Home Blog Page 62

jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

0
jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Two day constitutional awareness program concluded at Raja Shri Krishna Dutt PG College jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय द्वारा गठित आई. क्यू .ए .सी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल)के तत्वाधान में स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर छात्र छात्राओं के बीच संविधान- जन जागरूकता विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रथम दिन (12 अगस्त को) क्विज़ प्रतियोगिता करायी गई ।तथा आज (13 अगस्त ) “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषयक व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु यादव और आर्यन तिवारी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया । जबकि द्वितीय स्थान रूपाली मौर्या ने प्राप्त किया और वहीं तृतीय स्थान रंजीत यादव और खुशी तिवारी को बराबर अंक प्राप्त होने चलते दिया गया । आज व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसके पूर्व क्विज विजेता छात्र – छात्राओं को महाविद्यालय के प्रबंधक और मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिया गया । व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. करमचंद यादव (सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज) ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में इतने आदर्श मूल्यों व उपबंधों के बाद क्यों आम आदमी अपने अधिकारों से वंचित है, इसके लिए लोगों को शिक्षित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाना पड़ेगा ।

jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा. प्रशांत त्रिवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर, टी.डी.पी.जी. कॉलेज) ने बताया कि हमारा संविधान विविधता में एकता लाता है । 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी यह स्थिर एवं अडिग बना हुआ है। इसीलिए अपने संविधान पर हमको स्वाभिमान है

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सत्यराम प्रजापति ने की उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों को प्रेरित किया और जागरूक किया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आइ.क्यू.ए.सी. द्वारा किया गया, । आई. क्यू .ए .सी .के सभी सदस्योंप्रो. डा. अनामिका सिंह (संयोजक), डा. लाल साहब यादव (सहसंयोजक), डा. मनोज कुमार वत्स, डा. अनिल कुमार मौर्य, डा. धर्मवीर सिंह, डा. विवेक कुमार, डा. रामानंद अग्रहरि, डा. रमेश चंद्र सोनी, डा. विष्णुकांत तिवारी, डा. संतोष कुमार पांडे, एवं श्री सुधाकर मौर्या की भूमिका सराहनीय रही।

jaunpur News राज कॉलेज में 2 दिवसीय संविधान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

इस अवसर पर डॉ सुनीता गुप्ता डॉ विष्णु मौर्य डॉ अनीता सिंह डॉक्टर नीता सिंह डॉक्टर श्याम सुंदर उपाध्याय डॉ राजेंद्र सिंह डॉक्टर मनोज पाठक डॉक्टर गंगाधर शुक्ला डॉक्टर सुधाकर शुक्ला उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डा. लाल साहब यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग) ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया। अंत में कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष व I.Q.A.C. के सदस्य डॉ मनोज वत्स ने किया।

JAUNPUR BUS TRACK ACCIDENT 5 की मौत 7 घायल 

0
JAUNPUR BUS TRACK ACCIDENT 5 की मौत 7 घायल 
JAUNPUR BUS TRACK ACCIDENT 5 की मौत 7 घायल 

Roadways bus and truck ACCIDENT badly, 5 passengers died and 7 injured in jaunpur

bus track aacident jaunpur जौनपुर : तेज रफ़्तार रोडवेज बस ट्रक में टक्कर 5 यात्रियों की मौत आधादर्जन से अधिक यात्री घायल यूपी के JAUNPUR में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर देखने का मामला सामने आया है ,
मंगलवार की रात्रि सड़क हाद्से में पांच यात्रियों की मौत हो गई जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी  बाजार के पास  रात्रि 10 बजे जौनपुर से शाहगंज जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमे बस में सवार 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। आननफानन में ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर लाया गया जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी BHU के लिए रेफर कर दिया बस में कुल 40 से 50 लोग सवार थे। 

जिला अस्पताल में  डीएम दिनेश चंद्र के साथ एक्सीडेंट में घायलो को देखने  पहुचे एसपी डॉक्टर कौतुभ् ने घायलों का जाना हाल हर संभव मदद का परिजनों को दिलाया भरोषा।शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्रमोद कुमार निषाद ने बताया कि कुल 13 घायल यात्री अस्पताल आये थे जिसमें 1 बच्ची 2 महिला 2 पुरुष समेत कुल 5 लोगो की मौत हुई है एक गंभीर रूप से घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया है 7 घायलों का इलाज चल रहा है।

मृतकों में देवी प्रसाद पुत्र हरिप्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पटैला थाना खुटहन मीना देवी /पति इन्दर उम्र 59 वर्ष निवासी  गोदना /थाना पवई जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है शेष तीन लोगों की  शिनाख्त अभी नही हो सकी है।

विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार आयोजित    

0
विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार आयोजित    
विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार आयोजित    

Legal Literacy Awareness Seminar organized

JAUNPUR NEWS जौनपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान मिशन शक्ति योजना और नारी जागरूकता पर केंद्रित हैं पर एक विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार सिंह की देखरेख में जागरूकता अभियान और पाश एक्ट के आयोजकों के सौजन्य से महराजगंज जौनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस सेमिनार में प्रशांत कुमार सिंह सचिव पूर्ण कालिक डॉ0 दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल देवेंद्र कुमार सिंह पैनल लॉयर एवं काउंसलर अधिवक्तागण प्राधिकरण के अरविंद चौबे पैरेलल ईगल वालंटियर चंद्रावती निगम रिंकी खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य संजय कुमार श्रीवास्तव डॉ संजय कुमार गौतम  और  और परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं वादकारी गण कार्यक्रम सम्मिलित हुए।

विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार आयोजित    


 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाए गए अभियान मुख्य रूप से से कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह ने मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत और मिशन शक्ति योजना तथा पाश एक्ट के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया पाश एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं लड़कियों और अन्य वर्गों के लिए निशुल्क सेवाएं उपलब्ध है कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लैंगिक अपराध और उसके लिए आए गए कमेटी और रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया इसके अलावा उन्होंने प्राधिकरण के कार्य और उद्देश्यों पर भी विस्तार पूर्वक बताते हुए सुलह के द्वारा सभी सुलह योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया।


इस सेमिनार का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ डिफेंस  काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया हर संस्थान और विभाग और तंत्र में नारियो को लैंगिक उत्पीड़न से बचाने के लिए समिति बनाई गई है और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया जिसके मुख्य दिशा निर्देशक जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अय्यर थे, उन्होंने बताया कि किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित प्राधिकरण में मध्यस्थ पैनल लॉयर काउंसलर डिफेंस लीगल सिस्टम पैरालीगल वॉलिंटियर फ्रंट ऑफिस वैवाहिक प्री लिटिगेशन वाद और अन्य से किस प्रकार निशुल्क सहायता और जागरूकता प्राप्त की जा सकती है । राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थ धारा किए गए वाद अंतिम होते हैं और इसमें सारी फीस वापस हो जाती है देश और समाज तथा परिवार का उत्थान नारी के संतुलित विकास और बच्चों में संस्कार डालने से ही संभव है इस पर भी उन्होंने विस्तार  से प्रकाश डाला।


काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव ने विस्तार से लोक अदालत फ्रंट पैनल सिस्टम परिवार न्यायालय में काउंसलिंग सिस्टम और सुलह  के द्वारा मुकदमों के निस्तारण के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह पीड़ित और प्रताड़ित लोग प्राधिकरण में आकर निशुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं पारिवारिक प्रताड़ना और तेजाब इत्यादि से पीडित किस प्रकार सहायता कर सकते हैं इन सभी बारे में बताया । विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जो महिलाओं से संबंधित थे अभियान के बारे में और जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने विकास खंड पर जनहित कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और संजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक विवादों को सुलह समझौता के द्वारा निस्तारित करने पर बल दिया।

समाजसेवी द्वारा बच्चों को किया गया कॉपी,पेन, पेंशल

0
समाजसेवी द्वारा बच्चों को किया गया कॉपी,पेन, पेंशल
समाजसेवी द्वारा बच्चों को किया गया कॉपी,पेन, पेंशल

जफराबाद: छेत्र के संघईपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे गरीब एवं निराश्रित बच्चों को समाजसेवी द्वारा मंगलवार को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई जिसमे कापी , पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केच, आदि प्रमुख थे। समाजसेवी दिनेश चौहान ने बताया कि हम आने यथाशक्ति से गरीब एवं निराश्रित परिवारों हेतु कार्य कर रहे है, इसी कड़ी में हमारी टीम द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा के कुछ सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया है जहां पहुंचकर हम उन बच्चों को पाठ्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। समाजसेवी दिनेश चौहान ने बताया कि हमारा उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित, शोषित, वंचित व्यक्तियों एवं उनके परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है।

करंजाकला ब्लाक से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

0
करंजाकला ब्लाक से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
करंजाकला ब्लाक से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

वीर सपूतो के बलिदान से देश को मिली थी आजादी : सुनील यादव मम्मन

  • इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर में हुआ समापन

जौनपुर। विकासखंड करंजाकला परिसर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ।जिसमें सैकड़ो लोगो शामिल होकर देश की एकता और अखंडता रक्षा के लिए संकल्प लिया और देशभक्ति सद्भावना के तिरंगे की आन बान बनाए रखने के लिए संकल्प लिया।

करंजाकला ब्लॉक परिसर से भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराकर भक्ति की नई लहर पैदा कर दी। सुनील यादव मम्मन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को बड़े से बड़ा योगदान और बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । देश के आन बान तिरंगे कि शान हमेशा बनी रहे । समाज में हर व्यक्ति को राष्ट्रभक्ति के प्रति कृत संकल्पित होना चाहिए। बहुत से वीर सपूतों ने आजादी के लिए बलिदान दिया, तब जाकर देश आजाद हुआ । हम सब का उद्देश्य देश के आन बान शान के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा बना रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा ब्लॉक से चलकर मेडिकल कॉलेज ,औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र होते हुए अन्य कई बाजार चट्टी चौराहा से होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचा और वही समारोह पूर्वक यात्रा का समापन हुआ । इस अवसर पर जिला क्रिड़ा अधिकारी चंदन सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार , शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश यादव, प्रभारी खंड विकास अधिकारी विनोद सहाय श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार यादव, रमेश यादव, चंदन यादव ,जितेंद्र सिंह, उमाशंकर, रोहित कुमार मौजूद रहे।

jaunpur Crime,शांति भंग में 4 गिरफ्तार

0
jaunpur Crime,शांति भंग में 4 गिरफ्तार
jaunpur Crime,शांति भंग में 4 गिरफ्तार

Khetasarai police arrested four accused including peace disturbance and warrant,jaunpur crime

TAFTISH OF JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) सोमवार को खेतासराय पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम बाराकलां से जन्म-प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुए विवाद के मामले में सजरुद्दीन पुत्र इजहार अहमद (उम्र 42 वर्ष) निवासी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया।

के अंतर्गत चालान किया गया। वही इसके अलावा, ग्राम अमरेथुआ से मलावती पत्नी लालचंद (उम्र 50 वर्ष), संध्या पुत्री लालचंद (उम्र 20 वर्ष) और संगम उर्फ संगा पुत्री लालचंद (उम्र 27 वर्ष) न्यायालय से फरार चल रही थी। जिसको सोमवार को घर से गिरफ्तार कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल विनोद प्रजापति, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव व महिला आरक्षी नेहा यादव शामिल रही।

JAUNPUR सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में तिरंगे का उत्सव  

0
JAUNPUR सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में तिरंगे का उत्सव  
JAUNPUR सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में तिरंगे का उत्सव  

JAUNPUR सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में मनाया गया तिरंगे का उत्सव  

  • Every home tricolor festival: Tricolor celebration in Khudauli at Sarvodaya Inter College jaunpur

खेतासराय (जौनपुर) हर घर तिरंगा अभियान 2025 महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसको प्रधाधाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर तीन किलोमीटर दूर खेतासराय कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान गगनभेदी आवाज में देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगा रहे थे। वही कॉलेज प्रांगण में तिरंगा मेला, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता सहित भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं तिरंगे का इतिहास विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज़ादी महोत्सव न केवल हमें हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना भी प्रज्वलित करता है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम के त्याग, एकता और संकल्प का प्रतीक है। आज हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा से लेकर संगोष्ठी तक सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। यह देखकर गर्व होता है कि युवा पीढ़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझते हुए उसे सम्मान दे रही है। हमारा संकल्प है कि हर दिल में तिरंगे का मान और देश के प्रति समर्पण सदैव बना रहे। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्बल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर कैप्टन राजेश यादव, एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा, रेखा यादव, प्रभात पाण्डेय, जयदेव पाण्डेय, गिरिजाशंकर यादव, अभिलाष यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

खेतासराय भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

0
खेतासराय भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा
खेतासराय भव्य तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

खेतासराय (जौनपुर): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शाहगंज सोंधी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शाहगंज विवेकानंद तिराहे से जेसीज चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यात्रा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनय सिंह, पार्टी पदाधिकारी प्रदीप जायसवाल, अनिल मोदनवाल, मण्डल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, विकास चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता रावत, डॉ. अभिषेक रावत, वेद प्रकाश जायसवाल, ईशान राम, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धीरज पाटिल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।

इसी कड़ी में शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर सोंधी तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के गीत, तिरंगे की लहराहट और भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य शाखाओं के कर्मचारी रमेश कुमार, विजय गौड़, पिंटू निशानाथ, गिरीश राजभर, जयराम गौतम, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।

मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवा वितरण

0
मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवा वितरण
मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवा वितरण


शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय नगर के भादी मुहल्ले मे श्रीमती सैयद शबनम रिज़वी द्वारा आयोजित 17 सफर का जुलूस निकाला गया जिसमे मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था के द्वारा जुलूस मे फ्री मेडिकल कैम्प बड़ा गाव की तरफ से लगाया गया यह संस्था जाति भावना से हटकर समय समय पर जरूरत मन्दो और बीमारो की यथा सम्भव सेवा करती रहती है ट्रस्ट के अध्यक्ष एव संचालक हुसैन हैदर अभिकर्ता एलआईसी शाहगंज के साथ-साथ विवेक कुमार यादवसबी हैदर.सैयद आरजू आबदी. मोह हसीब खान.धर्मेंद्र कुमार यादव. धर्मेंद्र कुमार प्रधानराहुल राज.निजाम अहमद.सैयद गुलाम अब्बास रिजवी.गुलाम अब्बास.मोहम्मद शाहिद.प्रदीप कुमार सी.एस.सी.नईम अहमद.वारिस हाशमी.मोहम्मद लारेब खान.सैयद सकलैन सदस्यों की सहयता से 17 सफर के जुलूस के मौके पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प एव निशुल्क दवा के वितरण के कार्य से सेवा की गई. फ्री मेडिकल कैम्प में मुख्य रूप से डॉक्टर सुनील कुमार. देवकी नन्दन सेवा सदन हॉस्पिटल डॉ पी. के.यादव.डॉक्टर यस. के. यादव भांदी.डॉक्टर नंद लाल प्रजा पति

एलआईसी.सद्दाम हुसैन विनोद कुमार एलआईसी. डॉक्टर राम दुलार भारतीय का ताबीस खान विशेष योगदान रहा. जनता इस कार्य की सराहना कर रही है. जुलूस मे आए जायरीनो के अलावा स्थानीय लोगों ने भी फ्री मेडिकल और स्वास्थ्य सलाह का लाभ उठाया. स्थानीय और बाहर से आए हुए लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा ब्यक्त करते हुए सराहना की है.संस्था के संस्थापक संचालन कर्ता एवं अध्यक्ष के साथ ही सभी सदस्य ने जुलूस आयोजक श्रीमती शबनम रिज़वी एवं जुलूस ने आए हुए श्रद्धालु का शुक्रिया अदा किया कि संस्था को सेवा करने का मौका दिया गया l

  • mohammad kasim

शाहगंज तहसील में अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी

0
शाहगंज तहसील में अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी
शाहगंज तहसील में अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी

निर्धारित स्थान छोड़ मुख्य द्वार पर खड़े किए जा रहे दोपहिया वाहन, आवाजाही बाधित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। तहसील प्रांगण में दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल होने के बावजूद लोग अपने वाहन मुख्य द्वार पर खड़े कर रहे हैं।

इस अव्यवस्था के कारण तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर अब वाहनों की पार्किंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता यह है कि तहसील में मौजूद अधिकारी भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे अनियमित पार्किंग को देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे तहसील में आने वाले आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।