Gram Vikas Adhikari fails in giving details of the village,jaunpur news :
JAUNPUR NEWS जौनपुर। विकासखंड खुटहन के कुतवीचक गांव में हुए विभिन्न कामों का लेखा जोखा गांव निवासी श्री हरिवंश मिश्रा द्वारा जन सूचना के माध्यम से छः माह पहले मांगा गया था स्टीमेट कार्ययोजना न बताकर बात को घूमा दिया गया कहावत है एक तौ तितहौकी लौकी दुसर चढ़ी नीम की डार ,जवाब जो पखवारा में मिलना था उसे देने में जिम्मेदारों ने आधा वर्ष लगा दिएवह भी घूमा दिया गया खुटहन वाया पट्टी मेन सड़क से होकर ब्राम्हण बस्ती में हरिवंश मिश्रा के घर तक प्रधान द्वारा सीसी रोड़ का दोषपूर्ण निर्माण कार्य कराया गया l
जिसकी शिकायत पर जेई चतुर्वेदी ने मौके पर जा कर तो कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया जेई ने श्री हरिवंश मिश्रा से कहा कि इस हम फिर से सही करायेंगे लेकिन आज तक उनका वादा पूरा नहीं हुआ सवाल उठता है भ्रष्टाचार में लीपापोती क्यों बंदरबांट के खेल में ग्रामीणों का हक मारने में जिम्मेदार कोर कसर नहीं छोड़ते l
PhD. Admit card for entrance exam released in jaunpur
15 जुलाई को होगी दो पाली में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा
PHD ADMIT CARD RELEASED 2025 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 15 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली पीएच-डी. प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र सोमवार को कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने ऑनलाइन जारी किया है।कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर के 08 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा 2.00 से 4.00 बजे के मध्य दो पालियों में सम्पन्न होगी। परीक्षार्थियों को प्रातः 9.00 बजे तक अपने केन्द्र पर पहुंचना होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 49 विषयों में होगी जिसमें 4149 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें। PHD का एडमिट कार्ड समर्थ पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने साथ नवीनतम फोटो पहचान पत्र, ब्लू, ब्लैक बाल प्वाइन्ट पेन ले आयेंगे।
अभ्यर्थियों को अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रानिक्स उपकरण-स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस आदि परीक्षा में लाना पूर्णतया प्रतिबन्धित है। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर vbspucret@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी करते समय कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ.मनीष प्रताप सिंह, उप कुलसचिव श्री अमृत लाल, श्री अजीत प्रताप सिंह एवं डॉ. धीरेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।
Kalanpur village becomes a global confluence of faith during Muharram in jaunpur
अमेरिका-कनाडा जैसे देशों से वतन लौटते है प्रवासी
JAUNPUR NEWS IN HINDI (खेतासराय ) मोहर्रम में खेतासराय के कलांपुर गाँव बना आस्था का वैश्विक संगम उत्तर-प्रदेश के जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र का एक छोटा सा गाँव कलांपुर मोहर्रम के अवसर पर हर साल एक धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पुनर्मिलन और साम्प्रदायिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बन जाता है। इस गाँव की मिट्टी से जुड़ी परंपराएँ इतनी गहराई से दिलों में बसी हैं कि अमेरिका, कनाडा, दुबई, क़तर, और सऊदी अरब जैसे दूर देशों में बसे प्रवासी भी मोहर्रम के दिन गाँव लौटने को अपनी ज़िम्मेदारी और सौभाग्य मानते हैं।
विदेश से गाँव लौटने का जुनून
गाँव के अधिकांश लोग रोज़गार, शिक्षा या व्यवसाय के लिए वर्षों पहले विदेशों में बस गए हैं। लेकिन जैसे ही इस्लामी नववर्ष का आगाज़ होता है और मोहर्रम की ताज़ियों की तैयारी शुरू होती है, वैसे ही कलांपुर JAUNPUR की यादें और परंपरा उन्हें खींच लाती हैं।
कनाडा रह रहे फ़ज़ल इमाम कहते हैं, मोहर्रम आते ही मन बेचैन हो जाता है। दुनिया में कहीं भी रहें, लेकिन दिल की धड़कनें कलांपुर की गलियों से जुड़ी रहती हैं। इमामबाड़ा, शबीहों के जुलूस, मजलिसें और मातम आत्मा तक को छू जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसिद्ध इमामबाड़े की देख-रेख और रख-रखाव को वे अपना धार्मिक कर्तव्य मानते हैं।
इस बार अमेरिका से नहीं लौट सके प्रवासी
प्रत्येक वर्ष अमेरिका से हुसैन नसीर गाँव आते थे, लेकिन इस बार युद्ध जैसे हालात और बच्चों की पढ़ाई और टिकट न मिलने के कारण वे यात्रा नहीं कर सके। वहीं दुबई से शमशीर हैदर मेहंदी, जीशान हैदर, बाकर मेहंदी अपने बच्चों और परिवार के साथ गाँव पहुँचे हैं। कनाडा से फ़ज़ल इमाम की मौजूदगी ने भी कलांपुरवासियों को भावुक कर दिया।
गाँव के जौहर अब्बास बताते हैं, जब यहाँ के लोग विदेशों में बसने लगे, तो लगा था परंपरा कमजोर पड़ जाएगी। लेकिन हर साल उनका लौटना और श्रद्धा से भाग लेना यह सिद्ध करता है कि परंपराएँ ज़िंदा हैं और आगे भी रहेंगी।
कलांपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
कलांपुर की एक और अनूठी पहचान यह है कि यहाँ मोहर्रम सिर्फ़ मुस्लिम समुदाय तक सीमित नहीं है। गाँव के हिंदू निवासी भी ताज़ियों के निर्माण, सजावट और व्यवस्था में पूरी श्रद्धा से भाग लेते हैं। यह सहयोग गाँव को सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना देता है।
गाँव का प्रसिद्ध इमामबाड़ा मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठता है। यहाँ की ताज़ियों की कारीगरी, अलम, सोज़ख़्वानी (शोक गीत), नौहे और मजलिसें न केवल गाँव में बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध हैं।
मोहर्रम बना परंपरा, परिवार और पहचान का पर्व
मोहर्रम के ये दस दिन केवल शोक और धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गाँव लौटने, परिवार से जुड़ने और अपनी जड़ों को महसूस करने का एक भावनात्मक अवसर बन चुके हैं। कलांपुर के निवासी, चाहे कहीं भी हों, इन दिनों गाँव में एकत्र होकर यह साबित करते हैं कि संस्कृति और परंपरा किसी सीमा, देश या समय की मोहताज नहीं होती।
Police booked 11 people including 9 women for disturbing peace jaunpur crime:
TAFTSH OF CRIME JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) सोमवार को खेतासराय पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि कस्बा के वार्ड नंबर 4 बभनौटी वाईफाई पासवर्ड को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष से बिदुम पत्नी विद्यासागर (50 वर्ष),सोनू पुत्री विद्यासागर (27 वर्ष), संजना पुत्री विद्यासागर (22 वर्ष), रंजना पुत्री विद्यासागर (19 वर्ष) व द्वितीय पक्ष से मखनचू पुत्र शारदा सोनकर (50 वर्ष), मीला पत्नी मखनचू (48 वर्ष), प्रीति सोनकर पुत्री मखनचू (20 वर्ष), हीना पुत्री मखनचू (22 वर्ष) शामिल है।
वहीं क्षेत्र के मुस्तफाबाद में छोटे-छोटे बच्चों के पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों को शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह,हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव, कांस्टेबल बृकेश यादव,महिला आरक्षी अन्तिमा सिंह, नेहा यादव व आशा गुप्ता शामिल रही।
school pairing merge के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
school pairing merge JAUNPUR NEWS जौनपुर। विद्यालय पेयरिंग मर्ज के विरोध में यूटा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन प्राथमिक विद्यालय पेयरिंग मर्ज के विरोध में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा ने प्रदेश की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन दिया और कहां की परिषदीय विद्यालय के पेयरिंग मर्ज का आदेश शिक्षकों और छात्रों के हित में नहीं है। इसे तत्काल निरस्त करवाया जाए ।
बता दें कि प्रदेश में 50 संख्या छात्र संख्या से कम परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग और मर्ज का आदेश जारी हुआ है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके विरोध में शिक्षकों ने आवाज मुखर की है। जिसके क्रम में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह के नेतृत्व में यूटा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव को सौपा है और सभी ने मांग की है ,कि जो school pairing merge. विद्यालय पेयरिंग मर्ज किया जा रहे हैं यह शिक्षक एवं छात्रों के हित में नहीं है। इसे तत्काल निरस्त कराया जाए। बल्कि इसमें और संसाधन बढ़ाए जाएं। जिससे पठन-पाठन के प्रति विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ सके इस संबंध में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि उनकी बातें शासन स्तर तक पहुंचाई जाएगी और जो शिक्षक छात्र के हित में होगा उसे पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर यूटा के संरक्षक डॉ शिवनारायण यादव, संजय यादव, जिला मंत्री राजकुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री रविशंकर यादव,श्याम सिंह, प्रवेश पटेल समेत अन्य कई शिक्षक मौजूद रहे।
07 school vehicles were challaned in the special checking campaign,jaunpur news
JAUNPUR NEWS : जौनपुर ” 01 जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति परिवहन आयुक्त उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में 07 जुलाई को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं यातायात निरीक्ष सुशील मिश्रा द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। जिसमें कुल 40 स्कूली वाहनों का सघन जॉच की गयी, जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 07 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है। उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों से अपील किया गया कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।
Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead
Jaunpur News, accident during Tazia procession, two dead
JAUNPUR NEWS ( जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम सधनपुर में ताजिया दफन कर वापस आते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गये बेहतर इलाज के लिए उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि खुटहन थाना क्षेत्र के सघन पुर गांव में ताजिया जुलूस निकालने के दरम्यान दो ब्यक्ति बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गये जिससे वह घायल हो गए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ दो ब्यक्तियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एक का इलाज चल रहा है। मरने वालों के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है।
व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने की घटना के उपरान्त पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया।*
The renovation work of the ancient Shiva temple located in Badlapur will be completed in seven days jaunpur :
SHIV TEMPLE JAUNPUR जौनपुर : पीली नदी पर खुदाई का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण, 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा तहसील बदलापुर के राजस्व ग्राम नूरुद्दीनपुर के ग्राम पंचायत देवरिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जनसहभागिता से हो रहे जीर्णोद्धार के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।
पीली नदी पर खुदाई के कार्य के निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को पीली नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर की प्राचीनता तथा दिव्यता से अवगत कराते हुए मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व पीली नदी के निरीक्षण के दौरान 10 दिनों में जनसहभागिता के साथ कार्य कराते हुए मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश उपजिलाधिकाधिकारी बदलापुर को दिए गए थे।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा पुनः मंदिर पर किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 07 दिनों में इस दिव्य और भव्य प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा श्रमिकों सहित स्थानीय निवासियों में मिष्ठान्न और फल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। श्रमिकों द्वारा जीर्णोद्धार के कार्य को तीव्र गति से किया जा रहा है। यह प्राचीन मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। इस श्रावण मास में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन करने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पीली नदी पर हो रहे खुदाई के कार्य का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के समन्वय, जनसहयोग, तथा मा० विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग से अब तक 90 प्रतिशत से अधिक खुदाई का कार्य हो चुका है। 11 जून 2025 से यह कार्य प्रारंभ किया गया था तथा बारिश से अब जगह जगह पर पानी भी दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग देने वाले, मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सभी सम्मानितजनों, श्रमिकों, समाजसेवियों आदि का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रत्येक जनपद में एक नदी का जीर्णोद्धार किया जाना था, जो विलुप्त होने के कगार पर है। इसी क्रम में हमने जनपद में विलुप्त हो रही पीली नदी के जीर्णोद्धार का जो संकल्प लिया था, वह अब यथार्थ रूप ले रहा है तथा पीली नदी अब जीवंत होने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर, संबंधित अधिकारी ने, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।
समाजवादी सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का हुआ जोरदार स्वागत
Samajwadi Secretary Mahila Sabha Usha Jaiswal received a warm welcome
JAUNPUR NEWS जौनपुर। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा द्वारा गुलाबी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में नव मनोनीत प्रदेश सचिव महिला सभा उषा जायसवाल का स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें पूर्व विधायक अरशद खान की अगुवाई में सदर विधानसभा के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश सचिव के रूप में उषा जायसवाल के मनोनीत होने से पार्टी का महिलाओं में पैठ और बढ़ेगी। विधानसभा प्रभारी सुशील दुबे ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता पार्टी के अंदर और बढ़ानी चाहिए ताकि हम परिवार के अंदर तक अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ा सके।
वहीं जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि हमारी बहन उषा जायसवाल को चुनाव लड़ने का अनुभव है जिससे उनके अनुभव पार्टी के काम आएंगे। नवमनोनीत प्रदेश सचिव उषा जायसवाल कहा कि पार्टी की रीतियों, नीतियों को महिलाओं के माध्यम से हर परिवार तक पहुंचाने का कार्य करूंगी और सरकार की गलत नीतियों का विरोध पार्टी के निर्देशानुसार करती रहूंगी। पार्टी जो भी आदेश देगी उसका अक्षरश: पालन करते हुए पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करूंगी। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, दशरथ यादव, चंद्रशेखर यादव, रमेश बिंद, मतभारत बिन्द, जितेंद्र यादव, पिंटू, मंजय कनौजिया, सुशील यादव, पूनम यादव, सोनी सेठ, सोनी यादव, विजय यादव, रवि यादव, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा सचिव रामकेश बिन्द ने किया।
A target has been set to plant 5495000 saplings in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर : एक पेड़ माँ के नाम’ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महाअभियान में 9 जुलाई को एक दिन में 37 करोड़ पौधारोपण किए जाएंगे। जनपद में लगभग 5495000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 09 जुलाई को मा० प्रभारी मंत्री जी के द्वारा विकासखंड सुईथाकला के गांव कम्मरपुर में लगभग 5000 पौधे लगाए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित को सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लगे उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रवेश सिंह सहित अन्य का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग मनोयोग से कार्य करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, डीएफओ प्रोमिला, एसडीओ सरफराज, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।