Home Blog Page 6

परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,DM

0
परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,DM
परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,DM

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि इस संबंध में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए।
           

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, इसके लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। बैठक में एआरटीओ द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया गया कि व्यवस्था को शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल की बसे फिटनेस के आधार पर ही क्रियाशील रहे और बच्चों को बसों से उतारने के दौरान बस सड़क के किनारे खड़ी कर के ही उतारे, क्योंकि बच्चों का जीवन अनमोल है।

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में बच्चों को ले आने और ले जाने में प्रयुक्त बसों के फिटनेस किसी भी दशा में फेल न हो और बच्चों को सड़क पर न उतारे और न चढायें। स्कूल प्रबन्धन यह अवश्य सुनिश्चित करें कि स्कूली बस विद्यालय के कम्पाउण्ड में ही खड़ा करके ही बच्चों को उतारे और चढाये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लालच एवं विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सहायक होते हैं

0
लालच एवं विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सहायक होते हैं
JAUNPUR NEW

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर के गल्ला मण्डी चौराहे पर व्यापारियों को जागरूकता हेतु साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेमिनार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ जहां जौनपुर पुलिस के साइबर एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह और साइबर एक्सपर्ट संग्राम यादव ने व्यापारियों को धोखाधड़ी से बचाव के अनेक उपाय बताया।


इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नगर कमेटी द्वारा किये गये इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को जागरूक करके ठगी से बचाया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं कार्यक्रम संयोजक संजय केड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि इधर के दिनों में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए लोगों को जागरूक करके ही ठगी से बचाया जा सकता है।


साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में अक्सर लोग फोन पर कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं। फोन से हमें जानकारी मिलती है लेकिन यही माध्यम ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ठगी कैसे होती है और अपराधी किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने व्हाट्सएप और जीमेल पर टू-स्टेप वेरीफिकेशन जरूर चालू रखें। इसी क्रम में आरक्षी संग्राम यादव ने बताया कि किसी को भी पैसा भेजने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें। हर मैसेज को ध्यान से पढ़ें। प्रत्येक व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें तभी साइबर ठगी से बचाव सम्भव है।
नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि डर, लालच और विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सबसे बड़े सहायक होते हैं। फोन से बात करने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली हो, किसी से भयभीत और डरने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों ने बड़े ही गम्भीरता से साइबर एक्सपर्ट की बातों को समझा और इस सेमिनार की प्रशंसा किया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बू लाल सोनकर, नरेंद्र जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरी, संतोष अग्रहरि, ओम प्रकाश जायसवाल, मुन्ना लाल अग्रहरि, अरविन्द बैंकर, अनिल वर्मा, मनोज साहू, विमल भोजवाल, संतोष साहू, विनोद अग्रहरि, रामकुमार साहू, अमर जौहरी, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, संतोष फार्मेसी, शिवम बरनवाल, रोशी सोनकर, चेतन टंडन, रविंद्र अग्रहरि, लोकेश कुमार, हफीज शाह, डीके अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, नीरज शाह, प्रमोद बैंकर, चंदन सेठ, गौरव जायसवाल, विजय गुप्ता, शुभम अग्रहरी, मुन्ना गुप्ता, राज साहू, निश्चय जायसवाल, कमल नयन साहू, सुमित अग्रहरि, नसीम अख्तर, प्रशांत गुप्ता, योगेश साहू, सुधीर अग्रहरि, विकास जायसवाल, आयुष सिंह, अनूप जायसवाल, सोनू सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हफिज शाह ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय केडिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

UGC के खिलाफ जौनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन में 

0
UGC के खिलाफ जौनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन में 
UGC के खिलाफ जौनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन में 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सवर्ण आर्मी के बैनर तले तमाम सामाजिक संगठन, छात्र नेता व राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध प्रसन्न करते हुए हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग जुलूस निकाले और कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन शौपे।

उक्त विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी व अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उ.प्र. के प्रदेश संगठन मंत्री, समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि अगर किसी दूसरे समाज, जाति, धर्म के खिलाफ किसी भी तरह अन्याय व गलत कार्य होता है तो तमाम विपक्षी पार्टियों एवं हमारी आम आदमी पार्टी सभी बड़े नेता एवं कार्यकर्ता व हम सभी लोग मिलकर गलत व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं व जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन भी करते हैं, लेकिन बात जब सवर्ण समाज की आती है, तो सभी राजनैतिक पार्टी एवं सभी बड़े नेता लोग शांत हो जाते हैं, यह बहुत ही शर्म की बात व बहुत ही चिंता का विषय है लेकिन फिर भी मैं यह आशा करता हूं कि जल्द ही हमारी आम आदमी पार्टी इस विषय पर अपनी सही प्रतिक्रिया देगी और यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध हम सभी मिलकर इस काले कानून UGC का विरोध करेंगे, और किसी भी छात्रों का भविष्य अंधकार में नहीं जाने देंगे UGC के काले कानून के अंतर्गत मैं अपने जिले के किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ व अन्याय नहीं होने दूंगा मैं यह शपथ लेता हूं।

उक्त विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीन त्रिपाठी, करणी सेना जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह,छात्र नेता विराज ठाकुर चंदेल, छात्र नेता विशाल सिंह, सूरज मिश्रा, पवन पंडित,  नीलेश मिश्रा भूपती, रतन सिंह टाटा,समाजसेवी जज सिंह अन्ना, साकेत सिंह, प्रभात सिंह, नितेश तिवारी,आकाश मिश्रा,अमन श्रीवास्तव, गौरव सिंह, हर्ष सिंह, प्रिंस तिवारी इत्यादि भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

JAUNPUR ,77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में हुआ झंडा ध्वजारोहण  

0
JAUNPUR ,77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में हुआ झंडा ध्वजारोहण  
JAUNPUR ,77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में हुआ झंडा ध्वजारोहण  

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में झंडा ध्वजारोहण

JAUNPUR NEWS जौनपुर: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जौनपुर बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर पार्क में बड़े ही धूम-धाम से ध्वजारोहण के साथ किया गया गया राष्ट्रगान भारत माता की जय वंदे मातरम् का जयकारों के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संगठन के जिला अध्यक्ष इंद्रेश यादव ने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू करने के साथ ही भारत का लोकतांत्रिक गणराज्य बना इस ऐतिहासिक दिन को भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वैसे ही एक स्वतंत्र राष्ट्र की गरिमा उसके द्वारा स्वीकृत संविधान से प्रकट होती है। जब हमारा अपना संविधान प्रभाव में आया।इसी ऐतिहासिक दिन को याद रखने के लिए संविधान लागू करने की तारीख 26 जनवरी तय की गई।


ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कार्यक्रम जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संगठन मंत्री संतोष यादव, विधिक सलाहकार मोइन अहमद, जिला मंत्री मनोज कुमार, ग्राम प्रधान राजकुमार सोनकर, डॉ अभिजीत डा- ललितेश डा- संजीव मेडिकल कॉलेज, सामाजिक कार्यकर्ता साहब लाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सोहन यादव, जिला सचिव मेंहदी लाल आदि सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेसहूपुर शकर मंडी में रंगारंग फागण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

0
न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेसहूपुर शकर मंडी में रंगारंग फागण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  
न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेसहूपुर शकर मंडी में रंगारंग फागण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

जौनपुर :देश के 77 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेशहूपुर शकरमंडी में एक ‌‌रंगारंग फागण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल राम जी मौर्य निदेशक प्रबंधक अरविंद मौर्य विशिष्ट अतिथिगण कामता मौर्य सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक प्रधानाचार्य श्रीमती रचना मौर्य श्रीमती ‌ दीपमाला एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

बैठक में अपना संबोधन देते हुए डॉ दिलीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर ने कहा कि जब यूरोप और अमेरिका अंधकार युग में जी रहा था तब भारत सोने की चिड़िया था और यहां तक्षशिला नालंदा विक्रमशिला उज्जैन जैसे विराट विश्वविद्यालय ज्ञान विज्ञान कला कौशल की खान थे दुनिया की एक तिहाई अर्थव्यवस्था का केंद्र भारत था और आज के अमेरिका से भी अधिक उसकी अर्थव्यवस्था थी भारत इतना शक्तिशाली और धनवान होने पर भी मुट्ठी भर विदेशी आक्रमण कार्यों के द्वारा बार-बार गुलाम बनाया गया लूट गया और अपमानित हुआ इसके मूल कारणों की खोज किया जाना आवश्यक है क्योंकि जब भी भारत के लोगों ने एक होकर युद्ध किया चाहे वह तराइन का प्रथम युद्ध हो सम्राट भोज बप्पा रावल का हो या आनंदपाल का युद्ध रहा हो या भी सोलंकी द्वारा महमूद गजनवी की पराजय रही हो तब तब भारत ने शानदार विजय अर्जित किया। शून्य से लेकर दशमलव अंक गणित बीजगणित रेखा गणित की खोज सब कुछ भारत द्वारा हुई है‌ दुनिया का सर्वोत्तम साहित्य आज भी संस्कृत हिंदी तमिल बंगाली मराठी गुजराती आसामी और अन्य भाषाओं में विद्यमान है कणाद ‌ आर्यभट्ट वराह मिहिर भास्कराचार्य जैसे विद्वान और सांख्य योग दर्शन वैशेषिक न्याय भारत की ही देन है यह विश्व के सभी धर्म क्षेत्र का केंद्र है और सनातन धर्म की जननी है भारत फिर से विश्व गुरु बने रामराज्य हो और विश्व की महान शक्ति बने इसके लिए अपने देश की भाषा संस्कृति सभ्यता और आचार विचार अपनाना होगा

अध्यक्षता करते हुए राम जी मौर्य ने आए हुए आगंतुक लोगों को धन्यवाद दिया प्रबंधक अरविंद मौर्य ने विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया और बताया कि कैसे एक छोटे से विद्यालय से आगे जूनियर हाई स्कूल हो गया है इसके अलावा शिक्षक परिवार ने भी अपने विचार व्यक्त किया और कहा देश रहेगा तो सब रहेंगे जब देश ही नहीं रहेगा तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा ‌ उन्होंने अनुशासन नैतिकता और एकता अखंडता पर बच्चों को संबोधित किया

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर रंगारंग कार्यक्रम नृत्य संगीत और देशभक्ति से भरे गीत नाटक और प्रहसन ‌ प्रस्तुत किए गए जिसके उपस्थित दर्शकों ने जमकर प्रशंसा किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह सहित सभी विशिष्ट अतिथिगण ‌ लाल बहादुर मोर कामता प्रसाद मौर्य कृष्ण कुमार मिश्रा केशव कुमारमौर्य को विद्यालय परिवार की तरफ से शाल और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया ‌‌ बहुत सुंदर संचालन अंजलि मौर्य और अब्दुल खान के द्वारा किया गया इसी क्रम में न्यायपालिका जनपद न्यायालय जौनपुर और अधिवक्ता संघ जौनपुर में भी डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह द्वारा शानदार उद्बोधन दिया गया।

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस 

0
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस 
राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस 

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

JAUNPUR NEWS जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति एवं प्राचार्य प्रो.(डॉ) शंभू राम ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया । प्राचार्य जी ने उच्च शिक्षा आयोग के संदेशों को पढ़ कर उपस्थित प्राध्यापक और कर्मचारियों को सुनाया ।

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस 


प्राचार्य जी ने कहा कि यह आजादी हमें बड़े त्याग और बलिदान से हासिल हुआ है । इसे अक्षुण्य बनाए रखना हम सभी देशवासियों का परम कर्तव्य है । आपने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि उच्च शिक्षा में पठन पाठन नवाचार और शोध में गुणवत्ता लाना देश के प्रति हमारा सच्चा कर्तव्य होगा हम सभी शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन करे इस अवसर पर डा अवधेश द्विवेदी डा विजय प्रताप तिवारी डा ओमप्रकाश द्विवेदी डा निशीथ सिंह डा सुधा सिंह , डॉ सुनीता गुप्ता डा अनामिका सिंह ,डा नीता ,डा अनीता, डा मधु पाठक डा गुन्जन मिश्र डा रामानंद डा श्याम सुंदर उपाध्याय डा मनोज पाठक डा रजनी कांत द्विवेदी डा धर्मवीर सिंह डॉ ,लालशा यादव डा रमेश सोनी डॉ चंद्रामबुज कश्यप , डा अखिलेश गौतम डॉ मनोज तिवारी डॉ अतुल श्रीवास्तव सुधाकर शुक्ला परशुराम प्रजापति संतोष शुक्ला सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

                             

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निःशुल्क हेल्थ मेगा कैंप,718 मरीजों का हुआ उपचार

0
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निःशुल्क हेल्थ मेगा कैंप,718 मरीजों का हुआ उपचार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निःशुल्क हेल्थ मेगा कैंप,718 मरीजों का हुआ उपचार

खेतासराय (जौनपुर) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को हबीब हॉस्पिटल खेतासराय की तरफ से निःशुल्क हेल्थ मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए कुल 718 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार का लाभ मिला। मरीजों की भारी भीड़ के साथ शिविर शाम तक चलती रही।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। हबीब हॉस्पिटल द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों की टीम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

मेगा हेल्थ कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अबू फैसल, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष सिंह, यूरो सर्जन डॉ. ए.एच. खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्ताफ अहमद, दंत चिकित्सक डॉ. जैद खान, नेत्र रोग परीक्षक डॉ. वसीउल्लाह तथा स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इरम फिरदोस ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इसके अलावा बीएमडी, रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा पूर्ण छूट पर उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निःशुल्क हेल्थ मेगा कैंप,718 मरीजों का हुआ उपचार

हबीब हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एम.एस. खान ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डॉक्टरों द्वारा दिखाया गया समर्पण और मानवीय सेवा भाव प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह,जगदंबा प्रसाद पांडेय, आलकमा खान, पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, दीनानाथ राजभर, हाजी नौशाद अहमद, फैज हबीब, मो. जैद, मो. सतहर, मेराज अहमद, भूपेश सिंह, हफिजुल्लाह, मोनू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

khuthan news,वर्षों से उपेक्षित है पौराणिक स्थल मार्ग

0
khuthan news,वर्षों से उपेक्षित है पौराणिक स्थल मार्ग
khuthan news,वर्षों से उपेक्षित है पौराणिक स्थल मार्ग

खुटहन (जौनपुर) आस्था और विश्वास का प्रतीक पौराणिक स्थल पिलकिछा घाट आदि काल से लाखों लोगों का पुजा स्थल रहा है मान्यता है यहां प्रभु श्री राम ने अपने स्वर्गवासी पिता दसरथ को तिलांजलि दिया था तभी से यहां हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन होता है देश के हर जगह से श्रद्धालु यहां आते रहते हैं वे पवित्र गोमती के जल में स्नान कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं घाट के उपर प्राचीन शिव मंदिर भी है स्नान के बाद श्रद्धालु शिव मंदिर में दर्शन पूजन करते हैं लेकिन लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के पवित्र स्थल पर जाने का रास्ता उपेक्षित है कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने बताया कि टूटे रास्ते से नाली का गंदा पानी बहता रहता है जिससे दो चार होकर लोग गुजरते हैं मुख्य सड़क से घाट तक कि लम्बाई लगभग दो किमी है

अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता राज कॉलेज के खेल मैदान पर सम्पन्न

0
अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता राज कॉलेज के खेल मैदान पर सम्पन्न
अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता राज कॉलेज के खेल मैदान पर सम्पन्न

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय जौनपुर द्वारा आयोजित अंतर्महविद्यालयीय एक दिवसीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता राज श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के क्रीड़ा मैदान पर सम्पन्न हुई ।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर की टीम विजेता रही । वहीं उपविजेता सूर्यबली यादव पीजी कालेज देवकली जौनपुर की टीम रही । मेजबान राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही । मोहम्मद हसन पीजी कालेज का स्कोर –41 तथा सूर्यबली यादव पीजी कालेज का स्कोर —40 रहा
प्रतियोगिता में कुल 5 टीमें , राजश्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय जौनपुर , सूर्यबली पीजी कालेज जौनपुर मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर , तिलकधारी सिंह महाविद्यालय जौनपुर गाजीपुर पीजी कालेज गाजीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था । विजेता टीमों को ट्राफी देकर व अन्य सभी खिलाड़ियों को सांत्वाना पुरस्कार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

पूरे खेल में खिलाड़ियों का अनुशासन ,उत्साह व बेहतर तालमेल सराहनीय रहा ।

मुख्य अतिथि डॉ सत्यराम प्रजापति प्रबंधक राजा श्री कृष्ण दत पीजी कालेज ने विजेता टीम को बधाई दिया अन्य टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पठन पाठन के साथ जीवन में खेल भी आवश्यक है । खेल से शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) शंभूराम ने किया , और अपने संबोधन में कहा कि खेल से अनुशासन संयम और नैतिक मूल्य का विकास होता है
विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा अखिलेश्वर शुक्ला , व जीयाराम यादव उप प्रबंधक राज कालेज रहे।

खेल रेफरी की भूमिका में मनोज यादव , आकाश सिंह , धर्मेन्द्र चौहान रोहित चौहान रहे। पर्वेक्षक निलेश यादव व अच्छेलाल यादव रहे । खेल प्रतियोगिता सफल संचालन /कमेंट्री डा लालसाहब यादव विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग ने किया । इसके पूर्व अतिथियों को शाल और और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर डा विजय प्रताप तिवारी पूर्व खेल सचिव वी वी एस पी यूनिवर्सिटी जौनपुर । डॉ निशीथ सिंह डॉ ओम प्रकाश दुबे। डॉ अविनाश कौल, डा यदुवंश यादव डॉ रामानंद अग्रहरि डॉ सुशील विवेक यादव डॉ संतोष पांडेय मनोज तिवारी , डा रमेश सोनी , डॉ चंद्रमबुज कश्यप सुधाकर शुक्ला संतोष शुक्ला सुधाकर मौर्य सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे

अंत में आयोजन सचिव डॉ अखिलेश गौतम शारीरिक शिक्षा विभाग राजा श्री कृष्ण दत पीजी कालेज जौनपुर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया

गृहमंत्री अमित शाह के हाथ जौनपुर के DM हुए सम्मानित 

0
गृहमंत्री अमित शाह के हाथ जौनपुर के DM हुए सम्मानित 
गृहमंत्री अमित शाह के हाथ जौनपुर के DM हुए सम्मानित 

जौनपुर: मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान में सूबे में सबसे आगे रहने पर जनपद जौनपुर के डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र को गृहमंत्री अमित शाह और मा0 मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित “उत्तर प्रदेश दिवस“ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले 5 जिलों के जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने सम्मानित किया।


जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के अलावा रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी आजमगढ़ अनुनय झा जिलाधिकारी हरदोई,अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी अंबेडकर नगर और मृदुल चौधरी जिलाधिकारी झांसी को भी गृह मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चंद्र के अथक प्रयासों से जौनपुर जनपद कई महीनों से शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। इस योजना में आजमगढ़ दूसरे और हरदोई तीसरे स्थान पर है। यूपी दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  जिलाधिकारी जौनपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सतत प्रयास है कि यूपी एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को प्राप्त करे।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बताया कि स्वरोजगार प्रदान करने के युवाओं को बैंक से जोड़ने के लिए के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जौनपुर को 2500 युवाओं को वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वरोजगार के लिए लोन दिलवाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 8240 आवेदनपत्र प्राप्त हुए। इनमें से 7033 आवेदनपत्र बैंक को भेजे गए। परीक्षण के बाद 3315 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किया गया। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष ऋण स्वीकृत का 132 प्रतिशत रहा। इस तरह से जौनपुर जनपद पूरे राज्य में लक्ष्य से अधिक युवाओं को योजना का लाभ पहुंचाकर पहले स्थान पर रहा।