Home Blog Page 55

सराय ख्वाजा भादो छठ मेला:झपटमारी गिरोह की 6 महिला सदस्य गिरफ्तार 

0
सराय ख्वाजा भादो छठ मेलाझपटमारी गिरोह की 6 महिला सदस्य गिरफ्तार 
सराय ख्वाजा भादो छठ मेलाझपटमारी गिरोह की 6 महिला सदस्य गिरफ्तार 

सराय ख्वाजा भादो छठ मेला: झपटमारी गिरोह की आधा दर्जन महिला सदस्य गिरफ्तार 

 JAUNPUR NEWS जौनपुर :थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने भादो छठ मेला में झपटमारी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन  महिलाओं को किया गिरफ्तार किया है  कब्जे से  02 लाकेटएक  चेन सहित लाकेट पीली धातु व 1800 रुपया नगद बरामद-

भादो छठ मेला सरायख्वाजा पर स्थित तालाब के किनारे शिव मंदिर के पास आज मेले में अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया के प्रांगण मे स्थित पीपल के पेङ के पास महिला दर्शनार्थियों का शोर सुनाई दिया, शोर सुनकर पुलिस बल द्वारा जाकर देखा गया तो महिला दर्शनार्थियों द्वारा कुछ महिलाओ को पकड़ा गया था और पकड़ी गई महिलाओं पर चैन और लाकेट छीनने का आरोप लगा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक . शिकायतकर्ता सरस्वती देवी पत्नी स्व0 अतारु विश्वकर्मा निवासी एतमादपुर पसियाना थाना खेतासराय जौनपुर द्वारा बताया गया कि मेरे गले मे मोतियों की माला मे लगे सोने के लाकेट के साथ लाल व गुलाबी रंग की साड़ी पहने महिलाओं मे से किसी ने छीन लिया है, एक लाल व सफेद रंगे मोतियों की माला मे पिरोया हुआ पीली धातु का लाकेट रेखा व निशा से बरामद हुआ, जिसे महिला दर्शनार्थी सरस्वती देवी उपरोक्त अपने लाकेट का होना तस्दीक किया।

दूसरी शिकायतकर्ता पूजा यादव पत्नी सन्तोष यादव निवासी कुहिया थाना सरायख्वाजा द्वारा बताया गया कि छोटे पर्स मे रखा सोने का लाकेट व कुछ पैसा चोरी कर लिया गया है, जो सुनीता से एक लाकेट पीली धातू का बरामद हुआ तथा साथी महिला रिया से 650 रुपये जिसमे 500 की एक नोट 100 तथा 50 रु0 की एक –एक नोट बरामद हुई, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा तस्दीक किया गया।

.इसी क्रम में शिकायतकर्ता बदामा देवी पत्नी स्व0 जीत निवासी सरायख्वाजा थाना सरायख्वाजा जौनपुर द्वारा बताया गया कि सामान छुपाने के बावजूद एक चैन, लॉकेट पैसा चोरी कर लिया गया है, जो सिंकू तथा रीना से तलाशी के दौरान बरामद किया गया। जिसे शिकायतकर्ता द्वारा तस्दीक किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 514/25धारा 112,317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तागण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ  पकड़ी गई महिलाओ ने बताया कि उनके द्वारा ही पर्स, लाकेट चेन, झपट लेना बताया गया, पकड़ी गई सभी अभियुक्तों का एक ही प्रकार का अपराध एवं एक गोल के रुप मे एक ही साथ पकड़ा जाना इनका एक संगठित गिरोह होने की शंका होने पर कड़ाई से पुनः पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग एक दूसरे से पहले से परिचित है तथा जरिये मोबाईल एक दूसरे से सम्पर्क मे रहते है। हम लोगो का 06 लोगो का समुह है, मेला व दर्शन करने वाले स्थानो पर जहाँ भीड़ होती है, आपस मे बात करके पहुँच जाते है, चेन पहनी महिलाओ और पर्स वाली महिलाओ को घेर कर धक्का मुक्की का माहौल बनाकर उनके चेन व पर्स छीन लेते है।

गिरफ्तार महिलाओ का नाम पता इस प्रकार है 

रेखा पत्नी अमरजीत निवासी ग्राम रैनी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ, निशा पुत्री राजेश हरिजन निवासी ग्राम रैनी थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ  सुनीता पत्नी महंथू हरिजन उर्फ हंगता निवासी एलाही थाना आसपुर देवसारा जनपद प्रतापगढ,.रिया पुत्री शिवबचन निवासी सराय थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर, सिंकू पत्नी अभिषेक हरिजन निवासी कठवा मोल थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर.,रीना पत्नी उमेश हरिजन निवासी माता पोखरा मिर्जा हाजीपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ की निवासी है l

यह भी पढ़े : JAUNPUR CRIME: प्रेमी ने प्रेमिका को दिया दर्दनाक मौत 

JAUNPUR CRIME: प्रेमी ने प्रेमिका को दिया दर्दनाक मौत 

0
JAUNPUR CRIME: प्रेमी ने प्रेमिका को दिया दर्दनाक मौत 
jaunpur crime news

The lover gave a painful death to his girlfriend

  • पति के लिए दवा लेने गई संजू प्रेमी ने कर दिया काण्ड 

JAUNPUR CRIME NEWS :यूपी के जौनपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह एक दिन के लिए उसके साथ रहना चाहती थी शादीशुदा प्रेमी ने हैवानियत की हद को तो तब  पार कर दिया जब तालाब में डुबोने के बाद उसके शव पर तब तक बैठा रहा जब तक की वह मौत नहीं हो गई। तीन दिन पहले तालाब में डुबोकर की गई संजू की हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए बिजली विभाग के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब हो कि बीते 30 अगस्त को अच्छेलाल गोड़ पुत्र म जयराम गोड़ निवासी ग्राम भीलमपुर थाना-सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी पत्नी सन्जू देवी को गाली गुप्ता देते हुए व हत्या कर शव को छिपाने के लिए उसे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई।

पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की अभियुक्त ऊदपुर गेल्हवा नहर से सरोखनपुर अण्डरपास के पास सर्विस रोड पर मौजूद है जो किसी का इन्तजार कर रहा है । मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह निवासी कूँहीकला चन्दापुर थाना बदलापुर जौनपुर को आज को समय करीब 1 बजे सरोखनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त वेद प्रकाश सिंह बिजली का ठेकेदार है, उसके द्वारा गाँव भीलमपुर में बिजली के खम्भे व तार बिछाकर विद्युतीकरण का कार्य करीब 02 वर्ष पूर्व किया था। विद्युतीकरण कार्य के दौरान उसका परिचय मृतक से हुआ क्योंकि उसी दौरान मृतका के पति अच्छेलाल सड़क दुर्घटना में बुरी तरीके से घायल हो गया था। इसी का फायदा उठाकर अभियुक्त द्वारा मृतका से सम्बन्ध बना लिया । वक्त बेवक्त अभियुक्त द्वारा रुपयों पैसा नगद व उसके पति के यूपीआई पेमेंट के माध्यम से भेजता था।

परन्तु अब इसकी मांग बढती जा रही थी वह मेरी पत्नी की तरह मेरे घर में रहना चाहती थी और न रखने पर मुझसे पाँच लाख रुपये की नाजायज माँग कर रही थी। जिससे अभियुक्त काफी परेशान था 28 अगस्त को सन्जू अपने पति की दवा लेने के लिए प्रयागराज गयी थी उस दिन अभियुक्त की लगातार सन्जू से बात होती रही।

 वापस आते समय अभियुक्त ने सन्जू को बदलापुर बुला लिया। बदलापुर चौराहे पर महराजगंज रोड़ पर अभियुक्त की सन्जू से मुलाकात हुई। अभियुक्त अपने साथी सोनू काका उर्फ निलेश चतुर्वेदी पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी शाहपुर की मोटर साइकिल लेकर उसको घर छोड़ने जा रहा था परन्तु मृतका सन्जू जिद करके मोटर साइकिल से कूद गयी। अभियुक्त द्वारा सड़क किनारे बने एक मकान के बरामदे में बैठकर समझाने बुझाने का बहुत प्रयास किया परन्तु मृतका घर जाने के तैयार नही थी और उठकर खेतों की ओर भागने लगी, अभियुक्त के पकड़ने पर नाराज होकर गाली गलौज व हाथापाई पर उतारू हो गयी तब गुस्से में अभियुक्त द्वारा उसके गर्दन पर दो घूसा मारा गया तथा जमीन पर पड़े ईंटे से उसके सिर पर मार दिया गया जिससे वह बेहोश हो गयी। उसको उठाकर अभियुक्त द्वारा पानी में फेक दिया गया और उसके ऊपर बैठ गया जब वह पानी में दब गयी तो अभियुक्त निलेश चतुर्वेदी की मोटरसाइकिल से पगडण्डी के रास्ते भाग गया था।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को बदलापुर थाना क्षेत्र के कडेरी गांव के पास पोखरे में एक अज्ञात महिला का शव मिला था मौके पर पहुची पुलिस के लिए यह एक चैलेंज था क्यो कि महिला की पहचान होनी थी सर्व प्रथम पुलिस ने वाट्सअप पर महिला की फोटो शेयर किया गया । जिसके परिणाम स्वरूप सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलम ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा बताया गया कि यह शव उसके गांव की महिला है  जिसके बाद उसके पति की तहरीर पर  पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ।

पुलिस को जो जानकारी मिली कि महिला का बदलापुर थाना क्षेत्र के एक बिजली ठेकेदार वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह का उस महिला से 2 वर्ष से अबैध संबंध था जिससे उसके घर आना जाना था जिसके ऐवज में वह संजू को पैसे दिया करता था ।

घटना के दिन संजू अपने पति की दवा लेने इलाहाबाद गई थी। वापस लौटने पर वह बदला पुर रुकी वेद प्रकाश के साथ रहने की जिद करने लगी न रहने के ऐवज में वह कुछ पैसों का डिमाण्ड करने लगी जिससे परेशान हो कर वह इस घटना को अंजाम दिया क्योंकि वह खुद शादीशुदा था ईंट से उसके सिर पर वार किया गले पर वार किया बाद पानी मे डुबोने का काम किया इसमें सम्बंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार ने यह भी बताया कि सबसे पहले उसने महिला के सिर पर वार किया गले पर दो से तीन बार वार किया उसके बाद उसने उस पोखरे में शव के ऊपर तब तक बैठा रहा जब तक कि उसकी जान न चली गई ।

JAUNPUR हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा साहब जौनपुर का जन्म दिन  

0
JAUNPUR हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा साहब जौनपुर का जन्म दिन  
JAUNPUR हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा साहब जौनपुर का जन्म दिन  

Raja Saheb Jaunpur’s birthday was celebrated with great joy

  • हवेली पहुंचकर लोगों ने दी शुभ कामनाएं।

JAUNPUR NEWS जौनपुर।राजा जौनपुर कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 79 वा जन्म दिन पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हवेली पहुंचकर लोगों ने जन्म दिन की बधाई दिया और दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की मंगल कामना किया। जौनपुर राज के 12 वें नरेश है आप । राज महल में आयोजित विशेष समारोह में जनपद के कोने कोने से आए हुए लोगों ने राजा साहब के लंबी उम्र की कामना की और लोगो ने राजा साहब से आशीर्वाद भी लिया।

JAUNPUR हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा साहब जौनपुर का जन्म दिन  


आज सुबह से ही हवेली में तैयारिया शुरू हो गई थी । तरह तरह के व्यंजन बनाए गए राजा साहब सबसे पहले हवेली स्थित मंदिर में अपने कुल देवी सहित देवी देवताओं की पूजा पाठ व हवन किए । राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने जन्म दिन की वर्षगांठ पर वैदिक विधि विधान से पूजा पाठ कराए। श्री मिश्र ने स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने का आशीर्वाद राजा साहब को दिया ।इस अवसर पर सुबह से जनपद के जाने माने लोग शिक्षक,व्यवसायी अधिवक्ता व स्थानीय लोगों का बधाई देने वालो का ताता लगा रहा ।

jaunpur nala kand के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की उठी मांग 

0
jaunpur nala kand के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की उठी मांग 
jaunpur nala kand के परिजनों को 50-50 लाख रुपये देने की उठी मांग 

Demand raised to give financial assistance of Rs 50 lakh each to the families of Jaunpur Nala incident

  • समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव ने मृतक शिवा के परिजन से की मुलाकात, दी सहायता

JAUNPUR NALA KAND NEWS जौनपुर। बीते दिनों शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित बिजली के खंभे में करंट आने और नाले में डूबकर मरने की घटना में मृतक शिवा गौतम के कुल्हनामऊ आवास पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा उषा जायसवाल ने पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। श्रीमती जायसवाल ने बताया कि उनकी खराब आर्थिक दशा को देखते हुए पता चला कि उनके घर खाने पकाने की कोई व्यवस्था नहीं है। jaunpur nala kand परिवार घटना के दिन से बहुत ही बदहाल स्थिति में जी रहा है जिसको देखते हुए तत्काल शिवा गौतम के परिवार को गैस चूल्हा व गैस सिलेंडर सहित अन्य खान पान की सामग्री उपलब्ध कराई गई।

यह वादा किया कि हर सुख दुख में हक अधिकार के लिए आपके साथ खड़े रहेंगे और प्रशासन से यह मांग करेंगे कि इस परिवार की आर्थिक दशा तथा दो और पीड़ित परिवारों की आर्थिक दशा को देखते हुए सभी को आर्थिक सहायता के रूप में 50-50 लाख रुपये मुआवजा व सभी परिवारों को एक-एक नौकरी की व्यवस्था बनाई जाए। इस मौके पर मंजय कनौजिया, प्रीति जायसवाल, सुशील यादव, पूनम यादव, शिल्पा जायसवाल, रेखा सिंह, शिवांगी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा

0
 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा
 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा

खेल मंत्री जी द्वारा खेल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में खेल नीतियों पर सारगर्भित चर्चा

जौनपुर :’खेल दिवस’’ के दूसरे दिन मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने  सर्वप्रथम मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर मार्ल्यापण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स तथा जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मा0 मंत्रीजी द्वारा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वागत समारोह के कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सर्वप्रथम खेल का शुभारम्भ कराया जाय। इस प्रकार मंत्री जी द्वारा उक्त दोनो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के साथ मा0 मंत्री जी द्वारा खेल कराने की प्रतिबद्धता को देखकर आखिरकार बारिश को भी रूकना पड़ा।


 भारत सरकार की गाईडलाइन्स के अनुसार खेल दिवस के दूसरे दिन ’’खेल शक्ति के माध्यम से एक सक्षम, समावेषी और सक्रिय भारत निर्माण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता’’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महन्त अवैद्यनाथ सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से किया गया।   

उक्त संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्री गिरीश चन्द्र यादव, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रो0 वन्दना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय उपस्थित थी। संगोष्ठी का संचालन डॉ0 राजेश सिंह, वरिष्ठ बास्केटबाल खिलाड़ी के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में श्री श्यामबाबू यादव, मा0 जिला पंचायत सदस्य, श्री सुनील यादव ’’मम्मन’’, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला, डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर के अतिरिक्त विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर सिंह, श्री सुरेश सिंघानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्री प्रशान्त रंजन ’’दीपक’’ मण्डल अध्यक्ष करंजाकला, श्रीमती सारिका सोनी, मण्डल अध्यक्ष शहर उत्तरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री राजकेशर पाल के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


सर्वप्रथम सभागार में मेजर ध्यानचन्द जी के चित्र पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के उन खिलाड़ियों को मा0 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा जिन्होंने पर खेल कौशल से प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित किया, को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा ने अपने ओजस्वी व देश भक्ति से परिपूर्ण गीत से पूरे सभागार का माहौल देश-प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। कुलपति महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में खेल को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए जीवन जीने की कला भी सिखाता है, इस बात पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में भारत सरकार द्वारा खेल दिवस पर 03 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताने के साथ उल्लेख किया गया कि खेल ही एक ऐसी विधा है जिससे बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

 मंत्री ने खेल नीतियों पर की सारगर्भित चर्चा

’’एक घंटा खेल के मैदान में’’ कोट को रेखांकित करते हुए कहा गया कि गम्भीर बीमारी से मुक्ति का इलाज भी खेल है तथा एक स्वस्थ व्यक्ति ही प्रदेश एवं देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

मंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में खेलो इण्डिया, सांसद खेलकूद स्पर्धा के साथ ही विधायक खेलकूद स्पर्धा को भी कराये जाने की योजना बनायी जा रही है तथा पहली बार सन् 2023 में उ0प्र0 में पहली बार सुनियोजित खेल नीति बनायी गयी इसका भी उल्लेख किया गया। खेल विभाग द्वारा संचालित योजना ’’एकलव्य क्रीड़ा कोष’’ के बारे में उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा यह बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक सहायता यथा- पौष्टिक आहार, खेल उपकरण या विदेश में जाकर खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही प्रदेश में पहली बार खिलाड़ियों के लिए समस्त विभागों में 2 प्रतिशत के आरक्षण की मजबूत व्यवस्था का उल्लेख किया गया। सन् 2036 में ओलम्पिक खेल की अपने देश की दावेदारी के दृष्टिगत मा0 मंत्री जी द्वारा युवाओं एवं खिलाड़ियों से नशे के विरूद्ध आन्दोलन प्रारम्भ करने का आह्वाहन करते हुए अपने सगे-सम्बन्धियों से नशे को छोड़ने उल्लेख किया गया ताकि भारत आने वाले दिनों विकसित, समृद्ध एवं सशक्त देश बन सके।


आज आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है- खो-खो का फाइनल मुकाबला इन्दिरा गांधी स्टेडियम व मो0 हसन इण्टर कालेज की टीम के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम की टीम ने मो0 हसन को 9-5 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। एथलेटिक्स जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 5 इवेन्ट प्रथम 03 तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजकेशर पाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं चेयरमैन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति उपस्थित थे उनके साथ अतुल सिंह ’’अनुज’’, महामंत्री करंजाकला एवं अमित पाल, मण्डल महामंत्री करन्जाकला उपस्थित थे जिनका क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर द्वारा अंगवस़्त्रम देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकेशर पाल जी द्वारा अपने उद्बोधन में इन्दिरा गांधी स्टेडियम वर्तमान सरकार द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचन्द की तरह मेहनत कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।


इसके अतिरिक्त भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत ’’सन्डे ऑन साइकिल’’ का आयोजन 31 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रातः 7 बजे से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक आयोजित किया जायेगा।

यह भी देखे : 

पत्रकार दीपक सिंह की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित

0
पत्रकार दीपक सिंह की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित
पत्रकार दीपक सिंह की माता के निधन पर शोक सभा आयोजित

शाहगंज [जौनपुर। ] नगर के कालीचौरा मोहल्ला निवासी पत्रकार दीपक सिंह की माता (80) वर्षीय शांति सिंह पत्नी मैन बहादुर सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। निधन की खबर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले का तांता लगा है।इ स बाबत जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में नगर के मोहल्ला श्रीरामपुर रोड पर स्थित कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों ने दिवंगत माता जी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख ईश्वर से परिजनों को दुःख सहने की शक्ति व सामर्थ्य देने हेतु प्रार्थना की।


इस दौरान प्रमुख रुप से जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, चंदन अग्रहरि,राजकुमार अश्क़, शिव कुमार प्रजापति शशांक शेखर, फैजान अहमद, डॉक्टर कुमार एस0 विश्वास ,मोहम्मद सैयद सज्जाद अस्करी, गुलाम साबिर, दिवाकर मिश्रा ,अरुण कुमार, अब्दुल कयूम ,मोहम्मद आसिफ, धनपाल जायसवाल, अमित जायसवाल, विजय उपाध्याय ,नीरज यादव ,राजीव श्रीवास्तव ,डॉक्टर सरफुद्दीन आजमी, विक्रम सिंह ,शहजाद मंसूरी, अब्दुल कासिम खान,रणवीर साहू रिंकू, उपेंद्र कुमार सिंह,आदि पत्रकार मौजूद रहे।

जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शासन प्रशासन की लापरवाही उजागर


JAUNPUR NEWS :जौनपुर में मूसलाधार बारिश ने आज सभी का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया सुबह से ही कभी तेज कभी धीमी बारिश से जहां किसानों को लाभ हुआ है वहीं दूसरी ओर  जनपद वासियों नगर वासियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी। बारिश का पानी मकान ,दुकान ,खेत, खलिहान , सड़क चौराहे हाइवे के किनारे यहां तक कि श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पानी जमा रहा। लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

बारिश का पानी आबकारी विभाग तक घुस गया और रामघाट मार्ग पर जलभराव के चलते लोग शवों को पानी के बीच से ले जाने को मजबूर हो गए। शहर की अधिकांश मुख्य सड़कें और गलियां झील जैसी नजर आने लगीं। जमैथा गांव के मुख्य मार्ग पर  बारिश का 2 से 3 फुट पानी जमा हो गया ।आस पास के खेत जलमग्न हो गये जमा पानी से धर्मापुर कचहरी आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा

चोक नालियों के कारण बारिश का पानी कई इलाकों के घरों तक पहुंच गया। रसोईघर से लेकर शयनकक्ष तक लोग गंदे पानी में कैद हो गए। मा शीतला धाम के पास दुकानों में भी पानी घुस जाने से कारोबार ठप हो गया। आवागमन में लोगों को परेशानी देखी गई तो लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया तो भी शहर के स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर साल मानसून में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता।

नगरवासियों ने नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और तत्काल राहत कार्य चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि ठोस उपाय नहीं किए गए, तो जलभराव स्वास्थ्य संकट और महामारी का कारण बन सकता है।

SMART PHONES टैबलेट पाकर चहके विद्यार्थी

0
SMART PHONES टैबलेट पाकर चहके विद्यार्थी
SMART PHONES टैबलेट पाकर चहके विद्यार्थी

Students were delighted to receive smart phones and tablets

  • अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में क्षेत्राधिकारी ने किया वितरण

खेतासराय (जौनपुर) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से smart phones वितरण कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम शिक्षा का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। स्मार्ट फोन मिलने से विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सरल हो जाएगी।

इसके पूर्व कार्यक्रम का क्षेत्राधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के सचिव अजबर बेग ने बुके देकर उनका स्वागत किया। कॉलेज की प्रबन्धक कहकशां खान ने क्षेत्राधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना से कॉलेज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरों पर उत्साह झलक उठा। छात्राओं ने कहा कि अब वे ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षिक गतिविधियों में सहजता से भाग ले सकेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, डॉ. तस्नीमा, इंदुलता, शाकिब उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने आगन्तुको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jaunpur News जमैथा गांव के मुख्यमार्ग पर घुटने भर पानी

0
Oplus_131072

Jaunpur News : जमैथा गांव के अखड़ों घाट मार्ग पर जमा है घुटने भर पानी, ग्रामीणों का आना जाना प्रभावित

जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव अखड़ो घाट पूल मार्ग पर जाने वाली सड़क पर बरसात का पानी घुटने के ऊपर तक जमा है।लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।


जमैथा से धर्मापुर तक जाने वाले ऊक्त सड़क से सैकड़ो लोग कचहरी,शहर,स्कूल कालेज आते जाते हैं। शनिवार की सुबह हुई बरसात के चलते गांव वासियों का अनजान ठप रहा ।गांव के लोग आवश्यक कार्य भी नही कर पाए। आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव वासी को दूर के रस्ते से जाना पड़ा । धर्मापुर और कचहरी से आने जाने वाले लोग घुटने भर पानी से जान जोखिम में डालकर गए ।

।इस बरसात के जमा पानी से जमैथा गांव के सैकड़ों घरों के अलावा चाचकपुर,नाथुपुर रामनगर सहित अन्य गांव के लोगों को काफी दिक्कत हो रही।गांव के लोग काफी परेशान हैं। ग्राम वासियों का कहना है गोमती नदी पर पुल बनाते समय जल निकासी को अनदेखा किया गया जिससे प्रत्येक वारिस में पूरे गांव का पानी आकर सड़क पर जमा हो जाता है । और जान माल का खतरा बना रहता है जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था की जाए ।

Jaunpur News: भारी बारिश के चलते1 से लेकर 12 तक सभी विद्यालय आज बंद रहेंगे

0
Oplus_131072

Due to heavy rains, all schools from class 1 to 12 are closed

जनपद जौनपुर में अत्यधिक बारिश एवँ जलभराव को देखते हुए ने आज 30 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय बच्चों के लिए बंद रहेंगे !

सभी अध्यापक विद्यालय पर उपस्थित होकर विभागीय कार्य ससमय सम्पन्न करायेंगे ! सभी खण्डशिक्षाधिकारी/सम्बन्धित अधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें !