Home Blog Page 333

Jaunpur News:आधी रात को डीजे बजना बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बनी मुसीबत

0

Jaunpur News DJ playing till midnight creates trouble for board candidates

  • तेज़ ध्वनि से डीजे बजना बोर्ड परीक्षा की तैयारी में डाल रहा खलल
  • कम्प्टीशन के चक्कर में बेखौफ बजाते है डीजे

Jaunpur News खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मैरेज हालों एवं शादी-विवाह के अवसर पर हर्ष कार्यक्रम में रात दो बजे तक बेखौफ तेज ध्वनि से डीजे बजाया जा रहा है। जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बाधा बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस समय शादी-विवाह व हर्ष कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। वही दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षा भी शुरू है छात्र-छत्राएँ अपना भविष्य बनाने के लिए परीक्षा की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रहे है। लेकिन आधी रात तक बेलौस डीजे बज रहे है।

इतना ही बल्कि शादी-विवाह अवसर पर नगर या ग्रामीणों क्षेत्रों में बारात भ्रमण के दौरान डीजे कम्प्टीशन करने लगते है। खुद को अच्छा डीजे वाला साबित करने करने के लिए बेखौफ होकर तेज़ी से डीजे बजाते है। जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों में खलल डाल रहा है।मोहमदाबाद निवासी इण्टरमीडिएट की छात्रा खुशी बिन्द व आदित्य प्रजापति, बढ़नपुर निवासी हाईस्कूल के छात्र अंश सिंह, गोधना निवासी हाईस्कूल की छात्रा शशि राजभर, पोरईखुर्द निवासी इण्टरमीडिएट के छात्र अरुण राजभर, जितिन राजभर, सनी राजभर एवं कस्बा के सलारगंज वार्ड निवासी हाईस्कूल के छात्र अबू फ़ैज़, हाईस्कूल के छात्र पाराकमाल गाँव निवासी मो. ताबिश खान, इण्टरमीडिएट के छात्र मो. अरशद, इब्रामिम खान, नगर निवासी हाईस्कूल के छात्र अदनान, आमिर समेत आदि छात्रों ने बताया कि आधी रात तक तेज़ ध्वनि से बज रहे है।

अशांति के माहौल में परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाती और न ही नींद आती है। परीक्षा की तैयारी में डी.जे. की तेज ध्वनि तैयारी में बाधक बनी हुई है। उच्च न्ययालय के कानूनी प्राविधान के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्रों में दिन रात्रि के समय 75 से 70 डेसिबल शहरी क्षेत्रों में 65 से 55 डेसिबल रिहायशी क्षेत्रों में अधिकतम 55 से 45 डेसिबल शांत क्षेत्रों में 20 से 40 डेसिबल अधिकतम ध्वनि तीव्रता के साथ किया जाए। डीजेपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने सभी थानों को निर्देशित किया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस शांति का वातावण छात्रों को दे। अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करें। फरवरी माह में 3585 शिकायत डीजे की डायल 112 को मिली थी।

SOLAR PUMP पर भारी छूट,किसानो को सरकार का बडा तोहफा,आवेदन सुरु है 

0
SOLAR PUMP पर भारी छूट,किसानो को सरकार का तोहफा,आवेदन सुरु है 
SOLAR PUMP पर भारी छूट

किसानों को सिंचाई के लिए विभिन्न क्षमता के मिलेंगे 750 SOLAR PUMP

  • -दो, तीन,पांच, साढ़े सात और 10 हॉर्स पावर पर 60 प्रतिशत अनुदान 

SOLAR PUMP SUBSIDY 2024 जौनपुर -किसान भाइयो के लिए खुश ख़बरी प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत जनपद में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तोहफा दिया है। 2024-25 में किसानों को मामूली कीमत पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जिले को विभिन्न क्षमता वाले 750 सोलर पंप आवंटित किया गया है, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले आवेदन करने वालों को इसका लाभ मिलेगा।

किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार जोर दे रही है। इसके लिए पीएम ‌कुसुम योजना के अंतर्गत शासन की तरफ से दो से लेकर 10 एचपी तक के कुल 750 सोलर पंप और लगाएं जाने है।  इसमें से दो एचपी और  तीन एचपी के 380, पांच एचपी के  180, 7.5 एचपी 50, और 10 एचपी के 140 सोलर पंप किसानों की सु‌विधाओं के लिए लगाया जाएगा।  जिसमें  प्रथम आवक प्रथम पावक को वरीयता दी जाएगी। 

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि सोलर पंप के दो हार्स पावर के लिए बोरिंग चार इंच तथा भूगर्भ जल स्तर 50 फीट, तीन हार्स पावर के लिए बोरिंग छह इंच व भूगर्भ जल स्तर 150 फीट, पांच एचपी के लिए बोरिंग छह इंच भूगर्भ जल स्तर 200 फीट,  7.5 एवं 10 एचपी के लिए बोरिंग आठ इंच  भूगर्भ जल स्तर  300 फीट तक  उपयुक्त होंगे। 

उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय  ने बताया कि  योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों का विभागीय वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in  पर पंजीकरण होना अनिवार्य है, कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ  रुपये पांच हजार  टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा, टोकन कंफर्म करने के एक सप्ताह के अंदर कृषकों को शेष कृषक SOLAR PUMP SUBSIDY अंश की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन जमा करनी होगी। अन्यथा कृषक का चयन स्वत निरस्त हो जाएगा। एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो रही है।

जौनपुर सड़क दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के घर पहुंचे सपाई,भरोसा दिया 

0
जौनपुर सड़क दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के घर पहुंचे सपाई,भरोसा दिया 
workers killed in Jaunpur

मृतकों के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति और सरकार से आर्थिक मदद की मांग:- राकेश मौर्या

जौनपुर सड़क दुर्घटना : सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास बीती रात जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढाल कर  ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी  प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई  जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई टैक्टर ट्राली पर सवार आधादर्जन लोगों की मृत्यु हो गई तथा कुछ  लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेज दिया था । 

जौनपुर सड़क दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के घर पहुंचे सपाई,भरोसा दिया 

सुबह जौनपुर सड़क दुर्घटना में मारे गए मृतकों के घर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओ ने मृतकों और घायल के परिजनों से मिलकर अपनी पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया । तो वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने  कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ खड़ी है। इस वीभत्स घटना के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को अवगत कराते हुए हर संभव मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मैं प्रशासन से मिलकर  मृतकों के परिजनों और घायल श्रमिकों की हर संभव मदद करूँगा l

जौनपुर सड़क दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के घर पहुंचे सपाई,भरोसा दिया 

जौनपुर सड़क दुर्घटना में मारे गए एक्सीडेंट में मारे गए श्रमिकों में 1) गोविंद बिंद पुत्र रामचंद्र बिंद निवासी ग्राम- चकमंशायती, अली शाहपुर जिनकी उम्र 30 वर्ष 2) राजेश कुमार सरोज पुत्र तेजूराम सरोजउम्र 45 वर्ष ग्राम- अलिशाहपुर 3) नीरज कुमार सरोज पुत्र फुन्नीलाल सरोज उम्र 28 वर्ष ग्राम अलिशाहपुर 4) चाई बनवाशी पुत्र भजन बनवाशी उम्र 21 वर्ष ग्राम- अलिशाहपुर 5) संग्राम विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष ग्राम- अलिशाहपुर 6) अतुल सरोज पुत्र रमाशंकर सरोज उम्र 32 वर्ष ग्राम- वीरपालपुर फतेगंज प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 10 10 लाख की आर्थिक मदद तथा l

घायल पंकज सरोज पुत्र राम उजागिर सरोज उम्र 30 वर्ष ग्राम- अलिशाहपुर एवं मंगला प्रजापति पुत्र बिंदे प्रजापति उम्र 32 वर्ष ग्राम- अलिशाहपुर को बेहतर उपचार एवं उचित आर्थिक मदद की मांग करता हूं। इस पूरी दुर्घटना में ज़िला अध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व ज़िला पंचायत के अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजेंद्र यादव सहित पार्टीजनों ने ज़िला अस्पताल, संबंधित थाना और पोस्ट मार्टम हाउस से क्रियाक्रम तक परिजनों के साथ खड़े रहे। यह जानकारी आरिफ हबीब ने दी है

खुटहन में प्राईमरी विद्यालय के बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ तो नहीं?  

0
खुटहन में प्राईमरी विद्यालय के बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ तो नहीं ?  
खुटहन में प्राईमरी विद्यालय के बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ तो नहीं ?  

जौनपुर (खुटहन) खुटहन, प्राईमरी विद्यालय के बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ ग्राम प्रधान विकास अधिकारी के मिलीभगत से घटिया निर्माण अगर दीवार गिरी तो बच्चों की जान का कौन होगा जिम्मेदार खुटहन विकास खण्ड के खरताबपुर गाँव के प्राईमरी विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए कुछ नये कमरे बनाये जा रहे हैं जिसमें लाल पेटी सेमा ईट व घटिया बालू का इस्तेमाल हो रहा है जिसका विडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है सवाल है इतनी बड़ी लापरवाही बच्चों तक की जान की परवाह नही कर रहे भ्रष्टाचारी l


छात्रवृत्ति -समाचार 

जौनपुर: राज्य सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत सरकार एवं राज्य सरकार में मार्किंग का कार्य किया जा रहा है जिस कारण कतिपय छात्र छात्राओं का स्टेट्स पर Whether institute Registered on NSP portal or Not शो होने के कारण इन छात्र छात्राओं का डाटा सस्पेक्ट में चला गया है। अतः समस्त विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि जिन छात्र छात्राओं के स्टेट्स Whether institute Registered on NSP portal or Not शो हो रहा है l

उन विद्यालयों के प्रबन्धक प्रधानाचार्य 29 फरवरी तक जिला अल्पसंख्यक के कार्यालय में सम्पर्क कर इन छात्र छात्राओं का डाटा सही करा लें ताकि छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया जा सकें।साथ ही में यह भी अवगत कराना है कि जिन प्रबन्धक प्रधानाचार्य द्वारा समयान्तर्गत डाटा सही नही कराया गया तो वह इसके स्वयं जिम्मेदार होंगे।  

खुटहन के पटैला गाँव में JCB से तालाब खुदाई कराए जाने का विडियो वायरल    

0
खुटहन के पटैला गाँव में JCB से तालाब खुदाई कराए जाने का विडियो वायरल    
खुटहन के पटैला गाँव में JCB से तालाब खुदाई कराए जाने का विडियो वायरल    

जौनपुर (खुटहन) खुटहन के पटैला गाँव बाजार में स्थित एक तालाब का सुंदरीकरण ग्राम प्रधान व विकास अधिकारी की मिली भगत से JCB कराया जा रहा है जिसका विडियो सोशलमीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस सम्बन्ध में पुछे जाने पर ग्राम प्रधान द्वारा बात को गोल गोल घुमाया गया उपजिलाधिकारी शाहगंज ने बताया की मामले की जानकारी हुई है जांच कर उक्त के खिलाफ कार्रवाई होगी l

खुटहन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के उपर सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर रहने का लगा आरोप

विकास खण्ड बदलापुर गाँव रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है पटैला गाँव निवासी अनिता निगम पत्नी मया शंकर निगम आगन बाड़ी कार्यकत्री के पद पर रहते हुए सरकारी क्रय विक्रय समिति खुटहन में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं जबकि शासन के द्वारा एक पद पर ही कार्य कर सकतीं है रामनगर निवासी स्याम पुत्र जिलेदार ने बताया कि इस मामले को कयी बार शासन प्रशासन से अवगत कराया गया लेकर उक्त के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर का 6वाँ वार्षिकोत्सव संपन 

0
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर का 6वाँ वार्षिकोत्सव संपन 
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर का 6वाँ वार्षिकोत्सव संपन 

JAUNPUR NEWS :शाहगंज।सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर का 6 वाँ वार्षिकोत्सव सोमवार को अत्यंत धूमधाम एवं विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना की अद्भुत एवं शानदार प्रस्तुति से हुई।मुख्य अतिथि का माल्यार्पण,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।नन्हे- मुन्ने ,नौनिहालों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।उपस्थित दर्शक एवं श्रोता आत्म-विभोर हो उठे।बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से एमएलसी भाव विभोर हो उठे।उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन व प्रस्तुति को जमकर सराहा।राम आएंगे गीत पर बच्चों ने ग्रुप डांस की अनोखी प्रस्तुति दी जिससे अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की अद्भुत झलक कार्यक्रम में देखने को मिली।झांसी की रानी नाटक की प्रस्तुति से दर्शकों के मन मस्तिष्क में आजादी के पीछे शहीदों की शहादत की स्मृतियों को फिर से हरा भरा कर दिया।

बाल श्रम पर आधारित कार्यक्रम ने छोटे-छोटे अनाथ बच्चों के भिक्षावृत्ति एवं अशिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसकी सराहना दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के प्रबंध निदेशक द्वारा बच्चों के लिए शिक्षा का आधुनिक ,उत्कृष्ट एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा रहा है।यह विद्यालय धीरे-धीरे वट वृक्ष का रूप धारण कर रहा है । प्रिन्सू ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों का पूरे वर्ष भर की उपलब्धियों का परिणाम है ।वार्षिकोत्सव विद्यालय के लिए उत्सव का दिन होता है। स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की प्रस्तुति,प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम,चरित्र एवं व्यक्तित्व के विकास का माहौल प्रदान करने की क्षमता ही किसी विद्यालय को सबसे अलग करती हैं जो क्षमता इस विद्यालय में स्पष्ट रूप से दिख रही है ।

आज का बच्चा कल का श्रेष्ठ नागरिक तभी बनेगा जब स्कूल और घर में संस्कारों का अच्छा माहौल स्थापित होगा। विद्यालय और घरों के परिवेश के अनुसार ही बच्चा राष्ट्र का एक सजग प्रहरी के रूप में चाहे जिस विद्यालय और घरों के परिवेश के अनुसार ही बच्चा राष्ट्र का एक सजग प्रहरी के रूप में चाहे जिस क्षेत्र में जाएगा बेहतर कार्य करेगा। ऐसे ही होनहार बच्चे राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। अतिथियों का स्वागत भाषण, धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने किया।विशिष्ट अतिथि,नवागत एवं वरिष्ठ प्रधानाचार्य सी के सिंह, प्रयागराज व दिल्ली पश्चिम सीबीएससी के प्रशिक्षक, करियर काउंसलर ने कहा कि बच्चों में विलक्षण प्रतिभा के विकास के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण एवं बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।उन्होंने रोजगारपरक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए अभिभावकों व आम जनमानस को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया।

नवोदय विद्यालय के पूर्व सहायक उपायुक्त जीपी सिंह ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक विद्यालय रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं जिनके बदौलत विद्यालय सुचारू रूप से संचालित होता है। उन्होंने शिक्षा को प्रगति के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की समन्वयक अजरा सदाकत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।संचालन शिक्षक अंशुमान की देखरेख में समृद्धि सिंह,निहारिका ,खुशी और एंजेल आदि ने मंच का संचालन किया ।इस अवसर पर डॉ दिनेश कुमार सिंह, आदित्य सिंह अधिवक्ता, हनुमान शरण सिंह,रविंद्र सिंह, पारुल सिंह, जितेंद्र सिंह बबलू, शेषनाथ सिंह सहित विद्यालय के समन्यवक अज़रा के साथ साथ समस्त शिक्षक / शिक्षिका, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने किया प्रतिभाग

0
खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने किया प्रतिभाग
खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने किया प्रतिभाग

JAUNPUR NEWS : खुटहन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की जमालपुर की टीम ने आजमगढ़ की तोवा टीम पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया हैफाइनल मैच 21 अंको का फिक्स मैच खेला गया जिसमें जमालपुर की टीम ने 21 -14 से जीत हासिल की । खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया ।पिछली बार की विजेता टीम टीडी कॉलेज सेमीफाइनल में तोवा आज़मगढ़ से हार कर बाहर हो गए और दूसरा सेमीफाइनल बरंगी बनाम जमालपुर के बीच खेला गया जिसमें जमालपुर की टीम ने जीत हासिल की ।


खुटहन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मुख्य संयोजन उमाशंकर यादव ने किया और इस मौके पर दिनेश यादव ,शैलेंद्र यादव ललई, राजीव कुमार यादव राजू, अमित यादव,अखण्ड प्रताप यादव विवेक यादव ,अरुण यादव , प्रदीप यादव श्रवण कुमार यादव, शैलेष यादव , त्रिलोकी नाथ यादव,रमेश यादव ,चन्द्रेश पाल ,संजय पाल राधेश्याम यादव सुधांशू शेखर , सुनील यादव , धर्मेन्द्र मौर्या , बजरंगी यादव, अंगद यादव , आंनद राज आदि लोग उपस्थित रहे । अंत मे संचालक नीरज यादव ने सभी गणमान्य का आभार प्रकट कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की ।

साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब

0
साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब
साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब

JAUNPUR NEWS सुईथाकला शाहगंज। साईं मंदिर समिति बसौली और बाबा जागरण ग्रुप व्यवस्थापक शंभू नजर साईं टीम वाराणसी के सौजन्य से समिति का 24 वां वार्षिकोत्सव व साईं बाबा की जयंती  साईं मंदिर बसौली में  सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ  मनायी गई।साईं बाबा के जन्मोत्सव में हजारों भक्तों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति  के सागर में आस्था की डुबकी लगाई।

ले साईं का नाम और ओम  साईं नमो नमः सद्गुरु साईं नमो नमः  भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।उपस्थित विशाल जन समूह भक्ति एवं आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ नजर आया।आंशिका  सोनी  द्वारा भजन की शानदार प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।मुख्य आयोजक और साईं समिति के प्रबंधक हनुमान शरण सिंह के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरित किया जा रहा था ।प्रबंधक हनुमान शरण सिंह ने बताया कि साईं बाबा  ज्ञान ,भक्ति और वैराग्य की पराकाष्ठा हैं।

साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब

वह प्रत्येक जीव के हृदय और  कण- कण में  विराजमान हैं।उन्होंने कहा कि साईंनाथ महाराज  ने संपूर्ण  मानव जाति को प्रेम, आपसी समरसता और एकता के सूत्र में पिरोया।लोगों के हृदय में वह आराध्य देव के रूप में आज भी बसे हैं।उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर ही उनकी जयंती  मनाने का उद्देश्य पूर्ण होगा। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बल की तैनाती थी।

गौरतलब है कि मंदिर की स्थापना सूबेदार मेजर और शिरडी संस्थान के सिक्योरिटी ऑफिसर स्वर्गीय सिद्धनाथ सिंह ने सन 2000 में की थी। शिवशरण सिंह, संतोष शरण सिंह,अखिलेश सिंह,आदित्य सिंह अधिवक्ता,रविंद्र सिंह, रमेश सिंह,प्रदीप कुमार सिंह ,अरुण कुमार सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य ,रामबचन यादव, राधे श्याम यादव ,जनार्दन सिंह ,संजय सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह बंटी आदि लोगों ने जन्मोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

JAUNPUR NEWS:डीएम ने सीमा गुप्ता को  दुर्घटना बीमा का दिया चेक 

0
JAUNPUR NEWS:डीएम ने सीमा गुप्ता को  दुर्घटना बीमा का दिया चेक 
JAUNPUR NEWS:डीएम ने सीमा गुप्ता को  दुर्घटना बीमा का दिया चेक 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : आयुक्त वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश के द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तगर्त  दस लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। असिस्टेण्ट कमिश्नर(ए) वाणिज्य कर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा सीमा गुप्ता पत्नी स्व०  राकेश कुमार गुप्ता फर्म श्यामदेव ट्रेडिग कम्पनी को राशि रूपये दस लाख का चेक प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्य कर अशोक कुमार सिह, सहायक आयुक्त (ए) राज्यकर संतोष कुमार तिवारी, एवं केतन गाँधी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एव अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

JAUNPUR:इनोवेशन के साथ विधिक संरक्षण जरूरीः प्रो.खालिद शमीम

0
JAUNPUR:इनोवेशन के साथ विधिक संरक्षण जरूरीः प्रो.खालिद शमीम
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को रज़्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के उद्घाटन अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय विधि विभाग के प्रोफेसर रजनीश सिंह ने पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को विस्तार से परिभाषित किया। कहा कि पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क व्यावसायिक संपत्ति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेटेंट विशेष रूप से नई, अभिनव विचारों और उत्पादों का संरक्षण करता है। कॉपीराइट आंतरिक और बाह्य स्तर पर कला, साहित्य  और संगीत के स्वरूपों की सुरक्षा करता है और ट्रेडमार्क व्यापारिक खण्डों और ब्रांडिंग की पहचान को सुनिश्चित करता है।

उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया कि वह अपने नवाचारों और विशेषताओं को कैसे संरक्षित करें साथ ही साथ अपने व्यवसाय को कैसे सुरक्षित रखें? उन्होंने कहा कि पेटेंट में रजिस्ट्रेशन जरूरी है जबकि कॉपीराइट बिना रजिस्ट्रेशन के भी हो सकता है। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक पेटेंट फाइल किया जाए। उन्होंने कहा कि जनरुचि और जनहित में आईपीआर के बहुत से मामलों में सरकार ने फीस में छूट दी है।  उन्होंने  कहा कि शिक्षण संस्थानों के ज्यादातर पेटेंट मार्केट तक नहीं पहुंच रहे हैं वह सिर्फ एपीआई बढ़ाने के काम आ रहे हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि मैं आशा करतीं हूं कि आईपीआर पर आधारित कार्यशाला से नए विचार आएंगे जो हमारे शिक्षक और विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में आईपीआर के महत्व पर प्रकाश डाला। शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्रो. खालिद शमीम ने पेटेंट और कॉपीराइट के अंतर को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इनोवेशन के साथ उसका विधिक संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के कारण पेटेंट फाइलिंग के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने शेक्सपियर के नाम में क्या रखा है कि अवधारणा चर्चा करते हुए कहा कि नाम में ही सब कुछ रखा है इसलिए आईपीआर की जरूरत पड़ रही है। कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथा एसएस इंटरनेशनल सर्विसेज, नई दिल्ली के आईपी अटार्नी अभिनव सक्सेना ने कॉपीराइट और पेटेंट के अंतर को उदाहरण के साथ समझाया। इसके पूर्व कांउसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश की संयुक्त निदेशक डॉ. पूजा यादव ने अपनी संस्था के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार को हम कैसे अपनी आय से जोड़ सकते हैं। साथ ही अपनी संपदा को सुरक्षित और संरक्षित कैसे रख सकें। इसके पूर्व कार्यशाला की स्मारिका का विमोचन किया गया।  स्वागत प्रो. मानस पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में प्रो. देवराज सिंह और प्रो. प्रमोद यादव ने बताया। कार्यशाला का संचालन प्रो. गिरधर मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. धीरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. पुनीत धवन, डॉ.काजल डे, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रामांशु सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. मंगला प्रसाद, डॉ. राजित राम सोनकर, डॉ. राहुल राय, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।  JAUNPUR NEWS