Home Blog Page 89

JAUNPUR CRIME:25 हज़ार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME:25 हज़ार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार 
jaunpur crime news

Gangster Sangam Yadav with a bounty of 25 thousand in police custody jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर सिकरारा थाना पुलिस ने आज एक  गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25,000 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है  पुलिस के मुताबिक थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या  195/2025  धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त संगम यादव पुत्र तालुकदार यादव निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर हाल पता  अंगुली पोखरा थाना खुटहन जनपद  को आज  मुखबिर की सूचना के आधार पर सई नदी बरगुदर पुल से गिरफ्तार किया गया  ।

आपराधिक इतिहास   इनामिया गिरफ्तार वांछित अभियुक्त  संगम पर विभिन्न थानों पर निम्न धारा पंजीकृत है 1.मु0अ0स0 71/19 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 60(A), 63 आबकारी अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

2.मु0अ0सं0 72/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
3.मु0अ0सं0 91/21 धारा 504/506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
4.मु0अ0सं0 203/19 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 63 आबकारी अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
5.मु0अ0सं0 248/23 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
6.मु0अ0सं0 70/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
7.मु0अ0सं0 187/19 धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 63 आबकारी अधि0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
8.मु0अ0सं0 130/25 धारा 191(2)/115(2)/121(1)/132 बीएनएस व व 45 कारागार अधि0 व 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि01984 थाना लाइन बाजार  जनपद जौनपुर ।

9.मु0अ0सं0 365/22 धारा 419, 420, 465, 468 भादवि व 60 आबकारी अधि0  थाना लाइन बाजार  जनपद जौनपुर ।
10.मु0अ0सं0 366/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लाइन बाजार  जनपद जौनपुर ।
11.मु0अ0सं0 94/24 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना शाहगंज  जनपद जौनपुर ।
12.मु0अ0सं0 316/23 धारा 307, 419, 420, 467, 468 भादवि थाना शाहगंज  जनपद जौनपुर ।
13.मु0अ0सं0 75/23 धारा 279, 304-A भादवि थाना सरायख्वाजा  जनपद जौनपुर ।
14.मु0अ0सं0-195/2025  धारा 3(1) गैगैस्टर एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।

आम महोत्सव 04 से 06 जुलाई तक 

0
आम महोत्सव 04 से 06 जुलाई तक 
आम महोत्सव 04 से 06 जुलाई तक 

Lucknow Mango Festival from 04th to 06th July

जौनपुर : जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों और प्रेमियों के लिए खुशखबरी, तीन दिवसीय भव्य आम महोत्सव का आयोजन 04 से 06 जुलाई  को अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना, सेक्टर 09 अमर शहीद पथ लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है किसान गुणवत्तायुक्त पौधरोपण सामग्री व महोत्सव में आम की ब्रिक्री करना चाहते है तो पौध रोपण सामग्री प्रजाति के टैग के साथ पालीथीन बैग

व कोरोगेटेड बॉक्स में ले जाने की व्यवस्था स्वयं करें। जौनपुर जिले के सभी आम उत्पादक और नर्सरी मालिक जो इस प्रतिष्ठा महोत्सव मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते है, और अपनी गुणवत्तायुक्त पौध रोपण सामग्री (विशेषकर आम की विभिन्न किस्मों) का प्रदर्शन करना चाहते है, प्रतिभाग कर सकते है आम महोत्सव में आम एवं आम के संरक्षित उत्पाद के प्रदर्श लगाने एवं प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक कृषक 01 जुलाई 2025 तक प्रदर्श के विवरण सहित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय जौनपुर में सर्म्पक कर सकते है।

RSS प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित

0
RSS प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित
RSS प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित

Congressmen agitated over the statement of RSS chief Dattatreya Hosabale


NSUI शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने पुतला फूक विरोध दर्ज किया।

जौनपुर : 26 जून को आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए RSS दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में आने वाले ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा करने की मांग की थी. उन्होंने कहा, बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान की प्रस्तावना में इन शब्दों का कभी इस्तेमाल नहीं किया था. ये शब्द आपातकाल के दौरान जोड़े गए थे, जब मौलिक अधिकार रद्द कर दिए गए थे. संसद काम नहीं कर रही थी और न्यायपालिका लंगड़ी हो गई थी. होसबोले ने आगे कहा कि बाद में इन सब पर चर्चा हुई लेकिन प्रस्तावना से दो शब्दों को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया. ऐसे में उन्हें प्रस्तावना में रहना चाहिए या नहीं, इस पर विचार किया जाना चाहिए.

इस अवसर पर अमन सिन्हा ने कहा कि RSS का नकाब उतर गया है. समानता, धर्म निरपेक्षता और न्याय की बात करने वाला संविधान RSS को चुभता है. उन्हें मनुस्मृति चाहिए और वह बहुजनों और गरीबों को फिर से गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं

इस अवसर पर NSUI उपाध्यक्ष रोहित पाण्डेय जी, कार्तिकेय चतुर्वेदी,विक्की सिंह, NSUI महासचिव शुशांत पाण्डेय जी, कृष्णा पंडित जी, अखिलेश श्रीवास्तव जी, विशाल बिन्द जी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी,आयुष मौर्या एवं आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व: केदार की मनाई गई पुण्यतिथि

0
कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व: केदार की मनाई गई पुण्यतिथि
कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व: केदार की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर । कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय की केदारनाथ यादव की पुण्यतिथि मनाई गई ।पूण्यतिथि रूहट्टा में स्थित दिव्यांग विद्यालय पर मनाई गई । इस दौरान दिव्यांग विद्यालय में बच्चों को पेन पेंसिल कॉपी बैठने के लिए दरी किताब व अन्य सामान वितरित किया गया।

उनके लिए पोषण किट भी दिया गया। इस दौरान स्वर्गीय केदारनाथ यादव के पुत्र अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव बच्चों को और भी पठन-पाठ में सहयोग के लिए भरोसा दिया। इस दौरान आए हुए अतिथियों ने स्वर्गीय केदारनाथ यादव के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अमित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बृजेश यादव एडवोकेट, डॉ सत्य प्रकाश यादव प्रदीप तिवारी अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को दिया ज्ञापन

0
यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को दिया ज्ञापन
यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को दिया ज्ञापन

Teachers of UTA gave memorandum to ministers and MLAs in protest against school merger

शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में किया प्रदर्शन

जौनपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुक्रम में विद्यालय मर्जर को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। विधायकों के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

शनिवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में सदर विधायक एवं खेल एवं मूलक ऊर्जा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव,विधायक रमेश सिंह, विधायक लकी यादव,विधायक पंकज पटेल से मिला । संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने विद्यालय मर्ज होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया बताया कि यदि विद्यालय मर्ज होते हैं ,तो ग्रामीण क्षेत्र में गांव और विद्यालय की दूरी बढ़ जाएगी, जिससे बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाएंगे और गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे ।

जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया विद्यालय में नामांकन कम होने से भविष्य में शिक्षकों के पद कम कर दिए जाएंगे जिससे आने वाले पढ़े लिखे नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर कम होंगेl इसलिए विद्यालय मर्ज के आदेश पर विचार किया जाए l मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपरोक्त विधायक गण को पत्रक दिया गया l इस मौके पर चंद्रेश यादव वरिठ उपाध्यक्ष,डॉ आशीष सिंह जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद शुक्ला, कृष्णा पांडे , चंचल पाठक ,यशवंत सिंह प्रभाकर उपाध्याय ,अजय कुमार ,डॉ विपिन सिंह ,डॉ प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, सतीश सिंह, विजय बहादुर यादव ,राजेश यादव उपस्थित रहे l

JAUNPUR NEWS,थाना समाधान दिवस खेतासराय में निस्तारण शून्य 

0
JAUNPUR NEWS,समाधान दिवस में 0 निस्तारण  
JAUNPUR NEWS,समाधान दिवस में 0 निस्तारण  

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) शनिवार को खेतासराय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों ने कुल चार प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए।

उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुना गया, किंतु किसी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों की तह तक जाने और प्रभावी समाधान हेतु प्रशासनिक टीमों का गठन किया गया, जिन्हें संबंधित स्थलों पर जांच के लिए रवाना कर दिया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, राजस्व विभाग के अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब का मनाया गया जन्म दिवस 

0
AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब का मनाया गया जन्म दिवस 
AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा

एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष व अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब का जन्म दिवस शान्ति पर्व के रूप में मनाया गया:…

AZAMGARH NEWS आजमगढ़ :एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज, एस के मिश्रा अनीता आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सहित दर्जनों उच्च शिक्षा संस्थानों के चेयरमैन/प्रबंधक, अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा जफराबाद व लोक सभा जौनपुर के प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब निवासी ग्राम ख़रैला आजमगढ़ का 48 वा जन्म दिवस को शांति पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह से ही राजा साहब के आवास पर जन्म दिवस की शुभ कामना एवं बधाई देने वाले की ताता लगा रहा।जिसमें क्षेत्र और गांव, जिला और विधान सभा जफराबाद के लोगों ने राजा साहब से मिलकर बधाई और शुभ कामना दिए। अवधेश शर्मा एडवोकेट नाई समाज के अध्यक्ष ने इस अवसर पर राजा साहब को अंग वस्त्रम भेंट कर और माला पहना कर जन्म दिवस की शुभ कामना दिया। उसके बाद महाराज चिथरु सभागार में राजा साहब ने सर्व प्रथम अपने माता पिता राजमाता सुमित्रा देवी व महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए नमन कर आशीर्वाद प्राप्त  किए। सभागार में उपस्थित उनके शुभ चिंतकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राजा साहब को फूलो की एक विशाल माला पहना कर स्वागत किया गया । और सभी लोगों ने पारी पारी से उन्हें प्रणाम करते हुए जन्म दिवस की बधाई और शुभ कामना दिए।

सभी को संबोधन करते हुए राजा साहब ने कहा कि यह जन्म दिवस शान्ति पर्व के रूप में मनाया जा रहा है , क्योंकि मेरे माता पिता अब नहीं है और मैंने संकल्प लिया है कि जब तक उनकी मूर्ति स्थापित नही होती है तब तक मैं कोई भी उत्साह और समारोह में भाग नहीं लूंगा। लेकिन आप लोगों के अत्यन्त प्रेम और निवेदन पर आज मैं अपने जन्म दिवस को शांति मय तरीके से मनाए जाने पर यहां पर उपस्थित लोगों को क्षेत्र वासी, प्रदेश वासी को मेरे तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। मैने सर्व समाज के हित में और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी बनाया है जो संगठित हो कर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा 21 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा कर चुनाव लड़ाया जायेगा।और यह पार्टी गठबंधन के लिए भी तैयार है। गठबंधन द्वारा सरकार बनाने में भी यह अहम भूमिका निभायेगी। जो लोग मेरे निति रीति में भरोसा रखते है वे मेरे साथ पार्टी को बढ़ाने में सहयोग करे। जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करेंगे तो एक दिन उनके संतान उसके साथ गद्दारी करेगा।

और जो पार्टी के उत्थान में कार्य करेगा तो उसका भविष्य उज्ज्वल होगा। उसका सामाजिक व राजनीतिक पहचान बढ़ेगा। इस अवसर पर श्रवण कुमार चित्रकार ने अपने रक्त से स्क्रैच किया हुआ राजा साहब का तस्वीर उन्हें भेंट किया। राजा साहब ने केक काटा और उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार मिश्रा, राहुल कुमार त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श मिश्रा, संतोष पाण्डेय, रविकांत तिवारी, कमलजीत यादव, पप्पू राय, यश राज उर्फ़ अनिल यादव, राज भारद्वाज, जयहिंद यादव, विराट मिश्रा, अम्बे मिश्रा, सौरभ तिवारी, जैकी मिश्रा , दीक्षा राय, चिंटू राय, गोलू दुबे, राहुल दुबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,पेयरिंग-मर्जर के विरोध में शिक्षक संघ ने की बैठक  

0
JAUNPUR NEWS,पेयरिंग-मर्जर के विरोध में शिक्षक संघ ने की बैठक  
JAUNPUR NEWS,पेयरिंग-मर्जर के विरोध में शिक्षक संघ ने की बैठक  

Meeting by Uttar Pradesh Primary Teachers Association in protest against school pairing/merger.jaunpur news:

JAUNPUR NEWS जौनपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने जनपद में संजय कुमार सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गोण्डा खास विकास क्षेत्र सिरकोनी को जिला संयोजक तथा साजेश सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मदारपुर दोयम विकास -क्षेत्र सिरकोनी , कमलेश कुमार सिंह सहायक अध्यापक त्रिलोचन बड़ागांव विकास- क्षेत्र जलालपुर  व सत्य प्रकाश मिश्र प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा रामनगर  को क्रमशः सह संयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद -जौनपुर बनाया गया है।आज के कार्यक्रम का संचालन राऐ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता . अशोक राजभर ने की। संयोजक  संजय सिंह ने कहा  कि विद्यालय पेयरिंग/मर्जर के सन्दर्भ में प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जौनपुर में अध्यापकों के हित में संगठन कार्य करेगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सह संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा । संयोजक व सह संयोजक बनने पर जनपद के पुराने सैकड़ों शिक्षक साथियों व नेताओं ने बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि जनपद में एक बार फिर से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नये कलेवर में कार्य करेगा और जल्द ही विद्यालय पेयरिंग/मर्जर की योजना पर रोक लगाने , तथा पदोन्नति व अन्य सभी मांगों पर शासन/प्रशासन को अवगत कराने के साथ साथ अग्रिम कार्यवाही की रणनीति बनाई जायेगी।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र करमजीत प्रसाद,शोभनाथ यादव, मुन्ना यादव, अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र सिंहशिव शंकर मौर्य,, जटाशंकर, दुर्गा यादव,राजेश यादव, ,राजेश सिंह, विवेक सिंह, सुशील उपाध्याय,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी,जया सिंह , सुनील, चन्द्र शेखर, कृष्ण कुमार गुप्ता,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।

यह भी पढ़े :JAUNPUR NEWS,57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग 

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS मोनी और संदीप का अंतरजातीय विवाह सम्पन्न 


JAUNPUR CRIME.छेड़खानी के आरोप में 3 वर्ष की जेल 

0
JAUNPUR CRIME.छेड़खानी के आरोप में 3 वर्ष की जेल 
jaunpur crime news

3 years jail for molestation ,jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय पीड़िता से छेड़खानी करने के आरोपी रिंकू केवट को अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने 3 वर्ष के कारावास व सात हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया। पीड़िता की मां ने घटना की रिपोर्ट लिखाया था कि 27 जून 2018 को 3:00 बजे दिन 12 वर्षीय पीड़िता बाग में आम बीनने गई थी।आरोपी रिंकू उसे जंगल में ले जाकर गलत कार्य किया।पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई।पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी को छेड़खानी के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए उक्त दंड से दंडित किया।

JAUNPUR CRIME NEWS 2- खेतासराय पुलिस टीम द्वारा जिला बदर,अन्तर्जनपदीय गौतस्कर, टाप-10, हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार न्यायालय में वाद संख्या-2236/2024 के द्वारा अन्तर्जनपदीय गौतस्कर/टाप-10, हिस्ट्रीशीटर अपराधी अलीम उर्फ मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 10.06.2025 से 01 माह हेतु जिला बदर घोषित किया गया था, आदेश का तामिला भी अभियुक्त के परिजनों को कराया जा चुका था फिर भी अभियुक्त आदेश की अवहेलना करते हुए जनपद की सीमा के अन्दर रह रहा था । आज दिनांक 26.06.2025 को समय 13.50 बजे मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त अलीम उर्फ मो0 अलीम उपरोक्त को ढ़ढ़वारा पुलिस बहद ग्राम लेदरही से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 117/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक 

0
JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक 
JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक 

Subsidy will be available on purchase of agricultural equipment, booking till July 12 jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI : किसान भाइयों को कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उप कृषि निदेशक ने जनपद जौनपुर के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों की खरीद पर योजनान्तर्गत अधिकतम अनुमन्य अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से दिये जाने का प्रावधान है।


उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार यंत्रों की बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल  https://agridarshan.up.gov.in 27 जून को दोपहर 12 बजे से कट आफ डेट 12 जुलाई तक खुला रहेगा। यंत्रो पर अनुदान प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से आनलाइन निर्धारित टोकन धनराशि जमा करते हुए टोकन जनरेट करके कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है। किसान भाइयों से अनुरोध करना है कि उक्त पोर्टल के अतिरिक्त अन्य किसी पोर्टल पर टोकन जनरेट या धनराशि जमा न करें।


बुकिंग हेतु उपलब्ध प्रमुख कृषि यंत्र – हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग,बैच ड्रायर, कस्टम हायरिंग केन्द्र, थ्रेसिंग फलोर, फार्म मशीनरी बैंक स्मॉल गोदाम, किसान ड्रोनऑयल एक्शट्रेक्शन मिनी ऑयल एक्शट्रेक्शन यूनिट, कम्बाइन हार्वेस्टर विथ एस0एम0एस0,पापिंग मशीन, सुपर सीडर,रोटावेटर,पैडी मल्टी क्राप थेशर, पैडी स्ट्राचापर एवं अन्य समस्त कृषि यंत्र तथा फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्र है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS,57 परिषदीय विद्यालयों की हुई पेयरिंग