Home Blog Page 89

JAUNPUR NEWS,लिपिक परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 

0
JAUNPUR NEWS,लिपिक परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 
JAUNPUR NEWS,लिपिक परीक्षा

District Magistrate inspected the clerk’s examination, jaunpur news

HINDI TODAY JAUNPUR NEWS जौनपुर : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत कनिष्क सहायक कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा आज जनपद में 20 केंद्रों पर पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12: बजे तक सकुशल संपन्न हुई।परीक्षा को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा टीडी कॉलेज,बी आर पी इंटर कालेज में पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे,सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण निष्पक्ष संपादित कराना हमारा दायित्व है,इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी। परीक्षा हेतु लगाए गए सभी कार्मिक आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

marriage Anniversaryपर पौध लगाकर दिया पौधरोपण का संदेश  

0
marriage Anniversaryपर पौध लगाकर दिया पौधरोपण का संदेश  
marriage Anniversaryपर पौध लगाकर दिया पौधरोपण का संदेश

Gave the message of plantation by planting saplings on marriage anniversary

खेतासराय (जौनपुर) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों को प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण क्षेत्र के मजडीहाँ गांव में देखने को मिला, जहां पति-पत्नी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को खास बनाने के लिए पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संकल्प लिया।

गांव के निवासी अखिलेश प्रजापति व उनकी पत्नी अमरीका प्रजापति ने अपने marriage Anniversary विवाह की सालगिरह पर औपचारिक आयोजनों या पार्टी की बजाय आम के एक-एक पौधे का रोपण कर इसे यादगार बना दिया। इस मौके पर दोनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली और समाज को हर शुभ अवसर पर पौधारोपण करने की प्रेरणा दी।

दोनों स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में पीएचसी सोंधी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।अखिलेश प्रजापति ने बताया कि विवाह एक पवित्र बंधन है और जब यह दिवस पर्यावरण के हित में कार्य करके मनाया जाए तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। हमने यह संकल्प लिया है कि हर वर्षगांठ पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाएंगे।

अमरीका प्रजापति ने भी लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के खास पलों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्यों को अपनाएं। आज तेजी से घटते वन क्षेत्र और बढ़ते प्रदूषण के बीच हमें अपने भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने के लिए आगे आना होगा।

JAUNPUR NEWS : रक्तदान सच्चा उपहार -डा. पंकज महेश्वरी

0
Oplus_131072

Blood donation is a true gift – Dr. Pankaj Maheshwari,jaunpur News

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के कुतुपुर बाजार के पास रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और दूसरो के जीवन को बचाने पर की पहल की ।रक्तदान शिविर शिवांश ब्लड बैंक कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रयागराज मंडल ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन डा.पंकज महेश्वरी ने किया।संयोजक डॉ संदीप मौर्य ने स्वयं रक्तदान करके अन्य लोगों को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। कुल 31 लोगों ने रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि डा. पंकज महेश्वरी ने कहा कि इस सत्र में सबसे अधिक रक्तदान शिविर लगाने और लोगों से रक्तदान कराने मे लायन्स क्लब जौनपुर मेन मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा- रक्तदान एक सच्चा उपहार है, जिसे आप दूसरों की ज़रूरतों पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई विकल्प भी नहीं है। एक बार रक्तदान से आप चार लोगों की ज़िन्दगियाँ बचा सकते हैं।


डॉ संदीप मौर्य ने कहा कि किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है। आपका रक्त जरूरतमंदों को सांसें और उनके परिजनों की खुशियां लौटा सकता है, इस अवसर पर अध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता, संजय केडिया, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डॉ चन्द्रकला मौर्य, दिलीप गुप्ता, योगेश साहू, रंजीत सिंह, रामकुमार साहू, मो सलमान, अनुराग, राकेश कुमार, सूरज, वाहिद, अंकित, सारांश, अभिषेक, अमन, विजय बहादुर, कमलेश, पवन कुमार, परवेज़, विकास विवेक, संजय मिथिलेश उपस्थित रहे।

JAUNPUR CRIME:25 हज़ार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME:25 हज़ार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार 
jaunpur crime news

Gangster Sangam Yadav with a bounty of 25 thousand in police custody jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर सिकरारा थाना पुलिस ने आज एक  गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25,000 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है  पुलिस के मुताबिक थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या  195/2025  धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त संगम यादव पुत्र तालुकदार यादव निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर हाल पता  अंगुली पोखरा थाना खुटहन जनपद  को आज  मुखबिर की सूचना के आधार पर सई नदी बरगुदर पुल से गिरफ्तार किया गया  ।

आपराधिक इतिहास   इनामिया गिरफ्तार वांछित अभियुक्त  संगम पर विभिन्न थानों पर निम्न धारा पंजीकृत है 1.मु0अ0स0 71/19 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 60(A), 63 आबकारी अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

2.मु0अ0सं0 72/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
3.मु0अ0सं0 91/21 धारा 504/506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
4.मु0अ0सं0 203/19 धारा 272, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 63 आबकारी अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
5.मु0अ0सं0 248/23 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
6.मु0अ0सं0 70/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
7.मु0अ0सं0 187/19 धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60, 63 आबकारी अधि0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
8.मु0अ0सं0 130/25 धारा 191(2)/115(2)/121(1)/132 बीएनएस व व 45 कारागार अधि0 व 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि01984 थाना लाइन बाजार  जनपद जौनपुर ।

9.मु0अ0सं0 365/22 धारा 419, 420, 465, 468 भादवि व 60 आबकारी अधि0  थाना लाइन बाजार  जनपद जौनपुर ।
10.मु0अ0सं0 366/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लाइन बाजार  जनपद जौनपुर ।
11.मु0अ0सं0 94/24 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना शाहगंज  जनपद जौनपुर ।
12.मु0अ0सं0 316/23 धारा 307, 419, 420, 467, 468 भादवि थाना शाहगंज  जनपद जौनपुर ।
13.मु0अ0सं0 75/23 धारा 279, 304-A भादवि थाना सरायख्वाजा  जनपद जौनपुर ।
14.मु0अ0सं0-195/2025  धारा 3(1) गैगैस्टर एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।

आम महोत्सव 04 से 06 जुलाई तक 

0
आम महोत्सव 04 से 06 जुलाई तक 
आम महोत्सव 04 से 06 जुलाई तक 

Lucknow Mango Festival from 04th to 06th July

जौनपुर : जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों और प्रेमियों के लिए खुशखबरी, तीन दिवसीय भव्य आम महोत्सव का आयोजन 04 से 06 जुलाई  को अवध शिल्प ग्राम अवध विहार योजना, सेक्टर 09 अमर शहीद पथ लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है किसान गुणवत्तायुक्त पौधरोपण सामग्री व महोत्सव में आम की ब्रिक्री करना चाहते है तो पौध रोपण सामग्री प्रजाति के टैग के साथ पालीथीन बैग

व कोरोगेटेड बॉक्स में ले जाने की व्यवस्था स्वयं करें। जौनपुर जिले के सभी आम उत्पादक और नर्सरी मालिक जो इस प्रतिष्ठा महोत्सव मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते है, और अपनी गुणवत्तायुक्त पौध रोपण सामग्री (विशेषकर आम की विभिन्न किस्मों) का प्रदर्शन करना चाहते है, प्रतिभाग कर सकते है आम महोत्सव में आम एवं आम के संरक्षित उत्पाद के प्रदर्श लगाने एवं प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक कृषक 01 जुलाई 2025 तक प्रदर्श के विवरण सहित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय जौनपुर में सर्म्पक कर सकते है।

RSS प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित

0
RSS प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित
RSS प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित

Congressmen agitated over the statement of RSS chief Dattatreya Hosabale


NSUI शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने पुतला फूक विरोध दर्ज किया।

जौनपुर : 26 जून को आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए RSS दत्तात्रेय होसबोले ने संविधान की प्रस्तावना में आने वाले ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा करने की मांग की थी. उन्होंने कहा, बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान की प्रस्तावना में इन शब्दों का कभी इस्तेमाल नहीं किया था. ये शब्द आपातकाल के दौरान जोड़े गए थे, जब मौलिक अधिकार रद्द कर दिए गए थे. संसद काम नहीं कर रही थी और न्यायपालिका लंगड़ी हो गई थी. होसबोले ने आगे कहा कि बाद में इन सब पर चर्चा हुई लेकिन प्रस्तावना से दो शब्दों को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया. ऐसे में उन्हें प्रस्तावना में रहना चाहिए या नहीं, इस पर विचार किया जाना चाहिए.

इस अवसर पर अमन सिन्हा ने कहा कि RSS का नकाब उतर गया है. समानता, धर्म निरपेक्षता और न्याय की बात करने वाला संविधान RSS को चुभता है. उन्हें मनुस्मृति चाहिए और वह बहुजनों और गरीबों को फिर से गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं

इस अवसर पर NSUI उपाध्यक्ष रोहित पाण्डेय जी, कार्तिकेय चतुर्वेदी,विक्की सिंह, NSUI महासचिव शुशांत पाण्डेय जी, कृष्णा पंडित जी, अखिलेश श्रीवास्तव जी, विशाल बिन्द जी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी,आयुष मौर्या एवं आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व: केदार की मनाई गई पुण्यतिथि

0
कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व: केदार की मनाई गई पुण्यतिथि
कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व: केदार की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर । कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय की केदारनाथ यादव की पुण्यतिथि मनाई गई ।पूण्यतिथि रूहट्टा में स्थित दिव्यांग विद्यालय पर मनाई गई । इस दौरान दिव्यांग विद्यालय में बच्चों को पेन पेंसिल कॉपी बैठने के लिए दरी किताब व अन्य सामान वितरित किया गया।

उनके लिए पोषण किट भी दिया गया। इस दौरान स्वर्गीय केदारनाथ यादव के पुत्र अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव बच्चों को और भी पठन-पाठ में सहयोग के लिए भरोसा दिया। इस दौरान आए हुए अतिथियों ने स्वर्गीय केदारनाथ यादव के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अमित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बृजेश यादव एडवोकेट, डॉ सत्य प्रकाश यादव प्रदीप तिवारी अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को दिया ज्ञापन

0
यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को दिया ज्ञापन
यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को दिया ज्ञापन

Teachers of UTA gave memorandum to ministers and MLAs in protest against school merger

शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में किया प्रदर्शन

जौनपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुक्रम में विद्यालय मर्जर को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। विधायकों के जरिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

शनिवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में सदर विधायक एवं खेल एवं मूलक ऊर्जा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव,विधायक रमेश सिंह, विधायक लकी यादव,विधायक पंकज पटेल से मिला । संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने विद्यालय मर्ज होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया बताया कि यदि विद्यालय मर्ज होते हैं ,तो ग्रामीण क्षेत्र में गांव और विद्यालय की दूरी बढ़ जाएगी, जिससे बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाएंगे और गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे ।

जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया विद्यालय में नामांकन कम होने से भविष्य में शिक्षकों के पद कम कर दिए जाएंगे जिससे आने वाले पढ़े लिखे नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर कम होंगेl इसलिए विद्यालय मर्ज के आदेश पर विचार किया जाए l मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपरोक्त विधायक गण को पत्रक दिया गया l इस मौके पर चंद्रेश यादव वरिठ उपाध्यक्ष,डॉ आशीष सिंह जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद शुक्ला, कृष्णा पांडे , चंचल पाठक ,यशवंत सिंह प्रभाकर उपाध्याय ,अजय कुमार ,डॉ विपिन सिंह ,डॉ प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, सतीश सिंह, विजय बहादुर यादव ,राजेश यादव उपस्थित रहे l

JAUNPUR NEWS,थाना समाधान दिवस खेतासराय में निस्तारण शून्य 

0
JAUNPUR NEWS,समाधान दिवस में 0 निस्तारण  
JAUNPUR NEWS,समाधान दिवस में 0 निस्तारण  

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) शनिवार को खेतासराय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों ने कुल चार प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए।

उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुना गया, किंतु किसी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों की तह तक जाने और प्रभावी समाधान हेतु प्रशासनिक टीमों का गठन किया गया, जिन्हें संबंधित स्थलों पर जांच के लिए रवाना कर दिया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, राजस्व विभाग के अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब का मनाया गया जन्म दिवस 

0
AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब का मनाया गया जन्म दिवस 
AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा

एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष व अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब का जन्म दिवस शान्ति पर्व के रूप में मनाया गया:…

AZAMGARH NEWS आजमगढ़ :एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज, एस के मिश्रा अनीता आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सहित दर्जनों उच्च शिक्षा संस्थानों के चेयरमैन/प्रबंधक, अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा जफराबाद व लोक सभा जौनपुर के प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब निवासी ग्राम ख़रैला आजमगढ़ का 48 वा जन्म दिवस को शांति पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह से ही राजा साहब के आवास पर जन्म दिवस की शुभ कामना एवं बधाई देने वाले की ताता लगा रहा।जिसमें क्षेत्र और गांव, जिला और विधान सभा जफराबाद के लोगों ने राजा साहब से मिलकर बधाई और शुभ कामना दिए। अवधेश शर्मा एडवोकेट नाई समाज के अध्यक्ष ने इस अवसर पर राजा साहब को अंग वस्त्रम भेंट कर और माला पहना कर जन्म दिवस की शुभ कामना दिया। उसके बाद महाराज चिथरु सभागार में राजा साहब ने सर्व प्रथम अपने माता पिता राजमाता सुमित्रा देवी व महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए नमन कर आशीर्वाद प्राप्त  किए। सभागार में उपस्थित उनके शुभ चिंतकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राजा साहब को फूलो की एक विशाल माला पहना कर स्वागत किया गया । और सभी लोगों ने पारी पारी से उन्हें प्रणाम करते हुए जन्म दिवस की बधाई और शुभ कामना दिए।

सभी को संबोधन करते हुए राजा साहब ने कहा कि यह जन्म दिवस शान्ति पर्व के रूप में मनाया जा रहा है , क्योंकि मेरे माता पिता अब नहीं है और मैंने संकल्प लिया है कि जब तक उनकी मूर्ति स्थापित नही होती है तब तक मैं कोई भी उत्साह और समारोह में भाग नहीं लूंगा। लेकिन आप लोगों के अत्यन्त प्रेम और निवेदन पर आज मैं अपने जन्म दिवस को शांति मय तरीके से मनाए जाने पर यहां पर उपस्थित लोगों को क्षेत्र वासी, प्रदेश वासी को मेरे तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। मैने सर्व समाज के हित में और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी बनाया है जो संगठित हो कर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा 21 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा कर चुनाव लड़ाया जायेगा।और यह पार्टी गठबंधन के लिए भी तैयार है। गठबंधन द्वारा सरकार बनाने में भी यह अहम भूमिका निभायेगी। जो लोग मेरे निति रीति में भरोसा रखते है वे मेरे साथ पार्टी को बढ़ाने में सहयोग करे। जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करेंगे तो एक दिन उनके संतान उसके साथ गद्दारी करेगा।

और जो पार्टी के उत्थान में कार्य करेगा तो उसका भविष्य उज्ज्वल होगा। उसका सामाजिक व राजनीतिक पहचान बढ़ेगा। इस अवसर पर श्रवण कुमार चित्रकार ने अपने रक्त से स्क्रैच किया हुआ राजा साहब का तस्वीर उन्हें भेंट किया। राजा साहब ने केक काटा और उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार मिश्रा, राहुल कुमार त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श मिश्रा, संतोष पाण्डेय, रविकांत तिवारी, कमलजीत यादव, पप्पू राय, यश राज उर्फ़ अनिल यादव, राज भारद्वाज, जयहिंद यादव, विराट मिश्रा, अम्बे मिश्रा, सौरभ तिवारी, जैकी मिश्रा , दीक्षा राय, चिंटू राय, गोलू दुबे, राहुल दुबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।