Home Blog Page 5

नहाते समय गोमती नदी में डूबे 6 लोग, 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया,दो लापता।

0
Oplus_131072

जौनपुर-जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी के सादभावना पुल के पास विसर्जन घाट के समीप नहाते समय दो युवक नदी में डूब गये। तथा चार लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया।इस प्रकार घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी उम्र 24 दिलीप पटेल पुत्र दशरथ पटेल व दुसरा युवक वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद निवासी बताया जा रहा है।जो अपने दोस्त के यहां जगदीशपुर आया था।

जहां से कुल 6 लोग गोमती नदी सद्भावना पुल के पास स्नान करने गए थे।स्नान करते समय सभी लोग डूबने लगे वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से चार लोगों को नदी से डूबने से बचाया तथा दो लोग नदी में डूब गए जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की टीम बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दिया।

20 जून तक यूपी, पंजाब हरियाणा समेत दिल्ली बेहद गर्म और पसीने से भरा रहेगा

0
Oplus_131072

मौसम की भविष्यवाणी ; 5 जून से लेकर 20 जून तक महाराष्ट्र मध्य प्रदेश उड़ीसा आंध्र प्रदेश बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा दिल्ली बेहद गर्म और पसीने से भरा रहेगा जब की 4 जून को दूसरी बार मानसून केरल में प्रवेश करेगा और केरल कर्नाटक गोवा तमिलनाडु में पांच जून तक फैल जाएगा 10 जून तक या महाराष्ट्र ‌ आंध्र प्रदेश उड़ीसा बंगाल सिक्किम नेपाल भूटान अरुणाचल प्रदेश असम मिजोरम त्रिपुरा मेघालय मणिपुर में फैल जाएगा

15 जून तक यह गुजरात और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों में पहुंच जाएगा ‌ जबकि 20 जून तक इसके दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान में पहुंचने की संभावनाएं हैं 25 जून तक यह दिल्ली और उत्तराखंड में पहुंच जाएगा 30 जून तक इसके संपूर्ण भारत में पहुंचकर फैल जाने की आशा है

जौनपुर और आसपास भी है 18 से 21 जून के आसपास पहुंच रहा है तब तक भयंकर गर्मी कितना और प्रचंड अल्ट्रावायलेट किरणें बहुत ही भीषण रूप में रहेंगे इस कालखंड में कुछ आंधी तूफान वज्र पर बिजली की गरज और चमक के साथ होने वाली वर्षा जो दो बार संभव है कुछ राहत देगी बाकी समय भीषण और प्रचंड रहेगा ‌ लोग गर्मी से पागल हो जाएंगे जिसकी वजह है कि 40 से 43 डिग्री सेल्सियस का तापमान वास्तविक रूप में 47 से 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा 18 जून के आसपास इसमें राहत की संभावना है

इस बार का मानसून अनिश्चित अनियमित विलंबित और बीच-बीच में टूटने वाला रहेगा जिससे बार-बार सूखा और काल की स्थितियां पैदा होगी खेती किसानी बागवानी इत्यादि करने वालों को इसका ध्यान रखना होगा ‌ इसके साथ-साथ अचानक ही एक ही साथ भयानक वर्षा होने से भी भयंकर स्थितियां पैदा होगी वर्ष का समय कम लेकिन तीव्रता बहुत अधिक रहेगी अधिकांश वर्षा झंझा झकोर घन गर्जन वज्रपात वारिदमाला बिजली ‌‌ की गरज और चमक तथा भयानक वज्रपात के साथ होगा धन-धन और पशुओं के भीषण हानि होगी कुल मिलाकर अभी 10 दिनों तक भयानक गर्मी उमस पसीना झेलने को विवश रहना पड़ेगा हवा लगातार बदलती रहेगी और हवा की गति धीमी होने से गर्मी पसीना और भी अधिक होगा ।

इन सभी का कारण वर्षा और हरियाली का पेड़ पौधों का लगातार भयानक रूप से घटते चले जाना सीमेंट कंक्रीट और पत्थर के जंगल और पक्की फर्श का लगातार विस्तार होना वातावरण में प्रदूषण गंदगी और विकिरण के कारण प्रचंड पराबैंगनी किरणों का निर्माण ओजोन की परत में छेद और संतुलन सूर्य में होने वाली बहुत ही भयानक परमाणु नाभिकीय अभिक्रियाएं और उत्सर्जित होने वाला विकिरण हिमालय का अमीर और तिब्बत के पत्थर तथा ध्रुव प्रदेशों में बर्फ और ग्लेशियर की कमी जगह-जगह रेडियो और मोबाइल के टावर जल स्रोतों का लगातार घटना और धरती की नमी का काम होना तथा भूमध्य सागर और विषुवत प्रदेशों में जलवायु में असंतुलन ‌ इसका प्रमुख कारण है प्राकृतिक संसाधनों का दोहन पत्थर और पर्वतों का वनस्पति और पेड़ पौधों से विहीन हो जाना जैसी परिस्थितियों प्रकृति को पूरी तरह से बदलकर उग्र और भयानक बना रहे हैं और यह सब कुछ आज की पढ़ी-लिखी वैज्ञानिक पीढ़ी का कमाल है यदि कुछ बहुत ही बड़ा कार्य इन सबको रोकने के लिए नहीं किया गया तो भयानक विनाश प्रचंड चक्रवात और तूफान ज्वालामुखी विस्फोट सुनामी लहरों और भूकंप मानव सभ्यता को तहस-नहस कर देंगे।

  • भविष्यवाणी -डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने जर्जर खड़ंजा को लेकर किया प्रदर्शन।

0

जौनपुर-जनपद के रामनगर विकास खण्ड के छत्तीसाकला गांव में जर्जर खड़ंजा को लेकर नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कलावती देवी व सचिव के खिलाफ हाथ उठाकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान उक्त गांव निवासी अमन सिंह व त्रिभुवन सिंह ने ग्राम प्रधान व सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के नहर से लेकर ठाकुर बस्ती तक खड़ंजा पूरी तरह से खराब हो गया है।जिसके कारण हम लोगों को आने-जाने में काफी समस्या व कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।मार्ग खराब होने के कारण इस मार्ग पर चार पहिया वाहन नहीं आ सकता। यहां तक कि इस मार्ग से जो व्यक्ति बाइक लेकर आता-जाता है।वह कब इस मार्ग पर गिरकर घायल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।खराब मार्ग होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना प्रति दिन करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बराबर इस मार्ग पर आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हुआ करते हैं। और जैसे ही बरसात होता है तब इस मार्ग का स्थित और खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग को सही करवाने के लिए कई बार जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत किया गया।लेकिन सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की इस मार्ग को ठीक कराने के लिए लगभग दो वर्षों से शिकायत कर रहे हैं।लेकिन आज तक इस खड़ंजे का मरम्मत नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ग्राम प्रधान व सचिव सहित जिम्मेदार सभी अधिकारी व कर्मचारी पुरी तरह से कुम्भ कर्णी निद्रा में ली है।सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी इस मार्ग को ठीक नहीं कराया जा रहा है।इस दौरान अमन सिंह,त्रिभुवन सिंह,अरविंद यादव,चंद्रेश यादव,भरत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुआ ढाई सौ खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण

0
JAUNPUR NEW

इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में तैयारी करते हैं खिलाड़ी

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम में परिसर में करीब ढाई सौ जूनियर सीनियर खिलाङी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विगत दो सप्ताह पूर्व डीएम ने प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया था। उनके आदेश के दी सप्ताह बाद भी स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ और नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से करंजाकला की कोई टीम ने इस पर कोई कदम उठाया।

बता देंगे दो सप्ताह पूर्व जिला अधिकारी सैमुअल पाल एन ने जिला खेलकूद कार्यालय एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर निरीक्षण कर परिसर में प्रशिक्षण लेने वाले जूनियर सीनियर खिलाड़ियों के बारे में जानकारी ली। और इस दौरान उन्होंने जिला क्रिङा अधिकारी चंदन सिंह से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी चर्चा की, लेकिन और इस बाबत में उन्होंने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के चिकित्सा प्रभारी समेत समेत जिम्मेदारों को आदेश दिया था कि तत्काल दो दिन के भीतर खिलाड़ियों को ओआरएस पैकेट उपलब्ध हो, इसके साथ ही चिकित्सको की टीम बनाकर इन सभी प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना जरूरी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।डीएम ने सीएमओ को भी आदेश दिया और उन्हें यह जोर दिया कि करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सको की टीम बनाकर सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी करंजाकला से कोई चिकित्सकीय टीम नही गयी,जिसके चलते खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण नही हुआ। जबकि आए दिन खिलाड़ियों को कोई न कोई स्वास्थ्य समस्या सामने आती रहती है । आसपास के चिकित्सकों से वह उपचार लेकर काम चला रहे हैं ।इस बारे में इंदिरा गांधी स्टेडियम से परीक्षण के लिए भी जिम्मेदारों ने प्रयास किया। लेकिन अभी तक प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों का कोई स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ।


डीएम के आदेश पर 19 मई को ओआरएस का पैकेट आकर प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को वितरित किया गया, लेकिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी था, जिस पर जिला अधिकारी का आदेश भी था ,अभी तक कोई स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ, प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है।

चंदन सिंह
जिला क्रिङा अधिकारी
जौनपुर,

फेरी कर लौट रहा युवक ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

0
JAUNPUR NEW

खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित गोरारी के पास बुधवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक फेरी व्यवसायी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शेरजुरहमान (45 वर्ष) पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी सीतापुर जनपद, खेतासराय क्षेत्र में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करते हैं। बताया जाता है कि वह रोज की तरह फेरी का काम समाप्त कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोरारी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

नवागत जिला बेसिक शिक्षा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने किए स्वागत

0

जौनपुर

नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर समीर का पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने संगठनों के साथ मिलकर पुष्प कुछ देकर स्वागत किए। हम आपके मार्गदर्शन में काम करने बेहद उत्साहित हैं। अनुभव और नेतृत्व से हमारी टीम को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आपके नेतृत्व में काम करने और कुछ नया सीखने को मिलेगा। हमारे संगठन सब उत्सुक हैं। आपकी ऊर्जा और विचारों से हमारी टीम और भी मजबूत होगी।


जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जनपद जौनपुर सिराज ए हिंद की धरती है शिक्षा का माहौल उच्च स्तर का रहता है। हमें पूरा विश्वास है कि आपका मार्गदर्शन और दृष्टिकोण हमारी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवागत बी एस ए ने कहा कि सामंजस्य बनाकर शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज,मंडलीय मंत्री कुंवर यशवंत सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव,बक्सा ब्लॉक इकाई अध्यक्ष जय सिंह यादव आदि उपस्थित रहे

एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर,आधा दर्जन घायल

0
Oplus_131072

कलकत्ता से माँ का शव लेकर अंबेडकरनगर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के भुड़कुड़हाँ मोड़ के पास बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शव लेकर जा रही एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करमपुर गाँव निवासी राकेश सिंह अपनी माँ कौसल्ल्या सिंह का शव पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पैतृक गाँव लाकर अंतिम संस्कार करने के लिए एम्बुलेंस से जा रहे थे। एम्बुलेंस में उनके पिता शिवमूर्ति सिंह सहित अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान भुड़कुड़हाँ मोड़ के समीप सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से एम्बुलेंस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार बेचनराम सरोज (65 वर्ष) तथा चालक गिरधारी यादव (40 वर्ष) निवासी उदयकरणपुर, थाना औराई, जनपद भदोही अयोध्या से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि स्कॉर्पियो का एयरबैग समय पर खुल जाने के कारण उसमें सवार लोगों की जान बच गई और उन्हें अपेक्षाकृत कम चोटें आईं। हादसे में एम्बुलेंस सवार राकेश सिंह (45 वर्ष), शिवमूर्ति सिंह (67 वर्ष) निवासी करमपुर, थाना कोतवाली, जनपद अंबेडकरनगर, एम्बुलेंस चालक रंजीत बनर्जी तथा परिचालक सुदीप निवासी वर्धमान, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। साथ ही घायलों के परिजनों को घटना की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भुड़कुड़हाँ मोड़ पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मोड़ पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण अक्सर हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर यातायात सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की माँग की है।

फ़र्ज़ी सोशल ऑडिट मामले में पुलिस का शिकंजा, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

0
JAUNPUR NEW

फर्जी सोशल ऑडिट की आड़ में उगाही का खेल बेनकाब, गाँव-गाँव घूमकर प्रधानों से ऐंठे रुपये

जौनपुर: शाहगंज-सोंधी विकास खंड में फर्जी सोशल ऑडिट के नाम पर की जा रही धनउगाही का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। कार सवार तीन युवकों ने खुद को विभागीय ऑडिटर और अधिकारी बताकर ग्राम पंचायतों में दस्तक दी और विकास कार्यों की फाइलों में कथित खामियाँ निकालकर ग्राम प्रधानों को कार्रवाई का खौफ दिखाते हुए रुपये वसूले। मामला उजागर होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कथित ऑडिटर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, इन युवकों के पास उन ग्राम पंचायतों की सूची थी जिनका सोशल ऑडिट शेष बताया जा रहा था। उन्होंने पंचायतों में पहुँचकर अभिलेख, वाउचर और भुगतान रजिस्टर की तहकीकात शुरू की और अनियमितताओं का हवाला देकर प्रधानों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि ग्राम पंचायत भरोठा में प्रधान अमरदेव गौतम से 25 हजार रुपये की माँग की गई, बाद में 10 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई। वहीं वसीरपुर में भी प्रधान से दो हजार रुपये वसूलने का आरोप है।

मामले की हकीकत तब सामने आई जब अब्बोपुर गाँव में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को युवकों की गतिविधियों पर शुब्हा हुआ। लोगों ने उनकी पहचान और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि जिले से किसी भी प्रकार के सोशल ऑडिट का कोई नया आदेश जारी ही नहीं हुआ है। सख्त पूछताछ में कथित ऑडिटर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। खुद को घिरता देख तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बेचैनी और अफरा-तफरी का माहौल है। प्रधानों का कहना है कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा उगाही का गिरोह हो सकता है, जो सरकारी जांच के नाम पर ग्रामीण प्रतिनिधियों को निशाना बना रहा था। इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सोशल ऑडिट के लिए जिले से कोई नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि धनउगाही की शिकायत मिली है तो पूरे मामले की गहन जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चिरैयाडीह गाँव में फर्जी ऑडिटर बनकर धनउगाही करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार ग्राम प्रधान अमरदेव की तहरीर पर अंकित, वीरू और नवनीत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर के अनुसार एक युवक ने फोन कर स्वयं को विकास भवन का ऑडिटर बताया और अगले दिन घर पहुँचकर धन वसूलने का प्रयास किया। पुलिस अब इस पूरे रैकेट के तार खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह गिरोह अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह लोगों को अपना शिकार तो नहीं बना रहा था। सरकारी जाँच का नाम लेकर गरीब ग्रामीण व्यवस्था को ठगने वालों पर अब कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। क्षेत्र की जनता की निगाहें अब पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

आरों वाटर पर बैनर लगवाने का वीडियों सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,

0
Oplus_131072


नगर वासियों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव का एक वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियों लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियों में साफ देखा जा रहा है कि उक्त नगर पंचायत में किस प्रकार से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। नगर पंचायत के द्वारा लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर पंचायत में जगह-जगह आरों लगवाया गया है। जब आरों का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से सड़ कर खराब हो गया है। तब इस भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा उसके ऊपर बैनर लगवाया जा रहा है ताकि आरों का जो बाहरी हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया है उसको ढका जा सके। नगर पंचायत के इस कारनामें का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। नगर वासियों ने कहा कि जहां सरकार एक तरफ भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की बात करती है तो वहीं उक्त नगर पंचायत में खुलेआम नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक कहावत है कि शासन-प्रशासन डाल-डाल तो नगर पंचायत कजगांव पात-पात यहां यह बात पूरी तरह से सत्य साबित होता है। लोगों ने बताया कि यह नगर पंचायत कजगांव जनपद का एक ऐसा नगर पंचायत है जो हमेशा अपने करनामों के चलते चर्चा में बना रहता है। जब इस वीडियों के बारे में नगरवासियों से बातचीत किया गया तो नगरवासियों ने बताया की नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के द्वारा नगर पंचायत में खुलेआम मनमानी ढंग से सभी कार्य कराये जाते हैं। उक्त नगर पंचायत के सभासद पति सूरज कन्नौजिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया की यह आरों वाटर लगभग दो वर्ष पूर्व लगवाया गया है। जिसमें पहले से ही भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार नगर पंचायत द्वारा किया गया था। आज जब आरों का बाहरी हिस्सा सड़कर खराब हो गया है तो उस भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा उस पर बैनर लगवाया जा रहा है ताकि देखने वाले लोगों को ऐसा प्रतीत हो कि आरों पूरी तरह ठीक है। इसी क्रम में सभासद अरविन्द प्रजापति ने वायरल वीडियों पर कहां कि इस नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के सिवा और कुछ भी नहीं है। यहां शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-केवट संवाद सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

0
Oplus_131072

जौनपुर |

महादेव धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के 16वें दिन, सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार और सामूहिक महामंत्र जाप

सुबह के सत्र में मुख्य आचार्य पंडित अभिषेक मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अरविंद सिंह, हिमांशु उपाध्याय, शिवानी सिंह, तृप्ति उपाध्याय और शिवानी शुक्ल ने पवित्र महामंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का सामूहिक जाप किया। इसके साथ ही सुशील कुमार उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, प्रभाकर शुक्ल, लक्ष्मी उपाध्याय, अमरनाथ शुक्ल, लालजी शुक्ल, सदानंद शुक्ल, लालप्रताप सिंह, दीनानाथ, विकास, संतोष, श्याम सुंदर और संजय प्रजापति, डब्बू प्रजापति सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महादेव को जल और प्रिय बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

राम-केवट संवाद और भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल

पुरुषोत्तम मास के सोलहवें दिन श्री रामचरितमानस के मास परायण पाठ में अयोध्याकाण्ड के अंतर्गत 15वें विश्राम के आगे और 16वें विश्राम तक की पावन कथा का रसपान कराया गया। मुख्य कथा वाचक पंडित श्रेय मिश्र और उनके सहयोगियों—कैलाश नाथ शुक्ल, हीरामणी उपाध्याय, रामसागर शुक्ल व अरविंद शुक्ल ने वनगमन के अत्यंत मार्मिक प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया।कथा व्यास ने प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के गंगा तट पर पहुँचने और केवट के अनन्य प्रेम का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान कथा वाचक पंडित श्रेय मिश्र ने केवट के निश्छल भाव और मनुहार को अपने मधुर कंठ से भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने मानस की चौपाइयों के साथ-साथ यह मार्मिक गीत गाया:

माँगी नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरम मैं जाना।
चरन कमल रज कहुं सबु कहई, मानुष करनि मूरि कछु अहई॥

इसके तुरंत बाद कथा वाचक ने केवट और प्रभु राम के बीच के प्रेम को दर्शाते हुए एक और भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया, जिसने पंडाल में उपस्थित हर भक्त को मंत्रमुग्ध कर दिया:
“पद पखारन दे ओ मोरे राम, नाव में बैठाए लूंगा।
सुना है तेरी धूल में जादू, नैया नारी बन जाएगी,गरीब की रोटी छिन जाएगी, पहले चरण धुलाए लूंगा…”

गीत और कथा के इस अद्भुत संगम को सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। केवट द्वारा प्रभु के चरण पखारने और गंगा पार कराने के इस मर्मस्पर्शी प्रसंग ने सभी भक्तों की आँखें नम कर दीं।

भव्य रुद्राभिषेक और महाआरती

विशेष अनुष्ठान के अंतर्गत क्षेत्र के प्रतिष्ठित श्रद्धालु अशोक शुक्ल ने अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य यजमान के रूप में बैठकर देवाधिदेव महादेव का दुग्धाभिषेक और भव्य रुद्राभिषेक संपन्न किया। संध्याकाल में भगवान मृत्युंजय की दिव्य महाआरती उतारी गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने सहभागिता की। आरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच भव्य रूप से प्रसाद का वितरण किया गया।