Home Blog Page 70

JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 

0
JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 
JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 

यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है : डॉ अनुराग JAUNPUR NEWS

  • सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ आप ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर पूरे प्रदेश में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन J

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर :उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने “ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान” चलाकर प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरामऊ बक्सा तथा जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय विछलापुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने  योगी सरकार द्वारा 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

JAUNPUR NEWS आप का शंख बजाओ,स्कूल बचाओ अभियान शुरू 
JAUNPUR NEWS यूपी में डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है :डॉ अनुराग

इस अवसर पर प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने कहा कि  योगी सरकार 27308 शराब की दुकानें खोलकर 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आह्वान पर योगी सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने उतर आई है। आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।

इस Save the school campaign started अनोखे अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों ने,  पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरा मऊ बक्सा तथा प्राथमिक विद्यालय पिछलापुर करंजाकला पर जाकर शंख और थाली बजाकर इस “ढपोरशंख सरकार” को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।

इससे पहले जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि “आम आदमी पार्टी, सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा स्कूल बंद करने में लगी है। एक तरफ सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है।”

जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने तंज कसते हुए कहा –“यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है। इसलिए अब समय आ गया है कि जनता खुद उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।”

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उन स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन यह केवल आंशिक राहत है। यदि जनता की आवाज़ नहीं उठी तो सरकार दोबारा इन्हें बंद करने की कोशिश करेगी।

आप नेता अमरपाल यादव  ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से आते हैं, ताकि आगे चलकर वो सवाल न पूछ सकें, हक न मांग सकें और आजीवन केवल वोट बैंक बने रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत कीजिए। स्कूल बंद करने का निर्णय तुरंत वापस लीजिए।”

आप नेता मोतीलाल यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और उत्तर प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए तब तक संघर्ष करेगी, जब तक सरकार इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में ऐतिहासिक “स्कूल बचाओ आंदोलन” करेगी। बंटी अग्रहरि ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर- 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल करके आप भी इस क्रांति का हिस्सा बनिए और इन बच्चों के स्कूल इन्हें वापस दिलाइए। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सोम कुमार वर्मा, शत्रुघ्न सिंह सोनू, बीरेन्द्र यादव, बब्लू गुप्ता, जफर मसूद पूर्व अध्यक्ष मरकजी शीरत कमेटी, सुरेश जी ,जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्रा सहित तमाम अभिभावक व स्कूल समर्थक लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,कई दिनों से बंद पानी टंकी निर्माण देख,भड़के डीएम 

JAUNPUR NEWS,कई दिनों से बंद पानी टंकी निर्माण देख,भड़के डीएम 

0
JAUNPUR NEWS,कई दिनों से बंद पानी टंकी निर्माण देख,भड़के डीएम 
JAUNPUR NEWS

DM reprimanded the XEN of Jal Jeevan Mission jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर:जल जीवन मिशन के एक्सईएन को डीएम ने लगाई फटकार जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने तहसील सदर के मई गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कार्य कई दिनों से बंद है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि उनके द्वारा नियमित कार्यस्थल का निरीक्षण किया जाए और संबंधित कंपनी से समन्वय कर श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य तीव्र गति से कराया जाए अन्यथा की स्थिति में प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्य को शुरू कराए और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकारिता कठिनाइयों की दौर मे

0
Oplus_131072

पत्रकार समाज में संतुलन बनाकर चले।

जौनपुर: पत्रकार और पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी जो हुसैनाबाद स्थित तीसरी आंख न्यूज़ पोर्टल कार्यालय में संपन्न हुई, की अध्यक्षता और संचालन श्याम नारायण पांडे ने किया।

शिक्षाविद प्रोफेसर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए तुलसीदास के रामचरितमानस के एक दोहे को रेखांकित किया और कहा कि बाबा ने यह लिखा है की पत्रकारिता कैसी हो –

भाषा भनिति भूति भलि सोई
सूरसरी सम सबकर हित होई

अर्थात पत्रकारिता वही है जिससे समाज के सभी लोगों का हित हो। उन्होंने यह भी कहा की वर्तमान में अन्याय के खिलाफ लिखना पत्रकारिता का प्रथम कर्तव्य है।

प्रोफेसर बृजेश यदुवंशी ने भाषा की शुद्धता की जरूरत व्यक्त करते हुए कहा कि- आज सारी अशुद्धियां समाचार पत्रों में लिखी गई ख़बरों और आलेखों में देखने को मिल रही है यह चिंता का विषय है पहले पत्र राष्ट्रीय एकीकरण के लिए काम करते थे लेकिन आज उसका उल्टा हो रहा है। आज तो कुछ समाचार पत्र समाज में दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं।

जनपद के प्रतिष्ठित अखबार दैनिक तरुणमित्र के ब्यूरो चीफ सतीश चंद्र शुक्ल सत्पथी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता के जुड़े लोगों में अहम- वहम और प्रलोभन एक गंभीर चुनौती हो चुकी है सामाजिक सरोकारों में पत्रकार का निष्पक्ष और ईमानदार होना निहायत जरूरी है अब पत्रकार अफसरों की हुजूरी करते हैं जिसे समाज और शासन- प्रशासन पर गलत प्रभाव पड़ता है पत्रकारों का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरक होना चाहिए।
अंत में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता कठिनाइयों की दौर से गुजर रही है एक तरफ उसे समाज की सत्य घटनाओं की खबरों को भी देना है और दूसरी तरफ में भ्रष्टाचारी माफियाओं से भी लड़ना है उसकी सुरक्षा की कोई गारंटी न तो समाज लेता है न तो शासन लेता है। अतएव उसे समाज में संतुलन बनाकर रहना होता है। इसीलिए पत्रकार को यथा संभव जनहित को प्राथमिकता देना चाहिए।

इस गोष्ठी में सर्वश्री प्रो० राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रो० बृजेश यदुवंशी, पंडित सतीश चंद्र शुक्ल सत्पथी , धनीराम कसेरा, विजय मिश्र, राजेश पांडे और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का चित्रांकन रवि कान्त ने किया।

मोहर्रम के मातमी जुलूस में अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट की पहल

0
Oplus_131072

हुसैनाबाद में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया लाभ

शाहगंज ( जौनपुर ) क्षेत्र के हुसैनाबाद में मोहर्रम के अवसर पर मातमी जुलूस एक सफर का आयोजन किया गया। इस जुलूस में क्षेत्र के हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की।

जुलूस में आए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि जुलूस में आए ज़ायरीनों की सेवा के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था।

शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में डॉक्टर डीके रंजन, डॉ प्रशांत, डॉक्टर सरफराज आलम, डॉ धर्मेंद्र लालती हॉस्पिटल, डॉक्टर तहरीर फातिमा और डॉ अनिल ने अपना पूरा समय देकर शिविर को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष मेराज हाशमी ने संचालक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विवेक यादव विकी, वासी हसन निजाम, मोहम्मद वारिस हाशमी, जफर खान, एजाज बुद्धू सहित अन्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Jaunpur: सेंट जेवियर्स स्कूल खेतासराय में ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

0

छात्रों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकता, निर्णायकों ने की सराहना

खेतासराय (जौनपुर): कस्बे के सेंट जेवियर्स स्कूल, खेतासराय में शनिवार को रंगारंग ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विविध और कल्पनाशील वेशभूषाओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक प्रशांत गौरव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना तथा उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करना था। उन्होंने कहा, इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहीं नेहा बरनवाल और कृति शुक्ला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जो जच किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका अर्चना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नाजिया बानो, तरन्नुम, आदित्य मिश्रा, श्वेता सहित दीपिका गुप्ता,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत झा ने सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RO ARO समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को,एडीएम ने देखा पेपर गार्ड  

0
RO ARO समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को,एडीएम ने देखा पेपर गार्ड  
RO ARO समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को

RO ARO Review Officer exam on 27th July, ADM saw the paper guard

RO ARO EXAM 2025 जौनपुर:27 जुलाई को होने वाली RO ARO समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन इस बार सतर्क है अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने जनपद में आयोजित आगामी समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा-को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ट्रेजरी में स्थित पेपर गार्द के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया  व ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इससे पहले डीएम  डॉ0 दिनेश चंद्र ने 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक किया था उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की RO -ARO समीक्षा अधिकारी – 2023 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा था कि परीक्षा 27 जुलाई  को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। 

RO ARO समीक्षा अधिकारी की परीक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए Uttar pradesh public service commission -uppsc  वेबसाइट परीक्षार्थी देख सकते है परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,176 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान पूर्व में ही चेक कर ले, परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की जाए जिससे RO ARO परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोग के दिए गए दिशा निर्देशानुसार परीक्षा संपादित कराई जाएगी, किसी भी प्रकार की अवहेलना की दशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक संवेदनशीलता बरतते हुए परीक्षा संपन्न कराएंगे। परीक्षार्थी की बिना पहचान सुनिश्चित किया प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि पर्यवेक्षक सुनिश्चित कराएंगे कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी ओएमआर शीट तथा प्रश्न पत्र पर अंकित बारकोड का मिलान अवश्य कर लें।

यह भी पढ़े : JAUNPUR: हिमांशु ने परिवार का बढ़ाया मान

jaunpur News: नारी शक्ति एकजुट हो, प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव

0
jaunpur News: नारी शक्ति एकजुट हो, प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव
jaunpur news

महिलाओं को समाज में आगे आना होगा श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव प्रदेश संरक्षक

  • Women power should unite, State President Ms. Sakshi Shrivastava jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया जी से विचार विमर्श कर उत्तर प्रदेश में महिला शाखा टीम को मजबूत करने के लिए प्रदेश संरक्षक पद पर श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, को मनोनीत किया है और प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा सुश्री साक्षी श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर) ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा संगठन उत्तर प्रदेश में नंबर वन संगठन बनाना है और मुझे विश्वास है कि समस्त नारी शक्ति एक जुट होकर अपने समाज को एक नई दिशा और प्रगति की ओर ले जाने का कार्य करेगी हमारा उद्देश्य अपने समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोडने का है।

मुख्य अतिथि महिला शाखा उत्तर प्रदेश संरक्षक श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव जी ने कहा कि सामाजिक संगठन में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं महिलाओं को समाज में आगे आना होगा और कहा कायस्थ महासभा 7235 का गठन ही सभी कायस्थ समाज के लोगो को सम्मान देने के लिए ही बना है और कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन प्रतिदिन करने से सब मनोकामना पूरी होती हैं।


कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने जौनपुर महिला जिलाध्यक्ष पद पर डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव को मनोनीत किया। महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव से विचार विमर्श कर जौनपुर जिले टीम का गठन किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव , श्रीमती आशा श्रीवास्तव, जिला संगठन श्रीवास्तव के पद पर श्रीमती विद्या श्रीवास्तव, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्रीमती ममता श्रीवास्तव, श्रीमती कलावती श्रीवास्तव को मनोनीत किया है और जिला अध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि पुनः संगठन विस्तार कर महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महिला पदाधिकारी के चयन पर तमाम चित्रांश बंधुओं ने शुभकामनाएं बधाई दिया।

JAUNPUR: हिमांशु ने परिवार का बढ़ाया मान

0
JAUNPUR: हिमांशु ने परिवार का बढ़ाया मान
JAUNPUR: हिमांशु ने परिवार का बढ़ाया मान

Himanshu increased the honor of his family by passing the NET JRF exam jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर। कादीपुर पौना निवासी हिमांशु यादव ने नेट जे.आर.एफ. परीक्षा उत्तीर्ण करके परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जहां परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं उनके शुभचिन्तकों, रिश्तेदारों, परिचितों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है। बता दें कि हिमांशु उक्त गांव निवासी अजय यादव के होनहार पुत्र हैं।

स्थानीय विकास खण्ड के नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.4% अंक प्राप्त किया है। वहीं जानकारी होने पर अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, समाजसेवी राकेश यादव सहित तमाम लोगों ने हिमांशु को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर हिमांशु ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने गुरूजनों, माता, पिता एवं शुभचिन्तकों को दिया है।

कांवरियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

0
कांवरियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
कांवरियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

भव्य भंडारे का आयोजन: कांवरियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

  • 15 वर्षों से चल रही सेवा, श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा ग्राम सभा स्थित प्राचीन शिव-बजरंग मंदिर, बादशाही तालाब पर छोटे लाल गुप्ता के सौजन्य से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांवरियों व क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों के लिए रुकने और भोजन-प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन में लगभग दो हजार लोगों ने भोजन-प्रसाद का आनंद लिया। छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि यह सेवा लगभग 15 वर्षों से निरंतर जारी है और आगे भी यह सेवा भाव पूर्वक चलती रहेगी। इस अवसर पर मोहित बिंद, महेंद्र बिंद, बृजेश बिंद, शनि विश्वकर्मा, गोविंदा यादव, दुर्गेश बरनवाल, प्रदीप गुप्ता, रिंकू बनवासी, सुभाष बिंद, भोनाई साधु, रवि बिंद, प्रेमचंद गुप्ता सहित अनेक लोगों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

jaunpur newws :मेंहदी,झूले और कजरी अब यादों की बात

0
jaunpur newws :मेंहदी,झूले और कजरी अब यादों की बात
jaunpur newws :मेंहदी,झूले और कजरी अब यादों की बात

डिजिटल दौर में सावन सूना हो गया: मेंहदी, झूले और कजरी अब यादों की बात

खेतासराय (जौनपुर): बारह महीनों के चक्र में सावन वह महीना है, जो न केवल प्राकृतिक हरियाली लेकर आता है, बल्कि इसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं, और सामूहिक उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलता था। यह महीना शिव भक्ति, मेंहदी, कजरी, झूला, और हरियाली तीज के माध्यम से ग्रामीण जीवन की जीवंतता को प्रकट करता था। लेकिन डिजिटल युग की चकाचौंध में अब यह सब स्मृतियों में सिमट कर रह गया है।

सावन की पवित्रता और आस्था

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन मास भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दौरान सोमवार व्रत, जलाभिषेक, और श्रृंगार की विशेष परंपरा होती है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं तो अविवाहित युवतियां मनचाहा वर पाने की मन्नतें करती हैं। पारंपरिक रूप से हाथों में मेंहदी रचाना, रंगीन चूड़ियों और हरी साड़ी में सजना इस मौसम का अभिन्न हिस्सा रहा है।

सावन और लोकजीवन

सावन के साथ झूला झूलने, कजरी गायन, और सखियों के संग उत्सव मनाने की परंपरा गांव-गांव में जीवंत हुआ करती थी। पेड़ों की डालियों पर झूलते झूले और उसमें झूमती महिलाएं, बालिकाएं सावन के उल्लास का प्रतीक होती थीं। गांव की पगडंडियों से लेकर खेत-खलिहानों तक गीतों की गूंज, कोयल की कूक, और मोर के नृत्य सावन की पहचान थे।

बॉलीवुड ने भी इस संस्कृति को जमकर अपनाया। सन् 1975 में आई फिल्म चुपके-चुपके का गाना अब के बरस सावन में हो या 1967 की बहू बेगम का झूले वाला गीत, ये गाने आज भी पुराने सावन की याद ताजा कर देते हैं।

परंपराएं बनती जा रही हैं इतिहास

बदलते दौर ने सावन के रंग को फीका कर दिया है। न अब वह हरियाली बची है, न ही वह मौसमी उल्लास। गांवों में न तो अब पेड़ों पर झूले दिखाई देते हैं, न ही गली-मोहल्लों में सावनी गीत सुनाई देते हैं। बच्चों के लिए अब झूले नहीं, वीडियो गेम अधिक प्रिय हैं। महिलाएं अब टीवी सीरियल और मोबाइल फोन में खोई रहती हैं।

खुदौली गांव के बुजुर्ग ताराराम निषाद बताते हैं कि पहले सावन आते ही बांस काटकर झूले बनाए जाते थे, पटरे तैयार किए जाते थे, और डालियों पर टायर से उन्हें बांधा जाता था। महिलाएं झूला झूलते हुए कजरी गातीं, और उन पलों को जीवन भर याद रखती थीं।

84 वर्षीय सुमित्रा देवी कहती हैं, अब वह पेड़ कहां हैं? वह लोग कहां हैं? सावन में रोपाई के समय महिलाएं गीत गाकर थकान भुला देती थीं, लेकिन अब वह परंपरा भी लुप्त होती जा रही है।

प्रकृति से कटाव और परंपराओं का क्षरण

वैश्वीकरण और निर्माण की गति ने गांवों के पेड़ों, बाग-बगिचों, और खुली जगहों को निगल लिया है। बांस, पेड़ और संसाधन न मिलने के कारण झूला डालना अब असंभव हो गया है। कुछ परिवार रेडीमेड झूला खरीद कर घरों में संतोष कर लेते हैं, परंतु उसमें न वह सामाजिक मेलजोल है, न वह लोक-रस। इसके साथ ही, रील्स और सोशल मीडिया की दुनिया में लोग सावन के सार्वजनिक आनंद की जगह व्यक्तिगत मनोरंजन तक सीमित हो गए हैं।

सांस्कृतिक चेतना का क्षरण

आज सावन का महीना आता तो है, लेकिन उसका एहसास कहीं नहीं होता। पहले सावन केवल एक मौसम नहीं था, वह एक भावना, एक अनुभूति, और एक जीवंत संस्कृति का प्रतीक था। आज की युवा पीढ़ी उस संस्कृति से अपरिचित होती जा रही है। सवाल यह है कि क्या हम इस सांस्कृतिक विरासत को पुनः संजो पाएंगे? क्या आधुनिकता के साथ परंपरा का समन्वय संभव है?

यदि यह रुझान ऐसे ही जारी रहा तो निकट भविष्य में सावन, कजरी, मेंहदी, झूले और हरियाली तीज केवल किताबों और बुजुर्गों की यादों में सिमट कर रह जाएंगे। यह न केवल परंपराओं का नुकसान है, बल्कि संस्कृति और प्रकृति से हमारे जुड़ाव का भी ह्रास है। यह समय है चेतने का, संस्कारों को पुनर्जीवित करने का, और सावन के बहाने सामाजिक और पारिवारिक मेलजोल को फिर से मजबूत करने का। वरना, सावन केवल एक तारीख बनकर रह जाएगा बिना उस उमंग और खुमारी के, जिसकी पहचान वह कभी था।