Home Blog Page 62

JAUNPUR,मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण S.I.R.की तैयारी शुरू

0
JAUNPUR,मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण S.I.R.की तैयारी शुरू
JAUNPUR,मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण S.I.R.की तैयारी शुरू

बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाता के घर जाकर करेंगे गणना प्रपत्र का वितरण

जौनपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के संबंध में प्रेस वार्ता सम्पन्नमतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण  (S.I.R.) की तैयारी शुरू

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण   S.I.R.)  के तहत मतदाता जागरूकता पर दिया जा रहा है जोर

गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान नही लिया जायेगा कोई दस्तावेज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा० दिनेश चंद्र, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की उपस्थिति में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गईजिला निर्वाचन अधिकारी/डा० दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही जनपद में प्रारम्भ कर दी गयी है। यह पुनरीक्षण 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है।

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत कार्यक्रम के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम की अवधि, तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण : 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक किया गया, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरना : 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन : 09 दिसम्बर 2025, दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल किए जाने की अवधि : 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई एवं सत्यापन, व दावे, एवं आपत्तियों त निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किए जाने की अवधिः 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 07 फरवरी 2026 किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की कार्यवाही के दौरान बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र 02 प्रतियों में उपलब्ध कराया जायेगा और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान की जायेगी। बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रह करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि यदि किसी बूथ लेवल अधिकारी को कोई घर बंद अथवा ताला लगा हुआ मिलता है, तो वह गणना प्रपत्र को घर के अन्दर स्लिप कर दिया जायेगा और भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त करने हेतु कम से कम 03 बार उस घर का भ्रमण किया जायेगा।

गणना प्रपत्र का प्रथम भाग आंशिक रुप से पहले से भरा हुआ होगा, जिसमें मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधान सभा का नाम एवं राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी तथा फोटो भी पहले से मुद्रित होगा। बीएलओ द्वारा मतदाता से उसका नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा करवाया जायेगा।

गणना प्रपत्र में सम्मिलित विवरण गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, जन्म तिथि, आयु, आधार संख्या (वैकल्पिक), मोबाइल नम्बर, माता-पिता/पति/पत्नी का नाम, ईपीआईसी नम्बर आदि विवरण अंकित किया जायेगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक घर पर जाकर पात्र मतदाताओं से विवरण प्राप्त करेंगे तथा मतदाता या उसके अभिभावक से हस्ताक्षर कराकर प्रपत्र प्राप्त करेंगे। जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से भरा गया है, उनका भी बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर सत्यापन किया जायेगा। बीएलओ द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र  BLO/ECI Net Mobile Application के माध्यम से अपलोड किये जायेंगे।

गृह भ्रमण के दौरान नये मतदाताओं को सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 तथा नाम सुधार/स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-8 की प्रतियाँ भी भरी जाएँगी। साथ ही घोषणा पत्र भी भरा जायेगा। इस अवधि में मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हीकरण भी किया जाएगा ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाया जा सके। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई  Book a Call with BLO सुविधा के माध्यम से भी मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकते हैं। सभी पात्र नागरिक अपने नाम की स्थिति की जाँच एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  https://voters.eci.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग वायरल हुआ वीडियों, दबोचा गया युवक

0
सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग वायरल हुआ वीडियों, दबोचा गया युवक

खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय पुलिस ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ वीडियों वायरल करने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रिवॉल्वर के साथ एक युवक की वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था। जिसको उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष खेतासराय को जाँच कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जाँच के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान ऐहतेशाम पुत्र हिसामुद्दीन निवासी भुड़कुड़हा के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया, विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। इसके साथ ही साथ शस्त्र निरस्त्रीकरण कर लिए भी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो या वीडियो वायरल करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे कृत्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

फाँसी के फंदे के सहारे मौत को गले लगाई नवविवाहित

0
JAUNPUR NEW

मामला खेतासराय क्षेत्र के मानीकलां गाँव का

खेतासराय(जौनपुर): गुरुवार को खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गाँव मे उस समय हड़कम्प गया जब एक नवविवाहित ने फाँसी के फंदे के सहारे मौत को गले लगा लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह पंखे के लटकते शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जाँच-पड़ताल करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी महेश्वर प्रसाद गौतम पिछले 10 जून को 23 वर्षीय काजल से प्रेम-विवाह किया था। रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश की राजधानी में रहकर ओला चलाने का काम करता है। घर में पत्नी अकेली रहती थी। किसी बात को लेकर काजल बुधवार की रात पंखे के सहारे रस्सी से मौत का फंदा बनाकर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब नित्य की भांति काजल देर सुबह उठी नहीं न तो घर का दरवाजा ही खुल तो काजल के घर के बगल उसकी मौसी की बेटी जगाने के लिए गई तो दरवाजा बन्द था, घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई मौके पर पहुँचे लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे के सहारे फंदे में लटकते शव को देकर आवक हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही मौके पर पहुँच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे का कारण गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मृतक नवविवाहित काजल गाँव में नहीं रहना चाहती है, वह अपने पति एक साथ रहना चाहती थी। इसी बात के ज़िद को लेकर पति से अनबन हुआ। जिसको लेकर मौत को गले लगा लिया।

महिला ने लगाया अपहरण व जान से मारने की धमकी का आरोप

0

खुटहन (जौनपुर)सधनपुर गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मारपीट के मुकदमे में सुलह न करने पर उसे पड़ोसी के द्वारा अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गांव निवासी माला देवी पत्नी राजेन्द्र प्रजापति का आरोप है पड़ोसी नीलेंद्र प्रजापति व दो अज्ञात के द्वारा गत 25 अक्टूबर को उसके घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में आरोपितों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। जिसमें सुलह न करने पर उसे धमकी मिल रही है

समाजवादी मजदूर सभा की समीक्षा बैठक एवं मासिक बैठक हुई संपन्न हुई

0

समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की समीक्षा बैठक एवं मासिक बैठक अर्जुन भवन, तहसील सदर के सामने संपन्न हुई।समीक्षा बैठक के प्रभारी श्री राज कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी मजदूर सभा व मुख्य अतिथि डा० अमित यादव जी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी मजदूर सभा विशिष्ठ अतिथि चन्द्रभूषण यादव राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा व अमरेंद्र यादव प्रदेश सचिव उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया और संचालन जिला महासचिव विशाल कन्नौजिया ने किया। मजदूर सभा के सभी पदाधिकारियों का सत्यापन समीक्षा बैठक के प्रभारी द्वारा किया गया साथ ही 15 दिनों के अंदर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति करने का निर्देश भी दिया गया। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राज कुमार यादव जी ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को अपनी 21 सदस्यों की कमेटी का गठन कर सत्यापित कराने का निर्देश दिया और कहा कि आने वाले समय में संगठन बूथ स्तर तक पहुँचने का काम करेगी।


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (मजदूर सभा) के राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव जी ने कहा कि मजदूर सभा का एक एक कार्यकर्ता मा० श्री अखिलेश यादव जी का सिपाही हैं और उन्हें वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।


बैठक में रामप्रताप विन्द , सादिक अली अवधेश शर्मा, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, सुर्दशन यादव, संदीप सरोज, फूलचन्द्र, वीरेंद्र यादव, राजेश दुबे, कमलेश सरोज, सिद्धार्थ यादव, इंद्रेश, सरजू प्रसाद गुप्ता, दीपक सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।

हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में…

0
Oplus_131072

तमंचे के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • यूपी पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान में जौनपुर पुलिस ने खेतासराय थाने को जांच करके कार्यवाही के लिए किया निर्देशित

खेतासराय (जौनपुर): बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक का तमंचे के साथ वीडियों तेज़ी से वायरल हो रही है। वीडियों वायरल होते यूपी पुलिस व डीआईजी वाराणसी रेंज ने संज्ञान में लिया और जौनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के एक्स पर खेतासराय थाने को जाँच करके विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

बताया जाता है कि यह वीडियों बुधवार की सुबह से ही सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य प्लेटफार्म पर तेजी से ट्रेड हो रही है। इंस्टाग्राम पर रील हमसे जे टकराई सीधे गोली मारब सीने में, नाम अगर बदनाम होय न कवन मजा है जीने में…इसी गाने पर रील तेज़ी से वायरल हो रही है। यह वीडियो खेतासराय क्षेत्र के किसी एक गाँव के युवक का बताया जा रहा है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वीडियों संज्ञान में लेकर घटना की जाँच की जा रही है, यह वीडियों क्षेत्र के भुड़कुड़हां गांव निवासी किसी युवक की बताई जा रही है, जाँच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी।

राकेश अहिर बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

0
राकेश अहिर बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
राकेश अहिर बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

लंबे समय से समाजवादी पार्टी में दे रहे थे योगदान

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्वांचल के जौनपुर जिले के निवासी राकेश अहिर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया । राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने से पूर्वांचल क्षेत्र के नेताओं को खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने जमकर एक दूसरे को बधाई दी।

बता देंगे पूर्वांचल क्षेत्र के जौनपुर जिले के पसेवा गांव के निवासी राकेश अहीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी के प्रति लगन योगदान को देखते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि राकेश रहिर छात्र जीवन से ही समाजवादी पार्टी में अपना योगदान देते रहे । इसके पहले यह लोहिया वाहिनी जौनपुर के जिला सचिव का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। 2019 में कानपुर और बनारस लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा प्रभारी रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी यह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही हाजिर जवाबी, प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक और राजनीतिक नब्जो पर अच्छी पकड़ रखते हैं । हमेशा पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में कोई न कोई अभियान में यह अपना योगदान देते रहें। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर जौनपुर ही नहीं बल्कि पूर्वांचल क्षेत्र में के नेताओं में उसे उत्साह बढी है। और जिले के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात करने बधाई दिया है।

लम्बी बीमारी से नगर पंचायत कर्मचारी का निधन

0

खेतासराय नगर पंचायत में शोक की लहर, शोक सभा कर दी गई श्रद्धाजंली

खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय में कार्यरत टैक्स कलेक्टर रमेश चंद्र (44 वर्ष) निवासी मुबारकपुर, थाना खुटहन का मंगलवार की भोर में बनारस के टाटा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।

अधिशाषी अधिकारी अलका मौर्या के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रमेश चंद्र अपने सौम्य व्यवहार और कर्मनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से नगर पंचायत परिवार ने एक ईमानदार कर्मचारी को खो दिया है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर कविता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, यायावर अली, गुफरान, पूर्व सभासद बृज कुमार यादव, सभासद सतीश यादव त्रिदेव, सलीम अहमद सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,मानदेय को लेकर आशा बहुओं का प्रदर्शन

0
JAUNPUR NEWS,मानदेय को लेकर आशा बहुओं का प्रदर्शन
JAUNPUR NEW

प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंप भुगतान की किया मांग

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं एवं आशा संगिनियों ने मंगलवार को लंबित मानदेय एवं सम्पूर्ण भुगतान की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर लामबद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ उसके बाद पीएचसी सोंधी पहुंच कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव को सौंपा। इस दौरान आशा भानमती, रेखा, सुनीता, मंगीता, रजनी गुप्ता, धीरा देवी, चंद्रावती, शांति, शीला, शकुंतला, नीलम, उर्मिला, संगीता, चिंता, मंजू सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे वर्षों से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य कर रही हैं, फिर भी उन्हें नियमित मानदेय, प्रोत्साहन राशि और अन्य भुगतान का लाभ समय से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, नवजात शिशुओं की निगरानी, परिवार नियोजन, पोषण अभियान और स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इसके बावजूद उनके श्रम का उचित सम्मान नहीं किया जा रहा।

आशा बहुओं ने विभागीय अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत और निवेदन करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी निराशा के चलते उन्होंने कलमबद्ध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। आशा संगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगी।

समिति की ओर से कहा गया कि यदि हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी। आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि वे जनता की सेवा को समर्पित हैं, लेकिन अब सम्मानजनक मजदूरी और अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी मजबूरी है। यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

jaunpur News,चंदन प्रजापति बने सीए  

0
jaunpur News,चंदन प्रजापति बने सीए  
JAUNPUR NEWS

jaunpur news,chandan prajapati becomes ca

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी किसान का बेटा सीए की परीक्षा में सफलता पाई और सीए बन गया। जिससे लोगों ने परिजनों को बधाई दी।

बता दें कि विकासखंड करंजाकला के पतहना गांव निवासी किसान पंचम प्रजापति खेती करके परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। इधर उनका बेटा चंदन प्रजापति सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट ) की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास किया। चंदन प्रजापति सीए बनने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल बन गया। गांव वालों ने भी उनके घर पहुंच कर परिजनों को बधाई दी ।बता दें कि चंदन प्रजापति हाई स्कूल इन्टरमीडीएट शिया कॉलेज से यूपी बोर्ड टॉपर रहा। इसके बाद काशी विद्यापीठ वाराणसी से उसने बीबीए की परीक्षा में भी टॉपर रहा । चंदन प्रजापति ने बताया कि कोई भी लक्ष्य लगातार मेहनत करने पर हासिल की जा सकती है । रोजाना नियमित चार-पांच घंटे पढ़ाई करने पर किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। चंदन प्रजापति ने बताया कि उनके सफलता का श्रेय उनके माता बसंती व पिता पंचम प्रजापति और परिजनों साथ भाई राम अवतार व सुशील प्रजापति, दिलीप प्रजापति को जाता है। अभी हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आगे सिविल की परीक्षा में भी भाग लेंगे।