अभियान चलाकर बदले जाए जर्जर तार और पोल, राज्यमंत्री
JAUNPUR NEWS जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राज्यमंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन विभागों के द्वारा सड़के खोदकर कार्य किए जा रहे है, एक दूसरे से समन्वय करते हुए कार्य करें जिससे दूसरे विभागों की सर्विस प्रभावित न हो। उन्होंने जनपद में कार्य कर रही गैस एजेंसी सहित अन्य कार्यदाई संस्था, जो सड़के खोदकर उसे रिस्टोर नहीं कराएंगी, उनकी सिक्योरिटी मनी जब्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में सड़के गड्ढा मुक्त करे, अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राज्यमंत्री ने अधीक्षण अभियंता जल निगम से सीवर के अवशेष कार्य और सड़कों के रेस्टोरेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि जहां पर अभी कार्य कराए जाने है उसकी सूची दे। उन्होंने डूडा विभाग को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क बनाई जानी है उसमें तब कार्य शुरू करें जब तक वहां पर सीवर, विद्युत, गैस आदि के कार्य न कर लिए गए हो ।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव ने एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि एफकॉन और वेलस्पन दोनों कार्यदाई संस्था विस्तार से जानकारी दे कि 2 महीने के भीतर कितना कार्य किया गया है। राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि युद्ध स्तर पर करते हुए चिन्हितकरण कर जर्जर तार, पोल को बदलने और खुले में रखे ट्रांसफार्मर को ढकने के कार्य किए जाएं।
अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नालों की सफाई कराए, कही भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो। अभियान चलाकर सफाई की जाए, उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई नियमित होनी चाहिए, इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रसार न हो इसके लिए पूर्व से ही एक कार्य योजना बना लें और फागिंग मशीन, झाड़ियों की कटाई सहित अन्य कार्य सुगमता और सरलता से संपादित हो इसके लिए रणनीति तैयार कर ले। राज्यमंत्री मंत्री के द्वारा उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित छोटे-बड़े सभी कार्य समय से संपादित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
हाईकोर्ट के आदेश पर वार्ड में हुई साफ-सफाई, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
नगर प्रशासन ने हटवाया सड़क से मलबा, स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों के स्वस्थ्य की जांच
खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय क्षेत्र में गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर दाखिल रिट याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर पंचायत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया तो नगर पंचायत ने सड़क किनारे मलबा हटवाया, साफ-सफाई करवाया।
स्वास्थय विभाग की टीम ने वार्ड के 36 लोगों की जांच की, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सतर्कता और रोकथाम के लिए चलाया गया, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने लोगों से अपील की कि वे घरों व आसपास पानी न जमने दें, नियमित सफाई रखें और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। प्रशासन ने नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जाएगा।
इस मौके पर डीसीपीएम एम.के. रजा, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल यादव, लैब टेक्नीशियन आलोक सिंह व अंकिता विश्वकर्मा, संगनी सरिता मौर्या और आशा माधुरी मौजूद रहीं।
जुलूस-ए अमारी में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बड़ागांव में दर्जनों डॉक्टरों ने की हजारों मरीजों की जांच, मुफ्त दवाएं भी बांटी
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में मोहर्रम के अंतिम जुलूस-ए अमारी के दौरान अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सोमवार सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
लालती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र यादव अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में मौजूद रहे। डॉक्टर डीके रंजन ने शिविर की शुरुआत से ही मरीजों का परामर्श किया और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं।
शिविर में कई प्रमुख चिकित्सक शामिल हुए। इनमें डॉ शफीक खान, डॉ सरफराज, डॉ अनिल कुमार और बैंगलुरू से आए डॉ हसीब अहमद खान शामिल थे। गौरांग हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर गौरव भी मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ आर बी यादव और डॉ हरिश्याम मौर्या ने भी शिविर में योगदान दिया। फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, डॉ नम्मो अहमद, डॉ अब्दुल रहमान और डॉ ततहीर फातिमा ने भी अपनी सेवाएं दीं।अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इस्तखार हुसैन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष मेराज हाशमी, निजाम इदरीसी, शाहिद हुसैन इदरीसी, खुर्शीद हसन, मौलाना एजाज मोहसिन और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बड़ागांव में जुलूस-ए-अमारी, देश-विदेश से आए श्रद्धालु
Jalsa-e-Amari in Baragaon, devotees from all over the country and abroad
बड़ागांव में निकला विश्व का पहला जुलूस-ए-अमारी: देश-विदेश से आए श्रद्धालु, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुआ कार्यक्रम
जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार को विश्व का पहला ऐतिहासिक जुलूस-ए-अमारी निकाला गया। हुसैनी मिशन के अध्यक्ष सैयद जीशान हैदर के नेतृत्व में जुलूस प्रातः चार बजे शुरू हुआ।
जुलूस में अलम, जुलजनाह और अमारियां शामिल थीं। देश भर से आई दर्जनों अंजुमनों ने अलग-अलग अंदाज में नौहा व मातम पेश किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंजुमन तमन्ना-ए-जहरा ने चाय और शरबत की व्यवस्था की। शाहगंज स्थित रोडवेज पर भी दो अलग-अलग स्थानों पर सबील का इंतजाम किया गया।
नमाज-ए-सुबह के बाद पंजा-ए-शरीफ से शुरू हुआ जुलूस मगरिब के समय चहार रौजा पर समाप्त हुआ। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहे।
मौलाना वसी हसन फैजाबादी, मौलाना हसन मेंहदी गाजीपुरी, मौलाना मिर्जा जाफर लखनऊ समेत कई धर्मगुरुओं ने कर्बला की जंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर मानवता की रक्षा की। कार्यक्रम का संचालन सैयद परवेज मेहंदी और असगर मेहंदी गुड्डू ने किया।
JAUNPUR तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर,2 घायल
JAUNPUR NEWS: तेज रफ्तार कार ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मनेछा गांव स्थित बादशाही पेट्रोल पम्प के निकट सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौके का फायदा उठाकर कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के शिवपुर निवासी नौशाद पुत्र अलाउद्दीन अपने पूरे परिवार के साथ बेटी को उसके मायके शाहगंज छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने अपनी ऑटो मनेछा गांव के समीप पेट्रोल पम्प के पास रोक दी और पेशाब के लिए नीचे उतर गए। तभी पीछे से बेकाबू कार आकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में नौशाद का बेटा सद्दाम (22 वर्ष) और बहू निशा बानो (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि नौशाद, उनकी पत्नी जायशा खातून और छोटा बेटा सहजान अली घटना के समय ऑटो से बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हबीब अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सराय ख्वाजा भादो छठ मेलाझपटमारी गिरोह की 6 महिला सदस्य गिरफ्तार
सराय ख्वाजा भादो छठ मेला: झपटमारी गिरोह की आधा दर्जन महिला सदस्य गिरफ्तार
JAUNPUR NEWS जौनपुर :थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने भादो छठ मेला में झपटमारी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन महिलाओं को किया गिरफ्तार किया है कब्जे से 02 लाकेटएक चेन सहित लाकेट पीली धातु व 1800 रुपया नगद बरामद-
भादो छठ मेला सरायख्वाजा पर स्थित तालाब के किनारे शिव मंदिर के पास आज मेले में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया के प्रांगण मे स्थित पीपल के पेङ के पास महिला दर्शनार्थियों का शोर सुनाई दिया, शोर सुनकर पुलिस बल द्वारा जाकर देखा गया तो महिला दर्शनार्थियों द्वारा कुछ महिलाओ को पकड़ा गया था और पकड़ी गई महिलाओं पर चैन और लाकेट छीनने का आरोप लगा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक . शिकायतकर्ता सरस्वती देवी पत्नी स्व0 अतारु विश्वकर्मा निवासी एतमादपुर पसियाना थाना खेतासराय जौनपुर द्वारा बताया गया कि मेरे गले मे मोतियों की माला मे लगे सोने के लाकेट के साथ लाल व गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिलाओं मे से किसी ने छीन लिया है, एक लाल व सफेद रंगे मोतियों की माला मे पिरोया हुआ पीली धातु का लाकेट रेखा व निशा से बरामद हुआ, जिसे महिला दर्शनार्थी सरस्वती देवी उपरोक्त अपने लाकेट का होना तस्दीक किया।
दूसरी शिकायतकर्ता पूजा यादव पत्नी सन्तोष यादव निवासी कुहिया थाना सरायख्वाजा द्वारा बताया गया कि छोटे पर्स मे रखा सोने का लाकेट व कुछ पैसा चोरी कर लिया गया है, जो सुनीता से एक लाकेट पीली धातू का बरामद हुआ तथा साथी महिला रिया से 650 रुपये जिसमे 500 की एक नोट 100 तथा 50 रु0 की एक –एक नोट बरामद हुई, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा तस्दीक किया गया।
.इसी क्रम में शिकायतकर्ता बदामा देवी पत्नी स्व0 जीत निवासी सरायख्वाजा थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा बताया गया कि सामान छुपाने के बावजूद एक चैन, लॉकेट पैसा चोरी कर लिया गया है, जो सिंकू तथा रीना से तलाशी के दौरान बरामद किया गया। जिसे शिकायतकर्ता द्वारा तस्दीक किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 514/25धारा 112,317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तागण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ पकड़ी गई महिलाओ ने बताया कि उनके द्वारा ही पर्स, लाकेट चेन, झपट लेना बताया गया, पकड़ी गई सभी अभियुक्तों का एक ही प्रकार का अपराध एवं एक गोल के रुप मे एक ही साथ पकड़ा जाना इनका एक संगठित गिरोह होने की शंका होने पर कड़ाई से पुनः पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग एक दूसरे से पहले से परिचित है तथा जरिये मोबाईल एक दूसरे से सम्पर्क मे रहते है। हम लोगो का 06 लोगो का समुह है, मेला व दर्शन करने वाले स्थानो पर जहाँ भीड़ होती है, आपस मे बात करके पहुँच जाते है, चेन पहनी महिलाओ और पर्स वाली महिलाओ को घेर कर धक्का मुक्की का माहौल बनाकर उनके चेन व पर्स छीन लेते है।
गिरफ्तार महिलाओ का नाम पता इस प्रकार है
रेखा पत्नी अमरजीत निवासी ग्राम रैनी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ, निशा पुत्री राजेश हरिजन निवासी ग्राम रैनी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ सुनीता पत्नी महंथू हरिजन उर्फ हंगता निवासी एलाही थाना आसपुर देवसारा जनपद प्रतापगढ,.रिया पुत्री शिवबचन निवासी सराय थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर, सिंकू पत्नी अभिषेक हरिजन निवासी कठवा मोल थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर.,रीना पत्नी उमेश हरिजन निवासी माता पोखरा मिर्जा हाजीपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ की निवासी है l
पति के लिए दवा लेने गई संजू प्रेमी ने कर दिया काण्ड
JAUNPUR CRIME NEWS :यूपी के जौनपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह एक दिन के लिए उसके साथ रहना चाहती थी शादीशुदा प्रेमी ने हैवानियत की हद को तो तब पार कर दिया जब तालाब में डुबोने के बाद उसके शव पर तब तक बैठा रहा जब तक की वह मौत नहीं हो गई। तीन दिन पहले तालाब में डुबोकर की गई संजू की हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए बिजली विभाग के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि बीते 30 अगस्त को अच्छेलाल गोड़ पुत्र म जयराम गोड़ निवासी ग्राम भीलमपुर थाना-सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी पत्नी सन्जू देवी को गाली गुप्ता देते हुए व हत्या कर शव को छिपाने के लिए उसे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की अभियुक्त ऊदपुर गेल्हवा नहर से सरोखनपुर अण्डरपास के पास सर्विस रोड पर मौजूद है जो किसी का इन्तजार कर रहा है । मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह निवासी कूँहीकला चन्दापुर थाना बदलापुर जौनपुर को आज को समय करीब 1 बजे सरोखनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह बिजली का ठेकेदार है, उसके द्वारा गाँव भीलमपुर में बिजली के खम्भे व तार बिछाकर विद्युतीकरण का कार्य करीब 02 वर्ष पूर्व किया था। विद्युतीकरण कार्य के दौरान उसका परिचय मृतक से हुआ क्योंकि उसी दौरान मृतका के पति अच्छेलाल सड़क दुर्घटना में बुरी तरीके से घायल हो गया था। इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त द्वारा मृतका से सम्बन्ध बना लिया । वक्त बेवक्त अभियुक्त द्वारा रुपयों पैसा नगद व उसके पति के यूपीआई पेमेंट के माध्यम से भेजता था।
परन्तु अब इसकी मांग बढती जा रही थी वह मेरी पत्नी की तरह मेरे घर में रहना चाहती थी और न रखने पर मुझसे पाँच लाख रुपये की नाजायज माँग कर रही थी। जिससे अभियुक्त काफी परेशान था 28 अगस्त को सन्जू अपने पति की दवा लेने के लिए प्रयागराज गयी थी उस दिन अभियुक्त की लगातार सन्जू से बात होती रही।
वापस आते समय अभियुक्त ने सन्जू को बदलापुर बुला लिया। बदलापुर चौराहे पर महराजगंज रोड़ पर अभियुक्त की सन्जू से मुलाकात हुई। अभियुक्त अपने साथी सोनू काका उर्फ निलेश चतुर्वेदी पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी शाहपुर की मोटर साइकिल लेकर उसको घर छोड़ने जा रहा था परन्तु मृतका सन्जू जिद करके मोटर साइकिल से कूद गयी। अभियुक्त द्वारा सड़क किनारे बने एक मकान के बरामदे में बैठकर समझाने बुझाने का बहुत प्रयास किया परन्तु मृतका घर जाने के तैयार नही थी और उठकर खेतों की ओर भागने लगी, अभियुक्त के पकड़ने पर नाराज होकर गाली गलौज व हाथापाई पर उतारू हो गयी तब गुस्से में अभियुक्त द्वारा उसके गर्दन पर दो घूसा मारा गया तथा जमीन पर पड़े ईंटे से उसके सिर पर मार दिया गया जिससे वह बेहोश हो गयी। उसको उठाकर अभियुक्त द्वारा पानी में फेक दिया गया और उसके ऊपर बैठ गया जब वह पानी में दब गयी तो अभियुक्त निलेश चतुर्वेदी की मोटरसाइकिल से पगडण्डी के रास्ते भाग गया था।
एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को बदलापुर थाना क्षेत्र के कडेरी गांव के पास पोखरे में एक अज्ञात महिला का शव मिला था मौके पर पहुची पुलिस के लिए यह एक चैलेंज था क्यो कि महिला की पहचान होनी थी सर्व प्रथम पुलिस ने वाट्सअप पर महिला की फोटो शेयर किया गया । जिसके परिणाम स्वरूप सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलम ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा बताया गया कि यह शव उसके गांव की महिला है जिसके बाद उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ।
पुलिस को जो जानकारी मिली कि महिला का बदलापुर थाना क्षेत्र के एक बिजली ठेकेदार वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह का उस महिला से 2 वर्ष से अबैध संबंध था जिससे उसके घर आना जाना था जिसके ऐवज में वह संजू को पैसे दिया करता था ।
घटना के दिन संजू अपने पति की दवा लेने इलाहाबाद गई थी। वापस लौटने पर वह बदला पुर रुकी वेद प्रकाश के साथ रहने की जिद करने लगी न रहने के ऐवज में वह कुछ पैसों का डिमाण्ड करने लगी जिससे परेशान हो कर वह इस घटना को अंजाम दिया क्योंकि वह खुद शादीशुदा था ईंट से उसके सिर पर वार किया गले पर वार किया बाद पानी मे डुबोने का काम किया इसमें सम्बंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ग्रामीण आतिश कुमार ने यह भी बताया कि सबसे पहले उसने महिला के सिर पर वार किया गले पर दो से तीन बार वार किया उसके बाद उसने उस पोखरे में शव के ऊपर तब तक बैठा रहा जब तक कि उसकी जान न चली गई ।
JAUNPUR हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा साहब जौनपुर का जन्म दिन
Raja Saheb Jaunpur’s birthday was celebrated with great joy
हवेली पहुंचकर लोगों ने दी शुभ कामनाएं।
JAUNPUR NEWS जौनपुर।राजा जौनपुर कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 79 वा जन्म दिन पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हवेली पहुंचकर लोगों ने जन्म दिन की बधाई दिया और दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की मंगल कामना किया। जौनपुर राज के 12 वें नरेश है आप । राज महल में आयोजित विशेष समारोह में जनपद के कोने कोने से आए हुए लोगों ने राजा साहब के लंबी उम्र की कामना की और लोगो ने राजा साहब से आशीर्वाद भी लिया।
आज सुबह से ही हवेली में तैयारिया शुरू हो गई थी । तरह तरह के व्यंजन बनाए गए राजा साहब सबसे पहले हवेली स्थित मंदिर में अपने कुल देवी सहित देवी देवताओं की पूजा पाठ व हवन किए । राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने जन्म दिन की वर्षगांठ पर वैदिक विधि विधान से पूजा पाठ कराए। श्री मिश्र ने स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने का आशीर्वाद राजा साहब को दिया ।इस अवसर पर सुबह से जनपद के जाने माने लोग शिक्षक,व्यवसायी अधिवक्ता व स्थानीय लोगों का बधाई देने वालो का ताता लगा रहा ।
jaunpur nala kand के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की उठी मांग
Demand raised to give financial assistance of Rs 50 lakh each to the families of Jaunpur Nala incident
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव ने मृतक शिवा के परिजन से की मुलाकात, दी सहायता
JAUNPUR NALA KAND NEWS जौनपुर। बीते दिनों शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित बिजली के खंभे में करंट आने और नाले में डूबकर मरने की घटना में मृतक शिवा गौतम के कुल्हनामऊ आवास पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा उषा जायसवाल ने पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। श्रीमती जायसवाल ने बताया कि उनकी खराब आर्थिक दशा को देखते हुए पता चला कि उनके घर खाने पकाने की कोई व्यवस्था नहीं है। jaunpur nala kand परिवार घटना के दिन से बहुत ही बदहाल स्थिति में जी रहा है जिसको देखते हुए तत्काल शिवा गौतम के परिवार को गैस चूल्हा व गैस सिलेंडर सहित अन्य खान पान की सामग्री उपलब्ध कराई गई।
यह वादा किया कि हर सुख दुख में हक अधिकार के लिए आपके साथ खड़े रहेंगे और प्रशासन से यह मांग करेंगे कि इस परिवार की आर्थिक दशा तथा दो और पीड़ित परिवारों की आर्थिक दशा को देखते हुए सभी को आर्थिक सहायता के रूप में 50-50 लाख रुपये मुआवजा व सभी परिवारों को एक-एक नौकरी की व्यवस्था बनाई जाए। इस मौके पर मंजय कनौजिया, प्रीति जायसवाल, सुशील यादव, पूनम यादव, शिल्पा जायसवाल, रेखा सिंह, शिवांगी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खेल मंत्री जी द्वारा खेल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में खेल नीतियों पर सारगर्भित चर्चा
जौनपुर :’खेल दिवस’’ के दूसरे दिन मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सर्वप्रथम मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर मार्ल्यापण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स तथा जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मा0 मंत्रीजी द्वारा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वागत समारोह के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सर्वप्रथम खेल का शुभारम्भ कराया जाय। इस प्रकार मंत्री जी द्वारा उक्त दोनो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के साथ मा0 मंत्री जी द्वारा खेल कराने की प्रतिबद्धता को देखकर आखिरकार बारिश को भी रूकना पड़ा।
भारत सरकार की गाईडलाइन्स के अनुसार खेल दिवस के दूसरे दिन ’’खेल शक्ति के माध्यम से एक सक्षम, समावेषी और सक्रिय भारत निर्माण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता’’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महन्त अवैद्यनाथ सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से किया गया।
उक्त संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द्र यादव, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रो0 वन्दना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय उपस्थित थी। संगोष्ठी का संचालन डॉ0 राजेश सिंह, वरिष्ठ बास्केटबाल खिलाड़ी के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में श्री श्यामबाबू यादव, मा0 जिला पंचायत सदस्य, श्री सुनील यादव ’’मम्मन’’, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला, डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर के अतिरिक्त विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर सिंह, श्री सुरेश सिंघानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्री प्रशान्त रंजन ’’दीपक’’ मण्डल अध्यक्ष करंजाकला, श्रीमती सारिका सोनी, मण्डल अध्यक्ष शहर उत्तरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री राजकेशर पाल के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सर्वप्रथम सभागार में मेजर ध्यानचन्द जी के चित्र पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के उन खिलाड़ियों को मा0 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा जिन्होंने पर खेल कौशल से प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित किया, को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा ने अपने ओजस्वी व देश भक्ति से परिपूर्ण गीत से पूरे सभागार का माहौल देश-प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। कुलपति महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में खेल को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए जीवन जीने की कला भी सिखाता है, इस बात पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में भारत सरकार द्वारा खेल दिवस पर 03 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताने के साथ उल्लेख किया गया कि खेल ही एक ऐसी विधा है जिससे बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता का विकास होता है।
’’एक घंटा खेल के मैदान में’’ कोट को रेखांकित करते हुए कहा गया कि गम्भीर बीमारी से मुक्ति का इलाज भी खेल है तथा एक स्वस्थ व्यक्ति ही प्रदेश एवं देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
मंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में खेलो इण्डिया, सांसद खेलकूद स्पर्धा के साथ ही विधायक खेलकूद स्पर्धा को भी कराये जाने की योजना बनायी जा रही है तथा पहली बार सन् 2023 में उ0प्र0 में पहली बार सुनियोजित खेल नीति बनायी गयी इसका भी उल्लेख किया गया। खेल विभाग द्वारा संचालित योजना ’’एकलव्य क्रीड़ा कोष’’ के बारे में उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा यह बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक सहायता यथा- पौष्टिक आहार, खेल उपकरण या विदेश में जाकर खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही प्रदेश में पहली बार खिलाड़ियों के लिए समस्त विभागों में 2 प्रतिशत के आरक्षण की मजबूत व्यवस्था का उल्लेख किया गया। सन् 2036 में ओलम्पिक खेल की अपने देश की दावेदारी के दृष्टिगत मा0 मंत्री जी द्वारा युवाओं एवं खिलाड़ियों से नशे के विरूद्ध आन्दोलन प्रारम्भ करने का आह्वाहन करते हुए अपने सगे-सम्बन्धियों से नशे को छोड़ने उल्लेख किया गया ताकि भारत आने वाले दिनों विकसित, समृद्ध एवं सशक्त देश बन सके।
आज आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है- खो-खो का फाइनल मुकाबला इन्दिरा गांधी स्टेडियम व मो0 हसन इण्टर कालेज की टीम के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम की टीम ने मो0 हसन को 9-5 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। एथलेटिक्स जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 5 इवेन्ट प्रथम 03 तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजकेशर पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं चेयरमैन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति उपस्थित थे उनके साथ अतुल सिंह ’’अनुज’’, महामंत्री करंजाकला एवं अमित पाल, मण्डल महामंत्री करन्जाकला उपस्थित थे जिनका क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा अंगवस़्त्रम देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकेशर पाल जी द्वारा अपने उद्बोधन में इन्दिरा गांधी स्टेडियम वर्तमान सरकार द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचन्द की तरह मेहनत कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन 31 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रातः 7 बजे से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक आयोजित किया जायेगा।