खुटहन ( जौनपुर) थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर मंगलवार की भोर संदिग्ध हाल में दो अधेड़ ब्यक्तियों का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दोनों ब्यक्तियों की शिनाख्त कर ली गई है। मृत एक ब्यक्ति नेपाल देश का तथा दूसरा झारखंड प्रदेश का है। खबर लिखे जाने तक मृतक के स्वजनों के द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
काजी शाहपुर गांव की पुलिया के पास कुछ ग्रामीणों ने एक ब्यक्ति का शव पड़ा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर में वहां तमाम लोग जमा हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। भीड़ देख वहां ईंट भट्टा पर काम करने वाले कुछ मजदूर भी पहुंच गए। वे शव देखते ही उसे पहचान गए। मृतक जौकाबाद गांव स्थित एक ईंट भट्टा पर मजदूरी का काम करता था। उसका नाम विदेशी तथा वह झारखंड का निवासी बताया गया। उसकी उम्र लगभग 48 वर्ष रही होगी। पुलिस अभी शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई भी नहीं कर पाई थी कि सूचना मिली कि भागमल पुर गांव में एक दशक से रहकर गांव की पहरेदारी कर रहे नेपाल देश के निवासी 56 वर्षीय पुरे अधिकारी का शव बनुआडीह गांव के तालाब में उतराया मिला है। मृतक अपनी पत्नी जयकला पुत्री विनीता, तीन पुत्रों गणेश,धर्मा और दिनेश के साथ रहकर गांव की पहरेदारी करता था। उसके पुत्र गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। स्वजनों का कहना था कि पुरे अधिकारी एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। बुधवार को शव मिलने की सूचना होते ही मौके पर पहुंचे स्वजन उसकी शिनाख्त कर फफक पड़े।
JAUNPUR:निराश कर देने वाला यूपी सरकार का आम बजट,सपा प्रवक्ता
प्रथम आगमन पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आज़म खान का हुआ स्वागत
खेतासराय (जौनपुर) JAUNPUR NEWS क्षेत्र के मनेछा बाजार में बुधवार की दोपहर प्रथम आगमन पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आज़म खान एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने ने योगी सरकार के तीसरे आम बजट पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सरकार का आम बजट प्रदेशवासियों को निराश करने वाला बजट है। इसमें आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिली है। किसान नौजवान व मध्यम वर्ग के परिवारों की अनदेखी की गई है।
शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए बजट में कोई जगह नहीं, प्रदेशवासियों को निराश करने वाला बजट बताया, उन्होंने कहा कि आम बजट से आम जनमानस बहुत आहत है। श्री खान ने बताया कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे किसान परेशान हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के सरकार द्वारा कोई सकारात्मक एवं ठोस कदम नहीं उठाया गया जो बेहद निराशा जनक है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा मे यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा। अग्निवीर को समाप्त करके स्थाई नियुक्ति की जाएगी व अन्नदाताओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।
INDIA गठबंधन विकास और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सत्ता पक्ष मात्र भ्रम फैला रहा है धरातल पर सरकारी योजनाएं शून्य है। उन्होंने सपा सुप्रीमो को धन्यवाद देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा से जिम्मेदारी सौंपी है उसका शत-प्रतिशत निर्वाहन करूँगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा और जनहित की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज, सरफ़राज़ अहमद, असलम खान, अजीज फरीदी, डा0 दशरथ जमाल हाशिमी, गोर यादव, सुजीत यादव, रतन साहू, मुन्ना खान, बाबर प्रधान, मो0 दानिश आदि लोगों ने स्वागत किया।
ARO जौनपुर:104 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे 48199 अभ्यर्थी,डीएम ने की बैठक
ASSISTANT REVIEW OFFICER ARO EXAM 2024 JAUNPUR : जौनपुर : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने टी.डी इंटर कॉलेज में समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के तैयारी व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०)-2023 का आयोजन जनपद के कुल 104 परीक्षा केन्द्रों पर 11 फरवरी (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक व अपरान्ह 02:30 बजे से 03:30 बजे तक) सम्पन्न होनी है।
जनपद के कुल 104 परीक्षा केंद्रों पर 48199 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है । उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 11 फरवरी 2024 (रविवार) को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए कोषागार पर प्रातः 06:00 बजे एवं दोपहर 12:00 बजे उपस्थित होंगे तथा गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारम्भ होने से 01:30 घण्टे पहले परीक्षा सामग्री अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
ARO EXAM 2024
सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर ARO परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेगे।जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने, शौचालयों के साथ ही साफ सफाई आदि समस्त परीक्षा केंद्रों पर करने के निर्देश दिए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापको को सख्त निर्देश दिए कि ARO परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए अन्यथा जवाबदेही तथा कार्यवाही की जायेगी। उक्त परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 9454457371 तथा 9451158195 है। परीक्षा से संबंधित जानकारी लेने व किसी प्रकार की समस्या होने पर उक्त नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
RSS के इशारे पर BJP सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है,
केराकत विधानसभा के बरथरी गांव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ज़न पंचायत का आयोजन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) भाजपा को सरकार बनाने से रोकेगा। पीडीए के माध्यम से सपा जन चौपाल और जन पंचायत द्वारा सपा लोगों को जागरूक कर रही है। मंगलवार को सपा प्रदेश सचिव केराकत विधानसभा के देवाक़लपुर व बरथरी गांव में पीडीए ज़न पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारियों की मदद से दबा रही है। सरकार का विरोध करने वाले नेताओं को जेल भेजा रहा है। देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालत बना रही है। आरएसएस के इशारे पर भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
सरकारी विभागों का निजीकरण करके अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों को बढ़ावा देती है। विवेक रंजन यादव ने कहा कि सनातन परंपरा के खिलाफ प्रधानमंत्री ने अर्द्ध निर्मित मंदिर में पूजन कराकर प्राण प्रतिष्ठा करा दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार का 2024 में जाना तय है।
बगथारी व देवाक़लपुरगांवों में आयोजित पीडीए जन पंचायत की केराकत विधानसभा के अध्यक्ष नीरज पहलवान अध्यक्षता संचालन पवन मंडल ने किया। पीडीए जन पंचायत को सत्यनारायण यादव, गुड्डू चौहा, साहब लाल गौतम जीत राम भारतीय , तिलक राज, मेवा लाल गौतम आदि लोगों ने सम्बोधित किये।
जौनपुर के बीएसए ने बच्चो को पढाई गणित, प्रधानाध्यापक का रोका वेतन
जौनपुर के बीएसए द्वारा आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया,खामी मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन अवरुद्ध
JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने आज औचक निरीक्षण करते हुए शौक्षिक गुणवत्ता और निपुण भारत लक्ष्य के अंर्तगत निपुणता की जांच की। विकासखंड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय किरतापुर, कंपोजिट विद्यालय संरेमू, प्राथमिक विद्यालय कोतवालपुर, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर एवं विकासखंड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय निशान का औचक निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय किरतापुर एवं कंपोजिट विद्यालय संरेमू के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र धर्मापुर पर गए हुए पाए गए। विद्यालय में कार्यरत शेष सभी कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित पाए गए। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बना हुआ पाया गया।
प्राथमिक विद्यालय निशान, विकास क्षेत्र मुफ्तीगंज के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक कामाख्या नारायण राय अनुपस्थित मिले, छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करने के पश्चात निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर उपस्थित हुए। विद्यालय प्रांगण में जर्जर भवन अवस्थित होने के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को जर्जर भवन के संबंध में प्रस्ताव एवं भवन में शिक्षण कार्य बंद करने हेतु निर्देशित किया गया। विद्यालय को गत वर्ष प्राप्त रू. 50000 कंपोजिट धनराशि विद्यालय द्वारा व्यय की हुई पायी गयी। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के प्रति संतोष जाहिर करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्र उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं अनुपस्थित छात्रों के अभिभावक से दैनिक वार्ता एवं रजिस्टर बनाने हेतु निर्देश दिया गया।
विद्यालय कोतवालपुर, विकास क्षेत्र धर्मापुर का औचक निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक राम रक्षा यादव 29 जनवरी 2024 से चिकित्सकीय अवकाश पर पाए गये। विद्यालय में कार्यरत शेष सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 72 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 35 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बना हुआ पाया गया। जौनपुर के बीएसए द्वारा विद्यालय की छात्र उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि अनुपस्थित छात्रों के विवरण को पंजिका में अद्यतन नहीं किया गया है। जिसके कारण बीएसए द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर, विकास क्षेत्र धर्मापुर का स्थलीय निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक श्री ओम प्रकाश सिंह आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। विद्यालय में कार्यरत से समस्त कर्मचारी उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकित 135 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 30 छात्र उपस्थित पाए गए। गत वर्ष विद्यालय को प्राप्त रू 50000 रुपए के सापेक्ष आय व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक द्वारा अवलोकित नहीं कराई जा सकी। छात्रों उपस्थित पंजिका के अवलोकन में बीएसए द्वारा पाया गया कि अनुपस्थित छात्रों के विवरण को विद्यालय द्वारा रिक्त छोड़ा गया है। मध्यान्ह भोजन पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि पंजिका में लाभार्थी छात्रों का विवरण अंकित नहीं किया गया है। विद्यालय प्रांगण साफ सुथरा नहीं पाया गया।
जौनपुर के बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरुद्ध करते हुए कारण बताओं नोटिस निर्गत की गई।प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर विकास क्षेत्र धर्मापुर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन मौर्य छात्रों के आधार पंजीकरण हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गई हुई पाई गई। विद्यालय में कार्यरत शेष समस्त कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाया गया है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय में छात्रों के बैठने हेतु डेस्क बेंच ना होने के कारण मौके पर ही बीएसए द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धर्मापुर से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर कार्य योजना बनाकर विद्यालय में डेस्क बेंच उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया ।
JAUNPUR:पूर्व सांसद पुत्र डॉ0 दिनेश सिंह बब्बू का निधन,शोक में डूबे परिजन
JAUNPUR NEWS जौनपुर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी डॉ दिनेश सिंह बब्बू पुत्र स्व राजकेशर सिंह पूर्व सांसद का आज दोपहर में निधन हो गया।बब्बू सिंह के निधन की खबर फैलते ही शाम को उनके हुसैनाबाद आवास पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करने व अंतिम दर्शन करने वालो की भीड़ लग गई। बब्बू सिंह का अंतिम संस्कार 7 फरवरी सुबह दस बजे रामघाट पर होगा।
डॉ दिनेश सिंह बब्बू भाजपा के विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक कार्य किया था ।उनके निधन पर जिलाध्यक्ष पुप्सराज सिंह,प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह पत्रकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा देवी मौर्य नगर अध्यक्ष विकास शर्मा नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। JAUNPUR NEWS
खराब सड़क के चलते जफराबाद से सेवई नाला को जाने वाले राहगीर परेशान
जफराबाद से सेवई नाला को जाने वाले राहगीर परेशान है,ख़राब सड़क मरम्मत के लिए आस लगाए बैठी है?
JAUNPUR NEWS जौनपुर। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है जनपद मुख्यालय के करीब यह खराब सड़क,प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जौनपुर में नहीं लागू हो पाई रही है,क्योंकि ज्यादातर सड़के वैसे ही पड़ी है पता नहीं चलता कि सड़क गड्ढे में है कि गड्ढा सड़क में इस संदर्भ में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का ध्यान सही के पूरब तरफ मात्र 6 किलोमीटर स्थित कस्बा जाफराबाद जो बहुत पुरानी नगर पंचायत है। के चतुर्थी स्थित गांव में सड़कों की ओर याद दिलाना चाहता हूं जिस पर वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है उदाहरण के लिए जाफराबाद से गौरा बादशाहपुर वाया सेवई नाला सड़क से शहर व वाराणसी के लिए काफी लोग दो पहिया चार पहिया वाहनों और साइकिल से भी आते जाते हैं मरम्मत के अभाव में इस सड़क पर तथा इससे जुड़े चक मार्गों पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि इस पर पैदल चलना बहुत मुश्किल है।
इससे जुड़े हुए गांव कलंदरपुर मोहम्मदपुर कांध इमलो पांडे पट्टी ,रायपुर सम्मोपुर गोसाईपुर रत्ती पुर कादीपुर पिंडरा समैसा कर्मही किरतापूर आदि गांव के रहने वाले लोगों को जौनपुर शहर और वाराणसी की ओर जाने का कार्य निरंतर होता जाता है। सैकड़ो की संख्या में छात्रों और शहर के कालेजो और नागरिको का दीवानी कचहरी कलेक्ट्री दीवानी समेत अन्य कार्यों से बराबर आना जाना होता रहता है अन्य कार्यो से बराबर खरीद फरोख्त के कार्यो के लिए शहर आते है। किंतु परंतु सड़क की दुर्दशा के कारण लोग बहोत परेशान होते रहते है।
यह सड़क लोक निर्माण विभाग की हैं किंतु कारण जो भी हो विभागीय अधिकारी इधर देखते नहीं है फिर सड़क बनवाने का प्रयास कौन कहे क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय का आवास इस क्षेत्र में है किन्तु वे बहुत अच्छी बंद गाड़ी में निकलते हैं जिससे उन्हें पता नहीं चलता कि सड़के खराब है इसलिए भी वे ध्यान नहीं देते। क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज का नगर मुख्यालय पर आवास है। मुख्यालय आते जाते समय ना ही सरोज जी गाड़ी उतरकर किसी समस्या से रूबरू होते हैं और नहीं कभी किसी समस्या को जानना चाहते हैं क्योंकि मुसीबत को आमंत्रित क्यों किया जाए यही काम है कि सरकार की जीरो टालरेंस का क्रियान्वयन नहीं के बराबर हो रहा है और खराब सड़कों के अभाव में निरंतर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
Jaunpur: The criminal who took hostage and robbed the house was arrested.
शाहगंज (जौनपुर) बीते इकत्तीस जनवरी की रात नगर के पुराना चौक स्थित आभूषण व्यवसाई के घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में को गिरफ्तार कर लिया गया है शाहगंज, सरपतहां व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सन्त प्रसाद लोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये नगद तथा 158 चांदी की बिछिया बरामद को बरामद किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान भरौली मार्ग पुलिया के पास जमदानीपुर दीदारगंज आजमगढ की ओर से शाहगंज आने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया। सामने पुलिस बल देखकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। जिससे थानाध्यक्ष शाहगंज बाल बाल बचे व आत्मरक्षार्थ हेतु पुलिस टीम द्वारा फायर फायर किया गया, जिससे एक बदमाश को गोली लग गयी व घायल होकर गिर पड़ा तथा दो अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश सन्त प्रसाद लोना उर्फ करिया पुत्र हरिहर लोना उम्र 28 वर्ष, ग्राम मोलनापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ का निवासी है।गिरफ्तारी व बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली
Two criminals named Ayaan Safir Hussain arrested in Jaunpur police encounter
जौनपुर। गौराबादशाहपु केराकत थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त घायल, कब्जे से मोटरसाइकिल एक द खोखा बरामद हुआ है ।
,पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, गौरव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बीतीरात को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, चन्दन कुमार राय द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि कुछ बदमाश आजमगढ से जौनपुर के तरफ आ रहे है। जो कोई संगीन वारदात करने वाले है। कि इस सूचना पर विश्वास करके थाना केराकत पुलिस को सूचना दिया गया कि थोडी देर में रामजनम यादव प्र0नि0 केराकत पुलिस टीम के साथ केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिले तथा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से चेकिंग करने लगे। कि थोड़ी देर बाद कुछ वाहनों की बीच से एक मो0सा0 पर 02 व्यक्ति हाइवे वाले रोड से आते दिखाई दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर मो0सा0 सवार तेजी से मोड़कर पुनः नेशनल हाइवे से आजमगढ़ की तरफ भागने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया कि चौकी धरसंड मोड पर मोटरसाइकिल नेशनल हाइवे से बायें तरफ चौकी धरसंड गांव के रास्ते पर मुड़ गये तथा बदमाशों ने जान मारने की नियत से पुलिस पार्टी को लक्ष्य करके फायर किये कि 01 गोली थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के उपर से निकल गयी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में फायर किया गया। जिसमें 01 बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल व्यक्ति से नाम पुछा गया तो अपना नाम अयान अली उर्फ गठरा उर्फ अप्पा पुत्र अफसर अली निवासी वार्ड नं0 32 ईदगाह ग्वालटोली होसंगाबाद थाना कोतवाली जनपद होसंगाबाद म0प्र0 बताया गया। कुछ दुर पर UP 62 AR 1075 हीरो HF डिलक्स काले रंग की मो0सा0 मिला। पुलिस द्वारा काम्बिग के बाद दुसरे अभियुक्त को थोडे दुर से भागते हुए घेर कर पकड़ लिए जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सफीर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन निवासी अचला देवी घाट सिपाह ईरानी मुहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर बताया। घायल अभियुक्त अप्पा हुसैन उपरोक्त को दवा इलाज एवं डाक्टरी हेतु सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर रवाना किया गया। जहाँ पर इलाजरत है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे एक का नाम सफीर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन निवासी है जो अचला देवी घाट(सिपाह) ईरानी मुहल्ला थाना कोतवाली का रहने वाला है उम्र करीब 24 वर्ष है।
दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अयान अली गठरा उर्फ अप्पा पुत्र अफसर अली निवासी नर्वदा पुरम थाना कोतवाली जनपद होसंगाबाद (मध्य प्रदेश ) उम्र करीब 25 वर्ष (घायल) बरामदगी 1.एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स रजिस्ट्रेशन नं0 UP 62 AR 1075 । एक देशी तमंचा 315 बोर ,एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
मिलेट्स रोड-शो कार्यक्रम को DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जौनपुर : अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किए जाने के क्रम में कृषि विभाग द्वारा उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम चलाया जा रहा है। जनपद में इस कार्यकम के अन्तर्गत आम जनमानस को मिलेट्स ( अन्न) की महत्ता से अवगत कराने एवं अन्नके उत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रोड शो रैली को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड एवं चेयरमैन जिला सहकारी फेडरेशन धनंजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रोड-शो रैली कृषि विभाग के प्रांगण पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर से प्रारम्भ होकर वाजिदपुर तिराहा-पुलिस लाईन-लाईन बाजार-मतापुर तिराहा से होते हुए अम्बेडकर तिराहा-कलेक्ट्री कचहरी-जोगियापुर -रोडवेज-जेसीज चौराहा से होते हुए कृषि भवन कैम्पस में सम्पन्न हुआ, जिसमे कृषि विभाग के अन्तर्गत कार्यरत जनपद के समस्त कर्मचारीगण सहित सम्मानित कृषक एवं आम जनमानस की सहभागिता रही।