Home Blog Page 354

खेतासराय दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मंत्री ने सौंपा सात लाख का चेक

0

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को दस लाख स्वीकृत

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने शासन द्वारा स्वीकृत दस लाख रुपए की आर्थिक मदद की और ढांढस बढ़ाया और कहा की हर सम्भव भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

मंगलवार की देर शाम पहुँचे मंत्री ने खेतासराय में अजय और अंकित प्रजापति की निर्मम हत्या के मामले में पिता फूलचन्द्र प्रजापति को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत दस लाख रुपए जिसमें मंगलवार को सात लाख रुपये का चेक सौंपकर आर्थिक मदद किया, बताया कि बाकी तीन लाख रुपए का चेक शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मिल जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीड़ित परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है और हर सम्भव मदद करेगी।

ज्ञात हो कि बीते 28 नवम्बर को खेतासराय में दो सगे भाईयों अजय, अंकित प्रजापति पुत्रगण फूलचन्द्र प्रजापति चाऊमीन की दुकान चला रहे दोनों को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जो घर का सहारा बनकर माता-पिता का पेट पालते थे। लेकिन उन दोनों की हत्या से परिवार बेसहारा हो गया। जिससे फूलचन्द्र का कुनबा समाप्त हो गया। इस दौरान मुख्य रूप से तहसीलदार आशीष सिंह, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, लेखपाल अशोक सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, अनिल प्रजापति, धर्मचंद गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, राकेश श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, रूपेश गुप्ता, मुखई बिन्द उपस्थित रहे।

Ramlila staging was organized on the occasion of Pran Pratistha

0

प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला मंचन का हुआ आयोजन

बाल कलाकरों ने मोहा मन

  • suresh kumar

खेतासराय(जौनपुर) अयोध्या राममन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे समूचा देश राममय हो गया। इसकी कड़ी में नगर पंचायत खेतासराय के बभनौटी मोहल्ले में श्री हनुमान मंदिर रामलीला समिति की तरफ से रामलीला मंचन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नारद मोह से सीता-विवाह का मंचन किया गया। जिसमें बाल कलाकार द्वारा अद्भुत भूमिका निभाया। इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, रामदवर प्रजापति, गंगेश्वर पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, राम आधार प्रजापति, मनीष पाण्डेय, विकास पाण्डेय, राजकुमार, विक्की मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Jai Maa Vindhyavasini Durga Puja Pandal Committee organized a grand program

0

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पंडाल समिति ने भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन

लाइव प्रसारण के उपरांत वितरण हुआ प्रसाद

90 दशक के कारसेवकों को किया गया सम्मानित

  • suresh kumar

खेतासराय (जौनपुर) सदियों बीत जाने के बाद रामभक्तों के लिए वह दिन आ गया जिसको इंतज़ार था। सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ। जिसको स्थानीय कस्बा खेतासराय में जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा पंडाल समिति के तहत संरक्षक मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एलईडी पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र रही वही महिलाएं कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लाइव प्रसारण के पश्चात श्रीरामचन्द्र जी की भव्य आरती किया गया।

Jai Maa Vindhyavasini Durga Puja Pandal Committee organized a grand program

कार्यक्रम सन 1990, 1992 अयोध्या राममन्दिर मुक्ति आंदोलन में खेतासराय से राजेन्द्र मोदनवाल, कपूरचंद जायसवाल, विठ्ठल राव, राधेश्याम जायसवाल, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, धर्मचंद्र गुप्ता, सतीश बरनवाल, गोपाल सेठ, दूधनाथ पटवा, फूलचन्द्र साहू, सुरेश सेठ, संजय मौर्या समेत पचास कारसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया। इस अवसर पर बृजनाथ जायसवाल, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, शिवम जायसवाल, अनिल प्रजापति, गजेंद्र पाण्डेय, संजीव गुप्ता, बल्लू साहू, शांतिभूषण मिश्रा, अवधेश गुप्ता, हरिओम बरनवाल, विजय बरनवाल, ओमप्रकाश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजक मनीष कुमार गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

Program organized in development block Sondhi Shahganj regarding life-honoring

0

प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर विकासखण्ड सोंधी शाहगंज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

suresh kumar

खेतासराय (जौनपुर) पाँच सौ वर्षों के पश्चात अयोध्या राममन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर खेतासराय नगर में विभिन्न जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे वही महिलाएं भी पीछे नहीं रही। जिसके क्रम में सोमवार की सुबह विकासखण्ड शाहगंज सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम में बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने ब्लॉक परिसर में स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चना किया। इसके उपरांत मीटिंग हाल में कर्मचारियों के साथ लाइव प्रसारण देखा। जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, उमाकांत सिंह, कमलाकांत मौर्य, विजय कुमार, जेई शशिकांत कुमार, मीनारानी, निशानाथ, राजकुमार गुप्ता, वंदना सिंह व उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Bullet fired in Sarpatahan of Shahganj,6 injured

0

शाहगंज के सरपतहां में चली गोली 6 घायल Bullet fired in Sarpatahan of Shahganj,6 injured

mohammad kasim

[ शाहगंज जौनपुर] Bullet fired in Sarpatahan of Shahganj,6 injured दबंगों ने एक घर पर हमला कर दिया। लाठी डंडा से पिटाई के बाद कई राउंड फायरिंग की, जिसमें परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां दो की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दे कि जिले के सरंपतहां थाना क्षेत्र स्थित सेखाई गांव में निवासी राम मिलन के मकान के पास बीती रात पड़ोस के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राम मिलन का पुत्र नंद किशोर बीच-बचाव करने पहुंचा था। मामला नहीं सुलझने पर नंदकिशोर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बात से नाराज एक पक्ष के दर्जनभर से अधिक की संख्या में दबंग युवकों ने सोमवार की सुबह राम मिलन यादव के घर पर लाठी डंडा और असलहा के साथ पहुंचकर हमला कर दिया। लाठी डंडा से पीटने के बाद ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग में राम मिलन यादव (58), अमरजीत यादव (40), अनुराग यादव (35), नंदकिशोर (36), करिश्मा (19) अनुराग (18) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां राम मिलन और नंदकिशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Bullet fired in Sarpatahan of Shahganj,6 injured

इस घटना के संबंध में सीओ शाहगंज ने बताया की सरपतहां पुलिस को सूचना मिली की स्थानीय थाने के सेखाई गांव में मारपीट की खबर पर पहुंची सरपतहां थाना व शाहगंज कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है। वहीं घटना में सीओ शाहगंज हेमंत कुमार ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमले किए गए जिसमें 6 घायल हुए हैं जिसमें दो के पैर में छर्रे लगे हैं जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। वही इस घटना को लेकर कुछ लोगो को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस पूछताछ में लगी हुई है।

Rudhauli intersection echoed with the slogan of Jai Shri Ram

0

श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों की भक्ति होगी और भी दृढ़ :मेही लाल जायसवाल

Rudhauli intersection echoed with the slogan of Jai Shri Ram सुईथाकला शाहगंज। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, दिव्य झांकी दीपोत्सव एवं भजन कार्यक्रम के उपलक्ष में व्यापार मंडल रुधौली द्वारा रथ यात्रा निकाली गई।जय श्री राम के उद्घोष से रुधौली चौराहा गूंज उठा।निकाली गई यह रथ यात्रा रुधौली से निकल कर बाबा बजरंगबली के पावन धाम विजेथुआ महावीरन तक पहुंची।मेहीलाल जायसवाल ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में राम लला का विराजमान होना सभी भारतवासियों के लिए परम सौभाग्य का विषय है।जो हमारे आराध्य देव हैं उनकी प्राण प्रतिष्ठा से देशवासियों की भक्ति,श्रद्धा, आस्था और प्रभु श्री राम के प्रति विश्वास और भी दृढ़ होगा।73 बार आक्रमण से अनेकों हिंदू वीर गति को प्राप्त हुए।500 वर्षों बाद उनका त्याग और बलिदान सार्थक होने जा रहा है।सरकार और सभी राम भक्तों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।शारदा प्रसाद जायसवाल ने कहा कि लंबे अरसे से लोगों की दिल की तमन्ना पूरी हो रही है।रुधौली बाजार के लोगों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह एवं उमंग है। भगवान राम के सभी भक्तों के लिए यह अत्यंत सुखद और हर्ष का विषय है। रथ यात्रा के साथ-साथ नवयुवकों ने बाइक रैली भी निकाली।इस अवसर पर अशोक जायसवाल,श्याम नारायण तिवारी,चंदन सोनी ,अनूप बरनवाल,श्रवण सोनी, अजय दुबे कोटेदार ,बाबूराम गौड़,सुनील जायसवाल ,लाल चंद्र सोनी,फूल चंद्र यादव ,सूबेदार यादव सहित सैकड़ो लोग रथ यात्रा में शामिल रहे।

New generations have forgotten the tradition of Sanatan Dharma: Himesh Shastri Ji Maharaj

0

New generations have forgotten the tradition of Sanatan Dharma: Himesh Shastri Ji Maharaj

पश्चिमी सभ्यता के संस्कारों के वशीभूत होकर सनातन धर्म की परंपरा को विस्मृत कर चुकी नई पीढ़ियाँ : हिमेश शास्त्री जी महाराज

भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मणि मंगल और कंस वध की कथा सुन परमानन्द की अवस्था में स्थित हुए श्रोता

शाहगंज जौनपुर। तहसील क्षेत्र के छताईं कला गांव में शीतला प्रसाद सिंह के निवास स्थान पर आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भागवत प्रवक्ता हिमेश शास्त्री जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मथुरा गमन ,कंस वध और रुक्मणी मंगल की कथा सुना कर श्रोताओं को परमानंद की की अवस्था में पहुंचा दिया। शास्त्री जी ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधन में कहा कि भारत के सनातन धर्म का पुरातन इतिहास रहा है।भारत पहले विश्वगुरु था जिसे पश्चिमी सभ्यता के संस्कारों के वशीभूत होकर हमारी नई पीढ़ियाँ सनातन की दिव्यता, विशालता, वसुधैव कुटुंबकम की भावना को विस्मृत कर चुकी हैं। हमारा देश केवल उपदेश, प्रचार – प्रसार और दिखावे से विश्वगुरु नहीं बनेगा। स्वयं के सुधार, बुराइयों को छोड़ने से विश्वगुरु बनेगा।उन्होंने कहा कि हमारे हृदय रूपी अयोध्या में श्री राम का वास तभी होगा जब हम अपने मन से संशय, वैर,भेद-भाव इर्ष्या भाव से मुक्त होंगे। इस अवसर पर डॉ उमेश चन्द्र तिवारी गुरुजी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुईथाकला, ऋतुराज सिंह भाजपा नेता, विजय सिंह विधार्थी, अजीत प्रजापति सदस्य माटीकला बोर्ड उ. प्र.सरकार, राजेश सिंह जनरल मैनेजर टाईमैक्स, डॉ आलोक पालीवाल, डॉ. रणंजय सिंह शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुईथाकला,रमेश चन्द्र तिवारी ,सत्येंद्र सिंह,नीतेन्द्र सिंह , विकास सिंह संदीप सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह,चतुर्भुज सिंह,राजेश पासवान ,सतई यादव ,धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री राम महोत्सव में गूंजेगी अवनीश तिवारी के भक्ति गीत

0

जौनपुर। श्री राम महोत्सव में गूंजेगी अवनीश तिवारी के भक्ति गीतराम की नगरी अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय भजन संध्या में गीत गाने के लिए पूर्वांचल के युवा गायक अवनीश तिवारी को आमंत्रित किया गया है। ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन भारत सरकार के तमाम सांस्कृतिक संस्थानों से जुड़े श्री तिवारी को केंद्रीय संस्कृति विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है। जौनपुर जनपद के खेतासराय क्षेत्र के रहने वाले अवनीश तिवारी पिछले 20 वर्षों से संगीत की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय हैं। गायन के साथ-साथ उन्होंने करीब दो दर्जन भोजपुरी फिल्मों में भी एक्टिंग की है। राम महोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके और जनपद के लिए गौरव की बात है।

Hindu society was waiting for the restoration of Ramlala for 500 years.

0

Hindu society was waiting for the restoration of Ramlala for 500 years.

रामलला के पुनर्स्थापना की 500 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा था हिन्दू समाज

जौनपुर। रामलला के पुनर्स्थापना की 500 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा था हिन्दू समाज: विभाग प्रचारक। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर द्वारा विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विभाग प्रचारक अजीत जी एवं जिला प्रचारक रजत जी द्वारा प्रभु श्री राम का पूजन अर्चन के बाद बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा बीआरपी इण्टर कॉलेज से आरम्भ होकर लाइन बाजार, सद्भावना पुल, किला, अटाला मस्जिद, कोतवाली, ओलन्दगंज जेसीज होते हुए बीआरपी मैदान पर जाकर समाप्त हुई।

Hindu society was waiting for the restoration of Ramlala for 500 years.

नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र एवं झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही। यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अजीत जी ने कहा कि 500 वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा हिन्दू समाज कर रहा था वह ऐतिहासिक दिन आ गया है, इंतजार खत्म हुआ। रामलला अब मन्दिर में विराजमान होंगे। यह दिन हम भारतवासियों के लिये उत्सव जैसा है। इसी कड़ी में जौनपुर के लोग प्रभु राम के स्वागत के लिये विराट शोभायात्रा निकाले हैं। सम्पूर्ण समाज राममय हो जाय यही इस यात्रा का उद्देश्य है। शोभायात्रा के संयोजक डा. तेज सिंह ने कहा कि राम हमारे रग रग में हैं। यह दिन देश के लिये अभूतपूर्व है। हम सभी सक्रिय होकर इस शुभ दिन के साक्षी बने। शोभायात्रा में प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी, जिला संघ चालक डा. सुभाष सिंह, सह जिला संघचालक प्रेमचंद्र जी, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय, पंकज सिंह, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष विमल सिंह, गहना कोठी के विवेक सेठ मोनू, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र, सह जिला कार्यवाह सतीश, नगर संघ चालक धर्मवीर मोदनवाल, नगर कार्यवाह डा. राजीव त्रिपाठी, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, डा. रामसूरत मौर्य, ब्रह्मेश शुक्ल, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, डा. मनोज वत्स एवं मातृ शक्ति, विचार परिवार, विभिन्न सामाजिक संगठन तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सपा में आजम खान का बढ़ा रुतबा, बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता

0

जिले में खुशी की लहर, लोग दे रहे बधाई एवं शुभकामनाएं

खेतासराय (जौनपुर) समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट का रुतबा बढ़ाते हुए पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। ज्ञातव्य है कि श्री खान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी लोगों में एक हैं जनपद के खुटहन विकासखंड के गभीरन गाँव निवासी हैं और समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है।

इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी पार्टी से शुरू किया और आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में स्थापित हुए प्रखर वक्ता के साथ-साथ अच्छे नीति-निर्धारक भी है। श्री खान के राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित होते ही जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का ताता लग गया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राज नारायन बिंद, केराकत विधायक तूफ़ानी सरोज, जफ़राबाद चेयरमैन डॉ. सरफ़राज़ ख़ान, वरिष्ठ नेता हिसामुद्दीन शाह, ईशा फ़ारूक़ी, गजराज यादव, संजय सरोज, जितेंद्र यादव, रतन साहू, गप्पू मौर्य, अज़ीज़ फ़रीदी, कमाल आज़मी आदि।