JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन ( जौनपुर)। खुटहन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार खुटहन में, प्रयागराज रोड़ पर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी को शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया, बता दें कि 10 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे हौसला बुलंद शातिर चोरों ने स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो के दरवाजे का लॉक तोड़कर उठा ले गए, सुबह जब एजेंसी मालिक व कर्मचारियों ने देखा कि बोलोरो नही है तो आस पास व अन्य लोगों से पूछताछ किये लेकिन कोई जनकारी नही मिली,
जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, ईधर पुलिस अपने तरीके से सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुटी हुई है, खुटहन पुलिस ने 12 दिन बाद, 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर जल्द की चोरों को पकड़ लेने का दावा किया है। एजेंसी मालिक प्रेमचंद यादव व सतिराम यादव ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया है।TAFTISH OF CRIME
शाहगंज विधायक ने 1485.49 लाख रुपये की लागत के कार्य का किया शिलान्यास
सुईथाकला शाहगंज। शाहगंज विधायक ने 1485.49 लाख रुपये की लागत से पट्टी- सरपतहाँ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यासराज्य सड़क निधि 5054 अंतर्गत पट्टी- सरपतहाँ मार्ग का 1485.49 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं भूमि पूजन करके किया। मुख्य अतिथि का माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि ने संबोधन में कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष प्रेम है।
उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।उन्होंने शाहगंज महोत्सव को ऐतिहासिक बताया। विधायक ने पट्टी नरेंद्रपुर के विकास में पिछड़ेपन को लेकर सपा सरकार के पूर्व जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा।विधायक ने चौराहे से यूनियन बैंक तक सीसी रोड बनवाने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि शाहगंज को विकसित विधान सभा बनाने का सतत प्रयास जारी है। 2024 लोकसभा चुनाव में शाहगंज की जनता सर्वाधिक मतों से लीड लेते हुए जौनपुर से जनप्रतिनिधि को संसद में भेजेगी।
विशिष्ट अतिथि सुईथाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने विधायक को लक्ष्योन्मुखी विकासपुरुष बताया।पीएम मोदी और सीएम योगी के सपने को साकार करते हुए उनकी मंशा पर खरा उतर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि खुटहन के ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि विकास को धरातल पर उतारने के लिए विधायक ने दिल्ली लखनऊ एक कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में शाहगंज निरंतर प्रगति कर रहा है जनता समृद्धशाली और खुशहाल है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है।बेचन सिंह और आईबी सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किये। संचालन वंश बहादुर पाल ने किया।मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह,हृदय नारायण शुक्ला राम सकल वर्मा अध्यक्ष प्रधान संघ सुईथाकला,भीम सिंह,संजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि समोधपुर, संजय सिंह भाजपा नेता, सचिव अखिलेश वर्मा,प्रवीण सिंह प्रधान प्रतिनिधि डॉ दिनेश कुमार सिंह राणा प्रताप सिंह रमेश चंद्र गुप्ता( धाकड़) पंचम बिंद,प्रेम यादव,विजय सिंह, मोनू प्रजापति, दिलीप बिंद, राजकुमार बिंद,अनीश शाह, विवेक जितेंद्र सिंह बबलू ,संतोष अग्रहरि आदि रहे।
Construction of 3 railway over bridges in Jaunpur will begin soon, will provide relief from traffic jam
JAUNPUR NEWS : जौनपुर में नईगंज जफराबाद जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के उपर जल्द सुरु होगा ओवर ब्रिज का निर्माण ,जाम से मिलेगी निजात जनपद जौनपुर में प्रस्तावित रेलवे क्रासिंग के ऊपर बनाए जाने वाले ओवर ब्रिज का निर्माण अब जल्द सुरु हो जाएगा शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड की अध्यक्षता में देर सायं मीटिंग हाल में जिले के अधिकारियो की बैठक बुलाई गई बैठक में जिले में रेलवे कासिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के संबंध में बैठक की गयी। जिसमे रेलवे कासिंग के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के संबंध में वार्ता की गयी ।
पी०डी०एन०एच०आई० एस०पी० पाठक ने मीटिंग में बताया गया कि जगदीशपुर, जफराबाद, नईगंज कांसिंग पर ओवर ब्रिज पास हो गया है। जल्द से जल्द काम शुरू हो जायेगा। जिससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल जायेगी कुत्तुपुर व हौज में भी रेलवे कासिंग है हमेशा बंद रहता है कभी कभी घंटो रेलवे का फाटक बंद होने के कारण सडक पर जाम लग जाता है। जाम से मुक्ति दिलाने हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड जौनपुर को डी०पी०आर० तीन दिवस में बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक में पी०डी०एन०एच०आई० आजमगढ, अधिशासी अभियंता एन०एच०आई० प्रयागराज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड जौनपुर आदि उपस्थित रहें।
जौनपुर में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की नई पहल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीटीपीसी) द्वारा शनिवार को एक नयी शुरुआत की गई। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन सिंह जो कि लीड सिक्योरिटी इंजीनियर के रुप में अमेजन डब्लिन, आयरलैंड में कार्यरत हैं उनकी आनलाईन मीटिंग कराई गयी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सचिन सिंह ने कहा कि आपको एक फ्रेशर के रूप में कोई भी कम्पनी नौकरी थाली में आसानी से परोस कर नहीं देती। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद माक इंटरव्यू व प्रतिदिन अपने व्यवसाय से संबंधित नयी चीजों को निरंतर सीखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मैंने छोटी उभरती हुई कंपनी जिसमें तनख्वाह कम थी परन्तु सिखने को बहुत कुछ मिला। उन्होंने बच्चों के कई प्रश्नों के उत्तर जैसे “कि कालेज में क्या अलग करें जिससे कि नौकरी मिले”। इस पर उन्होंने बताया डिसीप्लिन, सॉफ्ट स्किल और कम्युनिकेशन स्कील पर विशेष ध्यान दें। इतने वर्षों बाद विश्वविद्यालय से जुड़ के भावुक हो गए और कहा मुझे गर्व है कि मैं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ व भविष्य में किसी भी प्रकार कि मदद का भी आश्वासन दिया । प्रो. प्रदीप कुमार कोऑर्डिनेटर , सेंटर ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत OIA और सेन्ट्रल ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ये नियम है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हो ।
Organization of branch conclave in Rashtriya Swayamsevak Sangh, Jaunpur Nagar.
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर द्वारा उमानाथ सिंह स्टेडियम टी,डी ,कॉलेज मैदान में सामाजिक समरसता और एकता के उद्देश्य से दिव्य, भव्य शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जौनपुर नगर की सभी शाखाओं के स्वयं सेवकों ने अपना अपना पवित्र भगवा ध्वज लगाकर प्रतिभाग किया। मंचस्थ अधिकारियों का परिचय नगर कार्यवाह डॉ राजीव त्रिपाठी ने कराया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमान अजीत जी (विभाग प्राचारक जौनपुर ने शाखा संगम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी शाखाएं एक जगह एकत्रित हो एकरूपता और सामाजिक समरसता को दर्शाता है यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन का नही अपितु राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। हिंदु समाज संगठित हो रहा है जिसका परिणाम हम श्री राम मंदिर निर्माण निर्माण के रुप में देख पा रहे हैं। कार्यक्रम में माननीय ज़िला संघ चालक डॉ सुबास सिंह, नगर संघ चालक माननीय धर्मवीर , नगर सह संघचाल अरुण जी,नगर प्रचारक मंगलेश्वरम , डॉ वेद , रविन्द्र , राजीव , अरुण , अनिल, अमित , अतुल , अजय जी , आनंद , संतोष जी एवं अन्य स्वयं सेवक एवम कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित रहें।
UP Police recruitment exam cancelled, exam will be held again within 6 months, CM Yogi
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को आज निरस्त कर दिया गया है 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित हुई पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा रद्द हुई परीक्षा में धांधली को लेकर पूरे मामले की अब एसएफटी जांच करेगी।
.@Uppolice आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर पर लिखते हुए यह जानकारी दी जिसमे लिखा गया है कि यूपी पुलिस भर्ती मामले में जो भी कुसूरवार पाया जाएगा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी युवाओं के हित में मुख्यमंत्री ने यह बड़ा निर्णय लिया है अब पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा छः माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित होगी । युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
JAUNPUR CRIME:चार देशी बम के साथ युवक गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहगंज, के नेतृत्व में उ0नि0 मंशाराम गुप्ता मय हमराह कर्मचारीगणो के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सदिग्ध वाहन व्यक्ति,
रात्रि गश्त, रोकथाम जुर्म जरायम से जेसीज चौराहा से अभियुक्त मो0 तारिक पुत्र स्व0 इसराइल निवासी अरनौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर समय करीब 04.15 AM पर प्लास्टिक के झोले में चार देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
जौनपुर में 01 मार्च से अवैध रूप से संचालित,ईट भट्ठो के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी
Action will be taken against illegally operating brick kilns in Jaunpur from March 01.
जौनपुर में ईट भट्ठा सत्र 2023-24 में ईट भट्ठो के संचालन पर विनियमन शुल्क को गत सत्र 2022-23 मे देय विनियमन शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्वि करते हुए ईट भटठा 2023-24 ऑनलाईन आवेदन पत्र के माध्यम से जमा कराये जाने के निर्देश जारी हुए है । अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के अन्तर्गत उक्त के क्रम में प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 23 नवम्बर 2023 व 05 दिसम्बर 2023 द्वारा अवगत कराया गया था कि जो ईट भट्ठा स्वामी 30 नवम्बर 2023 तक देय विनियमन शुल्क जमा नही करते है, उनके विरूद्व नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनसे 01 अक्टूबर 2023 की तिथि से निर्धारित व्याज ऑकलित कराकर विनियमन शुल्क जमा कराया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद जौनपुर में जो ईट भट्ठा स्वामी वर्तमान समय में (2023-2024) में बिना विनयमन शुल्क के संचालित है, ऐसे समस्त ईट भट्ठा स्वामी 29 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन विनियमन शुल्क प्रत्येक दशा में जमा करके ईट भट्ठे का संचालन करें। अन्यथा 01 मार्च 2024 से बिना विनियमन शुल्क जमा किये अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठो के विरूद्व नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करायी जायेगी जिसके लिए ईट भट्ठा स्वामी स्वयं उत्तरदायी जिम्मेदार होंगे।
25 फरवरी को दिल्ली के ITO पर होगा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम
निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत‘25 फरवरी को स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत होगी
जौनपुर : प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन 25 फरवरी,, दिन रविवार को प्रातः 08:00 बजे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में यमुना छठ घाट, आई. टी. ओ. से होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल के मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि अमृत परियोजना के अंतर्गत जौनपुर शहर के गोमती नदी के तट गोपी घाट एवं हनुमान घाट व जनपद के अन्य ब्रांचो पर भी सफाई करने का कार्य मिशन के सेवादारो द्वारा एवं समर्पित श्रद्धालुओं द्वारा महात्मा अमरनाथ विश्वकर्मा जी क्षेत्रीय संचालक जौनपुर, महात्मा राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक शाहगंज के नेतृत्व में किया जाएगा।
संत निरंकारी मण्डल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जायेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके।
बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आरम्भ वर्ष 2023 में किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं, झरनों इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित किया गया और उन स्थलों की सफाई भी की गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये गये इस परियोजना की समाज के हर वर्ग द्वारा प्रशंसा एवं सराहना की गई और यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।
Clean Water Clean Mind program will be held at ITO, Delhi on 25th February, you are cordially invited.
दिल्ली में इस अभियान को ‘आओ सवारें, यमुना किनारे’ के नारे द्वारा विस्तृत किया जा रहा है जिसमें निरंकारी मिशन के युवागण, दिल्ली, इंद्रप्रस्थ एवं जे एन यू विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज संस्थानों में जाकर जल संरक्षण पर गीतों की प्रस्तुति, जल जनित रोगों के प्रति जागरूकता को ग्रुप सांग, सेमिनार एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनमानस को जागृत एवं प्रोत्साहित कर रहे हैं।
अमृत परियोजना’ के अंतर्गत 25 फरवरी को दिल्ली के ITO पर होगा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम,आप सादर आमंत्रित है दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों के घाटों की भी स्वच्छता की जायेगी जिनमें अशोक विहार का संजय झील, कैनल सोर यमुना, आई. टी. ओ का छट घाट, निगम बोध घाट, भलस्वा झील, यमुना का सुर घाट और राम घाट, कालिंदी कुंज घाट इत्यादि स्थान प्रमुख है। इसके अतिरिक्त ग्रेटर दिल्ली से मुख्यतः ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर गंगा, सूरजपुर, गाजियाबाद का हिण्डन घाट, मण्डोरा तालाब, संकहोल गांव, गुरूग्राम के सोहना रोड पर स्थित दम दमा झील, सोनीपत का गोरीपुर, अशानध रोड नदी इत्यादि की स्वच्छता सभी स्वयंसेवको द्वारा पूरे उत्साह के साथ की जायेगी।
संत निरंकारी मिशन सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, तलासरी बांध परियोजना, वननेस वन, पर्यावरणीय मुद्दों के विषय में जागरूकता इत्यादि जैसी योजनाओं को क्रियान्वित रूप में संचालित कर रहा है। निसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को सुंदर बनाने हेतु एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम है जिस पर चलकर धरती को ओर अधिक स्वच्छ, निर्मल एवं सुंदर बनाया जा सकता है।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल 24वें क्रिकेट टुर्नामेंट का आरम्भ, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा से दिनांक 25 फरवरी, दिन रविवार को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में समूचे देश के अनेक राज्यों से प्रतिभागीगण सम्मिलित होकर अनुशासन, मर्यादा एवं सहनशीलता का सुंदर परिचय देते हुए एकत्व के दिव्य संदेश को प्रसारित कर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे।
IAS अभिषेक सिंह ने ड्रोन से किसानों के खेत में करवाया फ्री खाद का छिड़काव
JAUNPUR NEWS जौनपुर: IAS अभिषेक सिंह द्वारा ड्रोन से किसानों के खेत में फ्री खाद का हुया छिडकाव करंजाकला ब्लाक के आदमपुर गांव के पूर्व प्रधान भाजपा नेता रविंद्र कुमार सिंह दादा के आम के बगीचे में आमो के बौर पर ड्रोन द्वारा फ्री खाद का छिड़काव किया गया और लपरी गांव के प्रधान संजय यादव के गेहूं के खेतों में ड्रोन द्वारा खाद का छिड़काव किया गया। इस मौके पर सभी गांव वासियों की इसके बारे में जानने की बहुत भीड़ इकट्ठा थी।
अभिषेक सिंह ने सभी गांव के किसानों को ड्रोन से खाद के छिड़काव के बारे में बताया इस फ्री ड्रोन सुविधा का उद्देश्य किसानों को टेक्नोलॉजी से जोड़कर उनकी खेती में होने वाले पैदावार को बढ़ाना है। इस दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ है, इसलिए किसान जब समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। किसान की समृद्धि के लिए उनके स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह,वैभव सिंह, सभासद अंकित सिंह, शिवम सिंह, करण सिंह विपिन सिंह सिद्धार्थ सिंह अतुल सिंह, विमल सिंह शिव कुमार विवेक यादव अनवर,जोखन व रोहन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे विषय का प्रश्न पत्र पाकर छात्र हुए आक्रोशित
JAUNPUR NEWS जौनपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा में भारी खामी आयी सामने आई है एक परीक्षा सेन्टर पर शिक्षकों ने दूसरे विषय का प्रश्न पत्र बाँट दिया डीएम से छात्रों ने शिकायत किया है इंटरमीडिएट के एक दर्जन छात्रों को सामान्य हिंदी के स्थान पर हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। अपने भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को देखते हुए छात्रों ने जिम्मेदार टीचर्स के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की है। छात्रों ने बताया कि इमलो पांडे पट्टी कॉलेज का सेंटर रजा डी एम शिया इंटर कॉलेज में गया है जहां पर गुरुवार को दूसरी पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा होनी थी इस विद्यालय के कुछ बच्चों को कक्ष संख्या 07 में सामान्य हिंदी की जगह हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया।
बच्चों का आरोप है कि हम लोगो तत्काल इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से किया तो उन्होंने प्रश्न पत्र बदलने के बजाय हम लोगो को डॉट कर बैठा दिया गया। जिसके कारण हम लोग अपने विषय का पेपर नही दे पाए। आज सुबह हम लोगो अपने कॉलेज के प्रिंसिपल को यह जानकारी दी। बच्चो को लेकर शिकायत करने आये स्कूल के शिक्षक डॉ चन्द्रसेन यादव ने बताया कि हमारे बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने की शिकायत विभागों वाट्सएप ग्रुप में देने के बाद जिला प्रशासन से शिकायत करके इन छात्रों को पुनः परीक्षा दिलाने की मांग किया गया। इस मामले पर शिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से बातचीत किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी घटना इंकार करते हुए कहा कि किसी छात्र ने मुझसे किसी छात्र ने कोई शिकायत नही किया है। यदि ऐसी कोई बात सामने आएगी तो कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करायी जायेगी