मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन
JAUNPUUR NEWS जौनपुर -मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज बीटीसी जौनपुर में तीसरे दिन स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ जिसमें सर्वप्रथम स्काउट गाइड झंडारोहण डीएलएड एचओडी आर.पी सिंह में किया आज के कार्यक्रम के की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवंम मुख्य अतिथि राजस्थान के उद्योगपति अनिल सिंह रहे विशिष्ट अतिथि कर्नल आर.एस मोनी रहे मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा स्काउट गाइड से हम सब देश की सेवा के साथ-साथ गरीबों की सेवा भी करने का अवसर देती है देश की बड़ी आपदाओं में स्काउट गाइड सहारा बनती है l
विशिष्ट अतिथि कर्नल आर.एस मोनी ने अपने संबोधन में कहा स्काउट गाइड,एनसीसी हम सब को देश की सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहने का भाव उत्पन्न करती है प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा स्काउट गाइड देश की सेवा के लिए तैयार रहती है जिससे हम सब मिलकर बड़ी आपदाओं से बचने के प्रति जागरुक करते हैं अंत में डीएलएड प्रभारी आर.पी. सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया स्काउट गाइड जनक का जन्मदिन स्काउट गाइड दिवस के रूप में मनाया गया संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खान के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर प्राचार्य को बधाई भी दी गई इस मौके पर जे.एम.एस ग्रुप चेयरमैन जितेंद्र यादव,मोहम्मद सादिक,आफ्सा तरन्नुम,निसार अहमद, नीतेश प्रजापति,डॉ संतोष सिंह,प्रवीण यादव,अहमद अब्बास खान,तकरीम फात्मा,डीएलएड बैच 2021,2022 एवं 2023 के सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे
समाजवादी विचारधारा से ओत प्रोत है अशोक नायक- लालबहादुर यादव
युवाओं के बल पर ही मिली ये ज़िम्मेदारी, नेतृत्व के विश्वाश पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास:- अशोक नायक
युवा ही इस देश का भविष्य 2024 की सफलता युवाओं पर:- राकेश मौर्या
JAUNPUR NEWS : समाजवादी पार्टी यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अशोक यादव नायक के प्रथम जनपद आगमन पर अल्फस्टीनगंज स्थित ज़िला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से चलकर के जनपद आए युवजन सभा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अशोक नायक का जनपद के बॉर्डर बदलापुर, सिंगरामऊ, धनियामऊ, नौपेड़वां, नईगंज और शहर स्थित जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
काफिले में युवाओं का हुजूम गगन भेदी नारे लगाकर भव्य स्वागत कर रहा था। ज़िला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव नायक ने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मुझे ये ज़िम्मेदारी दी है उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। नायक ने कहा कि 60 प्रतिशत युवा इस देश के विकास के सूत्रधार है,ऐसे में युवाओं की बड़ी ज़िम्मेदारी है हमे समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों और पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर देश में 2024 में समाजवादी सरकार बनाना है।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष युवजन सभा अशोक यादव नायक का बूके देकर एवं लड्डू खिलाकर मुंह मिठाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा की युवा ही इस देश का भविष्य है और इस देश का भविष्य युवाओं के नेतृत्व में ही सुरक्षित है,ऐसे में 2024 की लड़ाई और उसकी सफलता युवा शक्ति पर ही निर्भर है। पीडीए का नारा आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशानुरूप हमे मिलजुलकर 2024 की सफलता अर्जित करनी है।
जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने अशोक यादव नायक का स्वागत करते हुए कहा कि शोषित,पीड़ित और वंचित समाज की लड़ाई बराबर लड़ते रहने का काम आप करते रहे है। कोरोनाकाल में भी आपके जनहित में किए गए काम युवाओं एवं पार्टीजनों को प्रेरणा देते रहेंगे। मुझे विश्वास है ये लड़ाई बड़ी ही मजबूती से आगे भी लड़ने का काम आपके नेतृत्व में युवा समाज करेगा। 2024 के मिशन को जौनपुर में आपके सहयोग से सफल बनाने में हम सब कामयाब होंगे।
देश और संविधान,लोकतंत्र की रक्षा हेतु सामंतवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। स्वागत समारोह को प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, राजन यादव, हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, मेवालाल गौतम, अनवारूल हक गुड्डू, लालमोहम्मद राईनी, जगदीश प्रसाद गप्पू मौर्य, राहुल त्रिपाठी, हवलदार चौधरी, कमालुद्दीन अंसारी, लकी त्रिपाठी, भानु मौर्या विकास यादव आदि ने संबोधित किया। स्वागत समारोह से पूर्व नवमनोनीत जिलाध्यक्ष युवजन सभा अशोक नायक का वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और बूके देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर अरशद कुरैशी, जयप्रकाश यादव प्रिंसू, अजय मौर्या, अफ़रोज़ हुसैनी, राजा नवाब, अज़ीज़ फरीदी, कमाल आज़मी, महाबली यादव, कपिलदेव यादव, अमजद अंसारी,अमन मौर्य सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं का हुजूम उपस्थित रहा।
समाज शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 24 फरवरी को प्रातः 09 बजे से
RAJA SHRI KRISHNA DUTT .PG COllEGE JAUNPUR : राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर बी.ए.(पंचम सेमेस्टर) समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक ,मौखिकी परीक्षा दिनाँक 24.02.2024 (दिन शनिवार) को प्रातः 09 बजे से संपन्न होगी। सभी विद्यार्थी प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक फाइल के साथ महाविद्यालय के कला संकाय के कक्ष संख्या 28 में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। यदि किसी की परीक्षा छूट जाती है तो इसका जिम्मेदार परीक्षार्थी स्वयं होगा अतः सभी समय से पहुंच कर परीक्षा मे सम्मिलित हो, यह सूचना डॉ. मनोज वत्स विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग,आर.एस.के.डी.पी.जी.कालेज जौनपुर ने दी है l
समाचार = बेसिक शिक्षा
जौनपुर के सभागार में परीक्षा पर्व पर कार्यक्रम संपन्न राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में परीक्षा पर्व 6.0 के अंतर्गत परीक्षा पे चर्चा-2024 कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसमें विकासखंड करंजाकला, धर्मापुर, नगरक्षेत्र, मड़ियाहॅू, सिकरारा, सिरकोनी एवं मुफ्तीगंज के 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं उन विद्यालयों से एक-एक का अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आगामी परीक्षा में बच्चों को परीक्षा के दवाब मुक्त कैसे किया जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही मुहिम परीक्षा पे चर्चा 2024 में हम सभी को एकजुट होकर बच्चों को परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं पर गौर करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निदान करना चाहिए,जिससे बच्चों को तनाव मुक्त पर्यावरण मिले।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को परीक्षा के समय स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और बच्चे भरपूर नींद ले क्यूकि नींद की कमी से बच्चे प्रायः अवसाद ग्रस्त हो जाते है। कार्यक्रम के समापन मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञपित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन मे जिला समन्यवक प्रशिक्षण विशाल कुमार एवं एस0आर0जी0 डॉ अखिलेश सिंह, डॉ कमलेश यादव व अजय कुमार मौर्य के साथ-साथ एआरपी राजू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों में केराकत के 92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
92 candidates from Kerakat selected in 8 companies of different sectors
JAUNPUR NEWS केराकत ब्लॉक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ के प्रतिभाग किया केराकत विकास खंड के परिसर में 21 फरवरी बुधवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 207 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 92 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि बी डी ओ केराकत जौनपुर पवन कुमार सरोज ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। केराकत ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 92 अभ्यर्थियों का चयन किया।इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 22 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को शाहगंज विकास खंड परिसर में आयोजित होगा।
JAUNPUR डीएम के जिला चिकित्सालय पहुंचते ही,डाक्टरों में मची खलबली
JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी माँदड़ ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न विभागों एवं वार्डो का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में हास्पिटल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने चिकित्सालय के इमरजेन्सी गेट पर स्थापित आयुष्मान भारत काउन्टर का निरीक्षण किया गया और मौके पर आयुष्मान मित्र मौजूद थे, उन्होंने कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इमरजेन्सी ओपीडी के हाल में लगे पोस्टर को बदलने हेतु निर्देशित किया गया और हाल में बैठे मरीजों से चिकित्सालय में दी जा रही सुविधा के बारे में पूछा गया।
चिकित्सालय के इमरजेन्सी ओपीडी में डा0 अमरदीप कुमार चिकित्साधिकारी, आशुतोष पाठक फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स, वार्डव्वाय ड्यूटी पर उपस्थित मिले। इमरजेन्सी ओपीडी में भर्ती मरीज एवं रिफर मरीज तथा उपलब्ध औषधि के बारे मे जानकारी लिया। एक्सरे यूनिट में डा0 ए0के0 पाण्डेय रेडियोलाजिस्ट से मरीजों को बारे मे जानकारी प्राप्त की। मरीज को कितने देर में रिपोर्ट उपलब्ध होता है उसकी जानकारी अनिल कुमार त्रिपाठी एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा दिया गया। टेक्नीशियन द्वारा बताया गया कि अपराह्न 01.15 बजे तक लगभग 70 मरीजो का एक्सरे किया जा चुका था। रजिस्ट्रेशन काउन्टर पर जुल्फेकार अहमद से आंनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आफ लाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी लिया गया।
कक्ष संख्या-8 पुरूष औषधि वितरण कक्ष में कौशल त्रिपाठी से औषधि के बारे में DM JAUNPUR ने जानकारी लिया कौशल त्रिपाठी से ऑख की दवा एवं एजथ्रोमाइसिन के स्टाक को देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि औषधि वितरण कक्ष में ए0सी0 लगवाया जाय। भूतल ओपीडी में कक्ष संख्या 10 में डा0 श्री प्रकाश अग्रवाल आर्थो सर्जन से आपरेशन एवं प्लास्टर के बारे में जानकारी लिया गया। भूतल ओपीडी में कक्ष संख्या 11, 13, 16 में उपस्थित चिकित्सक से मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ओपीडी में टाइल्स, फर्नीचर तथा और बेहतर बनाया जाए। इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती मरीजों से दवा, कर्मचारी द्वारा सही ढ़ग से बात-चीत करने की जानकारी लिया गया, इमरेजन्सी वार्ड में भर्ती बेड-24 पर भर्ती मरीज अमरजीत जिसका एक्सीडेन्ट हुआ है को सरकारी आवास, ई-रिक्सा एवं अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया।
प्रथम तल वार्ड सर्जिकल वार्ड के बेड-1 पर भर्ती मरीज द्वारा अवगत कराया गया कि बाथरूम में कमोड लगाया जाय, जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को वार्ड के वाथरूम में कमोड लगवाने का निर्देश दिया एवं समस्त वार्डो में ए0सी0 की व्यवस्था किया जाय। द्वितीय तल पर स्थापित 27 बेड का अतिरिक्त वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं बगल स्थापित डायलिसिस यूनिट के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। प्रथम तल पर पैथोलाजी विभाग में आनन्द कुमार से उपलब्ध जॉच के बारे मे जानकारी लिया गया एवं स्वयं का जॉच करने हेतु ब्लड सैम्पल दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य कमियों को निर्देशित किया कि समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजो का बेहतर इलाज किया जाए। अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, कही पर गंदगी न रहे, समय से अस्पतालों में लगे बेड़शीट बदले जाए।
RSKD PG कालेज बी.ए.1समेस्टर समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा 24 को
जौनपुर राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना बी.ए. (पंचम सेमेस्टर) समाजशास्त्र विषय की प्रायोगिक,मौखिकी परीक्षा दिनाँक 24.फरवरी (दिन शनिवार)को प्रातः 09 बजे से संपन्न होगी। सभी विद्यार्थी प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक फाइल के साथ महाविद्यालय के कला संकाय के कक्ष संख्या 28 में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।
यदि किसी की परीक्षा छूट जाती है तो इसका जिम्मेदार परीक्षार्थी स्वयं होगा अतः सभी समय से पहुंच कर परीक्षा मे सम्मिलित हो l यह सूचना *डॉ. मनोज वत्स* विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग,आर.एस.के.डी.पी.जी.कालेज जौनपुर ने दी है l
JAUNPUR NEWS 2 – वही दूसरी तरफ जौनपुर के सभागार में परीक्षा पर्व पर कार्यक्रम आज संपन्नहुआ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में परीक्षा पर्व 6.0 के अंतर्गत परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसमें विकासखंड करंजाकला, धर्मापुर, नगरक्षेत्र, मड़ियाहॅू, सिकरारा, सिरकोनी एवं मुफ्तीगंज के 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं उन विद्यालयों से एक-एक का अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में आगामी परीक्षा में बच्चों को परीक्षा के दवाब मुक्त कैसे किया जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही मुहिम परीक्षा पे चर्चा 2024 में हम सभी को एकजुट होकर बच्चों को परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं पर गौर करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निदान करना चाहिए, जिससे बच्चों को तनाव मुक्त पर्यावरण मिले।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को परीक्षा के समय स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और बच्चे भरपूर नींद ले क्यूकि नींद की कमी से बच्चे प्रायः अवसाद ग्रस्त हो जाते है। कार्यक्रम के समापन मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञपित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन मे जिला समन्यवक प्रशिक्षण विशाल कुमार एवं एस0आर0जी0 डॉ अखिलेश सिंह, डॉ कमलेश यादव व अजय कुमार मौर्य के साथ-साथ एआरपी राजू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जौनपुर :कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन सहित अन्य सभी विभागो से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी प्राप्त की। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि उप जिलाधिकारी पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब बेचने वालों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए। वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग से जानकारी प्राप्त की पुराने बकाये पर जीएसटी की जो नोटिस दी गई थी उनकी वर्तमान स्थिति क्या है और आरसी के संबंध में पूछा कि अब तक कितनी आरसी दी गई है और उसकी धनराशि क्या है।
एआरटीओ प्रशासन ने अवगत कराया कि कार्यालय भवन किराए पर चल रहा है परमानेंट ऑफिस के लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है लेकिन उसे पर रास्ते का विवाद है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि यह आरटीओ के साथ मौके का निरीक्षण करें और रास्ते का विवाद खत्म कराये। वाहन डंपिंग यार्ड के लिए जमीन चिन्हित करने के भी निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिए गए।विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युत चोरी, गलत बिल आने के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिया कि गलत बिल किसी भी दिशा में नहीं आये। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि तहसीलों के रिकार्ड रुम में अग्निशमन यन्त्र क्रियाशील रहे।
इसके पश्चात खनन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली कराया जाए। जिलाधिकारी ने एंटी भू-माफिया के तहत हो रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिस भी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है वहां पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करें। दैवीय आपदा में किसी भी प्रकार के भुगतान पेंडेंसी नही पाई गई। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने मामले तथा धारा 24, धारा-80, धारा 67 से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराए साथ ही उन्होंने पूराने लंबित मुकदमें का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता जो भी शिकायत लेकर आ रहे है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। आवास आवंटन, रियल टाइम खतौनी, वरासत, स्वामित्व योजना, घरौनी वितरण आदि की प्रगति की भी समीक्षा की।
Information related to savings, investment demat account, mutual fund given to students in Raj College, Jaunpur
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में आज एक्सिस बैंक और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज मार्केट( NISM) के संयोजन से सेबी (SEBI) के अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ )शंभू राम ने किया । अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर चंद्रकेतु सिंह और निधि सिंह मैडम ने, वित्तीय साक्षरता पर अनेक बातें बताई , उपस्थित छात्रों को बचत ,निवेश ,डीमैट खाता, म्युचुअल फंड, स्टॉक में निवेश आदि से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु मौर्य ने अपने अनुभव के आधार पर शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी, और बताया कि कैसे शेयर से लाभ उठाया जा सकता है!
अपने अधक्षयीय संबोधन में प्राचार्य प्रो शंभूराम चौहान ने छात्रों को प्रेरित किया और कहा कि छात्र वित्तीय साक्षरता का ज्ञान प्राप्त करके अपने जीवन में समृद्धि प्राप्त करे । कार्यक्रम में रसायन शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनिल मौर्य ,समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मनोज वत्स , पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष डॉ सुधाकर शुक्ला जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर लाल साहब यादव विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने सब की बातों को सरल रूप से बच्चों के सामने स्पष्ट किया किया।
जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर बैठेंगे 156789 बोर्ड परीक्षार्थी
जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराए जाने के लिए डीएम ने बुलाई बैठक
UP BOURD EXAM 2024 JAUNPUR जौनपुर:हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को जनपद जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो पर सकुशल शांतिपूर्ण एवं शुचिता पूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं वाहृय केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के संगोष्ठी भवन में संपन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि जनपद में गत वर्षो में भी आप लोगों द्वारा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराई गई है बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक संपन्न कराई जाएगी, परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। जनपद में कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाई स्कूल में 84570 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट में 77219 परीक्षार्थी, कुल 156789 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक 239, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक 239, सेक्टर मजिस्ट्रेट 32, जोनल मजिस्ट्रेट 6, स्टेटिक मजिस्ट्रेट 239 की तैनाती की गई है, इसके अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वॉड भी लगाए गए हैं तथा जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की गई है, जिसके प्रभारी अधिकारी प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल आरा ब्रम्हजीत यादव है। कंट्रोल रूम का नंबर-9839764024 व 9889692048 है।
जिलाधिकारी ने सभी जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों, वाहृय केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की टॉप टेन पर यह बोर्ड परीक्षा है, बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराना हम आप सभी का दायित्व है। सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट आज की बैठक में प्रतिभाग किया है। अभी आप लोगों ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न कराई है, उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से कहा की परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएंगे अगर कोई समस्या है तो एक दिन पूर्व ही अवगत कराएंगे और परीक्षा के दौरान मुख्यालय पर ही रहे यह आप लोग सुनिश्चित करें। प्रत्येक दशा में हम लोगों को जनपद में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन, सुचितापूर्ण संपन्न कराना है।
जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे, डीवीआर सही तरह से चले इसका आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर, बाउंड्री वॉल, बैठने की समुचित व्यवस्था कराया जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि पूर्व में ही सभी परीक्षा केंद्रों का आप लोग भ्रमण अवश्य कर ले।
उन्होंने उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि जौनपुर के 239 परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण कर सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर के अंतर्गत फोटोकॉपी मशीन संचालन भी प्रतिबंधित है, सुरक्षा कर्मियों के अलावा शस्त्र केंद्रों पर अंदर ले जाना वर्जित है, परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जो परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं उसी के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए की परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है कहीं पर कोई समस्या नहीं होगी परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि विद्यालयों पर जो चौकीदार नियुक्त है उनका नाम, मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्र व परीक्षा केंद्रों पर लाने के लिए भी पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है इसके अलावा सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने क्षेत्र के थानाध्यक्षों से भी मुख्य प्रश्न पत्र की जिस दिन परीक्षा हो उसको सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल के लिए भी वार्ता करें।
जौनपुर के डीएम ने DIOS समेत अन्य अधिकारियो से स्पस्टीकरण मांगा है
JAUNPUR NEWS जौनपुर के डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर कुल 197 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमे से 31 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी के सामने राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायत पत्र प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी द्वारा डीसीएनआरएलएम, एलडीएम, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर पर ही निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा, पी.डी. जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।