या सजा निर्धारित करती  है l

संयोग ऐसा पति को जेल भेजने की तैयारी, पत्नी श्री कला धनंजय सिंह ऑडिटोरियम का कर रही थी लोकार्पण

पूर्व सांसद जब जेल भेजे जा रहे तब उनकी पत्नी श्री कला धनंजय सिंह ऑडिटोरियम का लोकार्पण कर रही थी  जिला पंचायत, द्वारा जिला निधि से कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया जिसमें 325 कुर्सिया, सेन्टरलाईज ए0सी0, प्रोजेक्टर, 04 एल0ई0डी0 टी0बी0, साउण्ड प्रूफ हाल बनाया गया है जिस पर मु0 139.97 लाख रू0 व्यय हुआ। उच्चीकृत ऑडिटोरियम का लोकार्पण  मंगलवार को  जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीकला धनन्जय सिंह ने किया , जिसमें बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्सु” विशिष्ट अतिथि एवं  सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मुंगराबादशाहपुर, संजय सिंह समेत तमाम  क्षेत्र पंचायत, सदस्य उपस्थित रहे l

पूर्व सांसद धनंजय सिंह गए जेल,कल सजा सुनाई जाएगी

 जिला पंचायत, के साथ अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात  अध्यक्ष द्वारा उच्चीकृत आडिटोरियम के लोकार्पण के साथ-साथ जनपद के सार्वागीण विकास हेतु जिला पंचायत जौनपुर द्वारा 15वॉ वित्त (टाईड अनटार्डड ग्रान्ट), पंचम राज्य वित्त आयोग योजना एवं जिलानिधि के अन्तर्गत 30 जनवरी  व 13 फरवरी  को आमंत्रित निविदा में स्वीकृत सी0सी0,इण्टरलाकिंग,लेपन/मरम्मत,पुलिया निर्माण, सरोवर निर्माण, नाला/नाली निर्माण, सीमा सूचक द्वार, सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाईट स्थापना आदि मु0 6720.66 लाख रू0 लागत  की 365 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया । अध्यक्ष  द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत द्वारा जनपद जौनपुर में मॉल का निर्माण कराया जायेगा, मॉल के माध्यम से जिला पंचायत की आय में बृद्वि होगी वही जनपद वासियो को मनोरंजन के लिए थियेटर व दुकाने आदि सुविधायें मिलेगी।