Home Blog Page 75

JAUNPUR :25 हज़ार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
Oplus_131072

Jaunpur. 25 thousand bounty arrested in police encounter

Jaunpur Encounter : खुटहन थाने की पुलिस टीम के साथ बीती रात्रि हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामिया शातिर गो-तस्कर अभियुक्त के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार।कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल एक तमंचा, खोखा कारतूस 700 रुपया बरामद।

जनपद मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक खुटहन, जय प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 100/2025 धारा-111 बी0एन0एस0, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर में वांछित 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त कलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ में मरहट पुलिया से आगे बड़नपुर भट्टा के पास से समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया। घायल गो-तस्कर को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी खुटहन भेजा गया, जहाँ से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-200/25 धारा 109(1),338,336(3),340(2),317(2) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही में जुटी।

jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0
jaunpur News अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

ननिहाल आएं अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS (खेतासराय ) स्थानीय थाना क्षेत्र के दुलीपुर जमदहाँ गांव निवासी युवक की सोमवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक शाहापुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के अवराडार गांव निवासी अनिल यादव (35 वर्ष) पुत्र रामअवध अपने ननिहाल दुलीपुर जमदहाँ गांव में परिवार समेत रह रहा था। गुरुवार की शाम वह किसी कार्य से बाइक द्वारा खेतासराय बाजार गया था। लौटते समय शाहापुर गांव स्थित ईंट भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल को खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है और वाहन की तलाश जारी है।

गड्ढे में तब्दील सड़क,बरसात में बनी मुसीबत

0

गड्ढे में तब्दील सड़क,बरसात में राहगीरों के लिए बनी मुसीबत

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पाराकमाल गांव को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने बड़े और गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे पूरे मार्ग पर जलजमाव हो जाता है। यह स्थिति राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर मुसीबत का कारण बन गई है।

करीब दो किलोमीटर लम्बे इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। खासकर स्कूली वाहन,एम्बुलेंस और दुपहिया वाहन चालकों को अत्यधिक कठिनाई होती है। यह सड़क पाराकमाल गांव के साथ-साथ अरंद,डंडसौली, पोरई खुर्द, पोरई कला, जमदहां और आजमगढ़ जनपद के अरनौला व दीदारगंज जैसे गाँवों को जोड़ती है।

गड्ढे में तब्दील सड़क,बरसात में बनी मुसीबत
गड्ढे में तब्दील सड़क,बरसात में बनी मुसीबत

गौरतलब है कि यह मार्ग पूर्व विधायक नदीम जावेद के पैतृक गांव पाराकमाल से होकर गुजरता है। बावजूद इसके, आज तक इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र का यह अंतिम गांव विकास की मुख्यधारा से कटता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या की शिकायत की, लेकिन वर्षों से कोई समाधान नहीं निकला। गांव वालों ने शासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाने की मांग की है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर बारिश में सड़क पानी में डूब जाती है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं।

बोले लोग:

गांव का मुख्य मार्ग खराब होने के कारण मरीजों को अस्पताल लाना-ले जाना बड़ी चुनौती है। इमरजेंसी स्थिति में समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
— डॉ. अनवर आलम (चिकित्सक)

सड़क की खस्ताहाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से चिंता का विषय है। 102 एम्बुलेंस सुविधा मिलने पर भी टूटी सड़क से होकर जाना जोखिम भरा होता है। जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है।

कृपावती

सावन के पवित्र माह में श्रद्धालु मंदिर जाने के लिए बाधित हो रहे हैं। जगह-जगह पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पूजा-पाठ में बाधा आना दुर्भाग्यपूर्ण है।
अभयराज राजभर (सामाजिक कार्यकर्ता)

यह समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। भारी जलजमाव के कारण स्कूली वाहनों का संचालन खतरे में है। कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
अम्मार वहीद, संरक्षक (अस्मा इण्टर कॉलेज)

सरकार एक ओर सड़कों का जाल बिछाने का दावा करती है, लेकिन यहां की हालत इसके उलट है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह क्षेत्र जनसंख्या की दृष्टि से एक बड़ी ग्रामसभा है, फिर भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
धर्मेंद्र कुमार, (कार्यकर्ता बसपा)

इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया। व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर बात रखी गई, लेकिन स्थिति में आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
— उमेश कुमार राजभर (सोशल एक्टिविस्ट)

पाराकमाल गांव एक न्याय पंचायत है, जिसमें आस-पास के पांच गांव सम्मिलित हैं। यहाँ डाकघर भी है, जिससे प्रतिदिन ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। यह मार्ग अरनौला और दीदारगंज जैसे गैर जनपदों से भी जुड़ता है। टूटी सड़क और जलजमाव ने इस आवागमन को अत्यंत कष्टप्रद बना दिया है।
कमर आलम (अधिवक्ता)

पाराकमाल मार्ग की स्थिति किसी आपातकालीन समस्या से कम नहीं है। शासन और प्रशासन से अपेक्षा है कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और सड़क की मरम्मत के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे क्षेत्र के लोग सुरक्षित और सुगम आवागमन कर सकें।

यह भी पढ़े: ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर 1की मौत2 घायल,मासूम बेटी बेसुध

शाहगंज विद्युत बिल समाधान शिविर आज से शुरू   

0
शाहगंज विद्युत बिल समाधान शिविर आज से शुरू

JAUNPUR NEWSW : शाहगंज में लगेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान शाहगंज विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। शिविर का आयोजन 17,18 एवं 19 जुलाई तक होगा। शिविर में उपभोक्ता भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिजली चोरी से संबंधित मामल, राजस्व निर्धारण तथा बिल जमा से संबंधित कार्य सीधे मौके पर ही करवा सकेंगे।


इस अभियान के माध्यम से विद्युत विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। ताकि उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जटिलताओं से राहत मिल सके और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित हो। इसका नारा भी दिया गया है ‘विद्युत बिल से है परेशान, मेगा कैंप है समाधान’सभी उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर बिजली घर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान अवश्य कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।


अमित कुमार धर्मा
अधिशासी अभियंता (XEN) शाहगंज
धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता
उपखण्ड अधिकारी (SDO) शाहगंज

यह भी पढ़े : ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर 1की मौत2 घायल,मासूम बेटी बेसुध

ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर 1की मौत2 घायल,मासूम बेटी बेसुध

0
ACCIDENT JAUNPUR,ट्रेलर-ट्रैक्टर से टक्कर एक की मौत,मासूम बेटी बेसुध
ACCIDENT JAUNPUR

A young man died in a trailer-tractor collision,two seriously injured, mourning spread in the village, accident jaunpur

JAUNPUR ACCIDENT (जौनपुर) जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना रात करीब 9:30 बजे गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुई, जब सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो टुकड़ों में बंट गया।

हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का मलबा पूरे हाईवे पर फैल गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर खेतासराय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और यातायात बहाल कराने में जुट गई।

28 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, घर में मचा कोहराम

मृतक की पहचान महेंद्र (28 वर्ष) पुत्र नोहरलाल, निवासी अमीनपुरवा, इब्राहिमपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और दो वर्षीय मासूम बेटी बेसुध पड़ी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को किया गया रेफर

घटना में महेंद्र के साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति चिरंजी पुत्र मगरु निवासी दराफपुर तथा राजकुमार पुत्र रामदुलार निवासी भरौली (दोनों थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकर नगर) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया।

ईंट उतारकर लौट रहे थे तीनों मजदूर

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर जौनपुर पुलिस लाइन में ईंट उतारकर अपने गांव लौट रहे थे। वे रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से वापस जा रहे थे कि तभी ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस को दी गई तहरीर में ट्रेलर का नंबर UP 62 CT 4139 बताया गया है। यह ट्रेलर जौनपुर की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

इस हृदयविदारक घटना से अंबेडकर नगर के अमीनपुरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। महेंद्र की असामयिक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। गांव के बुजुर्गों और पड़ोसियों के अनुसार, महेंद्र मेहनती और मिलनसार युवक था। उसकी पत्नी और बेटी की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। वहीं, घायल चिरजो और राजकुमार के परिवारजन भी अस्पताल में उनकी जिंदगी की दुआ मांग रहे हैं।

trailertractor accident , jaunpur accident, auto accident, road accident, bike accident, accident news, fatal accident, biker accident, bullet accident, bike accidents, road accidents, dindori accident, traffic accident, car accident prank,aircrash accident, nicco park accident, water park accident, acciden, motorcycle accident, road accident nashik, viral accident video, new classic accident, fauja singhaccident,car accident accident, uttar pradesh accident

Jaunpur News-तेज हवा लगातार बारिश के चलते आज विद्यालय बंद रहेंगे

0
Oplus_131072

Due to continuous rain in Jaunpur district, all schools up to class 8 will remain closed today.jaunpur news

Jaunpur News: जनपद जौनपुर में अत्यधिक बारिश एवँ तेज हवा के चलते आज 17 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालय बंद रहेंगे ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी खण्डशिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल ने इसका कड़ाई से अनुपालन करायें जाने के निर्देश दिए है

Jaunpur: प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन

0
Oplus_131072

PU’s Prabhat Upadhyay selected in Indian Information Service, jaunpur

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय के भारतीय सूचना सेवा में चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत विभाग के शिक्षकों ने बधाई दी है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

जनपद के बख्शा विकास खंड स्थित दरियावगंज गांव के मूल निवासी प्रभात कुमार उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर एक नया कीर्तिमान रचते हुए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित होकर परिवार, क्षेत्र, तथा पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। प्रभात उपाध्याय ने इंडियन एक्सप्रेस, एनडीटीवी, न्यूज़ 18, प्रसार भारती जैसे देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा से विशिष्ट पहचान बनाई है।


प्रभात उपाध्याय ने संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र के निर्देशन में अपनी शोध यात्रा को सार्थक दिशा दी। कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह एवं पंकज सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रभात को बधाई दिया है।

Jaunpur News :अमृत सरोवर फर्जीवाड़े में,ग्राम प्रधान रोजगार सेवक को नोटिस

0
Oplus_131072

Jaunpur News: In Amrit Sarovar fraud, notice to village head employment servant

Jaunpur News : यूपी के जौनपुर में अमृत सरोवर के कार्य मे मनरेगा मजदूरो का फर्जीवाड़ा सामने आया है बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के समक्ष जनसुनवाई के दौरान सोमवार को ग्राम पंचायत-टेकारी विकास खण्ड-मडियाहूँ में निमार्णाधीन अमृत सरोवर के सम्बन्ध में JCB के माध्यम से कार्य कराये जाने की शिकायत पर

खण्ड विकास अधिकारी मडियाहूँ को तत्काल कार्य स्थल पर जाकर जॉच कर आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। जॉच निरीक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत को सही पाते हुए निर्गत मस्टर रोल को शून्य कराते हुए सम्बन्धित सचिव, ग्राम रोजगार सेवाक एवं ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया।

उक्त के अतिरिक्त विकास खण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत भरहूपुर में मेड़बन्दी से सम्बन्धित दोपरियोजनाओ में निर्गत मस्टर रोल में 57 मजदूरों कर उल्लेख था जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त हुए कि कार्य नहीं हुआ है जिस पर तत्काल खण्ड विकास अधिकारी रामनगर से जॉच करायी गयी। शिकायत सही पाये जाने पर निर्गत मस्टर रोल को शून्य कराते हुए सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किया गया।

Weather :17 जुलाई तक जौनपुर  के आसपास के जिलों में भारी बारिश होगी  

0
Weather 17 जुलाई तक जौनपुर  के आसपास के जिलों में भारी बारिश होगी  
Weather 17 जुलाई तक जौनपुर  के आसपास के जिलों में भारी बारिश होगी  

Weather There will be heavy rain in the districts around Jaunpur till July 17

Weather UPDATE JAUNPUR : जौनपुर मौसम की चेतावनी 15 जुलाई से 17 जुलाई तक मूसलाधार गरज चमक वज्रपात और बिजली एवं वारिद माला अद्भुत दृश्य के साथ तेज हवाएं आंधी तूफान बवंडर झंझावात संभावना  है सावधान रहे सुरक्षित रहे इस कालखंड में जौनपुर आसपास 200 से लेकर 300 मिली लीटर बारिश होगा और सुख पूरी तरह समाप्त हो जाएगा अंतराल लेकर पूरे जुलाई पर वर्ष जारी रहेगी लेकिन बीच-बीच में तेज धूप और सूखा वाला भी दिन रहेगा आजकल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा हल्की उमस के बावजूद मौसम बहुत सुहावना रहेगा दिन भर रात भर कुछ अंतराल के बाद वर्षा होगी जो 100 किलोमीटर से अधिक होगी l

Weather :17 जुलाई तक जौनपुर  के आसपास के जिलों में भारी बारिश होगी  

कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा कल भी तेज भयानक वर्षा वज्रपात  झंझावात और विद्युत की गरज चमक के साथ विद्यमान रहेगी जार और असली सावन का मौसम रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक 50000 के बीच हवा की गति 10 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच दिशा उत्तरी पूर्वी पूर्वी रहेगी वायु प्रदूषण कम रहेगा l

सावन के बारे में कहावत है सावन की तो बात निराली चारों तरफ बिछी हरियाली। इस तरह का मौसम केवल जौनपुर वाराणसी दीनदयाल नगर गाजीपुर देवरिया बस्ती भोजपुर नगर सिद्धार्थ नगर अयोध्या बलिया कुशीनगर गोरखपुर आजमगढ़ अकबरपुर अंबेडकर नगर गरबा सुल्तानपुर प्रतापगढ़ प्रयागराज मिर्जापुर चंदौली भदोही सोनभद्र ही नहीं संपूर्ण उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम मध्य भारत में जारी रहेगी l

Weather :17 जुलाई तक जौनपुर  के आसपास के जिलों में भारी बारिश होगी  

डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल मौसम वैज्ञानिक ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर l

शाहगंज सोंधी ब्लॉक परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

0
शाहगंज सोंधी ब्लॉक परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
शाहगंज सोंधी ब्लॉक परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर): पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोंधी विकास खण्ड परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने वृक्षारोपण कर किया। इस अवसर पर दर्जनों पौधे रोपे गए, जिनमें आम, नीम, पीपल, अशोक, अमरूद और सहजन जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से लाभकारी प्रजातियाँ शामिल थीं।


खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना है, बल्कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि सरकारी परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल की भी व्यवस्था की गई है, ताकि पौधे सिर्फ लगाए न जाएँ, बल्कि बड़े होकर पर्यावरण को लाभ भी पहुँचा सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया और उनके बीच पौधे भी वितरित किए गए, ताकि वे अपने-अपने गांव या घरों में भी वृक्ष लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ा सकें। इस अवसर पर हरिश्याम वर्मा, विजय गौड़, एपीओ नृपेन्द्र सिंह, एडीओ पंचायत संजय यादव, सचिव विनोद यादव, विपिन यादव, राकेश सिंह, अजय यादव, दुर्गेश शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।