Home Blog Page 84

जौनपुर:206.81 लाख की 8 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

0
जौनपुर में 206.81 लाख की 8 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास
जौनपुर में 206.81 लाख की 8 सड़क परियोजना का हुआ शिलान्यास

Foundation stone of 8 road projects worth Rs 206.81 lakh laid in Jaunpur

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में 206.81 लाख की आठ सड़क परियोजना का किया शिलान्यास राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)सड़क परियोजना निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) शनिवार को मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 206.81 लाख की लागत की आठ सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।


जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया उसमें प्रमुख रूप से वाजिदपुर दक्षिणी में वाजिदपुर तिराहे के सामने सेंट थामस कोचिंग के सामने आशादीप इलेक्ट्रॉनिक होते हुए अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 34.93 लाख, नईगंज में रामनारायण अग्रहरी के मकान से जयप्रकाश के मकान से होते हुए उमेश सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 24.49 लाख, परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर कृष्णा बुक डिपो से अशोक नगर कालोनी होते हुए प्रताप कालोनी तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 29.75 लाख, हुसैनाबाद रोडवेज के सामने से जगदीश सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 13.89 लाख, उर्दूबाजार में गल्ला मंडी तिराहे से रमन श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 28.25 लाख, ईसापुर में रसूलाबाद मार्ग से रवि सोनकर व सतीश सोनकर के मकान से होते हुए शाहगंज मार्ग तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 9.81 लाख, उर्दूबाजार चौराहे से डा हरिनंदन श्रीवास्तव के मकान से होते हुए बड़ी मस्जिद तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 30.81 लाख, बलुआघाट में बुलबुल मौर्या के मकान से नरसिंह निषाद के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमति लागत रु 34.88 लाख है।


  शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित /मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत लगभग 34 सड़क परियोजना स्वीकृत है जिसमें आज 8 सड़क परियोजना निर्माण कार्य शिलान्यास करके शुभारंभ किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यदि आपको लगता है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हो रही है, मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं है तो उसकी जानकारी आप हमको दीजिए, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा0 रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद, आनंद निषाद, सभासद सीपीन सिंह, विकास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव व राजदेव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : JAUNUR NEWS : अमृत योजना की पोल खोलता बरसात का पानी

JAUNPUR:बालिकाओं को 3 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा

0
JAUNPUR:बालिकाओं को 3 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा
ads

Girls will be given self-defense training for 3 months jaunpur :

JAUNPUR NEWS : विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), 18 पार्क रोड, लखनऊ द्वारा “रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण“ के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने हेतु जनपद के चयनित 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं जिस हेतु प्रशिक्षक (मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) की आवश्यकता है।

 जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है किइच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त प्रशिक्षण, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं अंक पत्रों की प्रमाणित छायाप्रति 25 जुलाई, 2025 को सायं 5ः00 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जौनपुर में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर से प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित है।जनपद-जौनपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु 25 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय, जौनपुर में जमा किया जा सकता है। प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षण को तीन माह हेतु अधितकम रू0-15000 मानदेय दिया जायेगा। मानदेय का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किया जायेगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है। अभ्यर्थी के विरूद्ध किसी भी न्यायालय में कोई अपराधी मुकदमा लम्बित नही होना चाहिए। प्रशिक्षण हेतु ऐसे खिलाडियों को चयन किया जायेगा जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट, जूडो, ताइक्याडो, कराटे, मान्यता प्राप्त खेल संघ ब्लैक बेल्ट, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर या सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया हुआ खिलाड़ी आवेदन करने हेतु पात्र होगें। चयनित प्रशिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी कार्य करने का इच्छुक हो। प्रशिक्षक के रूप में यथा सम्भव महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जायेगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में पुरुष प्रशिक्षक  चयनित किया जायेगा।

JAUNPUR NEWS:गांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा   

0
JAUNPUR NEWSगांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा   
JAUNPUR NEWSगांव में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा   

Panchayat Utsav Bhawan will be constructed in the village ,jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY:जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के सम्बन्ध बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीपीआरओ अरविन्द प्रभाकर ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
प्रदेश के ग्रामीण आबादी को उचित दर पर मांगलिक कार्यक्रम यथा विवाह, मुण्डन एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली प्रत्येक विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा l

पंचायत उत्सव भवन के स्थापित होने से ग्रामीण आबादी को वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं सस्ती दरों पर स्थान उपलब्ध हो पायेगा। यह योजना ग्राम पंचायतों के माध्यम से क्रियान्वित एवं संचालित की जायेगी। प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधान सभाओं में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन की अनुमानित लागत रु0 1.41 करोड आकलित की गयी है। पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु स्थल का चयन एवं अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित  समिति के द्वारा की जाएगी। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अधिशासीअभियन्ता, लो०नि०वि०,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत सदस्य और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। उन्होंने बताया कि अभी जनपद में 01 पंचायत उत्सव बनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत उत्सव भवन हेतु स्थल चयन करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

श्री महाकाली माता मंदिर में मनाया गया 12वां पुनर्स्थापना दिवस

0
श्री महाकाली माता मंदिर में 12वां पुनर्स्थापना दिवस मनाया गया
श्री महाकाली माता मंदिर में 12वां पुनर्स्थापना दिवस मनाया गया

JAUNPUR NEWS : शाहगंज नगर के श्रीरामपुर गल्ला मंडी स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में गुरुवार व शुक्रवार को 12वां पुनर्स्थापना दिवस एवं श्रृंगार महोत्सव अत्यंत श्रद्धा व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ, विशाल भंडारे और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को अखंड रामायण पाठ से हुई, जिसका समापन शुक्रवार अपराह्न पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान बारिश में भीगते हुए भी दर्जनों भक्तों ने यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति अर्पित की। श्रद्धालुओं ने महाकाली माता की आरती की और पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे।

शाम होते ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही, स्थानीय मां दुर्गाजी जागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की भक्ति संगीतमयी प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बर्फ से निर्मित बाबा बर्फानी शिवलिंग रहा, जिसकी दिव्यता को देखने श्रद्धालु देर रात तक उमड़ते रहे। मंदिर की भव्य सजावट और आलोकमय वातावरण ने श्रद्धालुओं के मन को छू लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, सभासद अर्पित जायसवाल, समाजसेवी धीरज जायसवाल समेत अनेक गणमान्य जनों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद अग्रहरि, मायाशंकर यादव, सिकंदर साहू, मनोज जायसवाल, सूरजमल सेठ, दिवाकर, शुभम मोदनवाल, नीरज अग्रहरि आदि का विशेष योगदान रहा।

GREEN GOLD SCHEMS के तहत प्रसूता महिलाओं को दिया जा रहा प्रमाणपत्र

0
GREEN GOLD SCHEMS के तहत प्रसूता महिलाओं को दिया जा रहा प्रमाणपत्र
GREEN GOLD SCHEMS के तहत प्रसूता

Trees and certificates are being given to pregnant women under the Green Gold scheme

  • पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल, 1 से 7 जुलाई तक चलेगी योजना

JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक GREEN GOLD SCHEMS,ग्रीन गोल्ड योजना चलाई जा रही है जिसके तहत ब्लॉक में प्रसव कराने वाली महिलाओं को एक पौधा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह पहल नवजात जीवन के साथ-साथ पर्यावरण में हरियाली लाने की एक अनूठी कोशिश है।

वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना पूरे सप्ताह चलेगी, जिसमें प्रत्येक प्रसूता को एक-एक पौधा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

योजना के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. मसूद द्वारा तारगहना निवासी एक महिला, जिसने नवजात को जन्म दिया, को एक पौधा और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

JAUNUR NEWS : अमृत योजना की पोल खोलता बरसात का पानी

0
Jaunpur news
Jaunpur news

Photo of the city’s Amrit Yojana jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर अमृत योजना बनी विष योजना पहली बारिश में ही शहर की सभी प्रमुख सड़कें धंस गई।ओलंदगंज से मच्छरहट्टा होते हुए कचहरी जाने वाली सड़क पर प्रेम गाढ़ा के पास स्थित डाट के पुल के नीचे सड़क लगभग 10 फिट अंदर घुस गई। यही हाल सिटी स्टेशन रोड का भी हुआ है इसके पहले पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज की सड़क लगभग 1 किलोमीटर तक धंस चुकी है अभी कुछ दिन पहले खास ओलंदगंज बाजार में भी सड़क में अचानक से 10 फिट गड्ढा हो गया था।

टीचर्स कॉलोनी मुरादगंज में गली नाल में तब्दील हो चुकी है। सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार आवाज बुलंद कर रही है इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा की महज 7 दिन पहले राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने लोक निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर यह निर्देश दिया था कि जब तक सड़के गड्ढामुक्त ना हो जाए एक्सियन, एई व जेई का वेतन रोक दिया जाए। लेकिन भ्रष्टाचार की गंगोत्री में लगातार जौनपुर की सड़क डूब रही है अमृत योजना के तहत सीवर बचाने का काम और फिर सड़क बनाने के काम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी परतें पहले ही बारिश में खुलने लगी है आम आदमी पार्टी इस पूरे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। और इस पर एक बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ साथी सोम कुमार वर्मा और बंटी अग्रहरि, एच एन तिवारी मौजूद रहे और सड़क का निरीक्षण किया।

JAUNPUR CRIME,दारू के विवाद में 7 गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,दारू के विवाद में 7 गिरफ्तार 
JAUNPR CRIME NEWS

Seven people arrested in a dispute over drinking alcohol jaunpur crime:

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। जफराबाद थाने की पुलिस ने सात अभियुक्तो को  धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर किया गया चालान। क्षेत्राधिकारी (नगर), देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 राधेश्याम सिह,उ0नि0 रामप्रताप सिंह मय हमराही कर्मचारीगण  के ग्राम समोपुर खुर्द,वसीरपुर,नाथूपुर से विभिन्न विवाद जैसै दारू पीने के विवाद,पारिवारिक विवाद व पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर के अभियुक्त.सुखराम चौहान पुत्र स्व0भगेलू चौहान नि0 समोपुर खुर्द थाना जफराबाद l

शिवकुमार चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान समोपुर खुर्द थाना जफराबाद जनपद जौनपुर . गुड्डू निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर.अरविन्द निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर .कपिल निषाद पुत्र स्व0 पन्नालाल निषाद नि0 वशीरपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर .  सिब्बू सिंह पुत्र स्व0रामसमुझ सिंह नि0 नाथूपुर थाना जफराबाद जौनपुर .रिंकू वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा नि0 जमैथा थाना जफराबाद जौनपुर को  संज्ञेय अपराध कारित करने की दशा मे शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेशी के लिए शुक्रवार को भेज दिया गया  । 

JAUNPUR पुलिस मुठभेड़ 2 बदमाशों को लगी गोली,गला सोना बरामद

0
JAUNPUR पुलिस मुठभेड़ 2 बदमाशों को लगी गोली,गला सोना बरामद
police encounter jaunpur

2 criminals shot in police encounter, gold recovered from neck in jaunpur :

JAUNPUR PULICE ENCOUNTER : जौनपुर केराकत,सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम  के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा समेत दो गिरफ्तार,एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली। कब्जे से एक मोटरसाइकिल चोरी की,एक  तमंचा 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर,01 मोबाइल ओपो कम्पनी व लूट का 4.400 ग्राम गला हुआ सोना बरामद।।

अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा दिनांक 05.07.2025 को रात्रि मे मुखबिर की सूचना कुसरना मे हुई चैन स्नैचिंग की घटना के अभियुक्त को पूरनपुर मजार के पास नहर पुलिया के चौराहे के पास गाणाबन्दी कर रोकने का प्रयास किया गया तो  उक्त बदमाशान द्वारा अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा आत्मरक्षार्थ मे पुलिस द्वारा गोली चलाने पर बदमाश चन्द्रदीप पटेल पुत्र शिवालाल पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के बायें पर मे गोली लगी जिससे वो घायल हो गया मौके पर पुलिस द्वारा उसे  गिरफ्तार किया गया तथा प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी केराकत भेजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। तथा मौके पर एक अभियुक्त लवकुश पाल पुत्र जयहिन्दर पाल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी अंधेर का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है l

पुलिस मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त चन्द्रदीप पटेल द्वारा पुछताछ पर बताया कि उक्त लूट की चैन हमलोगो ने किशन ज्वैलर्स काशीराम आवास शिवपुर पर बेचा था जिसके आधार पर  व मोबाइल नम्बर लोकेशन के आधार पर संजय सेठ पुत्र स्व0 शोभनाथ सेठ निवासी थानागद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसने उक्त लूट में चोरी गयी चैन को 20 हजार रुपये मे खरीदने व चैन को गला देने की बात स्वीकार करते हुए उक्त गली हुई सोने की चैन एक बटन के आकार का सोना वजन 4.400 ग्राम बरामद किया गया।

बाइट – क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक

सोर्स – पुलिस मीडिया सेल

पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

0
पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
पप्पू माली दूसरी बार बने अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

Pappu Mali again became the national secretary of Apna Dal S party

जौनपुर। अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पप्पू माली पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पप्पू माली को दोबारा राष्ट्रीय सचिव पद का उत्तरदायित्व सौंपा है। पार्टी ने उनके समाज के विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान, गहरी और मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि व पैठ के चलते फिर से विश्वास किया है। संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय संयोजक के पद का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के विभिन्न मंचों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत होने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का तांता लग गया है।

फिर से जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक बोधिसत्व, यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल व केंद्रीय मंत्री की मंशा पर सदैव खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए जो भी महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम उठाने होंगे जरुर उठाएंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, मडियाहूं के विधायक डॉ. आरके पटेल, पूर्व सांसद बीपी सरोज , वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली, जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल, डॉ. अखिलेश सैनी , जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, अनिल जायसवाल, माता बदल तिवारी, डॉ अजय सिंह, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, राजनाथ पटेल, प्रमोद माली, रामकुमार माली, रतन कुमार माली, मानसिंह पटेल, राजेश कुमार पाल आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

JAUNPUR NEWS: गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी

0
JAUNPUR NEWS: गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी
JAUNPUR NEWS: गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी

JAUNPUR NEWS: Gomti’s cleaning campaign ruined

JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर “गोमती के सफाई अभियान पर फिरा पानी, न मलबा, न गंदगी हटी“ खबर  का हुआ खंडन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद, जौनपुर के मध्य से गोमती नदी प्रवाहित हो रही है, जिसमें प्रत्येक वर्ष बरसात के समय में पानी का बहाव अधिक होने के कारण जल कुम्भी भी बह कर चली आती है, नदी में अत्यधिक जल कुम्भी होने के कारण कुछ जलकुम्भी किनारे पर एकत्रित हो जाती है जिसका समय-समय पर उठान कराया जाता है। जबकि इसके पूर्व जल कुम्भी को सफाई कर्मचारियों द्वारा तथा सिल्ट की सफाई पोक लैण्ड मशीन लगा कर उच्चाधिकारियों की निगरानी में करायी गयी है।

प्रकाशित खबर “चार करोड़ मिलने के बाद भी नहीं शुरू हो सका अमृत योजना फेस- दो का कार्य“ उक्त के संबंध में अधीक्षण अभियन्ता जल जीवन मिशन द्वारा अवगत कराया गया है कि अमृत 2 योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में नगर पंचायत बदलापुर पुनर्गठन पेयजल योजना से संबंधित प्रायोजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासनादेश के माध्यम से 06 सितम्बर 2024 को प्राप्त हो चुकी है।शासनादेश के सापेक्ष टेण्डर संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर फर्म का चयन कर लिया गया है। जिसकी स्वीकृति हेतु दिनांक 02 जुलाई को आहुत SLTC  की बैठक में योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक का कार्यवृत्त जारी होने के उपरान्त अनुबन्ध गठन की कार्यवाही पूर्ण कर सम्बन्धित फर्म को कार्य प्रारम्भ की तिथि प्रदान कर दी जायेगी