Home Blog Page 53

खेतासराय में सुपर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ

0
खेतासराय में सुपर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ
खेतासराय में सुपर मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ

द्घाटन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी सहूलियत

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा के स्टेशन रोड पर शुक्रवार को सुपर मेडिकल एजेंसी का भव्य उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई इस एजेंसी का उद्घाटन गुरैनी मदरसे के नाज़िम मौलाना अब्दुर्रहमान ने दुआखानी पढ़कर एवं फीता काटकर किया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि नई मेडिकल एजेंसी खुलने से स्थानीय निवासियों को बेहतर दवा व स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। साथ ही दवा आपूर्ति और जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

उद्घाटन समारोह में महताब आलम (मन्नान नेता), लाईक शेरवानी, अरशद ख़ान (पूर्व विधायक), रामआसरे विश्वकर्मा (पूर्व मंत्री), राकेश मौर्या (जिलाध्यक्ष), आरिफ़ हबीब, सलीम खान (जौनपुर), मन्नान ख़ान (जमदहा), मिर्ज़ा अज़फ़र बेग, डॉ. अनवर आलम ख़ान, मौलाना मतिउद्दीन, वसीम चेयरमैन, अनवर आलम (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) और बब्लू ख़ान (शाहापुर), अमन महताब, सैफी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Jaunpur News : शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का उपवास

0

जौनपुर। शिक्षक दिवस, जो सामान्यतः शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का दिन होता है, इस बार एक नई इबारत लिख गया। अटेवा (राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच) के आह्वान पर जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर उपवास रखकर सरकार की नीतियों के प्रति विरोध जताया और अपने अधिकारों की लड़ाई का ऐलान किया।

इस राष्ट्रीय स्तर के उपवास कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने हवन यज्ञ कर संकल्प लिया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती और कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा नहीं होती, तब तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्रेटरी संघ के जिलाध्यक्ष महेश प्रताप तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष नंद लाल पुष्पक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक चंदन सिंह एवं जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव ने आगामी 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले “पेंशन अधिकार महारैली” में अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राज्य कर्मचारी संघ जौनपुर के पूर्व मंत्री श्री चन्द्रशेखर सिंह ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि यह सिर्फ पेंशन की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे भविष्य और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है।

कार्यक्रम में डा. यामिनी सिंह, मनीष यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, श्यामबहादुर, अरविंद यादव, ब्रह्मशील यादव, डॉ. ध्रुव राज योगी, नवीन शर्मा, आनंद स्वरूप यादव, राम आशीष यादव, शेर बहादुर, आशीष लोहिया, सुरेंद्र सरोज, संदीप यादव, लाल बहादुर, सुभाष सरोज, सूरज कन्नौजिया, रोहित सिंह, त्रिपुरेश, आनंद निषाद, गुरुनाथ यादव, ज्ञान चंद, प्रवीण सिंह, पवन, अजय, धर्मेंद्र यादव, समरेन्द्र यादव, अंशु गौतम सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक स्वर में हुंकार भरी और शिक्षक दिवस को संघर्ष दिवस के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज किया।

JAUNPUR:4 करोड़ 42 लाख की GST नोटिस, मजदूर का परिवार सदमे में  

0
JAUNPUR:4 करोड़ 42 लाख GST की नोटिस, मजदूर का परिवार सदमे में  
JAUNPUR:4 करोड़ 42 लाख GST की नोटिस, मजदूर का परिवार सदमे में  

The worker’s family is in shock after receiving a notice of Rs 4.42 crore

JAUNPUR BREAKIN NEWS :बाप रे बाप 4 करोड़ 42 लाख की GST नोटिस,यूपी के जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है की तरफ से 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 4 सौ की नोटिस  मिलने के बाद मजदूर का परिवार सदमे में है गौरतलब  कि मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा गरीब रोहित कुमार सरोज पुत्र लक्ष्मी शंकर सरोज निवासी मोहल्ला धौरहरा मुंगराबादशाहपुर उपायुक्त राज्य कर जौनपुर एवं सहायक आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर जौनपुर की ओर से मिले जीएसटी का 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 4 सौ की नोटिस मिलते ही सहम गया है। थानाध्यक्ष केके सिंह को दी गई तहरीर में पीड़ित रोहित कुमार सरोज पुत्र लक्ष्मी शंकर ने बताया है कि वह एक गरीब मजदूर व्यक्ति है तथा मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है  उसके पास कोई पूजी नहीं होने के कारण कोई धंधा रोजगार नहीं कर सकता।

पीड़ित रोहित कुमार सरोज ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आधार कार्ड व पैन कार्ड का दुर्पयोग कर 24 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपए का टर्नओवर किया गया है।जिसका जीएसटी चार्ज 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 4 सौ रुपए का चार्ज किया गया है। जिससे प्रार्थी का कोई लेना-देना नहीं है। प्रार्थी के पास जब नोटिस आई तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने जालसाजी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित रोहित कुमार सरोज को भेजी गई नोटिस में उपायुक्त राज्य कर जौनपुर एवं सहायक आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर जौनपुर 1 द्वारा दिनांक 30/8/25 को भेजे गए चार्जशीट में बताया गया है कि फर्म आर के ट्रेडर्स नीभापुर मुंगरा बादशाहपुर बिल्डिंग नंबर 00 जिला  जौनपुर उत्तर प्रदेश पिनकोड 222202 , STIN 09NQEP59300E121 द्वारा वर्ष 2025-26 माह जून में कुल रू०24 करोड़ 55 लाख 80 हजार  का टर्नओवर घोषित किया है तथा रूपए 4 करोड़ 42 लाख 04 हजार 400 की आईजीएसटी चार्ज की है। जीएसटी की नोटिस मिलते ही मजदूरी कर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले रोहित कुमार सरोज के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया कि जीएसटी विभाग से आये कर्मियों की टीम ने उसकी स्थिति की वीडियो क्लिप तैयार कर अपने साथ ले गई है।

बच्चों के विवाद ने लिया तूल,मारपीट में तीन लोग घायल

0
बच्चों के विवाद ने लिया तूल,मारपीट में तीन लोग घायल
बच्चों के विवाद ने लिया तूल,मारपीट में तीन लोग घायल

खेतासराय (जौनपुर) नगर के गोलाबाजार मोहल्ला में बुधवार की देर रात बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, देर रात मोहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई नोकझोंक देखते-देखते बड़ों तक पहुंच गई। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में 22 वर्षीय अबू हमजा, 18 वर्षीय अबू सहमा और 16 वर्षीय अबू ओबैदा घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोंधी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। वही पुलिस ने घायलों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएम जौनपुर से अधीक्षण अभियन्ता ने की क्षमा याचना 

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर :  25 अगस्त  को मछली शहर पड़ाव जौनपुर पर तीन व्यक्तियों की घातक विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी यह घटना अत्यन्त संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण थी।अधीक्षण अभियंता विद्युत रमेश चंद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि घातक दुर्घटना में बाहरी व्यक्ति की मृत्यु होने पर रुपए 5 लाख की सहायता राशि अनुमन्य है एवं विभागीय संविदा कर्मी की मृत्यु होने पर रुपए 7.50 लाख अनुमन्य है। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा पूर्व में साढे सात लाख रुपये की सहायता धनराशि देने की बात कही गयी, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी किया गया जिसके क्रम में अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा अपने स्पष्टीकरण में अवगत कराया गया है कि घातक दुर्घटना में बाहरी व्यक्ति की मृत्यु होने पर रुपए 5 लाख की ही सहायता राशि देय है एवं विभागीय संविदा कर्मी की मृत्यु होने पर रुपए 7.50 लाख अनुमन्य है जबकि पूर्व में 7.50 लाख की सहायता राशि देने की बात कही गयी, जिसे मानवीय भूल समझकर अधीक्षण अभियन्ता द्वारा जिलाधिकारी से क्षमा याचना की गयी।

डीएम जौनपुर से अधीक्षण अभियन्ता ने की क्षमा याचना 

जिला प्रशासन द्वारा मृतक शिवा गौतम के परिजनों को विद्युत विभाग की ओर से रु0 5 लाख की अन्य सहायता धनराशि सहित मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन बनवाने, उनकी पत्नी को विधवा पेंशन का आवेदन करने, बच्चों को बाल सेवा योजना अंतर्गत सम्मिलित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए और समीर के परिजन की पात्रता का निर्धारण करते हुए विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने हेतु जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र भी प्रेषित किया गया है और मृतक प्राची मिश्रा के परिजन के खाता विवरण सहित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होते ही परिजन के खाते में अनुमन्य सहायता धनराशि अन्तरित करा दी जायेगी।

डीएम जौनपुर से अधीक्षण अभियन्ता ने की क्षमा याचना 

पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मोटे अनाज एवं सहजन से बने व्यंजन रहे आकर्षण के केंद्र

शाहगंज [ जौनपुर] लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा पारम्परिक पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की गृह विज्ञान की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में मोटे अनाजों, दालों एवं सहजन की पत्तियों से बने व्यंजन आकर्षण के केंद्र रहे।प्रतियोगिता में साक्षी एवं श्रद्धा को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान जबकि खुशी एवं सोनम को द्वितीय स्थान दिया गया। तीसरे स्थान पर सलोनी एवं लाडो रही। विभागाध्यक्ष डाक्टर अमृता बरनवाल ने मोटे अनाजों के लाभ के बारे में छात्राओं को बताते हुए कहा कि आज के समय में हम जिस तरह के भोजन का प्रयोग कर रहे हैं उसमें मोटे अनाजों का कोई स्थान नहीं है, जबकि यही मोटे अनाज हमारे शरीर को स्वस्थ रखने एवं ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग प्रभारी डॉ अमृता बरनवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य संजय वर्मा द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आनंद सिंह, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, श्री अखिलेश राम, रमेश चंद्र, डॉ सरबजीत सिंह, शिवाजी सिंह, डॉ अजय शुक्ला एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

महरौडा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

0

प्राथमिक उपचार के बाद सभी जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग ओर स्थित महरौड़ा गांव मोड़ के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी भिजवाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, फुलेश गांव निवासी 29 वर्षीय रवि राजभर अपनी 60 वर्षीय मां मालती और चार वर्षीय बेटे ऋषभ को बाइक पर लेकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे महरौड़ा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 45 वर्षीय शीतला प्रसाद निवासी दसगर पारा थाना सुल्तानपुर और 60 वर्षीय दयाराम निवासी मुरीदपुर थाना बदलापुर सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर बैठे सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

अतिक्रमण पर पुलिस सख्त, सौ से अधिक दुकानदारों का हुआ ई-चालान

0

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय नगर में मंगलवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में चलाया गया अभियान के दौरान नगर के खुटहन रोड, दीदारगंज रोड और मुख्य मार्ग पर पुलिस टीम ने गहन चेकिंग करते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने सड़क तक दुकान बढ़ाने वाले ठेला-खोमचा और अन्य दुकानदारों के 100 से अधिक ई-चालान किए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि वे नालियों के भीतर निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएँ और सड़क पर अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर दुकानें बढ़ने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 100 से अधिक दुकानदारों का धारा 192 के तहत चालान किया गया है। आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के कारण आए दिन घंटों तक जाम की समस्या बनी रहती थी। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान निश्चित रूप से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।

मछलीशहर: प्राथमिक विद्यालय भाट में हुआ रंगारंग आयोजन

0

बालवाटिका विशेष: मछलीशहर में प्राथमिक विद्यालय भाट में हुआ रंगारंग आयोजन ।

मछलीशहर, ( जौनपुर ) पेयरिंग नीति के तहत रिक्त हुए विद्यालय भवन में आंगनवाड़ी केंद्र के स्थानान्तरण के बाद, प्राथमिक विद्यालय भाट में एक विशेष बालवाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह रंगारंग आयोजन शिक्षक दिवस सप्ताह के अवसर पर स्थानीय समुदाय और विद्यालय की सशक्त भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बनवारी यादव (स्थानीय समुदाय), अनिल यादव (एसएमसी अध्यक्ष), अजीत यादव(नोडल संकुल सदस्य), और रमेश यादव (शिक्षक संकुल) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ , और बच्चों को उत्साहवर्धन करने के लिए मंच पर मौजूद थे और कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभायी।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी काव्य-प्रतिभा का परिचय दिया कविता पाठ कहानी वाचन रोल-प्ले और आवाज पहचानो गतिविधि ने बच्चों में रचनात्मकता और सहजता का सुन्दर संगम प्रस्तुत किया। बच्चे खुद ही मंच पर आए, परिचय दिए, और महान व्यक्तित्वों से प्रेरित नारे लगाए। यह दृश्य सामाजिक भावनाओं और आत्मविश्वास का अद्भुत विस्तार था।

शिक्षक दिवस सप्ताह के अंतर्गत बच्चों और अभिभावकों ने इस आयोजन को गर्व और प्रसन्नता के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की, जिससे माहौल में उल्लास और ऊर्जा का संचार हुआ।

इस आयोजन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि बालवाटिका जैसी पहलों द्वारा न केवल बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा का लाभ मिलता है, बल्कि सामाजिक भागीदारी और सामुदायिक जुड़ाव से उनकी सशक्त विकास प्रक्रिया को भी गति मिलती है।

स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और बढ़े सर्किल रेट को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी

0
स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और बढ़े सर्किल रेट को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी
स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और बढ़े सर्किल रेट को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी

अधिवक्ताओं का स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और बढ़े सर्किल रेट को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी


शाहगंज [जौनपुर ]स्थानीय तहसील परिसर मे आज दूसरे दिन स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी और सर्किल रेट मे बढोत्तरी को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अधिवक्ता और दस्तावेज लेखकों ने विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए है ज्ञात हो कि एक वर्ष मे तीन बार सर्किल रेट बढ़ाया गया है जिससे जनता और अधिवक्ताओं मे काफी रोष देखा जा रहा है इस को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोलेनन्दर यादव महामंत्री दुर्गाप्रसाद के नेतृत्व मे अधिवक्ताओं ने सर्व रजिस्ट्रार सुनील कुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया था जिसमें सर्किल दर और स्टाम्प शुल्क बढोत्तरी पर रोक लगाने की मांग की गयी थी आज दूसरे दिन भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह रामजी विश्वकर्मा अन्वर कफील अहमद मो हाशिम अनूप कुमार सहित भारी सख्या मे अधिवक्ता मौजूद रहे