अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध चला विशेष चेकिंग अभियान
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा एवं जिलाधिकारी के आदेश पर आज दो जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 02 जुलाई को स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन जॉच की गयी जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 08 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है।उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा सहित समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।
Aam Aadmi Party protests against closure of government school in Jaunpur news
जौनपुर में सरकारी विद्यालय बंद करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
Aam Aadmi Party’s demonstration in Jaunpur जौनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति के विरोध में बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों को बंद करने संबंधी सरकार के आदेश की प्रतियॉ जलाई।
इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार बड़ी मात्रा में पाठशाला बंद कर रही है और उससे कहीं अधिक मात्रा में मधुशालाएं खोल रही है जब से योगी सरकार सत्ता में आई है तब से लगभग 26हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो गए तथा 27हज़ार से ज्यादा स्कूल फिर से बंद करने की योजना है, वहीं दूसरी तरफ 2024 में 27308 मधुशालाएं खोली गई। हम उत्तर प्रदेश में पाठशालाओं को बंद कर मधुशालाओं को खोलने की राजनीति नहीं चलने देंगे। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि जौनपुर में अब तक पहले चरण में 57 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए तथा सरकार मीडिया में यह नेगेटिव बना रही है कि हम केवल 4000 सरकारी स्कूल बंद करने जा रहे हैं जबकि यह केवल पहले चरण का आंकड़ा है इनकी असली योजना 27000 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद करने की है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख शामिल हुए पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विशाल यादव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव जय प्रकाश चौहान जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सोम वर्मा, राजेश अस्थान, नंदलाल, विनय कुमार, संजय, कमले, दिनेश, संतोष, सुरेंद्र, राहुल, रमेश, सचिव संजय पाल, सिकंदर, रविपाल, राकेश, रत्नेश, जफर मसूद, इस्लाम, अब्बूसाद, शशि कुमार, हरिकेश, पंकज समेत इत्यादि लोग शामिल हुए। उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम कि सूचना निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारीअतुल कुमार तिवारी ने दिया।
Joint team formed to investigate illegal mining,jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर में अवैध खनन माफिया द्वारा 20 फीट मिट्टी खोदकर कुए को खड़ा कर दिया टीले के रूप में” के संबंध में जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया है कि ग्राम पुरेंच, केराव में साधारण मिट्टी खनन की सूचना समय-समय पर शिकायती प्रार्थना पत्र दूरभाष व अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। एक बार जिला खनन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार केराकत द्वारा संयुक्त जाँच की गयी। जाँच के दौरान कभी भी अवैध रूप से साधारण मिट्टी खनन एवं परिवहन होते नहीं पाया गया। जांच के समय उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ रात्रि में लोगों द्वारा मिट्टी खनन किया जाता है दिन में खनन कार्य नहीं होता है।
ग्राम चकबंदी प्रकिया के अन्तर्गत है। जिस स्थल की शिकायत हो रही है वह काफी भू-भाग अनुपजाऊ एवं काफी नीचे ऊपर की उबड खाबड भूमि है। अधिक संख्या में जहाँ-जहाँ खनन हुआ है वहीं काफी संख्या में जंगली घास-फूस बडे बडे उगे है और खनन के निशान बहुत पुराना है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ से तीन-चार साल पहले काश्तकारों व अन्य ने अपनी स्वेच्छा से मिट्टी बनारस जौनपुर एन०एच० मार्ग तथा अन्य कार्यों में दिया गया है। जो नये खनन के निशान मौजूद है उसमें से कई काश्तकारों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन पंजीकरण करके मिट्टी खनन करके अपने खेत समतल किये गये है तथा किये भी जा रहे है साथ ही एन० एच० (भदोही-जौनपुर) द्वारा मिट्टी खनन हेतु अनुमति प्राप्त किया गया है।उन्होंने बताया है कि यह भी उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा साधारण मिट्टी खनन की रायल्टी दर शून्य घोषित किया गया है। यदि कोई काश्तकार अपना खेत समतल कराना चाहता है अथवा कुछ मिट्टी अपने घरेलू कार्य के लिए चाहता है तो माइन्स मित्र पोर्टल पर आवेदन पंजीकरण कराकर 100 घन मीटर की अनुमति प्राप्त कर सकता है। रात्रि में अवैध खनन होने की प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी केराकत व पुलिस क्षेत्राधिकारी केराकत एवं खनन निरीक्षक जौनपुर की संयुक्त टीम गठित करके जाँच/कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
खेतासराय (जौनपुर) समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। वही कस्बा के नगर अध्यक्ष सलीम अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को मिठाई, केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई दिशा दी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। हम लोग मिलकर 2027 में भारी मतों से विजयी बनाकर तोहफा दूँगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। अंत मे नगर अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता रही है और इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाना पार्टी का उद्देश्य है। इस मौके पर सभासद सतीष यादव त्रिदेव, सभासद विवेक यादव, करमचंद यादव, शमीम अहमद, मोहम्मद आसिफ, शाह फ़हद, गुड्डू यादव, शाहिद, राकेश यादव, मोनू, अजय व अनुराग समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
DM inspected the excavation work of Yellow River Badlapur jaunpur news
JAUNPUR NEWS ‘जौनपुर:डीएम ने बदलापुर में पीली नदी पर खुदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा पीली नदी के जीर्णोद्धार के कार्य को शुरू किया गया था। 11 जून 2025 को जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था और अनवरत यह कार्य जारी रहा तथा लगभग अब तक 90% से भी अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, 25 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष 20 से 22 किलोमीटर तक खुदाई का कार्य कर दिया गया है जो प्रशंसनीय है। इसमें माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग, उप जिलाधिकारी बदलापुर सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी ने, जेसीबी संचालक, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों के स्तर से किए गए सहयोग पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आह्वाहन पर आप सभी ने आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया, इसके लिए सभी का हृदय से आभार है, यह एक सामाजिक कार्य है, जिसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा।
इस दौरान अपने जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पीली नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर दर्शन पूजन किया और कहा कि पीली नदी पर जीर्णोद्धार के क्रम में नदी के किनारे वृक्षारोपण के साथ ही नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर मंदिर के भी जीर्णोद्धार के कार्य को कराने का संकल्प लिया गया है। अगले 10 दिन में मंदिर का सुंदर स्वरूप आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों में मिष्ठान भी वितरित किया।इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दान के माध्यम से संग्रहित 50 क्विंटल चोकर निराश्रित गोवंशों हेतु विभिन्न गोशालाओं में उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया,उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।
School Chalo Abhiyan started, children were welcomed with band music, roli and flower shower in jaunpur news
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात मंगलवार को बच्चों की विद्यालय वापसी पर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी डाॅ0 दिनेश चन्द्र द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ0 गोरखनाथ पटेल को उपलब्ध कराये गये प्रसाद रूपी लड्डू को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर,कम्पोजिट विद्यालय चाँदपुर, कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर,प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, प्राथमिक विद्यालय भटवाचक, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में वितरित कराया और इसके साथ ही बीएसए एवं शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और फूल बरसाकर एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर में कुल 10 छात्रों का विद्यालय में नामांकन किया। नवीन छात्रों का नामांकन करनें के उपरांत बीएसए ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ की औपचारिक शुरुआत भी हो गई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी। विद्यालय में स्वागत समारोह की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और इसका उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति उत्साहित और प्रेरित करना है।उन्होने बताया कि एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। इसको लेकर पूर्व में ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। स्कूलों के अध्यापक, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और एसएमसी सदस्यों द्वारा क्षेत्र के घरों में संपर्क किया जाएगा और बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ड्रॉपआउट बच्चों की सूची बनाकर उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा बच्चों की रैली निकालकर विभागीय योजनाओं, शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के समाप्ति के बाद 30 जुलाई तक प्रेरणा पोर्टल पर सूचना अपलोड कर दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों में दाखिला के लिए मलिन बस्तियों,झुग्गी-झोपड़ियों,ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले परिवारों आदि से संपर्क करते हुये उनके बच्चों का नामांकन किया जाएगा।
jaunpur news n0- 2 पीयू में प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन 02 जुलाई तक,समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने दी।कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि शोध गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करना है, जिससे विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।
विश्वविद्यालय परिसर में कुल छह संकाय —विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी एवं व्यवसाय प्रबंधन — के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम संचालित हैं। साथ ही रज्जू भैया संस्थान में भी शिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम एवं प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान इसकी अत्याधुनिक सुविधाओं में निहित है, जिसमें उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, समृद्ध केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम तथा छात्रावास की सुविधाएं सम्मिलित हैं। यह सभी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध हो रही हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प
जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा ने पीडीए के महानायक, सामाजिक न्याय के योद्धा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मजदूरों के लिए निःशुल्क जाँच व चिकित्सा शिविर आयोजित कर उनकी जांच और उपचार कराया तथा उनको विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया ।
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जौनपुर शहर शाहगंज पड़ाव के पास लेबर चौराहा पर आयोजित शिविर में डॉक्टरों टीम ने मजदूरों की विभिन्न परेशानी सुनीं। उनकी जांच शुरू की और दवाएं उपलब्ध कराईं।
इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव, डा. नरेन्द्र यादव, डा. पूजा यादव, डा. बीके यादव, डॉ. मो० आसिम राईन सहित अन्य डॉक्टरों ने मजदूरों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए। उन्हें समझाया कि अपनी दिनचर्या के बीच कैसे खुद को स्वास्थ्य रखें? जिन मजदूरों ने जोड़ों में दर्द, कंधे में खिंचाव, सिर में अक्सर होने वाले दर्द सहित अन्य समस्याएं बताई उन्हें उपचार और एक्सरसाइज बताया गया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि पीडीए की सेवा करने का जज्बा हमें विरासत में मिला है। हमारी कोशिश है कि इस जज्बे को कायम रखें। हमारे परिवार की परंपरा है कि हम किसी को दुखी नहीं देख सकते हैं। हमारे आराध्य नेता पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी यही भी चाहते हैं कि प्रदेश का हर नागरिक खुशहाल हो। इसी वजह से उनके जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जब हमारा मजदूर खुश होगा। पीड़ा रहित होगा तभी प्रदेश और देश में खुशहाली आएगी। अमीर और सुविधा संपन्न लोग निजी कारपोरेट अस्पताल में उपचार करा सकते हैं लेकिन रोज कमाने खाने वालों के लिए यह संभव नहीं है। यही वजह है कि हम डॉक्टरों की टीम लेकर खुद मजदूरों के पास पहुंचे हैं ताकि उनका दर्द दूर कर सकें|
कार्यक्रम का संचालन मंजय कन्नौजिया और अध्यक्षता मनोज कुमार शर्मा ने किया। साहब लाल गौतम, विशाल कन्नौजिया, मोo जावेद, अवधेश शर्मा, रमाशंकर चौहान,
डाक्टरों का हुआ सम्मान
और अन्त में चिकित्सक दिवस पर मजदूरों का उपचार करने वाले डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.आलोक यादव, डा. नरेन्द्र यादव, डा.पूजा यादव, डा. बीके यादव, डॉ.मो० आसिम राईन सहित अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिस तरह से मरीजों की सेवा हुई है। वह यादगार है। जौनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में यह अपने आप में अलग तरह का कार्यक्रम है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि गरीब मजदूरों की सेवा के लिए तत्पर रहें। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने में अपना योगदान दें। यही असली समाजवाद है। हम समाजवादी लोग हर वर्ग व समाज को खुशहाल बनाने की मुहिम पर निकले हैं। यह मुहिम डॉक्टरों की मदद से अंजाम तक पहुंचेगी।
शाहगंज ज़ुलजना के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस
ल्फ़िकार अलम व ज़ुलजना के साथ निकला पांचवी मोहर्रम का जुलूस
शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव चहार रौज़ा स्थित मंगलवार को शाम लगभग 02:30 बजे पांचवी मोहर्रम का जुलूस बरामद किया गया।जुलूस का आरंभ मौलाना सैयद आज़मी अब्बास की तकरीर द्वारा किया गया।जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर द्वारा की गई। जुलूस का संचालन असगर मेंहदी गुड्डू द्वारा किया गया।इसके बाद अंजुमन नासरुल अज़ा के साहिबे व्याज असलम, वकील, अशफ़ाक हुसैन,मैय हमराह नौहा व सीना ज़नी करते हुए जुलूस को आगे बढ़ाते रहे।
आपको बता दे कि यह जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से होता बड़ागांव बाज़ार मार्ग से होता हुआ पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न किया गया।जिसमें स्थानीय अंजुमनों ने अपना अहम योगदान निभाते हुए जुलूस को सह कुशल संपन्न कराया। जिसकी अंतिम मर्सिया तकरीर सैयद एजाज आब्दी द्वारा किया गया।जुलूस की सुरक्षा के लिए शाहगंज कोतवाली उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा,आनंद यादव, मय हमराह साथियों के साथ तैनात रहे।जुलूस के दौरान सैयद परवेज़ मेहदी शहर अर्शी, मोहम्मद वारिस हाशमी, समीम हैदर, हसन मेहंदी, बबलू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद, ज़फ़र, एज़ाज बुद्धू, ज़ाकिर हुसैन, अबूज़र आब्दी,समेत सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित था 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला
शाहगंज [जौनपुर ] संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित था 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र पक्का पोखरा स्थित श्री वैकुंठ धाम सिदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा अध्यक्षता सुनील जायसवाल और विशिष्ट अतिथि दिनेश मोदनवाल तथा संस्था ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शंखनाद आनन्द अग्रहरि ने किया। भगवान जगन्नाथ पर बनी सुंदर रंगोली कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही। जिसे संस्था के राजकुमार, संजीव, आनंद ने मिलकर बनाया।
संस्था द्वारा कथक, मेकअप, मेहंदी, कंटेम्प्रेरी के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कथक में प्रथम संस्कृति जायसवाल, द्वितीय साक्षी अग्रहरि, तृतीय आद्या अग्रहरि रही। मेकअप में प्रथम अनामिका, द्वितीय श्रुति जायसवाल, तृतीय अदुती बरनवाल रही। मेहंदी में प्रथम श्रेष्ठा गुप्ता, द्वितीय निशा गुप्ता, तृतीय आराध्या अग्रहरि रही। कंटेम्प्रेरी नृत्य में प्रथम विभा सेठ, द्वितीय प्रावी गुप्ता, तृतीय रिया यादव रही। प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दें सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रशिक्षकों जैसे योग में वीरेन्द्र वीरू, मेकअप में सिमरन सिंह, मेंहदी में राजकुमार कसेरा, कंटेम्प्रेरी में अमन मोदनवाल को संस्था द्वारा अंगवस्त्र और शील्ड प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ने संस्कार भारती को कला जगत की अग्रणी संस्था बताया तथा अध्यक्ष की भूमिका की सराहना की। बच्चों की प्रस्तुति पर प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया।समापन महामंत्री राजकुमार कसेरा ने सभी आगंतुकों को बधाई एवं धन्यवाद देकर किया। कार्यक्रम में संरक्षक अरविन्द अग्रहरि, संजय गुप्त, संघ से दिलीप जी, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सीम प्रकाश सिम्पू, पवन तनय, नीतू मिश्रा, प्रचार मंत्री शुभम केसरी, मंत्री संजीव जायसवाल, कुसुम जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, सीमा जायसवाल, रिंकी कसेरा, अजेंद्र, श्रवण, अमित, कृष्णकांत, वीरेंद्र वीरू, सुशील बागी, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
JAUNPUR NEWS लोकहितकारी चेंबर, दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर…सीनियर अधिवक्ता नवनीत यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए जननायक, हम सभी के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा श्री अखिलेश यादव जी के सम्पूर्ण जीवन, उनके सामाजिक योगदान, जनहितकारी नीतियों और समावेशी विकास दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वच्छ, प्रगतिशील और विकासोन्मुख राजनीति को एक नई दिशा दी है।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित गोष्ठी में आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के राजनैतिक जीवन पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री यादव एक दूरदर्शी, युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध नेता हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना व तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। मेट्रो रेल, आईटी सिटी, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं उनके नेतृत्व की दूरदृष्टि और विकासशील सोच का परिचायक हैं। गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने हमेशा आवाज़ उठाई और नीतिगत निर्णय लिए। उनका मानना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अवसर पहुँचाना होना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि श्री यादव लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षक, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मानकर्ता और नफरत की राजनीति के विरुद्ध सामाजिक सौहार्द्र के पक्षधर हैं। उन्होंने प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और सुशासन को प्राथमिकता दी, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर कायम रहा।कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने आशा जताई कि भविष्य में भी श्री यादव जनता के हित में इसी प्रकार जनसेवा व सकारात्मक राजनीति के माध्यम से मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और श्री यादव जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।लोक हितकारी चैंबर में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीनियर एडवोकेट नवनीत यादव सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।