Home Blog Page 69

jaunpur,गूजरताल के नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन का संचय

0
jaunpur : गूजरताल के नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन का संचय
खेतासराय क्षेत्र स्थित राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गूजरताल

50 लाख मत्स्य बीज वितरण का लक्ष्य

  • पंद्रह दिन में होंगे मत्स्य बीज तैयार, निर्धारित सरकारी दरों पर किया जाएगा वितरण

खेतासराय (जौनपुर) मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को खेतासराय क्षेत्र स्थित राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गूजरताल के नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन का सफलतापूर्वक संचय किया गया। आगामी पंद्रह दिनों में ये स्पॉन परिपक्व होकर 15 से 20 मिमी आकार के मत्स्य बीज का रूप ले लेंगे, जिन्हें क्षेत्रीय मछली पालकों के बीच निर्धारित सरकारी दरों पर वितरित किया जाएगा।

इस वर्ष दो करोड़ स्पॉन संचय का लक्ष्य

प्रक्षेत्र के फिशरमैन ओ.पी. नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष गूजरताल बीज प्रक्षेत्र में कुल दो करोड़ स्पॉन संचय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रथम चरण के अंतर्गत तीन नर्सरी तालाबों में 75 लाख स्पॉन डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन स्पॉनों की देखभाल वैज्ञानिक विधियों से की जाएगी ताकि गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार हो सकें।

101 तालाबों वाला यह प्रक्षेत्र 22.20 एकड़ में फैला है

गौरतलब है कि खेतासराय के गूजरताल में स्थित यह राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कुल 22.20 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें कुल 101 तालाब मौजूद हैं। वर्ष 2006 में घाटे के कारण यहां की हैचरी बंद कर दी गई थी, जिसके बाद से अब तक अन्य प्रक्षेत्रों से स्पॉन मंगवाकर संचय की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

50 लाख बीज वितरण का लक्ष्य, पखवाड़े भर में शुरू होगा वितरण कार्य

इस वर्ष बीज वितरण के लिए 50 लाख मत्स्य बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिशरमैन नागर के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर जब बीज तैयार हो जाएंगे, तो उनका वितरण मछली पालकों को किया जाएगा। यह वितरण प्रक्रिया निर्धारित सरकारी दरों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी।

मत्स्य पालकों के लिए बेहतर अवसर

मत्स्य विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास को स्थानीय मछली पालकों के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

निगरानी और देखभाल से होगी गुणवत्ता सुनिश्चित

प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि तालाबों में डाले गए स्पॉनों की निगरानी की जा रही है, ताकि उनमें कोई रोग या संक्रमण न फैले और बीजों की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनी रहे। इस बार विभाग विशेष सतर्कता बरतते हुए बेहतर देखभाल सुनिश्चित कर रहा है।

सरकार की मंशा : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मछली पालन को प्रोत्साहन

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ और ‘प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना’ के अंतर्गत ऐसे प्रयास मछली पालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम माने जा रहे हैं। गूजरताल जैसे प्रक्षेत्रों को पुनर्जीवित कर स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

Jaunpur News,ट्रिपल लेयर की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में

0

Jaunpur News जौनपुर , राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर शाहगंज व जौनपुर केंद्र पर सीबीटी परीक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था – ट्रिपल लेयर चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी के साथ निष्पक्षता सुनिश्चित । राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर तथा शाहगंज केंद्र पर जिला जौनपुर के राजकीय तथा प्राइवेट आईटीआई के कुल मिलाकर लगभग 122 आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों की सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा कराई जा रही है, प्रति केंद्र, प्रतिदिन लगभग 200 प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है,प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए ट्रिपल लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई है, जिसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या धांधली न की जा सके, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मोबाइल ,इयरफोन ब्लूटूथ तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है, 100 मीटर दूर से ही चेकिंग की जा रही है , तथा ट्रिपल लेयर जांच के उपरांत वप्रशिक्षार्थी को कमरे में प्रवेश दिया जा रहा है, पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है।

इंट्री गेट से लेकर कमरे के अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे किसी प्रकार की धांधली न की जा सके,वहीं जिला अधिकारी के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए, दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक तथा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है , परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई गुंजाइश नहीं है, प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी परीक्षा सिद्धिकपुर तथा शाहगंज जौनपुर में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने के लिए व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया है ।

ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

0
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

खेतसराय (जौनपुर): राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (P.A.I.) प्रथम व द्वितीय संस्करण विषय पर ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं सहायक विभागों के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं/अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में आयोजित किया गया।

जिसमें कार्यशाला में प्रशिक्षक कन्हैया राम ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 17 सतत विकास लक्ष्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को कैसे अधिक प्रभावशाली और सहभागी बनाया जा सकता है। बाल हितैषी संकल्प, स्वस्थ पंचायत संकल्प, जल प्रबंधन, सामाजिक न्याय, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर पंचायत के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय यादव, सचिव विनोद यादव, दीपक सिंह, मोहम्मद शाहिद, अजय यादव, राकेश सिंह, अजीत यादव, विपिन यादव एवं संतोष राभर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव, कृपाशंकर राजभर, अल्ताफ अहमद समेत कई जनप्रतिनिधियों की भागीदारी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कमलाकांत मौर्य द्वारा किया गया।

JAUNPUR CRIME,अपहरण व पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,अपहरण व पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME NEWS

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : सुजानगंज पुलिस टीम ने अपहरण व पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त विनोद गौतम को गिरफ्तार करते हुए अपह्रता को बरामद  कर लिया जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत  पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विनोद गौतम पुत्र नन्हेलाल गौतम निवासी ग्राम घूरीपुर थाना सुजानगंज 27 जुलाई  को सीटी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।

jaunpur News,विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित 

0
jaunpur News,विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित 
jaunpur News,विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित 

Legal literacy awareness camp organized jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर :अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के एक्शन प्लान 2025  के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘‘निःशुल्क विधिक सहायता’’,राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राज्य एवं केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं आदि विषयों के संबंध में को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘‘विकास खण्ड खुटहन जौनपुर’’ में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव पूर्णकालिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला और बताया गया कि सरल सुलभ और त्वरित न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संभव है। और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया और सचिव द्वारा बताया गया कि प्रधिकरण में पीड़ित वंचित महिलाओं बच्चों और अन्य वर्गो के लिए निःशुल्क सेवायें उपलब्ध है। उन्होने बताया कि सभी प्रकार के सलाह योग्य आपराधिक मामले चेक बाउंस बैंक माटर दुर्घटना श्रमिक विवाद वैवाहिक और पारिवारिक विवाद भूमि से संबंधित सेवानिवृत्त और राजस्व संबंधित विवादों का निस्तारण सुलह-समझौता केंद्र और लोक अदालत के द्वारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा प्राधिकरण के कार्यो और उददेस्यों पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सुलह के योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया गया।शिविर का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डा० दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जब करोड़ो मुकदमें देशभर में लंबित है।

ऐसे सभी मुकदमों को निपटाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया जिसमें मुख्य दिशा निर्देश जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अययर थे। उन्होंने बताया की किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थता, पैनल लायर, काउंसलर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पैरालीगल वालंटियर फ्रंट ऑफिस द्वारा वैवाहिक प्री-लिटिगेशन वाद और अन्य किस प्रकार से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता द्वरा किए गए वाद अंतिम होते है और इसमें सारी फीस वापस हो जाती है। और सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि पक्ष कारों में पीढी चली आ रही शत्रुता समाप्त हो जाती है और उनके संबंध मधुर हो जाते है आपराधिक मामलों में सबसे योग्य सरकारी अधिवक्ता डिफेंस काउंसिल के रूप में निःशुल्क सेवा दे रहे है।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी राम अवध द्वारा विकासखण्ड से जन उपयोगी जानकारी देते हुए उपस्थित ग्राम प्रधान सचिव और अन्य लोंगों से लोक अदालत और मध्यस्थ के द्वारा अधिक से अधिक विवादों को निस्तारित करने पर बल दिया गया और साथ ही यह भी बताया गया कि विकासखण्ड से जनता को कौन सी सुविधाए प्राप्त हो सकती है।पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार यादव ने विस्तार से फ्रन्ट आफिस पैनल सिस्टम व परिवारिक न्यायालय में काउंसिलिंग और सुलह के द्वारा मुकदमें के निस्तारण के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह पीड़ित और प्रताड़ित लोग प्राधिकरण में आकर निःशुल्क सेवाए प्राप्त कर सकते हैं पारिवारिक प्रताड़ना और तेजाब पीड़ित लोगो को किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा प्राप्त कर सकते है। इन सभी के बारे में बताया उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का मौलिक अधिकार है।

इस अवसर पर तहसील परिसर बदलापुर में कार्यरत चन्द्रावती निगम पैरा लीगल वालंटियर और अन्य विभागों की महिला कार्यकर्ता पीएलवी प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य खुटहन के ए0डी0ओ0 पंचायत राम अवध विकास खण्ड कार्यालय के कर्मचारीगण प्रधान और सचिव और परिसर में उपस्थित फरियादी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

shahganj रोडवेज डिपो कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव सम्पन्न

0
Oplus_131072

SHAHGANJ NEWS जौनपुर न्यूज़ : शाहगंज रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न, स्वतंत्र कुमार यादव बने अध्यक्ष शाहगंज स्थित रोडवेज डिपो पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव और उमाशंकर यादव की देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव के बाद परिणामों की घोषणा की गई। स्वतंत्र कुमार यादव को शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया। पन्नालाल बोस को उपाध्यक्ष और विवेक कुमार सिंह को शाखा मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। रामचंद्र यादव क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

चुनाव स्थल पर कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। इनमें रामधारी (SF), अखिलेश चौरसिया, विनोद कुमार, गिरीश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, रामाशंकर यादव, राकेश नाथ वर्मा, विजय मिश्रा, दीनानाथ सिंह, शरद सिंह और रामचंद्र यादव शामिल थे। संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के सभी सम्मानित सदस्य चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे।

Jaunpur News:जौनपुर की ऐसी सड़क,यहाँ राहगीर पानी मे चेहरा देखते है

0

Jaunpur News, people of the village who give the highest number of IAS – PCS to the country, pass through this road

JAUNPUR NEWS : रामनगर भरसड़ा गांव की सड़कों पर जलजमाव जिले में हुए विकास कार्यो को आईना दिख रहा है । परेशानी का सबब, स्कूली बच्चों समेत राहगीर बन रहे हादसों का शिकार।

जौनपुर। जनपद के लाइन बाजार से कजगांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित रामनगर भराड़ा गांव इन दिनों भारी जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर महज 50 मीटर दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग के पास जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद सड़क पूरी तरह से पानी में डूब जाती है।

स्थिति यह है कि दो से तीन फीट तक पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे राहगीरों सहित स्कूल जा रहे छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं, स्कूली बच्चों को गिरकर घर लौटना पड़ता है और कई बार तो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कुछ महीने पहले ही इस मार्ग पर सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता की अनदेखी के कारण सड़क एक साल भी नहीं टिक सकी और अब उसकी स्थिति बद से बदतर हो गई है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यही रास्ता उस गांव को जोड़ता है, जिसे ‘आईएएस गांव’ के नाम से जाना जाता है—माधोपट्टी। इसी मार्ग से होकर प्रतिदिन 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारी, सेवानिवृत्त व सेवारत IAS और PCS अधिकारी, उनके परिजन तथा हजारों की संख्या में आमजन आवागमन करते हैं।

यह सड़क लाइन बाजार से लेकर सितमसराय, भरासड़ा, माधोपट्टी होते हुए सितम सराय तक जाती है। करीब 60 हजार की आबादी इसी मार्ग पर निर्भर है, लेकिन स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। सड़क की पटरी तक नहीं बनाई गई, जिससे जलनिकासी का कोई रास्ता नहीं है।

स्थानीय निवासी बार-बार जिला प्रशासन, PWD विभाग और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। जनता का कहना है कि एक तरफ सरकार गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह गांव अब भी विकास की बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जौनपुर समेत यूपी के 59 जिलों में भारी बारिश -वज्रपात के संकेत

0
जौनपुर समेत यूपी के 59 जिलों में भारी बारिश -वज्रपात के संकेत
जौनपुर समेत यूपी के 59 जिलों में भारी बारिश -वज्रपात के संकेत

weather News Jaunpur : जौनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन तक भारी बारिश की भविष्यवाणी है मौसम विभाग ने 28 जुलाई को यूपी के 59 जिलों में वज्रपात की आशंका जाहिर की है 

निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर के डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह के मुताविक  आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के साथ बहुत सुंदर सुहाना रहेगा भगवान शिव के महा रुद्राभिषेक के लिए सावन का यह दिन सबसे अच्छा रहेगा

कल 11:00 रात से लेकर लगातार वर्षा हमारे केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार जारी है और कुछ अंतराल देकर लगातार रात के 11:00 तक जारी रहेगी और 24 घंटे में कुल मिलाकर कहीं 70 से 100 तो कहीं 50 से 100 मिलीमीटर वर्षा होगी हवा की दिशा उत्तर पश्चिम और गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 से 90 और प्रदूषण की मात्रा न्यूनतम रहेगी l

कल के मौसम के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा कल भी वर्षा जारी रहेगी लेकिन आज से कम होगी l

इस प्रकार लगातार 3 दिन पहले से की जा रही 28 जुलाई को लगातार घनघोर वर्षा की भविष्यवाणी जौनपुर जौनपुर के पड़ोसी सभी जिलों और पूर्वांचल के लिए ईश्वर की कृपा से पूरी तरह सही हुई इसलिए कल की भविष्यवाणी भी फिर से दोहराई जा रही है जिससे परम प्रिय और आदरणीय शत्रु आलोचकगढ़ आस्तीन के सांप अंदर से शत्रु बाहर से मित्र और ईर्ष्या  द्वेष जलन से भरे हुए लोगों के कलेजे को परम शांति और ठंडक पहुंच सके और क्रोध से लाल पीले होकर अपना सर दीवाल पर दे मारे दांत पीसते हुए पागलों की तरह इधर-उधर दौड़ते फिरने और दाना पानी छोड़ दे
: प्रचंड वर्षा की भयंकर भविष्यवाणीआज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा दिन भर मध्यम घने बादलों के साथ बूंदाबांदी और शाम तथा रात को हल्की मध्यम वर्षा होगी प्रदूषण और अल्ट्रावायलेट किरणों की तीव्रता हल्की रहेगी हवा की दिशा दक्षिण पूर्व और गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी भयंकर प्रलयंकर वर्षा आधी रात के बाद प्रारंभ हुई वर्षा पूरे दिन भर लगातार चलती रहेगी और कहीं भी आना-जाना अत्यंत कठिन हो जाएगा l

उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी और मुसलमान हर वर्ष जौनपुर और सभी पड़ोसी जिलों पूर्वांचल बिहार बंगाल मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र से केरल तक और पूर्वोत्तर भारत के साथ कुछ अन्य भागों में होगी झंझावात वज्रपात तेज हवाएं बिजली की गरज और चमक के साथ भारी मूसलाधार वर्षा प्रलय जैसा दृश्य प्रस्तुत करेगी अगर कोई बहुत बड़ी अनहोनी या प्राकृतिक चमत्कार नहीं हुआ तो कल की वर्षा बचपन की वर्षा की याद दिला देगी और 100 मिलीलीटर से 125 मिलीलीटर वर्ष से चारों ओर केवल पानी ही पानी दिखेगा l

JAUNPUR NEWS,तंजीमे अज़ाए हुसैन की तरही शब्बेदारी संपंन

0
JAUNPUR NEWS,तंजीमे अज़ाए हुसैन की तरही शब्बेदारी संपंन
JAUNPUR NEWS,तंजीमे अज़ाए हुसैन की तरही शब्बेदारी संपंन

Tanzeem Azaae Hussain’s Tahrir Shabbedari completed jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY :ऑल इंडिया शब्बेदारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम‍ जौनपुर। नगर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में शनिवार की रात  तंजीमें अज़ाये हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी का 27 वा दौर शुरू हुआ जो रविवार की शाम को समाप्त हुई। इस शब्बेदारी में हिंदुस्तान की 20 से अधिक मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को अपना नजरानए अकीदत पेश किया जिसमे शहर की अंजुमन भी शामिल थी। अलविदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया जिसकी हमराह अंजुमन जाफरी मखदूमशाहअढ़न  ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। इससे पूर्व शनिवार की रात शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। सोजखानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवा ने पढ़ी। पेशखानी शोहरत जौनपुरी,एहतेशाम जौनपुरी तल्ख जौनपुरी शाहिद हुसैन ,हसरत जौनपुरी, शादाब व वसी जौनपुरी ने पेश किया।प्रयागराज से आये मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना बाबर नदीम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हजरत इमाम हुसैन (अ.स. )व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नजरानए अकीदत  पेश करते हैं। चौदह सौ साल से ज्यादा कर्बला में इमाम की शहादत हुए बीत गया है लेकिन जब मोहर्रम आता है तो सभी मजहब के लोगों के दिलों में इमाम की कुर्बानी की याद ताजा हो जाती है। आज जो इंसानियत व इस्लाम जिंदा है वोह हजरत इमाम हुसैन व अहलेबैत की कुर्बानियों की देन है।

मजलिस के बाद अंजुमनों ने मिसरे तरह  पर तरही नौहे पेश किये। जिसमें देश की मशहूर अंजुमन गुलशने इस्लाम भौरा सादात अम्बेडकर नगर,मज़लूमिया रानीमंडी प्रयागराज,आबिदिया फैज़ाबाद,हैदरीया अबदुल्लापुर अकबरपुर,जाफ़रिया मुस्तफ़ाबाद जलालपुर,अज़ाये हुसैन दोशीपुरा बनारस ,गुनचाये असगरिया कौशाम्बी,अब्बासिया अहलेसुन्नत करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के नौहेखा अलीम ने नौहा व मातम कर कर्बला के शहीदों को नज़राने अक़ीदत पेश किया। रविवार की शाम अलविदाई मजलिस मौलाना महफुजुल हसन खान पेश इमाम शिया जामा मस्जिद ने पढ़ कर माहौल गमगीन कर दिया, जिसके बाद शबीहों को बरामद किया गया। संचालन  अनीस जायसी व शोएब ज़ैदी व आभार अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना अकेला व कंवीनर सकलैन अहमद खां ,तहसीन शाहिद सभासद ने प्रकट किया। शब्बेदारी में विशेष योगदान महासचिव हसीन अहमद खां बाबू, सैय्यद अहसन अब्बास नक़वी,मास्टर वसीम अहमद कर्बलाई ,वसीम हैदर खा पप्पू,आमिर शारिक मुम्बई, रेयाज़ हैदर बालम,सैयद तनवीर जाफरी,बशीर खॉ,अन्जुम सईद,मिर्जा अहमद मेंहदी बन्नू, वजीरूल हसन खां मुन्ना, मिर्जा हसीन मेंहदी, तहजीबुल हसन खां बन्ने व मीडिया प्रभारी अजादार हुसैन का रहा। इस मौके पर अमन पठान, नजफी, सभासद शबीब हैदर सदफ पूर्व सभासद,सै. शोएब जैदी, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चाँद, मोहम्मद रशीद आलमगंज, मिर्ज़ा मुन्ने ,कैश खां, अहमर शहाब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 

0
JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 
JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 

यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है : डॉ अनुराग JAUNPUR NEWS

  • सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ आप ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर पूरे प्रदेश में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन J

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर :उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरामऊ बक्सा तथा जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय विछलापुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने  योगी सरकार द्वारा 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 
JAUNPUR NEWS यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है :डॉ अनुराग

इस अवसर पर प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने कहा कि  योगी सरकार 27308 शराब की दुकानें खोलकर 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आह्वान पर योगी सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने उतर आई है। आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

इस Save the school campaign started अनोखे अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों ने,  पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरा मऊ बक्सा तथा प्राथमिक विद्यालय पिछलापुर करंजाकला पर जाकर शंख और थाली बजाकर इस “ढपोरशंख सरकार” को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।

इससे पहले जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि “आम आदमी पार्टी, सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा स्कूल बंद करने में लगी है। एक तरफ सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है।”

जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने तंज कसते हुए कहा –“यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है। इसलिए अब समय आ गया है कि जनता खुद उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।”

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उन स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन यह केवल आंशिक राहत है। यदि जनता की आवाज़ नहीं उठी तो सरकार दोबारा इन्हें बंद करने की कोशिश करेगी।

आप नेता अमरपाल यादव  ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से आते हैं, ताकि आगे चलकर वो सवाल न पूछ सकें, हक न मांग सकें और आजीवन केवल वोट बैंक बने रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत कीजिए। स्कूल बंद करने का निर्णय तुरंत वापस लीजिए।”

आप नेता मोतीलाल यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और उत्तर प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए तब तक संघर्ष करेगी, जब तक सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में ऐतिहासिक “स्कूल बचाओ आंदोलन” करेगी। बंटी अग्रहरि ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर- 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल करके आप भी इस क्रांति का हिस्सा बनिए और इन बच्चों के स्कूल इन्हें वापस दिलाइए। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सोम कुमार वर्मा, शत्रुघ्न सिंह सोनू, बीरेन्द्र यादव, बब्लू गुप्ता, जफर मसूद पूर्व अध्यक्ष मरकजी शीरत कमेटी, सुरेश जी ,जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्रा सहित तमाम अभिभावक व स्कूल समर्थक लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,कई दिनों से बंद पानी टंकी निर्माण देख,भड़के डीएम