Home Blog Page 61

Jaunpur Crime,5 people arrested with heroin

0
Oplus_131072

Jaunpur Crime ,हीरोइन के साथ 5 लोग गिरफ्ता

taftish of crime :यूपी के जौनपुर मे लाइनबाजार थाने की पुलिस ने एक महिला समेत 5 तस्करो को गिफ्तार किया है कब्जे से 160 ग्राम नशीला पाऊडर (हेरोइन) एक छोटा तराजू व 10 बटखरा पैंकिंग की पन्नी (लगभग 125) व रबड बैंड व 01 चार पहिया वाहन न0- UP 62 CC 0097 व दो अदद कीपैड मोबाईल व 1800 रुपया नगद बरामद-

प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के मार्गदर्शन में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम मय स्वाट टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर 04 नफर अभियुक्तगण 1. पुनित अस्थाना पुत्र दिनेश चन्द्र अस्थाना निवासी सीटी स्टेशन के पास थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर 2.दिव्यम सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी काली कुत्ती थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 3.तालिब पुत्र मो0 रईश निवासी काली कुत्ती थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 4. राहुल सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निवासी महरुपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर व एक नफर अभियुक्ता 1. प्रमिला देवी पत्नी स्व0 रामलाल निवासी केशवपुर डी0एम0 आवास के पीछे थाना कोतवाली जनपद चंदौली को 160 ग्राम नाजायज नशीला पाऊडर ( हेरोइन ) व एक अदद छोटा तराजु व 10 अदद बटखरा , पैंकिंग की पन्नी (लगभग 125) व रबड बैंड व एक अदद चार पहिया वाहन, दो अदद कीपैड मोबाईल व 1800 रुपया नगद के साथ आज समय करीब 01.50 बजे पानी की टंकी के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर 323/25 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस.एक्ट थाना लाइन बाजार पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही मे जुटी हुई है।

राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

0
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में 79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने झंडोत्तोलन किया । इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक जी ने कहा कि यह आजादी हमको बड़े ही त्याग और बलिदान से मिली है । जिसकी रक्षा करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है । हमें अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। एक सशक्त भारत बनाने के लिए हमें सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा । सभी शिक्षक पठन पाठन पर विशेष ध्यान , उत्तम पठन पाठन से छात्रों का शैक्षिक विकास होगा । शैक्षिक विकास से छात्र छात्राएं एक सुयोग्य नागरिक बनेंगे ।

राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

प्राचार्य प्रो (डॉ) शंभूराम ने देश के अमर सपूतों को नमन किया । और उच्च शिक्षा निदेशक अमित भारद्वाज के संदेश को पढ़ कर सुनाया । प्राचार्य जी अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी देश वासी 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है । देश के अमर शहीदों ने विषम परिस्थिति में यह आजादी हमे दी । हम सभी देश वासी देश कैसे एक विकसित देश बनेगा । इसके बारे में सोचे और एक दूसरे से चर्चा करे । एक अच्छा नागरिक बने । आपने कहा कि आज के 78 साल पहले जब संसाधन की कमी थी फिर भी हमारे स्वतंत्रता सेनानी सफल रहे । गुलामी की बेड़ी से देश को आजाद कराए
ऐसी पीढ़ी हम लोगों को भी तैयार करनी चाहिए ।जब हम परतंत्र थे तब समस्याएं ज्यादा थी । आपने कहा कि आज तकनीकी विकास तेजी से हुआ है । इसलिए वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करना चाहिए और वैसा ही सोच रखना चाहिए

आज विश्व विद्यालय, महाविद्यालय का तेजी से निर्माण हो रहा है शिक्षक ही हमारे राष्ट्र एवं भविष्य के शिल्पी है । शिक्षकों से अपेक्षा है कि अच्छे नागरिक बनाएं। अनुशासन का ध्यान रखे

समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अवधेश द्विवेदी , महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज वत्स ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया । संचालन डा मनोज तिवारी ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

JAUNPUR NEWS, छप्पर की दीवार ढहने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

0
JAUNPUR NEWS, छप्पर की दीवार ढहने से अधेड़ की दर्दनाक मौत
JAUNPUR NEWS, छप्पर की दीवार ढहने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

छप्पर की दीवार ढहने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर JAUNPUR NEWS

JAUNPUR LETEST NEWS जौनपुर : खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरी कला गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कच्ची दीवार ढहने से 60 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रामलाल (60 वर्ष) अपने घर के पास बने छप्पर में बुधवार की रात सो रहे थे। अचानक आधी रात के समय छप्पर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गए। घटना इतनी अचानक हुई कि आस-पास के किसी व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगी।

रामलाल पूरी रात मलबे के नीचे दबे रहे। गुरुवार सुबह जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो उन्हें मलबे में दबा पाया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक रामलाल अपने पीछे पत्नी कलावती और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे रमेश विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि दूसरे बेटे दशरथ और दिनेश गांव में ही रहते हैं। पिता की अचानक मौत से तीनों बेटे गहरे सदमे में हैं। पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि रामलाल मेहनतकश, मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से गांव में गहरा शोक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

JAUNPUR: अब्बोपुर गांव के कोटेदार की सर्पदंश से मौत,गांव में मातम  

0
JAUNPUR: अब्बोपुर गांव के कोटेदार की सर्पदंश से मौत,गांव में मातम  
JAUNPUR: अब्बोपुर गांव के कोटेदार की सर्पदंश से मौत,गांव में मातम  

The ration dealer of Abbopur village died due to snake bite, mourning in the village in jaunpur

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर: खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया। गांव के कोटेदार सभाजीत बिंद (74 वर्ष) की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सभाजीत बिन्द रोज़ की तरह सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत का निरीक्षण करने के बाद वह घर लौट रहे थे, तभी खेत की मेड़ पर अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। डंसते ही सभाजीत ने दर्द और जलन की शिकायत की, जिसके बाद उनके साथ मौजूद लोग और परिजन तुरंत उन्हें नज़दीकी एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुँचने से पहले ही परिजन उन्हें जौनपुर शहर के एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सभाजीत बिन्द गांव के सम्मानित व्यक्ति और लंबे समय से कोटेदार पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुँची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाए। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, मामले की जानकारी होने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,गुरैनी सड़क हादसे में बस चालक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS,गुरैनी सड़क हादसे में बस चालक गिरफ्तार

0
JAUNPUR NEWS,गुरैनी सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक गिरफ्तार
JAUNPUR NEWS

Roadways bus driver arrested in Gurani road accident jaunpur news

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने ट्रक से हुई सड़क दुर्घटना के मामले में रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार,12 अगस्त की रात भुडकुडहा मोड़, गुरैनी के पास रोडवेज बस (संख्या UP 65 LT 8691) और ट्रक (संख्या UP 45 AT 1268) के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। इस मामले में थाना खेतासराय में तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान बस चालक की पहचान रमाकांत पुत्र कन्हैयालाल (32 वर्ष) निवासी पुराघन्नी,थाना फूलपुर,जिला आजमगढ़, के रूप में हुई। गुरुवार को पुलिस ने उसे मुखबीर की सूचना पर गुरुवार की दोपहर अम्बारी जिला आज़मगढ़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते चालान भेज दिया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

बस ट्रक एक्सीडेंट में  मृतक के ससुर की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा 

गुरैनी बाजार में मंगलवार की देर रात बनारस डिपो की बस संख्या UP 65 LT 8691 वाराणसी से शाहगंज के लिए लगभग 30 यात्रियों को लेकर जा रही थी तभी गुरैनी पेट्रोल पम्प के समीप सामने से आ रहे ट्रक में दूसरी साइड जाकर बस ने टक्कर मार दिया। जिसमें परिचालक समेत 6 यात्रियों की मौत हो गयी और 18 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। पूनम विश्वकर्मा पत्नी बृजेश विश्वकर्मा (26), प्रियल (2) वर्ष पुत्री बृजेश विश्वकर्मा निवासीगण निजामपुर, थाना शाहगंज, गेना देवी (56) पत्नी इंदल निवासी गोधना थाना पवई,आजमगढ़, देवीप्रसाद (35) पुत्र हरिहर निवासी पटैला थाना खुटहन, रतनलाल (54) पुत्र रामहरख निवासी खलौतीपुर थाना खेतासराय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं रोडवेज बस का परिचालक राजेन्द्र प्रसाद निवासी जमैथा थाना जफराबाद निवासी गम्भीर रूप से घायल को ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया। जहां पर उसका इलाज के दौरान मौत हो गयी। बस में सवार यात्री खेतासराय निवासी शनि साहू ने बताया कि पूर्वांचल तक बस सही से स्लो चल रही थी। उसके बाद गति अचानक तेज हो गयी यात्रियों ने तेज़ गति का विरोध किया तो चालक ने कहा हमे शाहगंज जल्दी पहुंचना है सुबह वापस बनारस है बस को टारगेट पूरा करना होता है। तेज़ गति के कारण गुरैनी में असन्तुलित होकर ट्रक में टक्कर मार दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय  के मुताविक  लपरी कोइरीडीहा के बीच बस के धक्के से कोई  मोटरसाइकिल सवार असंतुलित हो गया। जिसके कारण चालक तेज़ रफ़्तार से बस लेकर भाग रहा था और कान में फोन लगा कर बात कर रहा था जिसके चलते यह दुर्घटना हो गई ।

देश के जवानों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक)

0

जवान के परिवार का सम्मान, देशभक्ति को दिया नया आयाम

खेतासराय (जौनपुर): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल खेतासराय के कार्यकर्ताओं ने सीमा पर तैनात जवान के परिवार का सम्मान किया।
मंडल के बीबीपुर निवासी विवेक विश्वकर्मा के घर पहुँचे और उनके दादा जी का अंगवस्त्र से सम्मान किया। विवेक विश्वकर्मा इस समय भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग राजस्थान में है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष गुप्ता धर्मरक्षक ने जवानों के त्याग और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक का परिवार भी उतना ही सम्मान का अधिकारी है।जितना कि एक सैनिक जिनकी वजह से हम सभी भारतीय अपने घरों मे सुरक्षित महसूस करते है। सैनिक का सम्मान देश का सम्मान के बराबर है और उनके परिवार का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, राजदेव बिन्द, रामावतार बिन्द (राजू), गरजुन बिन्द, ओमकार बिन्द, अनिल विश्वकर्मा, अनूप गुप्ता समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR BUS ACCIDENT UPDATE 

0
JAUNPUR BUS ACCIDENT UPDATE 
JAUNPUR BUS ACCIDENT UPDATE 

सड़क दुर्घटना में मृतक के ससुर की तहरीर पर मुकदमा jaunpur bus accident update,    

JAUNPUR BUS ACCIDENT UPDAT जौनपुर: खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में मंगलवार की देर रात बनारस डिपो की बस संख्या UP 65 LT 8691 वाराणसी से शाहगंज के लिए लगभग 30 यात्रियों को लेकर जा रही थी तभी गुरैनी पेट्रोल पम्प के समीप सामने से आरहे ट्रक में दूसरी साइड जाकर बस ने टक्कर मार दिया। जिसमें परिचालक समेत 6 यात्रियों की मौत हो गयी और 18 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टरों ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया परिचालक इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया है।

पूनम विश्वकर्मा पत्नी बृजेश विश्वकर्मा (26), प्रियल (2) वर्ष पुत्री बृजेश विश्वकर्मा निवासीगण निजामापुर, थाना शाहगंज, गेना देवी (56) पत्नी इंदल निवासी गोधना थाना पवई, आजमगढ़, देवीप्रसाद (35) पुत्र हरिहर निवासी पटैला थाना खुटहन, रतनलाल (54) पुत्र रामहरख निवासी खलौतीपुर थाना खेतासराय को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रोडवेज बस का परिचालक राजेन्द्र प्रसाद निवासी जमैथा थाना जफराबाद निवासी गम्भीर रूप से घायल को ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया।

जहाँ पर उसका इलाज के दौरान मौत हो गयी। बस में सवार यात्री खेतासराय निवासी शनि साहू ने बताया कि पूर्वांचल तक बस सही से स्लो चल रही थी। उसके बाद गति अचानक तेज हो गयी यात्रियों ने तेज़ गति का विरोध किया तो चालक ने कहा हमे शाहगंज जल्दी पहुंचना है सुबह वापस बनारस है बस को टारगेट पूरा करना होता है। तेज़ गति के कारण गुरैनी में असन्तुलित होकर ट्रक में टक्कर मार दिया। वहीं थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि लपरी कोइरीडीहा के बीच बस के धक्के से कोई मोटरसाइकिल सवार असंतुलित हो गया। जिसके कारण चालक तेज़ रफ़्तार से बस लेकर भाग रहा था और कान में फोन लगा कर बात कर रहा था यही घटना का कारण बना।

JAUNPUR BUS ACCIDENT UPDET घायल खेतासराय कस्बा के भटियारी सराय वार्ड निवासी

खेतासराय कस्बा के भटियारी सराय वार्ड निवासी

1. सन्नी साहू

गुरैनी निवासी

2. मनोज कुमार
3. सरस्वती
4. राज
5. विनोद सरोज
    6.चंदन

खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला निवासी

7. देवी प्रसाद
8. प्रदीप मिश्रा

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के वनरहिया निवासी

9. ऊषा देवी
10. हरिश्चंद्र

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया निवासी

11. रविन्द्र कुमार

सरपतहा थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी

12. सरिता,

थाना सरपतहा सारीजहाँगीर पट्टी निवासीगण

13. राकेश
14. अखिलेश
 15. राहुल यादव

आजमगढ़ जिले पवई थाना क्षेत्र के गोधना निवासी

16. रामपलट
17. सोना
18. रविन्द्र प्रसाद

मध्य प्रदेश के रीवा निवासी

19. अशोक
20. जीतू

बिहार प्रांत के मोतिहारी निवासी

21. भोला

गुरैनी बाजार के पास बस और ट्रक की टक्कर में जिन यात्रियों की मौत हुई है उनके नाम इस प्रकार है 

पूनम विश्वकर्मा (26) परी (2) निवासीगण निजामापुर, शाहगंज, गेना देवी (56) निवासी गोधना थाना पवई, आजमगढ़,देवीप्रसाद (35) निवासी पटैला थाना खुटहन, रतनलाल (54) निवासी खलौतीपुर थाना खेतासराय

JAUNPUR,दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR,दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
JAUNPUR,दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Wanted accused arrested on rape charges IN jaunpur

खेतासराय (जौनपुर): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन खेतासराय से अभियुक्त हेमन्त पुत्र अनिल कुमार गुप्ता (26), निवासी बागबहार, थाना पवई, जनपद आज़मगढ़ को दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना खेतासराय में दुष्कर्म से जुड़ा मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।

16 अगस्त से उद्यान पार्क JAUNPUR में प्रवेश पर रोक,टिकट पास लागू

0
16 अगस्त से उद्यान पार्क JAUNPUR में प्रवेश पर रोक,टिकट पास लागू
16 अगस्त से उद्यान पार्क JAUNPUR में प्रवेश पर रोक,टिकट पास लागू

Ticket pass applicable for entry into JAUNPUR Udyan Park from August 16

JAUNPUR NEWS जौनपुर :लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में 16 अगस्त से आगन्तुको के प्रवेश पर टिकट पास लागू 16 अगस्त  से लोहिया पर्यावणीय उद्यान पार्क में टिकट व्यवस्था पुनः लागू कर दी गयी है, कृपया सभी से अनुरोध है कि अपना मासिक त्रैमासिक छमाही वार्षिक,पास तत्काल बनवाने का कष्ट करे। टिकट एवं पास की दर दैनिक टिकट दर रू0 05, मासिक पास दर रू0 100, त्रैमासिक पास दर रू0 250, छमाही पास दर रू0 500, वार्षिक पास दर रू0 1000 है। पास बनवाने हेतु कृपया प्रभारी के मो0न0 7007284234 सह प्रभारी मो0न0 9580731907 से सम्पर्क करें। पार्क को स्वच्छ और सुन्दर रखने हेतु टिकट पास बनवाकर सहयोग करें।

किसान भाइयों को निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसरउप कृषि निदेशक ने जनपद के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में संचालित राज्य सहायतित तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत तोरिया निःशुल्क बीज मिनीकिट दिये जाने का प्राविधान है।उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार तोरिया मिनीकिट की बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल  https://agridarshan.up.gov.in 31 अगस्त 2025 तक खुला रहेगा। निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त  करने हेतु इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से टोकन की विकास खण्डवार बुकिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते है।  

यह भी पढ़े : JAUNPUR BUS TRACK ACCIDENT 5 की मौत 7 घायल 

jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

0
jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Two day constitutional awareness program concluded at Raja Shri Krishna Dutt PG College jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय द्वारा गठित आई. क्यू .ए .सी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल)के तत्वाधान में स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर छात्र छात्राओं के बीच संविधान- जन जागरूकता विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रथम दिन (12 अगस्त को) क्विज़ प्रतियोगिता करायी गई ।तथा आज (13 अगस्त ) “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषयक व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु यादव और आर्यन तिवारी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया । जबकि द्वितीय स्थान रूपाली मौर्या ने प्राप्त किया और वहीं तृतीय स्थान रंजीत यादव और खुशी तिवारी को बराबर अंक प्राप्त होने चलते दिया गया । आज व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसके पूर्व क्विज विजेता छात्र – छात्राओं को महाविद्यालय के प्रबंधक और मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिया गया । व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. करमचंद यादव (सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज) ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में इतने आदर्श मूल्यों व उपबंधों के बाद क्यों आम आदमी अपने अधिकारों से वंचित है, इसके लिए लोगों को शिक्षित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाना पड़ेगा ।

jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा. प्रशांत त्रिवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर, टी.डी.पी.जी. कॉलेज) ने बताया कि हमारा संविधान विविधता में एकता लाता है । 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी यह स्थिर एवं अडिग बना हुआ है। इसीलिए अपने संविधान पर हमको स्वाभिमान है

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सत्यराम प्रजापति ने की उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों को प्रेरित किया और जागरूक किया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आइ.क्यू.ए.सी. द्वारा किया गया, । आई. क्यू .ए .सी .के सभी सदस्योंप्रो. डा. अनामिका सिंह (संयोजक), डा. लाल साहब यादव (सहसंयोजक), डा. मनोज कुमार वत्स, डा. अनिल कुमार मौर्य, डा. धर्मवीर सिंह, डा. विवेक कुमार, डा. रामानंद अग्रहरि, डा. रमेश चंद्र सोनी, डा. विष्णुकांत तिवारी, डा. संतोष कुमार पांडे, एवं श्री सुधाकर मौर्या की भूमिका सराहनीय रही।

jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

इस अवसर पर डॉ सुनीता गुप्ता डॉ विष्णु मौर्य डॉ अनीता सिंह डॉक्टर नीता सिंह डॉक्टर श्याम सुंदर उपाध्याय डॉ राजेंद्र सिंह डॉक्टर मनोज पाठक डॉक्टर गंगाधर शुक्ला डॉक्टर सुधाकर शुक्ला उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डा. लाल साहब यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग) ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया। अंत में कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष व I.Q.A.C. के सदस्य डॉ मनोज वत्स ने किया।