जौनपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शासन प्रशासन की लापरवाही उजागर
JAUNPUR NEWS :जौनपुर में मूसलाधार बारिश ने आज सभी का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया सुबह से ही कभी तेज कभी धीमी बारिश से जहां किसानों को लाभ हुआ है वहीं दूसरी ओर जनपद वासियों नगर वासियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी। बारिश का पानी मकान ,दुकान ,खेत, खलिहान , सड़क चौराहे हाइवे के किनारे यहां तक कि श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पानी जमा रहा। लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
बारिश का पानी आबकारी विभाग तक घुस गया और रामघाट मार्ग पर जलभराव के चलते लोग शवों को पानी के बीच से ले जाने को मजबूर हो गए। शहर की अधिकांश मुख्य सड़कें और गलियां झील जैसी नजर आने लगीं। जमैथा गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश का 2 से 3 फुट पानी जमा हो गया ।आस पास के खेत जलमग्न हो गये जमा पानी से धर्मापुर कचहरी आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा
चोक नालियों के कारण बारिश का पानी कई इलाकों के घरों तक पहुंच गया। रसोईघर से लेकर शयनकक्ष तक लोग गंदे पानी में कैद हो गए। मा शीतला धाम के पास दुकानों में भी पानी घुस जाने से कारोबार ठप हो गया। आवागमन में लोगों को परेशानी देखी गई तो लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया तो भी शहर के स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर साल मानसून में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता।
नगरवासियों ने नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और तत्काल राहत कार्य चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि ठोस उपाय नहीं किए गए, तो जलभराव स्वास्थ्य संकट और महामारी का कारण बन सकता है।
Students were delighted to receive smart phones and tablets
अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में क्षेत्राधिकारी ने किया वितरण
खेतासराय (जौनपुर) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से smart phones वितरण कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी (सीओ) शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम शिक्षा का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। स्मार्ट फोन मिलने से विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच मिलेगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सरल हो जाएगी।
इसके पूर्व कार्यक्रम का क्षेत्राधिकारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के सचिव अजबर बेग ने बुके देकर उनका स्वागत किया। कॉलेज की प्रबन्धक कहकशां खान ने क्षेत्राधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना से कॉलेज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।
स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरों पर उत्साह झलक उठा। छात्राओं ने कहा कि अब वे ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षिक गतिविधियों में सहजता से भाग ले सकेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, डॉ. तस्नीमा, इंदुलता, शाकिब उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने आगन्तुको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Jaunpur News : जमैथा गांव के अखड़ों घाट मार्ग पर जमा है घुटने भर पानी, ग्रामीणों का आना जाना प्रभावित
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव अखड़ो घाट पूल मार्ग पर जाने वाली सड़क पर बरसात का पानी घुटने के ऊपर तक जमा है।लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
जमैथा से धर्मापुर तक जाने वाले ऊक्त सड़क से सैकड़ो लोग कचहरी,शहर,स्कूल कालेज आते जाते हैं। शनिवार की सुबह हुई बरसात के चलते गांव वासियों का अनजान ठप रहा ।गांव के लोग आवश्यक कार्य भी नही कर पाए। आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव वासी को दूर के रस्ते से जाना पड़ा । धर्मापुर और कचहरी से आने जाने वाले लोग घुटने भर पानी से जान जोखिम में डालकर गए ।
।इस बरसात के जमा पानी से जमैथा गांव के सैकड़ों घरों के अलावा चाचकपुर,नाथुपुर रामनगर सहित अन्य गांव के लोगों को काफी दिक्कत हो रही।गांव के लोग काफी परेशान हैं। ग्राम वासियों का कहना है गोमती नदी पर पुल बनाते समय जल निकासी को अनदेखा किया गया जिससे प्रत्येक वारिस में पूरे गांव का पानी आकर सड़क पर जमा हो जाता है । और जान माल का खतरा बना रहता है जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था की जाए ।
Due to heavy rains, all schools from class 1 to 12 are closed
जनपद जौनपुर में अत्यधिक बारिश एवँ जलभराव को देखते हुए ने आज 30 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय बच्चों के लिए बंद रहेंगे !
सभी अध्यापक विद्यालय पर उपस्थित होकर विभागीय कार्य ससमय सम्पन्न करायेंगे ! सभी खण्डशिक्षाधिकारी/सम्बन्धित अधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें !
3 vicious inter-provincial accused of Jamtara gang arrested jaunpur crime
जामताड़ा गैंग के 3 शातिर अर्न्त प्रांतीय अभियुक्त गिरफ्तार,जमा तलासी में भारी मात्रा में सामान बरामद
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS जौनपुर : लाइन बाजार पुलिस टीम ने साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 3 शातिर अर्न्त प्रांतीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कब्जे से 01 लैपटॉप चार मोबाइल 5 बैंक पासबुक,9 बैंक एटीएम कार्ड,2 आधार कार्ड, जामा तलाशी 955 रुपया नकद बरामद।
क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन में उ0नि0 ईशचन्द यादव मय हमराह द्वारा साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 03 नफर शातिर अर्न्तप्रान्तीय अपराधी को आज साइबर ठगी से प्राप्त पैसे व साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ समय- 02.45 बजे सिटी स्टेशन के बाहर दक्षिणा होटल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गौरतलब हो कि देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/वारण्टी व अपराधियों की गिरफ्तारी व रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 03 शातिर अर्न्तप्रान्तीय अभियुक्तगण को साइबर ठगी से प्राप्त पैसे व साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार कर उ0नि0 श्री ईशचन्द यादव द्वारा दाखिला तहरीर पर मु0अ0स0-338/25 धारा-319,318,338,336, 340,111बीएनएस व 66डी आई0टी0 एक्ट थाना लाइन बाजार,जौनपुर बनाम अर्न्तप्रान्तीय 1. आनन्द सिंह पुत्र परमानन्द सिंह निवासी ग्राम मंजौर थाना वारिसअली गंज जनपद नेवादा,बिहार 2. जितेंद्र कनौजिया पुत्र शेखू कनौजिया निवासी भंडेरी थाना केराकत जनपद जौनपुर 3 – मो0 सहीम पुत्र रिजवान शेख निवासी बरहीं नेवादा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के पंजीकृत हुआ है।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक-29.08.2025 को देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित/वारण्टी व अपराधियों की गिरफ्तारी व रात्रि गस्त के दौरान साइबर ठगी करने वाले “जामाताड़ा गैंग” के 03 शातिर अर्न्तप्रान्तीय अभियुक्तगण को साइबर ठगी से प्राप्त पैसे व साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार के साथ गिरफ्तार कर उ0नि0 श्री ईशचन्द यादव मय हमराह द्वारा साइबर ठगी की योजना बनाने की बात कर रहे थे, जिसे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ का विवरणः-
1.अभियुक्त आनन्द सिंह पूछताछ पर बताया कि मेरा असली मोबाइल नंबर 8709867284 व 8002850071 है फर्जी मोबाइल नंबर 8102971123 व व्हाट्सएप मोबाइल नंबर फर्जी 9044751498 है, और बताया कि मैं लड़कों को पैसा कमाने का झांसा देकर के उनका पहले असली आधार कार्ड अपने फर्जी व्हाट्सएप नंबर पर मंगाता हूं फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड का पता बदलवा देता हूं। आधार कार्ड के पता बदल जाने पर उसे नया सिम कार्ड खरीदवाता हूँ। इसके बाद बदले हुए आधार कार्ड एवं सिम पर बैंक में खाता खुलवाकर बैंक पासबुक एटीएम और सिम ले लेता हूं, खाता खुलवाए हुए नंबरों पर पैसा मंगवाते उसे तुरंत एटीएम से निकाल लेते हैं, चूंकि जो व्यक्ति जौनपुर का रहने वाला है उसका पता बदलकर चंदौली करा देते हैं तो पता सत्यापित नहीं हो पता है। 2. अभियुक्त जितेन्द्र कन्नौजिया पूछने पर बता रहा है कि मैं महाराष्ट्र बैंक सिगरा वाराणसी के पास ही मो0 सहीम मो0न0- 9554342061 के साइबर कैफे की दुकान है, जो लोग अधिक पैसा देकर अपना पता बदलवाना चाहते हैं उनका फर्जी पता आधार कार्ड पर बनवा देता हूं। आनंद सिंह के माध्यम से व्हाट्सएप पर आधार कार्ड आता है। मैं आधार कार्ड को मो0 सहीम साइबर कैफे वाले को वाट्स एप्प पर भेज देता हूं। मो0 सहीम कूट रचित आधार कार्ड का पता बदल देते हैं।
3.अभियुक्त मो0 सहीम ने पूछने पर बताया कि मेरी सिगरा चौराहे के पास बनारस साइबर कैफ की नाम से दूकान है। मेरे मो0नं0- 9554342061 के वास्ट्स एप्प पर जितेंद्र कनौजिया पुत्र शेखू कनौजिया निवासी भंडेरी थाना केराकत जनपद जौनपुर अपने मो0 नं0-9172059010 से आधार कार्ड का पता बदलवाने के लिए डिटेल भेजते थे। मैं अपने यहाँ “हेड आफ फैमिली” के आप्सन पर जाकर कूटरचना करके कूटरचित निवास प्रमाण पत्र बनाकर उसे असली के रूप में आधार कार्ड का पता बदल देता था।
JAUNPURप्राची के परिजनों और मंत्री में डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई
सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही हर संभव मदद का दिया भरोसा
JAUNPUR NEWS : यूपी के जौनपुर में 25 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के मछली शहर पड़ाव चौराहे पर घटित घटना जिसमें तीन व्यक्ति शिवा गौतम, प्राची मिश्रा तथा समीर की असमय मृत्यु हो गई थी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ,मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों के साथ तीनों मृतक के घर पहुंच कर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए और सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ हैं और हम हमेशा आपके साथ रहेंगे, आपकी हरसंभव मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री इस प्रकार के प्रकरण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं, उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित भी किया है।इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृत धनराशि प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। सर्वप्रथम कुल्हनामऊ निवासी मृतक ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंच कर उसके स्वजन को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग की अनुमन्य धनराशि का प्रमाण पत्र जिसे खाते में ट्रांसफर करा दिया गया है, मृतक शिवा की पत्नी का समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत आवेदन कराने के साथ ही पारिवारिक लाभ योजना देने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय कार्ड बनवाने के साथ ही मृतक शिवा के बच्चों को प्रोबेशन विभाग के अंतर्गत बाल सेवा योजना का लाभ देने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया।
मियांपुर निवासी मृतक प्राची मिश्रा के घर पहुंचकर राज्यमंत्री ,विधायक मड़ियाहू डॉ० आर० के० पटेल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा लगभग डेढ़ घंटे तक परिवारजन से वार्ता की गई तथा संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया गया साथ आर्थिक सहायता राशि देने हेतु प्राची के परिजन के बैंक खाते का विवरण लिया गया जिससे शासन से स्वीकृत अनुमन्य धनराशि यथाशीघ्र खाते में स्थानांतरित किया जा सके, इसके साथ ही पात्रता का चयन करते हुए योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि शासन प्रशासन की ओर से हर संभव उनकी मदद की जाएगी।
फूलपुर प्रयागराज निवासी मृतक समीर के घर पहुंच कर उन्हें सहायता राशि का प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्होंने परिवारों से मुलाकात की तथा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा को पत्र के माध्यम से पात्रता निर्धारण के अनुसार उन्हें समस्त योजनाओं से आच्छादित करने के संबंध में वार्ता भी की।
गौरतलब हो कि गुरुवार को प्राची की बहन साक्षी मिश्रा ने परिजनों को मिलने वाली साढ़े सात रुपये की आर्थिक सहायता राशि लेने से इनकार कर दिया तो वही मृतक प्राची की मौसी विभा तिवारी ने कहा कि यह बहोत बड़ी घटना है नगर पालिका और बिजली विभाग की चूक है उनके खिलाफ जोबच्चियों ने कहा है वह एक्शन तो लिया ही जाय एक गार्जियन के नजरिये से मेरी सरकार से गुजारिस है कि इनके बेटे नही है तीन बेटियां है जिसने एक बेटी गुजर चुकी है इन दोनों बेटियों मे किसी एक की अगर नौकरी लग जाय तो हम तो नहीं कहेंगे कि किसी का खामियाजा भर दिया जाय लेकिन हाँ मरहम पट्टी का काम जरूर हो सकता है। जिलाधिकारी और मंत्री के वापस लौटने के बाद जब मीडिया ने प्राची के परिजनों से मोबाइल k पर बात हुई तो उन्होंने बताया की बैंक डिटेल मांगा जा रहा था मगर हमने ने नहीं दिया l
JAUNPUR प्राची,समीर,शिवा को आम आदमी पार्टी ने दी भाव भीनी श्रद्धांजलि
JAUNPUR: Aam Aadmi Party paid emotional tribute to Prachi, Sameer and Shiva
72 घंटे के बाद आम आदमी पार्टी धरना- प्रदर्शन जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी
JAUNPUR NEWS जौनपुर! प्राची, समीर और शिवा गौतम को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे से क्रांति स्तंभ कलेक्ट्रेट परिसर तक कैंडल मार्च निकाला और मृतक आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पूर्व आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल प्राची,समीर और शिवा गौतम के परिजनों से मुलाकात की और प्राची की बहन से राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से फोन पर बात कराई और शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने जिला प्रशासन के सम्मुख निम्न प्रमुख मांग रखी है:-
1:- बिजली विभाग के XEN (अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) सहित जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
2:- नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए !
3. अमृत योजना के तहत सीवर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जो सड़कें बनाई गई और साल भर के भीतर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ,बड़े-बड़े गड्ढे हो गए उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और वेतन अवरुद्ध किया जाए।
4.मृतक परिवार में एक-एक सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। 5. संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कराई जाए। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा उपरोक्त मांगे 72 घंटे के अंदर नहीं स्वीकार की जाती है तो आम आदमी पार्टी 72 घंटे के बाद धरना- प्रदर्शन /जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी !
जिला प्रशासन के घोर लापरवाही के चलते बीते 25 अगस्त को तीन निर्दोष लोगों की जान चली गई। 25 अगस्त को बारिश के दौरान मछली शहर पड़ाव पर खंभे से जमीन पर करंट उतर जिसमें प्राची की जान चली गई प्राची को बचाने के प्रयास में शिवा गौतम और समीर को भी जान से हाथ धोना पड़ा। कैंडल मार्च में महिला विंग की अध्यक्ष अनीता मिश्रा, साधना त्रिपाठी, रीना तिवारी, रंभा सिंह, सुल्तान, लाले बिन्द, रत्नेश सिंह अनुराग मणि त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, सोम वर्मा, राजकुमार बिन्द लालजी बिन्द, विनय यादव, इस्लाम खान, जफर मसूद,ब्रजेश कुमार सिद्धार्थ,संजय कनौजिया, अनिल यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
JAUNPUR 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी
अलर्ट: 28 अगस्त को 10 से 5 बजे तक विद्युत रहेगी बाधित
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बादशाही पावर हाउस से जुड़े करीब 20 गाँवों की विद्युत आपूर्ति 28 अगस्त को पूर्वाहन 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बादशाही पावर हाउस पर ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत विभाग के जेई संजय लाल प्रजापति ने दी है। उन्होंने बताया कि बादशाही पावर हाउस का ब्रेकर काफी दिनों से खराब हो गया था। इसके चलते विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती थी। इसलिए 28 अगस्त को पूर्वाहन 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। जेई श्री प्रजापति ने बताया कि विद्युत एसडीओ सौरभ मिश्रा के निर्देशन में यह कार्य किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति जिन गांवों में बाधित रहेगी उनमें पिलकिछा, पोटरिया फीडर और मानीकला, लपरी, गुरैनी , मनेछा, एतमादपुर, सफीपुर, कनवरियां और नगर पंचायत के कासिमपुर मोहल्ला समेत जो भी गांव बादशाही फीडर से जुड़े हैं वह प्रभावित होंगे।
खेतासराय में रहेगी बिजली
खेतासराय: विद्युत विभाग खेतासराय के जेई संजय लाल प्रजापति ने कहा कि इस कटौती का असर नगर पंचायत खेतासराय में नहीं रहेगा। यहां रोज की तरह विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी।
jaunpur crime:49 किलों प्रतिबंधित मांस संग अभियुक्त गिरफ्तार, साथी फरार
TAFISH OF CRIME JAUNPUR: खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को मोटरसाइकिल के साथ प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बादशाही नहर पुलिया मनेछा के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक इमरान अहमद (उम्र 33 वर्ष), पुत्र रियाज अहमद, निवासी मनेछा, थाना खेतासराय को पकड़ लिया गया। वहीं पीछे बैठा उसका साथी कूदकर भाग निकला, जिसकी पहचान इजहार पुत्र इकबाल निवासी सबरहद थाना शाहगंज के रूप में हुई है, उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 49 किलो गो-मांस और सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्तों के खिलाफ गौ-हत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान भेज दिया गया।
खेतासराय में श्रद्धा व भक्ति के साथ स्थापित हुई गणपति बप्पा की प्रतिमा
खेतासराय (जौनपुर) नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय साहू (बब्लू) के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ गणपति बप्पा मोरया की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति स्थापना के अवसर पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुँचने लगे।
विशेष बात यह रही कि इस बार भी परंपरा को निभाते हुए गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा मुंबई से मंगाई गई, जिसकी भव्यता और कलात्मकता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना के बाद कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तगणों ने भक्ति रस में डूबकर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वातावरण में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे।
सांयकालीन कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर शांतिभूषण मिश्रा, सोनल, रविन्द्र पाण्डेय, अमलेन्द्र गुप्ता, अनिकेत साहू, मनीष साहू (गुल्लू) मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), ममता गुप्ता, डॉ. अशोक यादव सुल्तानी, सनी गुप्ता समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अंजली गुप्ता ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।