खेतासराय (जौनपुर)ेखेतासराय पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रामासरे राय ने बताया कि मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के लेदरही गांव में एक युवक अवैध तमंचा और कारतूस के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मुखबिर की निशानदेही पर युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मंगला सिंह गौतम पुत्र श्रवन कुमार निवासी कनवरिया थाना खेतासराय बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामासरे राय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, कांस्टेबल दिनेश यादव, अंकुश सिंह एवं शुभम त्यागी शामिल रहे।
पत्रकार से दुर्व्यहार,पीड़ितने कप्तान से मिलकर कार्यवाई की मांग
दरोगा और हेड कांस्टेबल ने पत्रकार से किया दुर्व्यहार, पीड़ित ने पुलिस कप्तान से मिलकर कार्यवाई की मांग की
शाहगंज(जौनपुर) स्थानीय कोतवाली परिसर में समाचार संकलन करने पहुंचे एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ कोतवाली के एक दरोगा और हेड कांस्टेबल ने पत्रकार के साथ दुर्व्यहार किया।और थाने में दोबारा आने पर फर्जी मुकदमा लाद कर ज़िन्दगी भर जेल में सड़ाने की भी धमकी दी।डरा सहमा पीड़ित पत्रकार ने एसपी से मिलकर मामले की जांचकर कार्यवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत ग्राम खरौना निवासी विशाल सोनी पुत्र अशोक सोनी एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में शाहगंज संवाददाता हैं।विशाल सोनी मंगलवार को एसपी डॉ कौस्तुभ के कार्यालय पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया की कोतवाली शाहगंज में तैनात एसआई प्रदीप सिंह और हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय ने एक मारपीट के मामले में बीते रविवार को समाचार संकलन के लिए पहुंचा था। जहां एक लहूलुहान व्यक्ति फर्स पर पड़ा हुआ था।जिसका वीडियो इंटरनेट पर भी बहुत वायरल हुआ था।उसी झल्लाये एसआई प्रदीप सिंह और हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय ने प्रार्थी को भद्दी भद्दी गालियां दी।और कहा की अगर दोबारा अगर थाने में दिखे तो फर्जी मुकदमे फसाकर ज़िन्दगी जेल में सड़ाएंगे।प्रार्थना पत्र में आगे कहा की उस वक्त थाना परिसर में काफी लोग थे।जिससे उसे मानसिक आघात और घटना की जानकारी होने पर वह और उसका परिवार बहुत डरा सहमा है।फिलहाल अब देखना यह है की पुलिस कप्तान क्या कार्यवाई करते हैं।जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की गरिमा बची रहे।और एक पत्रकार अपना काम निष्पक्षता और निडर होकर कर सके।
दुर्दांत गौ-तस्करों की तलाश में खेतासराय पुलिस ने दी दबिश, आरोपित फरार
JAUNPUR (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के दुर्दांत और अंतर्जनपदीय कुख्यात गौ-तस्करों व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए को एक बड़ा अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिले के टॉप-5 अपराधियों की सूची में शामिल अपराधियों की तलाश में की गई।
प्रभारी निरीक्षक रामासरे राय के मुताबिक खेतासराय पुलिस बल ने क्षेत्र के रानीमऊ में दुर्दांत, अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर व दुराचारी गैंगेस्टर अपराधियों में शामिल अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर, दिलशाद पुत्रगण मुस्लिम व कलीम पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने भारी बल के साथ उक्त आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा लगातार इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और इनके सहयोगियों की पहचान व निगरानी की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
jaunpur news : जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है फिर भी विकास कुपोषण का शिकार है।आज फिर थोड़ी सी बारिश क्या हुई शहर की सड़कें धंस गई आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि बरसात में हम अपने घर से जान हथेली पर रखकर निकल रहे हैं क्योंकि पूरे शहर में कब कहां की सड़क धंस जाए और आपकी गाड़ी पलट जाए इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है।
बार-बार कहने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद में है दरअसल यह सड़क नहीं धंस रही है, यह सरकार की इज्जत धंस रही है क्योंकि भ्रष्टाचार रूपी राक्षस सड़क पर अपना मुंह बा कर आम जनता को अपना ग्रास बना रहा है। मैं पूरे शहर में अमृत योजना के तहत 246 करोड़ की लागत से जो सीवर पाइप लाइन का कार्य हुआ है उसके न्यायिक जांच की मांग करता हूं। प्रशासन इसकी जांच नहीं करता है तो आम आदमी पार्टी माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी और जनहित याचिका दायर करेगी।
वित्त विधेयक से पेंशन नियमों में बदलाव से पेंशनर्स आक्रोशित हो किये बिरोध प्रदर्शन
JAUNPUR NEWS जनपद जौनपुर मे बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं शिक्षक सात सूत्रीय मांग यथा वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से पेंशन नियम में किए गए बदलाव को वापस लेने,आठवे वेतन आयोग के गठन का गजट नोटिफिकेशन पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स के उल्लेख सहित जारी करने,पेंशनरों को महंगाई राहत का शासनादेश कार्यरत कर्मचारियों महंगाई भत्ता के साथ जारी करने,कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने,पेंशन के राशिकरण की कटौती पन्द्रह वर्ष से घटाकर दस वर्ष करने,कोविड काल में रोके गये अट्ठारह माह के महंगाई राहत को दिए जाने,प्राथमिक विद्यालय के मर्जर की कार्रवाई वापस लेने की मांग के साथ कलेक्ट्रेट में विरोध कर धरना-प्रदर्शन किया।
Pensioners are angry due to change in pension rules सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरना-प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह करते हुए अपने संबोधन मे पेंशन की मांग पर सरकार की उदासीनता के कारण अनुस्मारक धरना-प्रदर्शन की स्थिति उत्पन्न करने की सरकार की नीति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आठवे वेतन आयोग के गठन का राजपत्र(गजट नोटिफिकेशन)पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स के उल्लेख सहित तत्काल जारी करने एवं प्राथमिक विद्यालय को कम छात्र संख्या के आधार पर पेयरिगं के नाम पर बन्द न करने की सरकार से मांग किया। शिक्षक महासंघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन मे वित्त विधेयक 2025 का विरोध करते हुए पेंशनरों को आठवे वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण एवं महंगाई राहत से डी लिंक (अलग) करने की सरकार के साजिश का विरोध करते हुए हर स्तर पर संघर्ष के लिए पेंशनर्स के साथ शिक्षकों के सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन सभा मे अनुस्मारक ज्ञापन को सर्व सम्मत से पास करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे जाने का समर्थन किया।
सभा स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह द्वारा पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया। धरना-प्रदर्शन को मुख्य रूप से इं0 प्रमोद कुमार सिंह, सम्प्रेक्षक रामआसरे रजक,नरेन्द्र त्रिपाठी,राम अवध यादव,बी डी सिंह डा0 आसाराम, सूबेदार यादव, के पी सोनकर, नन्दलाल सरोज, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,सुक्खू राम प्रजापति विश्वकर्मा,हीरालाल पाण्डेय,इ0 बेचन मिश्र मदन मोहन सोनकर,राम अवध लाल,चन्द्रशेखर सिह ,मंजा रानी राय,मोराली सिंह,आशा देवी,कांतिसिह,शिवेंद्र सिंह,पंकज कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह, दशरथ राम, शिवजोर प्रजापति,भरत यादव, शम्भूराम यादव, गोरखनाथ माली अजय सिंह ,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, महेन्द्र पाठक आदि ने सम्बोधित करते हुए मांगों को शीघ्र पूरी करने की सरकार से मांग किया।धरना-प्रदर्शन सभा का संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
PhD entrance exam 2025 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को 49 विषयों में शोध के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर में 8 केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम पाली में एवं द्वितीय पाली में 2711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई प्रवेश परीक्षा की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में शोध प्रविधि एवं द्वितीय पाली में सम्बंधित विषय की परीक्षा थी।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग संस्थान ब्लॉक ए एवं ब्लॉक 2, फार्मेसी संस्थान, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, संकाय भवन, केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। सम्पूर्ण प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सुनीता के साथ संपन्न हुई है। पहली पाली में प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2.00 से 4.00 बजे के मध्य परीक्षा हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो.अजय द्विवेदी,प्रो.राजेश शर्मा, प्रो. मिथिलेश सिंह,प्रो.रवि प्रकाश, प्रो. राजकुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने किया पौधरोपण
JAUNPUR NEWS: जनपद जौनपुर न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा तथा सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह के निर्देशन और देश रेख में एक पेड़ मां के नाम के क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर में भी कई पेड़ पौधों को डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल द्वारा लगाया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के हरे भरे प्रांगण में इन पौधों को लगाने में प्रकाश तिवारी असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल राजेश कुमार यादव एवं सुनील कुमार गौतम राकेश कुमार यादव कर्मचारी गण जिला विदेश सेवा प्राधिकरण श्रीमती रूबी सिंह स्टेनो एवं शिव शंकर सिंह पैरा लीगल वालंटियर का भी पूरा पूरा सहयोग रहा
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे कागजों की जगह धरती में लगाने का आह्वान करते हुए कहा गया की महत्वपूर्ण यह नहीं है कि 60 लाख 70 लाख पौधे लगाए जाए आवश्यक किया है कि 1000 पौधे लगाए जाएं और अगले साल में 1000 पुर के पूरे बचे रहे
Jaunpur News : जौनपुर जिले के ब्लॉक बक्शा क्षेत्र में आज कम्पोजिट विद्यालय में वृक्षारोपण उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित यादव द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने पर्यावरण के बारे में कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके।
उन्होंने ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। विक्रम परमार ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।
इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बक्सा के अध्यक्ष जय सिंह यादव,सहायक अध्यापक व बच्चे के साथ अभिभावक मौजूद रहे।
17,18,19 जुलाई को विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाया जाएगा
विद्युत विभाग द्वारा 17, 18 एवं 19 जुलाई को किया जायेगा मेगा कैम्प का आयोजन
JAUNPUR NEWS जौनपुर: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के सभी खण्डों पर 17, 18 एवं 19 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मेगा कैम्प का आयोजन होगा। जिसमें सभी प्रकार की शिकायतों जैसे- बिल रिवीजन,खराब मीटरों की जगह नये मीटर का प्रतिस्थापन, गलत बिलों का संशोधन, विघा परिवर्तन किये जायेगें, बिल से सम्बन्धित व अन्य शिकायतों का पंजीकरण व निस्तारण के कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
Mega camp will be organized by the Electricity Department on 17,18,19 July in jaunpur अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम जौनपुर ने बताया कि इसके साथ ही, जो भी उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर आयेगा उसे 1912 हेल्पडेस्क पर अंकित कराया जायेगा एवं उपभोक्ता को उसकी रसीद उपलब्ध करायी जायेगी एवं जो शिकायत मौके पर निस्तारित हो सकती है, उसे तत्काल निस्तारित करा दिया जायेगा एवं जो शिकायतें रह जायेंगी उन्हें एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर दिया जायेगा। जनपद के विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम के अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-जौनपुर नगर पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र, मोहल्ला-कदम रसूल, हुसैनाबाद जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-केराकत ग्रामीण, पता-132 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र मोहल्ला कदम रसूल हुसैनाबाद, जौनपुर एवं विद्युत वितरण खण्ड-बक्सा पता मोहल्ला मियांपुर निकट कलेक्ट्री कचहरी, जौनपुर पर 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक कैंप आयोजित किया जायेगा। इसकी निगरानी हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
JAUNPUR ई-कवच लिंग में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी का बाधित होगा वेतन
ई-कवच फडिंग में शिथिलता बरतने वाले एमओआईसी और सीडीपीओ का बाधित होगा वेतन- DM JAUNPUR
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और संभव अभियान की बैठक हुई बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संभव अभियान 5.0 एक चरणबद्ध प्रयास है, जो जुलाई से सितंबर तक प्रत्येक थीम पर आधारित है। जुलाई में इसकी थीम मातृ पोषण,अगस्त में शिशु पोषण और सितंबर में ऊपरी आहार एवं पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें गर्भवती, धात्री माता, 06 माह के बच्चे, कम वजन के जन्म लेने वाले बच्चे, सैम बच्चों के चिन्हांकन किए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की भूमिका प्रमुख रूप से है। इन कुपोषित बच्चों को एएनएम आशा के द्वारा ई कवच ऐप पर फीड कराकर उनका स्वास्थ्य प्रबंधन किया जाएगा।
सोमवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए उनका समुचित उपचार करना और गर्भावस्था के दौरान माता के पोषण की नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है कोई भी बच्चा कुपोषित ना हो यह हमारा साझा प्रयास होना चाहिए और हमारा संकल्प होना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं की सतत निगरानी रियल टाइम डाटा कैपचरिंग और विभागीय समन्वय के साथ ही हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि इस माह में जिन एमओआईसी और सीडीपीओ द्वारा ई-कवच फीडिंग पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होता है उनका इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस से पूर्व वीएचएनडी का निरीक्षण करते हुए तहसील दिवस में प्रतिभाग करेंगे, निरीक्षण की जियो टैग फोटो भी अवश्य उपलब्ध कराएंगे। वीएचएनडी पर किस प्रकार कार्य हो रहा है इसकी सूचना भी अवश्य देंगे।मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रगति खराब नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।