Home Blog Page 49

JAUNPUR NEWS,राष्ट्रीय लोक अदालत में 48600 मामले हुए निस्तारित

0
JAUNPUR NEWS,राष्ट्रीय लोक अदालत में 48600 मामले हुए निस्तारित
JAUNPUR NEWS,राष्ट्रीय लोक अदालत में 48600 मामले हुए निस्तारित

48600 cases were settled in National Lok Adalat JAUNPUR NEWS

​​JAUNPUR National Lok Adalat जौनपुर : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रशासनिक न्यायमूति प्रकाश पडिया, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा.प् की अध्यक्षता एवं निर्देशन एवं प्रशांत कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया।


इस अवसर पर श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 श्री मनोज कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार सिंह ,अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 4446 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद के कुल 44154 मामलें निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल रू0 104654539 रुपये की गई।

JAUNPUR NEWS,राष्ट्रीय लोक अदालत में 48600 मामले हुए निस्तारित

​पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 154 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें पीड़ि़ता को मु0 25585000 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी।

​ इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 द्वारा क्षतिपूर्ति के 122 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 108 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल रू0 81329000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी।न्यायालय अपर जिला जज चतुर्थ जौनपुर द्वारा विद्युत वसूली के 304 वादों का निस्तारण किया गया।

विभिन्न न्यायालयों द्वारा 2890 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें रू0 774910 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एन0 आई0 एक्ट के 01 मामलों का निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकार के 886 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता राशि रू0 15540 दिलाया गया।

​सिविल न्यायालयों द्वारा कुल 103 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु0 23801008 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवाद के 04 मामलों का निस्तारण किया गया तथा राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 1853 वादों, राजस्व के 562 वाद एवं अन्य प्रकार के 40519 व नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 51 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 179 मामलों का निस्तारण किया गया।

​ बैंक/फाइनेंस कम्पनी एवं बी0एस0एन0एल0 आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 986 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु0 101906103 रुपये का समझौता किया गया।इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 48600 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रू0 236159997 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।

मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे खेतासराय के मूर्तिकार  

0
मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे खेतासराय के मूर्तिकार  
मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे खेतासराय के मूर्तिकार  

नवरात्रि की धूम: खेतासराय में मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

  • खेतासराय में तीन दशक से मूर्ति बना रहे है मूर्तिकार उत्तम पाल

खेतासराय (जौनपुर): शारदीय नवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल है। जगह-जगह पंडाल सजाने की तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। मूर्तिकार दिन-रात देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितम्बर से आरंभ होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना होगी और 10वें दिन विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी उत्तम पाल पिछले तीन दशक से खेतासराय में प्रतिमाएँ बना रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार दुर्गा प्रतिमाओं के साथ-साथ हनुमान और विश्वकर्मा प्रतिमाओं का भी ऑर्डर मिला है। पूजा समितियों ने बड़े और आकर्षक पंडालों की तैयारी कराई है तथा भव्य प्रतिमाएँ बनवाने के लिए आदेश दिए हैं। इस बार प्रतिमाओं में आधुनिकता और पारंपरिक कला का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं और प्राकृतिक रंगों का विशेष रूप से प्रयोग किया जा रहा है, जिससे विसर्जन के समय पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े।

उत्तम पाल ने बताया कि उन्हें जौनपुर जनपद के अलावा अन्य जिलों से भी प्रतिमाएँ बनाने के ऑर्डर मिल रहे हैं। उनका एक कारखाना आज़मगढ़ के दीदारगंज में है, जहाँ बड़े पैमाने पर मूर्तियाँ तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा निर्माण के लिए आवश्यक मिट्टी और पुआल जैसी सामग्री पहले आसानी से उपलब्ध हो जाती थी, लेकिन अब कठिनाइयाँ बढ़ गई हैं। इस कारण वे लगभग छह माह पहले से ही सामग्री जुटाने का कार्य आरंभ कर देते हैं, ताकि समय पर प्रतिमाएँ तैयार हो सकें।

मूर्तिकारों के अनुसार यहाँ 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की प्रतिमाएँ उपलब्ध हैं। यदि कोई व्यक्ति या समिति अपनी पसंद और डिजाइन के अनुसार प्रतिमा बनवाना चाहती है तो वैसा ऑर्डर भी पूरा किया जाता है। प्रतिमाओं की ऊँचाई, सजावट और सामग्री के आधार पर कीमतों में अंतर रहता है।

मूर्तिकार सुबोध के अनुसार नवरात्रि के दौरान देवी प्रतिमाओं की मांग सबसे अधिक रहती है। इस बार बड़े पंडालों के लिए उन्हें 11 फीट तक ऊँची प्रतिमाओं के ऑर्डर मिले हैं। प्रतिमाओं की सजावट में सुनहरी पन्नी, चमकीले वस्त्र, कृत्रिम आभूषण और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रतिमाएँ और अधिक आकर्षक दिखाई देंगी।

जैसे-जैसे नवरात्रि नजदीक आ रही है, श्रद्धालुओं और पूजा समितियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। पंडाल सजाने का काम जोरों पर है। बिजली की सजावट और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा क्षेत्र देवीमय वातावरण में रंगने को तैयार है। आने वाले दिनों में खेतासराय सहित पूरा इलाका भक्ति और उल्लास से सराबोर होगा।

अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला टैबलेट

0
अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला टैबलेट
अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला टैबलेट

खेतासराय(जौनपुर): प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में किया गया। जिसमें बीए, बीएससी और बीएड के कुल 70 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्रबन्धक कहकशां खान ने कहा वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम शिक्षा का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। स्मार्ट फोन मिलने से विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सरल हो जाएगी।

कॉलेज के प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त टैबलेट का वितरण प्रत्येक वर्ष होता है। जो छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना से कॉलेज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य आमिर सिद्दीकी, डॉ. सलीम खान, डॉ. तस्नीमा, डॉ. इंदुलता, प्रधानाचार्य प्रशांत पाठक, प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, शाकिब समेत आदि उपस्थित रहे।

ITI कलांपुर में निःशुल्क टैबलेट का हुआ वितरण

0
ITI कलांपुर में निःशुल्क टैबलेट का हुआ वितरण
ITI कलांपुर में निःशुल्क टैबलेट का हुआ वितरण

आईटीआई कलांपुर में निःशुल्क टैबलेट का हुआ वितरण

खेतासराय (जौनपुर) राज्य सरकार की डिजिटल शिक्षा योजना के अंतर्गत शनिवार को नवाब हुसैन ITI कलांपुर में विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हुसैन नासिर व विशिष्ट अतिथि के रूप में जौहर अब्बास उपस्थित रहे।

टैबलेट वितरण के दौरान हुसैन नासिर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को डिजिटल साधनों से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी आधुनिक तकनीक से कदमताल कर सकें। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जौहर अब्बास ने कहा कि टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन, ई-बुक्स पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आसानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में गहरी उत्सुकता और उत्साह देखने को मिला। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों ने सरकार व संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंजूर मेंहदी, अनुदेशक सत्येन्द्र कुमार यादव, लालचन्द्र यादव, विनोद राजभर समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य सैयद हसीब हैदर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को लेकर विधायक रमेश सिंह को भाजपा नेता वेद प्रकाश जायसवाल ने सौंपा ज्ञापन

0

शाहगंज। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता वेद प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रमेश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मोहल्ला साहपंजा, डिहवा भादी, नजीराबाद, रसूलपुर आदि स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि आए दिन बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की परेशानी उठानी पड़ती है।

विधायक रमेश सिंह ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

इस मौके पर भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी (ओबीसी मोर्चा) वेद प्रकाश जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, धीरज पाटिल (समाजसेवी), रवि कसेरा, संजय गुप्ता, अरुण चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी को  मिली धमकी  

0
अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी को  मिली धमकी  
अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी को  मिली धमकी  

जौनपुर : समजासेवी अतुल तिवारी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज 

जफराबाद [जौनपुर ] आम आदमी पार्टी जौनपुर के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी व अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) को 11 सितंबर की रात सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम आईडी) पर एक फेक अकाउंट के जरिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रोफाइल पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं धमकी दी गई। हालांकि बाद में माफी भी मांगा गया और उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपना नाम व पता भी बताया गया। अनिल यादव पुत्र विजय यादव केराकत क्षेत्र का निवासी खुद को बताया।

 उक्त घटना को संज्ञान में लेकर समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने साइबर क्राइम में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया। समाजसेवी अतुल ने बताया कि उस अकाउंट के द्वारा पहले धमकी दी गई और जब समाजसेवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो अकाउंट द्वारा माफी मांगा गया परंतु खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा ऐसे असामाजिक व्यक्ति साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर रोक लगाने व अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने हेतु समाजसेवी अतुल तिवारी ने पुलिस लाइन में स्थित साइबर क्राइम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दिया

मिलेट्स खाए और बीमारियों को दूर भगाए

0
मिलेट्स खाए और बीमारियों को दूर भगाए
मिलेट्स खाए और बीमारियों को दूर भगाए

खेतासराय (जौनपुर) कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड शाहगंज सोंधी स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश मीलेट्स पुनरोद्धार योजना अन्तर्गत विद्यालयों के अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों को श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्व एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण देते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि गेहूं और चावल के अलावा ज्वार, बाजरा, मक्का, सावा, कोदो, रागी, जौ, जई आदि को मोटे अनाजों में गिना जाता है। आहार विशेषज्ञ इन्हें सुपरफूड्स मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मोटे अनाज के लाभ बताकर उनके परिजनों को भी जागरूक करें। श्री अन्न को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) में शामिल करने से बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा और किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

डॉ.यादव ने बताया कि मोटे अनाजों से चीला,खीर, खिचड़ी, दलिया, कटलेट,सूप, उपमा, डोसा, इडली, बिस्कुट और चिक्की जैसे अनेक व्यंजन बनाए जा सकते हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने कहा कि एमडीएम में श्री अन्न सम्मिलित किए जाने से पोषण के साथ-साथ मीलेट्स पुनरोद्धार अभियान को भी बल मिलेगा।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम वर्मा ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (आईआईएमआर) हैदराबाद के अनुसार मोटे अनाज ग्लूटेन फ्री होते हैं और सीलिएक डिजीज के उपचार में सहायक हैं। विशेषज्ञ इन्हें मधुमेह, कैंसर, एनीमिया और कुपोषण से बचाव में भी उपयोगी मानते हैं। आयुर्वेद के अनुसार मोटे अनाज वात और कफ दोष को संतुलित करने में मददगार हैं। इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होने से ये मधुमेह और मोटापे को नियंत्रित करते हैं तथा हृदय रोगियों के लिए भी लाभकारी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के डॉ. अरविन्द सिंह ने की और संचालन एडीओ (एजी) धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर 50 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

गरूड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना

0
गरूड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना
गरूड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना

गरूड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना -कथावाचक

जौनपुर: गरूड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना है। उक्त बातें कथावाचक पं.राम केवल दूबे ने शुक्रवार को सुइथाकला क्षेत्र के कोटिया गांव में कथा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने मृत्यु के पहले और बाद की स्थिति से लोगों को अवगत कराया।

गौरतलब हो कि विगत पांच सितंबर को कोटिया (पिपरौल)गांव निवासी व पूर्व प्रधान बृजेश उपाध्याय ऊर्फ बब्लू के पचासी वर्षीय पिता राम सूरत उपाध्याय का निधन हो गया था।वे एक धर्मनिष्ठ और कर्तव्य परायण प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। दाह-संस्कार के बाद मुख्य यजमान के रूप में सुपुत्र कृष्ण चन्द्र द्वारा गांव स्थित आवास पर गरूड़ पुराण कथा का आयोजन किया गया।जिसमें शुक्रवार को कथा के दौरान कथावाचक पं.रामकेवल दूबे ने गरूड़ पुराण को मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना बताया। उन्होंने इसे हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक बताया और कहा कि यह धर्म के साथ ही ज्ञान विज्ञान, नीति और नियमों को भी सिखाता है।अंत में उन्होंने इसका अध्ययन करने पर उपस्थित लोगों पर बल दिया।इस दौरान प्रमोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, जगदम्बा वर्मा,पारस नाथ यादव समेत अन्य शुभचिंतक और परिवार के लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,समूह की महिलाओं को किया गया प्रोत्साहित 

0
JAUNPUR NEWS,समूह की महिलाओं को किया गया प्रोत्साहित 
JAUNPUR NEWS,समूह की महिलाओं को किया गया प्रोत्साहित 

Women of the group were encouraged ,jaunpur news

JAUNPUR NEWS IN HINDI : जौनपुर  शताब्दी संकल्प 2047 (समृद्धि शताब्दी पर्व) विकसित भारत के अंतर्गत समर्थ विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना के संदर्भ में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सेवानिवृत्त आईपीएस  राजकुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस श्री प्रमोद कुमार, सचिव मानवाधिकार आयोग श्रीमती धनलक्ष्मी, सेवानिवृत प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय श्री धरनीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 सुरेश कन्नौजिया, सहित जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए लगाए गए प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया गया तथा विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया। समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद को देखकर नोडल अधिकारीगण ने उनकी सराहना की तथा प्रोत्साहित किया। दो बच्चों दक्ष और शाश्वत का अन्नप्राशन भी कराया गया।

इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी ने द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्जवलित किया अधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित बुके देकर स्वागत किया गया एवं अतिथि गण को समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों की टोकरी (गिफ्ट हेम्पर) महिलाओं द्वारा भेट किया गया।

नोडल अधिकारियों द्वारा विकसित भारत @ 2047 के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ भविष्य की योजनाओं व विकसित भारत संकल्प के पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। नोडल अधिकारीद्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मेरी जुबानी मेरी कहानी के बारे में जानकारी ली गयी, जिसमें विद्युत सखी सुनिता निषाद, बैंक सखी पुष्पा मौर्य, वी0ओ0 अध्यक्ष जाफरून निशा, एफ.एल.सी.आर.पी. शिवांगी पाल व अन्य महिलाओं द्वारा मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से अपनी सफलता के बारे में  बताया गया। नोडल अधिकारियों द्वारा एन.आर.एल.एम. के कार्यों की सराहनाध्प्रशंसा की गयी।नोडल अधिकारी श्री राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अन्य विभाग के समन्वय करते हुए समय समय पर प्रशिक्षित किया जाए, उनके उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी प्रचारित प्रसारित किया जाए जिससे इनके लिए विक्रय के अवसर बढ़ सके तथा ये महिलाएं आर्थिक रूप से शसक्त हो सके। उन्होंने कहा कि आपका कार्य निश्चित ही सराहनीय है उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि आपके प्रयास को आधुनिकीकरण करने की आवश्यकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर आपके लिए बहुत से अवसर है उन्होंने सभी के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी सखियों का समूह बनाकर नवाचार कर सकते हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी देश-प्रदेश तभी समर्थ होगा, जब वहां की मातृशक्ति सशक्त होगी। विकास की प्रत्येक विधा में उनका योगदान आवश्यक है चाहे वह उद्योग हो अथवा इंफ्रास्ट्रक्चर हो या अन्य। समूह की दीदियों के द्वारा बनाए गए उत्पाद को मा0 नोडल अधिकारियों को भेंट भी किया गया। उपायुक्त एनआरएलएम द्वारा पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं, प्रोसेसिंग इकाइयों, उपलब्धियों आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगे बनाए गए, इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा तेल, शहद, दीया सहित 200 से अधिक प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं जिस पर नोडल अधिकारियों ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को इ-कॉमर्स पर जोड़ने तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी बिक्री तथा पहुंच बढ़ाने के सुझाव नोडल अधिकारीगण ने प्रेरणा कैंटीन के खाद्य पदार्थ को भी चखा तथा प्रशंसा की तथा इसे अन्य सरकारी संस्थानों के कैंटीन से जोड़ने के सुझाव दिए। उपस्थित समूह की दीदियों द्वारा शताब्दी वर्ष 2047 के दृष्टिगत अपने अपने सुझाव भी दिए गए।इस अवसर पर, जिला विकास अधिकारी,डीसीएनआरएलएम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहित समूह की दीदियों उपस्थित रही।

SHAHGANJ NEWS,बालिका वर्ग में नैंसी विजेता

0
SHAHGANJ NEWS,बालिका वर्ग में नैंसी विजेता
SHAHGANJ NEWS,बालिका वर्ग में नैंसी विजेता

शाहगंज में राजन ने जीती स्लो साइकिल रेस, बालिका वर्ग में नैंसी विजेता, स्लो बाइक रेस में आकाश अव्वल, यातायात जागरूकता का दिया संदेश SHAHGANJ NEWS

जौनपुर : शाहगंज कस्बे में गुरुवार शाम स्लो बाइक और स्लो साइकिल रेस के जरिए यातायात जागरूकता का अभियान चलाया गया ।सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने घासमंडी चौक पर आयोजित प्रतियोगिता के जरिए लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित घर पहुंचने को जिम्मेदारी समझने की अपील की प्रतियोगिता में कुल 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।स्लो बाइक रेस में आकाश यादव, स्लो साइकिल रेस में राजन यादव और नैंसी अग्रहरि पहले स्थान पर रही ।स्लो साइकिल रेस के विजेता बालक और बालिका को पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई सप्ताह के दौरान यातायात सुरक्षा जागरूकता के लिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । जेसी सप्ताह चेयरमैन उज्ज्वल सेठ ने बताया कि डायमंड जेसी सप्ताह के चौथे दिन आयोजित प्रतियोगिता में स्लो बाइक रेस का खिताब आकाश यादव ने सबसे धीमे बाइक चलाकर जीता दूसरे स्थान पर राज गुप्ता और तीसरे स्थान पर मोहम्मद आजम रहे स्लो साइकिल रेस के बालिका वर्ग में नैंसी अग्रहरि पहले, अनन्या गुप्ता दूसरे और इंदु गौतम तीसरे स्थान पर रहीं स्लो साइकिल रेस के बालक वर्ग में राजन यादव पहले, शिव अग्रहरि दूसरे और राज मौर्य तीसरे स्थान पर रहे ।

विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, अरशद अंसारी ने अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम लोगों को धीरे और सुरक्षित चलने का संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा । कार्यक्रम संयोजक अमृत अग्रहरि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन निर्भय जायसवाल और सौरभ सेठ ने किया ।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा,अभिषेक अग्रहरि,आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल,सचिव आदित्य अग्रहरि,अमृता जायसवाल, आशीष प्रीतम, सुजल मोदनवाल,रोहित गुप्ता,सुशील मोदनवाल, सर्वेश अग्रहरि,अनूप सेठ,अनूप गुप्ता, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

  • MOHAMMAD KASIM