Home Blog Page 63

Jaunpur News, photo of paddy plantation on road goes

0
Jaunpur News, photo of paddy plantation on road goes
Jaunpur News, photo of paddy plantation on road goes

Jaunpur News, photo of paddy plantation on road goes viral

  • भुवालापट्टी के लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई, वीडियो हुआ वायरल।
  • जनप्रतिनिधि कुम्भ कर्णी निद्रा लीन, जनता परेशान।

Jaunpur News जौनपुर। जहां एक तरफ सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर जौनपुर जिले के नगर पालिका परिषद जौनपुर के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क को लेकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध का एक अलग तरीका अपनाया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि सड़क बराबर कचरा व पानी डूबा हुआ है, जिससे लोग हमेशा परेशान है। इस सड़क की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर ही धान के पौधे रोपते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है। सड़क पर धान रोपने का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिस सड़क पर लोगों ने धान की रोपाई कर विरोध जताया है वह सड़क मोहल्ले में जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क के अगल-बगल दोनों तरफ अधिक आबादी है जहां पर बरसात होते ही सड़क पानी व कचरा में डूब जाता है जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो यहां बाइक से आने जाने वाले लोग भी गिर कर घायल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा तकलीफ स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क की हालत ऐसी हो गयी है कि उस पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कई वर्षों से यह सड़क खराब है। स्थानीय सभी जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी आज तक उनके द्वारा इस सड़क को ठीक नहीं कराया गया।

Jaunpur News,छात्र -छात्राएं रैगिंग में संलिप्त मिले तो कार्रवाई होगी

0
Oplus_131072

Jaunpur News, If students are found involved in ragging then action will be taken

JAUNPUR NEWS IN HINDI : रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने रैगिंग को छात्र जीवन के लिए एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की रैगिंग को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैगिंग के विरुद्ध सख्त कानून बने हुए हैं और यदि कोई विद्यार्थी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रो. सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में एंटी रैगिंग से संबंधित पोस्टर लगाए जाएं, ताकि सभी छात्र जागरूक हो सकें और इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एंटी रैगिंग स्क्वॉड के सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध रहे जिससे कोई भी पीड़ित छात्र तत्काल सहायता प्राप्त कर सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा विद्यार्थियों के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न करती है और इसके उन्मूलन हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।


कुलानुशासक प्रोफेसर राजकुमार सोनी ने कहा कि शिक्षण संस्थान अनुशासन और संस्कार का केंद्र होते हैं। ऐसे में रैगिंग जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने छात्रों से सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों जैसे पोस्टर प्रदर्शनी, छात्र संवाद, और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्र रैगिंग के खिलाफ एकजुट हो सकें।
कार्यक्रम में प्रो.संतोष कुमार, डॉ प्रमोद कुमार , डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजित राम सोनकर, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. वनिता सिंह, डॉ सोनम झा, उद्देश्य सृष्टि सिंह डा. रामनरेश यादव, विपुल मिश्रा, अंशुल दुबे, सोनू कुमार यादव आदि शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

JAUNPUR,1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय सील

0
JAUNPUR,1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय सील
JAUNPUR,1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय सील

Schools running from 1 to 5 without recognition are sealed

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर : खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव ने सोमवार को न्याय पंचायत मल्हनी के ग्राम पंचायत जेठपुरा में कक्षा 1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय को सील कर दिया।इस अवैध संस्थान में करीब 200 बच्चे अध्ययनरत थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर कक्षाओं का संचालन रोकने का आदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इन मासूम बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी भी दी कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा विभाग की मान्यता शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही दाखिला दिलाएं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

jaunpur,खेतासराय पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0
jaunpur,खेतासराय पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
jaunpur,खेतासराय पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

jaunpur, khetasarai police arrested four accused

  • खेतासराय पुलिस ने शांति भंग व वारंटी सहित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME खेतासराय: सोमवार को खेतासराय पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम बाराकलां से जन्म-प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हुए विवाद के मामले में सजरुद्दीन पुत्र इजहार अहमद (उम्र 42 वर्ष) निवासी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। के अंतर्गत चालान किया गया। वही इसके अलावा, ग्राम अमरेथुआ से मलावती पत्नी लालचंद (उम्र 50 वर्ष), संध्या पुत्री लालचंद (उम्र 20 वर्ष) और संगम उर्फ संगा पुत्री लालचंद (उम्र 27 वर्ष) न्यायालय से फरार चल रही थी। जिसको सोमवार को घर से गिरफ्तार कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल विनोद प्रजापति, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव व महिला आरक्षी नेहा यादव शामिल रही।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री व शिक्षक नेता के माता का निधन, जिले मे शोक

0
Oplus_131072

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री व शिक्षक नेता के माता का निधन लोगों ने जताया शोकं

जौनपुर। शिक्षक नेता व कंपोजिट विघालय जेठपुरा के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र की माता रमवतीं देवी (80) का लंबी बीमारी से शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। दिवंगत का शव गद्दीपुर कजगावं पहुंचा तो विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, व शुभचिंतक घर पहुंच शिक्षक नेता व परिवार को ढाढस बंधाया। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया है मुखाग्नि उनके पुत्र सत्य प्रकाश मिश्र ने दिया है।इस मौके पर संजय सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ जिला संयोजक ,साजिद सिंह रामनाथ सोनकर, अनिल यादव, फिरोज अहमद खान अध्यक्ष नगर पंचायत काजगांव , पत्रकार राजेश मिश्रा, संजय सिंह,समी मोहम्मद आदि क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानन्द सभागार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ लोकार्पण

0
स्वामी विवेकानन्द सभागार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ लोकार्पण
स्वामी विवेकानन्द सभागार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ लोकार्पण

जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में बने लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से स्वामी विवेकानन्द सभागार का हुआ भव्य लोकार्पण हुआ। सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सहित अन्य की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद प्रांगण में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बने भव्य स्वामी विवेकानन्द सभागार का फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के बीच लोकार्पण किया गया।


सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने भी नगर का चतुर्दिक विकास करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि की सराहना किया और कहा कि इस सभागार का नाम युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, विश्व स्तर के सन्त स्वामी विवेकानन्द के नाम पर रखा गया है निश्चित ही यह सभागार और इसका नाम मुंगरा बादशाहपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होगा।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद धीरे-धीरे जिले के विकसित नगर पालिका परिषद होने का गौरव प्राप्त करने की तरफ अग्रसर है कुम्भ मेला हो या विकास की बात हो मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद अपनी जिम्मेदारियो का हर समय बखूबी निर्वहन करता चला रहा है। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं जिला महामन्त्री सुशील मिश्रा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द तिवारी ने किया। इस अवसर पर नगर अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी, पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र कुमार सिंह ,कर अधीक्षक अवधेश प्रसाद, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, अवर अभियन्ता प्रशान्त राय समेत नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित आमजन उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ‘पे पे मार्ट’का भव्य उद्घाटन

0
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ‘पे पे मार्ट’का भव्य उद्घाटन
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ‘पे पे मार्ट’का भव्य उद्घाटन

एक ही छत के नीचे घरेलू से लेकर फैशन तक की पूरी खरीदारी सुविधा

शाहगंज (जौनपुर)। शाहगंज में ‘पे पे मार्ट’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान पूजन के साथ हुआ। मार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह ने पुरोहित बैजनाथ पाण्डेय और पंकज मिश्रा के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर नगर विधायक रमेश सिंह, पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, एस एच ओ दीपेंद्र सिंह समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मार्ट का अवलोकन कर इसे बड़े शहरों जैसी सुविधाओं से लैस बताया।

Grand inauguration of ‘Pay Pay Mart’ with Vedic chanting डायरेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ‘पे पे मार्ट’ में दैनिक आवश्यकताओं के सभी सामान, किराना, घरेलू उपयोगी वस्तुएं, आधुनिक किचन आइटम, बच्चों के खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, और नवीनतम फैशन परिधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक डिस्काउंट, कैशलेस पेमेंट सुविधा और आरामदायक शॉपिंग स्पेस की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के बाद मार्ट की सुविधाओं की सभी ने सराहना की।

खेतासराय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

0
खेतासराय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार
खेतासराय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय पुलिस टीम ने शनिवार को दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर जो न्यायालय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम सुम्बुलपुर से धनराज पुत्र जयकरन (65 वर्ष) और देवेन्द्र कुमार (39 वर्ष) थाना खेतासराय को गिरफ्तार किया। जो एसीजेएम प्रथम न्यायालय, जौनपुर में पेशी हेतु वांछित थे। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि दोनों को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय में चालान किया।

ब्रह्मकुमारी केंद्र गोरारी: दिव्य अलौकिक राखी महोत्सव सम्पन्न

0
ब्रह्मकुमारी केंद्र गोरारी दिव्य अलौकिक राखी महोत्सव सम्पन्न
ब्रह्मकुमारी केंद्र गोरारी: दिव्य अलौकिक राखी महोत्सव सम्पन्न

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के ब्रह्मकुमारी संस्था के गोरारी केंद्र पर शनिवार को राखी के पावन पर्व के अवसर पर एक अनोखा दिव्य एवं अलौकिक राखी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ओम् शांति ध्वनि के साथ हुई, जिसके बाद वातावरण में शांति और पवित्रता की अनुभूति फैल गई।

सेंटर प्रभारी बी.के. रूही दीदी ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में कहा कि राखी मात्र एक धागा नहीं, बल्कि यह आत्मा की पवित्रता, भाईचारे, विश्वास और सच्चे आत्मिक संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य नकारात्मक विचारों को त्यागकर प्रेम, करुणा, सहयोग और आत्मिक शक्ति को अपनाना है, ताकि जीवन में सुख और शांति का संचार हो सके।

दीदी जी ने उपस्थित जनसमूह को ईश्वरीय संदेश सुनाया और सभी को दिव्य गुणों को जीवन में धारण करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब हम स्वयं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और सद्भावना का दीप प्रज्वलित करते हैं, तभी सच्ची राखी का अर्थ पूर्ण होता है।

कार्यक्रम में बी.के. रूही, संजय विश्वकर्मा, आनंद बरनवाल, वी.के. नारायण, बी.के. अजीत, दिलीप भाई सहित अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक और बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने एक-दूसरे को राखी बांधकर पवित्र संकल्प लिए और ईश्वरीय स्नेह का अनुभव किया। महोत्सव स्थल को पुष्प सज्जा और आध्यात्मिक संदेश-पटों से अलंकृत किया गया था, जिससे पूरे वातावरण में पवित्रता और सौहार्द का भाव व्याप्त था। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया और ओम् शांति के उच्चारण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

अल्लाह पर भरोसा रखे कामयाबी ज़रूर मिलेगी

0
अल्लाह पर भरोसा रखे कामयाबी ज़रूर मिलेगी
अल्लाह पर भरोसा रखे कामयाबी ज़रूर मिलेगी

जौनपुर : मेहनत ईमानदारी, सब्र और अल्लाह पर भरोसा ये सबसे बड़ी दौलत है- मौलाना ग़ुलाम रसूल नूरी इमाम हुसैन अ स के चेहल्लुम का महीना शुरू होते ही मजलिसो का दौर जारी है इसी सिलसिले से मुफ्ती मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा मुफ्ती हाउस में अशरा-ए- अरबईन की तीसरी मजलिस को धार्मिक वरिष्ठ विद्वान हिन्दुस्तान के मशहूर मौलाना गुलाम रसूल नूरी कश्मीरी ने सम्बोधित किया। मजलिस को सुनने के लिए बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद शामिल हुए।  मौलाना ने मजलिस पढ़ते हुए कहा कि अल्लाह! पर भरोसा रखें वो ही  रिज़्क़ रोज़ी देने वाला है। ईमानदारी, सब्र और अल्लाह पर भरोसा कभी बेकार नहीं जाता, कामयाबी ज़रूर मिलती है। कभी भी गलत रास्ता न चुने। सबर (धैर्य) रखे क्योंकि अगर इंसान सच्चे दिल से यकीन रखे और दुआ करें तो अल्लाह कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकालता है। 

 याद रखिये रोज़ी बढ़ाने के ब दान और सदक़ा निकालिए। 

मेहनत ईमानदारी, सब्र और अल्लाह पर भरोसा, ये इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। ऐसे लोग कभी भी खाली नहीं रहते, क्योंकि नेकी और कोशिश के साथ ख़ुदा पर भरोसे का नतीजा हमेशा अच्छा ही होता है।

मजलिस के अंत में मौलाना ने  पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम पर करबला मे हुए मसायब पढ़े तो माहौल ग़मगीन हो गया। लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन ने सच के लिए अपनी शहादत देकर न्याय, इंसानियत और इस्लाम धर्म को बचा लिया। इमाम हुसैन की जुल्म के खिलाफ दी गई कुर्बानी को हमेशा याद रखा जायेगा।

 मजलिस के शुरू मे सोज़ख्वानी गौहर ज़ैदी ने किया। अन्जुमन हैदरिया क़ोरापट्टी ने नौहा पढ़ा और मातम किया।इस अवसर पर धर्म गुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी, मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना सै मो शाज़ान ज़ैदी, मौलाना आसिफ अब्बास खान, मुफ्ती नजमुल हसन, मुफ्ती दानिश काज़मी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सै. कबीर ज़ैदी, रेयाज आब्दी, अनवार आब्दी वसीम हैदर,  शादाब जौनपुरी, हुसैन अहमद, ख़ादिम रिजवी आदि उपस्थित रहे।