Home Blog Page 80

तमाम सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

0

जौनपुर : राज्यसभा सांसद के हाथों जिले के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

जौनपुर। बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आगमन जनपद जौनपुर में हुआ था, इसी संदर्भ में पार्टी कार्यालय के पास स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अपने–अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए। सदस्यता लेने के लिए प्रमुख रूप से शामिल हुए मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से अमरपाल यादव, चकजददू दुबे, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, केराकत विधानसभा से चंद्रजीत गायक, सदर विधानसभा से आफताब आलम, अशोक यादव इत्यादि लोग अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता लिए।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा उक्त सभी लोगों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल रहे निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजित सिंह, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सोम वर्मा, व्यापार प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, विशाल यादव, बबलू गुप्ता, मुरली मनोहर, शिव जी मिश्रा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभी नए सदस्यों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कि आज हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन है कि जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आप पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और अब आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेजी से जिले के साथ-साथ पुरे देश में फैल रही है। और अब यह हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि देश के सम्मान व विकाश के लिए और आम आदमी की आवाज के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।
उक्त कार्यक्रम कि जानकारी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

UP SCHOOL MERGER अभियान की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट

0
UP SCHOOL MERGER अभियान की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट
UP SCHOOL MERGER

Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP Sanjay Singh reached Jaunpur under the up school merger Save Government Schools campaign

जौनपुर। मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए नारों से गूंजा जौनपुर [UP SCHOOL MERGER ] सरकारी स्कूल बचाओ अभियान के अंतर्गत जनपद के मीरगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस गलत आदेश के खिलाफ पुरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। राज्यसभा सांसद ने बताया कि स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत जौनपुर जिले के सिकरारा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मीरगंज से शुरू कर दी गई है और अब आम आदमी पार्टी उन सभी स्थानों पर संघर्ष करेगी जहां-जहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है। आप सांसद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के फैसले पर भी असहमति जताई और कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से हैरान हूं। बच्चों ने न्यायालय से पढ़ाई बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन स्कूलों को बंद कर दिया गया। अब हमारी आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट है। मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए के नारे के साथ लगभग 3 किलोमीटर पैदल यात्रा प्राथमिक विद्यालय मीरगंज खास से प्राथमिक विद्यालय मीरगंज तक राज्यसभा सांसद ने स्कूली बच्चों व कार्यकर्ताओं के साथ किया।

up school merger case कार्यक्रम में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से शामिल हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पंचायत प्रकोष्ठ विनोद सिंह वत्स, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, अमर पाल यादव,वीरेंदर यादव, चकजडू दूबे, विजय यादव, आफताब आलम, अशोक यादव, चन्द्रजीत यादव, दिनेश, ओमप्रकाश, कमलेश, लाले बिन्द, आकाश, बंटी अग्रहरी, प्रदीप मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, साधना त्रिपाठी, मुरली मनोहर, शिवजी मिश्रा, सैयद मो. जैदी, संजय पाल, सूरज कन्नौजिया, विशाल यादव, विनय पटेल, अनीता श्रीवास्तव, ग़ालिब शेख इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।उक्त जानकारी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

0

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सोमनाथ हेतु ₹ 270 और काशी विश्वनाथ हेतु ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर होगा भेजना-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

भगवन शिव को समर्पित सावन माह 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। हर श्रद्धालु की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ (गुजरात) और श्री काशी विश्वनाथ (वाराणसी) का प्रसाद मँगा सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट और डाक विभाग के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹ 270 रूपये का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर ‘प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा। इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की शामिल है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि आदि ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के साथ-साथ वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और डाक विभाग के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु अपने नजदीकी डाकघर से मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजकर स्पीड पोस्ट से श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद मँगा सकते हैं। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लम्बे समय तक उपयोग में बना रहता है।

उन्होंने बताया कि, डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एस.एम.एस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए उन्हें ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

JAUNPUR NEWS,प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन पर रोक 

0
JAUNPUR NEWS,प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन पर रोक 
JAUNPUR NEWS,प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन पर रोक 

Ban on children travelling to school in private vehicles ,jaunpur news

JAUNPUR NEWS : जनपद जौनपुर के सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन में प्रयोग नहीं करेंगे यातायात पुलिस टीम द्वारा स्कूली वाहनो के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आज 56 वाहनो को  चेक  किया गया व 16 वाहन के विरुद्ध चालान की गई कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस बुधवार को में स्कूली वाहनो के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मानक के अनुरुप बसों के खिड़की, जाली,आपातकालीन द्वार की स्थिति, वाहन का रख- रखाव, यातायात नियमों के पालन, वाहन के समस्त प्रपत्र जैसे-आर0सी0,फिटनेस, बिमा, ड्राइवर का डी0एल0 तथा सीट से अधिक बच्चे तो नही बैठाये गये है, की जाँच की गयी  जिसमें इनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 56 वाहनो को चेक किया गया व 16 वाहन के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी ।

साथ ही जनपद के सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन में प्रयोग नहीं करेंगे तथा अपने विद्यालय के सभी स्कूली वाहनों का सभी आवश्यक कागजात पूर्ण कराके मानक के अनुरुप ही संचालन कराये, व स्कूली वाहन में सीट से अधिक बच्चों को न बैठाये उपरोक्त निर्देशों के विरुद्ध पाये जाने पर इनके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आवश्यक प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी ।

यह भी पढ़े : JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS

JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS

0
JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS
JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS

tree planting campaign ,jaunpur plamtation NEWS

JAUNPUR PLANTATION NEWS जनपद जौनपुर प्रभारी मंत्री AK शर्मा ने आम का पौधा लगाकर पौधरोपड़ अभियान का शुभारंभ किया जिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ लगाने का सभी से की अपील  शासन के निर्देश के क्रम में आज  एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके क्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा द्वारा ग्राम कम्बरपुर विकास खण्ड सुईथाकला में वृहद जन वृक्षारोपण अभियान-2025 ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। प्रभारी मंत्री के द्वारा आम का पौधा लगाया गया। विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ देकर और पौधा भेंटकर मा0 प्रभारी मंत्री जी का स्वागत किया गया।

JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS

JAUNPUR PLANTATION के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर सभी की सराहना की और कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एक मॉ बिना किसी भेदभाव के अपने सभी बच्चों को बराबर प्यार और सम्मान देती है उसी प्रकार पेड़ भी बिना किसी भेदभाव के सभी को जल, वायु, फल आदि  देते हैं। प्रकृति और पौधे हमारी मॉ के समान है। अनाज फल प्रकृति की गोद से आती है जो बिना मांगे हमारा पोषण करती है, प्रकृति के संरक्षण से जलवायु संरक्षित होता है। जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय है, जिसका समाधान है कि हम अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए। मा0मंत्री जी के द्वारा पेड़ो के आध्यात्मिक महत्व बताया। पीपल, तुलसी, सहजन सहित अन्य पेडो़ के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।  


इस दौरान विधायक शाहगंज द्वारा कहा गया कि एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने हेतु शासन संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य हमारे पर्यावरण पर निर्भर करता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा मॉ के नाम लगाकर उसके पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिससे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण दे सकें।

JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS


विधायक के द्वारा वृक्षों से जुडे़ बचपन के अनुभवों को साजा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल के अत्यधिक दोहन से जलस्तर गिर रहा है, दूषित जल हमे अनेक बीमारियों से ग्रसित कर रहे है। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प को आगे बढाने की अपील कीपूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के निर्देशन तथा मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

     
 जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपड़ अति आवश्यक है। इसका उद्देश्य जिले में हरित आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता उत्पन्न करना है। इन पौधों के रोपण से न केवल जिले की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में विलुप्त हो रही पीली नदी को जनसहाभागिता से 25 किलोमीटर सफाई कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का लक्ष्य 54 लाख का है लेकिन 60 लाख से अधिक पौधरोपड़ किया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को जागरुक किया तथा एक पौधा मॉ के नाम लगाने का संदेश दिया।    

JAUNPUR PLANTATION IMAGES


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तथा जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड लाभार्थी को ई श्रम कार्ड वितरित किया गया।इस अवसर पर विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधा रोपित किया। लोक गीत गायक दीपक देव पाठक द्वारा पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित गीत गाकर पर्यावरण तथा जल संरक्षण हेतु संदेश दिया गया। इसी क्रम में प्रभारी मंत्री जी द्वारा बटाउबीर पुल पीली नदी पर हुए खुदाई कार्य का निरीक्षण किया गया तथा नदी पूजन कर वहॉ पर आम का पौधा लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सचांलन सलमान शेख के द्वारा किया गया।

इस JAUNPUR PLANTATION केअवसर पर ब्लाक प्रमुख विद्या देवी, महामंत्री सुशील मिश्रा, प्रधानपति प्रवीण सिंह, डीएफओ, उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार डीसीएनआरएलएम जितेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारीपौधरोपण कार्यक्रम अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों, विद्यालयों, ग्रामीण महिलाओं सहित आमजन द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित कार्यक्रम गीत आदि के माध्यम से आमजन में पर्यावरण तथा पौधरोपण के महत्व को लेकर जागरुकता उत्पन्न की गयी।  

JAUNPUR PLANTATION IMAGES NEWS


इसीक्रम में विधायक मड़ियाहॅू डा0 आर0के0 पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में पौधे का रोपण किया गया। मा0 राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी द्वारा ब्लाक मछलीशहर के ब्लाक वारी गांव में पौधरोपण किया गया और पौधा रोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्थानीय लोगो से अपील की गयी कि एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये तथा इस अभियान में सम्मिलित हो। इसीप्रकार अन्य तहसीलों, समस्त विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों में भी अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में ’’एक पौधा मॉ के नाम’’ पौधेरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण की दिशा में योगदान दिया गया तथा आम जनमानस को जागरुक किया गया।

JAUNPUR 2 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

0
JAUNPUR 2 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
JAUNPUR 2 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

2 wrestling players selected for international competition jaunpur

JAUNPUR NEWS जनपद जौनपुर के 02 कुश्ती खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि जौनपुर की पहलवान आस्था आनन्द सिंह पुत्री माधवनानन्द सिंह और माता मेनका सिंह भाजपा नेत्री निवासी सिपाह, जौनपुर की बालिका जो खेल विभाग द्वारा ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरूद्दीनपुर में तैनात कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अपने खेल कौशल एवं प्रदर्शन से ’’खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025’’ में 65 किग्रा0 भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आस्था का चयन बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स में कुश्ती में 61 किग्रा0 भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


 दूसरी तरफ ग्राम उत्तरगांव पोस्ट धर्मापुर निवासी जयवीर सिंह पुत्र जय सिंह का चयन अण्डर-17 वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैम्पियनशिप के फ्री-स्टाईल 55 किग्रा0 भारवर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप जिसका आयोजन एथेंस, ग्रीस में 28 जुलाई से 03 अगस्त, 2025 तक किया जायेगा, उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किग्रा0 भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।दोनो प्रतिभावान खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन पर चन्दन सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर, जिला कुश्ती संघ के महासचिव विजय बहादुर सोनकर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव तथा कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार सोनकर के साथ ही खिलाड़ियों के परिवारीजनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दिया तथा साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने का आर्शिवाद भी दिया।

श्रावण मेले की तैयारियों को लेकर शिवधाम बेलवाई में हुई बैठक

0
श्रावण मेले की तैयारियों को लेकर शिवधाम बेलवाई में हुई बैठक
श्रावण मेले की तैयारियों को लेकर शिवधाम बेलवाई में हुई बैठक

A meeting was held in Shivdham Belwai regarding the preparations for the Shravan fair,

बेलवाई प्रसिद्ध श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर बेलवाई प्रांगण में आगामी श्रावण मास मेले को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर  विनय गौतम, थानाध्यक्ष अखंडनगर  दीपक कुशवाहा, चौकी प्रभारी बेलवाई विनोद पटेल सहित तमाम विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से श्रावण मास में होने वाले जलाभिषेक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात डायवर्जन, चिकित्सा व्यवस्था, सफाई एव पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों में दिलीप मोदनवाल (पूर्व प्रधान बेलवाई), बलराम, राजकुमार, विवेक सिंह एवं पिंटू प्रधान सहित शिवमन्दिर पुजारी राम अनुग्रह गिरी,अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि श्रावण मेले के दौरान धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह बैठक श्रावण मास के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

SHAHGANJ पौधारोपण न्यूज़ 

0
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न,छात्रों में पर्यावरण के प्रति बढ़ा उत्साह

SHAHGANJ PLANTATION NEWS

  • श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न,छात्रों में पर्यावरण के प्रति बढ़ा उत्साह

SHAHGANJ NEWS शाहगंज ” कलान श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज,कलान में मंगलवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने स्वयं छात्रों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे कॉलेज परिसर में लगाए गए। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा, “हम छात्रों को सदैव पर्यावरण के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। हमारे कॉलेज की एक विशेष परंपरा रही है कि जो भी छात्र अपने जन्मदिन पर अपने घर या किसी यथोचित स्थान पर पौधा लगाते हैं और उसकी देखभाल कर एक वर्ष बाद उसका फोटो कॉलेज को उपलब्ध कराते हैं, उन्हें कॉलेज की ओर से सम्मानित किया जाता है। पिछले दो वर्षों में हजारों छात्र-छात्राओं को इस अभियान के तहत पुरस्कृत किया जा चुका है।”

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आनंद प्रकाश सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, करुणेश चौरसिया, गंगा प्रसाद, संजय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, जसवीर सिंह, अनूप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, जितेंद्र कुमार सहित कॉलेज के कई शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।कॉलेज के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए सभी ने इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नगर पालिका द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में लगाए हज़ारों पौधे

नगर पालिका परिषद शाहगंज द्वारा बुधवार को नगर के तुलसी उद्यान में वार्षिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ईओ प्रदीप गिरी ने बताया कि शासन से प्राप्त लगभग 4400 पौधों का रोपण नगर में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिसमें आज का पौधारोपण एक अहम पड़ाव रहा। देर शाम तक रोपण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

SHAHGANJ पौधारोपण न्यूज़ 

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखरेख को अपनी जिम्मेदारी समझे। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है। इसकी नियमित देखभाल और संरक्षण जरूरी है। सभी नगरवासी न केवल पौधे लगाएं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके संरक्षण हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम गणेश चौहान, राम प्रसाद मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, अमरनाथ, डा विकास कुमार, हरिनारायण यादव उर्फ टिल्लू, टी.एस. तेज बहादुर सिंह यादव, श्रीराम शुक्ला, सुनील प्रजापति, संदीप कुमार, फिरोज अहमद एवं विकास कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

0
शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे
शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शाहगंज के 113 गाँवों में लगाए गए पौधे

  • चरागाहों पर हुआ सामूहिक पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की ओर बड़ी पहल

खेतासराय (जौनपुर): एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण महाअभियान के तहत विकासखंड शाहगंज सोंधी में पर्यावरण संरक्षण के लिए 113 गाँवों में 1,42,679 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें बुधवार की शाम तक 1,30,000 से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं।

अभियान के अंतर्गत सोंधी क्षेत्र के संदहाँ गाँव में स्थित चरागाह भूमि पर सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय ने संयुक्त रूप से पौधे रोपित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया और  लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

शाहगंज के 113 गांव समेत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शाहगंज के 113 गाँवों में लगाए गए पौधे

खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा, पेड़ लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव है। इस अभियान बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर इस महा अभियान को सफल बनाएं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल को भी उतनी ही जिम्मेदारी से निभाएं ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े पेड़ बनकर पर्यावरण को संजीवनी दे सकें।

वृक्षारोपण महा अभियान के तहत नगर पंचायत खेतासराय में रोपे गए पौधे

अंत्येष्टि स्थल पर लगाए गए पीपल और अर्जुन के पौधे नगर पंचायत खेतासराय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण महा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बा स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अर्जुन, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी और नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभासद एजाज अहमद, सलीम अहमद, शमीम अहमद, सतीश यादव त्रिदेव, इलियास मोनू समेत आदि लोगों ने मिलकर पौधारोपण में भाग लिया और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

JAUNPUR,वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना 1 दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे 

0
JAUNPUR,वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना 1 दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे 
JAUNPUR,वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना

Dr Arun Saxena Forest Minister will arrive on 10th July in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना 10 जुलाई गुरुवार को जौनपुर आ रहे हैं। मंत्री प्रातः 7 बजे लखनऊ से चलकर प्रातः 9,50 पर कमलम कार्यालय मरगुपुर बदलापुर आयेंगे जहां पर बदलापुर विधायक रमेश चन्द मिश्रा के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर, पीली नदी पर वृहद वृक्षारोपण अभियान, एवं पार्टी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30  बदलापुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे डॉ विवेक श्रीवास्तव सॉल्यूशन हॉस्पिटल कंधरपुर पहुंचेंगे जहां पर  वृक्षारोपण करेंगे और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर कायस्थ समाज जौनपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। 

दोपहर 3.30 पर रूहटा स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। फिर शाम 3.50 पर सद्भावना पुल स्थिति बाबा केरार वीर मंदिर में पूजन दर्शन करने के बाद गोमती नदी तट पर महादेव सेना विमल सिंह ,भाजपा नगर अध्यक्ष दक्षिण कमलेश निषाद, भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तरी श्रीमती सारिका सोनी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे । तत्पश्चात उसके बाद शाम 4,30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर पहुंचेंगे जहां पर विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 5,45 बजे चौकियां धाम में दर्शन पूजन, विकाश पांडा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे। उसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने देते हुए जनपदवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया।