Home Blog Page 55

 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा

0
 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा
 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा

खेल मंत्री जी द्वारा खेल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में खेल नीतियों पर सारगर्भित चर्चा

जौनपुर :’खेल दिवस’’ के दूसरे दिन मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने  सर्वप्रथम मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर मार्ल्यापण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स तथा जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मा0 मंत्रीजी द्वारा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वागत समारोह के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सर्वप्रथम खेल का शुभारम्भ कराया जाय। इस प्रकार मंत्री जी द्वारा उक्त दोनो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के साथ मा0 मंत्री जी द्वारा खेल कराने की प्रतिबद्धता को देखकर आखिरकार बारिश को भी रूकना पड़ा।


 भारत सरकार की गाईडलाइन्स के अनुसार खेल दिवस के दूसरे दिन ’’खेल शक्ति के माध्यम से एक सक्षम, समावेषी और सक्रिय भारत निर्माण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता’’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महन्त अवैद्यनाथ सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से किया गया।   

उक्त संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द्र यादव, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रो0 वन्दना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय उपस्थित थी। संगोष्ठी का संचालन डॉ0 राजेश सिंह, वरिष्ठ बास्केटबाल खिलाड़ी के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में श्री श्यामबाबू यादव, मा0 जिला पंचायत सदस्य, श्री सुनील यादव ’’मम्मन’’, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला, डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर के अतिरिक्त विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर सिंह, श्री सुरेश सिंघानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्री प्रशान्त रंजन ’’दीपक’’ मण्डल अध्यक्ष करंजाकला, श्रीमती सारिका सोनी, मण्डल अध्यक्ष शहर उत्तरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री राजकेशर पाल के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


सर्वप्रथम सभागार में मेजर ध्यानचन्द जी के चित्र पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के उन खिलाड़ियों को मा0 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा जिन्होंने पर खेल कौशल से प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित किया, को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा ने अपने ओजस्वी व देश भक्ति से परिपूर्ण गीत से पूरे सभागार का माहौल देश-प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। कुलपति महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में खेल को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए जीवन जीने की कला भी सिखाता है, इस बात पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में भारत सरकार द्वारा खेल दिवस पर 03 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताने के साथ उल्लेख किया गया कि खेल ही एक ऐसी विधा है जिससे बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा

’’एक घंटा खेल के मैदान में’’ कोट को रेखांकित करते हुए कहा गया कि गम्भीर बीमारी से मुक्ति का इलाज भी खेल है तथा एक स्वस्थ व्यक्ति ही प्रदेश एवं देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

मंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में खेलो इण्डिया, सांसद खेलकूद स्पर्धा के साथ ही विधायक खेलकूद स्पर्धा को भी कराये जाने की योजना बनायी जा रही है तथा पहली बार सन् 2023 में उ0प्र0 में पहली बार सुनियोजित खेल नीति बनायी गयी इसका भी उल्लेख किया गया। खेल विभाग द्वारा संचालित योजना ’’एकलव्य क्रीड़ा कोष’’ के बारे में उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा यह बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक सहायता यथा- पौष्टिक आहार, खेल उपकरण या विदेश में जाकर खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही प्रदेश में पहली बार खिलाड़ियों के लिए समस्त विभागों में 2 प्रतिशत के आरक्षण की मजबूत व्यवस्था का उल्लेख किया गया। सन् 2036 में ओलम्पिक खेल की अपने देश की दावेदारी के दृष्टिगत मा0 मंत्री जी द्वारा युवाओं एवं खिलाड़ियों से नशे के विरूद्ध आन्दोलन प्रारम्भ करने का आह्वाहन करते हुए अपने सगे-सम्बन्धियों से नशे को छोड़ने उल्लेख किया गया ताकि भारत आने वाले दिनों विकसित, समृद्ध एवं सशक्त देश बन सके।


आज आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है- खो-खो का फाइनल मुकाबला इन्दिरा गांधी स्टेडियम व मो0 हसन इण्टर कालेज की टीम के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम की टीम ने मो0 हसन को 9-5 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। एथलेटिक्स जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 5 इवेन्ट प्रथम 03 तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजकेशर पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं चेयरमैन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति उपस्थित थे उनके साथ अतुल सिंह ’’अनुज’’, महामंत्री करंजाकला एवं अमित पाल, मण्डल महामंत्री करन्जाकला उपस्थित थे जिनका क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा अंगवस़्त्रम देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकेशर पाल जी द्वारा अपने उद्बोधन में इन्दिरा गांधी स्टेडियम वर्तमान सरकार द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचन्द की तरह मेहनत कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।


इसके अतिरिक्त भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन 31 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रातः 7 बजे से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक आयोजित किया जायेगा।

यह भी देखे : 

पत्रकार दीपक सिंह की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित

0
पत्रकार दीपक सिंह की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित
पत्रकार दीपक सिंह की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित

शाहगंज [जौनपुर। ] नगर के कालीचौरा मोहल्ला निवासी पत्रकार दीपक सिंह की माता (80) वर्षीय शांति सिंह पत्नी मैन बहादुर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। निधन की खबर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले का तांता लगा है।इ स बाबत जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में नगर के मोहल्ला श्रीरामपुर रोड पर स्थित कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों ने दिवंगत माता जी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख ईश्वर से परिजनों को दुःख सहने की शक्ति व सामर्थ्य देने हेतु प्रार्थना की।


इस दौरान प्रमुख रुप से जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, चंदन अग्रहरि,राजकुमार अश्क़, शिव कुमार प्रजापति शशांक शेखर, फैजान अहमद, डॉक्टर कुमार एस0 विश्वास ,मोहम्मद सैयद सज्जाद अस्करी, गुलाम साबिर, दिवाकर मिश्रा ,अरुण कुमार, अब्दुल कयूम ,मोहम्मद आसिफ, धनपाल जायसवाल, अमित जायसवाल, विजय उपाध्याय ,नीरज यादव ,राजीव श्रीवास्तव ,डॉक्टर सरफुद्दीन आजमी, विक्रम सिंह ,शहजाद मंसूरी, अब्दुल कासिम खान,रणवीर साहू रिंकू, उपेंद्र कुमार सिंह,आदि पत्रकार मौजूद रहे।

जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शासन प्रशासन की लापरवाही उजागर


JAUNPUR NEWS :जौनपुर में मूसलाधार बारिश ने आज सभी का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया सुबह से ही कभी तेज कभी धीमी बारिश से जहां किसानों को लाभ हुआ है वहीं दूसरी ओर  जनपद वासियों नगर वासियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी। बारिश का पानी मकान ,दुकान ,खेत, खलिहान , सड़क चौराहे हाइवे के किनारे यहां तक कि श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पानी जमा रहा। लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

बारिश का पानी आबकारी विभाग तक घुस गया और रामघाट मार्ग पर जलभराव के चलते लोग शवों को पानी के बीच से ले जाने को मजबूर हो गए। शहर की अधिकांश मुख्य सड़कें और गलियां झील जैसी नजर आने लगीं। जमैथा गांव के मुख्य मार्ग पर  बारिश का 2 से 3 फुट पानी जमा हो गया ।आस पास के खेत जलमग्न हो गये जमा पानी से धर्मापुर कचहरी आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा

चोक नालियों के कारण बारिश का पानी कई इलाकों के घरों तक पहुंच गया। रसोईघर से लेकर शयनकक्ष तक लोग गंदे पानी में कैद हो गए। मा शीतला धाम के पास दुकानों में भी पानी घुस जाने से कारोबार ठप हो गया। आवागमन में लोगों को परेशानी देखी गई तो लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया तो भी शहर के स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर साल मानसून में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता।

नगरवासियों ने नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और तत्काल राहत कार्य चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि ठोस उपाय नहीं किए गए, तो जलभराव स्वास्थ्य संकट और महामारी का कारण बन सकता है।

SMART PHONES टैबलेट पाकर चहके विद्यार्थी

0
SMART PHONES टैबलेट पाकर चहके विद्यार्थी
SMART PHONES टैबलेट पाकर चहके विद्यार्थी

Students were delighted to receive smart phones and tablets

  • अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में क्षेत्राधिकारी ने किया वितरण

खेतासराय (जौनपुर) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से smart phones वितरण कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम शिक्षा का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। स्मार्ट फोन मिलने से विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सरल हो जाएगी।

इसके पूर्व कार्यक्रम का क्षेत्राधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के सचिव अजबर बेग ने बुके देकर उनका स्वागत किया। कॉलेज की प्रबन्धक कहकशां खान ने क्षेत्राधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना से कॉलेज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरों पर उत्साह झलक उठा। छात्राओं ने कहा कि अब वे ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षिक गतिविधियों में सहजता से भाग ले सकेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, डॉ. तस्नीमा, इंदुलता, शाकिब उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने आगन्तुको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jaunpur News जमैथा गांव के मुख्यमार्ग पर घुटने भर पानी

0
Oplus_131072

Jaunpur News : जमैथा गांव के अखड़ों घाट मार्ग पर जमा है घुटने भर पानी, ग्रामीणों का आना जाना प्रभावित

जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव अखड़ो घाट पूल मार्ग पर जाने वाली सड़क पर बरसात का पानी घुटने के ऊपर तक जमा है।लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।


जमैथा से धर्मापुर तक जाने वाले ऊक्त सड़क से सैकड़ो लोग कचहरी,शहर,स्कूल कालेज आते जाते हैं। शनिवार की सुबह हुई बरसात के चलते गांव वासियों का अनजान ठप रहा ।गांव के लोग आवश्यक कार्य भी नही कर पाए। आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव वासी को दूर के रस्ते से जाना पड़ा । धर्मापुर और कचहरी से आने जाने वाले लोग घुटने भर पानी से जान जोखिम में डालकर गए ।

।इस बरसात के जमा पानी से जमैथा गांव के सैकड़ों घरों के अलावा चाचकपुर,नाथुपुर रामनगर सहित अन्य गांव के लोगों को काफी दिक्कत हो रही।गांव के लोग काफी परेशान हैं। ग्राम वासियों का कहना है गोमती नदी पर पुल बनाते समय जल निकासी को अनदेखा किया गया जिससे प्रत्येक वारिस में पूरे गांव का पानी आकर सड़क पर जमा हो जाता है । और जान माल का खतरा बना रहता है जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था की जाए ।

Jaunpur News: भारी बारिश के चलते1 से लेकर 12 तक सभी विद्यालय आज बंद रहेंगे

0
Oplus_131072

Due to heavy rains, all schools from class 1 to 12 are closed

जनपद जौनपुर में अत्यधिक बारिश एवँ जलभराव को देखते हुए ने आज 30 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय बच्चों के लिए बंद रहेंगे !

सभी अध्यापक विद्यालय पर उपस्थित होकर विभागीय कार्य ससमय सम्पन्न करायेंगे ! सभी खण्डशिक्षाधिकारी/सम्बन्धित अधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें !

JAUNPUR:जामताड़ा गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार 

0
JAUNPURजामताड़ा गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार 
JAUNPURजामताड़ा गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार 

3 vicious inter-provincial accused of Jamtara gang arrested jaunpur crime

जामताड़ा गैंग के 3 शातिर अर्न्त प्रांतीय अभियुक्त गिरफ्तार,जमा तलासी में भारी मात्रा में सामान बरामद 

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS जौनपुर : लाइन बाजार पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 3 शातिर अर्न्त प्रांतीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कब्जे से 01 लैपटॉप चार मोबाइल 5 बैंक पासबुक,9 बैंक एटीएम कार्ड,2 आधार कार्ड, जामा तलाशी 955 रुपया नकद बरामद।

क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन में उ0नि0 ईशचन्द यादव मय हमराह द्वारा साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 03 नफर शातिर अर्न्तप्रान्तीय अपराधी को आज  साइबर ठगी से प्राप्त पैसे व साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ समय- 02.45 बजे सिटी स्टेशन के बाहर दक्षिणा होटल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

गौरतलब हो कि  देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/वारण्टी व अपराधियों की गिरफ्तारी व रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 03 शातिर अर्न्तप्रान्तीय अभियुक्तगण को साइबर ठगी से प्राप्त पैसे व साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार कर उ0नि0 श्री ईशचन्द यादव द्वारा दाखिला तहरीर पर मु0अ0स0-338/25 धारा-319,318,338,336, 340,111बीएनएस व 66डी आई0टी0 एक्ट थाना लाइन बाजार,जौनपुर बनाम अर्न्तप्रान्तीय 1. आनन्द सिंह पुत्र परमानन्द सिंह निवासी ग्राम मंजौर थाना वारिसअली गंज जनपद नेवादा,बिहार 2. जितेंद्र कनौजिया पुत्र शेखू कनौजिया निवासी भंडेरी थाना केराकत जनपद जौनपुर 3 – मो0 सहीम पुत्र रिजवान शेख निवासी बरहीं नेवादा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के पंजीकृत हुआ है।

गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक-29.08.2025 को देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/वारण्टी व अपराधियों की गिरफ्तारी व रात्रि गस्त के दौरान साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 03 शातिर अर्न्तप्रान्तीय अभियुक्तगण को साइबर ठगी से प्राप्त पैसे व साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार के साथ गिरफ्तार कर उ0नि0 श्री ईशचन्द यादव मय हमराह द्वारा साइबर ठगी की योजना बनाने की बात कर रहे थे, जिसे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ लिया गया।


पूछताछ का विवरणः-


1.अभियुक्त आनन्द सिंह पूछताछ पर बताया कि मेरा असली मोबाइल नंबर 8709867284 व 8002850071 है फर्जी मोबाइल नंबर 8102971123 व व्हाट्सएप मोबाइल नंबर फर्जी 9044751498 है, और बताया कि मैं लड़कों को पैसा कमाने का झांसा देकर के उनका पहले असली आधार कार्ड अपने फर्जी व्हाट्सएप नंबर पर मंगाता हूं फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड का पता बदलवा देता हूं। आधार कार्ड के पता बदल जाने पर उसे नया सिम कार्ड खरीदवाता हूँ।  इसके बाद बदले हुए आधार कार्ड एवं सिम पर बैंक में खाता खुलवाकर बैंक पासबुक एटीएम और सिम ले लेता हूं, खाता खुलवाए हुए नंबरों पर पैसा मंगवाते उसे तुरंत एटीएम से निकाल लेते हैं, चूंकि जो व्यक्ति जौनपुर का रहने वाला है उसका पता बदलकर चंदौली करा देते हैं तो पता सत्यापित नहीं हो पता है।
2. अभियुक्त जितेन्द्र कन्नौजिया पूछने पर बता रहा है कि मैं महाराष्ट्र बैंक सिगरा वाराणसी के पास ही मो0 सहीम मो0न0- 9554342061 के साइबर कैफे की दुकान है, जो लोग अधिक पैसा देकर अपना पता बदलवाना चाहते हैं उनका फर्जी पता आधार कार्ड पर बनवा देता हूं। आनंद सिंह के माध्यम से व्हाट्सएप पर आधार कार्ड आता है। मैं आधार कार्ड को मो0 सहीम साइबर कैफे वाले को वाट्स एप्प पर भेज देता हूं। मो0 सहीम कूट रचित आधार कार्ड का पता बदल देते हैं।

3.अभियुक्त मो0 सहीम ने पूछने पर बताया कि मेरी सिगरा चौराहे के पास बनारस साइबर कैफ की नाम से दूकान है। मेरे मो0नं0- 9554342061 के वास्ट्स एप्प पर जितेंद्र कनौजिया पुत्र शेखू कनौजिया निवासी भंडेरी थाना केराकत जनपद जौनपुर अपने मो0 नं0-9172059010 से आधार कार्ड  का पता बदलवाने के लिए डिटेल भेजते थे। मैं अपने यहाँ “हेड आफ फैमिली” के आप्सन पर जाकर कूटरचना करके कूटरचित निवास प्रमाण पत्र बनाकर उसे असली के रूप में आधार कार्ड का पता बदल देता था।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:जिला प्रशासन संग मंत्री पहुंचे प्राची के घर,नहीं बनी बात 

JAUNPUR:जिला प्रशासन संग मंत्री पहुंचे प्राची के घर,नहीं बनी बात 

0
JAUNPURप्राची के परिजनों और मंत्री में डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई   
JAUNPURप्राची के परिजनों और मंत्री में डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई   

सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही हर संभव मदद का दिया भरोसा



JAUNPUR NEWS : यूपी के जौनपुर में 25 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के मछली शहर पड़ाव चौराहे पर घटित घटना जिसमें तीन व्यक्ति शिवा गौतम, प्राची मिश्रा तथा समीर की असमय मृत्यु हो गई थी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव  जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ,मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों के साथ तीनों मृतक के घर पहुंच कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए और सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ हैं और हम हमेशा आपके साथ रहेंगे, आपकी हरसंभव मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री इस प्रकार के प्रकरण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित भी किया है।इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। सर्वप्रथम कुल्हनामऊ निवासी मृतक ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंच कर उसके स्वजन को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग की अनुमन्य धनराशि का प्रमाण पत्र जिसे खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है, मृतक शिवा की पत्नी का समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत आवेदन कराने के साथ ही पारिवारिक लाभ योजना देने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय कार्ड बनवाने के साथ ही मृतक शिवा के बच्चों को प्रोबेशन विभाग के अंतर्गत बाल सेवा योजना का लाभ देने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

मियांपुर निवासी मृतक प्राची मिश्रा के घर पहुंचकर राज्यमंत्री ,विधायक मड़ियाहू डॉ० आर० के० पटेल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा लगभग डेढ़ घंटे तक परिवारजन से वार्ता की गई तथा संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया गया साथ आर्थिक सहायता राशि देने हेतु प्राची के परिजन के बैंक खाते का विवरण लिया गया जिससे शासन से स्वीकृत अनुमन्य धनराशि यथाशीघ्र खाते में स्थानांतरित किया जा सके, इसके साथ ही पात्रता का चयन करते हुए योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि शासन प्रशासन की ओर से हर संभव उनकी मदद की जाएगी।

फूलपुर प्रयागराज निवासी मृतक समीर के घर पहुंच कर उन्हें सहायता राशि का प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्होंने परिवारों से मुलाकात की तथा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा को पत्र के माध्यम से पात्रता निर्धारण के अनुसार उन्हें समस्त योजनाओं से आच्छादित करने के संबंध में वार्ता भी की।

गौरतलब हो कि गुरुवार को  प्राची की बहन साक्षी मिश्रा ने परिजनों को मिलने वाली  साढ़े सात रुपये की आर्थिक सहायता राशि लेने से इनकार कर दिया तो वही  मृतक प्राची की मौसी विभा तिवारी ने कहा कि यह बहोत बड़ी घटना है नगर पालिका और बिजली विभाग की चूक है उनके खिलाफ जोबच्चियों ने कहा है वह एक्शन तो लिया ही जाय एक गार्जियन के नजरिये से मेरी सरकार से गुजारिस है कि इनके बेटे नही है तीन बेटियां है जिसने एक बेटी गुजर चुकी है इन दोनों बेटियों मे किसी एक की अगर नौकरी लग जाय तो हम तो नहीं कहेंगे कि किसी का खामियाजा भर दिया जाय लेकिन हाँ मरहम पट्टी का काम जरूर हो सकता है। जिलाधिकारी और मंत्री के वापस लौटने के बाद जब मीडिया ने प्राची के परिजनों से मोबाइल k पर बात हुई तो उन्होंने बताया की बैंक डिटेल मांगा जा रहा था मगर हमने ने नहीं दिया  l

JAUNPUR: प्राची,समीर,शिवा को आम आदमी पार्टी ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि 

0
JAUNPUR प्राची,समीर,शिवा को आम आदमी पार्टी ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि 
JAUNPUR प्राची,समीर,शिवा को आम आदमी पार्टी ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि 

JAUNPUR: Aam Aadmi Party paid emotional tribute to Prachi, Sameer and Shiva

  • 72 घंटे के बाद आम आदमी पार्टी धरना- प्रदर्शन जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

JAUNPUR NEWS जौनपुर! प्राची, समीर और शिवा गौतम को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे से क्रांति स्तंभ कलेक्ट्रेट परिसर तक कैंडल मार्च निकाला और मृतक आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पूर्व आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल प्राची,समीर और शिवा गौतम के परिजनों से मुलाकात की और प्राची की बहन से राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से फोन पर बात कराई और शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने जिला प्रशासन के सम्मुख निम्न प्रमुख मांग रखी है:-

JAUNPUR: प्राची,समीर,शिवा को आम आदमी पार्टी ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि 

1:- बिजली विभाग के XEN (अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) सहित जिम्मेदार अधिकारियों  को तत्काल निलंबित किया जाए।

2:- नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल निलंबित किया जाए !

3. अमृत योजना के तहत सीवर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जो सड़कें बनाई गई और साल भर के भीतर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ,बड़े-बड़े गड्ढे हो गए उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और वेतन अवरुद्ध किया जाए।

4.मृतक परिवार में एक-एक सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
5. संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराई जाए। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा उपरोक्त मांगे  72 घंटे के अंदर नहीं स्वीकार की जाती है तो आम आदमी पार्टी 72 घंटे के बाद  धरना- प्रदर्शन /जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी !

जिला प्रशासन के घोर लापरवाही के चलते बीते 25 अगस्त को तीन निर्दोष लोगों की जान चली गई। 25 अगस्त को बारिश के दौरान मछली शहर पड़ाव पर खंभे से जमीन पर करंट उतर जिसमें प्राची की जान चली गई प्राची को बचाने के प्रयास में शिवा गौतम और समीर को भी जान से हाथ धोना पड़ा। कैंडल मार्च में महिला विंग की अध्यक्ष अनीता मिश्रा, साधना त्रिपाठी, रीना तिवारी, रंभा सिंह, सुल्तान, लाले बिन्द, रत्नेश सिंह अनुराग मणि त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, सोम वर्मा, राजकुमार बिन्द लालजी बिन्द, विनय यादव, इस्लाम खान, जफर मसूद,ब्रजेश कुमार सिद्धार्थ,संजय कनौजिया, अनिल यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

JAUNPUR  10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित  रहेगी 

0
JAUNPUR  10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित  रहेगी 
JAUNPUR  10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित  रहेगी 

अलर्ट: 28 अगस्त को 10 से 5 बजे तक विद्युत रहेगी बाधित

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बादशाही पावर हाउस से जुड़े करीब 20 गाँवों की विद्युत आपूर्ति 28 अगस्त को पूर्वाहन 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बादशाही पावर हाउस पर ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत विभाग के जेई संजय लाल प्रजापति ने दी है। उन्होंने बताया कि बादशाही पावर हाउस का ब्रेकर काफी दिनों से खराब हो गया था। इसके चलते विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती थी। इसलिए 28 अगस्त को पूर्वाहन 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। जेई श्री प्रजापति ने बताया कि विद्युत एसडीओ सौरभ मिश्रा के निर्देशन में यह कार्य किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति जिन गांवों में बाधित रहेगी उनमें पिलकिछा, पोटरिया फीडर और मानीकला, लपरी, गुरैनी , मनेछा, एतमादपुर, सफीपुर, कनवरियां और नगर पंचायत के कासिमपुर मोहल्ला समेत जो भी गांव बादशाही फीडर से जुड़े हैं वह प्रभावित होंगे।

खेतासराय में रहेगी बिजली

खेतासराय: विद्युत विभाग खेतासराय के जेई संजय लाल प्रजापति ने कहा कि इस कटौती का असर नगर पंचायत खेतासराय में नहीं रहेगा। यहां रोज की तरह विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी।