Home Blog Page 338

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को 59 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद के उपसभापति विद्यासागर सोनकर और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी प्रज्ञाक्ता त्रिपाठी थीं।इस अवसर पर विधान परिषद के उपसभापति विद्यासागर सोनकर ने कहा कि डिजीटल युग में विद्यार्थी स्मार्टफोन का प्रयोग सकारात्मक ज्ञान के लिए करें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने त्रेता और द्वापर का उदाहरण देते हुए कहा कि अहम और वहम त्यागकर हमेशा बढ़ों से सीख लेने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में अध्यात्म की भी बहुत आवश्यकता है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 59 विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं विदेशों में भी अध्यात्म की पताका फहराई है। साथ ही इसे पर्यटन  से जोड़कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने स्मार्टफोन पाने वाले विद्यार्थियों का परिचय भी जाना। कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अमित वत्स, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत धवन आदि ने भाग लिया।  

जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे

0
जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे
जौनपुर के किसान हुए लामबंद

FARMER PROTEST NEWS : रोड नहीं तो टोल जौनपुर के किसान 21 फरवरी दिन बुधवार को सुबह दस बजे से वाराणसी आजमगढ़ मार्ग स्थित बलरामगंज बाजार (दानगंज) चोलापुर वाराणसी के टोल प्लाजा पर किसान धरने पर बैठेंगे,टोलप्लाजे के पास धरने के लिए किसानो के आगमन को लेकर  रोड पर जगह जगह होडिंग लगाई गई गई जानकारी के मुताविक, 2012 के प्रकरण राष्ट्रीय राजमार्ग 233 वाराणसी जौनपुर आजमगढ़ की फोर लाइन की सड़क बनना था जिसमें वाराणसी जनपद की सड़क बन गई आजमगढ़ की सड़क बन गई बीच की 16 किलोमीटर की सड़क जनपद जौनपुर की अभी तक बाधित है। वजह जनपद जौनपुर के लगभग 4000 किसानों का भूमि अधिग्रहण किया गया लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया लगभग तीन बार 4000 किसानों का रेट बना और निरस्त किया गया 2018 में किसानों का रेट बना लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के लोगों ने इस रेट को मानने से भी इंकार कर दिया l

मामले को हाई कोर्ट इलाहाबाद ले गए और लगभग 4000 किसानों को पार्टी बनकर इनके ऊपर मुकदमा किया और लगभग 120 पन्नों का नोटिस लगभग 600 ग्राम का जो किसानों को हाई कोर्ट के जरिए भेजा गया किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला बल्कि मुकदमा और झेलना पड़ रहा है स्थिति यहां के किसानों की ऐसी है कि वह अपने जवाब को भी हाईकोर्ट में नहीं लग पा रहे हैं इतना पैसा किसानों के पास नहीं है कि हाई कोर्ट के वकील को फीस दे सोने और समझने वाली बात यह है कि जब इन किसानों का रेट बनाया गया तो क्या भूमि अधिग्रहण अधिकारी और जिलाधिकारी का सिलेक्शन किसानों ने तो किया नहीं फिर बार-बार रेट बनाकर बार-बार सरकारी तंत्र के द्वारा कैंसिल किया गया और किसानों को ही दोषी बनाकर उनके ऊपर मुकदमा करके किसानों को मुकदमे में लड़ाया जा रहा है ।

2012 चंदवक गोमती नदी के मोढैला के पास प्रस्तावित था टोल प्लाजा

राष्ट्रीय राजमार्ग ने मनमानी तरीके से टोल प्लाजा का निर्माण जनपद वाराणसी के बलरामगंज में कर दिया जहां टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है वह बिल्कुल पतली और सकरी है लगभग 10 गाड़ियां वहां लड़ फिर चुकी है टोल प्लाजा के पास जहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग ने टोल प्लाजा बनाया है टोल प्लाजा से 2 किलोमीटर बाद खुद इन्होंने सड़क को बाधित दिखाया है ऐसे में टोल प्लाजा की वसूली कहां तक जायज है कि बिना सड़क के वसूली किया जाए जहां उनके मंत्री कहते हैं कि 60 किलोमीटर के अंदर टोल प्लाजा को जल्द से जल्द बंद कर दिया जाएगा लेकिन यह टोल प्लाजा जहां से सड़क बना था वहां से केवल 16 से 18 किलोमीटर की दूरी पर है उसके बाद टोल प्लाजा के 2 किलोमीटर बाद सड़क ही नहीं है ।

जौनपुर के किसान हुए लामबंद,वाराणसी के दानगंज टोलप्लाजे पर 10 बजे धरना देंगे

आजमगढ़ की फोर लाइन की गाड़ियां जिस स्पीड में आती हैं वाराणसी की फोर लाइन की गाड़ियां उसी स्पीड में आती है लेकिन आगे जो पुरानी सड़क है वह वन वे के हिसाब से है। सकरी सड़कों पर पटरी नहीं है जिसके वजह से लगभग सैकड़ो हजारों की संख्या में लोगों की जान चली गई और दुर्घटना से लोगों के हाथ पैर टूट गए कई बार हमने शासन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए सूचना दिया लेकिन यह लोग नींद से जागने के लिए तैयार नहीं ।

लगभग 4000 किसानों में सैकड़ो जौनपुर के किसान की मृत्यु हो चुकी है

मुआवजे की मुवाबजे की आस लिए देखते-देखते उनकी मृत्यु हो गई उनके सपने सपने ही रह गए 3D और 3A राजपत्र में लगे होने के कारण कोई भी किसान अपनी जमीन को बेच भी नहीं सकता है चाहे गंभीर से गंभीर बीमारी क्यों ना हो जाए किसानो के घर में किसी बेटी की शादी पड़ जाय । लेकिन वह जमीन नहीं बेच सकते ।

जब राष्ट्रीय राजमार्ग को टोल प्लाजा की वसूली करना था तो पहले सड़क का निर्माण करना था किसानों को उससे पहले मुआवजा देना था फिर जिला जज के फैसले को चैलेंज नहीं करना था हाई कोर्ट इलाहाबाद में कल अगर माननीय हाईकोर्ट ने किसानों के पक्ष में फैसला सुना देगा तो क्या यह सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में किसानों के ऊपर मुकदमा चलाएंगे तो क्या यहां का किस माननीय हाई कोर्ट की वकील का फीस दे पाएगा और कोर्ट कचहरी में अन्नदाताओं को ही घसीटा जाएगा। गरीब असहाय और पीड़ित किसानों का साथ दे.निवेदक अजीत सिंह एवं समस्त किसान ।

शाहगंज के अक्कीपुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव 

0
शाहगंज के अक्कीपुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव 
शाहगंज के अक्कीपुर गांव में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव 

JAUNPUR CRIME NEWS शाहगंज [ जौनपुर] स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अक्की पुर गाव मे युवक की पेड़ से फंदे से लटकती लाश मिलने गाव मे सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अक्की पुर गाव निवासी लछमीशकर उर्फ लम्बू 20 वर्ष पुत्र शीत बसंत जो ट्यूवेल बोरिंग का कार्य कर्ता था काम से अपने घर आया और अपनी माँ को पांच सौ रुपया देकर घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब पर चला गया सुबह 7 बजे गाव वालो ने देखा तो उसकी लाश तालाब के किनारे स्थित चिलबिल के पेड़ से लटकती मिली l

जिसकी सूचना उसके घर वालो को दी गई तथा स्थानीय कोतवाली को दी गई मौके पर पहुची पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शराब का आदि था जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है l

स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 

0
स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 
स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 

Ahiron Parshurampur village of Khuthan block mocking Swachh Bharat Mission jaunpur

  • manvendra

जौनपुर (खुटहन) स्वच्छ भारत मिशन अभियान के नाम पर लाखों रुपये निगल गयें जिम्मेदार हर तरफ है गंदगी का अम्बार विकास खण्ड खुटहन के अहीरोंपरशुरामपुर गाँव की दसा दयनीय है हर तरफ गंदगी का अम्बार लगा है गाँव की सड़कों हाल बेहाल है खुले में शौच करने से गाँव में अनेक तरह की बिमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है ग्राम प्रधान प्यारे लाल के घर से महज कुछ ही दुरी पर सार्वजनिक शौचालय घर बना हुआ है जिसका सीट मिट्टी डालकर भर दिया गया है दिवार फर्स पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है वहाँ से लगभग सौ मीटर दुरी पर ग्राम प्रधान का घर है ?

स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ाता खुटहन ब्लाक का अहीरों परशुरामपुर गाँव 

रास्ते के दोनों पटरियों पर चलना मुश्किल है उसी गंदगी भरें रास्ते से ग्राम प्रधान का आना जाना रहता है स्वच्छ भारत मिशन अभियान इस सम्बन्ध में विकास अधिकारी से पुछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर किये वही ग्राम प्रधान कही जल्दी पहुचने का बहाना कर पतली गली से निकल लिए जबकि सरकार द्वारा हर घर शौचालय देने के साथ गाँव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया इनकी साफ सफाई के लिए बकायदा समुह सखियों को नियुक्ति किया गया है l 

पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त कराए जाने के लिए जौनपुर में सपा नेता ने दिया पत्रक

0

SP leader gave a leaflet in Jaunpur for cancellation of police examination.

जौनपुर। सपा नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त कराने के लिए सीटी मजिस्ट्रेट को दिया गया ज्ञापन छात्र अभ्यर्थी ने सरकार विरोधी नारा लगाकर कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थी द्वारा जुलूस निकाला गया इस दौरान सपा नेता रजनीश मिश्रा ने कहा कि मौजूदा सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवा रही हैं इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है आए दिन परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस परीक्षा अभ्यर्थी पुलिस परीक्षा के दो घंटा पहले से ही पुलिस परीक्षा का उत्तर टेलीग्राम वाट्सएप पर वायरल हो जा रहा है ।

पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थी मुकेश यादव निवासी सिकंदरा ने कहा कि हमलोग मेहनत से पढ़ाई करते हैं इलाहाबाद , लखनऊ जाकर कोचिंग करके पुलिस परीक्षा की तैयारी करते हैं और सरकार के इशारे पर सभी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर बेच दिया जाता है पुलिस परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है इससे हम छात्रों का मनोबल पढ़ाई से खतम होते जा रहा है पुलिस परीक्षा अभ्यर्थी सौरभ यादव ने कहा कि छात्र नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं पेपर लीक होने से छात्रों का हौसला टुट रहा और कहा कि सरकार को परीक्षा रद्द करके पुनः सरकार को परीक्षा करना चाहिए नहीं तो हम छात्र अभ्यर्थी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि सरकार को परीक्षा रद्द कर पुनः पारदर्शी तरीके से सरकार को परीक्षा करना चाहिए इस दौरान पुलिस परीक्षा अभ्यर्थी विकास यादव,मुकेश यादव, राहुल,अवनीश, रोहित, प्रशांत, हेमंत, हेमंत, रोहित, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

बेटे की सरकारी नौकरी के बाद,बेटी को मिलेगी अनुकंपा पर नियुक्ति-HC 

0
बेटे की सरकारी नौकरी के बाद,बेटी को मिलेगी अनुकंपा पर नियुक्ति-HC 
बेटे की सरकारी नौकरी के बाद,बेटी को मिलेगी अनुकंपा पर नियुक्ति

AllAHABAD HIGH COURT प्रयागराज : बेटे की सरकारी नौकरी होने के बाद भी अब बेटी को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकती है इलाहाबाद हाइकोर्ट नेसोमवार को एक बड़ा फैसला दिया जिसमे कहा है कि यदि मृत कर्मचारी का पति अथवा पत्नी पहले से ही सरकारी कर्मचारी है तो अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने की वैधानिक शर्त केवल पति या पत्नी तक ही सीमित है और इसे मृत कर्मचारी के बच्चों तक नहीं बढ़ाया जा सकता। यदि पति या पत्नी नौकरी में नहीं है तो बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति पाने का अधिकार होगा। 

कोर्ट ने कहा पिता की मृत्यु के समय बेटे का सरकारी नौकरी में होना अप्रासंगिक होगा। क्योंकि उसकी कमाई का उपयोग उसके अपने परिवार पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए किया जा सकता है।ऐसे में  यदि मां नौकरी में नहीं है तो आश्रित बेटी अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर सकती है। न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने कुमारी निशा की याचिका पर दिया है यह आदेश

HC कोर्ट ने कहा कि यदि मृत सरकारी का जीवित पति या पत्नी किसी सरकारी नौकरी में है तो परिवार के अन्य आश्रित सदस्य अनुकंपा नियुक्ति के हकदार नहीं हैं। मामले के अनुसार याची के पिता की प्राथमिक विद्यालय मनिकापुर ब्लॉक बेलघाट जिला गोरखपुर में हेडमास्टर के रूप में सेवारत रहते हुए मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे विधवा (याचिकाकर्ता की मां) दो अविवाहित बेटे और अविवाहित बेटी छोड़ गए। याचिकाकर्ता 75% स्थायी रूप से दिव्यांग है और पूरी तरह से अपने पिता की कमाई पर निर्भर थी।

याचिकाकर्ता ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। आवेदन के साथ उसने शपथ पत्र भी दिया कि उसका बड़ा भाई सरकारी नौकरी में है, लेकिन परिवार से अलग रहता है। यह भी कहा गया कि यदि याचिकाकर्ता को उनके पिता की मृत्यु के बदले अनुकंपा नियुक्ति दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर ने याचिकाकर्ता का आवेदन इस आधार पर खारिज कर दिया था कि मृतक का बड़ा बेटा सरकारी कर्मचारी है, इसलिए परिवार पर कोई वित्तीय तनाव नहीं है। इसके अलावा यह कहा गया था कि सबसे बड़ा बेटा सरकारी नौकरी में है, इसलिए परिवार के सदस्य की अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार्य नहीं है।

न्यायालय ने माना कि सरकार ने जानबूझकर नियम 5 में संशोधन किया, जिससे बेटे को इसमें शामिल न किया जा सके, क्योंकि उसकी कमाई का उपयोग उसके अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के भरण-पोषण में किया जा सकता।

AllAHABAD HIGH COURT ने कहा कि संशोधन के साथ-साथ 4 सितंबर 2000 के सरकारी आदेश के मद्देनजर अनुकंपा नियुक्ति के लिए याचिकाकर्ता का दावा खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि हलफनामे में विशेष रूप से कहा गया कि भाई सरकारी नौकरी में है और परिवार (मां और भाई-बहन) से अलग रह रहा है। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसी कोई सामग्री न होने के कारण कि भाई की कमाई परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर का आदेश सही नहीं मानते हुए रद्द कर दिया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर :रामनरेश प्रजापति

0
पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर :रामनरेश प्रजापति
पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर :रामनरेश प्रजापति

जौनपुर। दक्ष सेना कार्यकारिणी की बैठक एवं पुनर्गठन कार्यक्रम नईगंज स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. प्रजापति रविकांत आर्य ने भगवान गणेश एवं भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना करके किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण,स्मृति चिन्ह व रत्नप्पा कुंभार जी की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में ऊंचाई पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और कार्यों के प्रति लगन सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में अपने वरिष्ठ जनों का आदर सत्कार और कृतज्ञता का भाव लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपने समाज के हित के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। खेतासराय के दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में संगठन के योगदान की सराहना की ।

विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार एवं पत्रकारिता के गोल्ड मेडलिस्ट रामनरेश प्रजापति ने कहा कि एकता के अभाव में हम अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ सकते। उन्होंने खेतासराय में प्रजापति समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में दक्ष सेना की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकते हैं। शिक्षा ही राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का प्रवेश द्वार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया का योगदान अहम बताया। पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर है ।उन्होंने युवाओं से पत्रकारिता में रुचि लेने और दबे कुचले समाज की आवाज बनकर उभरने की अपील किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा पढ़ लिखकर अच्छे पत्रकार बनकर बड़े-बड़े प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में ऊंचे पदों पर पहुंचेंगे तो ऊंचे स्तर पर और उचित जगह पर लोगों के हक की बात रख सकेंगे।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर धीरेंद्र प्रजापति ने बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी शिक्षित करने की बात कही।उन्होंने कहा कि यदि बेटियां शिक्षित होंगी तो वह आने वाली कई पीढियों को शिक्षित और संस्कारित करेगी।

बहन बेटियों की शादी जल्दी करने से उनका बहुमुखी विकास अवरुद्ध हो जाता है।शिक्षक अरविंद प्रजापति ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान हो सकता है। आभार स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक वीरेंद्र प्रजापति( वीर) ने किया। उन्होंने मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने पदाधिकारियों पर संगठन की मंशा पर खरा उतरने के प्रति पूर्ण विश्वास जताया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मनोनीत नए पदाधिकारियों जनार्दन प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव,अभिषेक प्रजापति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,राम वचन प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश सचिव- संतोष ,रितेश जिलाध्यक्ष जौनपुर, विनोद जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष- विपिन ,संजय , संतोष ,रंजीत , जिला सचिव -खुशहाल ,संदेश को बधाई दी। अध्यक्षता राजबली प्रजापति तथा संचालन रामबचन प्रजापति ने किया। मौके पर छात्र नेता मोहित प्रजापति,सत्यम, अजीत सहित प्रजापति समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार रवि शंकर वर्मा का जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना  

0
पत्रकार रवि शंकर वर्मा का जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना  

शाहगंज जौनपुर। शाहगंज नगर के मूल निवासी सोशल मीडिया के पत्रकार रविशंकर वर्मा का लम्बी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया है। रविशंकर वर्मा की उम्र लगभग 47 वर्ष बताई जा रही है। रविवार की भोर में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शाहगंज सहित जिले की मीडिया में शोक छा गया। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार जनपद मुख्यालय स्थित रामघाट पर किया गया। मृतक को दो बेटी एवं एक बेटा है। पत्रकार परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

बता दे शाहगंज कस्बे के पुरानीबाजार मोहल्ले के ओमशांति गली के निवासी रविशंकर वर्मा अपने सप्ताहिक अखबार और न्यूज वेब साइट का संचालन करते थे। करीब पांच वर्ष पूर्व एक गम्भीर बीमारी के चपेट में आ गये थे उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गम्भीर बीमारी के बावजूद रविशंकर वर्मा निष्पक्ष पत्रकारिता करते रहे। रविवार की भोर में उनका निधन हो गया। उनकी दो बेटियां एक इण्टर में तथा दूसरी हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही तथा पुत्र उम्र मात्र नौ वर्ष है।

पत्रकार के निधन की खबर मिलने के बाद जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल सहित महामंत्री दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित जायसवाल , कोषाध्यक्ष श्रीश चंद गुप्ता, अब्दुल कासिम खान ,नीरज यादव ,मोनू कुमार, सुजीत वर्मा, छेदीलाल वर्मा, मिथिलेश नाग ,शैलेश चौरसिया ,सैयद सज्जाद असकरी ,गुलाम साबिर, राजकुमार अस्क ,शिव मूरत राजभर, विजय उपाध्याय ,दिवाकर मिश्रा, राजीव रतन श्रीवास्तव, डॉ सरफुद्दीन, विक्रम सिंह, शशांक शेखर सिन्हा, रामनरेश प्रजापति, चंदन अग्रहरि, शिवकुमार प्रजापति, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल कयूम ,शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शान्ति एवं मृतक के परिजन को इस असह्य पीड़ा को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।

JAUNPUR NEWS:पीयू में करियर के अवसर रोजगार के लिए गए टिप्स

0
JAUNPUR NEWSपीयू में करियर के अवसर रोजगार के लिए गए टिप्स
JAUNPUR NEWS:पीयू में करियर के अवसर रोजगार के लिए गए टिप्स

पीयू में करियर के अवसर एवं मार्गदर्शन पर हुई संगोष्ठी

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग रज्जू भैया संस्थान ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल तथा ज्ञानस्थली फाउंडेशन लखनऊ की संयुक्त तत्वाधान में संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को करियर के अवसर एवं मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्रीमती अलका प्रकाश पांडे ने UGC/CSIR-NET/GATE/IIT-JAM प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया। एसडीएम बदलापुर डॉ ज्ञान प्रकाश ने प्रशासनिक सेवा हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं पर प्रकाश डाला। इंजिनियर देवर्षि मिश्रा ने विद्यार्थियों को NEET/CAT आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के दौरान उत्पन्न होने वाली बाधाओं तथा समाधान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संगोष्ठी की संरक्षिका प्रोफेसर वंदना सिंह कुलपति वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।  विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को  प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान  धैर्य, लगन व अनुशासन के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन केमिस्ट्री M.Sc. के छात्र मंजीत गुप्ता ने किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट सेल के समन्यवक प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।अतिथियों का स्वागत रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉक्टर प्रमोद कुमार यादव ने किया संगोष्ठी के संयोजक डॉ प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विभाग ने संगोष्ठी की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा साथ ही बताया कि विभाग निरंतर छात्र-छात्राओं के विकास के लिए इस प्रकार की संगोष्ठियों का आयोजन करता रहा है।   

इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ एस. पी. तिवारी, डॉ दीपक कुमार मौर्या, डॉ. आशीष वर्मा, डा. पुनीत कुमार धवन, डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया, डॉ काजल कुमार डे, डा. विजय शंकर पांडेय तथा  विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक और विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

मछलीशहर के रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग 

0
मछलीशहर के रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग 
मछलीशहर के रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग 

जौनपुर : मछलीशहर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ के किया प्रतिभा मछलीशहर विकास खंड के परिसर में सोमवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 248 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 102 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया।  मुख्य अतिथि विकास खण्ड के बीडीओ सचिन कुमार भारती ने अपने विचार से कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। 

जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आई टी आई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। मछलीशहर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 102 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी प्रभात पांडेय  व समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अगला रोजगार मेला 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को मड़ियाहूं विकास खंड परिसर में आयोजित होगा।