Home Blog Page 54

थाने में बुज़ुर्ग महिला फरयादी को मिला सम्मान

0
थाने में बुज़ुर्ग महिला फरयादी को मिला सम्मान
थाने में बुज़ुर्ग महिला फरयादी को मिला सम्मान

इंसानियत की मिसाल: थाने में बुज़ुर्ग महिला फरयादी को मिला सम्मान और सहारा

खेतासराय (जौनपुर) पुलिस की छवि को लेकर आमतौर पर लोगों के मन में सख़्ती और डर का भाव रहता है, लेकिन खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने मंगलवार को मानवीय संवेदना की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

मंगलवार को क्षेत्र के एत्मादपुर गाँव निवासी स्व0 जेठू पासवान की पत्नी गुंदेई, जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक बताई जाती है, अपनी फरियाद लेकर खेतासराय थाने पहुँचीं। बुज़ुर्ग महिला की दयनीय हालत देखकर थानाध्यक्ष का दिल पिघल गया। उनके पैरों में चप्पल नहीं थी और तन पर फटी-पुरानी साड़ी थी।

स्थिति देखते ही थाना प्रभारी ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए महिला को नई साड़ी और चप्पल उपलब्ध कराई तथा आर्थिक मदद भी प्रदान की। इसके बाद उनकी फरियाद गंभीरता से सुनी गई।

थाने पर मौजूद लोगों ने यह दृश्य देखकर थाना प्रभारी की जमकर सराहना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह पुलिस आमजन की समस्याओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करे तो लोगों और पुलिस के बीच की दूरी स्वतः खत्म हो सकती है। खेतासराय थानाध्यक्ष का यह सराहनीय कदम न केवल इंसानियत की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि वर्दी के पीछे धड़कता दिल भी उतना ही संवेदनशील होता है।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में NCC कैडेट्स का चयन संपन्न

0
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में NCC कैडेट्स का चयन संपन्न
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में NCC कैडेट्स का चयन संपन्न

Selection of NCC cadets completed in Sarvodaya Inter College Khudauli

खेतासराय (जौनपुर) सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में 98 यूपी बटालियन एनसीसी जूनियर डिवीजन की नई यूनिट हेतु कैडेट्स के चयन का कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चयन प्रक्रिया बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में सम्पन्न की गई।

इस अवसर पर चयन टीम में सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, सीएचएम आरिफ अली, हवलदार त्रिवेंद्र सिंह एवं अरुण सारू शामिल रहे। चयन प्रक्रिया में कुल 22 प्रतिभागियों में से 16 कैडेट्स (जूनियर डिवीजन) तथा 13 प्रतिभागियों में से 9 कैडेट्स (जूनियर विंग) का चयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता एवं कला प्रवक्ता रेखा यादव ने चयनित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह एवं अनुराग कुमार यादव भी उपस्थित रहे। चयन कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।

JauNpur, समाजसेवी अनिल के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

0

जौनपुर। कचगांव नगर पंचायत के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजीव सिंह व अध्यापक सुनील सिंह के भाई अनिल सिंह (उम्र 55 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर आदर्श रामलीला समिति माधोपट्टी के द्वारा शोक श्रद्धांजलि आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बाबा अशोक सिंह ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अनिल सिंह के आकस्मिक निधन से गांव वासी स्तंभ है वह एक महत्वाकांक्षी और समाजसेवी व्यक्ति थे वह गांव के लोगों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहते थे,उनके निधन से बहुत क्षति हुई है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान,वीरेंद्र सिंह नत्थू, शिव शंकर सिंह, सभासद हनी सिंह, रत्नेश सिंह, भासपा नेता राहुल सिंह सोलंकी, नितिन सिंह,अभिषेक सिंह, अस्पताली गुरु, रवि बहादुर सिंह, पप्पू, जयनाथ सिंह ।

विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार आयोजित

0

Jaunpur News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाए गए अभियान जो मुख्य रूप से से राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान पर और नारी जागरूकता पाश एक्ट और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं संरक्षण पर केंद्रित हैं पर एक विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार सिंह की देखरेख में जागरूकता अभियान और पाश एक्ट के आयोजकों महाजन अली और बीनू सिंह के सौजन्य से गुलजारगंज जौनपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया

इस सेमिनार में प्रशांत कुमार सिंह सचिव पूर्ण कालिक डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार सिंह पैनल लॉयर एवं काउंसलर जिला परिषद अधिकारी विजय कुमार पांडे चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आंचल सिंह और डॉक्टर एमके यादव प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव और वीनू सिंह महाजन अली और परिसर में बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं कार्यक्रम सम्मिलित हुए

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया पाश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुएउन्होंने बताया कि प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं लड़कियों और अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध है कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लैंगिक अपराध और उसके लिए आए गए कमेटी और रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण के कार्य और उद्देश्यों पर भी विस्तार पूर्वक बताते हुए सुलह के द्वारा सभी सुलह योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया इसके अलावा उन्होंने विधिक सहायता जागरूकता लीगल एड डिफेंस सिस्टम के बारे में बताते हुए प्लास्टिक कचरा और बाल विवाह जैसे प्रथाओं पर रोक के लिए सतत प्रयास का आवाहन किया है

इस सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया जिसके मुख्य दिशा निर्देशक जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे उन्होंने बताया कि किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित प्राधिकरण में मध्यस्थ पैनल लॉयर काउंसलर डिफेंस लीगल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर फ्रंट ऑफिस वैवाहिक प्री लिटिगेशन वाद और अन्य से किस प्रकार निशुल्क सहायता और जागरूकता प्राप्त की जा सकती है । राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थ धारा किए गए वाद अंतिम होते हैं और इसमें सारी फीस वापस हो जाती है देश और समाज तथा परिवार का उत्थान नारी के संतुलित विकास और बच्चों में संस्कार डालने से ही संभव है इस पर भी उन्होंने विस्तार तार से प्रकाश डाला

काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने विस्तार से फ्रंट पैनल सिस्टम परिवार न्यायालय में काउंसलिंग सिस्टम और सुलह के द्वारा मुकदमों के निस्तारण और टेली ला के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह पीड़ित और प्रताड़ित लोग प्राधिकरण में आकर निशुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं पारिवारिक प्रताड़ना और तेजाब इत्यादि से पीडित किस प्रकार सहायता कर सकते हैं इन सभी बारे में बताया ।

जिला प्रवेश अधिकारी विजय कुमार पांडे द्वारा बाल विवाह और जिला प्रोबेशन कार्यालय के द्वारा दी जाने वाली सहायता घरेलू हिंसा और पाश तथा लैंगिक उत्पीड़न के बारे में भी विस्तार से बताया और सबको इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवाहन किया और विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जो महिलाओं से संबंधित थे चंदन राय के द्वारा जिला प्रदर्शन कार्यालय द्वारा दिए गए योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और 1098 और 181 नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

इसके अतिरिक्त बीनू सिंह और महाजन अली ने भी अपने अभियान के बारे में और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया अंत में महाजन अली ने धन्यवाद व्यक्त किया ।

अटेवा जौनपुर ने की पेंशन संगोष्ठी आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार 

0
अटेवा जौनपुर ने की  पेंशन संगोष्ठी  आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार 
अटेवा जौनपुर ने की  पेंशन संगोष्ठी  आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार 

अटेवा जौनपुर ने पेंशन संगोष्ठी कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को दिया अंजाम

JAUNPUR NEWS : आद्या प्रसाद काशी प्रसाद कॉलेज ऑफ एजुकेशन सुजानगंज जौनपुर में अटेवा जौनपुर की एक पेंशन संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें अटेवा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कहा कि सुखद बुढ़ापे के लिए पेंशन अति आवश्यक है। मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि निजीकरण और NPS के समापन के लिए जरूरी है कि राज्य विधानसभा और संसद में हमारे मुद्दे से समर्थित अधिक से अधिक जन प्रतिनिधि वहाँ पहुँचे । इसके लिए हमे सामान्य निर्वाचन के साथ साथ शिक्षक और सनातन विधान परिषद चुनाव में भी हमारी महत्वपूर्ण एवं दमदार भूमिका हो उसके लिए अधिक से अधिक स्नातक मतदाता बनाये जायँ। प्रान्तीय सह संयोजक डॉ यामिनी सिंह ने मातृ शक्तियों को आंदोलन से जुड़ने का आवाह्न किया। जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रणनीतियों पर चर्चा की । जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन की सफलता सदस्यता के समानुपाती होगी। इस अवसर पर कई संगठनों के पदाधिकारी गण तथा हजारों की संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए श्री विवेक सिंह जी को अध्यक्ष चुना गया,

जयशंकर प्रसाद मिश्रा जी को महामंत्री, संतोष कुमार दुबे जी को कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव कैडर प्रभारी अनिल कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अरविंद कुमार पाल संगठन मंत्री विकास कुमार सिंह उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा अतुल कुमार यादव उपाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव उपाध्यक्ष बाबुलनाथ तिवारी उपाध्यक्ष (पंचायत राज विभाग)रावेंद्र तिवारी संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र सरोज संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र पटेल संयुक्त मंत्री विनोद प्रजापति संगठन मंत्री शैलेश शुक्ला संगठन मंत्री राजकुमार पटेल संगठन मंत्री विजयकांत यादव सह कैडर प्रभारी राजेश सरोज संयुक्त मंत्री विनोद सिंह संयुक्त मंत्री देशबंधु गौतम सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार सांस्कृतिक प्रकोष्ठमीडिया प्रभारी प्रवक्ता ऋषि नारायण पटेल आईटी सेल प्रभारी एवं
महिला कार्यकारणी में विस्तार करते हुए श्रीमती सुनीता यादव जी को अध्यक्ष श्रीमती कंचन मौर्य को महामंत्री रंजना सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरण यादव उपाध्यक्ष मीना कुमारी संगठन मंत्री रेखा सिंह उपाध्यक्षनीरु गुप्ता संगठन मंत्री
पुष्पा कुमारी उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी मौर्य संयुक्त मंत्री एवं गायत्री मौर्य कोषाध्यक्ष बनाया गया।

अभियान चलाकर बदले जाए जर्जर तार और पोल, राज्यमंत्री

0
अभियान चलाकर बदले जाए जर्जर तार और पोल, राज्यमंत्री
अभियान चलाकर बदले जाए जर्जर तार और पोल, राज्यमंत्री

JAUNPUR NEWS जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक  हुई। बैठक में राज्यमंत्री  के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन विभागों के द्वारा सड़के खोदकर कार्य किए जा रहे है, एक दूसरे से समन्वय करते हुए कार्य करें जिससे दूसरे विभागों की सर्विस प्रभावित न हो। उन्होंने जनपद में कार्य कर रही गैस एजेंसी सहित अन्य कार्यदाई संस्था, जो सड़के खोदकर उसे रिस्टोर नहीं कराएंगी, उनकी सिक्योरिटी मनी जब्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में सड़के गड्ढा मुक्त करे, अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राज्यमंत्री  ने अधीक्षण अभियंता जल निगम से सीवर के अवशेष कार्य और सड़कों के रेस्टोरेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि जहां पर अभी कार्य कराए जाने है उसकी सूची दे। उन्होंने डूडा विभाग को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क बनाई जानी है उसमें तब कार्य शुरू करें जब तक वहां पर सीवर, विद्युत, गैस आदि के कार्य न कर लिए गए हो ।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव  ने एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि एफकॉन और वेलस्पन दोनों कार्यदाई संस्था विस्तार से जानकारी दे कि 2 महीने के भीतर कितना कार्य किया गया है। राज्य मंत्री  ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि युद्ध स्तर पर करते हुए चिन्हितकरण कर जर्जर तार, पोल को बदलने और खुले में रखे ट्रांसफार्मर को ढकने के कार्य किए जाएं।

अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नालों की सफाई कराए, कही भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो। अभियान चलाकर सफाई की जाए, उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई नियमित होनी चाहिए, इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रसार न हो इसके लिए पूर्व से ही एक कार्य योजना बना लें और फागिंग मशीन, झाड़ियों की कटाई सहित अन्य कार्य सुगमता और सरलता से संपादित हो इसके लिए रणनीति तैयार कर ले। राज्यमंत्री मंत्री  के द्वारा उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित छोटे-बड़े सभी कार्य समय से संपादित करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

हाईकोर्ट के आदेश पर वार्ड में हुई साफ-सफाई, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

0
हाईकोर्ट के आदेश पर वार्ड में हुई साफ-सफाई, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हाईकोर्ट के आदेश पर वार्ड में हुई साफ-सफाई, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

नगर प्रशासन ने हटवाया सड़क से मलबा, स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों के स्वस्थ्य की जांच

खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय क्षेत्र में गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर दाखिल रिट याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर पंचायत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया तो नगर पंचायत ने सड़क किनारे मलबा हटवाया, साफ-सफाई करवाया।

स्वास्थय विभाग की टीम ने वार्ड के 36 लोगों की जांच की, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सतर्कता और रोकथाम के लिए चलाया गया, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने लोगों से अपील की कि वे घरों व आसपास पानी न जमने दें, नियमित सफाई रखें और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। प्रशासन ने नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जाएगा।

इस मौके पर डीसीपीएम एम.के. रजा, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल यादव, लैब टेक्नीशियन आलोक सिंह व अंकिता विश्वकर्मा, संगनी सरिता मौर्या और आशा माधुरी मौजूद रहीं।

जुलूस-ए अमारी में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:

0
जुलूस-ए अमारी में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जुलूस-ए अमारी में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बड़ागांव में दर्जनों डॉक्टरों ने की हजारों मरीजों की जांच, मुफ्त दवाएं भी बांटी

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में मोहर्रम के अंतिम जुलूस-ए अमारी के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सोमवार सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। डॉक्टर डीके रंजन ने शिविर की शुरुआत से ही मरीजों का परामर्श किया और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं।

शिविर में कई प्रमुख चिकित्सक शामिल हुए। इनमें डॉ शफीक खान, डॉ सरफराज, डॉ अनिल कुमार और बैंगलुरू से आए डॉ हसीब अहमद खान शामिल थे। गौरांग हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर गौरव भी मौजूद रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ आर बी यादव और डॉ हरिश्याम मौर्या ने भी शिविर में योगदान दिया। फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, डॉ नम्मो अहमद, डॉ अब्दुल रहमान और डॉ ततहीर फातिमा ने भी अपनी सेवाएं दीं।अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ागांव में जुलूस-ए-अमारी, देश-विदेश से आए श्रद्धालु

0
बड़ागांव में जुलूस-ए-अमारी, देश-विदेश से आए श्रद्धालु
बड़ागांव में जुलूस-ए-अमारी, देश-विदेश से आए श्रद्धालु

Jalsa-e-Amari in Baragaon, devotees from all over the country and abroad

  • बड़ागांव में निकला विश्व का पहला जुलूस-ए-अमारी: देश-विदेश से आए श्रद्धालु, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ कार्यक्रम

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार को विश्व का पहला ऐतिहासिक जुलूस-ए-अमारी निकाला गया। हुसैनी मिशन के अध्यक्ष सैयद जीशान हैदर के नेतृत्व में जुलूस प्रातः चार बजे शुरू हुआ।

जुलूस में अलम, जुलजनाह और अमारियां शामिल थीं। देश भर से आई दर्जनों अंजुमनों ने अलग-अलग अंदाज में नौहा व मातम पेश किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंजुमन तमन्ना-ए-जहरा ने चाय और शरबत की व्यवस्था की। शाहगंज स्थित रोडवेज पर भी दो अलग-अलग स्थानों पर सबील का इंतजाम किया गया।

नमाज-ए-सुबह के बाद पंजा-ए-शरीफ से शुरू हुआ जुलूस मगरिब के समय चहार रौजा पर समाप्त हुआ। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मौलाना वसी हसन फैजाबादी, मौलाना हसन मेंहदी गाजीपुरी, मौलाना मिर्जा जाफर लखनऊ समेत कई धर्मगुरुओं ने कर्बला की जंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर मानवता की रक्षा की। कार्यक्रम का संचालन सैयद परवेज मेहंदी और असगर मेहंदी गुड्डू ने किया।

रिपोर्ट- मोहम्मद कासिम 

JAUNPUR तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर,2 घायल

0
JAUNPUR तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर,2 घायल
JAUNPUR तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर,2 घायल

JAUNPUR NEWS: तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मनेछा गांव स्थित बादशाही पेट्रोल पम्प के निकट सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौके का फायदा उठाकर कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के शिवपुर निवासी नौशाद पुत्र अलाउद्दीन अपने पूरे परिवार के साथ बेटी को उसके मायके शाहगंज छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने अपनी ऑटो मनेछा गांव के समीप पेट्रोल पम्प के पास रोक दी और पेशाब के लिए नीचे उतर गए। तभी पीछे से बेकाबू कार आकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में नौशाद का बेटा सद्दाम (22 वर्ष) और बहू निशा बानो (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि नौशाद, उनकी पत्नी जायशा खातून और छोटा बेटा सहजान अली घटना के समय ऑटो से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हबीब अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।