Home Blog Page 52

JAUNPUR PET EXAM में 7139 अभ्यर्थी अनुपस्थित 

0
JAUNPUR PET EXAM में 7139 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित 
JAUNPUR PET EXAM

PET EXAM 2025 जौनपुर:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को नकलविहीन, और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा बी0 आर0 पी0 इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया ।


परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए। उन्होंने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि सुनिश्चित कर ले कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जनपद में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत -15768 अभ्यर्थी में 12165 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 3603 अनुपस्थित रहे। उपस्थिती प्रतिशत 77.149 रही। PET exam 2025 Second meeting कुल पंजीकृत -15768 कुल उपस्थिति-12232 अनुपस्थित 3536 उपस्थित प्रतिशत-77.574

JAUNPUR PET EXAM में 7139 अभ्यर्थी अनुपस्थित 
pet exam 2025 jaunpur news

 क्षेत्राधिकारी नगर, देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, परमानन्द कुशवाहा एवं प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, शुभम कुमार ने  जनपद मे आयोजित PET-2025 परीक्षा के परिप्रेक्ष्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था दृष्टिगत सर्किल अन्तर्गत परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील/ड्यूटीरत रहकर निर्वाध व शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराया ।

नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे

0
नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे
नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे

Instructors’ faces lit up after receiving appointment certificates IN jaunpur

नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर नवचयनित अनुदेशकों के खिले चेहरे

JAUNPUR NEWS जौनपुर :उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा के चयनित विभिन्न व्यवसायों के 16 अनुदेशकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह “प्रिंशू”  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण और नव चयनित अनुदेशकों की उपस्थिति में लोकभवन सभागार लखनऊ से आयोजित नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा  मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया।

सदस्य विधान परिषद तथा जिलाधिकारी द्वारा मैकेनिक, मोटर व्हीकल, टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कोपा, प्लंबर, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग सहित विभिन्न व्यवसायों से चयनित जनपद के 16 नवचयनित अनुदेशकों वैशाली, किरण, अनिल कुमार यादव, राजकुमार, राजू सोनकर, पूजा गुप्ता, सोनी यादव, आशुतोष सिंह, रामप्रवेश मौर्य सहित अन्य को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर अनुदेशक पद पर चयनित युवा तथा उनके परिजन उत्साहित दिखे।

 सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू  ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त सभी अनुदेशकों को ढेर सारी शुभकामनाएं।  मुख्यमंत्री जी की प्रतिबद्धता है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाए, इसी दिशा में पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ नियुक्ति दी जा रही है। प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। निश्चित रूप से अलग-अलग क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने तथा तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु शासन प्रतिबद्ध है। सबके सामूहिक प्रयास से ही हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।

जिलाधिकारी ने सभी नवचयनित अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी सेवा में आता है, पूरे उत्साह के साथ आता है। आशा है कि इसी उत्साह के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। अंत में नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई कॉलेज मनीष पाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

लंदन मे रविशंकर विश्वकर्मा AI और रोबोटिक मे स्नातक की डिग्री प्राप्त कर जौनपुर का नाम किया रोशन

0
Oplus_131072

जौनपुर । कबिरुद्दिनपुर धर्मापुर के रहने वाले राजेश विश्वकर्मा सह परिवार रोजगार के लिए सन 2002 मे लंदन गये राजेश विश्वकर्मा के दो बच्चे है। एक बेटी और एक बेटा है राजेश लंदन मे रहकर कठिन परिश्रम कर के अपने दोनो बच्चो को शिक्षित कर रहे है। राजेश विश्वकर्मा की बेटी महिमा विश्वकर्मा ऑक्सफोर्ड से वायो मेडिकल साइंस मे स्नातक की डिग्री प्राप्त करके अब अर्मेनिया से एमबीबीएस का कोर्स कर रही हैं ।वही बेटा रविशंकर विश्वकर्मा ने लंदन के हर्टर्फोर्डशायर यूनिवर्सिटी से ऐ आई और रोबोटिक मे स्नातक की डिग्री प्राप्त की।


दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि रवि का लंदन से फोन आया था और रवि ने जब बताया की चाचा मैने ऐ आई और रोबोटिक मे ग्रेजुएशन कर लिया है और मेरा ग्रेजुएशन सेरेमनी यूनिवर्सिटी ने ऐसे चर्च मे किया जो कि लगभग 1700 साल पुराना है। यह चर्च ईसाईयों के प्रथम गुरू ‘संत एलवंस कैथेडरल’ के नाम से जाना जाता है और यह चर्च ब्रिटेन के ‘चर्च आफ इंग्लैंड’ को समर्पित है।


और ऐसे पावन स्थान पर हमें सम्मानित किया गया ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह सुनकर हमें बहुत अच्छा लगा और जैसे लोगो को जानकारी प्राप्त हुई तो बधाई देने वालों का फोन आने लगा जिससे पुरे परिवार और गांव मे खुशी का महौल बना हुआ है।

महिलाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे-DM JAUNPUR

0
महिलाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे-DM JAUNPUR
महिलाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे-DM JAUNPUR

DM JAUNPUR should strive for the development of women

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया गया।केंद्र पर ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की महिलाओं द्वारा करौंदा अचार तैयार करने की खूबियों को देखकर उनका उत्साह वर्धन कर सराहना किया गया और कहा गया कि महिलाओं द्वारा जैम जेली,अचार, मुरब्बा आदि खाद्य पदार्थ तैयार कर उसकी पैकेजिंग करके मार्केटिंग कर बेहतर लाभ कमा रहे हैं, जिससे महिलाएं स्वावलंबी होकर के लोगों को रोजगार का सृजन भी कर रही हैं DM JAUNPUR श्रीमती दुर्गा मौर्य सीईओ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को बधाई दी।


उन्होंने कहा कि इसी तरह महिलाओं के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे प्रशासन उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान कराएगा विभाग की योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जाएगा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 सुरेश कुमार कनौजिया, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर रमेश चंद्र यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हरिओम वर्मा, गौरव मौर्य,हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।


मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा द्वारा सुंदरकांड सस्वर प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा द्वारा सुंदरकांड सस्वर प्रतियोगिता का शुभारम्भ
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा द्वारा सुंदरकांड सस्वर प्रतियोगिता का शुभारम्भ

जौनपुर : सुंदरकांड का नाम सुंदरकांड होने के पीछे कई कारण हैं: यह मुख्य रूप से हनुमान जी के ‘सुंदर’ चरित्र पर आधारित है, जिन्होंने माता सीता की खोज के लिए लंका की यात्रा की थी। इसके अलावा, यह घटनाएँ सुंदर पर्वत पर स्थित अशोक वाटिका में हुईं, जहाँ हनुमान जी की सीता माता से भेंट हुई थी. यह भी माना जाता है कि रामायण के इस प्रसंग में ‘सुंदर’ शब्द का प्रयोग कई बार हुआ है, जिसमें हनुमान जी के पराक्रम और सीता जी के संदेश से मिली ‘सुंदरता’ का वर्णन है। उक्त बातें मृत्युञ्जय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार उपाध्याय ने कही।

सुंदर कांड प्रतियोगिता के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि कुल 14 टीम भाग ले रही है कार्यक्रम हर महीने के प्रदोष के दिन होगा। निर्णायक मंडल के साथ साथ श्रोतागण भी अंक प्रदान करेंगे। आज मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में विषम परिस्थितियों के बावजूद सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता अपने समय पर प्रारंभ हो गई। आज प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम बाबा भक्त मंडली भिवरहा बख्शा जौनपुर के सदस्य सर्वेश उपाध्याय शिवम् उपाध्याय नितिन तिवारी अजय तिवारी और हरिओम मिश्र पूरी तरह सनातन वेशभूषा में समय पर उपस्थित होकर सुन्दरकांड प्रारंभ किया। आज सुंदरकांड प्रतियोगिता के  पंडित  हीरामन उपाध्याय और यजमान राजेश शुक्ल और उनकी पत्नी श्रीमती मनोरमा देवी रही।

सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुधारक शुक्ल, सतीश कुमार उपाध्याय और कैलाश नाथ शुक्ल रहे, कार्यक्रम के सभी दर्शकों ने भी निर्णायक भूमिका में रहकर अपने पसंद के अनुसार अंक प्रदान किए। बाबा भक्त मंडली भिवरहा बक्शा के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय,प्रभाकर,पद्माकर शुक्ल,अरविंद शुक्ल, लाल प्रताप सिंह,अशोक दुबे,ज्वाला प्रसाद मिश्र,नरेंद्र सिंह,मनोज यादव, विकाश शुक्ल,दिनेश शुक्ल,सुरेश उपाध्याय विनय प्रकाश शुक्ल जयनाथ यादव, सूरज, संतोष शुक्ल सहित अनेक भक्त गण उपस्थित रहे।

घायल आकाश यादव के इलाज का खर्च सांसद प्रिया सरोज वहन करेंगी

0
घायल आकाश यादव के इलाज का खर्च सांसद प्रिया सरोज वहन करेंगी
घायल आकाश यादव के इलाज का खर्च सांसद प्रिया सरोज वहन करेंगी

सांसद प्रिया सरोज ने आकाश यादव की मदद के लिए आगे आईं

JAUNPUR NEWS जौनपुर :विगत दिनों  केराकत  के खुज्जी मोड पर एक सड़क दुर्घटना में आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर टूट गए हैं और कई बार ऑपरेशन करना होगा।

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और केराकत के विधायक तूफानी सरोज आकाश को देखने अस्पताल गए और डॉक्टर से बात की। सांसद प्रिया सरोज ने डॉक्टर से कहा कि आकाश के इलाज के लिए जितना भी खर्च होगा, वह वहन करेंगी।

मदद के लिए आगे आईं सांसद प्रिया सरोज

सांसद प्रिया सरोज ने अपने आवास पर आकाश के पिता देवेंद्र यादव को बुलाकर 3 लाख 50 हजार रुपये नगद दिलवाए। इस मदद से आकाश के परिवार को काफी राहत मिली है,जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इलाज के लिए पैसे जुटाने में परेशानी हो रही थी।

आकाश के पिता देवेंद्र यादव ने सांसद प्रिया सरोज और विधायक तूफानी सरोज का आभार जताया और कहा, “इस परिस्थिति में नगद पैसे की जरूरत पड़ती रहती है। हम लोग कमजोर और गरीब व्यक्ति हैं। लगातार नगद पैसा जुटाने में काफी दिक्कत हो रही थी और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आज सांसद जी द्वारा जिस प्रकार हमको एक बड़ा नगद सहयोग दिलाया गया, निश्चित रूप से हमको एक जीने की आशा हो गई और हमारे बच्चे का इलाज हो पाएगा।”

आवास पर मौजूद रहे प्रमुख लोग

सांसद प्रिया सरोज के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से केराकत विधायक तूफानी सरोज, डाॅ. अवधनाथ पाल, नीरज पहलवान, भगवती सरोज, बच्चू लाल यादव, पवन मंडल और अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे। सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि आकाश का एक्सीडेंट हो गया था, जिसे वह देखने गई थीं। उन्होंने आगे कहा, “हम मौके पर डॉक्टरों की टीम द्वारा जो खर्चा बताया गया था, हमने सहयोगी भगवती सरोज से दिलवाया। आगे भी जो सहयोग होगा, किया जाएगा।”

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये गए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह

0
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये गए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किये गए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह

JAUNPUR NEWS सुइथाकला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुरकला के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह को गुरुवार की देर शाम को लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के साथ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने प्रमाण पत्र, शील्ड एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों व उनके परिवार को कैशलेश इलाज के लिए घोषणा की। सतीश सिंह ने बताया कि यह सम्मान सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात है। पुरस्कार पाते ही बहुत भावुक हो गया। मेरी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा पुरस्कार है। विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र , विधायक शाहगंज रमेश सिंह, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त लोगों ने कहा कि इस उपलब्धि से पूरे जनपद का प्रदेश स्तर पर सम्मान बढ़ा।

सतीश सिंह ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट श्री गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर, बीएससी व एमएससी यूपी कॉलेज वाराणसी बीएड की शिक्षा ग्रहण की। इस उपलब्धि पर बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र और शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने खुशी जाहिर की है। कहा कि यह सम्मान प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगा। उन्होंने कहा कि सतीश सिंह जनपद के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’, पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह और सुरेश पांडेय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उक्त लोगों ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। एक योग्य, निष्ठावान, कर्मठ, कुशल, ईमानदार, समर्पित, कठिन परिश्रमी शिक्षक को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। हम सब ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे जनपद का प्रदेश स्तर पर नाम रोशन हुआ।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो.अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी, अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व भौतिकी प्रवक्ता विनोद तिवारी, धर्मदेव शर्मा, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह व सुधाकर सिंह, अमित सिंह, शैलेंद्र बरनवाल, पारसनाथ यादव, इमरान, त्रिवेणी प्रसाद बिंद, अरविंद यादव, शशिकांत, पंकज सिंह, अजय मिश्र, तेज बहादुर सिंह, रविंद्र उपाध्याय, शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे

0
मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे
मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे

मड़हे में आग से भैंस व पशुपालक झुलसे, घर पर चल रहा इलाज

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के तारगहना गाँव में शुक्रवार की आधी रात उस समय हड़कम्प मच गया जब एक ग्रामीण के मड़हे में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से न केवल उसमें बंधी भैंस झुलस गई, बल्कि उसे बचाने पहुँचे पशुपालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार गाँव निवासी लालबचन बिन्द (68 वर्ष) रोजाना की तरह शुक्रवार की रात अपने घर के सामने बने मड़हे में भैंस को बांधने के बाद परिवार के साथ भोजन कर विश्राम करने चले गए थे। लगभग रात 12:30 बजे अचानक मड़हे में आग लग गई। धुएँ और आग की लपटें देखकर परिजन और आस-पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुँचे। इस बीच लालबचन बिन्द भैंस को बचाने के लिए मड़हे के भीतर घुसे, जहाँ वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भैंस और उसके मालिक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल दोनों का इलाज घर पर ही चल रहा है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

टीडी कालेज जौनपुर के UPSSSC PET EXAM सेंटर का DM ने किया निरीक्षण

0
Oplus_131072

DM inspected TD College UPSSSC PET EXAM

Jaunpur News जौनपुर : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 को नकलविहीन पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा टीडी कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने निर्देशित किया कि परिक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, परीक्षा केंद्रों पर उनके लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के संचालन कार्यक्षमता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई सीसीटीवी कैमरे सक्रिय पाए गए।
उन्होंने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

टीडी कालेज जौनपुर के UPSSSC PET EXAM सेंटर का DM ने किया निरीक्षण

इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों से संवाद भी किया गया।इस अवसर पर सीओ सिटी देवेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बाइक बरामद

0
Oplus_131072

जौनपुर: खेतासराय व खुटहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय कुख्यात व शातिर बदमाश दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित निवासी दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए पीएचसी खेतासराय भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे खुटहन थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय अपनी टीम के साथ पहलमापुर नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी गभीरन की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और कलापुर की ओर भाग निकला। सूचना पर खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय अपनी क्राइम टीम सहित पीछा करने लगे। तरसावा मोड़ के पास जब बदमाश दोनों तरफ से पुलिस से घिरा तो उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और धर-दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार दीपक दूबे पर जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व रंगदारी से जुड़े एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें खुटहन, बदलापुर, मड़ियाहूँ, आसपुर देवसरा और गोसाईगंज थानों के गंभीर अपराध शामिल हैं। इस कार्यवाई में पुलिस टीम में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, खुटहन थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, प्रभारी क्राइम टीम उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी राजकुमार यादव, बृजेश मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, मनीष यादव, अमरजीत कुमार, कुलदीप गोस्वामी, सुरेन्द्र वर्मा, आकाश निषाद और विजयशंकर यादव शामिल रहे।