Home Blog Page 45

जौनपुर:बहुचर्चित नाला काण्ड को लेकर महिला नेत्रियों का जबरदस्त प्रदर्शन 

0
जौनपुर:बहुचर्चित नाला काण्ड को लेकर महिला नेत्रियों का जबरदस्त प्रदर्शन 
जौनपुर:बहुचर्चित नाला काण्ड को लेकर महिला नेत्रियों का जबरदस्त प्रदर्शन 

सैकड़ों महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट जौनपुर पहुंचकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय मांग पत्र,


जौनपुर। नगर के मछलीशहर पड़ाव पर गत दिवस विद्युत प्रवाहित लोहे के खम्भे में करेंट उतरने, खुली जर्जर नाली एवं सीवर लाइन में जाली न लगने से 3 लोगों की हुई मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी के बाबत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादी महिला सभा मंगलवार को सड़क पर उतर गयी। प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला सहित पुरूष कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।


इस मौक पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने कहा कि बीते 25 अगस्त को मछलीशहर पड़ाव पर स्थित हीरो होण्डा एजेंसी के बगल में विद्युत प्रवाहित खम्भे में लगभग एक माह से करेंट उतर रहा था। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पोल से सटने पर एक बकरी व एक गाय की मौत हो गय थी। इसकी जानकारी विभाग को रही लेकिन विभागीय लोगों ने उसे ठीक नहीं किया जिसके चलते 25 अगस्त की शाम एक घण्टे की तेज बारिश से शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शहर की लगभग सभी सड़कें जलमग्न हा गयीं।


वहीं दूसरी ओर मछलीशहर पड़ाव पर खुली जर्जर नाली व सीवर लाइन में जाली न होने से प्राची मिश्रा 24 वर्ष पुत्री योगेश मिश्रा ने जैसे ही ई—रिक्शा पर बैठने के लिये बढ़ी कि जर्जर नाला होने से वह उसी में समाहित हो गयी। इतना ही नहीं, उसे बचाने के प्रयास में रिक्शा चालक शिवा गौतम एवं प्रयागराज से जौनपुर रिश्तेदारी में आये मो. समीर पुत्र शौकत की विद्युत प्रवाहित पोल से स्पर्श होने पर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।


उपरोक्त तीनों मृतकों के परिजनों के साथ जिलाधिकारी को पत्रक देने के दौरान सपा नेत्री उषा जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 50—50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाय। प्रत्येक परिवार में एक—एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाय। तीनों विभाग यानी विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी दिया कि यदि शीघ्र ही उपरोक्त मांगों को अमल में नहीं लाया गया तो हम बड़े आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन—प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के अलावा शर्मिला यादव, सुशीला यादव, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, रूक्मणि यादव, अर्चना राय, उर्मिला यादव, शिवांगी यादव, राधिका यादव, रेखा सिंह, शालिनी यादव, सुग्गी निषाद, बबली प्रजापति, सोनी सेठ, मालती निषाद, पूजा साहू, शिल्पा जायसवाल, सुशील दूबे, आरिफ हबीब, जंग बहादुर यादव, राजकुमार बिन्द, अजय श्रीवास्तव, पमपम चौहान, मनोज मौर्या, हीरा लाल विश्वकर्मा, मंजय कन्नौजिया, श्रवण जायसवाल सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS:पित्त की थैली के ऑपरेशन में कटी नस,हंगामा

0
JAUNPUR NEWS:पित्त की थैली के ऑपरेशन में कटी नस,हंगामा
JAUNPUR NEWS:पित्त की थैली के ऑपरेशन में कटी नस,हंगामा

jaunpur news यूपी के जौनपुर में एक  महिला डॉक्टर की पित्त थैली में पथरी का ऑपरेशन के दौरान  डॉक्टर ने काटा नस महिला की हालत बिगड़ी  परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान नस कटने के  वजह से मरीज की ब्लीडिंग नहीं  रुक रहा था पैसा दोहन करने के बाद देर रात लखनऊ निजी अस्पताल के लिए  डाक्टर ने किया रेफर ईशा हॉस्पिटल जौनपुर सिटी का मामला परिजनों ने लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शाहगंज के अभिषेक मास्को में लिखेंगे पत्रकारिता शोध की नई इबारत  

0
शाहगंज के अभिषेक मास्को में लिखेंगे पत्रकारिता शोध की नई इबारत  
शाहगंज के अभिषेक मास्को में लिखेंगे पत्रकारिता शोध की नई इबारत  

छोटे शहर का बड़ा सपना: शाहगंज का अभिषेक अब मास्को में लिखेगा पत्रकारिता शोध की नई इबारत

जौनपुर: कभी शाहगंज की गलियों में साइकिल से स्कूल जाने वाला एक साधारण छात्र आज रूस की राजधानी मास्को में भारत का नाम रोशन करने जा रहा है। न्यू फ्रेंड्स अवध कॉलोनी निवासी अभिषेक चतुर्वेदी का चयन पत्रकारिता विषय पर शोध के लिए मास्को पेडागाजिकल स्टेट यूनिवर्सिटी में हुआ है। जैसे ही यह खबर शाहगंज पहुँची, परिवार और क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल बन गया। बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लगा रहा।

छोटे शहर से बड़े सफर तक

अभिषेक मूल रूप से केराकत तहसील के तरियारी गांव के एक शैक्षिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राजेश चौबे शिक्षक होने के साथ-साथ पत्रकारिता से भी जुड़े रहे हैं। परिवार में शिक्षा और संस्कारों की गहरी परंपरा रही है। यही कारण है कि बचपन से ही अभिषेक ने किताबों और लेखन को अपना साथी बनाया।
नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता विषय में परास्नातक किया। छात्र जीवन में ही उन्हें लेखन, संवाद और शोध कार्यों में गहरी रुचि रही।

पंजाब से रूस तक का सफर

उच्च शिक्षा की राह में अभिषेक ने पहले पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (फगवाड़ा) का रुख किया। यहाँ उन्होंने डॉ. नदीम अख्तर और डॉ. सुमित पांडेय के निर्देशन में चार सत्रों तक शोध कार्य किया। उनकी लगन और शोधपरक दृष्टि ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च का अवसर मिला और अब रूस की मशहूर यूनिवर्सिटी में उन्हें शोध कार्य के लिए आमंत्रित किया गया है। मास्को में वे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सर्गी डानिलिन के निर्देशन में पत्रकारिता के नए आयामों पर काम करेंगे। यह अवसर न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे शाहगंज और जौनपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।

संघर्ष और प्रेरणा

अभिषेक मानते हैं कि उनकी सफलता केवल उनका परिश्रम नहीं है, बल्कि यह उनके परिवार, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों के त्याग और सहयोग का परिणाम है। वे अपने अभिभावक समान डॉ. आलोक सिंह पालीवाल (पशु चिकित्सक) और डॉ. विशाल सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, केएनआई सुल्तानपुर) को विशेष रूप से श्रेय देते हैं।

परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद, दादा रामानंद चौबे और चाचा उमेश चंद्र चौबे का स्नेह, माँ कंचन की दुआएँ और बहन दीप्तिका का साथ हमेशा उनकी ताकत बना। अभिषेक कहते हैं यदि परिवार और मार्गदर्शकों का सहयोग न मिलता तो शायद यह मुकाम पाना कठिन होता। मैं यह उपलब्धि अपने पूरे क्षेत्र को समर्पित करता हूँ।

क्षेत्र में खुशी की लहर

अभिषेक की उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। मोहल्ले और गाँव के लोग घर पहुँचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगी है। युवा पीढ़ी उन्हें अपने आदर्श के रूप में देख रही है। शाहगंज के कई शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे कस्बों के छात्र भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

पत्रकारिता में शोध की दिशा

आज जब पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि यह समाज में जनमत निर्माण और वैश्विक संवाद का माध्यम बन चुकी है, ऐसे समय में अभिषेक जैसे शोधार्थियों का आगे बढ़ना विशेष मायने रखता है। मास्को में उनका शोध कार्य भारत और रूस दोनों देशों के बीच मीडिया संबंधों और पत्रकारिता के नए दृष्टिकोणों पर नई रोशनी डालेगा।

प्रेरणा का स्रोत

अभिषेक की कहानी छोटे कस्बों और गाँवों के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो सीमाएँ कभी बाधा नहीं बनतीं। शाहगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर मास्को तक का सफर केवल अभिषेक की जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आकांक्षाओं का सम्मान है।

JAUNPUR NEWS:खेतासराय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न  

0
JAUNPUR NEWS:खेतासराय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न  
JAUNPUR NEWS:खेतासराय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न  

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा मेला, रामलीला, भारत मिलाप तथा बारावफात को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु मंगलवार को थाना खेतासराय में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने की। बैठक में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं तथा नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने स्पष्ट किया कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने कहा कि त्यौहार हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान हैं, इसलिए इन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि उसका निराकरण समय रहते किया जा सके। लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अल्का मौर्या ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नगर सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

बैठक में विभिन्न समुदायों के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ भी रखीं, जिनके निराकरण हेतु अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। पीस कमेटी की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को अपने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान चेयरमैन वसीम अहमद, मोहम्मद असलम खान, इलियास मोनू, बलिहारी राजभर, रूपेश गुप्ता मोनू, सभासद सलीम खान, सभासद सतीश यादव त्रिदेव, इलियास मोनू, फारूक आज़म, नवाब मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिले में बढ़ते अपराध के प्रति,महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को किया जागरूक

0
Oplus_131072

Jaunpur News : महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को बढ़ते अपराध के प्रति किया जागरूक

जौनपुर। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस दने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक –

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों तथा मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया।

जिले में बढ़ते अपराध के प्रति,महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को किया जागरूक
Oplus_131072

🔸 प्रमुख बिंदु:
महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना

महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित किए गए:-*
वीमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपात सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर हेल्पलाइन – 1930

सहभागिता एवं संवाद:-
अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन विशेषकर युवतियों एवं महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग भी की।

जिले में बढ़ते अपराध के प्रति,महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को किया जागरूक

जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान मिशन शक्ति के तहत निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण एवं जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

राजा जौनपुर यावदेन्द्र दत्त दूबे एक कुशल राजनेता, विद्वान,बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे

0
Oplus_131072

Raja Jaunpur Yavadendra Dutt Dubey was a skilled politician, scholar and a man of many talents

राजा यावदेन्द्र दत्त दूबे की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी।

JAUNPUR NEWS : राजा जौनपुर श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में स्व0 राजा यावदेन्द्र दत्त दूबे की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। महाविद्यालय के प्रबन्धक डाॅ0 सत्यराम प्रजापति व प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने राजा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्व0 राजा साहब की मूर्ति पर श्ऱद्धासुमन अर्पित किया और प्राध्यापक डाॅ0 रजनीकांत द्विवेदी, डाॅ0 गंगााधर शुक्ला, डाॅ0 मृत्युन्जय मिश्र ने सस्वर शांति पाठ किया। श्रद्धांजलि संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक डाॅ0 सत्यराम प्रजापति ने कहाकि राजा साहब एक कुशल राजनेता, विद्वान, समाजसेवी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वे दानवीर और क्षमाशील थे। राजा साहब का व्यवहारिक पक्ष भी काफी सशक्त था। वे कालेज के विकास व प्रगति के लिए बराबर सोचा करते थे। महाविद्यालय को प्रगति के शिखर तक ले जाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने कहाकि राजा साहब को बहुआयामी प्रतिभाशाली व विलक्षण विद्वान, कुशल राजनेता अच्छे प्रशासक और व्यक्त्तिव के धनी महापुरूष थे। उनमें शिक्षा के प्रति बेहद लगाव था। वे जनपद से कई बार विधानसभा के सदस्य और एक बार लोकसभा के सदस्य रहे। वे वास्तव में सच्चे महापुरूष रहे। आपने राजा साहब के व्यक्तित्व को एक विद्वान राजनीतिज्ञ शिकारी और अच्छे इंसान के रूप में रेखांकित किया। राजा साहब की ख्याति देश विदेश में भी रही, वास्तव मं राजा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, हम सभी को उनसे हमेशा प्रेरणा मिलती रहती है।

पुण्यतिथि पर में प्रो0 अवधेश द्विवेदी, डाॅ0 मनोज वत्स, डाॅ0 ओमप्रकाश दुबे, डाॅ0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 राजेश तिवारी, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डा0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय, डाॅ0 नीशिथ कुमार सिंह, डाॅ0 राजकुमार यादव, डा अतुल श्रीवास्तव , डाॅ0 चन्द्राम्बुज कश्यप, डाॅ0 अखिलेश कुमार गौतम, डाॅ0 संतोष पांडेय, डाॅ0 रजीनकान्त द्विवेदी, प्रो0 अनामिका सिंह, प्रो0 सुधा सिह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अनीता सिंह, डाॅ0 रागिनी राय, डाॅ0 नीता सिंह सुधाकर मौर्य, स्वयं यादव, संतोष शुक्ला, सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Jaunpur News : शिकायत निस्तारण मामले में जिले के 18 अधिकारियों का वेतन बाधित

0
Oplus_131072

Salaries of officers were stopped for being lax in resolving complaints received on the IGRS portal, jaunpur news

  • आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों के रोके गए वेतन

JAUNPUR NEWS जौनपुर । जैसे – जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे – वैसे प्रशासन सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया हैं सोमवार को आइजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित माह अगस्त 2025 के मूल्यांकन विवरण की समीक्षा के दौरान जनपद के खराब प्रदर्शन, शिकायतों के निस्तारण में सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने तथा सर्वाधिक शिकायतों में स्थलीय निरीक्षण नहीं पाए जाने के कारण जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम (नोडल), प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, तहसीलदार- सदर, मडियाहू, शाहगंज, बदलापुर, और मछलीशहर, खंड विकास अधिकारी- बरसठी, जलालपुर, करंजाकला, धर्मापुर, सिरकोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत- बदलापुर, मडियाहू और नगर पालिका परिषद जौनपुर का *एक दिन का वेतन बाधित किए जाने तथा स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्टीकरण ससमय प्राप्त न होने तथा असंतोषजनक स्पष्टीकरण के दशा में एक पक्षीय कार्रवाई करने हेतु उच्च अधिकारियों को संदर्भित करने की चेतावनी दी गई है।

jaunpur news:ऑटो बाइक की भिड़ंत में देवर भाभी घायल

0
jaunpur news:ऑटो बाइक की भिड़ंत में देवर भाभी घायल
jaunpur news

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बे के दीदारगंज मार्ग पर ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लारपुर बक्शू गांव निवासी कोमल राजभर (32 वर्ष), पुत्र फिरंगी राजभर, अपनी भाभी सविता राजभर (33 वर्ष), पत्नी कमलेश राजभर को बाइक पर बैठाकर उनके मायके नौली जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन गली के पास पहुंचते ही एक ऑटो चालक ने अचानक लापरवाही से वाहन मोड़ दिया। तेज़ी से सामने आए ऑटो से टकराने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आस-पास के लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। कोमल ने ऑटो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोकसभा का हुआ आयोजन

0
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोकसभा का हुआ आयोजन
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में शोकसभा का हुआ आयोजन

दिवंगत बी.एम.एम. प्रिंकेश कुमार प्रजापति को दी गई श्रद्धांजलि

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज में कार्यरत बी.एम.एम. (Block Mission Manager) प्रिंकेश कुमार प्रजापति के असामयिक निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में एक शोकसभा आयोजित की गई।

सभा में खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि प्रजापति अपने कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं सहृदय व्यक्तित्व के कारण सदैव स्मरण किए जाएंगे।

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी संदीप द्विवेदी, सचिव राकेश सिंह, सचिव सुजीत यादव, बाबू शाहिद, लेखाकार सुनील सिंह, रमेश, विजय, विनोद, मोहन, रवीन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया संत का सम्मान

0
Oplus_131072

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया संत का सम्मान
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राज भवन के दिशा- निर्देश के क्रम में अध्यात्म और परंपरा के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान को अभिव्यक्त करते हुए सूरज घाट के वैष्णव संप्रदाय से जुड़े पूज्य संत श्री नरसिंह दास जी को सम्मानित किया।


संत सम्मान करते हुए प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि संत परंपरा भारतीय संस्कृति का मूल है जिनसे समाज में सकारात्मक दिशा मिलती है। संत समाज सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण का श्रोत है। कार्यक्रम के अंत में पूज्य संत श्री नरसिंह दास जी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए समाज और राष्ट्र की समृद्धि के लिए सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ाने का संदेश दिया।


सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रोफेसर मानस पांडे, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज पांडे, राजेंद्र प्रताप सिंह ने संत को फल एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।