Home Blog Page 40

ग्रामीणांचल के पंडालों में विराजमान होने के लिए जाने लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ

0

ग्रामीणांचल के पंडालों में विराजमान होने के लिए जाने लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ

खेतासराय(जौनपुर): आगामी त्योहारों की रौनक अब ग्रामीण अंचलों में भी स्पष्ट दिखाई देने लगी है। गाँव-गाँव और कस्बों में धार्मिक उत्सवों की तैयारी चरम पर है। खासकर नवरात्र और दूर्गा पूजा उत्सव जैसे अवसरों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण इलाकों के पंडालों में प्रतिमाएँ पहुँचने लगी हैं।

पंडाल समितियों ने हफ्तों पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। बांस-बल्लियों और रंग-बिरंगी सजावट से बने पंडाल अब रोशनी की झालरों से जगमगाने लगे हैं। मूर्तिकारों द्वारा तैयार की गई भव्य प्रतिमाएँ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पिकअप वाहनों से गाँवों तक लाई जा रही हैं। गाँव के युवा ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच मूर्तियों का स्वागत कर रहे हैं। कारीगरों ने भी अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन किया है। मिट्टी, प्लास्टर और रंगों से सजीव प्रतीत होने वाली प्रतिमाएँ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

खेतासराय कस्बा में मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार उत्तम पल बताते है कि नवरात्रि के एक दिन पहले से समितियों के लोग पिकअप, ट्राली लेकर आते है और मूर्तियां जाना प्रारम्भ हो जाती है। देर रात तक मूर्तियां जाती रहती है। इसके बाद कस्बा में जजने वाले पंडालों की मूर्तियां सप्तमी के एक दिन पहले जाती है। ऐसे में जितना भी मूर्ति का ऑर्डर मिला रहता है सब सप्तमी के एक दिन पहले पंडाल तक पहुँच जाती है।

गाँव के वरिष्ठजन बताते हैं कि प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो जाता है। बच्चे पंडालों में जुटकर झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में शामिल हो रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पंडाल समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

सेवा पखवाड़ा:खेतासराय नगर पंचायत भी कर लिया इतिश्री

0
सेवा पखवाड़ा:खेतासराय नगर पंचायत भी कर लिया इतिश्री
सेवा पखवाड़ा:खेतासराय नगर पंचायत भी कर लिया इतिश्री

पहले दिन हुई फोटोबाजी के बाद ठण्डे बस्ते में चला गया सेवा पखवाड़ा

खेतासराय (जौनपुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा सरकारी स्तर पर सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देने का एक बड़ा अभियान है। लेकिन खेतासराय नगर पंचायत में यह पखवाड़ा महज़ औपचारिकता तक ही सीमित होकर रह गया।

जानकारी के अनुसार, अभियान की शुरुआत के पहले दिन नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या द्वारा औपचारिक फोटो सेशन कराया गया और कुछ सफाईकर्मियों के साथ प्रचारात्मक फ़ोटो सेशन कराकर इतिश्री कर लिया गया। उसके बाद न तो कहीं सफाई अभियान देखने को मिला और न ही अन्य गतिविधियाँ। नगर के वार्डों का हाल वही पड़ा है, हल्की बारिश होते ही नालियां चोंक हो जा रही है और सड़कों पर कचरा फैल जा रहा है। जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, जबकि सामने त्योहार भी है।

लोगों की मानें तो नगर पंचायत प्रशासन ने सिर्फ़ खानापूरी कर दी। पहले दिन कुछ नेताओं और अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर फोटो खिंचवा लिया और उसके बाद से पूरा अभियान ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया, जिससे नगर पंचायत खेतासराय में सेवा पखवाड़ा मज़ाक बनकर रह गया है।

गौरतलब है कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जन-जागरूकता, स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और जनसंपर्क जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। लेकिन खेतासराय नगर पंचायत की उदासीनता ने इस पूरे अभियान को प्रभावहीन बना दिया है।

लोगों का कहना है कि यदि नगर पंचायत ईमानदारी से काम करती तो न केवल सफाई व्यवस्था सुधरती, बल्कि लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता भी बढ़ती। अब यह देखना बाकी है कि नगर प्रशासन आगे सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या यह पखवाड़ा भी कागजों और फोटोबाजी तक ही सिमटकर रह जाएगा।

इस बाबत हेतु जानकारी के लिए जब अधिशासी अधिकारी (ईओ) अलका मौर्या से सम्पर्क करने की कई बार कोशिश की गई लेकिन फ़ोन उठाना मुनासिब नहीं समझीं और न बैक कॉल। इस तरह से गैर जिम्मेदाराना रवैया से सेवा पखवाड़ा कैसे साकार होगा आप खुद अंदाज़ा लगा सकते है।

jaunpur News,मानीकलां में 3 माह से विकास कार्य ठप

0
jaunpur News,मानीकलां में 3 माह से विकास कार्य ठप
jaunpur News,मानीकलां में 3 माह से विकास कार्य ठप

Development work stalled in Manikalan for 3 months,jaunpur news

हाईकोर्ट ने छह हफ्ते में जांच पूरी करने का आदेश

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज-सोंधी की सबसे बड़ी ग्राम सभा मानीकलां में पिछले तीन महीनों से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद अरशद पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद हाईकोर्ट ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही अदालत ने आरोपों की जांच कराने के निर्देश दिए थे।

ग्राम निवासी फातेह आलम द्वारा दायर याचिका में प्रधान पर गम्भीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी जौनपुर से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की थी। प्रधान पक्ष की ओर से दायर स्थगन याचिका (स्टे) भी 18 सितम्बर को अदालत ने खारिज कर दी। साथ ही, अदालत ने छह सप्ताह के भीतर जाँच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

इधर, ग्राम सभा मानीकलां में कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है और न ही प्रशासक की नियुक्ति की गई है। ऐसे में विकास योजनाओं पर काम पूरी तरह थम गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एडीओ पंचायत संजय यादव ने बताया कि ग्राम सभा की कार्यकारिणी के गठन अथवा प्रशासक की नियुक्ति के संबंध में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलेंगे,आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

JAUNPUR युवती साइबर ठगी का शिकार,बैंक खाता खाली

0
साइबर ठगी -प्रतीकात्मक तस्वीर
साइबर ठगी -प्रतीकात्मक तस्वीर

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के सैद गोरारी गाँव निवासी एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत शाहगंज साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी फ़िज़ा बानो (34 वर्ष) पुत्री मकसूद अहमद के मोबाइल फोन पर गुरुवार की रात एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनके ई-श्रम कार्ड में पैसा भेजा जा रहा है। कॉलर ने भरोसा दिलाते हुए फ़ोन-पे (PhonePe) एप्लीकेशन ऑन करने और बताए गए निर्देशों का पालन करने को कहा।

निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए फ़िज़ा बानो ने जैसे ही ऐप पर गतिविधि शुरू की, उसके बैंक खाते से पैसे कटने लगे। कुछ ही मिनटों में खाते की पूरी राशि निकल गई। जब मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के संदेश आने लगे तो पीड़िता के होश उड़ गए। घटना से घबराई युवती ने तत्काल इसकी सूचना शाहगंज साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : jaunpur Crime,अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर दम्पति गिरफ्तार

पशु आरोग्य मेला में 560 पशुओं का हुआ उपचार

0
पशु आरोग्य मेला में 560 पशुओं का हुआ उपचार
पशु आरोग्य मेला में 560 पशुओं का हुआ उपचार

विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पकड़ी गाँव में आयोजित हुआ कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम पकड़ी में शनिवार को पशु पालन विभाग के तत्वावधान में पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में आस-पास के गाँवों से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों के साथ पहुँचे। कार्यक्रम का उद्घाटन मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार यादव द्वारा किया गया।

मेले में पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। डिप्टी सीबीओ डॉ. पंकज कुमार यादव ने बताया कि मेला में कुल 560 पशुओं का इलाज एवं टीकाकरण किया गया। इनमें गाय, भैंस, बकरी तथा अन्य दुधारू पशु शामिल रहे। साथ ही मवेशियों को खुरपका-मुंहपका, गलघोटू एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए गए।

पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार, हरे चारे की व्यवस्था तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई कि नियमित टीकाकरण एवं उचित खानपान से पशुओं का उत्पादन बढ़ता है और बीमारियों से बचाव होता है। इस दौरान मुख्य रूप से जयराम गौतम, संजय शर्मा, अरविंद कुमार, कैलाश हदव, अश्विनी कुमार, रामलगन, राजेश उपस्थित रहे।

jaunpur Crime,अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर दम्पति गिरफ्तार

0
jaunpur Crime,अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर दम्पति गिरफ्तार
jaunpur crime

खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर दम्पति गिरफ्तार

  • 162 जिन्दा कछुए व 13 बोरे कछुओं की खाल बरामद

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर): शनिवार को खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी में लिप्त एक दम्पति को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 162 अदद जिन्दा कछुए (करीब 440 किलो) तथा 13 बोरे कछुओं की खाल बरामद की गई है। बरामद कछुओं की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया की मुखबीर की खास सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 2:15 बजे रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से तस्करों को दबोचा गया। पूछताछ में अपना नाम मोतीलाल पुत्र हजारी (36 वर्ष) व ममता पत्नी मोतीलाल (26 वर्ष) निवासीगण परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह), थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी बताया। अभियुक्तों के पास से चार पिट्ठू बैग में कुल 60 जिन्दा कछुए बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे कछुए वार्ड नं. 07 कासिमपुर, नगर पंचायत खेतासराय निवासी मुस्ताक पुत्र एकलाख के घर से लाए थे और उन्हें पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

इसके बाद पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मुस्ताक के घर की तलाशी ली, जहाँ अंडरग्राउंड पानी में छिपाकर रखे गए 102 जिन्दा कछुए तथा 13 बोरे कछुओं की खाल बरामद की गई। हालांकि, मकान मालिक मुस्ताक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खेतासराय में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। इस कार्यवाई में पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, अनिल कुमार पाठक,  हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, सन्दीप सिंह व कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, मनीष यादव, सोनू गिरी शामिल रहे।

शाहगंज अधिवक्ता समिति का चुनाव सकुशल सम्पन्न

0
शाहगंज अधिवक्ता समिति का चुनाव सकुशल सम्पन्न
शाहगंज अधिवक्ता समिति का चुनाव सकुशल सम्पन्न

Election of Shahganj Advocates Committee held successfully

  • अध्यक्ष लालचंद गौतम महामंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिह उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव व आडिटर प्रदीप श्रीवास्तव चुने गए


शाहगंज [जौनपुर ]स्थानीय तहसील परिसर मे अधिवक्ता समिति शाहगंज मे अध्यक्ष. महामंत्री उपाध्यक्ष और आडिटर पद के लिए 7 चुनाव अधिकारियों की देख रेख मे अधिवक्ता चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष श्री लालचंद गौतम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को 7 वोटों से हरा कर अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए लालचंद गौतम को 116. वोट अमरनाथ सिंह को 109 वोट मिले उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवल किशोर को 21 मतों से हरा कर अपनी जीत का परचम लहराया वहीं महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामचंद्र बिंद को 100 वोटों से हराकर जीत हासिल की आडिटर पद के उम्मीदवार प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी बीरेंद्र कुमार को 72 वोटों से हरा कर जीत हासिल की जिसमें चुनाव अधिकारी राम मगन एडवोकेट.रामकृपाल एडवोकेट राजकुमार यादव एडवोकेट रामलवट वर्मा एडवोकेट हरिशंकर यादव एडवोकेट कमलेश पाल एडवोकेट मों इस्लाम एडवोकेट की देख रेख में चुनाव संपन्न हुआ l

report – mohammad kasim

JAUNPUR,विश्व के शीर्ष 2%पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पूर्वांचल विश्वविद्यालय

0
JAUNPUR,विश्व के शीर्ष 2%पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पूर्वांचल विश्वविद्यालय
JAUNPUR,विश्व के शीर्ष 2%पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पूर्वांचल विश्वविद्यालय

Vice Chancellor of Purvanchal University, Prof. Vandana Singh has been ranked among the top 2% polymer scientists in the world for the fifth time.jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है,जब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह और रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत प्रभावशाली पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पांचवीं बार शामिल किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह सूची शोध गुणवत्ता, एच-इंडेक्स, साइटेशन और सह-लेखकों की संख्या जैसे वैज्ञानिक मानकों पर आधारित होती है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत पॉलीमर प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची

कुलपति ने पॉलीमर एवं बायोपॉलीमर नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। विशेष रूप से पॉलिसैकेराइड आधारित नैनो पदार्थों के संश्लेषण, वर्णन और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों में उनका शोध कार्य सराहनीय रहा है। उन्हें अब तक कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार व फैलोशिप प्राप्त हो चुके हैं। एडवांस्ड मटेरियल लेटेस्ट पत्रिका द्वारा उन्हें सर्वोच्च वैज्ञानिक सम्मान एएमएल मेडल भी प्रदान किया गया है।

पूर्व में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विभाग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। कुलपति पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वह गुणवत्तायुक्त शोध को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही हैं। विश्वविद्यालय को भारत सरकार की पर्स योजना के अंतर्गत 7 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए प्रस्तुतीकरण स्वयं कुलपति ने किया था।

वहीं, रज्जू भैय्या संस्थान के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव को भी लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। पॉलीमर संश्लेषण एवं अनुप्रयोग के क्षेत्र में उन्हें 15 वर्षों से अधिक का शोध अनुभव है। उन्होंने अब तक 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, उनके नाम 3274 से अधिक गूगल साइटेशन हैं और उनका एच-इंडेक्स 29 है। वे “पॉलिमर” जर्नल के संपादक रह चुके हैं और वर्तमान में बायोपॉलीमर नैनोकंपोजिट पर शोध कार्य कर रहे हैं।

डॉ.यादव को विभिन्न संस्थाओं से कई शोध अनुदान प्राप्त हुए हैं। पूर्व में वे दक्षिण कोरिया और ताइवान में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैंऔर वर्ष 2014 से 2017तक कोठारी पोस्ट-डॉक फेलो के रूप में जामिआ मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में शोधरत रहे।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह एवं डॉ. मिथिलेश यादव को विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह,उप कुलसचिव अमृत लाल, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार यादव,प्रो. प्रदीप कुमार,प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर,प्रो.राकेश कुमार यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार,डॉ. अन्नू त्यागी,  डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. आशीष वर्मा  सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने हार्दिक बधाई दी है।

jaunpur News : लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार बेघर,चार पशुओं की दबकर मौत

0

Jaunpur News : लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार बेघर, चार पशुओं की दबकर मौत

खेतासराय (जौनपुर): पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात ने ग्रामीण इलाकों में आम जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेत-खलिहान ही नहीं, अब लोगों की छतें भी इस बारिश की मार से सुरक्षित नहीं रह गईं। शनिवार की भोर क्षेत्र के यूनुसपुर गाँव में एक कच्चा मकान गिरकर जमींदोज हो गया, जिससे वहां रह रहे गरीब परिवार के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी दयाराम गौतम पुत्र साहबदीन गौतम का कच्चा मकान शनिवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। सौभाग्य से घटना के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान से सटे हिस्से में बने शेड में दयाराम गौतम द्वारा पाले जा रहे सूअर दब गए और चार जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी जा रही है।

दयाराम का परिवार बेहद गरीब है। वे अपनी पत्नी, बेटे-बहू और तीन पोता-पोती के साथ रहते हैं। मकान गिरने से अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद इस परिवार को अब तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। बारिश और पशुओं की मौत से उपजे संकट ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को आवास, पशु क्षति मुआवजा और राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Jaunpur News,तीसरे दिन पीयू में दिखी रस्साकशी की जबरदस्त भागीदारी

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर में आज तीसरे दिन रस्साकशी में दिखी जबरदस्त भागीदारी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में चल रहे दीक्षोत्सव-2025 का तीसरा दिन रोमांच और उमंग से भरपूर रहा। खेल प्रतियोगिताओं में आज रस्साकशी का आयोजन हुआ। लड़कों की प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने अपनी ताकत और टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ रस्साकशी में भाग लिया और मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं बालिकाओं की रस्साकशी में 8 टीमों ने हिस्सा लिया।