Home Blog Page 346

JAUNPUR:पूर्व ऊर्जा मंत्री ललई ने दी श्रद्धांजलि

0

JAUNPUR NEWS शाहगंज। नगर पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व चेयर मैन स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं चेयर मैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह (बंटी) की माता ऊषा देवी के निधन पर शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्री ललई ने श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।पूर्व ऊर्जा मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,सैयद उरूज ,ताड़क नाथ गुप्ता,उमेश अग्रहरि,राम प्रसाद मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव सभासद,अर्पित जायसवाल,अरशद अंसारी, मकसूद हसन ,एकलाख अहमद, विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी ‘युवाओं में राम’

0
RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी 'युवाओं में राम'
RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी 'युवाओं में राम'

जौनपुर। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा 4 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी का कार्यक्रम ‘युवाओं में राम’ होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तैयारियों के संदर्भ में बरसाना बैंक्वेट हॉल सिद्दीकपुर में संघ ​परिवार द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक नये युग का आरम्भ हुआ है। उन्होंने आह्वान किया​ कि भारत के प्रत्येक युवा में भगवान राम हृदयांगन करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के प्रत्येक युवा में प्रभु श्रीराम के गुणों का विकास हो। उन्होंने इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया।

RSS आयो​जित करेगी वैचारिक संगोष्ठी 'युवाओं में राम'

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों में प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश जी, प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य शान्तनु जी महाराज, प्रयागराज से प्रो. आनन्द शंकर जी, संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा. कुलदीप जी तथा ​जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक अजीत जी की उपस्थिति रहेगी। उक्त बैठक में जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख कार्य विभाग डा. मनीष प्रताप सिंह, डा. नवीन, डा. दिनेश, डा. केदारनाथ, प्रो. वीडी शर्मा, डा. इन्द्रजीत, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, पंकज सिंह, राणा प्रताप, अमित निगम, अतुल जायसवाल, भास्कर, प्रिंस, गौरव आदि उपस्थित रहे।

दिल में छेद वालों तीन शिशुओं को मिलेगा जीवनदान:-डा. समरीन

0

राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सालभर में डेढ़ दर्जन बच्चों को मिली नई ज़िंदगी

खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी की आर.बी.एस.के. टीम ने इस वर्ष 18 शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों को चयनित करके राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के तहत सफल इलाज कराया और उन पीड़ित परिवारों के परिजनों में मुस्कान बिखरने का काम किया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा के निर्देशन में गुरुवार को दिल में छेद से पीड़ित तीन शिशुओं को चयनित करके सफल इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। जिसमें सालू पुत्री संजय निवासी गुरैनी (10 वर्ष) हृदय में छेद से पीड़ित आयुष कुमार पुत्र जितेन्द्र निवासी रुधौली (2.5 वर्ष) दिल में छेद अजितेश गुप्ता पुत्र रजनीश गुप्ता निवासी जपटापुर लगभग (3 वर्ष) मुखबाधिर जिसका इलाज कानपुर के लिए भेजा गया। इसके लिए यात्रा भत्ता के रूप में जिलाधिकारी के आदेश रेडक्रॉस ने प्रत्येक बच्चों को चार हज़ार नकदी देकर इलाज के लिए भेजा गया। उक्त लाभार्थियों को पीएचसी सोंधी पर चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर चौहान व डॉ. फैजान ने यात्रा भत्ता राशि दिया। इस सम्बंध में बातचीत करने पर आर.बी.एस.के. के चिकित्सक डा. फैजान अहमद ने बताया कि इस तरह के शारीरिक रूप से असामान्य बच्चों को गाँव में टीम द्वारा चयनित किया जाता है और उसका सफल इलाज कराया जाता है। डॉ. समरीन शैला ने बताया कि इस वर्ष 18 विकलांग बच्चों को चयनित किया गया। जिसमें जन्म से दिल में छेद होने के पाँच, मुखबाधिर के पाँच, दो का पैर टेढ़ा तथा छः के होंठ कटे बच्चों का निःशुल्क सफल इलाज कराया गया और गुरुवार को तीन बच्चों को यात्रा भत्ता भी विभाग द्वारा दिया गया। कुछ परिवार ऐसे थे जो यात्रा के खर्च को वहन नहीं कर सकते थे। आर.बी.एस.के. की टीम हर वर्ष अपंग बच्चों के इलाज कराकर उनके परिवार में मुस्कान बिखरने का काम कर रही है। इस अवसर पर रश्मि सेठ अप्टोमेट्रिक राधेश्याम टण्डन, राहुल यादव आदि टीम में शामिल रहे।

बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मारी गोली

0

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस


शाहगंज जौनपुर l सरपतहांखुटहन थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित खुटहन मार्ग पर हार्डवेयर व्यवसायी को बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर शाम गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।पट्टीनरेंद्रपुर निवासी लाल बहादुर सोनी बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। इनकी बाजार में हार्डवेयर, अलमीरा व बक्से की तीन फर्म हैं। खुटहन मार्ग पर श्री सोनी आवास बनाकर रहते हैं तथा उसी मकान में इनकी आलमारी व लोहे के बक्से की दुकान है। शाम पौने सात बजे के लगभग बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने इन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली पेट मे लगी जिसके बाद ये भूमि पर गिर पड़े। गोली की आवाज तथा चीख-पुकार सुनते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और आनन-फानन में लालबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार सूत्रीय ज्ञापन सीओ शाहगंज को सौपा

0

  • स्वर्ण व्यापारी के परिवार के साथ बंधक बनाकर लाखों के लूट करने के मामले में सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ परिवार से किया मुलाकात

शाहगंज जौनपुर : शाहगंज में सर्राफा व्यवसायी के घर में महिला को चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट के आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है । गुरुवार को सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा और अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और उनका हालचाल लिया । बाद में सीओ अजीत सिंह चौहान को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने समेत अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की ।

सीओ शाहगंज से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस की तरफ से 24 घंटे में घटना के खुलासे का आश्वासन मिला है । उन्होंने बताया कि सीओ के मुताबिक पुलिस की पांच टीमें इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं और जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे । इस मौके पर जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी भी मौजूद रहे ।

समाज के हर तबके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही सरकार:अजीत सिंह

0

जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

खुटहन जौनपुर l ब्लाक सभागार में गुरुवार को बिधायक रमेश सिंह के अनुज व सोनपत्ती देवी मेडिकल ट्रस्ट के डायरेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े छह सौ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे पुनीत और परम धर्म है। हमारा धर्म शास्त्र भी कहता है कि प्रत्येक जीवों में परमात्मा का वास होता है। गरीबों, लाचारों की सेवा से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर डबल इंजन की सरकार गरीबों, दलितों,पिछड़ों,दिव्यांगो को सरकारी योजनाओं से आच्छादित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

जिसका परिणाम भी गांव से लेकर शहर तक दिखने लगा है।मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अलावा बिजली,पानी, सड़क,चिकित्सा,शिक्षा और सुरक्षा के बल पर समाज के सबसे निचले पायदान पर रह रहा परिवार भी तरक्की कर निरंतर ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। जो एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनने की तरफ ले जा रहा है।बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रही हैं।सरकार की योजनाओं का शत- प्रतिशत लाभ पात्रों को दिलाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।संचालन अजय सिंह राजू ने किया।मौके पर एडीपीआरओ राजेश कुमार, कमला प्रसाद कानूनगो ,आशुतोष तिवारी शशांक तिवारी, रविकांत विश्वकर्मा, लेखपाल अभिषेक विवेक सरोज संजय यादव आदि मौजूद रहे।

गैर जमानती वारंट पर अभियुक्त गिरफ्तार

0

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट पर फरार एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बुधवार को मानीकला निवासी सचिन कुमार पुत्र मनका को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

महात्मा गांधी टाईम्स ऑफ इंडिया,हरिजन समेत 10 अखबार जिनसे वे जुड़े रहे

0
महात्मा गांधी,टाईम्स ऑफ इंडिया,हरिजन समेत 10 अखबार जिनसे वे जुड़े रहे।
Mahatma Gandhi, Times of India, Harijan.

पत्रकार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी टाईम्स ऑफ इंडिया,हरिजन समेत 10 अखबार जिनसे वे जुड़े रहे
संपादक श्यामनारायण पाण्डेय

Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी बैरिस्ट,राजनेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध सेनानी ना होते तो वे 20वीं शताब्दी के महानतम संपादक होते उन्हें छात्र जीवन से ही विविध विषयों की अच्छी-अच्छी पुस्तक पढ़ने का शौक था। जिन कॉलेजों के वे छात्र रहे वहा के लाइब्रेरियन गांधी जी से खींझ जाते थे और कहते कि यह छात्र कहां-कहां से ढूंढ- ढूंढ कर पुस्तकों की सूची ले आता है। सत्य तो यह है कि शायद ही देश का कोई ऐसा नेता हो जो गांधी जी जितनी पुस्तक पढ़ी हो।

गांधी जी के विभिन्न अखबार हैं जिनसे वे जुड़े रहे

1- अंग्रेंजी साप्ताहिक इंडिया – गांधी जी 1891 में लंदन से वकालत की डिग्री लेने के बाद अभिव्यक्ति की आजादी के लिए परेशान हो रहे थे उन्हीं दिनों लंदन में उन्हें दादा भाई नौरोजी मिले जो लंदन से अंग्रेजी समाचार पत्र इंडिया निकलते थे उन्हें नौरोजी ने डरबन, जोहानिसबर्ग और दक्षिण अफ्रीका का संवाददाता नियुक्त कर दिया। वह वहां से भारतीयों की समस्याओं के बाबत लगातार समाचार और लेख लिखने लगे।

2 – टाईम्स आफ इंडिया – टाइम्स आफ इंडिया में महात्मा गांधी 1900 से मुंबई संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका से खबरें भेजने लगे। 16 जून 1900 को बोअर युद्ध पर तथा सेना के स्वास्थ्य की टुकड़ी की समस्या पर जो खबरें भेजी गई दुनिया में चर्चित हुई।

3- इंडियन ओपिनियन – गांधी जी की प्रेरणा से ही 1903 में डरबन दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मदनजीत ने दक्षिण अफ्रीका से ही इंडियन ओपिनियन नाम से साप्ताहिक का प्रकाशन शुरू किया। यह पत्र हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और तमिल भाषा में प्रकाशित होता था। 1904 में गांधी जी ने इन पत्रों के संपादन का कार्य स्वयं ही ले लिया। उनका लक्ष्य था कि केवल अपने निजी लाभ के लिए कोई मनुष्य या सरकार या कंपनी किसी व्यक्ति या जाति को रंगभेद के आधार पर नैतिक दृष्टि से दास नही बना सकता है और न ही शोषण कर सकता है।

4- सत्याग्रही – महात्मा गांधी की प्रेरणा से 1907 में डॉ० मानिक लाल ने गुजराती भाषा में हिंदुस्तानी नामक साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन अहमदाबाद से शुरू किया। बाद में इसका नाम सत्याग्रही कर दिया गया। इसके उद्देश्य के बारे में गांधी जी ने घोषित किया कि व्यक्तिगत स्वाधीनता, मानव मैत्री, बंधुत्व तथा सभी जातियों में सामान्यता जीवन की आवश्यक शर्त है। यह अखबार 1919 में रॉलेट एक्ट का विरोधी पत्र बनकर देश और विदेशों में भी में चर्चित हुआ। जबकि यह पत्र पंजीकृत नहीं था।

5- नवजीवन (गुजराती)- वर्ष 1919 में ही गांधी जी ने अहमदाबाद से नवजीवन का प्रकाशन शुरू किया। इसकी भाषा सरल सुबोध और प्रवाह मान थी। असहयोग आंदोलन का क्रांतिकारी प्रभाव तथा गुजरातियों में नवीन चेतना का उदय हो यही इस पत्र का उद्देश्य था। यह पत्र 1932 में बंद हो गया। अब फिर प्रकाशित हो रहा है

6- यंग इंडिया– यह पत्र अहमदाबाद से ही 1919 में अंग्रेजी साप्ताहिक के रूप में प्रकाशित किया गया। महात्मा गांधी स्वयं इसके संपादक थे। उद्देश्य था भारतीयों में आजादी की भूख जगाना । आपके किसी भी पत्र में विज्ञापन नहीं छपता था गांधी जी का कहना था कि मेरे पत्र न मनोरंजन के लिए हैं ना किसी व्यक्ति या वस्तु को प्रशंसा के लिए छपते हैं। ये पत्र लोगों में स्वतंत्र चेतना जागृत करने के लिए हथियार के रूप में काम करते हैं।

7- हिंदी नवजीवन – नवजीवन का प्रशासन व्यापक करने के लिए हिंदी संस्करण की शुरुआत गांधी जी ने 30 सितंबर 1921 से किया। विदेशी वस्त्रों की होली जलाने के लिए और अन्य चीजों के बहिष्कार के लिए प्रतीकात्मक विरोध करना इस पत्र का उद्देश्य था। इसमें हिंदी भाषा में खबरें लेख आचरण की शुद्धता के लिए शाकाहार के बारे में भी लिखा जाता था। अंग्रेजों की जन विरोधी नीतियों का यह पत्र खुलकर विरोध करता था। अखबार में भारतीय समस्याओं जैसे – जाति प्रथा, छुआछूत, मद्यपान, दहेज कूप्रथा, अहिंसा आदि पर लेख लिखा जाता था। आपका कहना था कि स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार होने के साथ-साथ ही हमारी संपत्ति भी है।

8 –अंग्रेजी साप्ताहिक हरिजन – 17 फरवरी 1933 से गांधी जी ने पुणे से अंग्रेजी साप्ताहिक अखबार हरिजन का प्रकाशन शुरू किया। संपादक तो आर० वी० शास्त्री थे और प्रकाशक व स्वामी हरिजन सेवक संघ नामक संस्था थी जिसके अध्यक्ष- घनश्याम दास बिडल थे। इसके प्रकाशन का उद्देश्य था अछूतों का उद्धार और हरिजन की समाज में स्वीकार्यता बने। संघ हरिजन छात्रों को वजीफा भी देता था और उनकी बेहतरी के लिए बराबर प्रयास करता रहता था। यह पत्र काफी दिन तक चला।

9- हरिजन सेवक– अपने संदेशों को व्यापक रूप से हिंदी भाषा बोलने व पढ़ने वालों के लिए प्रसारित करने के लिए गांधी जी ने हिंदी में हरिजन सेवक नाम का साप्ताहिक अखबार निकाला इसके संपादक तो वियोगी हरि थे किंतु यह गांधीजी का ही का था। जो उन्होंने हरिजनों के उत्थान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जन-जन तक प्रसारित करने की व्यवस्था की।

10- सर्वोदय – यह पत्र अगस्त 1938 में वर्धा (महाराष्ट्र) से प्रकाशित किया गया। इस हिंदी साप्ताहिक संपादक- काका कालेलकर थे और दूसरे संपादक दादा धर्माधिकारी भी थे। सत्याग्रह का कार्यक्रम क्या है इसकी तात्विक चर्चा करके उसका शुद्धतम रूप में प्रचार हो और उसके प्रति जन जन की स्वीकार्यता बढे यह गांधी जी का उपदेश था। यह गांधी जी का प्रिय अखबार था किंतु आर्थिक तंगी के नाते बहुत दिनों तक नहीं चल सका।

गांधी जी के संवाद व आलेख की विशेषताएं

गांधीजी बड़े साहसी और न थकने वाले पत्रकार थे वे दोनों हाथों से स्पष्ट और सुंदर लिपि में लिखते थे वह नाव पर, जहाज पर, सकरी गलियों में, रास्तों पर चलते हुए, मोटर गाड़ी पर और बेल गाड़ियों पर बैठकर भी लिखा करते थे। दाहिना हाथ जब लिखते लिखते थक जाता था तब वह बाएं हाथ से लिखने लगते थे। 1916 में जब भी दक्षिण अफ्रीका से भारत आ रहे थे उन्होंने जहाज में ही हिंद स्वराज नामक अपनी मशहूर पुस्तक का लेखन कर डाला। यह भारत में बहुत ही प्रसिद्ध हुई। उर्दू पत्रिका में 23 मार्च 1914 वाले अंक में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने गांधी जी के लेखन के बारे में तारीफ करते हुए लिखा है कि- गांधी जी जबरदस्त लिक्खाड थे। उनकी लेखन शैली बड़ी सरल, सुस्पष्ट और दिल के तारों को छूने वाली होती थी। उनकी अंग्रेजी की ड्राफ्टिंग के बारे में कई वायस राय और बड़े अधिकारी कहते थे कि गांधी जी की ड्राफ्टिंग बेजोड़ है। उसकी कोई सानी नहीं है। वे प्रीपोजिशन और व्याकरण के विषय में शत प्रतिशत शुद्धता रखते हैं। यही कारण है उनके आलेखों में कभी लाल निशान नहीं लगाया जा सका।

एक अंग्रेज लेखक सरपैथिक लॉरेंस के अनुसार ,भारत में गांधी जी से बड़ा अंग्रेजी का कोई लेखक नहीं है। उनके लेखन में एक भी वाक्य बेवजह नहीं होते थे। वह ऐसा लिखते थे मानो कोई सामने बैठकर बातें कर रहा हैं।

सर ए० वी० अलेक्जेंडर के अनुसार, गांधी जी के संपादकीय लेखों का एक – एक अंश “थॉट फॉर द डे” के लिए मुनासिब था। हर वाक्य पढ़ने से ऐसा प्रतीत होता था कि लिखने से पूर्व उसे 10-10 बार तोला गया है।

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर छात्र-छात्राएं,प्रधानाचार्य व शिक्षक हुए सम्मानित

0

मकर संक्रांति महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटर कॉलेज समोधपुर सम्मानित

[ सुईथाकला शाहगंज ] अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ ,नूरपुर कादीपुर में आयोजित अवधूत देशना पर्व के मकर संक्रांति महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।मठ के पीठाधीश्वर कपाली बाबा जी महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग छवि एवं पहचान बनाने वाले श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह सहित शिक्षकों नवीन सिंह,अनुराग यादव और जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नई ऊंचाइयों को छूने के लिए बाबा कपाली जी महाराज ने संस्थापक स्व.ठाकुर प्रसाद सिंह के योगदान और गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के नेतृत्व व शिक्षकों के तप -त्याग,समर्पण और उत्तरदायित्व के प्रति ईमानदारी पूर्वक निर्वहन की सराहना की।शिक्षा के नए आयाम को छूने के लिए उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।आज के छात्र ही कल के देश के भविष्य हैं।छात्र जीवन मनुष्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सुनहरा समय होता है।स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं अंशिका,विभा,महक तिवारी, रिचा यादव, अनमोल ,शालिनी, आयुष,आकृति ,सचिन ,प्रियांशु सेन ,सपना तिवारी,हर्ष मौर्य, आमिर अंसारी ,निखिल पांडेय प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए।

JAUNPUR :धूमधाम से मनाया गया श्री राम बहाल पाल इ.का का 24 वाँ वार्षिकोत्सव

0

[ सुईथाकला शाहगंज ] विकास खंड क्षेत्र के श्री राम बहाल पाल इ.का काजीपुर सराय मोहिउद्दीनपुर का 24 वाँ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और खुशनुमा माहौल में आयोजित हुआ। बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के द्वारा वंश को आगे बढ़ाने को लेकर बेटों के चक्कर में बेटियों को कोख में ही मार देने की लोगों की कुत्सित और संकुचित मानसिकता से बाहर निकलकर समान दर्जा और समान अधिकार देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभावती हॉस्पिटल मुंगरा बादशाहपुर के डायरेक्टर डा. विकास कुमार पाल व मंचासीन अतिथियों का प्रबंधक राम दुलार पाल ने माल्यापर्ण,स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट करके भव्य स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं से संबोधन में कहा कि संघर्ष युक्त प्रयास से ही सफलता हासिल होगी। जो भी संसाधन उपलब्ध हैं परिस्थितियों को अनुकूल बनाते हुए लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ने पर निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव और प्रतिकूल परिस्थितियों को दोष न देते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी और परिस्थितियों को दोष वही देते हैं जो अपने लक्ष्य के प्रति अडिग नहीं हैं।

विशिष्ट अतिथि जयराम पाल ने कहा कि विद्यालय प्रतिभाओं को उभारने और तराशने का केंद्र है। फुर्सत राम,पूर्व प्रधान विजय बहादुर यादव आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये।उ .प्र .मा.शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम छात्रों द्वारा अर्जित वर्ष भर की उपलब्धियों का खाका है। छात्रों ने शिक्षा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कितनी निपुणता हासिल की वार्षिकोत्सव से पता चलता है। प्रबंधक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा का उचित और स्वस्थ माहौल प्रदान करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है ।आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रकाश पाल ने किया। अध्यक्षता से. नि.शिक्षक ईश्वर देव यादव तथा संचालन संजय यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रभावती पाल एमएलसी,छोटे लाल शर्मा,तनवीर प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाल ,रविंद्र कुमार पाल,डॉ रणजीत पाल,राम हरख पाल, विनोद यादव,जय राम पांडेय, डॉ गौरव यादव,कैलाश नाथ पाल आदि मौजूद रहे।