Home Blog Page 79

पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

0
पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा, मामले की जांच जारी

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सुंबुलपुर गांव में एक पूर्व प्रधान पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। गांव निवासी लाल मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि पूर्व प्रधान मतलूब खान ने वर्ष 2018 में उसे पट्टा की जमीन दिलाने के नाम पर 65 हजार रुपये लिए थे। लेकिन न तो उसे जमीन मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

पीड़ित के अनुसार, बीते कई वर्षों से वह अपने पैसे की वापसी के लिए पूर्व प्रधान से लगातार गुहार लगा रहा था, लेकिन आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। आठ जुलाई को जब उसने एक बार फिर पूर्व प्रधान से अपनी रकम की मांग की तो मतलूब खान भड़क गया और खुलेआम गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।

घटना से आहत होकर उसी दिन लाल मोहम्मद ने खेतासराय थाने में पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष खेतासराय ने बताया कि मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

थाना परिसर खेतासराय में दावत-ए-इस्लामी संस्था ने किया पौधारोपण

0
थाना परिसर खेतासराय में दावत-ए-इस्लामी संस्था ने किया पौधारोपण
थाना परिसर खेतासराय में दावत-ए-इस्लामी संस्था ने किया पौधारोपण

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना परिसर में शुक्रवार को सामाजिक एवं धार्मिक संगठन दावत-ए-इस्लामी हिन्द के समाज सेवा विभाग द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत थाना परिसर में चंपा, चमेली और गुड़हल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने भी पौधारोपण में भाग लेकर आयोजन को प्रोत्साहित किया।

संस्था के जिला प्रभारी हाफिज मोहसिन ने कहा कि दावत-ए-इस्लामी इंडिया का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनाकर उनकी नियमित देखभाल करना है ताकि देश को हरा-भरा और सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि संस्था देशभर में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कई जनहितकारी कार्यक्रम चला रही है। इस अवसर पर हाफिज मुकीम, सैयद तारिक, मोहम्मद अदनान समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने की शपथ ली।

सावन का ट्रेंड:हरी चूड़ियों के पीछे का वजह

0
सावन का ट्रेंडहरी चूड़ियों के पीछे का वजह
सावन का ट्रेंड:हरी चूड़ियों के पीछे का वजह

सावन: गोरी है कलाई, तू ला दे मुझे हरी हरी चूड़ियां…महिलाओं को भा रही हरी चूड़ियां और साड़ियां

  • सावन शुरू होते ही बाजार में बढ़ गई हरे रंग के परिधानों और चूड़ियों की डिमांड

खेतासराय (जौनपुर) सावन का महीना शुरू होते ही बाजारों में हरियाली छा गई है न केवल पेड़-पौधों में, बल्कि महिलाओं के श्रृंगार और परिधानों में भी। हरे रंग की चूड़ियां, साड़ियां और कपड़ों की बढ़ती मांग ने बाजारों को संवार दिया है। गोरी है कलाइयां तू लागे मुझे हरी-हरी चूड़ियां…जैसे बॉलीवुड गीतों की तर्ज़ पर आज भी महिलाओं के बीच सावन में हरी चूड़ियां पहनने का उत्साह देखा जा सकता है।

सावन का ट्रेंड: हरी चूड़ियों का डिमांड

सावन आते ही हर उम्र की महिलाओं चाहे वह कॉलेज छात्राएं हों, नवविवाहिता हो या फिर गृहिणी की कलाई हरी चूड़ियों से सजने लगती है। कामकाजी महिलाएं भी अब अपने ड्रेस के रंग से मेल खाती हुई हरी चूड़ियों की तलाश करती दिख रही हैं। आज के समय में हरी चूड़ियां पहनना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक फैशन ट्रेंड बन गया है।

बाजारों में गोल्डन डॉट्स वाली हरी चूड़ियां, ग्लास चूड़ियां, कुंदन से जड़ी पारंपरिक चूड़ियां, हल्की और भारी धातु की चूड़ियां और हैंडमेड ब्राइडल ग्रीन चूड़ियां खूब बिक रही हैं। ये चूड़ियां न केवल लोकल दुकानों पर उपलब्ध हैं, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी आसानी से मिल रही हैं।

हरी चूड़ियों के पीछे का वजह

सावन को हरियाली और प्रकृति के उल्लास का महीना माना जाता है। चारों ओर हरियाली का दृश्य मन को प्रसन्न करता है, और हरा रंग उसी हरियाली का प्रतीक है। कजरी, हरियाली तीज और सिंधारा जैसे पर्वों की वजह से भी हरे रंग के कपड़े और चूड़ियों का रिवाज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को हरा रंग प्रिय होता है, इसीलिए सुहागिन महिलाएं सावन के महीने में हरे वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं।

हरी साड़ियों और सूट्स की बढ़ती मांग

चूड़ियों के साथ-साथ हरे रंग की साड़ियों और सूट्स की मांग भी तेजी से बढ़ी है। बनारसी ग्रीन सिल्क, लहरिया, चंदेरी सिल्क, आगरा साड़ियां और शिफॉन साड़ियों की खास डिमांड बनी हुई है। इसके अलावा हरे रंग के प्लाज़ो, कुर्तियां और सूट्स की भी बाजार में खासी मांग है।

व्यापारियों का कहना है कि इस बार सावन में महिलाओं का रुझान खासतौर पर डिजाइनर हरे कपड़ों की ओर अधिक है, और वे पारंपरिक लुक के साथ-साथ स्टाइलिश विकल्पों की भी तलाश कर रही हैं। इसलिए दुकानदारों ने अपने स्टॉक में हरे रंग की वैरायटी विशेष रूप से रखी है।

जौनपुर :रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव के आरोप में 10 गिरफ्तार   

0
जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव के आरोप में 10 गिरफ्तार   
जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव के आरोप में 10 गिरफ्तार   

JAUNPUR CRIME जौनपुर: बरसठी थाना क्षेत्र के  कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर खड़ी  ट्रेन पर पथराव करने वाले वांछित 10 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस के मुताविक 09.जुलाई को रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस जो जौनपुर से रायबरेली जा रही थी कि कटवार हाल्ट के पहले चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन मे गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा  माह मई मे राजाबाजार बनकट मे बारात मे हुए विवाद की रंजिश को लेकर विवाद करने वाले लड़के जिनको पहचान ट्रेन मे कर लेने पर टेलीफोन से सूचना देकर अभियुक्त रोहित यादव व सौरभ यादव द्वारा अपने मित्रो को बुलाकर मार पीट करने के लिये ट्रेन मे चढ़कर उन लोगो को खोजने व ट्रेन को अनावश्यक रोकने पर यात्रियों द्वारा विरोध किया जाने लगा था जिस पर उपद्रियों द्वारा जान से मारने की नियत से उक्त ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसके कारण यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल व यात्रियों के जान माल संकटापन्न स्थिति उत्पन्न हो गयी तथा ट्रेन के शीशे आदि क्षतिग्रस्त हुए थे ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशानिर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव व निरीक्षक अपराध  प्रमोद यादव के नेतृत्व मे टीम गठित कर वायरल विडियो की मदद से अभियुक्तो को चिन्हित कर अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

यह भी पढ़े : JAUNPUR ट्रैक्टर मिस्त्री सरोज पाठक गोली हत्याकांड में 3 गिरफ्तार  

JAUNPUR ट्रैक्टर मिस्त्री सरोज पाठक गोली हत्याकांड में 3 गिरफ्तार  

0
JAUNPUR ट्रैक्टर मिस्त्री सरोज पाठक गोली हत्याकांड में 3 गिरफ्तार  
jaunpur crime news

Tractor mechanic Saroj Pathak, 3 arrested in shooting murder case jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर l थाना तेजी बाजार पुलिस ने ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन नामजद अभियुक्त को घटना के दो घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है l

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को तेजी बाजार  थाना क्षेत्र के बरईपार सिकरारा मेन रोड पर ग्राम सकरदेल्हा पाइप फैक्ट्री के पास में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, प्राप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सदर पुलिस टीम, थाना तेजी बाजार पुलिस टीम एवं अन्य टीमें पहुँची,तो पाया कि किसी ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी l  

शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने पर मृतक की पहचान सरोज पाठक पुत्र दयाशंकर पाठक निवासी  हरिगांव थाना सिकरारा (जो बरईपार में गैरेज में काम करते थे, काम करके घर लौट रहे थे) के रूप में हुई, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, मृतक के पुत्र अजीत पाठक की तहरीर पर मु0अ0सं0-111/2025 धारा-103(1) BNS बनाम तीन  नामजद घनश्याम पाठक पुत्र जयराम पाठक निवासी हरिगाँव थाना सिकरारा, अदीप पाठक पुत्र घनश्याम पाठक निवासी हरिगाँव थाना सिकरारा ,नागेंद्र पाठक पुत्र आसाराम पाठक निवासी हरिगाँव थाना सिकरारा व कुछ अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर मुखबिर की सूचना पर नामजद तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी  है।

JAUNPUR NEWS,बिजली कटौती से कांग्रेसी नेता ख़फ़ा

0
JAUNPUR NEWS,बिजली कटौती से कांग्रेसी नेता ख़फ़ा
JAUNPUR NEWS,बिजली कटौती से कांग्रेसी नेता ख़फ़ा

Congress leaders angry over power cuts,jaunpur news

JAUNPUR NEWS IN HINDI : खुटहन [जौनपुर ] बिजली कटौती की समस्या को लेकर दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा का घेराव किया।कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश मिश्र ने बताया कि इस समय धान की रोपाई चल रही है लगातार बिजली कटौती से किसानों का नुकसान हो रहा है इसके अलावा दर्जनों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सधनपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई।इस बीच कांग्रेसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहें परवेज अहमद विश्राम राम शैलेन्द्र यादव आशीष तिवारी आशुतोष उपाध्याय बबलू सिंह संजय उपाध्याय श्रीनाथ यादव रुमान खान मौजूद रहे l 

यह भी पढ़े :JAUNPUR NEWS,रूट डायवर्जन व्यवस्था 4 अगस्त तक लागू रहेगी  

JAUNPUR NEWS,रूट डायवर्जन व्यवस्था 4 अगस्त तक लागू रहेगी  

0
JAUNPUR NEWS,रूट डायवर्जन व्यवस्था 4 अगस्त तक लागू रहेगी  
JAUNPUR NEWS,रूट डायवर्जन व्यवस्था

Route diversion system will remain in force till August 4 jaunpur news :

JAUNPUR NEWS today जौनपुर:यात्रीगण कृपया ध्यान दे चारअगस्त तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी
श्रावण मास में पड़नें वाले सोमवार जिनमें डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी दिनांकः14 जुलाई 21जुलाई,28 जुलाई 4 अगस्त को जनपद के निम्नलिखित मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार शायं 20:00 बजे से मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक रहेगा l

1- बक्शा हाईवे अलीगंज तिराहा डायवर्जनः- बक्शा, बदलापुर व सिंगरामऊ से आने वाले कावंरिया व उनके वाहन को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।
2- चाँदपुर हाईवे डायवर्जनः-मड़ियाहू व रामदयालगंज से आने वाले कावंरिया व उनके वाहन को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।
3-हौजखास हाईवे कट डायवर्जनः जफराबाद से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।

JAUNPUR NEWS,रूट डायवर्जन व्यवस्था 4 अगस्त तक लागू रहेगी  
JAUNPUR NEWS


4-पकड़ी तिराहा हाईवे डायवर्जनः-मुंगराबादशाहपुर,मछलीशहर  व सिकरारा से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव हेतु व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।
5-शिवापार हाईवे डायवर्जनः- रामदयालगंज से आने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को शहर में प्रवेश न देते हुए उनको त्रिलोचन महादेव व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।
6-मड़ियाहूँ तिराहा डायवर्जनः-मड़ियाहूँ से वाराणसी रोड पर जाने वाले कावंरियों व उनके वाहनों को जलालपुर होते हुए त्रिलोचन महादेव व वाराणसी के तरफ भेजा जायेगा ।
7-कस्बा मुगराबादशाहपुर डायवर्जनः-कस्बा मुगराबादशाहपुर जौनपुर के तरफ जाने वाले वाहनों को सरोखनपुर तिराहा से वाराणसी की तरफ व प्रतापगढ़ की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।
8-बदलापुर कस्बा डायवर्जनः- कस्बा बदलापुर से सुजानगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा ।
9-पचहटिया तिराहा डायवर्जनः-जौनपुर शहर की तरफ आने वाले वाहनों को केराकत की तरफ मोड़ दिया जायेगा, जो थाना गद्दी होते हुये वाराणसी जायेगें ।
10-आशीर्वाद होटल औद्योगिक क्षेत्र डायवर्जनः- त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।
11- त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा डायवर्जनः- त्रिलोचन बाजार की तरफ आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।
12- सुजानगंज तिराहा, मछलीशहर डायवर्जनः- सुजानगंज की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ड किया जायेगा ।
13-वाजिदपुर तिराहा डायवर्जनः- आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को जगदीशपुर कासिंग की तरफ नही जाने देकर, इनको पालिटेक्निक चौराहा से बाहर-बाहर हाईवे की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।

 

JAUNPUR बसपा के जिला प्रभारी बने धर्मेंद्र गौतम उर्फ़ गुड्डू,लोगो ने दी बधाई 

0
JAUNPUR बसपा के जिला प्रभारी बने धर्मेंद्र गौतम उर्फ़ गुड्डू,लोगो ने दी बधाई 
JAUNPUR बसपा के जिला प्रभारी बने धर्मेंद्र गौतम उर्फ़ गुड्डू

Dharmendra Gautam alias Guddu became the district in-charge of BSP, people congratulated him in jaunpur :

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव निवासी बसपा के सदर विधानसभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम गुड्डू बसपा के जौनपुर जिला प्रभारी बनाए गए । यह मनोनयन बसपा की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के आदेश पर किया गया । धर्मेंद्र कुमार गौतम मेहनत और कर्मठता को देखकर यह दायित्व को सौपा गया है। इसके पहले वह खम्भौरा गांव के प्रधान रह चुके हैं और काफी मिलनसार हैं ।

बहुजन समाजवादी पार्टी को बढ़ाने के लिए लगातार काम करने में जुटे हैं । जिला प्रभारी बनने पर धर्मेंद्र कुमार गौतम गुड्डू को लोगों ने मिलकर बधाई दी है । इस बारे में धर्मेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है वह पूरी निष्ठा जिम्मेदारी लगन से निर्वहन करूंगा, पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करूंगा। हर कार्यकर्ताओं को जोड़कर चलूंगा। इनके अलावा जौनपुर जिला के सोमनाथ चौधरी भी प्रभारी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR,शिवांगी नम्रता को अखिलेश यादव ने दिए रुपये,किया सम्मानित  

JAUNPUR,शिवांगी नम्रता को अखिलेश यादव ने दिए रुपये,किया सम्मानित  

0
JAUNPUR,शिवांगी नम्रता को अखिलेश यादव ने दिए रुपये,किया सम्मानित  
JAUNPUR,शिवांगी नम्रता को अखिलेश यादव ने दिए रुपये,किया सम्मानित  

Akhilesh Yadav honoured Shivangi and Namrata with Rs 1 lakh each jaunpur news

  •  जौनपुर का नाम रोशन करने वाली होनहारों को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

JAUNPUR TODAY NEWS जौनपुर। शिक्षा व खेल के क्षेत्र में प्रदेश एवं देश में नाम रोशन करने वाले होनहार प्रतिभाओं को सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक -एक लाख रूपये का चेक और  अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आयोजित यह ऐतिहासिक कार्यक्रम करके यह संदेश दिया गया कि पढ़ोगे तो बढ़ोगे खेलोगे तो फिट रहोगे। इसी क्रम में जौनपुर की दो महिला प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में परिवार, क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम प्रदेश एवं देश पटल पर रोशन किया है।

उक्त कार्यक्रम से लौटे समाजवादी कुटिया के संस्थापक संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बताया कि युवा प्रतिभा समारोह में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जिन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में डंका बजा दिया है। उक्त समारोह में पूरे प्रदेश के ऐसे प्रतिभाओं को राजधानी आमंत्रित किया गया था।बता दें कि जौनपुर की दो प्रतिभा हैं जिन्हें एक बहादुर कुश्ती चैम्पियन नम्रता यादव हैं जिन्होंने एशियन चैम्पियनशिप में भारत के लिये कांस्य मेडल जीत करके विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। वहीं यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में 4 लाख में से 3 लाख अभ्यर्थी सफल हुये जिसमें जौनपुर की शिवांगी यादव तृतीय टॉपर हैं। नम्रता एवं शिवांगी से भेंट करके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने सम्मानित करने के साथ आशीर्वाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया और 1—1 लाख रुपये के चेक के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही नम्रता के प्रशिक्षक  को भी सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक/संचालक समाजवादी कुटिया, शिवांगी की माता जी, नम्रता के कोच के अलावा अशोक नायक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा, उमेश दिलेर, शिवम छोटू, अभिषेक यादव, जयन्ती देवी, शुभम कुमार, अशोक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बता दें कि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा नम्रता और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज शिवांगी को सम्मानित कर चुकी हैं। साथ ही सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग भी उपरोक्त प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुये बधाई दे चुके हैं।

तमाम सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

0

जौनपुर : राज्यसभा सांसद के हाथों जिले के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

जौनपुर। बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आगमन जनपद जौनपुर में हुआ था, इसी संदर्भ में पार्टी कार्यालय के पास स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अपने–अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए। सदस्यता लेने के लिए प्रमुख रूप से शामिल हुए मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से अमरपाल यादव, चकजददू दुबे, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, केराकत विधानसभा से चंद्रजीत गायक, सदर विधानसभा से आफताब आलम, अशोक यादव इत्यादि लोग अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता लिए।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा उक्त सभी लोगों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल रहे निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजित सिंह, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सोम वर्मा, व्यापार प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, विशाल यादव, बबलू गुप्ता, मुरली मनोहर, शिव जी मिश्रा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी नए सदस्यों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कि आज हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन है कि जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आप पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और अब आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेजी से जिले के साथ-साथ पुरे देश में फैल रही है। और अब यह हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि देश के सम्मान व विकाश के लिए और आम आदमी की आवाज के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।
उक्त कार्यक्रम कि जानकारी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।